284003
झांसी में युवक की महिला ने की जमकर पिटाई
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में एक मनचले युवक की महिला और पुरुष द्वारा बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। वहीं काफी देर तक पिटाई के बाद युवक बेहोश हो गया लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धुर्वा डैम में युवती डूबने से इलाके में हड़कम्प, NDRF ने शुरू की खोज
Ranchi, Jharkhand:रांची के धुर्वा डैम में युवती के डूबने की सूचना युवती के डूबने की खबर से इलाके में मचा हड़कंप घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जुटे स्थानीय लोग पुलिस भी मौके पर पहुंचकर खोजबीन में जुटी。 डैम में युवती की तलाश जारी युवती के डूबने की सूचना के बाद इलाके में अफरा-तफरी धूर्वा डैम में लड़की के डुबने की सूचना मौके पर NDRF की टीम पहूंची नगड़ी थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
पंचकूला सेक्टर-21 फ्लाईओवर पर बाइक सवार जितेंद्र की मौत, शराब मिलने की चर्चा
Panchkula, Haryana:पंचकूला के सेक्टर-21 फ्लाईओवर के पास रविवार सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद नंबर की एक गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 37 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र खड़क मंगोली गांव से पंचकूला के पीरमुछल्ला स्थित अकादमी में अपने काम पर जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-21 फ्लाईओवर पर चढ़ने लगा, इसी दौरान वह गाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी जान चली गई। मृतक के परिवार में तीन छोटे बच्चे हैं। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गाड़ी में शराब की बोतल मिलने का दावा स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद गाड़ी के अंदर शराब की बोतल और नमकीन मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, गाड़ी में सवार लोग शराब के नशे में थे या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। बताया जा रहा है कि गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुआ हादसा हादसे का स्थान सेक्टर-21 महेशपुर पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग पर कब लगेगी लगाम? इस हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों और नशे में गाड़ी चलाने की आशंका को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि गाड़ी में शराब की बोतल मिलने की बात सही साबित होती है, तो पुलिस के लिए यह जांच का अहम बिंदु होगा। सवाल यह भी है कि सड़क सुरक्षा के लिए लगातार कार्रवाई के बावजूद ऐसे हादसों पर प्रभावी रोक कैसे लगेगी? फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों और गाड़ी सवार लोगों की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।0
0
Report
मंडी चौकी पर बजरंग दल ने गौवंश शक के बीच हनुमान चालीसा पाठ किया
Bulandshahr, Uttar Pradesh:कोतवाली देहात मंडी चौकी पर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ते बजरंग दल के कार्यकर्ता, ऑटो में गौवंश का शक होने पर ऑटो को लेकर मंडी चौकी पहुंचे थे बजरंग दल कार्यकर्ता, अचानक सभी बजरंगी चौकी में हनुमान चालीसा का पाठ करने प्रांगण में ही बैठ गए।0
0
Report
Advertisement
शिवा शर्मा हत्याकांड: भारत-नेपाल सीमा पर जांच तेज, लुम्बिनी विधायक ने सहयोग का भरोसा
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- शिवा शर्मा हत्याकांड में नेपाल तक पहुंची जांच की आहट, नेपाल के लुम्बिनी प्रदेश के विधायक ने श्रद्धा दुबे समेत अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। एंकर - लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपियों की तलाश अब भारत-नेपाल सीमा तक पहुंच गई है। मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और उसके साथियों के नेपाल भागने की आशंका के बीच लखनऊ एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमें सीमा क्षेत्र में सुराग तलाश रही हैं। इसी बीच नेपाल के लुम्बिनी प्रदेश के विधायक केसी गुप्ता ने इस मामले में सहयोग का भरोसा दिया है। विधायक ने भारत और नेपाल के सदियों पुराने रिश्तों का हवाला देते हुए कहा कि अपराधी किसी भी देश का हो उसे कानून के कटघरे में लाकर सजा मिलनी चाहिए। वीओ- शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपियों की तलाश के बीच भारत-नेपाल सीमा पर जांच और निगरानी को लेकर हलचल तेज है। आशंका जताई जा रही है कि मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे अपने साथियों के साथ नेपाल में है। इसी संभावित कड़ी को खंगालने के लिए लखनऊ एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमें सीमा क्षेत्र में जांच कर