284001
झांसी में मिशन शक्ति अभियान से जागरूकता का नया दौर!
Jhansi, Uttar Pradesh:मिशन शक्ति विशेष अभियान फेस 5 के क्रम में आज जिला प्रोबेजन कार्यालय में जिलाधिकारी झांसी अविनाश कुमार ,मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद के नेतृत्व में जिला प्रोबेजन अधिकारी सुरेंद्र पटेल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता संबंधी कार्यक्रम ,अग्निशमन जागरूकता आदि अभियान चलाकर आम जनमानस को जागरूक करने पर सिविल डिफेंस कोर झांसी की घटना नियंत्रण अधिकारी सुश्री प्रगति शर्मा को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह, कैप व बैच लगाकर सम्मानित किया गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचकूला सेक्टर-19 में जीजा-साले की हत्या: गिरफ्तार तीनों आरोपी अदालत में रिमांड पर
Panchkula, Haryana:पंचकूला के सेक्टर-19 क्षेत्र में आपसी रंजिश में हुई जीजा-साले की मौत के मामले में सैक्टर-19 चौकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात जीजा और साला के बीच आपसी रंजिश और पूर्व विवाद का परिणाम थी। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा वारदात में प्रयुक्त वाहनों और अन्य अहम साक्ष्यों की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामलें की जांच सैक्टर-19 चौकी इन्चार्ज पीएसआई कमलदीप सिंह द्वारा की जा रही है। सैक्टर-20 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर ढाका के अनुसार दिनांक 4 जुलाई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-19 निवासी संजीत की तेजधार हथियारों से घायल होने के कारण मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 पहुंची तथा प्रारंभिक पूछताछ के दौरान घटना स्थल का पता लगाकर सीआईडी अंडरपास के समीप खाली स्थान पर पहुंची। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर अर्जुन उर्फ चीटा निवासी खड़क मंगोली का शव बरामद हुआ, जिसके शरीर पर भी तेजधार हथियारों के कई गंभीर चोटों के निशान थे। सीन ऑफ क्राइम ने मौके पर पहुंचकर स्थान का बारीकी से निरीक्षण किया तथा पुलिस ने मौके अनेक अहम साक्ष्य कब्जे में लिए। जांच के दौरान मृतक अर्जुन उर्फ चीटा की बहन के बयान में बताया कि उसके भाई का संजीत की बहन के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध था तथा दोनों ने मंदिर में विवाह भी किया था। बाद में दोनों अलग रहने लगे थे, जिसके बाद संजीत और अर्जुन के बीच लगातार विवाद और रंजिश चल रही थी। आरोप है कि नामकरण कार्यक्रम के बहाने अर्जुन को बुलाया गया, जहां संजीत तथा उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान हुए खूनी संघर्ष में संजीत की भी मौत हो गई। दोनों मामलें सैक्टर-20 थाना में दर्ज है। जांच के दौरान सैक्टर-19 चौकी इन्चार्ज पीएसआई कमलदीप सिंह ने टीम की मदद से विपिन निवासी अभयपुर, प्रेमचंद निवासी अभयपुर तथा सुखप्रीत सिंह उर्फ लक्की निवासी अभयपुर को गिरफ्तार कर लिया। आज तीनों को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस अब वारदात में प्रयुक्त स्कूटी एवं मोटरसाइकिल की बरामदगी के साथ-साथ फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार मामले की गहनता से जांच जारी है। फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, वारदात में प्रयुक्त वाहनों की बरामदगी तथा अन्य साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में शामिल प्रत्येक आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।0
0
Report
सिलेंडर फटने से लाखों का सामान जलकर हुआ खाक परिजनों ने भाग करवाचाई जान
Deoria, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देवरिया... ▶️ गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते झोपड़ी में लगी भीषण आग। ▶️ सिलेंडर फटने से गरीब परिवार का आशियाना जलकर हुआ राख ▶️ लाखों का सामान और नकदी भी जला ▶️ परिवार ने भागकर बचाई अपनी जान,बड़ा हादसा टला। ▶️ बरियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव का मामला।0
0
Report
बारिश में डीजे से करंट, शादी पूरी कराई, दो घंटे बाद भाई की अर्थी उठी
