284002
झांसी मेडिकल कॉलेज बाईपास पर हुआ बड़ा हादसा CNG से भरे में हो रहा था लीकेज
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी मेडिकल बाईपास पर हुआ बड़ा हादसा सीएनजी से भरा हुआ ट्रक हो रहा था लीकेज जिस बड़ी दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता था जिससे कि आपको पता है कि झांसी में बड़े हादसे का शिकार होने से झांसी बची मेडिकल बाईपास पर जब उसकी गैस निकल रही थी रास्ता चलने वाले आसपास के राहगीर में अपरा तफरी माहौल हो गया l0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
FDRC की छठी वर्षगांठ: परिवार विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए साझा मंच
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के नॉलेज थाने और शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गई। शारदा स्कूल ऑफ लॉ और गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की थीम “सामंजस्यपूर्ण समाज के लिए मजबूत परिवार” रही। कार्यक्रम में 350 से अधिक छात्र, पुलिस अधिकारी, कानूनी विशेषज्ञ, काउंसलर और शिक्षाविद शामिल हुए। बाइट --पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह बाइट--महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान कार्यक्रम की शुरुआत थाना नॉलेज पार्क में उद्घाटन समारोह से हुई। इसके बाद शारदा यूनिवर्सिटी के चाणक्य ऑडिटोरियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान मुख्य अतिथि और गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पारिवारिक और वैवाहिक विवादों को सुलझाना पुलिस के सामने आने वाली कठिन चुनौतियों में से एक है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ सहानुभूति, धैर्य, काउंसलिंग और बातचीत की जरूरत होती है। FDRC पुलिस, कानूनी विशेषज्ञों, मनोवैज्ञानिकों और काउंसलरों को एक मंच पर लाकर विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में मदद कर रहा है। वहीं, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि पारिवारिक विवादों का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है। काउंसलिंग और मध्यस्थता के जरिए सम्मान और शांति बहाल करने में FDRC महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।0
0
Report
18.42 करोड़ जारी; 25 जिलों के 1535 अतिथि शिक्षकों को छह माह का मानदेय
Begun, Rajasthan:रायपुर से बड़ी खबर है... प्रदेश के अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए राज्य सरकार ने 18 करोड़ 42 लाख रुपए का आवंटन जारी किया है.. इस राशि से प्रदेश के 25 जिलों में कार्यरत 1535 अतिथि शिक्षकों को छह माह का मानदेय दिया जाएगा.. अतिथि शिक्षकों का मासिक मानदेय 20 हजार रुपए निर्धारित है.. बलरामपूर जिले में सबसे ज्यादा 220 अतिथि शिक्षकों के लिए 2 करोड़ 64 लाख रुपए जारी किए गए हैं.. वहीं बस्तर संभाग के सातों जिलों के अतिथि शिक्षकों को भी इस आवंटन का लाभ मिलेगा..0
0
Report
विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में सोने के श्रृंगार, भक्तों की भारी भीड़
Pandharpur, Maharashtra:श्री गौरी पूजन निमित्त श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिरात श्री विठ्ठल, रुक्मिणी माता व महालक्ष्मी मातेस आकर्षक व पारंपरिक सुवर्ण अलंकार परिधान करण्यात आले. सुवर्ण अलंकारांनी सजलेले तीन देवतांचे विलोभनीय रूप पाहण्यासाठी तसेच दर्शन घेण्यासाठी भाविकांची मोठी गर्दी होत आहे. श्री विठ्ठलास सोन्याचा मुकुट, पितांबर, कौस्तुभ मणी, दंडपेट्या व हिऱ्याचे कंगन जोड, मोत्याचा तुरा व शिरपेच, मत्स्य जोड, विविध पदरी माळा, लॉकेट, मोहर माळा, पुतळ्याची माळ, जवेची माळ, तुळशीची माळ, एकदानी व चंद्रहार आदी अलंकार परिधान करण्यात आले आहेत. रुक्मिणी मातेस सोन्याचा मुकुट, वाक्या व तोडे जोड, तारवड जोड, चिंचपेटी, जवमणी पदक, जवेच्या माळा, लक्ष्मीहार, मोहरांची व पुतळ्यांची माळ, हायकोल, सरी व कंबरपट्टा आदी पारंपरिक अलंकार परिधान करण्यात आले आहेत. महालक्ष्मी मातेस सोन्याचे गंठण, मोत्याची कंठी एक पदरी, चंद्रहार पाच पदरी, लक्ष्मी पेंडल लॉकेटसह, तांदळया हार सात पदरी, अष्टपैलू मण्याची कंठी आठ पदरी, नेकलेस आदी अलंकारांनी सजविण्यात आले आहे.0
0
Report
Advertisement
