284001
विकास भवन सभागार में DM पेंशन लाभार्थी योजनाओं के लिए हुई बैठक
Jhansi, Uttar Pradesh:विकास भवन सभागार में डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड से संबंधित बैठक हुई है। आपको बता दें कि डीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का प्रमाणिकता कराने और मृतक लाभार्थियों को सूची से हटाने से पूर्व मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के निर्देश दिए। साथ ही, मनरेगा योजना के टॉप 10 कार्यो का सोशल ऑडिट टीम द्वारा प्रमाण कराने को भी कहा गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CBI क्लोजर रिपोर्ट के बाद परिवार ने न्याय की मांग तेज कर दी
Hansi, Haryana:भिवानी मनीषा की मां बेटी को याद कर हुई भावुक, बोली-सालभर रो-रोकर यादों में बिताया, न्याय मिले, बेटी बिन सबकुछ सूना पड़ा भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी शिक्षिका मनीषा की मौत को एक साल बीतने के बाद भी परिवार के दिन में आज तक है। मनीषा की मां कैमरे के सामने ही बेटी को याद करके भावुक हो गई और रोने लगी। साथ ही कहा कि रो-रोकर एक साल बिताया है। मनीषा की मां विनोद देवी ने कहा कि "मैं तो एक साल तैं इतनी परेशान हो रही हूं, मेरी बेटी को न्याय दिला दें। यह सरकार यूं भी नहीं सोच रही कि रो-रोकर एक साल निकाला है। और मैंने किम्मी नहीं चाहिए, यह काम करवा दें और मैं किम्मे नहीं मांगू। मेरी हाथी बरगी (जैसी) बेटी ढाह दी। तो भी न्याय नहीं दे रहा। मेरे में क्या बचा है। मेरी उम्मीद है कि सरकार से न्याय मिलना चाहिए।" मनीषा की मां विनोद देवी ने कहा कि याद तो आज भी आती है, वह क्या भूली जा सकती है। बेटी इतनी अच्छी लगती कि अब देख ले, मां में क्या बचा हुआ है। बेटी के बिन सबकुछ सूना पड़ा है। इसके बाद भावुक होते हुए मां रोने लगी और आगे बोल भी नहीं पाई। इसके अलावा मनीषा के सर्टिफिकेट व मेडल आदि सामान आज भी मां ने संभालकर रखे हुए हैं। साथ ही मनीषा जिस मंदिर में पूजा करती थी, आज उसका भाई नितेश उसी मंदिर में पूजा पाठ करता है। बेटी की यादें आज भी संभालकर रखी मनीषा के पिता संजय ने कहा कि “आज भी हर समय उसकी याद आती है। वह पढ़ती थी और अपने छोटे भाई-बहनों को भी पढ़ाती थी। खेत में जाता हूं तो याद आता है कि मनीषा कैसे मेरे साथ काम में हाथ बंटाती थी।” बेटी की यादों को परिवार ने आज भी उसी तरह संभालकर रखा है। उसकी किताबें और कपड़े सुरक्षित हैं। घर के कोने में जिस जगह पर छोटा सा मंदिर बनाकर मनीषा पूजा करती थी, वह भी परिवार ने उसी तरह रखा है। आज भी वहां पूजा होती है। सीबीआई ने बताया सुसाइड, पिता बोले-मान नहीं सकते भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी टीचर मनीषा की मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट सौंप दी है। मनीषा के पिता ने बताया कि कोर्ट से पता चला है कि सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें सुसाइड घोषित कर दिया गया है। बाकी एविडेंस उनके पास थे नहीं। 27 तारीख को चार्जशीट देंगे, उसमें पता लगेगा, सही दी गई है या नहीं। संजय ने कहा कि कोर्ट ने ऐसा कोई कारण नहीं बताया कि जिससे सुसाइड घोषित किया गया है। कहा गया है कि 27 अगस्त को बताएंगे। 27 को कुछ एविडेंस और आएंगे, जिसके बारे में बता दिया जाएगा। संजय ने कहा कि बेटी की मौत को हम सुसाइड मान ही नहीं सकते। अगर वो साबित भी कर देंगे तो भी हमारे तो गले नहीं उतरेगी कि ये सुसाइड है। देखते हैं कि कोई कानूनी कार्रवाई का रास्ता होगा, अच्छा-सा वकील होगा तो करके देखेंगे, अन्यथा बैठ जाएंगे। 13 अगस्त को खेत में मिला था मनीषा का शव मनीषा 11 अगस्त 2025 को अपने ढाणी लक्ष्मण गांव से सिंघानी के प्ले स्कूल में ड्यूटी के लिए निकली थी। इसके बाद उसने नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जाने की बात कही थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। 13 अगस्त 2025 को उसका शव सिंघानी गांव के खेतों में पड़ा मिला। परिवार ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। मामले में न्याय की मांग को लेकर लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने आत्महत्या बताया तो बढ़ा विरोध मामले में 18 अगस्त 2025 को पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया। इसके बाद लोगों का विरोध और तेज हो गया। परिवार और ग्रामीणों की मांग पर मनीषा का दिल्ली AIIMS में तीसरी बार पोस्टमॉर्टम कराया गया। बढ़ते विरोध और आंदोलन के बीच 26 अगस्त 2025 को मामले की जांच CBI को सौंप दी गई थी। करीब एक साल बाद CBI ने जांच पूरी कर कोर्ट में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी है। अब परिवार की नजर कोर्ट की अगली कार्रवाई पर है।0
