284003
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर पर गंदगी का अंबार देखने को मिला
Jhansi, Uttar Pradesh:वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2 और टिकट बुकिंग काउंटर के आसपास गंदगी का अंबार देखने को मिला। पटरी पर गंदगी और पानी जमा होने से स्वच्छता की स्थिति चिंताजनक है। बुकिंग काउंटर के पास आवारा कुत्ते घूम रहे हैं, और कई यात्री वहां कचरे के ढेर के बीच लेटे हुए हैं, जिससे स्टेशन की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में भारी बारिश, तापमान 19 साल के निचले स्तर तक गिरा
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सितंबर के मानसून की विदाई के पहले मौसम ने पलटा खा दिया है और दिन में ही काली रात हो गई है। पिछले 72 घंटों से हो रही भारी बारिश और ठंडी हवाओं नेPrevांचल में गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। 26 सितंबर को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 7.8 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। सितंबर में आखिरी बार इतना कम अधिकतम तापमान 2007 में 23.5 डिग्री दर्ज हुआ था, यानी करीब 19 साल बाद यहाँ दिन का पारा इतने निचले स्तर पर पहुँचा है। 26 सितंबर के 24 घंटे में 53.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पहले 24 घंटे में 149 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड थी। लगातार बारिश और बादलों के कारण तापमान काफी नीचे चला गया है और बारिश का सिलसिला कब थमेगा, यह स्पष्ट नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर तक भी गोरखपुर में बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी और अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री तक पहुँच सकता है। south छत्तीसगढ़ और दक्षिण आंतरिक ओडिशा के ऊपर बना डिप्रेशन उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर आ रहा है, जिससे पूर्वांचल में बारिश की गतिविधियाँ तेज होंगी। भारी से अत्यधिक भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी है, जिससे जलभराव, यातायात प्रभावित और बारिश के बीच सुरक्षा के उपाय जरूरी हैं। तेज हवाओं के कारण नोसढ़ चौराहे पर एक यूनिपोल होर्डिंग गिर गया, जिससे आर्टिगा कार क्षतिग्रस्त हो गई;luckily कुछ लोग बच गए। गोरखपुर शहर के प्रमुख क्षेत्रों में पानी भराव और सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं, जिससे वाहन धक्का लगाकर किनारे किए जा रहे हैं। तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिली है, पर उमस बढ़ सकती है और लोगों को खुले स्थानों, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे रहने से बचना चाहिए।0
0
Report
युवक सतीश पाल की हत्या: छत पर मिली लाश, परिवार इंसाफ की मांग कर रहा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ राजधानी लखनऊ के हजरतगंज वजीर हसन रोड संत रविदास नगर युवक सतीश पाल उर्फ छोटू की मिली डेड बॉडी। 3 दिन से घर से लापता था सतीश पाल की डेड बॉडी अपने घर के तीन घर छोड़कर पीछे वाले घर की छत पर मिली। जिसके घर पर डेड बॉडी मिली है उसका अनिल सिंह नाम बताया जा रहा है। पत्नी का आरोप है की हत्या की गई है हत्या करके डेड बॉडी को छत पर फेंका गया है हमारी बेटियां हैं हम इनको लेकर कहां जाएं योगी जी हमें इंसाफ दिलाइये। मौके पर पुलिस बल व फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद।0
0
Report
बुरहानपुर में गणेश विसर्जन आज धूम, सुरक्षा के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में आज गणेश विसर्जन की दिन भर धूम रही , चल समारोह में 300 से अधिक बड़ी बड़ी प्रतिमाएं शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए ताप्ती नदी के हतरून घाट पर पहुंची। ढोल तासे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु ने बप्पा को विदाई दी। महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई के बाद मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला गणेश उत्सव के लिए जाना जाता है।आज यानि अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन भगवान श्री गणेश जी की बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। गणेश मंडलों ने प्रशासन की गाइडलाइन का पालन किया वही जिला प्रशासन ने भी ताप्ती नदी के हतरून घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात तक चलेगा।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में BJP की बड़ी चुनावी बैठक: बूथ स्तर तक मतदान प्रबंधन मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊलखनऊ में BJP की बड़ी चुनावी बैठक शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर मंथन प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने ली बैठक बूथ स्तर तक चुनाव प्रबंधन मजबूत करने के निर्देश मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क और संवाद पर जोर पन्ना प्रमुख व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश हर जिले में चुनाव कार्यालय और कॉल सेंटर सक्रिय करने को कहा शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठक और विधानसभा स्तर पर सम्मेलन के निर्देश मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने पर फोकस बैलेट पेपर से मतदान की प्रक्रिया की जानकारी देने के निर्देश नामांकन से एक दिन पहले तक मतदाता फॉर्म जमा कराने की अपील बैठक में अवध क्षेत्र के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद0