राशिद ने ओवैसी को बाबरी मस्जिद फिर से बनाने की चुनौती दी
Noida, Uttar Pradesh:ओवैसी को राशिदी की खुली चुनौती। साजिद रशीद ने असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो बाबरी मस्जिद को दोबारा बनवाया सहारनपुर की मस्जिद को भी लेकर रशीद ने कहा कि मस्जिद को तोड़ने का आदेश नहीं था0
0
Report
जोधपुर में मारवाड़ ट्रैवल मार्ट-2026: 125 स्टॉल, बी2बी बैठकें
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। मारवाड़ की पर्यटन विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से पहली बार मारवाड़ ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन 20 से 22 सितंबर तक जोधपुर में किया जाएगा। राजस्थान पर्यटन विभाग, फेडरेशन ऑफ हॉस्पीटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (FHTR) तथा जोधाणा होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन (JHARA) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मार्ट का उद्घाटन 20 सितंबर को उम्मेद भवन में होगा。 उद्घाटन समारोह में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे, जबकि FHTR के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व नरेश गजसिंह द्वितीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। पर्यटन विभाग की कमिश्नर रुक्मणी रियार सहित पर्यटन एवं संस्कृति क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे。 मार्ट के तहत देशभर से करीब 200 ट्रैवल एजेंट और टूर ऑपरेटर होस्टेड बायर्स के रूप में शामिल होंगे। 21 सितंबर को डालीबाई सर्कल स्थित अमृतम् पैलेस में करीब 125 होटल एवं पर्यटन कारोबारियों के साथ बी2बी बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य ट्रैवल ट्रेड से जुड़े लोगों को जोधपुर, ओसियां, जवाई, जैसलमेर सहित मारवाड़ के पर्यटन स्थलों और विशिष्ट अनुभवों से परिचित कराना है。 मार्ट में 125 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें होटल-रिसॉर्ट, डीएमसी, ट्रैवल कंपनियां और पर्यटन अनुभव उपलब्ध कराने वाली संस्थाएं शामिल होंगी। लंगा-मांगणियार, कालबेलिया कलाकार और स्थानीय आर्टिजन भी अपनी कला प्रस्तुत करेंगे। आयोजन स्थल पर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं。 बाईट जे.एम. बूब अध्यक्ष, JHARA बाईट राघवेन्द्र प्रताप सिंह को-चेयरमेन0
0
Report
मधेপুরा सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार निलंबित, डॉ विपिन कुमार गुप्ता नए सिविल सर्जन
Madanpur, Bihar:मधेपुरा के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार को स्वास्थ्य विभाग ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पटना निर्धारित किया गया है। उनके स्थान पर डॉ. विपिन कुमार गुप्ता को मधेपुरा का नया सिविल सर्जन बनाया गया है। दरअसल, अगस्त 2026 में डॉ. विजय कुमार का रुपये लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर viral हुआ था। मामले का जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमन कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। समिति में जिला गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी भी शामिल थे। जांच समिति ने वायरल वीडियो समेत उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की। इसके बाद जांच में लगाए गए आरोप सत्य पाए गए हैं और सिविल सर्जन के विरुद्ध प्रपत्र ‘क’ गठित कर कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को भेजा गया है। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर अब स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. विजय कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में उन्हें पटना में रहने का निर्देश दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
गोविंदपुर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अज्ञात वाहन पर संदेह
