284401
झांसी-ललितपुर NH पर चोरी की लकड़ी से भरे ट्रक ने वन विभाग की टीम पर किया हमला
Babina Rural, Uttar Pradesh:झांसी-ललितपुर राजमार्ग पर चोरी की खैर की लकड़ी से भरा एक ट्रक पलट गया। वन विभाग की टीम को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक चालक ने क्रेन से लकड़ी लादकर भागना शुरू कर दिया। वन विभाग की टीम ने पीछा किया तो चालक ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया और टॉलटेक्स का कंटेनर तोड़ दिया। पुलिस और वन विभाग ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना में लाखों रुपये की खैर की लकड़ी शामिल थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बांका के श्रावणी मेला 2026 का भव्य उद्घाटन: चार मंत्रियों ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
Banka, Bihar:Anchor-बांका में विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का हुआ भव्य आगाज, चार मंत्रियों ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन, बांका में विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 की औपचारिक शुरुआत हो गई है। जिले के अबरखा में बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, मिथिलेश तिवारी, संजय सिंह तथा श्रवण कुमार ने उद्घाटन किया। विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 की औपचारिक शुरुआत हो गई है। गुरुवार को बांका जिले के अबरखा में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, पीएचईडी मंत्री संजय सिंह तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एक माह तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए इसे जल्द ही बिहार के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इससे राज्य की नई पीढ़ी को इस विश्वप्रसिद्ध मेले की समृद्ध परंपरा और आस्था के इतिहास की गहरी जानकारी मिल सकेगी।0
0
Report
SAIL के CMD अशोक कुमार पांडा से सीएम हेमंत सोरेन की मुलाकात
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री सचिवालय प्रेस विज्ञप्ति --271/2026 30 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के सीएमडी डॉ० अशोक कुमार पांडा ने की मुलाकात। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के सीएमडी डॉ० अशोक कुमार पांडा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, निदेशक-प्रभारी बोकारो स्टील प्लांट (BSL) श्री प्रिय रंजन एवं अधिशासी निदेशक सेल (खनन) श्री वी० मानवटी उपस्थित रहे।0
0
Report
FDA टीम बॉम्बे हाईकोर्ट कैंटीन की जाँच कर रही है; स्टेटस रिपोर्ट माँगी गई
Noida, Uttar Pradesh:ANI LIVE 1800 MUMBAI (MH): FDA (FOOD AND DRUG ADMINISTRATION) OFFICIALS REACHED BOMBAY HIGH COURT CANTEEN FOR INSPECTION / VISUALS बॉम्बे हाईकोर्ट में कैंटीन की जांच के लिए हाईकोर्ट पहुंची FDA की टीम; जांच जारी। होटल लाइसेंस निलंबन से संबंधित एक मामले की सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने एफडीए को अपनी कैंटीन और अन्य सरकारी और अर्ध-सरकारी भोजनालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया था और 31 जुलाई, 2026 तक वीडियो रिकॉर्डिंग सहित एक स्टेटस रिपोर्ट मांगी। उच्च न्यायालय कैंटीन निरीक्षण: कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रविंद्र वी. घुगे और न्यायमूर्ति गौतम ए. अंखड़ की पीठ ने विशेष रूप से पूछा कि क्या बॉम्बे हाई कोर्ट की कैंटीन की जांच की गई है, और गुरुवार तक तत्काल निरीक्षण का आदेश दिया। इस बीच FDA की एक टीम जांच के लिए अभी बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंची है... जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
दतिया उपचुनाव शांतिपूर्ण, 71.44% मतदान; जनता ने विकास के मुद्दों पर जताया भरोसा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दतिया उप चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान 71.44% मतदान हुआ दतिया की जनता ने शिक्षा बेरोजगारी दतिया के विकास जैसे मुद्दों को देखते हुए किया मतदान दतिया की जनता ने राष्ट्रीय प्रदेश स्तर और दतिया के लोकल मुद्दों को भी ध्यान में रखा 3 अगस्त को तस्वीर होगी साफ दतिया की जनता ने आखिर किस पर जताया भरोसा。0
0
Report
चंदौली में सावन के पहले दिन 27 दंपतियों की सामूहिक विवाह; सरकार सहायता मिली