रही हैं। जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में लुम्बिनी प्रदेश के नेपाल सरकार के विधायक ने भारत और नेपाल के रिश्तों को रोटी-बेटी का संबंध बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और पारिवारिक जुड़ाव रहा है। उन्होंने साफ कहा कि अपराध करने वाला व्यक्ति चाहे भारत का हो या नेपाल का, कानून के मुताबिक उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उसे सजा मिलनी चाहिए। विधायक ने यह भी भरोसा दिलाया कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार नेपाल सरकार या लुम्बिनी प्रदेश सरकार की ओर से सहयोग मांगा जाता है तो आरोपियों की तलाश में हरसंभव मदद की जाएगी। अब नजर इस बात पर है कि जांच में भारत और नेपाल की एजेंसियों के बीच किस स्तर पर समन्वय बनता है और आरोपियों की तलाश में क्या सुराग सामने आते हैं। टीटी विथ नेपाल विधायक ऑन शिव शर्मा हत्याकांड। फिलहाल शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपियों की तलाश जारी है। नेपाल के विधायक के सहयोग संबंधी बयान के बीच अब जांच एजेंसियों की कार्रवाई और आधिकारिक स्तर पर होने वाले संपर्क पर सबकी नजर बनी हुई है और जल्द ही श्रद्धा दुबे और उसके सहयोगी पुलिस के गिरफ्त में होते हुए नजर आ सकते हैं।0
0
Report
तिहाड़ गांव के घोषित अपराधी जावेद उर्फ बंता गिरफ्तार; तीन चोरी मामले खुलासा
Delhi, Delhi:11 अपराधिक मामलों में शामिल तिहाड़ गांव का घोषित आरोपी जावेद उर्फ बंता हुआ गिरफ्तार तिलकनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार हरीनगर थाने का है बीसी एक चोरी की होंडा एक्टिवा स्कूटी और दो चोरी के मोबाइल फ़ोन भी हुए बरामद तिलक नगर के चोरी के तीन मामलों का भी हुआ खुलासा पश्चिमी जिला के तिलकनगर थाने कि पुलिस नेएक सीक्रेट जानकारी पर, दिल्ली के तिलक नगर में अनमोल वाटिका के पास गंदा नाला के पास एकआरोपी को पकड़ा। उसकी पहचान जावेद उर्फ बंता के तौर पर हुई, वह तिहाड़ गांव, का घोषित अपराधी और हरिनगर थाने का बीसी भी और इस पर पहले से ही चोरी लूटपाट स्नैचिंग आर्म्स एक्ट आदि ग्यारह अपराधिक मामले भी दर्ज है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की स्कूटी और स्नैचिंग किए गए दो मोबाईल फोन भी बरामद कर लिये है।पुलिस इससे पूछताछ करने में जुटी है।0
0
Report
झालावाड़ के ठेका कर्मचारियों ने तीन महीनों से अधिक वेतन नहीं मिलने पर प्रदर्शन
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ नगर परिषद में सीएलसी के माध्यम से लगे ठेके के सफाई कर्मचारी कचरा गाड़ी ड्राइवरो और अन्य कर्मचारियों ने पिछले साढ़े तीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज होकर कार्य का बहिष्कार कर दिया और नगर परिषद कार्यालय के समक्ष नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सारे घटनाक्रम में नगर परिषद के ठेका कर्मचारियों ने त्योहारी सीजन में पिछले साढ़े तीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई। बाद में नगर परिषद उपसभापति फारूख अहमद ने आगामी तीन-चार दिनों के भीतर वेतन भुगतान का आश्वासन दिया जिसके बाद कर्मचारी वापस कम पर लौट आए। सारे मामले में नगर परिषद के कर्मचारियों ने बताया कि नगर परिषद के करीब पांच दर्जन कर्मचारी जिसमें सफाई कर्मचारी, कचरा गाड़ी ड्राइवर, फायरमैन सहित अन्य कर्मचारी शामिल है उनका पिछले साढ़े तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। लंबे समय से कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं होने के चलते उन्हें अपना घर खर्च चलाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं इस समय दशहरा और दीपावली के त्यौहार भी सामने हैं, ऐसे में वेतन नहीं मिलने से उनकी परेशानियाँ और ज्यादा बढ़ गई हैं। मामले मे ठेका कर्मचारों ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों के स्तर पर भी अपनी गुहार लगाई लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ ऐसे में उन्हें कार्य बहिष्कार पर मजबूर होना पड़ा है। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार की सूचना मिलने के बाद नगर परिषद उपसभापति फारूख अहमद ने कार्य बहिष्कार करने वाले कर्मचारियों से बातचीत की और आगामी कुछ दिनों में उनके पूर्ण वेतन भुगतान का आश्वासन दिया। जिसके बाद कर्मचारी अपने काम पर वापस कम पर लौट आए।0
0
Report
Advertisement
किसानों का आंदोलन: अनूपगढ़ शाखा में पानी के स्थायी समाधान पर तेज बहस
