icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

NEET परीक्षा रद्द: छात्रों और परिवारों पर मानसिक आर्थिक दबाव, दोबारा तिथि की चिंता

Jaipur, Rajasthan:NEET परीक्षा रद्द होने के बाद छात्र सवाल खड़े कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि पेपर से पहले सभी जरूरी इंतजाम क्यों नहीं किए जाते। परीक्षा रद्द होने का असर सिर्फ छात्रों पर ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों पर भी पड़ता है। अलग-अलग शहरों से जयपुर जैसे बड़े शहरों में तैयारी करने आने वाले छात्रों पर मानसिक और आर्थिक दोनों तरह का भार बढ़ता है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा रद्द होने से उनकी मेहनत और तैयारी प्रभावित होती है। अब दोबारा परीक्षा कब होगी और पहले जैसी तैयारी फिर से हो पाएगी या नहीं, इसे लेकर छात्रों में चिंता बनी हुई है।
0
0
Report

TONK DM के पीछे नहीं हटने पर चौपाल में अतिक्रमण जलदाय समस्याओं का समाधान

Tonk, Rajasthan:टोंक यह TONK DM है यह एक बार आगे बढ़ने पर पीछे नही जाती है:-जलदाय मंत्री जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की अपील प्रधानमंत्री की अपील की पालना करे देशवासी टोंक के चैनपुरा गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन । रात्रि चौपाल में आये 57 प्रकरण । एंकर :- टोंक जिले के मालपुरा उपखंड के चैनपुरा गांव में ग्राम विकास रथों से सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ जनता तक पंहुचाने ओर ग्रामवासियो के समाधान के लिए आयोजित रात्रि चौपाल में सोमवार की रात जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के मामले में जिला कलेक्टर टीना डाबी सहित की ओर इशारा करते हुए कहा यह TONK DM है एक बार आगे बढ़ने के बाद पीछे नही हटती है आप लोग सोच लो मामला 150 बीघा चारागाह से अतिक्रमण हटाने का है यह सुन टीना डाबी भी मुस्कराने लगी चौपाल में सभी महकमो के अधिकारी मौजूद रहे इस चौपाल में जंहा बिजली ,पानी और सड़क जैसी समस्याओं से निजात दिलाने को ग्रामीणों ने गुहार लगाई ओर 57 प्रकरण दर्ज किए गए वही गांव की 150 बीघा चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया चैनपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने, चैनपुरा के तालाब को मॉडल तालाब बनाने, आम रास्ते से अतिक्रमण हटवाने, खेतों में जाने का रास्ता दिलाने, हैडपंप लगवाने, पेयजल समस्या का समाधान करवाने, कम वोल्टेज की विद्युत सप्लाई आने, पेंशन दिलवाने, पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत करवाने की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया मीडिया से बात करते जलदाय मंत्री ने जंहा राजस्थान सरकार के प्रयासों को जनहित के प्रयास बताते हुए सराहा वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक ही दिन में दो बार एक साल सोना नही खरीदने,वर्क फॉर्म होम,विदेश यात्राएं टालने ओर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उपयोग की अपील को राष्ट्रहित में बताते हुए कहा कि चीन युध्द के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने लोगो से अनाज बचाने को एक दिन के उपवास की अपील की थी ।
0
0
Report
Advertisement

महुआ पेड़ गिरा, युवक की मौत, सड़क यातायात बाधित

Singrauli, Madhya Pradesh:महुआ का विशाल पेड़ गिरने से युवक की मौत, आवागमन बाधित सिंगरौली जिले के नवानगर-जयंत मुख्य मार्ग पर विवेक नगर गेट के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ा विशाल महुआ का पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहा एक युवक पेड़ की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दरौली कला निवासी अरुण कुमार साहू पिता वशिष्ठ कुमार साहू उम्र लगभग 36 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही नवानगर और जयंत पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं प्रशासन और स्थानीय पुलिस द्वारा सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है。
0
0
Report