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली ... - सावन के पहले दिन मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का किया गया आयोजन - विधायक कैलाश खरवार,व ब्लाक प्रमुख शंम्भू नाथ सिंह के नेतृत्व में शादी का आयोजन - मंत्रोच्चारण के बीच एक दुसरे के हुए 27 जोड़े - चकिया व नौगढ़ विकास खण्ड का मिलाकर 27 जोड़ों की हुई सामुहिक शादी - वर वधु के बैक खाते में 64 हजार व 21 हजार रुपये के सामान सरकारी योजना का लाभ दिया गया - शादी में सम्मिलित होने के लिए आते समय हुआ सड़क हादसा - बबुरी थाना क्षेत्र का वर है निवासी - जनप्रतिनिधियों ने दाम्पत्य जीवन में बधे जोड़ो को दिया आर्शीवाद - चकिया विकास खण्ड परिसर में सामुहिक विवाह सम्पन्न.0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में कांवड़ यात्रा: मंत्री तोमर ने मार्ग का कड़ा निरीक्षण
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग कांवड़ यात्रा क़ो लेकर सरकार के मंत्री भी सड़को पर कांवड़ यात्रा मार्ग का मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने किया निरीक्षण शिवचौक पहुंच प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र ने की पूजा अर्चना मंत्री सोमेन्द्र ने की शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कांवड़ मार्ग पर मंत्री ने कांवड़ियों से मांगे सुझाव0
0
Report
Advertisement
वंदे मातरम बिल पास होने पर मौलाना साजिद रशीदी का बयान
New Delhi, Delhi:वंदे मातरम बिल पास होने पर मौलाना साजिद रशीदी का बयान हिंदुस्तान एक लोकतांत्रिक देश है यहां पर हर किसी को अपने धर्म के मुताबिक चलने की आजादी है हम राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े भी होते हैं गाते भी हैं हम बचपन से गाते चले आ रहे हैं राजकीय में कुछ ऐसी चीज हैं जो हमारी आस्था के आगे आ रही है लेकिन राष्ट्र गीत को लेकर सजा का प्रावधान कर देना उससे कहीं ना कहीं यह मेरी आस्था के खिलाफ है मुसलमान इसको गाएगा नहीं आप जिसको मां मानते हो हम उसे मन क्यों माने आप जिसकी पूजा करते हैं हम क्यों करें0
0
Report
हरियाणा में 1.40 करोड़ पौधे, वन महोत्सव से हरित प्रदेश बनेगा
Palwal, Haryana:पलवल , श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय दुधौला में आज जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता व कानून विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि शिरकत की। जिला स्तरीय वन महोत्सव समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. दिनेश कुमार, उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर, जिला वन अधिकारी सुरेश कुमार पुनिया भी मौजूद थे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने 77वें वन महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन केवल पौधे लगाने का अवसर नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी आस्था, पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपने दायित्व को पुन: स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव हमें यह संदेश देता है कि यदि हमें समृद्ध, स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य चाहिए, तो हमें प्रकृति के साथ संतुलित संबंध स्थापित करना होगा। वर्ष 1950 में देश में पहले वन महोत्सव की शुरुआत की गई थी , उसके बाद हर राज्य अपने अपने स्तर पर विभिन्न थीम के साथ वन महोत्सव का कार्यक्रम मना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत की है और आज हम उसके दूसरे चरण में हैं। यह अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का अद्भुत उदाहरण है। हरियाणा में इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ है , इसके लिए मैं हर हरियाणा वासी का आभारी हूँ। ऐसे अभियानों को सफल बनाकर ही हम सब हरियाणा को हरित प्रदेश बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज विश्व जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, वायु प्रदूषण, जल संकट तथा जैव विविधता के क्षरण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण, वन संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों का सतत प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। यही कारण है कि हरियाणा सरकार पर्यावरण संरक्षण को केवल एक विभागीय दायित्व नहीं, बल्कि जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मानसून ऋतु के दौरान हरियाणा में 1.40 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान वन विभाग के नेतृत्व में संचालित हो रहा है, जिसमें सभी सरकारी विभाग, पंचायत, नगर निकाय, शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान, स्वयंसेवी संगठन, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं तथा आमजन सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। यह व्यापक जन सहभागिता इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पौधा रोपण करना ही नहीं होना चाहिए , बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे को बड़ा पेड़ बनाना लक्ष्य