0
Report
लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा
Noida, Uttar Pradesh:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी। दिनांक: 16 अगस्त 2026 समय: शाम 05:30 बजे स्थान: पं. अटल बिहारी वाजपेयी, कन्वेंशन सेंटर, KGMU, लखनऊ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा0
0
Report
श्रद्धांजलि सभा में बेटियों के नहीं पहुंचने से बुजुर्ग माता-पिता की जिम्मेदारी पर उठे सवाल
Sonipat, Haryana:सोनीपत में मुंबई के कपड़ा कारोबारी रहे शिवचरण रामरतन गुप्ता की श्रद्धांजलि सभा आज सनातन धर्म मंदिर गीता भवन में आयोजित की गई। करीब 12 दिन पहले 4 अगस्त को शिवचरण ने सोनीपत के वृद्धाश्रम में अंतिम सांस ली थी। जीवन के आखिरी तीन साल उन्होंने इसी वृद्धाश्रम में बिताए थे। शिवचरण के निधन के बाद आश्रम प्रबंधन ने उनकी बेटियों को सूचना दी थी। अंतिम संस्कार के दौरान उनकी बेटी प्रिया ने वीडियो कॉल के जरिए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया देखी। आश्रम संचालक के मुताबिक, बेटियों से सोनीपत आने की अपील भी की गई थी। सामाजिक संगठनों ने उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेने का भरोसा दिलाया, लेकिन इसके बावजूद बेटियां आज की श्रद्धांजलि सभा में शामिल नहीं हुईं। आज गीता भवन में हुई श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि जुटे। सभी ने शिवचरण की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके जीवन के अंतिम दौर को याद किया। एक तरफ बेटियों के नहीं पहुंचने का फैसला चर्चा में रहा, तो दूसरी तरफ सामाजिक संगठनों ने आगे बढ़कर अंतिम संस्कार से लेकर अस्थि विसर्जन और श्रद्धांजलि तक की जिम्मेदारी निभाई। शिवचरण की कहानी ने एक बार फिर यह सवाल जरूर खड़ा किया है कि बुजुर्ग माता-पिता के अंतिम समय में परिवार की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?0
0
Report
Advertisement
पालم के मधु विहार में एक माह से सीवर गंदा पानी, राहत का इंतजार
New Delhi, Delhi:पालम विधानसभा के मधु विहार इलाके में पिछले करीब एक महीने से लोग सीवर के गंदे पानी की समस्या से परेशान हैं। कई घरों और गलियों के सामने सीवर का पानी भरा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ। गंदा पानी जमा रहने से बदबू और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सीवर की समस्या का समाधान कर राहत देने की मांग की है。0
0
Report
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने लड़कियों के कॉलेज में त्यौहार मनाकर शिक्षा का संदेश दिया
Malerkotla, Punjab:ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਹਲਕਾ ਅਮਰਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਤਾਰਾ ਵਿਵੇਕ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਪੁੱਜੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਧਰਮ ਪਤਨੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹਲਕਾ ਅਮਰਗੜ੍ਹ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਗੱਜਣ ਮਾਜਰਾ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਧਰਮ ਪਤਨੀ ਨਾਲ ਲੜਕੀਆਂ ਦੇ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਹਰ ਸਾਲ ਵਾਂਗ ਉਹ ਆਪਣਾ ਧੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਇਸ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮਿਲ ਜੁਲ ਕੇ ਮਨਾਉਂਦੇ ਆ ਰਹੇ ਨੇ ਅਤੇ ਇਸ ਵਾਰ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਖੁਸ਼ੀ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਧੀਆਂ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਸਕੀਮ ਲਗਾਤਾਰ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਚਲਾਏ ਰੱਖੇਗੀ ਤਾਂ ਜੋ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਪੜਨ ਲਿਖਣ ਜਾ ਆਪਣੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਦਿੱਕਤ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਨਾ ਕਰਨਾ ਪਵੇ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਹੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੇਟੀਆਂ ਨੂੰ ਬਰਾਬਰ ਦਾ ਹੱਕ ਦੇ ਕੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵਿੱਚ ਅੱਗੇ ਵਧਣ ਦਾ ਮੌਕਾ ਹਰ ਇੱਕ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਉਧਰ ਅਮਰਗੜ੍ਹ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਗੱਜਨ ਮਾਜਰਾ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਧਰਮ ਪਤਨੀ ਤੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਪਰਮਿੰਦਰ ਕੌਰ ਮੰਡੇਰ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਦੇ ਆਉਣ ਤੇ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਤੋਂ ਜਮੀਲ ਖੇੜੀ ਵਾਲਾ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ0