बक्सर चेकपोस्ट पर 46 लाख कीमत की विदेशी शराब जब्त

Buxar, Bihar:बक्सर चेकपोस्ट से करीब 46 लाख रुपए मूल्य की विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त की है। बताया जा रहा है कि शराब तस्कर द्वारा चंडीगढ़ से कंटेनर के जरिए शराब की खेप मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी। उत्पाद विभाग की टीम ने नियमित वाहन जांच अभियान के तहत संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार तस्करों ने शराब को कंटेनर में बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखा था ताकि जांच के दौरान किसी को शक न हो। जब्त शराब की कुल मात्रा 491 कार्टून में लगभग 4644 लीटर बताई जा रही है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 46 लाख रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के बाद उत्पाद विभाग ने कंटेनर को जब्त कर लिया है। वहीं चालक से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद लगातार शराब तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम लगातार सीमावर्ती इलाकों और चेक पोस्टों पर सघन जांच अभियान चला रही है।
0
0
Report
Advertisement

पूर्व विधायक विजय मिश्रा हत्या मामले में दोषी, सजा पर कोर्ट का फैसला आज

Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज एमपी एमएलए कोर्ट से जुड़ी सबसे बड़ी ख़बर, बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा दोषी करार, साल 1980 में हुए कचहरी में हुए हत्याकांड में दोषी करार, विजय मिश्रा की साथ तीन अन्य भी दोषी करार दिए गए, 46 साल बाद कचहरी हत्याकांड में विजय मिश्रा दोषी करार दिए गए, अब से कुछ ही देर बाद सजा पर एमपी एमएलए कोर्ट का आएगा फैसला。 ज्ञानपुर भदोही से विधायक रहा है आगरा जेल में मौजूदा समय में बंद है 70 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर साल 2010 में हुए रिमोट बम से हमले में भी आरोपी है विजय मिश्रा。
0
0
Report

बलरामपुर अस्पताल में DM के अचानक निरीक्षण से ड्यूटी से गैरहाजिर डॉक्टरों पर वेतन रोक

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में सुबह 9 बजे अस्पताल पहुंचे डीएम, गायब मिले डॉक्टर; वेतन रोकने के निर्देश से मचा हड़कंप बलरामपुर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल जानने मंगलवार सुबह जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन अचानक संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंच गए। सुबह करीब 9 बजे हुए इस औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम ने वार्ड, ओपीडी, एक्स-रे और सीटी स्कैन कक्ष सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक ड्यूटी से गायब मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित डॉक्टरों का वेतन रोकने के निर्देश दे दिए। डीएम ने ओपीडी में पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत की। उन्होंने इलाज, दवाओं की उपलब्धता, जांच व्यवस्था और डॉक्टरों के व्यवहार को लेकर जानकारी ली। मरीजों से बातचीत के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को समय पर बेहतर उपचार मिलना चाहिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था भी डीएम के निशाने पर रही। उन्होंने वार्डों और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों को स्वच्छ वातावरण देना अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर जवाबदेही तय की जाएगी। डॉ विपिन कुमार जैन ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को समय से उपस्थित रहकर पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की हिदायत दी। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 100 बेडेड क्रिटिकल केयर यूनिट का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने और तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस समेत अस्पताल के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे。
0
0
Report

उतरौला कोतवाली: 24 मिनट के वीडियो से पुलिस पर पैसे के दबाव के आरोप

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में 24 मिनट 9 सेकंड का उतरौला कोतवाली से वीडियो वायरल, उतारौला पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, घायल युवक का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप बलरामपुर के उतरौला कोतवाली में पुलिस पर सुनवाई न करने और पैसे के बल पर कार्रवाई प्रभावित होने के आरोपों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 24 मिनट 9 सेकंड के इस वीडियो ने जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वायरल वीडियो में एक युवक कुर्सी पर घायल अवस्था में बैठा दिखाई दे रहा है। उसके सिर और पेट पर चोट के निशान तथा खून साफ नजर आ रहा है। वीडियो बना रही एक महिला लगातार रोते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाती सुनाई दे रही है। महिला का कहना है कि उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई, लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। वीडियो में महिला यह भी कहती सुनाई दे रही है कि “पैसों के बल पर मामला दबाया जा रहा है और पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है।” वीडियो में उतरौला कोतवाली परिसर के अंदर कई पुलिसकर्मी, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसके वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मामले को लेकर उतरौला कोतवाली प्रभारी अवधेश राज सिंह ने बताया कि संबंधित पक्ष शाम के समय थाने आया था और बिना प्रार्थना पत्र दिए मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहा था। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