होना चाहिए। जिस प्रकार एक मां अपने बच्चे को 5-6 वर्ष की उम्र तक उसको खिला पिलाकर उसकी जड़ मजबूत करती है , उसी प्रकार हमें भी अपने द्वारा लगाए गए एक पौधे को 5-6 साल तक उसकी देखभाल करके पेड़ का रूप देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शहरी एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने के लिए लगभग 48 हेक्टेयर क्षेत्र में मियावाकी पद्धति के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है। यह मियावाकी पद्धति वृक्षारोपण की एक जापानी तकनीक है जिसे कम समय में घने देशी वन विकसित करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का दृष्टिकोण केवल नए पौधे लगाने तक सीमित नहीं है। हम अपनी प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए भी समान रूप से प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में पवित्र उपवनों के संरक्षण, जलवायु-अनुकूल देशी प्रजातियों को बढ़ाना तथा ज्यादा उम्र के पेड़ों के बचाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। देशी प्रजातियां हमारे वातावरण के अनुरूप होती हैं और जैव विविधता को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनका संरक्षण भविष्य की पर्यावरणीय सुरक्षा के लिए आवश्यक है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने पर्यावरणीय दृष्टि से 75 साल से अधिक उम्र के पेड़ों के संरक्षण के लिए प्राण वायु देवता पेंशन योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत पुराने पेड़ों की देखभाल करने वालों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उन्होंने जिला वासियों से आग्रह करते हुए कहा कि एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल का भी संकल्प लें।0
0
Report
मुख्यमंत्री का वन महोत्सव: पौधारोपण से हरित भविष्य की दिशा
Nuh, Haryana:मुख्यमंत्री ने 77वें वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण व एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने का किया आह्वान गांव कुटेल (करनाल) से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का नूंह के गांव सौंख में हुआ सीधा प्रसारण जनभागीदारी से ही संभव होगा हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-सुरक्षित समाज का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' के अंतर्गत आयोजित 77वें वन महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को गांव कुटेल (करनाल) में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल हरियाली ही नहीं बढ़ाता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की मजबूत नींव भी रखता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल का संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण के इस जन अभियान को नई ऊर्जा देनी चाहिए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला नूंह के गांव सौंख स्थित राजकीय मिडिल स्कूल में किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, नरेंद्र पटेल, जिला वन अधिकारी (डीएफओ) प्रवीण कुमार, जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अब्दुल रज्जाक, खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नूंह अंकित यादव, अध्यापकगण एवं स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को वन महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान तथा हरियाणा सरकार की पर्यावरण संरक्षण संबंधी विभिन्न योजनाएं प्रत्येक नागरिक को प्रकृति के प्रति अपने दायित्व निभाने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने सभी से मानसून के दौरान अपने घरों, खेतों, विद्यालयों, कार्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन ने कहा कि वन महोत्सव प्रकृति संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का एक महत्वपूर्ण अभियान है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन के दुष्पभावों को कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरणा लेते हुए सभी नागरिक अपने घरों, खेतों, विद्यालयों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण करें और लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल को भी अपनी जिम्मेदारी समझें। उन्होंने कहा कि सामूहिक जनभागीदारी से ही हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।0
0
Report
Advertisement