0
Report
2.662 किलो डोडा चूर्ण के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Deorania, Uttar Pradesh:बरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवरनियां पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.662 किलोग्राम अवैध डोडा चूर्ण बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी देवरनियां के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वसुपूरा ढाल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध डोडा चूर्ण बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनीस पुत्र हनीफ निवासी ग्राम कठर्रा इस्लामनगर, थाना देवरनियां, जनपद बरेली के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हिस्ट्रीशीटर है आरोपी पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अनीस थाना देवरनियां का हिस्ट्रीशीटर है और उसकी हिस्ट्रीशीट HS-102 के रूप में दर्ज है। उसके खिलाफ चोरी, अवैध हथियार, आबकारी अधिनियम, गोहत्या निवारण अधिनियम समेत विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। उसका आपराधिक इतिहास खंगालने पर कई पुराने मुकदमे सामने आए हैं। लंबे समय से अपराधों में सक्रिय पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 2026 तक कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी व चोरी का माल रखने, अवैध हथियार रखने, आबकारी अधिनियम तथा अन्य गंभीर मामलों से संबंधित मुकदमे शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। पुलिस टीम ने की कार्रवाई कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शेखर खोखर, कांस्टेबल सन्दीप कुमार और रिजर्व कांस्टेबल अंकित राणा शामिल रहे। पुलिस ने बरामदगी के बाद अभियुक्त को हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की है। क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात पुलिस ने कही है।0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर में 11 किलोग्राम गांजा समेत तीन गिरफ्तार, अवैध कारोबार का खुलासा
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घातसीला के गालूडीह थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 11 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से गांजा के अलावा एक ग्लैमर मोटरसाइकिल और काला हेलमेट भी बरामद किया गया है। मामले का खुलासा रविवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने किया。 पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल के जरिए ओडिशा से गांजा लेकर गालूडीह के रास्ते जमशेदपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने गालूडीह बराज के पास कैनाल रोड पर घेराबंदी कर ग्लैमर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 11 किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी, संजय नगर निवासी रमेश कुमार सिंह (43), टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को मनीफिट निवासी श्याम नाथ राय (38) और बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी निवासी बाबूलाल यादव (50) के रूप में हुई है। संगठित तरीके से गांजा कारोबार का खुलासा पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर अन्य लोगों के साथ मिलकर सुनियोजित और संगठित तरीके से गांजा के कारोबार में शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है。 इस मामले में गालूडीह थाना कांड संख्या 17/2026, दिनांक 15 अगस्त 2026 को BNS की धारा 111(4) तथा NDPS Act की धारा 20(b)(ii)(B), 22 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापामारी दल में गालूडीह थाना के पुलिस पदाधिकारी अजय बागे, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार नुर मिंज तथा थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे。0
0
Report
गोंडा में स्वतंत्रता दिवस पर बुर्का पहनकर डांस से विवाद, प्रशासन ने जांच का संकेत
