icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow27 Jul 2024, 06:06 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गरियाबंद में अवैध खदानों पर सांसद का एक्शन, क्या होगी कार्रवाई?

Majarkata, Chhattisgarh:स्थान...गरियाबंद एंकर....गरियाबंद के फिंगेश्वर तहसील में स्थित बासिन और बरभाठा गांव में मौजूद फर्शी खदानों में कुछ खदानों के अवैध रूप से संचालन करने का मामला सामने आया है।दिशा समिति की बैठक में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने मामले पर तत्काल सज्ञान लेने कलेक्टर को निर्देशित किया,जिसके बाद कलेक्टर ने राजस्व और माइनिंग अफसरों की संयुक्त टीम गठित कर दिया।हैरानी की बात है कि जांच टिम अब तक गांव नहीं पहुंच पाई है। दरअसल बासिन के पूर्व सरपंच राजू सोनी ने गांव के वर्तमान सरपंच और कुछ कारोबारियों पर सरकारी मद की जमीन पर कब्जा कर उसमें खदान संचालित करने की शिकायत किया है।माह भर से कार्यवाही नहीं हुई तो राजू सोनी ने मामले से सांसद को अवगत कराया।हालांकि सरपंच परिवार की ओर से उनके पुत्र रेवा ओगरे ने आरोपो को खारिज कर ,मामले की जांच में सहयोग करने की बात कही है。 बाइट 1... राजू सोनी, पूर्व सरपंच बासीन शिकायत करता( पावर चश्मा लगाए हुए) बाइट 2... रेवा राम ओगरे,सरपंच पुत्र( स्लेटी रंग के टी शर्ट पहने) बाइट 3...रणबीर शर्मा,कलेक्टर गरियाबंद आसमानी शर्ट पहने हुए
0
0
Report

झालावाड़ में 102 किलो अफीम डोडा चूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Jhalawar, Rajasthan:घाटोली (झालावाड़) झालावाड़ जिले के घाटोली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 102 किलो अफीम डोडा चूरा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा तस्करी में प्रयुक्त की गई कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 15 लाख रुपए कीमत बताई गई है। झालतावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि घाटोली थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के पीपलीपुरा तिराहे पर नाकेबंदी की जा रही थी। इस दौरान मदनपुरिया की ओर से आई एक कार पुलिस का बैरिकेड तोड़कर निकल गई। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया, तो रानीपुरिया तिराहे के समीप कार दीवार से टकरा गई और कार में सवार कुल चार लोगों में से तीन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस टीम ने मौके से एक तस्कर को पकड़ लिया और कार की तलाशी ली, तो उसमें 102 किलो मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी रामलाल तंवर निवासी उग्रपुरा को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त की गई कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से उसके अन्य साथियों तथा मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े रैकेट के बारे में पूछताछ की जा रही।
0
0
Report

नया मोड़ में चाय छींटे पर विवाद, फॉर्च्यूनर सवारों पर हमला

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के नया मोड़ में चाय की चुस्की के दौरान छींटे पड़ने से विवाद हिंसक हो गया; सिटी थाना में मामला दर्ज हुआ। बताते चले कि बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ बस स्टैंड के पास चाय के चुस्की के दौरान छींटे पड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है, जिसमें आवेदनकर्ता ने आरोप लगाया कि फॉर्च्यूनर से आए लोगों ने एक युवक और उसके दो दोस्तों को लाठी, हॉकी और बंदूक के बट से पीट दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिलगड़िया खटाल, सेक्टर 4/F निवासी सनोज कुमार यादव ने थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार वो अपने दोस्तों गौतम कुमार यादव और जितेन्द्र यादव के साथ नया मोड़ स्थित चाय दुकान पर चाय पी रहा था। इसी दौरान एक फॉर्च्यूनर से उतरे व्यक्ति को धक्का लगने से सनोज के कपड़ों पर चाय के छींटे पड़ गए। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धक्का दिया। माफी मांगने के बाद भी विवाद बढ़ गया और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। सनोज ने अपनी शिकायत में कई लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। बोकारो सदर अस्पताल में घायल लोग ने कहा कि चाय पी रहे थे नयामोड़ में कहा चाय की छिटे पड़ने के बाद ये घटना घटी। वहीं सिटी डीएसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