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से दिल को झकझोर देने वाली खबर... जिस घर में शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां चीख-पुकार मच गई। चार बहनों के इकलौते भाई की करंट लगने से मौत हो गई। लेकिन बेटी का भविष्य देखते हुए परिवार ने पहले शादी की रस्में पूरी कराईं... और फिर महज दो घंटे बाद उसी घर से भाई की अर्थी उठी। जिसने भी यह मंजर देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। मामला थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम झसी के मजरा नगला चाहर का है। यहां आनंद कुमार की बेटी सोनम की शादी मैनपुरी के मेरापुर गुजराती निवासी तेज सिंह के साथ तय थी। घर में बारात की तैयारियां चल रही थीं। रविवार देर रात अचानक बारिश शुरू हुई तो बाहर रखा डीजे भीगने लगा। 24 वर्षीय सतेंद्र कुमार राजपूत डीजे को अंदर ले आए और बिजली का तार जोड़कर उसे चालू करने लगे। तभी वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन आनन-फानन में सतेंद्र को डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही शादी का घर मातम में बदल गया। रात में ही दूल्हा पक्ष को घटना की सूचना दी गई। सुबह दूल्हा और उसके परिजन गांव पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। दोनों परिवारों ने बेटी के भविष्य को देखते हुए भारी मन से पहले विवाह की रस्में पूरी कराने का फैसला लिया। गमगीन माहौल में सोनम और तेज सिंह ने सात फेरे लिए। शादी संपन्न होने के करीब दो घंटे बाद सतेंद्र कुमार राजपूत की अंतिम यात्रा निकाली गई और पांचाल घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया सतेंद्र चार बहनों के इकलौते भाई थे और परिवार की बड़ी जिम्मेदारियां उनके कंधों पर थीं। उनकी असमय मौत से पिता आनंद कुमार, मां उर्मिला और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस आंगन में मंगल गीत गूंजने थे, वहां मातम पसरा रहा। पूरे गांव की आंखें इस दर्दनाक घटना से नम हो गईं। थाना जहानगंज की प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी के अनुसार, इस घटना की सूचना थाने को प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने प्रवासी उत्तराखंडी समुदाय के विकास में भागीदारी और एकता पर जोर दिया
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई में उत्तराखंड के प्रवासी समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास के पिछले पांच वर्षों के सफर और राज्य के 'मुख्य सेवक' के तौर पर जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के बारे में बताया।\n\nमुख्यमnत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड के प्रवासी समुदाय के सम्मान, पहचान और गौरव को नई अहमियत मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रवासी समुदाय को उत्तराखंड के विकास में एक महत्वपूर्ण भागीदार बनाया है।\n\nउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तराखंड के लोग, चाहे महाराष्ट्र की संस्कृति हो या उत्तराखंड की, हमारे देश की विविधता को दर्शाते हैं। विविधता में एकता है। भाषा और पहनावे में अंतर के बावजूद, हम एक राष्ट्र हैं। उत्तराखंड के लोग अपनी संस्कृति से जुड़े रहते हैं और अपने गांवों में आते-जाते रहते हैं, साथ ही महाराष्ट्र के विकास में भी लगातार योगदान देते हैं। वे दोनों जगहों की तरक्की में योगदान करते हैं। आज हमने उनकी संस्कृति को बचाने में मदद करने के लिए बातचीत शुरू की है। उत्तराखंड अभी देश भर में कई पहलों में सबसे आगे है—नए नियम और कानून बनाना, इनोवेशन को बढ़ावा देना और विज्ञान और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ना। उत्तराखंड के हमारे भाई-बहन हर साल होने वाले 'प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन' में बड़ी संख्या में हिस्सा लेते हैं और अपने सुझाव देते हैं। हमने आज यह बातचीत इसलिए शुरू की है ताकि दोनों क्षेत्रों के लिए उनका सहयोग और समर्थन बना रहे। आज यहां इतने सारे लोगों को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है, खासकर तीन दिनों की भारी बारिश के बाद मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं…"0