इंदौर ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती- बिल बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने प्रदर्शन चेतावनी दी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अनियमितता को लेकर इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में देपालपुर विधानसभा के चारों ब्लॉक - देपालपुर, गौतमपुरा, बेटमा एवं हातोद के कांग्रेस कार्यकर्ता बेटमा नाके से हाथ में तख्तियां लेकर तहसीलदार कार्यालय पहुंचे तहसीलदार संगीता गोलियां और बिजली विभाग के कार्यपालन यंत्री के अभिषेक रंजन को ज्ञापन देकर बताया गया कि विगत कई दिनों से बिजली विभाग द्वारा दिन में मेंटेनेंस के नाम पर और रात में अघोषित रूप से कई घंटों तक बिजली कटौती की जा रही है। इससे किसान, छात्र और आम जनता बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही बिजली के बिलों में बेतहाशा वृद्धि कर आमजन पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के तार, पोल, केबल एवं ट्रांसफार्मर की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। इस ओर विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगे अघोषित बिजली कटौती को तत्काल बंद कर निर्धारित समय-सारणी अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बिजली के बढ़े हुए दामों में कमी की जाए एवं फर्जी/गलत बिलों का निराकरण किया जाए।ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर तार, पोल, केबल एवं ट्रांसफार्मरों का तत्काल सर्वे कर उन्हें बदला एवं दुरुस्त किया जाए। इंदौर दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष मोती सिंह पटेल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उक्त मांगों का निराकरण समय-सीमा में नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी पूरे विधानसभा क्षेत्र में "बिजली नहीं तो बिल नहीं" अभियान चलाएगी। साथ ही आगामी दिनों में बिजली विभाग का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। विपिन वानखेड़े ने प्रशासन को चेतावनी दी कि बिजली विभाग के अधिकारियों के घरों की लाइट कांग्रेस कार्यकर्ता रात में काटेंगे। इसकी समस्त जवाबदारी शासन-प्रशासन एवं बिजली विभाग की होगी。0
0
Report
जिला न्यायालय के बाहर लव जिहाद मामला: बजरंग दल ने जोड़े को पकड़ा, पुलिस जांच शुरू
Jabalpur, Madhya Pradesh:जिला न्यायालय परिसर के बाहर लव जिहाद का मामला आया सामने, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोड़े को पकड़ा। जिला न्यायालय परिसर के भीतर गेट नंबर 3 के बाहर एक युवक और युवती के मिलने और कथित रूप से लव जिहाद से जुड़ा मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लड़की मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली है जबकि लड़का भेड़ाघाट का निवासी बताया जा रहा है। आरोप है कि लड़की के माता-पिता की जानकारी के बिना उसे यहां लाकर रखा गया था और किसी परिचित के माध्यम से शादी कराने की साजिश रची जा रही थी। इस पूरी घटनाक्रम के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और संगठनों में भारी आक्रोश देखा गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों को पकड़कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हिंदू रीति-रिवाजों और सनातन संस्कृति के खिलाफ जाकर इस प्रकार के मामलों को अंजाम दिया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बजरंग दल की टीम ने लड़के और लड़की को अपनी गिरफ्त में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें ओमती पुलिस के हवाले कर दिया ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस का पक्ष रखते हुए अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल को मौके पर सुरक्षा के लिए भेज दिया गया था ताकि किसी भी तरह का विवाद या कानून-व्यवस्था की स्थिति न बने। पुलिस अधिकारी के अनुसार, जिला न्यायालय गेट नंबर 3 के पास कुछ लोगों द्वारा कार्रवाई के दौरान विवाद की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया। लड़के-लड़की को सुरक्षित थाने लाया गया है और इस मामले में आगे की कानूनी जांच और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, जिसके तथ्य जल्द ही सामने आएंगे0
0
Report
हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल सेक्स CD केस पर अंतरिम रोक लगाई; कार्रवाई रुकी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सेक्स CD कांड मामले में हाईकोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिली है। हाईकोर्ट ने इस मामले में CBI की विशेष अदालत में चल रही आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। यह अंतरिम आदेश जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की अदालत ने जारी किया है।भूपेश बघेल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 24 जनवरी 2026 को CBI की विशेष अदालत द्वारा पारित आदेश को चुनौती दी थी। विशेष अदालत ने अपने पूर्व के आरोपमुक्ति आदेश को रद्द करते हुए बघेल के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया था।