डंपर टक्कर से कार पलटने के बाद आग लग गई, तीन घायल, चालक फरार

Ghaziabad, Uttar Pradesh:트RONIKA 시티 थाना क्षेत्र में डंपिंग ग्राउंड से निकल रहे एक डंपर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल तीनों को कार से बाहर निकाला। इसके कुछ देर बाद पलटी हुई कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि तीनों लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कार में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही लोनी से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डंपर की टक्कर के बाद कार पलटी थी, जिसके कुछ देर बाद उसमें आग लग गई। घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है。
0
0
Report

सूरजपुर की बदहाल सड़कों ने जलभराव बना दिया, नेताओं के दावे खोखले

Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास के दावों और ज़मीनी हकीकत के बीच की खाई लगातार चौड़ी होती जा रही है, नगर पालिका के तमाम वार्डों की मुख्य सड़क आज बदहाली के उस मुहाने पर खड़ी है, जहाँ मामूली सी बारिश के बाद पूरा इलाका जलमग्न और दलदल में तब्दील हो जाता है, सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जिस क्षेत्र में नगर पालिका अध्यक्ष समेत पाँच-पाँच जनप्रतिनिधि निवास करते हैं, वहाँ की जनता आज बुनियादी सड़क और जल निकासी के लिए तरस रही है, एक तरफ आम जनता का आक्रोश चरम पर है, तो दूसरी तरफ सत्ता और प्रशासन के अपने-अपने तर्क हैं, सूरजपुर शहर के सड़कों की पोल खोलते दिखाये हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट। बड़े - बड़े गड्ढों में जलमग्न सड़क, मानो यह सड़क नहीं बल्कि छोटे छोटे तालाब हों, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आम लोगों का आना जाना होता है, चाहे वह बुजुर्ग हों,स्कूल के बच्चे हों या मरीज, सभी प्रतिदिन इस सड़क पर सहमे से चलने को मजबूर हैं, यह तस्वीर किसी ग्रामीण अंचल की नहीं है बल्कि यह तस्वीर जिला मुख्यालय के नगर पालिका के वार्डो की है, स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि यहाँ से पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है, रोज़ाना हजारों लोग, स्कूली बच्चे, बुज़ुर्ग और मरीज़ इसी रास्ते से आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क पर बने गहरे गड्ढे और जमा गंदा पानी लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं, लोगों का आरोप है कि जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है और नालियां का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, स्थानीय नागरिकों का यह भी कहना है कि वे कई बार पार्षदों और अध्यक्ष से गुहार लगाकर थक चुके हैं, लेकिन सुनवाई के नाम पर कभी कभी केवल गड्ढों में डस्ट डाल दी जाती है, जो पहली ही बारिश में बह जाती है, जनप्रतिनिधि खुद इस बदहाल रास्ते से बचने के लिए अपने आने-जाने का रास्ता बदल लेते हैं, मगर जनता की समस्या जस की तस बनी हुई है।
0
0
Report

