284002
झांसी रेल मंडल प्रबंधक के नेतृत्व में BTC में संरक्षा सेमिनार हुआ आयोजित
Jhansi Khas, Uttar Pradesh:झांसी के रेल मंडल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में BTC में संरक्षा सेमिनार (spad) सिग्नल पास एट डेंजर एवं स्पीड रेस्ट्रिक्शन वॉयलेशन का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि इस सेमिनार में प्रशिक्षुओं को ट्रेन संचालन से जुड़ी सावधानियों जैसे सिग्नल का पालन, प्रतिबंधित गति का निर्धारण, लोको पायलट द्वारा RS का उपयोग, लाल सिग्नल का कॉल आउट, रोल डाउन से इंजन और लोड का बचाव, लोको/लोड सिक्योर करने का तरीका तथा रेड नोटिस आदि विषयों पर जानकारी भी दी जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शिक्षा क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की सराहना कर रहे शिक्षाविद।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- शिक्षा क्षेत्र में सरकारी योजनाओं से खुश नजर आ रहे इंस्टीट्यूट संचालक, छात्र-छात्राओं के साथ साथ इनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा दिखाने वाले ट्यूटर भी सरकारी योजनाओं की सराहना करते दिखे। इंस्टीट्यूट संचालक हिर्देश कुमार शर्मा ने बताया...0
0
Report
भिवाड़ी की अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग, दमकल-पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टला
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी के खुशखेड़ा में 16 फरवरी को लगी पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग के बाद आज फिर एक सील की हुई पटाखा फैक्ट्री में आग धधक गई,लेकिन दमकलकर्मी और पुलिस की ज्वाइंट मुस्तैदी ने बड़ा हादसा टल गया। दरअसल 16 फरवरी को भिवाड़ी के खुशखेड़ा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में आगजनी के दौरान 9 श्रमिक जिंदा जल गए थे, उनकी मौत और पटाखा फैक्ट्री की सूचना के बाद प्रशासन ने खुशखेड़ा में ही दो अन्य अवैध फैक्ट्रियों को सीज किया था, लेकिन फरवरी के बाद से अब तक इन पटाखों का निस्तारण नहीं किया गया जिससे इस भीषण गर्मी में कभी भी आग लगने का अंदेशा बना रहता है, आज भी इस गर्मी के बीच पटाखों में आग धधक गई। मौके पर पहुंचे फायर फाइटर के लोगों ने फैक्ट्री का सील-गेट तोड़कर आग पर काबू पाया। पटाखा फैक्ट्री में आग की सूचना के बाद मौके पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह सहित भारी पुलिस जाप्ता मौके पर पहुँचा, डीएसपी शिवराज सिंह की माने तो जिस दिन से ये फैक्ट्री सील की गई है उस दिन से फेक्ट्री के गेट पर लगातार पुलिस का एक गार्ड मौजूद रहता है। इन पटाखों के निस्तारण के लिए कई बार संबंधित पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा एजेंसी को पत्र लिखा गया लेकिन उनकी तरफ से अभी तक निस्तारण नहीं किया गया है।0
0
Report
नवादा में 440 वोल्ट तार गिरने से युवक कुंदन कुमार की मौत
Nawada, Bihar:नवादा में बिजली तार गिरने से युवक की मौत शादी के 10 दिन बाद खुशी मातम में तब्दील नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बीकू टोला में बिजली का 440 वोल्ट का तार टूटकर गिरने से 20 वर्षीय कुंदन कुमार की मौत हो गई. घर का सबसे छोटा पुत्र कुंदन शादी के महज 10 दिन बाद परिवार के साथ खुशी मना रहा था. घटना के समय वह घर से बाहर जा रहा था तभी तार उसके शरीर पर गिरा और करंट लग गया. परिजनों ने तुरंत बिजली कटवाकर उसे नारदीगंज अस्पताल ले गया, वहां से नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए मुआवजे की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
नंदग्राम में पुलिस-बदममाश मुठभेड़, तीन बदमाश घायल, गिरफ्तारी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है दरअसल पुलिस को मुखबिर खास से यह सूचना मिली थी कि गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में दो मोटरसाइकिल पर तीन बदमाश सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए निकले हैं नंदग्राम थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी और इस दौरान उनका सामना दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश हो गया पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर दिया जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने जब गोली चलाई तो गोली सीधा बदमाश के पैर में जा लगी पुलिस ने घायल बदमाश समेत उसके दो साथियों को हिरासत में ले लिया उन्होंने बताया कि यह लोग नंदग्राम इलाके में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं इनसे दो मोटरसाइकिल समेत 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन तीनों के पकड़े जाने से नंदग्राम इलाके में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग पाएगा फिलहाल घायल बदमाश का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है जहां से इन सभी को जेल भेजा जाएगा!0
