284303
झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरे 3 लोग
Moth Rural, Uttar Pradesh:झांसी-कानपुर हाईवे पर पूछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के पास एक बाइक असंतुलित होकर खाई में गिर गई। आपको बता दें कि हादसे में जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र निवासी दंपत्ति और उनका नाती घायल हो गए। वहीं राहगीरों की सूचना पर घायलों को मोठ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है और साथ ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर में बेटी से छेड़खानी विवाद हथियार तक पहुँचा; अब जांच से ही सच सामने
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर में बेटी से कथित छेड़खानी के विवाद ने सरेआम हथियार तक पहुँच किया.. अब जांच के बाद ही साफ होगा कि घटना की पूरी सच्चाई क्या है और किसके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी।0
0
Report
शामली में रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मारी, दो युवकों समेत दो परिवार प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:शामली में रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मारी, दो युवकों समेत दो परिवार प्रभावित. पुलिस हादसे के जिम्मेदार लोगों तक पहुंचने में जुटी है। अब देखना होगा कि इस मामले में आरोपियों पर कब तक कार्रवाई होती है।0
0
Report
इंद्रेश कुमार के बापू के बयान पर एकप्लेनर वीडियो से नया तथ्य सामने
Raipur, Chhattisgarh:इंद्रेश कुमार के बापू के बयान पर एकप्लेनर वीडियो0
0
Report
Advertisement
जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन पर दबाव तेज
Mainpuri, Uttar Pradesh:जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ जमकर की नारेबाजी 5 वर्षो से जलभराव की समस्या से परेशान हैं ग्रामीण प्रधान से लेकर जिला प्रशासन से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही 5 वर्षो में लगातार जलभराव की शिकायत कर रहें हैं ग्रामीण कई बच्चे और बुजुर्ग गिरकर हो चुके हैं चोटिल समाधान न होने पर बृहद आंदोलन की चेतावनी जागीर ब्लॉक के ग्राम नगला प्रसाद का मामला0
0
Report
जयपुर के वेलेंसिया कैफे पर पुलिस छापा: 4 हुक्के जब्त, मैनेजर गिरफ्ताार
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur वेलेंसिया कैफे, हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 4 हुक्के जब्त मैनेजर तरूण शर्मा गिरफ्तार, हुक्का पीने वालों पर भी जुर्माना श्याम नगर थाना क्षेत्र के वेलेंसिया कैफे पर हुई कार्रवाई डीसीपी साउथ राजर्षि राज के निर्देश पर थानाधिकारी श्याम नगर दलबीर सिंह ने की कार्रवाई जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के साउथ जिले में लगातार अवैध हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई है जारी0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा पचपदरा रिफाइनरी समीक्षा बैठक के बाद मंदिर जाएंगे
Noida, Uttar Pradesh:पचपदरा रिफाइनरी समीक्षा बैठक से निकले सीएम भजनलाल शर्मा अब सांभरा माता जी मंदिर जाएंगे सीएम विशेष पूजा अर्चना करने वाले हैं सीएम0
0
Report
Advertisement
दुष्यंत सिंह ने बारां-मानगढ़ोल हाईवे सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया
Baran, Rajasthan:सांसद दुष्यंत सिंह ने विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास , पीएम मोदी द्वारा लोकार्पित होने वाले परियोजनाओं का लिया जायजा। दौरे के दौरान सांसद दुष्यंत सिंह ने राजकीय महाविद्यालय सीसवाली , सीसवाली - बारां सड़क चौड़ीकरण, जलवाड़ा में पार्वती नदी पुलिया पर उच्चस्तरीय पुलिया सहित अन्य विकास कार्यो का लोकार्पण किया , साथ ही सांसद ने पीएम द्वारा शिलान्यास और लोकार्पित होने वाले बारां- मांगरोल स्टेट हाईवे 1 , जिला अस्पताल के नवीन भवन , नवनिर्मित आरओबी के महत्वपूर्ण परियोजनाओं का अवलोकन किया। सांसद ने तेल फैक्ट्री रेलवे फाटक पर तैयार बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज का पैदल निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द ही यहाँ विद्युत और डामरीकरण के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने से जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, वहीं रेलवे ओवरब्रिज पर विद्युत व्यवस्था जल्द पूरी कर इसे आमजन को समर्पित किया जाएगा। दौरे के दौरान जिलेभर में सांसद का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बेरवा और किशनगंज विधायक ललित मीणा के नेतृत्व में भी उनका स्वागत किया गया। लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन मौजूद रहे।0
0
Report
इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में थाना जरवा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल गश्त
Jamdhara, Bakawli Dalpur, Uttar Pradesh:इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में थाना को0 जरवा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 28.06.2026 को इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में जनपदीय पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए पैदल गश्त की गई। इसी क्रम में थाना कोतवाली जरवा पुलिस बल एवं एसएसबी टीम के साथ भारत नेपाल बॉर्डर तथा अन्य संवेदनशील सीमा क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की गई। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा सीमा क्षेत्र में होने वाली अवैध तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव एवं गौ तस्करी, अवैध कटान, अवैध खनन, अवैध घुसपैठ एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता बरती गई। संयुक्त टीम द्वारा सीमावर्ती गांवों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उन्हें संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। आमजन को कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया। बलरामपुर पुलिस एवं एसएसबी द्वारा इंडो-नेपाल सीमा पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु संयुक्त अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।0