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के खोण्डारे थाना क्षेत्र अंतर्गत नॉलेज बीम एकेडमी औसनी बुजुर्ग का कल शनिवार स्वतंत्रता दिवस का एक 4 मिनट 45 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 4 से अधिक हिंदू समाज की लड़कियां मुस्लिम समाज के बुर्का ड्रेस पहनकर अलग-अलग भोजपुरी और फिल्मी गानों पर डांस करती दिख रही हैं। वायरल होने के बाद हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में कई संस्कृत कार्यक्रम थे और इसी दौरान 4 से अधिक हिंदू समाज की लड़कियों ने मुस्लिम समाज का बुर्का पहनकर डांस किया है। पहले गाना "लगाई दिही चोलिया के हुक राजाजी" दूसरा गाना "हो से जॉब सरकारी ओका काम रिस्की, हो मेरो बालम थानेदार चलावे जिप्सी, हाय मेरो बालम थानेदार चलावे जिप्सी" तीसरा गाना "गुलाब जइसन खिलल बाड़ू, तू भंवरा से मिलल बाड़ू करत दिल के कत्ल बाड़ू" चौथा गाना "तेरी आख्या का यो काजल, मन करे से गोरी घायल" पांचवा गाना "मेरे फोटो को से न चिपकाले सईआं फेवीकोल से" इन गानों पर डांस करती हुई हिंदू लड़कियां नजर आ रहीं हैं। वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधक राम सुरेश ने माफ़ी मांगी है और कहा कि उनका स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़कियों ने बुर्का और नकाब पहन कर डांस किया है, कोई मुस्लिम बच्ची नहीं है, सब हिंदू लड़कियां हैं। इससे किसी समुदाय या मुस्लिम भाइयों को ठेस पहुंचने का सवाल नहीं था; वे क्षमा मांगते हैं। भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी और आपसी एकजुटता बनाए रखने की उन्होंने वादा किया है। उक्त घटना की भी पुष्टि के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि अगर किसी विद्यालय में ऐसा किया गया है तो जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
अमरौहा: पुलिस ने इलाज का खर्च उठाकर आत्मदाह की कोशिश करने वाले को राहत दी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा जनपद के नौगांव सादात थाना क्षेत्र के गांव पंजूसराय में मकान पर कब्जे के विरोध में मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगने वाले अशोक कुमार प्रजापति का अमरोहा पुलिस ने कर अपने खर्चे पर कराया इलाज , मामले में पुलिस की पहल से पीड़ित को राहत, अशोक प्रजापति ने जताया आभार अमरौहा जनपद के नौगांव सादात थाना क्षेत्र के गाँव पंजूसराय में मकान पर कब्जे के प्रयास के दौरान मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश करने वाले अशोक कुमार प्रजापति स्वस्थ होकर अपने घर लौट आए हैं। उपचार के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन का आभार जताया है। अशोक प्रजापति ने वीडियो में बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में लोन लिया था, जिसे वह चुका चुके थे। इसके बावजूद उनके मकान को लेकर विवाद खड़ा हो गया और कब्जे की कार्रवाई का प्रयास किया गया। इसी दौरान उन्होंने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली थी। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था। अशोक के मुताबिक, अमरोहा पुलिस ने उनके उपचार का खर्च उठाया और मकान से जुड़ा विवाद भी सुलझाने में मदद की। स्वस्थ होने के बाद अशोक प्रजापति और विपिन प्रजापति ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका वीडियो पुलिस की मानवीय पहल का उदाहरण बताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
देवरनियां पुलिस ने तमंचे-कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त दबोचा
Deorania, Uttar Pradesh:बरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देवरनियां पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, थाना देवरनियां क्षेत्र में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बिचपुरी से नैनीताल रोड के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशिफ पुत्र इसराईल, निवासी ग्राम कठर्रा, थाना देवरनियां, जनपद बरेली के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। पहले भी दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आशिफ का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध थाना देवरनियां में आबकारी अधिनियम से संबंधित दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस टीम रही शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विपिन कुमार तोमर, कांस्टेबल राजन और कांस्टेबल बिट्टू सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियार और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
मीरजापुर में बारिश से जलभराव, अंतिम यात्रा पानी के बीच गुजरने को मजबूर
Noida, Uttar Pradesh:मीरजापुर में बारिश ने सिस्टम की पोल खोल दी...अंडरपास में कमर तक पानी भरा, तो परिजनों को अर्थी लेकर उसी पानी से गुजरना पड़ा... सवाल सिर्फ जलभराव का नहीं...सवाल उस व्यवस्था का है, जहां किसी की अंतिम यात्रा भी पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हो जाए0
0
Report