0
Report
बलिया में बदमाश ने युवक को गोली मारी, वाराणसी रेफर
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार के कोटवा मोड पर देर शाम 28 वर्षीय अंगद सिंह को बदमाश ने गोली मार दी। घायल अंगद को दो गोलियां लगीं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अंगद को जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बैरिया के सीओ आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।0
0
Report
वासेपुर डॉन शब्बीर आलम अंबिकापुर से चकमा देकर फरार
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले झारखंड के वासेपुर का गैंगस्टर शब्बीर आलम अंबिकापुर पहुंची धनबाद पुलिस को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। दअरसल झारखंड के वासेपुर का गैंगस्टर शब्बीर आलम अपने सहयोगी जावेद के साथ 13 साल से अंबिकापुर में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। इन 13 सालों में उसने अंबिकापुर में आलिशान मकान बनाया तथा 2 बस और 40 एंबुलेंस संचालन की आड़ में करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया। उसने रियल इस्टेट के बिजनेस में भी पैसा लगाया और शहर के खरसिया चौक के आस-पास जमीनें भी खरीदीं। अंबिकापुर में वह ऐशोआराम के साथ रह रहा था। इसी बीच झारखंड की धनबाद पुलिस को उसके अंबिकापुर में होने की सूचना मिली। 7 दिन पूर्व धनबाद पुलिस जब उसे पकडऩे मोमिनपुरा पहुंची तो स्थानीय लोगों के विरोध के बीच वह और सहयोगी जावेद फरार हो गए। गौरतलब हैं कि झारखंड के वासेपुर कस्बे के कोल माफिया व डॉन फहीम खान की मां नजमा खातून और मौसी शहनाज खातून की गोली मारकर हत्या का मुख्य आरोपी था। उसने अपने बड़े भाई शाहिद आलम समेत 7 लोगों के साथ मिलकर 18 अक्टूबर 2001 में धनबाद के डायमंड क्रॉसिंग के पास दोनों की हत्या की थी। वर्ष 2013 में वह पेशी के दौरान कोर्ट से फरार हो गया था। इधर वर्ष 2013 में कोर्ट से फरार होने के बाद वह अंबिकापुर आ गया। यहां मोमिनपुरा निवासी शमीम व राजहंस बस संचालक वैदुल खान उसकी पूरी हिस्ट्री जानते हुए भी ने न केवल उसे प्रोटेक्शन दिया, बल्कि बस संचालन में पार्टनर भी बना लिया। शमीम बस को दोनों पार्टनरशिप में चला रहा थे। जब झारखंड की धनबाद पुलिस ने यहां जांच शुरु की तो उसके कारोबार का पता चला। वहीं धनबाद के आरोपियों से भी उसके तार जुड़े रहे। वहां से रंगदारी समेत अवैध उगाही के पैसे आते थे। इस बीच उसने राजहंस बस सर्विस की 2 बसें भी खरीद ली और अंबिकापुर-बिहार रूट पर चला रहा था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर शब्बीर आलम को अपने घर में पनाह देने के मामले में वैदुल खान के खिलाफ कई धाराओं के साथ एफआईआर दर्ज की है, साथ ही गैंगस्टर के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
230 फीट BSNL टावर पर युवक: SDRF के साथ रेस्क्यू जारी
Chhindwara, Madhya Pradesh:युवक 230 फिट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा ,कई घंटों बाद भी नहीं उतरा युवक ,रेस्क्यू के लिए SDRF की टीम मौके पर मौजूद पांढुर्णा में सोमवार शाम साढ़े 5 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक शहर के तीन शेर चौक पर स्थित बीएसएनएल (BSNL) टावर पर चढ़ गया .करीब 230 फीट ऊंचे टावर पर युवक को चढ़ता देख मौके पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. इस बात की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के काम में जुट गए. रात 10.30 बजे तक युवक नीचे नहीं आया है. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो युवक नीचे आने के बजाय डरकर टावर पर और ऊपर चढ़ने लगा .वह चढ़ते-चढ़ते टावर के बिल्कुल आखिरी छोर तक पहुंच गया, जिसे देखकर नीचे खड़े लोगों की सांसें अटक गईं.युवक की जान बचाने के लिए पुलिसकर्मी पुष्पेंद्र सिंह और इलाके के ही एक साहसी युवक संदीप खुरसंगे ने हिम्मत दिखाई. दोनों खुद टावर पर चढ़े और युवक को पकड़ने व समझाने की कोशिश करने लगे.