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के गोविंदपुर में GT रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे गाहिरा पेट्रोल पंप के पास कोलकाता लेन में हुआ। दोनों युवक बाइक से गोविंदपुर से निरसा की ओर जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान निरसा थाना क्षेत्र के बेलकूपा पंचायत निवासी करीब 20 वर्षीय तौफा मोदी और राहुल मोदी के रूप में हुई है। दोनों युवक मजदूरी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात दोनों युवक स्पोर्ट्स बाइक से गोविंदपुर से निरसा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गाहिरा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में तौफा मोदी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि Rahul Modi गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राहुल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मच गया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश में जुटी है。0
0
Report
फायरिंग के 24 दिन बाद भी नामजद आरोपी गिरफ्त से दूर
Gonda, Uttar Pradesh:दो दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित,डीआईजी से भी लगाई गुहार गोण्डा के खरगूपुर थाना क्षेत्र के जानकीनगर पोखरा गांव के पास बाइक सवार युवक पर हुई फायरिंग के मामले में घटना के 24 दिन से अधिक समय बाद भी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को पीड़ित आनंद कुमार मिश्र दो दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआईजी को प्रार्थनापत्र देकर आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। बरसतपुर राजा निवासी आनंद कुमार मिश्र के मुताबिक घटना के दौरान उन्हें गोली लगी थी। गोली पैर में लगने से वह घायल हो गए, जबकि दूसरी गोली बाइक की टंकी में जा धंसी। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गोंडा में भर्ती कराया गया था। पीड़ित की तहरीर पर जानकीनगर पोखरा निवासी ललता प्रसाद पांडेय और उनके दो बेटों समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण भी किया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 24 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है। वहीं, पुलिस अधिकारियों से मामले में शीघ्र कार्रवाई और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।0
0
Report
नामांकन के पहले दिन भाजपा-कांग्रेस ने फॉर्म खरीदे; सात नामांकन फॉर्म प्राप्त
Jodhpur, Rajasthan:भाजपा ने चार, कांग्रेस ने दो और एक फॉर्म पार्षद ने लिया,कल नामांकन का अंतिम दिन जोधपुर। नगर निगम जोधपुर में महापौर पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन राजनीतिक हलचल तेज रही। हालांकि किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, लेकिन भाजपा और कांग्रेस की ओर से नामांकन पत्र खरीदे गए। रिटर्निंग अधिकारी के पास से कुल सात नामांकन फॉर्म लिए गए। इनमें भाजपा की ओर से चार, कांग्रेस की ओर से दो और एक नामांकन फॉर्म अन्य पार्षद की ओर से लिया गया। महापौर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपने अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। भाजपा में संभावित प्रत्याशी के तौर पर प्रसन्न चंद मेहता और मेघराज लोहिया के नाम प्रमुखता से चर्चा में बताए जा रहे हैं। इनमें मेहता का नाम फिलहाल आगे बताया जा रहा है। हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी स्तर पर ही होगा। कांग्रेस की ओर से भी प्रत्याशी के नाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस पार्षद गणपत सिंह चौहान की ओर से दो नामांकन फॉर्म लिए गए हैं। नगर निगम में कांग्रेस के पास 44 पार्षद बताए जा रहे हैं। वहीं निर्दलीय पार्षदों के समर्थन को लेकर भी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। दूसरी ओर भाजपा के पास 45 पार्षद हैं और पार्टी ने सात निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा किया है। गुरुवार को चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सैनी ने सात पार्षदों के भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी थी। ऐसे में भाजपा अपने पक्ष में 52 से अधिक पार्षदों का समर्थन होने का दावा कर रही है। कांग्रेस की संख्या 44 पार्षदों के अलावा चार निर्दलीय और एक आरएलपी पार्षद के संभावित समर्थन को जोड़ने पर भी बहुमत के आंकड़े से कम बताई जा रही है। हालांकि अंतिम स्थिति नामांकन और समर्थन स्पष्ट होने के बाद ही सामने आएगी। शुक्रवार को नगर निगम के कमरा नंबर 307 में दिनभर राजनीतिक गतिविधियां बनी रहीं। रिटर्निंग अधिकारी नामांकन प्रक्रिया के लिए मौजूद रहे, लेकिन महापौर पद के लिए कोई प्रत्याशी आवेदन दाखिल करने नहीं पहुंचा। अब शनिवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ अन्य दावेदारों के नामांकन पर सभी की नजर रहेगी। अंतिम समय में दोनों प्रमुख दल अपने पत्ते खोल सकते हैं。0