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को बहेड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार दोपहर वन विभाग तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को एक महिला ने थाना बहेड़ी में जीशान के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बहेड़ी पुलिस टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए जीशान पुत्र शफीक अहमद, निवासी मोहल्ला शेखूपुर शेरनगर, कस्बा व थाना बहेड़ी, उम्र 28 वर्ष को करीब 12:15 बजे वन विभाग तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना के संबंध में अपनी गलती स्वीकार करते हुए क्षमा मांगने की बात बताई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विकास पंवार और कांस्टेबल अजय सिंह शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
शिक्षा संस्थानों और मदरसों में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
Chak Payanti Urf Gauspur, Uttar Pradesh:चौधरपुर क्षेत्र में शिक्षण संस्थाओं और मदरसों में 80 वे स्वतंत्रता दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | स्कूल कालेज और मदरसों में छात्र छात्रों ने देश भक्ति के तराने और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया | मदरसा गुलशन-ए -शाहजी मजीदी मैं सज्जादा नसीन हाजी अब्दुल हक शेरी ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर मुफ्ती माहे आलम, हाफिज हारून, बाबू,आदि मौजूद रहे | प्राथमिक विद्यालय चौधरपुर में प्रधान प्रतिनिधि मकबूल चौधरी जूनियर हाई स्कूल चौधरपुर में प्रधानाध्यापिका निशांत परवीन, अल कादरी पब्लिक स्कूल चक पायंती के प्रबंधक मोहम्मद आसिम, एस.एच. पब्लिक स्कूल चौधरपुर में पूर्व प्रधान मेहंदी हसन, एन एस. इंटर कालेज चौधरपुर में पूर्व प्रधान हाजी नन्हें ने ध्वजारोहण किया |इस मौके पर मिथिलेश कुमारी, शाहिद अली, निशांत परवीन, अंजु कुमारी, निधि, रति रानी, वली हसन, मोहम्मद अली, तरुण अग्रवाल, पूनम दास, प्रीति दास, नजाकत अली, आदि मौजूद रहे |0
0
Report
जहानाबाद में भाजपा का विरोध प्रदर्शन: वंदे मातरम के अपमान पर माफी की मांग
Jehanabad, Bihar:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनिया गांधी द्वारा वंदे मातरम के दौरान कथित तौर पर इशारा किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर देशव्यापी आक्रोश के बीच बिहार के जहानाबाद में भी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में शहर के अरवल मोड़ से हॉस्पिटल मोड़ तक आक्रोश मार्च निकाला और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं कॉग्रेस अध्यक्ष मैलकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और इस घटना को सीधे तौर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गीत का अपमान करार दिया। प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि वंदे मातरम का विरोध या उस दौरान किसी भी तरह की असहजता प्रदर्शित करना देश के मान-सम्मान के खिलाफ है। प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे पवित्र अवसर पर राष्ट्रीय गीत के प्रति ऐसी उपेक्षा स्वीकार नहीं की जाएगी। भाजपा इसे राष्ट्रविरोधी कृत्य करार देते हुए कांग्रेस से देश की जनता से माफी मांगने की मांग कर रही है。0
0
Report
भभुआ में एकता चौक पर मॉक ड्रिल, पुलिस की तत्परता का प्रदर्शन
Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ में एकता चौक पर मॉक ड्रिल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने परखी आपातकालीन सुरक्षा तैयारी, आमजन से शांति बनाए रखने की अपील। कैमूर शहर में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए भभुआ नगर थाना पुलिस ने एकता चौक के पास सघन मॉक ड्रिल का आयोजन किया। भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल ने अपनी त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा तैयारियों का जीवंत अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान एकता चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल, दंगा नियंत्रण उपकरण तथा सुरक्षा वाहनों की तैनाती की गई। अचानक शुरू हुए इस अभ्यास से कुछ समय के लिए बाजार क्षेत्र में हलचल मच गई, हालांकि पुलिस ने तुरंत स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से न घबराने की अपील की। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मौके पर लाउडस्पीकर के माध्यम से नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल एक पूर्व-अभ्यास (मॉक ड्रिल) था, जिसका मुख्य उद्देश्य आपात स्थितियों में पुलिस की तत्परता को जांचना था। उन्होंने अभ्यास में शामिल सभी पुलिसकर्मियों की सक्रियता की सराहना की और स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया। थानाध्यक्ष ने आमजन से अपील किया कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शहर में शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।0
0
Report
Advertisement