0
Report
तेज आंधी में बारातघर की चादर के साथ गुब्बारे की तरह उड़ा व्यक्ति, घायल
Bareilly, Uttar Pradesh:आंवला, भमोरा क्षेत्र में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान प्राकृतिक आपदा में ग्राम बबियाना निवासी नन्हें पुत्र वहीद अंसारी करीब 50 वर्ष घायल हो गया। बताया गया कि नन्हें गांव में बने बारातघर में खड़े थे। इसी दौरान तेज हवा के चलते बारातघर की टीन शेड/चादर उड़ने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चादर को संभालने के प्रयास में नन्हें ने उसका पाइप पकड़ लिया, लेकिन तेज आंधी के कारण वह भी चादर के साथ हवा में उखड़कर दूर खेत में जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने बताया कि नन्हें के हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण प्लास्टर चढ़ाया गया है। फिलहाल वह घर पर ही मौजूद हैं और उनका उपचार चल रहा है।0
0
Report
कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का विरोध: किसान महापंचायत ने मिला ज्ञापन
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर नीमकाथाना कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण को लेकर गणेश्वर में हुई जनसुनवाई। एसीएम महिपाल राजावत ने सुनी किसानों की समस्याएं। किसानों ने विरोध किया। कोटपूतली किशनगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को निरस्त करने की मांगा को लेकर किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष बलदेव यादव के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन。 एंकर सीकर जिले के नीमकाथाना में प्रस्तावित कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण को लेकर गणेश्वर ग्राम पंचायत भवन में जनसुनवाई आयोजित हुई। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भूमि अधिग्रहण का विरोध किया। जनसुनवाई के दौरान किसानों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी कृषि भूमि नहीं छोड़ेंगे। कई किसानों ने कहा कि खेती ही उनका एकमात्र सहारा है और जमीन जाने के बाद उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की सहमति के बिना जमीन अधिग्रहण करना अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के नाम पर किसानों को उजाड़ने का काम कर रही है। वहीं किसान ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसान अपनी जमीन बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष बलदेव यादव के नेतृत्व में किसानों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौपा।0
0
Report
Advertisement
मतगणना जारी: आरा भोजपुर-सह-बक्सर उपचुनाव में NDA बनाम महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर
Mumbai, Maharashtra:बिहार विधान परिषद के भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत आज सुबह से ही मतगणना जारी है।जिले के लिए आज की मतगणना बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि एन डी ए उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद और महागठबंधन उम्मीदवार सोनू राय के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।हालांकि मैदान में कुल 7 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।आज सुबह से ही मतगणना केंद्र के बाहर अपने अपने प्रत्याशियों के परिणाम जानने के लिए समर्थक उत्साहित हैं और जगह जगह भारी भीड़ भी एकत्रित है।मतगणना आरा के नवादा थाना क्षेत्र में आने वाले राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में किया जा रहा है। मतगणना 13 टेबुल पर 2 राउंड में किया जाना है,जिसमें 97.96 पड़े वोट किसी को एम एल सी बनाने का काम करेंगे।