हालांकि, दोनों को अपनी तरफ आता देख युवक घबरा गया और और ऊपर की तरफ बढ़ गया. संदीप खुरसंगे ने kisi तरह उससे बात की तो युवक बार-बार बस एक ही रट लगाता रहा कि "पुलिस मारेगी" .इसके अलावा उसने टावर पर चढ़ने की कोई और साफ वजह नहीं बताई. इस हाई वोल्टेज ड्रामे की वजह से इलाके में लोगों की भीड़ लग गई. पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भीड़ को टावर से काफी दूर हटा दिया है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी या अप्रिय स्थिति से बचा जा सके. टीआई अमित दाणी ने बताया कि दोपहर के वक़्त अज्ञात युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया लोगों ने शराब के साथ उसे चढ़ते देखा और रोकने की कोशिश की पर युवक नहीं माना, लगातार अपील की जा रही है लेकिन युवक नीचे नहीं आ रहा, सुरक्षा के लिहाज़ से टावर के नीचे गद्दे बिछाकर जाल लगाया है. रेस्क्यू के लिए SDRF को बुलाया गया.0
0
Report
मरम्मत के कारण देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक पुरानी यूपी सड़क से डायवर्ट
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Dat Kali Temple के पास Dehradun–Delhi Expressway की मरम्मत कार्य के कारण Old Route पर ट्रैफिक डायवर्ट. देहरादून से दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक को उत्तर प्रदेश की पुरानी सड़क से डायवर्ट किया गया है; दिल्ली से देहरादून आने वाला ट्रैफिक अपनी तय लेन में सामान्य रहेगा. मरम्मत पूरा होने के बाद एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक फिर सामान्य मार्ग से चलेगा.0
0
Report
चार किलोमीटर दूर राशन की दुकान अटैच करने से नाराज ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को दिए दुकान को नजदीक अटैक करने के निर्देश* हरदोई की सवायजपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड हरपालपुर के खम्हौरा गांव की निलंबित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को वीते दिनों गांव से चार किलोमीटर दूर गदनापुर गांव से संबद्ध किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। खम्हौरा निवासी रामतीर्थ यादव, विनोद, पुतुलाल, सुनीता ,प्रेमा, मालती मीना, शिवकुमार, पवन यादव, अरविंद यादव आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव से 100 मीटर की दूरी पर स्थित पांडेयपुरवा गांव से राशन की दुकान अटैच न कर चार किलोमीटर दूर गदनापुर से अटैच कर दी गई है। गदनापुर की दूरी अधिक होने के कारण राशन लेने जाने में बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर राशन दुकान को निकटवर्ती गांव से संबद्ध करने की मांग की। इस संबंध में एसडीएम अंकित तिवारी ने पूर्ति निरीक्षक राकेश कुमार मल्ल को निर्देश दिए कि दुकान को नजदीक दूरी वाले गांव में अटैच किया जाए जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।0
0
Report
Advertisement
गोरा नदी में डूबे हुए मजदूर का शव 20 घंटे बाद एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने किया बरामद
Deoria, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देवरिया ▶️ गोरा नदी में डूबे मजदूर का शव 20 घंटे बाद बरामद। ▶️ NDRF और पुलिस के सर्च ऑपरेशन के बाद मिला शव। ▶️ ठोकर निर्माण कार्य के दौरान शौच के लिए गया था मजदूर,पैर फिसलने से हुआ हादसा। ▶️ मृतक मुकेश यादव कुशीनगर जिले का था निवासी ▶️ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा परिजनों में मचा कोहराम। ▶️ एकौना थाना क्षेत्र के बेलवा-दुबौली जीरो प्वाइंट बंधे का मामला।0
0
Report
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र की पिंडी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब प्रकाश यादव की गले में गोली लग गई।परिजनों ने घायल प्रकाश यादव को लार सीएचसी पर भर्ती कराया जहां पर चिकित्सा तो गंभीर अवस्था देखते हुए युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।बताया जाता है कि पिंडी गांव के रहने वाले प्रकाश यादव गांव के बाहर गए थे और कुछ देर बाद परिजनों को पता चला कि प्रकाश यादव के गले में गोली लग गई परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।पुलिस इस बात की आशंका जता रही है कि युवक गांव के बाहर अवैध असलहा लेकर रील बना रहा था तभी अचानक गोली चल गई।हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लग गई है। Byte-गौरव सिंह...CO...सलेमपुर0