99 ग्रुप: रियल एस्टेट से बहु उद्योगिक समूह बनने की राह

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद कोलांचल में बिल्डिंग निर्माण के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका 99 ग्रुप अब सिर्फ एक रियल एस्टेट कंपनी नहीं, बल्कि कई क्षेत्रों में काम करने वाले कारोबारी समूह के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। वर्ष 2013 में शुरू हुए 99 ग्रुप ने अपने 13 वर्षों के सफर में सैकड़ों परिवारों को उनका आशियाना देने का काम किया है। कंपनी के चेयरमैन श्याम पांडे का कहना है कि 99 ग्रुप का उद्देश्य सिर्फ मकान बनाना नहीं, बल्कि लोगों के सपनों को एक घर का रूप देना है। धनबाद कोलांचल से शुरू हुआ 99 ग्रुप आज झारखंड समेत कई राज्यों में अपने प्रोजेक्ट के जरिए काम कर रहा है। वर्ष 2013 में इसकी शुरुआत हुई थी और 13 वर्षों के सफर में कंपनी ने सैकड़ों परिवारों को घर उपलब्ध कराने का दावा किया है। कंपनी के चेयरमैन श्याम पांडे के मुताबिक, 99 ग्रुप ने हमेशा लोगों और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर प्रोजेक्ट तैयार करने पर जोर दिया है। यही वजह है कि अब 99 ग्रुप का कारोबार सिर्फ बिल्डिंग निर्माण तक सीमित नहीं है। समूह से 99 डेको, 99 खेल एवं मनोरंजन, 99 इंडस्ट्री और 99 सोलर समेत कई कंपनियां जुड़ी हुई हैं। श्याम पांडे 99 ग्रुप को सिर्फ एक कंपनी नहीं बल्कि एक परिवार मानते हैं। उनका कहना है कि आने वाले समय में कंपनी के साथ करीब 10 हजार कर्मचारियों को जोड़ने की सोच के साथ समूह को आगे बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल 99 ग्रुप झारखंड के साथ-साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। कंपनी आने वाले दिनों में कई नए और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी में है। श्याम पांडे का कहना है कि बिल्डर अक्सर कहते हैं कि वे लोगों को घर बनाकर दे रहे हैं, लेकिन उनकी सोच इससे अलग है। उनके मुताबिक, बिल्डर सिर्फ मकान बनाता है, उसे घर वहां रहने वाला परिवार बनाता है। इसी सोच के साथ 99 ग्रुप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का दावा कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में गणेश विसर्जन को लेकर सुरक्षा तैयारी तेज, अखाड़ा संचालकों से समीक्षा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले में गणेश उत्सव की धूम के बीच अब गणेश विसर्जन का समय भी नजदीक आ गया है। विसर्जन के दौरान अखाड़ों और आकर्षक झांकी के साथ रातभर निकलने वाले जुलूस को लेकर सुरक्षा कि पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रतलाम शहर और जावरा में गणेश विसर्जन का सबसे बड़ा आयोजन देखने को मिलेगा। इसी को लेकर रतलाम शहर में एएसपी राकेश पंन्द्रो ने अखाड़ा संचालकों और झांकी आयोजकों के साथ बैठक की। बैठक में जुलूस के रूट, मंचों, सुरक्षा व्यवस्था और आयोजकों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई。 वहीं जावरा में एडीएम ब्रजेंद्र कुमार ने अखाड़ा संचालकों और झांकी आयोजकों के साथ बैठक कर समयावधि समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की。 फिलहाल दोनों जगह यह प्रारम्भिक बैठक रही, जिसमें प्रमुख व्यवस्थाओं और समस्याओं पर सुझाव लिए गए हैं। आने वाली बैठकों में रूट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
0
0
Report

बांसगांव में शादी की बातचीत से पहले युवक की मौत, परिवार में दहशत

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में 20 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके कमरे में मिला। परिजनों के मुताबिक, दो दिन बाद कुछ लोग विशाल को देखने और शादी के सिलसिले में बातचीत करने आने वाले थे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव का है। यहां रहने वाले रामकिशुन के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनका छोटा बेटा 20 वर्षीय विशाल मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि देर रात विशाल देर से घर लौटा था। गांव में हाल में हुई हत्या की घटना को देखते हुए देर रात बाहर रहने को लेकर परिजनों ने उसे समझाया और नाराजगी भी जताई। इसके बाद विशाल अपने कमरे में चला गया। कुछ समय बाद परिजनों को कमरे में विशाल के मृत मिलने की जानकारी हुई। परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कौड़ीराम चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, 21 सितंबर को कुछ लोग विशाल को देखने और शादी के सिलसिले में बातचीत करने आने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई। जयंतीपुर गांव में 20 वर्षीय युवक की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। शादी की बातचीत के लिए दो दिन बाद घर आने वाले थे लोग, लेकिन उससे पहले ही युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

87 दिन बाद लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: चार आरोपियों पर चार्जशीट पेश, एक फरार

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में 87 दिन बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। 15 लोगों की जान लेने वाले इस आगजनी मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में 500 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में भवन स्वामी समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। एक आरोपी अब भी फरार है, जिस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। 87 दिन की जांच में पुलिस को क्या-क्या मिला, देखें पूरी रिपोर्ट। दुर्घटना के बाद SIT का गठन किया गया था और जांच में सुरक्षा मानकों की कथित अनदेखी आदि बिंदुओं पर विचार किया गया। चार्जशीट के आधार पर:girth धाराओं के साथ भारतीय कानून व्यवस्था के प्रावधान भी शामिल हैं: भारतीय दंड संहिता की धारा 105, 125 और 3(5) के साथ उत्तर प्रदेश फायर सर्विस एक्ट की धारा 6 और 10 के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया है।
0
0
Report