36 साल पुराने देवकली पंप कैनाल लूटकांड: बृजेश सिंह सीजेएम कोर्ट में पेशी

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर 36 साल पुराने देवकली पंप कैनाल लूटकांड में बृजेश सिंह की सीजेएम कोर्ट में पेशी… साल 1990 के बहुचर्चित देवकली पंप कैनाल लूटकांड मामले में आरोपी बृजेश सिंह गाजीपुर सीजेएम कोर्ट में पेश हुए。 इस मामले में कुल तीन आरोपी; बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह और विजयनारायण सिंह; दो की फाइल हाई कोर्ट में लंबित。 बृजेश सिंह की फाइल अलग कर सीजेएम कोर्ट में चल रही सुनवाई, पेशी के बाद कुछ देर में ही वापस लौटे。 3 दिसंबर 1990 को सैदपुर क्षेत्र में नहर निर्माण के दौरान फायरिंग, मारपीट और लूट का आरोप。 मामले में आरोपियों ने मौके पर फायरिंग कर दहशत फैलाई, मारपीट की और वहां खड़े ट्रक के टायर में गोली मारकर उसे पंक्चर कर दिया। घटना के दौरान ठेकेदार और कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहे。 मामले में कुल तीन मुख्य आरोपी हैं, जिनमें से त्रिभुवन सिंह और विजयनारायण सिंह की फाइल हाई कोर्ट में विचाराधीन है, जबकि बृजेश सिंह के मामले को अलग कर गाजीपुर सीजेएम कोर्ट में सुनवाई जारी है。
0
0
Report

हरियाणा के सफाईकर्मी 12 दिन से हड़ताल, सिरसा में कूड़े के ढेर

Sirsa, Haryana:एंकर रीड हरियाणा में सफाई कर्मचारी पिछले 12 दिनों से कामकाज छोड़ हड़ताल पर बैठे हैं सिरसा शहर में भी हड़ताल का खासा असर देखने को मिल रहा है सिरसा जिला में सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जिस वजह से बीमारियों के फैलने کا डर भी سता रहा है। कूड़े के ढेर से बदबू लगातार फैल रही है जिस वजह से आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है। वही इस हड़ताल के लिए कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार کو जिम्मेदार ठहराया है उनका कहना है कि वह हड़ताल करने के लिए विवश हो रहे हैं क्योंकि सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं पा रही है उन्होंने आमजन से माफी मांगते हुए कहा कि इस अव्यवस्था के लिए वे आम जनता से माफी मांगते हैं लेकिन सरकार अगर उनकी मांगे पूरी नहीं करती तो यह अनिश्चित हड़ताल भी हो सकती है। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार سے جلد से جلد मांगों کو पूरा करने की गुजारिश भी کی है। इसके साथ ही कर्मचारियों نے सरकार کو चेतावनी भी दी है कि अगर सरकार نے جلد मांगे पूरी नहीं کی تو आने वाले दिनों میں सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई भी लड़ी जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

खंडवा में मंत्री के 15+ वाहनों के काफिले पर विरोध, मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत अपील याद दिलाई

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बीच प्रदेश के धर्म, संस्कृति, अध्यात्म और पर्यटन मंत्री तथा खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी 15 से ज्यादा वाहनों के काफिले के साथ शहर में घूमते नजर आए। मंत्री के काफिले को लेकर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया और पुलिस ने नगर निगम में विपक्ष के नेता दीपक राठौड़ को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौड़ और अन्य कांग्रेसी समर्थकों के साथ पहुंचने वाले थे। सूचना मिलते ही तीन थानों के टीआई सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच बहस हुई। बहस के बीच दीपक मुल्लू राठૌड़ इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली थाने पहुंचाया। हिरासत में लिए जाने के बाद दीपक मुल्लू राठौड़ ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री से मिलने तक नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि वे प्रभारी मंत्री से प्रधानमंत्री मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत संबंधी अपील पर चर्चा करना चाहते थे। राठौड़ ने चेतावनी दी कि आने वाले समय में बीजेपी के सांसद, मंत्री, विधायक और महापौरों के काफिले रोककर उनसे मोदीजी की अपील का पालन करने और साइकिल से चलने की मांग की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top