0
Report
ऑपरेशन म्यूल हंट: डूंगरपुर के साइबर ठग पकड़े गए, फर्जी एस्कॉर्ट से ठगी
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के साइबर थाने के सीआई गिरधारी सिंह ने बताया कि महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम राजस्थान के निर्देशानुसार संदिग्ध बैंक खातों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बडलिया निवासी हितेश पाटीदार के बैंक खाते के संदिग्ध लेन-देन का पता चला। जांच में सामने आया कि आरोपी इस खाते का उपयोग फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों को ठगने के लिए कर रहा था। आरोपी के खाते में 3,49,355 रुपये का संदिग्ध लेन-देन पाया गया, जिसमें से एक शिकायतकर्ता से 1,12,495 रुपये की ठगी की पुष्टि हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डूंगरपुर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था। आरोपी लंबे समय से मुंबई और गुजरात सहित विभिन्न ठिकानों पर छिपकर पुलिस से बच रहा था। तकनीकी विश्लेषण और साइबर इंटेलिजेंस के जरिए पुलिस ने उसे दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से अन्य साइबर अपराधों और उसके सहयोगियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।0
0
Report
Advertisement
अब तबादलों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन; मंत्री दरवाजे नहीं खटखटाने होंगे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-तबादलों की भीड़ और शोर के बीच पंचायतीराज विभाग ने नया फरमान जारी किया.अब तबादलों की सिफारिश लेकर अफसर और कर्मचारियों को मंत्री के दरवाजे खटखटाने नहीं पड़ेगा.क्योंकि अब अफसर और कर्मचारी तबादले के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन दे सकता है.संयुक्त सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए है.तबादले करवाने वाले अधिकारी या कर्मचारी को अपने ई पंचायत पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा.0
0
Report
जवाहर सर्किल में वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11 मोटरसाइकिलें बरामद
Jaipur, Rajasthan:पुलिस थाना जवाहर सर्किल की वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शातिर वाहन चोर राकेश मीणा और गिरोह के सदस्य हरीसिंह मीणा, फूलसिंह प्रजापत गिरफ्तार, थानाधिकारी महेश चंद्र गुर्जर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, वाहन चोरो से 11 मोटरसाईकिलें बरामद, जिनमें 9 मोटर साईकिलें चालू और 02 मोटरसाईकलों کا सामान खुला हुआ बरामद, जवाहर सर्किल, बजाज नगर, शास्त्री नगर, शिप्रापथ, रामगंज से चोरी की वारदातों को गिरोह ने दिया अंजाम, आरोपी ऑन डिमांड चोरी करते थे बाइक, शौक -मौज पूरा करने के लिए करते थे वाहन चोरी की वारदातें0
0
Report
धनौरा की सीओ अंजलि कटारिया के नेतृत्व वाली टीम ने देह व्यापार में लिप्त महिला समेत चार को पकड़ा
Gajraula, Uttar Pradesh:रविवार की शाम मंडी धनौरा की सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि गजरौला थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे यूएस फूड्स के निकट कालोनी में एक मकान में फिर से अनैतिक देह व्यापार का धंधा चालू होने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शनिवार/रविवार की मध्यरात्रि में उन्होंने गजरौला इंस्पेक्टर मनोज कुमार के साथ ही 29 सदस्यीय पुलिस टीम गठित कर वहां छापामारी की।0
0
Report
Advertisement
करौली के खुले नाले: बाइक सवार गिरा, हादसे का खतरा बढ़ा; लोग सुरक्षा चाहते
Karauli, Rajasthan:करौली में खुले नाले बनते हादसों की वजह: कलेक्ट्रेट चौराहे पर बाइक समेत नाले में गिरा युवक। जिलाजिले करौली. जानकारी के अनुसार, शहर में एनएच 23 के साथ बनी नालियों की सफाई के लिए कई स्थानों पर नालों के स्लैब तोड़े गए हैं। सफाई कार्य पूरा होने के बाद भी कई जगह नालों को دوبारा नहीं ढका गया है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। रविवार को कलेक्ट्रेट चौराहे के पास खुले नाले की चपेट में आने से एक बाइक सवार संतुलन खो बैठा और बाइक सहित नाले में जा गिरा। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और युवक तथा उसकी बाइक को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कई स्थानों पर नाले तोड़ने के बाद खुले पड़े हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से उन्हें ढकने या सुरक्षा संकेतक लगाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से खुले नालों को जल्द से जल्द ढकने और आवश्यक सुरक्षा इंताम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।0
0
Report
सहारनपुर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा CCTV में कैद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे का CCTV सामने आया है... जिसमें टक्कर की भयावह तस्वीरें कैद हुई हैं एक्सप्रेसवे पर हुई यह दुर्घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों की याद दिलाती है।0
0
Report
रोहतक के नवीन जयहिंद बोले- पुलिस मेरा एनकाउंटर कर सकती है, मैं निशाने पर हूँ
Rohtak, Haryana:हरियाणा के रोहतक में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि पुलिस मेरा एनकाउंटर करा सकती है। जयहिंद ने कहा कि मैं भी बिहार के भरत तिवारी की तरह क्रांतिकारी हूं, उसका भी इसी कारण एनकाउंटर हुआ। अब मैं निशाने पर हूं।0
0
Report
Advertisement