बगरू में राधाष्टमी महोत्सव: हजारों भक्तों ने मां कालका सरकार के दर्शन किए

Jaipur, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बगरू बगरू (जयपुर) राधा अष्टमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 11वें श्री राधा अष्टमी महोत्सव का हुआ आयोजन, मां महाकाली मंदिर में बही भक्ति की बयार, राजसी लवाजमे के साथ निकाली विशाल ध्वज पदयात्रा, मां कालका सरकार का हुआ दिव्य श्रृंगार, अखंड ज्योत जलाकर जिमाया छप्पन भोग, श्रद्धालुओं पर हुई इत्र ओर पुष्पों की वर्षा, महाआरती के साथ हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, रातभर वही मनोहारी भजनों की सरिता। एंकर...राजधानी जयपुर के बगरू में अठमोरिया स्थित जय मां महाकाली मंदिर में श्री राधाष्टमी के अवसर पर श्रद्धा और उल्लास का सैलाब उमड़ा... जय मां महाकाली नवयुवक मण्डल के तत्वाधान में आयोजित 11वें श्री राधाष्टमी महोत्सव एवं विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने मां कालका सरकार के दर्शन कर भंडारे में पंगत प्रसादी ग्रहण की, श्री राधाष्टमी महोत्सव का आगाज विशाल ध्वज पदयात्रा से हुए, सुबह दहमी बालाजी मंदिर परिसर से मण्डल अध्यक्ष विनोद कुमावत के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण विधि विधान के साथ 151 ध्वजों की पूजा अर्चना कर राजसी लवाजमे एवं गाजे बाजे के साथ ध्वज यात्रा रवाना हुई जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई अठमोरिया स्थित मां महाकाली माता मंदिर पहुंची जहाँ ध्वज अर्पण के साथ महोत्सव का आगाज हुआ... पूरे मंदिर परिसर की मनमोहक सजावट की गई, मां कालका सरकार का दिव्य श्रृंगार कर छप्पन भोग जिमाया गया, भक्तों पर इत्र ओर पुष्प वर्षा की गई, अखंड ज्योत जलाकर महाआरती की गई, कन्यापूजन के बाद हजारों भक्तों ने भंडारे ने पंगत प्रसादी ग्रहण की, रातभर ख्यातनाम भजन गायकों ने मनोहारी भजनों की प्रस्तुतियां देकर मां कालका सरकार को रिझाया ओर भक्ति मंत्रमुग्ध कर दिया, माता महाकाली के दर्शनों के लिए आस पास के गांवो सहित दूर दराज से श्रद्धांलु का पहुँचाना देर रात्रि तक जारी रहा! इस दौरान भामाशाहों ओर अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
0
0
Report
Advertisement