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है, आंदोलन के 49वें दिन किसानों में भारी रोष देखने को मिला। जयपुर में प्रशासन के साथ वार्ता विफल होने के बाद किसान आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आए। धरना स्थल से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, ट्रकों और अन्य वाहनों के साथ बिरधवाल हेड की ओर रवाना हुए। किसानों ने बिरधवाल हेड को खुद खोलने और अनूपगढ़ शाखा में पानी छोड़ने का ऐलान किया है। आंदोलन के चलते क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। किसानों की मुख्य मांग अनूपगढ़ शाखा की सिंचाई व्यवस्था का स्थायी समाधान करना है। अब सभी की निगाहें प्रशासन के अगले कदम और किसानों की रणनीति पर टिकी हैं।0
0
Report
बानसूर में 11kV लाइन टूटने से दो भैंसों की मौत, किसान आंदोलन की चेतावनी
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली–बहरोड).....बानसूर की चांदपुरी पंचायत में आज सुबह करीब 4 बजे 11 हजार केवी बिजली लाइन टूट गई। इससे विधवा रामबाई की दो भैंसों की करंट लगने से मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही रामबाई के पति महेश का 35 साल की उम्र में निधन हो गया था। परिवार पहले से ही मुश्किल में था, अब भैंसों की मौत से आर्थिक संकट और गहरा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर राकेश दायमा और कई किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की। किसानों ने कहा कि जब तक सहायता नहीं मिलती, वे चांदपुरी बिजली ग्रिड का घेराव करेंगे। सुबह 4 बजे से किसान बिजली ग्रिड के सामने धरने पर बैठे हैं। आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। बाइट:– राकेश दायमा, किसान नेता.....0
0
Report
गंगधार में मक्का कटाई के दौरान जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत
Jhalawar, Rajasthan:गंगधार (झालावाड़) गंगधार थाना प्रभारी किशोर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार, आक्या परमार निवासी नारायण सिंह अपने खेत पर मक्का की फसल एकत्रित कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक अचेत हो गया। परिजन उसे तत्काल चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर गंगधार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने जहरीले कीड़े के दंश से मौत की आशंका जताई है。0
0
Report
Advertisement
सांभरलेक में गुजरात थीम गरबा नाइट ने लोगों को थिरकाने को किया मजबूर
Dudu, Rajasthan:सांभरलेक(जयपुर) सांभरलेक में गुजरात थीम पर हुआ शाकंभरी गरबा नाइट, सांभर साल्ट ग्राउंड की सफेद रोशनी में आयोजित गरबा, सांभरलेक, फुलेरा और आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग पहुंचे, बाहर से आए कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, गरबा के गानों पर हजारों लोग एक साथ झूमते नजर आए, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस, आरएसी के जवान मुस्तैद रहे, बेहतरीन प्रस्तुतियां देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया।0
0
Report
मथुरा में सपा नेता ऋतु गोयल पर FIR, जानलेवा हमला और जातिसूचक गालियाँ
Mathura, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़: मथुरा में सपा की निवर्तमान महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल पर FIR दर्ज बड़ी खबर: समाजवादी पार्टी की निवर्तमान महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल और उनके साथियों पर जानलेवा हमले, मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप: आजाद नगर निवासी मनीष आजाद का आरोप है कि 19 अगस्त 2026 की दोपहर एनएम-19 बरारी क्षेत्र में सपा नेत्री ने अपने बाउंसरों और साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला किया तथा गले में साफी का फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की। जातिसूचक गालियाँ और धमकी: आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित को जातिसूचक गालियां दीं और अवैध हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। मुख्यमंत्री पोर्टल का एक्शन: उत्तर प्रदेश शासन (मुख्यमंत्री कार्यालय) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देश पर थाना कोतवाली में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू: मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच क्षेत्राधिकारी (Dy. SP) स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।0
0
Report