0
Report
Advertisement
ध्वज लाइट के तार से टकराकर युवक की मौत, दो महिलाएं घायल— केलवाड़ा हादसा
Baran, Rajasthan:ध्वज लाइट के तार से टकराकर युवक की मौत, दो महिलाएं घायल बारां के केलवाड़ा के पास सीताबाड़ी में श्री देवनारायण जन्म महोत्सव में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। सीताबाड़ी में ध्वज में लगी लाइट के तार से टकराने से करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसे में रामसिंह गुर्जर की मौके पर ही करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं मुन्ना बाई और रेनू बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के तुरंत बाद तीनों को उप जिला अस्पताल केलवाड़ा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रामसिंह गुर्जर को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायल महिलाओं का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर किशनगंज विधायक डॉ. ललित मीणा और केलवाड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजावत अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली。 हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
उधमपुर के ब्राट्टल इलाके में अभियान की समीक्षा; दो आतंकियों के खात्मे की सराहना
Jammu, हिंटरलैंड ऑपरेशंस व्हाइट नाइट कोर के जीओसी ने डेल्टा फोर्स के जीओसी के साथ उधमपुर के ब्राट्टल इलाके का दौरा किया और जारी आतंकवाद-रोधी अभियानों की समीक्षा की। इस दौरान जमीन पर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया गया। कोर कमांडर ने बदलते सुरक्षा माहौल, ऑपरेशनल गतिविधियों और उभरते खतरों से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की। उन्होंने अभियान की गति को लगातार बनाए रखने और खतरों के खिलाफ तेज, समन्वित और निर्णायक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। दो आतंकियों के सफलतापूर्वक खात्मे की सराहना करते हुए कोर कमांडर ने व्हाइट नाइट कोर के जवानों के दृढ़ कार्रवाई, ऊँचे मनोबल और अटूट प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। सतर्क रहें। तैयार रहें। निर्णायक कार्रवाई करें। हम सेवा करते हैं। हम सुरक्षा करते हैं。0
0
Report
खूंटी पुलिस ने बाईक चोर गिरोह के आठ गिरफ्तार, 19 बाइक बरामद
Khunti, Jharkhand:खूँटी पुलिस ने बाईक चोर गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है. अड़की, सयको थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापामार कार्रवाई के दौरान अन्य जिलों से जुड़े आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह लोग अड़की, खूंटी, मुरहू, सयको, आदित्यपुर और पश्चिम सिंहभूम में बाइक चोरी करते थे. गुप्त सूचना पर DSP मंगल सिंह जामूडा के नेतृत्व में स्थानीय थाने की मदद से क्षेत्र की घेराबंदी कराई गई. इसके निशानदेही पर लोग पकड़े गए और जहां उन्होंने अलग-अलग जगहों पर बाइक छिपाई रखी थी, वहां से दो मास्टर चाबी भी बरामद की गई. SP ऋषभ ने बताया कि इन सभी ने लगभग एक वर्ष से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया और कुछ बाइक चोरी होने की सूचना भी थाने में दर्ज थी. कुछ बाइक चोरी कर बिक्री के लिए भी भेज दी गई थीं. चोरी गिरोह में दलभंगा का एक युवक मास्टरमाइंड बताया गया है, जिससे और पूछताछ चल रही है ताकि और बाइक मिल सके. खूंटी में इतने बड़ी संख्या में चोरी की बाइक बरामद होना और एक साथ आठ लोगों की गिरफ्तारी एक बड़ी उपलब्धि है.0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी में कृषि भूमि कब्जे के विवाद में हिंसा, सुतली बम-ईंट-पत्थर चले; छह सहित प्राथमिकी