2047 तक विकसित भारत: झारखंड वित्त मंत्री का संघीय ढांचे पर बल

Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री ने विकसित भारत 2047 को लेकर देश भर के वित्त मंत्रियों की बैठक में स्पष्ट कहा केंद्र अगर 2047 तक विकसित भारत बनाना चाहता है तो आर्थिक रुप से पिछड़े राज्यों को मजबूत करना होगा। बिना राज्यों को विकसित किए भारत विकसित नहीं हो सकता। बीजेपी ने पटलवार करते हुए कहा, राज्य में जनता के बीच गलतफहमी पैदा करना चाहते हैं। झारखंड के वित्त मंत्री ने देश भर के वित्त मंत्रियों की बैठक में झारखंड का प्रतिबंधित्व करते हुए कहा, झारखंड में गैर बीजेपी की सरकार है, पिछले 6 साल से केंद्र से मिलने वाले पर्याप्त आर्थिक सहयोग से झारखंड वंचित है। झारखंड को भी खनन में सेस लगाने का अधिकार पुनर्बहाल किया जाए। जीएसटी से होने वाले नुकसान की भरपाई झारखंड को मिले। भी वी जी रामजी में पूर्व की तरह अनुपात 90:10 हो। इसके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने कहा, विकसित भारत की परिकल्पना तभी कर सकते हैं जब संघीय ढांचे को मजबूत करेंगे। संघीय ढांचे को कमजोर कर हम विकसित भारत की परिकलन नहीं कर सकते हैं। विकसित भारत कभी हो ही नहीं सकता जब तक संघीय ढांचा मजबूत नहीं होगा। यह मजबूत तभी होगा जब राज्य को उसका वित्तीय अधिकार देंगें, अगर छीनने का काम करेगें तो विकसित भारत की परिकलन हो ही नहीं सकती। MMDR के माध्यम से जिस तरह से राज्य के राजस्व के ऊपर अंकुश लगाने का काम किया जा रहा, हमारा बकाया एक लाख 36 हजार उस पर केंद्र कुंडली मारे बैठी है और अब कह रही उसका कोई हिसाब नहीं। वित्त मंत्रियों की बैठक में सरकार गंभीर है तो संघीय ढांचे को मजबूत करना होगा। बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस झामुमो प्रदेश प्रवित धीरज दुबे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, देश में जब भी पार्टीगत राजनीति को महत्व दिया जाएगा, जहां हमारी सत्ता वहां पैसा देंगें, जहां हमारी सरकार नहीं वहां पैसा नहीं देंगे तो ये ठीक नहीं। देश कैसे विकसित होता जब झारखंड विकसित नहीं होगा। सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करना चाहिए ये बीजेपी और केंद्र सरकार को सोचना चाहिए। बाइट ...धीरज दुबे, प्रवक्ता, झामुमो बीजेपी प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, झारखंड में ये लोग लगातार राज्य की जनता के बीच गलतफहमी फैला रहे हैं। MMDR एक्ट को कांग्रेस बार बार मुद्दा बनाना चाहती है। भारत सरकार , केंद्र की मोदी सरकार किसी भी राज्य के साथ भेद भाव किए बिना, 2027 तक विकसित राष्ट्र बनाने का एक नींव रखा है। जिस तरह से झारखंड जैसे राज्य में खान खनिज से अवैध कमाई होती थी, उसे रोकथाम करने में ये कानून कारगर होगा। पूरी MMDR एक्ट से राशि देश के खजाने में जाएगा तो राज्य के खजाने में आएगा और देश विकसित भारत 2047 बनाने में मील का पत्थर साबित होगा बाइट ... अशोक बडाईक, प्रवक्ता, झारखंड बीजेपी
0
0
Report

मेरठ में सूर्य किरण एरोबेटिक डिस्प्ले आज भी आयोजित, युवाओं में उत्साह

Noida, Uttar Pradesh:Meerut, UP: Sanjay Seth (MoS)/ Laxmikant Bajpai (BJP) On Indian Air Force Organises Surya Kiran Aerobatic Display भारतीय वायु सेना के सूर्य किरण एरोबेटिक डिस्प्ले के आयोजन आज भी होगा मेरठ, उत्तर प्रदेश। भारतीय वायु सेना के सूर्य किरण एरोबेटिक डिस्प्ले के आयोजन पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा, "यह सौभाग्य का विषय है कि हमारी सूर्य किरण एरोबेटिक्स की टीम जिसने दुनिया भर में लगभग 800 जगह पर अपना शो किया है और लगभग 30 वर्षों से ये अद्भुत नजारा रहता है। ये साहस, पराक्रम, धैर्य और अनुशासन है... जो युवा आते हैं, उन्हें प्रेरणा मिलती है कि वो भी फौज का हिस्सा बनें, वो भी वायुसेना के पायलट बनें... आज हमारे जो युवा पायलट्स हैं, वो अद्भुत नारा आसमान में दिखाएंगे और निश्चित रूप से इससे युवाओं को फौज में शामिल होने की प्रेरणा मिलती है।"
0
0
Report

वाराणसी ATS एनकाउंटर: नक्सली कमांडर ब्रजेश गंझू मारा गया

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के ADG (लॉ एंड ऑर्डर) अमिताभ यश ने बताया, आज सुबह 4:00 बजे, ATS UP ने गुप्त सूचना के आधार पर वाराणसी के रामनगर पुलिस स्टेशन इलाके में एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने की कोशिश की। रुकने के बजाय, उसने ATS टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। मारे गए व्यक्ति की पहचान झारखंड के चतरा निवासी बृजेश गंझू (उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता) के तौर पर हुई है; वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन 'तृतीय प्रस्तुति कमेटी' का कमांडर था। उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम था—NIA की ओर से 5 लाख रुपये और झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख रुपये। खबरों के मुताबिक, आरोपी कई पुलिसकर्मियों की हत्या के मामलों में वांछित था। संबंधित पुलिस अधिकारियों और संगठनों से और जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top