याचिका में भूपेश बघेल की ओर से विशेष अदालत के उस आदेश पर आपत्ति जताई गई थी, जिसमें पहले दिए गए आरोपमुक्ति आदेश को निरस्त कर उनके खिलाफ मामले में आरोप तय करने की दिशा में कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था। अब हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान CBI की विशेष अदालत में चल रही आगे की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। इससे फिलहाल बघेल के खिलाफ इस मामले में ट्रायल कोर्ट स्तर पर आगे की प्रक्रिया थम गई है।बता दें कि मामला वर्ष 2017 में तत्कालीन मंत्री एवं भाजपा विधायक राजेश मूणत की कथित रूप से अश्लील सीडी तैयार कर उसे प्रसारित कर उनकी छवि धूमिल करने के आरोपों से जुड़ा है। जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद एजेंसी ने भूपेश बघेल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, जालसाजी, फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का उपयोग तथा अश्लील सामग्री के प्रकाशन एवं प्रसारण जैसी धाराओं में आरोपपत्र प्रस्तुत किया था।मामले में मार्च 2025 में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पर्याप्त प्रथम दृष्टया साक्ष्य नहीं मिलने का हवाला देते हुए भूपेश बघेल को डिस्चार्ज कर दिया था। हालांकि जनवरी 2026 में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने उस आदेश को पलटते हुए उनके खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया, जिसके खिलाफ बघेल ने हाईकोर्ट का रुख किया।हाईकोर्ट में लगी याचिका की सुनवाई के दौरान बघेल ने तर्क दिया कि पुनरीक्षण अदालत ने अपने अधिकार क्षेत्र से आगे बढ़कर न केवल डिस्चार्ज आदेश को पलटा बल्कि आरोपों की प्रकृति भी बदल दी, जबकि ऐसा अधिकार केवल ट्रायल कोर्ट को उचित चरण पर ही प्राप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ उपलब्ध साक्ष्य आरोप तय करने के लिए आवश्यक गंभीर संदेह का आधार भी नहीं बनाते। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद सीबीआई की विशेष अदालत में मामले की आगे की कार्यवाही पर अगली सुनवाई तक अंतरिम रोक लगा दी है。0
0
Report
Advertisement
ABVP के विरोध में पुलिस पर आरोप, जेसलमेर- अजमेर में भारी आक्रोश
Ajmer, Rajasthan:जेसलमेर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस पर दुर्भावना रखते हुए प्रहार करने का आरोप लगाते हुए अजमेर में भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया.. दोपहर बाद जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं और परिषद के पदाधिकारियों ने पुलिस को जमकर लड़े हाथों लिया.. कार्यकर्ताओं के साथ अपराधियों जैसे व्यवहार करने और उन्हें घंटों तक पुलिस थाने में बिठाने का आरोप लगा रहे प्रदर्शकारियों ने प्रदेश की सरकार से दोषी कर्मचारियों के निलंबन की मांग की.. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने और राष्ट्र भक्तों को पुलिस थाने में बंद करने का आरोप लगाया..0
0
Report
उदयपुर के दृष्टिबाधित छात्रों ने कलेक्ट्रेट बाहर छात्रावास के लिए जमीन आवंटन की मांग की
Udaipur, Rajasthan:छात्रावास के लिए जमीन आवंटी करने की मांग को लेकर उदयपुर के दृष्टिबाधित बच्चों ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांग को लेकर जम कर नारेबाजी की और कलक्टर को ज्ञापन सौपा। प्रदर्शन कर रहे दृष्टिबाधित बच्चों का कहना है कि हॉस्टल नहीं होने के कारण उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बच्चे उच्च शिक्षा से भी वंचित हो रहे हैं। वर्तमान में वे नगर निगम के सामुदायिक भवन में रह कर पढ़ाई कर रहे हैं। जो भी खस्ताहाल हो रहा है। ऐसे में यूडीए उनके लिए जमीन चिन्हित करें जिससे वहां छात्रावास का निर्माण हो सके और उनकी समस्या खत्म हो.0
0
Report
बलिया के दोहरीघाट पंप कैनाल में जाल से दो प्राचीन मूर्तियाँ मिलीं
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया जनपद के उभार थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव के पास दोहरीघाट पंप कैनाल में मछली पकड़ रहे एक युवक के जाल में दो प्राचीन मूर्तियाँ मिलीं। प्राचीन मूर्तियों के मिलने की खबर मिलते ही आसपास के गांव के लोग इकट्ठा हो गए। मूर्तियों को देखने आए लोगों ने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना भी किया। दोनों मूर्तियाँ काफी भारी बताई जा रही हैं; एक बाल गोपाल जी की और दूसरी हनुमान जी बताई जा रही है। मौके पर पहुंची उभार थाना पुलिस ने मूर्तियों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि ये मूर्तियाँ कैसे पंप कैनाल में पहुंचीं और ये कहां की हैं।0
0
Report
Advertisement