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, ईंट-पत्थर के साथ फेंके सुतली बम, 6 लोगों पर केस, वीडियो वायरल बाराबंकी में सतरिख थाना क्षेत्र के बरकत नगर मजरा करीमाबाद मलौली गांव में कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि जमीन पर पहुंचे एक व्यक्ति पर दूसरे पक्ष ने ईंट-पत्थर चलाए और सुतली बम जैसे पटाखे भी फेंके। इस दौरान चलता ट्रैक्टर भी छोड़ दिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मामले में पुलिस ने तीन भाइयों और उनकी पत्नियों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी आशीष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी कृषि भूमि की राजस्व विभाग ने धारा 24 के तहत पैमाइश कर मेड़बंदी कराई थी। आरोप है कि जांच के दौरान जमीन के कुछ हिस्से पर सभाजीत और उसके पुत्रों का कब्जा पाया गया था। कब्जा हटाने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। आशीष के मुताबिक वह ट्रैक्टर लेकर अपनी जमीन पर पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान अजय, सतीश और अमरीश पुत्र सभाजीत तथा उनकी पत्नियों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलाए गए और सुतली वाले पटाखे भी फेंके गए। आशीष ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अजय, सतीश और अमरीश के साथ उनकी पत्नियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति की भी जांच की जा रही है。0
0
Report
वैर में खेत के युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जुटी जांच
Bharatpur, Rajasthan:वैर (भरतपुर) - खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना, सूचना पर एडिशनल एसपी डॉ प्रेरणा शेखावत मय जाब्ते के मौके पर पहुंची, क्षत विक्षत हालात में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी वैर थाना पुलिस, भुसावर रोड की है घटना0
0
Report
बहराइच: ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, लाखों वसूली सहित बाइक-एसी-टीवी बरामद
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. महिला को दुबला करने का झांसा देकर मंगाई निर्वस्त्र फोटो, फिर फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूली 5.20 रकम, आरोपी गिरफ्तार, 2.50 लाख नकद समेत बाइक, एसी और एलईडी बरामद! बहराइच जिले की पुलिस टीम ने एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है, जो खुद फेसबुक पर महिला की आईडी बनाकर महिलाओं को ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठने का काम कर रहा था, गिरफ्तार में आये आरोपी की हिमांशु तायल के रूप में पहचान हुई है, जिसने शहर की एक महिला को दुबला बनाने का झांसा देकर उसकी अंतरंग फोटो मंगाई, फिर उसके आपत्तिजनक फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उससे लाखों रुपये वसूल लिये, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरगाह शरीफ पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.50 लाख रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, एसी और एलईडी टीवी बरामद किया है। आरोपी के मोबाइल फोन में महिला की आपत्तिजनक फोटो भी मिली हैं। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता ने पूरे मामले को अपने पति बताई जिसपर शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि फत्तेपुरा निवासी हिमांशु तायल उर्फ शमी ने उसकी पत्नी से वजन कम करने की बात कहकर आपत्तिजनक फोटो ले लिए थे। इसके बाद फोटो वायरल करने और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने उसकी पत्नी से अलग-अलग समय पर कुल 5.20 लाख रुपये वसूल लिये। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी 10 लाख रुपये और मांग रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह और सीओ नगर नारायण दत्त मिश्र की देखरेख में थानाध्यक्ष अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दो पुलिस टीमें बनाई गईं। 17 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से हिमांशु तायल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 1.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। साथ ही, वसूले गए पैसों से खरीदी गई एचएफ डीलक्स प्लस बाइक, डैकिन 1.5 टन इन्वर्टर एसी और सैमसंग एलईडी टीवी भी बिल के साथ बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिमांशु तायल पर साल 2012 के एनडीपीएस एक्ट और चोरी से जुड़े केस भी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