झुंझुनूं: सभापति अब्दुला अगवान का शहर साफ-सफाई मिशन शुरू, धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - सभापति अब्दुला अगवान की हर सुबह शहर के नाम, सफाई अभियान शुरू - दिवाली से पहले समस तालाब पहुंचे सभापति, पार्षदों के साथ किया श्रमदान - धार्मिक धरोहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बनेगा विशेष प्लान - समस तालाब का होगा रंग-रोगन, नगर परिषद करवाएगी सौंदर्यीकरण - अब्दुला अगवान बोले—भगवान नहीं हूं, लेकिन काम में कमी नहीं होगी - नए नगर परिषद बोर्ड से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास झुंझुनूं नगर परिषद सभापति बनने के बाद अब्दुला अगवान ने शहर की सफाई और व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए सुबह-सुबह शहर का दौरा करने की पहल शुरू की है। पहले स्कूटी से शहर की गलियों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने वाले सभापति अब दिवाली को देखते हुए श्रमदान के जरिए सफाई अभियान में जुट गए हैं। इसी क्रम में रविवार सुबह वे पार्षदों और शहरवासियों के साथ समस तालाब पहुंचे और वहां श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। सभापति अब्दुला अगवान ने शहर की धार्मिक धरोहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष योजना तैयार करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर परिषद का प्रयास केवल सफाई तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाएगा। समस तालाब पर रंग-रोगन करवाने की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि इस स्थल का स्वरूप और बेहतर बनाया जा सके। सभापति अब्दुला अगवान ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उन्हें जानकारी मिली थी कि समस तालाब पर विसर्जन के कारण काफी गंदगी हो रही है। इसके बाद उन्होंने पार्षदों की टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया और नगर परिषद की टीम को सफाई कार्य में लगाया। मोहल्लेवासियों और सर्व समाज के लोगों के सहयोग से यहां लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अब्दुला अगवान ने कहा कि शहर की धार्मिक धरोहरों को स्वच्छ रखने के साथ उन्हें और सुंदर बनाने के लिए योजना तैयार की जा रही है। समस तालाब पर रंग-रोगन करवाने को लेकर भी मोहल्लेवासियों से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की राय के बाद नगर परिषद रंग-रोगन का कार्य करवाएगी। इस मौके पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में अब्दुला अगवान ने कहा कि वे भगवान नहीं हैं, लेकिन अपनी ओर से काम करने में कोई कमी नहीं रखेंगे। शहर के लोगों ने नए नगर परिषद बोर्ड और सभापति से जो उम्मीदें लगाई हैं, उन पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
बहराइच में अवैध आतिशबाजी भारी मात्रा में बरामद, संचालक गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, बहराइच. खाद बीज की दुकान से बरामद हुआ भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी का सामान, संचालक गिरफ्तार, खाद बीज व पेस्टिसाइड की दुकान से बरामद हुआ भारी मात्रा में अवैध गोला,पटाखा व आतिशबाजी का सामान, थाना फखरपुर क्षेत्र के पटेशिया चौराहे पर चोरी से चल रही थी अवैध आतिशबाजी की दुकान, पुलिस चेकिंग के दौरान खाद बीज की दुकान से बरामद हुआ 120 किलो अवैध आतिशबाजी का सामान, बिना लाइसेंस के आबादी वाले इलाके में खुलेआम हो रहा था अवैध आतिशबाजी का कारोबार, पुलिस की छापेमारी से हुआ मामले का पर्दाफाश, मोहम्मद सिराज सिद्दीकी उर्फ पप्पू सिद्दीकी नाम का संचालक गिरफ्तार, पुलिस मामले की जांच में जुटी,0
0
Report
दिल्ली-श्रीनगर स्लीपर बस कुरुक्षेत्र में ईंटों से हमला, बुजुर्ग कश्मीरी घायल
Aram Pora, Ganderbal, In a Post On X PDP Leader Waheed Ur Rehman parra Said " A Delhi–Srinagar sleeper bus was attacked with bricks in Kurukshetra while passengers slept. An elderly Kashmiri was left bleeding. Disturbingly, reports suggest police targeted passengers instead of the attackers.\n\nHate is making ordinary Kashmiris unsafe. We demand arrests and accountability.0
0
Report
कळसूबाई शिखर पर आदिवासी और भक्तों की भारी भीड़, नवरात्र उत्साह में भक्तिमय दृश्य
Shirdi, Maharashtra:आदिवासी बांधवांसह राज्यभरातील भाविकांचे श्रद्धास्थान असलेल्या कळसुबाईच्या दर्शनासाठी आज सातव्या माळेला भाविकांनी अलोट गर्दी केली आहे.. 'महाराष्ट्रांचे एव्हरेस्ट' म्हणून ओळख असलेल्या कळसुबाई शिखरावर दरवर्षी मोठ्या उत्साहात नवर Travers महोत्सव sाजरा करण्यात येतो आज शिखरावर देवीच्या दर्शनासाठी लांबच लांब रांगा लागल्याचं चित्र बघायला मिळत आहे.. महाराष्ट्रातील सर्वात उंच शिखरावर असलेल्या कळसुबाईच्या दर्शनासाठी महाराष्ट्राच्या कानाकोपऱ्यातून भाविक दरवर्षी मोठी गर्दी करत असतात. आज आठवी माळ असल्याने आदिवासी बांधवांसह भाविकांनी गडावर मोठी गर्दी केल्याचं चित्र बघायला मिळत आहे.. जवळपास साडेपाच हजार फुट उंच असलेला कळसूबाई शिखर लहानांपासून वयोवृद्धांपर्यंत सर्वजण मोठ्या उत्साहाने सर करतात आणी कळसूबाई देवीचे दर्शन घेत आहेत.. स्थानिक नागरीकांसह पोलीस प्रशासनाकडून भाविकांच्या सुरक्षेची काळजी घेण्यात येतेय..0
0
Report
Advertisement