0
Report
पिपरिया में पिटाई वीडियो वायरल: चार के खिलाफ केस, थाना प्रभारी निलंबित
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के पिपरिया से एक युवक की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को घेरकर थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वहीं युवक के पास मिली शराब की बोतलों को लेकर उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। वीडियो में युवक सफाई देते हुए कह रहा है कि वह शराब बेचने के लिए नहीं, बल्कि पीने के लिए लेकर जा रहा था। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, जबकि स्टेशन रोड थाना पिपरिया के थाना प्रभारी को निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है। वीओ01- मामला 23 सितंबर की शाम पिपरिया के तरौन रोड पर महेश दुधानी के वेयरहाउस के पास का बताया जा रहा है। रामनगर कॉलोनी निवासी बृजेश कहार के मुताबिक, वह शोभापुर कलारी से शराब की बोतलें लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सफेद बोलेरो वाहन में सवार चार लोगों ने उसका रास्ता रोका और बैग की तलाशी ली। बृजेश का आरोप है कि इसके बाद उसे कथित तौर पर जबरन बोलेरो में बैठाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीओ02- मामले में एडिशनल एसपी अभिषेक राजन ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्टेशन रोड पिपरिया थाना पुलिस ने बृजेश की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूरे घटनाक्रम की जांच एसडीओपी को सौंपी गई है। वहीं, मामले में स्टेशन रोड पिपरिया थाना प्रभारी मदन पवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट- अभिषेक राजन ( एएसपी नर्मदापुरम )0
0
Report
रायगढ़ पुलिस ने 1.21 करोड़ रुपये के स्क्रैप के साथ 5 ट्रक और एक माजदा जब्त किया
Darogapara, Chhattisgarh:चोरी के माल की खपत और अवैध कबाड़ के परिवहन पर रोक लगाने रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 5 ट्रक और 1 माजदा वाहन से 129.840 टन स्क्रैप जब्त किया है। जब्त स्क्रैप की कीमत करीब 53.60 लाख रुपये, जबकि 6 वाहनों की कीमत करीब 68 लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह पुलिस ने कुल करीब 1.21 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। पहली कार्रवाई में स्केनिया प्लांट के पास UP63AT2054 नंबर के 14 चक्का ट्रक को रोककर जांच की गई। ट्रक से 23.990 टन टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड और वाहन पार्ट्स का स्क्रैप मिला, जिसकी कीमत करीब 8.49 लाख रुपये है। चालक राकेश गिरी स्क्रैप से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पूंजीपथरा-तमनार चौक पर नाकेबंदी कर पुलिस ने पांच और वाहनों को पकड़ा। इनमें CG14MF0223, OD05R7085, CG22U3873, OD29D4325 और OD19C4666 शामिल हैं। इन वाहनों से कुल 105.850 टन स्क्रैप, जिसकी कीमत करीब 44.11 लाख रुपये बताई गई है, जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार वाहन चालकों से स्क्रैप के स्रोत, परिवहन और प्लांट में खपत से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। चोरी के माल होने की आशंका और दस्तावेजों के अभाव में स्क्रैप व वाहनों को जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अब जब्त कबाड़ के स्रोत, परिवहन और संभावित खपत की जांच कर रही है, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि चोरी के माल की खपत, अवैध कबाड़ के परिवहन और बिना वैध दस्तावेजों के संदिग्ध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस की नजर है। ऐसे मामलों में वाहन मालिक, परिवहनकर्ता और माल की खपत से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
होस्टल की अनियमितताओं पर छात्राओं ने कलेक्टर से मिलने की मांग के साथ धरना
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-हॉस्टल में अनियमितताओं के खिलाफ छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़ी रहीं। SDM और सहायक आयुक्त ने उनकी समस्याएं सुनीं; कलेक्टर से मोबाइल पर बात के बाद छात्राओं ने धरना समाप्त किया। वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय सीनियर संयुक्त कन्या छात्रावास की छात्राओं ने हॉस्टल की समस्याओं के खिलाफ मोर्चा खोला और आज अपनी मांगों के लिए सीधे कलेक्टर से बात करने पर अड़ी rहीं। VIP रोड के साइड में धरना शुरू हुआ; अधिकारियों से बातचीत नहीं बैठने पर वहीं धरना जारी रहा। मौके पर SDM और जनजातीय कार्य विभाग की सहायक ने कलेक्टर से मोबाइल फोन पर छात्राओं की सीधी बात करवाई, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।0
0
Report
राजद ने चुनाव आयोग पर गड़बड़ियां और आंतरिक विभेद के आरोप लगाते पुतला फूंका