0
Report
कोरबा में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, नेशनल हाईवे पर जलभराव से यातायात प्रभावित
Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले में रविवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. शहरों में जलभराव से लोग की परेशानी बढ़ी है तो वही दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के नेशनल हाइवे मे भी भारी जल भराव देखने को मिला. कटघोरा से अंबिकापुर नेशनल हाइवे 130 मार्ग मे जगह जगह डैमेज के कारण जल निकासी होने मे दिक़्कते हो रही हैं, जिसके कारण हाइवे पर ही पानी भर गया, यह जल भराव पोडी उपरोड़ा का है जिसमे लोग परेशानी के बीच आवागमन कर रहे हैं जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है0
0
Report
Advertisement
Kotwa Mod के पास Bariya थाने के इलाके में युवक गोली, घायल को Varanasi के अस्पताल ले जाया गया
Noida, Uttar Pradesh:6 जुलाई 2026 को शाम करीब 7:30 बजे बैरिया पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि रेवती पुलिस स्टेशन इलाके के रहने वाले ब्रजेश सिंह के बेटे अंगद सिंह को गोली मार दी गई है। अंगद सिंह ने बताया कि जब वह कार से आ रहे थे, तो सनी सिंह, हिमांशु सिंह और विनोद सिंह ने बिना किसी पुरानी रंजिश के उन पर हमला कर दिया। यह घटना रानीगंज बाजार कोटवा मोड़ पर हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अंगद सिंह को CSC सोनबरसा ले गई, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के मुख्य आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है और परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। घटनास्थल पर स्थिति नियंत्रण में है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
सतना में फ्लाईओवर से ट्रक गिरा, डिवाइडर से टकराकर आग लगाई, चालक भागा
Satna, Madhya Pradesh:सतना शहर के कोलगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा रोड सेमरिया चौराहे फ्लाई ओवर से नागौद मार्ग की ओर जा रहा ट्रक अचानक फ्लाई ओवर से नीचे उतरते समय अपना नियंत्रण खो बैठा और सीधे जाकर डिवाइडर से टकरा गया। जिसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक का नंबर AP 31 TH 8001 बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के माने तो ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी और फ्लाई ओवर से नीचे आते हुए ढलान होने के कारण ट्रक बेकाबू हो गया। चालक की लापरवाही से ट्रक सीधे डिवाइडर से टकराते हुए क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लगने पर ट्रक चालक मौके से भगाने में सफल रहा। मामले की जानकारी राहगीरों से कोलगवा पुलिस और दमकल को दी सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। बड़ी बात यह है कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। क्यों यह मार्ग सबसे व्यस्त मार्ग है, गनीमत रही कि कोई अन्य वाहन सवार सामने नहीं आया.0
0
Report
बनते ही उखाड़ दी करोड़ों की लागत से बनी सड़क,हालात देख अफसर पर बिफरे विधायक जी,वीडियो वायरल।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- गाजियाबाद-कानपुर मार्ग पर 9.61 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क 4 महीने बाद ही तोड़े जाने पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह नाराज़। जल निगम द्वारा सड़क तोड़े जाने पर मौके पर पहुंचे विधायक, अधिकारियों से जवाब-तलब का वीडियो वायरल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति से कराया गया था सड़क का निर्माण। विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार, सड़क को जल्द गुणवत्ता के साथ दोबारा बनाने के दिए निर्देश। भविष्य में सड़क कटान से पहले विभागीय समन्वय और अनुमति सुनिश्चित करने के भी दिए निर्देश।0
0
Report
Advertisement