मतगणना कार्य को स्वच्छ, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, आरा में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मतगणना परिसर में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की सघन फ्रिस्किंग किया जा रहा है। तथा यह विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है कि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति परिसर में प्रवेश न कर सके। इसके साथ ही मतगणना के समय मतगणना उपरांत विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पर्याप्त तैयारी एवं प्रशासनिक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। अशांति फैलाने वाले असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला एवं प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों, टोलों एवं संवेदनशील स्थानों का जातीय, वर्गीय एवं सांप्रदायिक दृष्टिकोण से अध्ययन करने तथा चुनाव परिणाम घोषित होने के उपरांत संभावित टकराव वाले स्थलों पर ऐतिहासिक एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिले में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाए गए हैं। साथ ही सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष चौकसी एवं गश्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी स्थान पर असामान्य स्थिति उत्पन्न न हो तथा विधि-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित एवं सामान्य बनी रहे।0
0
Report
क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 1000 किलोग्राम जावा महुआ बरामद
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावाँ श्री क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चिल्गु के समीप चांडिल थाना अंतर्गत ग्राम खोखरोडिह, जड़ियाडीह, चाकुलिया एवं हमसदा टोला में विधिवत छापामारी अभियान संचालित किया गया। छापामारी अभियान के दौरान कुल 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के क्रम में लगभग 1000 किलोग्राम जावा महुआ एवं 50 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पाद सामग्री को नियमानुसार जप्त कर विनष्ट किया गया। संबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
रायबरेली: अमूल दूध की कीमत 2 रुपये बढ़ने पर आम लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली : आज से अमूल दूध पर बढे दो रुपये प्रति लीटर को लेकर आम लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया है। कोई इसे रसोई पर अतिरिक्त बोझ मान रहा है तो कोई इसको मोदी जी की अपील से जोड़ते हुए स्वाभाविक बात की संज्ञा दे रहा है। उधर दूकानदारों का कहना है कि अमूल ही नहीं बल्कि सभी ब्रांड के मिल्क प्रोडक्ट का दाम बढ़ा है। हालांकि उनके कारोबार पर इसका छुट्टा पैसा लेन देन की समस्या के अलावा उन्हें अपने मुनाफे पर कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है।0
0
Report
Advertisement
पटना मेट्रो की धीमी रफ्तार पर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
Noida, Uttar Pradesh:पटना मेट्रो परियोजना की धीमी रफ्तार को लेकर बिहार कांग्रेस ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि पटना मेट्रो परियोजना कछुए की गति से भी धीमी चल रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर यही हाल रहा तो 100 सालों में भी पटना मेट्रो अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाएगा। राजेश राठौड़ ने कहा कि पटना मेट्रो परियोजना की शुरुआत बड़े-बड़े दावों और वादों के साथ की गई थी। वर्ष 2019 में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास हुआ था और लोगों को उम्मीद थी कि राजधानी पटना को जल्द आधुनिक यातायात व्यवस्था मिलेगी। लेकिन सात साल बीतने के बाद भी परियोजना पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर सकी है। कई बार डेडलाइन बदली गई, लेकिन काम की रफ्तार आज भी बेहद धीमी बनी हुई है।0
0
Report
फिट इंडिया के संदेश का असर: मंत्री की साइकिल भाजपा कार्यालय पहुंची
Panchkula, Haryana:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण, फिटनेस और ईंधन बचत को लेकर की गई अपील का असर अब भाजपा नेताओं की कार्यशैली में भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा गुरूवार को पंचकूला स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पंचकमल में आयोजित निकाय चुनाव सम्मान समारोह में साइकिल पर पहुंचे। पंचकमल में आयोजित इस कार्यक्रम में निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित मेयर और चेयरमैन का सम्मान किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पूनिया तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का साइकिल से कार्यक्रम में पहुंचना केवल एक व्यक्तिगत पहल नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडियाज़ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के संदेश को जमीन पर उतारने के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा लगातार यह संदेश देने का प्रयास कर रही है कि सरकार और संगठन केवल नीतियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जनहित के अभियानों को स्वयं अपनाकर उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहे हैं। राजनीतिक दृष्टि से भी इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निकाय चुनावों में भाजपा की जीत के बाद आयोजित सम्मान समारोह में साइकिल से पहुंचकर डॉ अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं और आमजन को सादगी, अनुशासन और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। भाजपा इसे विकास के साथ जिम्मेदार जीवनशैली के मॉडल के रूप में प्रस्तुत कर रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित यह समारोह भाजपा की हालिया चुनावी सफलताओं के उत्साह के बीच संगठनात्मक एकजुटता और ट्रिपल इंजन सरकार के संदेश को भी मजबूत करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के गढ़ को फतेह करने के बाद सम्मान समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के साथ नगर पालिका सांपला के नवनिर्वाचित चेयरमैन प्रवीण कोच भी साइकिल चलाते नजर आए।0
0
Report
पाकुड़ पुलिस ने अपहरण के आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकरहट्टी गांव से दो मासूम बच्चों को बहला-फुसला कर किडनेप कर ले जाने वाले एक शातिर आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के चिलाईमारी, भाषाई पाइकर के रहने वाले गुलाम मुर्तजा के रूप में हुई है। पुलिस ने दो अन्य अलग-अलग मामलों में दो वारंटी को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी गुलाम मुर्तजा ने झिकरहट्टी के रहने वाले दो बच्चों उम्र लगभग 6-7 वर्ष को निशाना बनाया था। पुलिस के अनुसार आरोपी का इरादा बच्चों को ले जाकर कहीं बेचने का था। बच्चों के गायब होने के बाद उनके पिता ने मुफस्सिल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच शुरू की और आरोपी का पीछा करते हुए पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज इलाके में छापेमारी की। पुलिस ने दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी गुलाम मुर्तजा को धर दबोचा। बरामद बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस आगे की कारवाई कर रहीं है।0
0
Report
Advertisement
परचून की दुकान में चोरी की वारदात का लाइव वीडियो वायरल,पुलिस चोर की तलाश में जुटी।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- कस्बा पहासू में शटर गिराकर, गाय को चारा डालने गए परचून व्यापारी के गल्ले से 25 हजार रुपए चोरी कर ,चोर हुआ फरार, घटना का लाइव वीडियो वायरल।0
0
Report
भोपाल के नकली नोट नेटवर्क का बड़ा खुलासा: सैफुल इस्लाम गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भोपाल नकली नोट नेटवर्क मामले में बड़ा खुलासा गिरफ्तार आरोपी सैफुल इस्लाम के साथ जांच के लिए पश्चिम बंगाल पहुंची भोपाल पुलिस पूछताछ में सैफुल ने शरीफ उल इस्लाम का नाम बताया नेटवर्क का मास्टरमाइंड शरीफ़ उल इस्लाम बीएसएफ में पदस्थ रहे अपने भाई समीर के साथ चला रहा था नेटवर्क बांग्लादेश सीमा पर पदस्थ था समीर, खुलासे के बाद समीर को कर दिया था BSF से बर्खास्त शरीफुल अपने भाईं की मदद से कई राज्यों में खपा रहा था नकली नोट 2018 में कर्नाटक नकली नोट केस में भी आया था शरीफ उल इस्लाम और उसके भाई समीर का नाम आशंका पाकिस्तान में छपी फर्जी करेंसी बांग्लादेश के रास्ते पहुंची भारत फिर फैलाई कई राज्यों में भोपाल में सैफुल 1 लाख 40 हजार की नकली करेंसी के साथ हुआ था गिरफ्तार0
0
Report
भिवाड़ी में लोडिंग के बहाने पिकअप ड्राइवर पर बर्बर मारपीट, केस दर्ज
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में एक बार फिर मारपीट की हदें पार करने का मामला सामने आया है, घटना भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस की बताई जा रही है जहां, एक पिकअप के ड्राइवर को लोडिंग के बहाने फेक्ट्री में बुलाया जाता है लेकिन लोडिंग करने की बजाय उसके साथ बर्बरता से मारपीट की जाती है, पीड़ित राघवेंद्र शर्मा ने भिवाड़ी के फेज थर्ड थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि 11 मई को उसके पास VKB नामक फेक्ट्री से प्रबंधक मनीष का फोन आया जब वो लोडिंग के लिए फेक्ट्री पहुंचा तो उसको बंधक बनाया गया साथ ही कई लोगों ने उसके साथ बड़ी बेरहमी से मारपीट की, पीड़ित ने मारपीट की वजह बताते हुए कहा कि उसने अपनी पिकअप गाड़ी को संबंधित फेक्ट्री में किराए पर लगाया हुआ है, प्रबंधक और अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि उसकी गाड़ी से सामान चोरी हुआ है, शक के आधार पर ही मारपीट करने का आरोप लगाया, वही थानाधिकारी प्रदीप नेहरा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