Ranchi, Jharkhand:रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। राजद नेताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और चुनाव आयोग के भीतर कथित आंतरिक मतभेदों को लेकर विरोध जताया। राजद नेताओं का आरोप है कि चुनाव आयोग को कई बार पत्र लिखे जाने के बावजूद कथित अनियमितताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। नेताओं ने झारखंड में चल रही एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। राजद नेता ने कहा कि देश में चुनाव व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास लगातार कम हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में सांसदों के निलंबन के दौरान केंद्र सरकार की ओर से ऐसा कानून लाया गया, जिसके तहत मुख्य चुनाव आयुक्त को विशेष कानूनी संरक्षण दिया गया है। राजद नेता ने आगे आरोप लगाया कि एसआईआर के माध्यम से मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं और इसका असर चुनाव प्रक्रिया पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में राज्य के मतदाताओं के हितों की रक्षा जरूरी है। राजद ने राष्ट्रपति से मांग की कि कथित भ्रष्टाचार और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। राजद नेता ने केंद्र सरकार को भी इन मुद्दों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की。0
0
Report
आगरा में साधु की हत्या: भतीजे समेत तीन गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई जारी
Noida, Uttar Pradesh:आगरा में साधु की हत्या का 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा हुआ है... जिस भतीजे पर चाचा के साए में रहने का भरोसा था, उसी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है... फिलहाल पुलिस ने मामले में दुष्यंत, शिवा और यश...तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है...और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है..0
0
Report
Advertisement
भीम आर्मी ने बिगौड़ी हत्या मामले में पीड़ित परिवार से खड़े होने का दावा
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के बिगौड़ी गांव में भैयालाल हत्याकांड के बाद अब मामले में भीम आर्मी की एंट्री हो गई है। भीम आर्मी नेता दामोदर यादव ने पीड़ित परिवार से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कानूनी लड़ाई में भीम आर्मी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। भीम आर्मी के मैहर जिले के पदाधिकारी बिगौड़ी गांव पहुंचे थे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली और न्याय की लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया उनके माध्यम से हुई भीम आर्मी नेता एवं दतिया विधानसभा प्रत्याशी रहे दामोदर यादव ने परिवार बातचीत कर उनकी समस्या को सुना । आपको बता दें कि भैयालाल की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में नाराजगी का माहौल देखने को मिला था। ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर 'घर बिकाऊ है' के पोस्टर तक लगा दिए थे। पोस्टर सामने आने के बाद बिगौड़ी गांव पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया था। वहीं, इस मामले में पहले हिंदू संगठनों की सक्रियता और अब भीम आर्मी की एंट्री ने बिगौड़ी मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।0
0
Report
आईआईटी भिलाई में ‘संघ की राजभाषा नीति’ पर कार्यशाला आयोजित
Durg, Chhattisgarh:भिलाई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई में 25 सितंबर 2026 को नराकास स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय 'संघ की राजभाषा नीति' था। कार्यशाला में भिलाई इस्पात संयंत्र के उपप्रबंधक (राजभाषा) श्री जितेंद्र दास मानिकपुरी ने मुख्य वक्ता के रूप में राजभाषा के संवैधानिक प्रावधानों और कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। श्रीमती रेशमा बानो द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में संस्थान के कुलसचिव, हिंदी अधिकारी सहित अनेक कर्मी उपस्थित रहे।0
0
Report
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तीन लोगों की मौत, दो घायल अस्पताल में भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का भयंकर कहर देखने को मिला... क्योंकि यहां एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई... और हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई... पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है... वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं...0
0
Report
Advertisement
कार्तिकेय शर्मा ने मेवात में खेल, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर जोर दिया
Nuh, Haryana:Story :- पिनगवां में सेवा पर्व कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले-नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ें युवा, प्रतिभाओं को अवसर देना समाज की जिम्मेदारी महिलाओं की नि:शुल्क कैंसर जांच के लिए मेवात में चलेगा नमो शक्ति रथ क्रिकेट के लिए बॉलिंग मशीन व 11 किट देने की घोषणा सेवा पर्व के तहत राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा शनिवार को पिनगवां गांव पहुंचे और सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों एवं युवाओं की खेल प्रतिभा का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुआ सेवा पर्व 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उन्हें प्रसन्नता हुई। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं। हरियाणा की पहचान खेलों की नर्सरी के रूप में बनी है और प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान राज्यसभा सांसद ने सेवा पर्व के दौरान चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने गांव, गली-मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता के लिए आगे आना चाहिए। जिस प्रकार लोग अपने घर को साफ रखते हैं, उसी प्रकार गांव और शहर को स्वच्छ रखना भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। महिलाओं की नि:शुल्क कैंसर जांच के लिए चलेगा नमो शक्ति रथ कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि मेवात क्षेत्र में महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए नमो शक्ति रथ संचालित किया जाएगा। यह रथ ग्राम-गांव पहुंचकर महिलाओं की नि:शुल्क कैंसर जांच करेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार में मदद मिलेगी। खेल सुविधाओं के विस्तार का आश्वासन कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं की खेल प्रतिभा को देखते हुए कार्तिकेय शर्मा ने क्रिकेट के लिए बॉलिंग मशीन तथा 11 क्रिकेट किट उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए डी-प्लान के तहत सिफारिश करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां नई पीढ़ी को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। सरकार की ओर से खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और प्रोत्साहन से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ रही है। अंत में उन्होंने सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और खेल गतिविधियों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया。0
0
Report
केदारनाथ धाम में कचरे की भारी बढ़ोतरी से चिंता, आरटीआई ने चौंकाने आंकड़े दिए
Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ धाम में बढ़ता कचरा बना चिंता का विषय, आरटीआई से सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े केदारनाथ धाम में इस वर्ष तीर्थयात्रा के दौरान कचरे की मात्रा में भारी इजाफा सामने आया है। उत्तराखंड के केदारनाथ में अप्रैल से अगस्त 2026 तक महज पांच महीनों में करीब 50.30 मीट्रिक टन कचरा एकत्र हुआ है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष पूरे यात्रा सीजन में एकत्र किए गए कचरे से करीब ढाई गुना अधिक है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता एवं एक्सपर्ट अमित गुप्ता द्वारा मांगी गई सूचना के जवाब में सामने आई है। नगर पंचायत की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2023 में केदारनाथ में 32.58 मीट्रिक टन, 2024 में 26.10 मीट्रिक टन और 2025 में 21.40 मीट्रिक टन कचरा दर्ज किया गया था। वहीं, वर्ष 2026 में अप्रैल से अगस्त के बीच ही 50.30 मीट्रिक टन कचरा सामने आया है। यानी इस वर्ष के शुरुआती पांच महीनों में ही पिछले तीन वर्षों में किसी एक पूरे वर्ष के मुकाबले अधिक कचरा एकत्र हुआ है। आरटीआई एक्सपर्ट अमित गुप्ता का कहना है कि केदारनाथ यात्रा में देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में बढ़ते कचरे के साथ-साथ यात्रा मार्ग पर सड़कों की स्थिति, बड़े-बड़े गड्ढे और अन्य व्यवस्थाओं पर भी सरकार को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। अमित गुप्ता ने उत्तराखंड सरकार से सवाल किया है कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और उससे उत्पन्न होने वाले कचरे को देखते हुए सरकार की क्या ठोस योजना है? यात्रा मार्गों की बेहतर व्यवस्था, साफ-सफाई और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार को बुनियादी सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण दोनों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बाइट आरटीआई एक्सपर्ट अमित गुप्ता0
0
Report
छठी मंजिल अवैध निर्माण पर वार्ड कमेटी ने सख्त कार्रवाई की मांग की
New Delhi, Delhi:‘छठी मंजिल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी’, वार्ड कमेटी की बैठक में अवैध निर्माण और मीट दुकानों का मुद्दा उत्तर-पूर्वी जोन की वार्ड कमेटी की बैठक में अवैध मीट की दुकानों, जर्जर इमारतों और अवैध निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बैठक में मौजपुर वार्ड के निगम पार्षद अनिल गौड़ ने 66 नंबर रोड पर चल रही मीट की दुकानों को लेकर निगम अधिकारियों के सामने सवाल उठाए। पार्षद अनिल गौड़ ने कहा कि 66 नंबर रोड पर स्कूल और मंदिर भी स्थित हैं। ऐसे स्थान पर यदि नियमों का उल्लंघन कर मीट की दुकानें संचालित की जा रही हैं तो उनके लाइसेंस और अन्य जरूरी अनुमतियों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने निगम अधिकारियों से नियमों की जांच कर उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई करने की मांग की। बैठक के दौरान जर्जर और डेंजर बिल्डिंगों के साथ-साथ अवैध निर्माण का मुद्दा भी गरमाया। पार्षद अनिल गौड़ ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अवैध रूप से बनाई जा रही छठी मंजिल को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निगम अधिकारियों से ऐसे निर्माणों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की, ताकि जर्जर और अवैध इमारतों से लोगों की सुरक्षा को खतरा न हो। वार्ड कमेटी की बैठक में उत्तर-पूर्वी जोन के 35 वार्डों से जुड़े विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई। अलग-अलग वार्डों के पार्षदों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं निगम अधिकारियों के सामने रखीं और लंबित मामलों में जल्द कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
Advertisement
