284003
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन!
Jhansi, Uttar Pradesh:आज 2 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मण्डल रेल प्रबन्धक, झाँसी श्री दीपक कुमार सिन्हा द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरम्भ किया गया, जिसमें संगीत गायन और सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्यमंत्री मोहन यादव खंडवा में नगर निगम भवन का लोकार्पण करेंगे
Khandwa, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज खंडवा दौरा। जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल। 16 करोड़ की लागत से बने नगर निगम के नए भवन का लोकार्पण किया जाएगा। खंडवा आज खंडवा आ रहे हैं। बिरसा मुंडा जयंती पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री खंडवा नगर निगम की नई बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद 3:00 बजे खंडवा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नगर निगम के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। 16 करोड़ रुपए की लागत से 65 हजार स्क्वेयर फीट क्षेत्र में बना जी प्लस-4 भवन दो वर्षों में पूरा किया गया। यह भवन 240 मेगावॉट के इंटीग्रेटेड सोलर प्लांट से जुड़ा होगा। नगर निगम भवन के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ग्राम नहाल्दा पहुंचेंगे, जहां बिरसा मुंडा जयंती पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रशासन ने दौरे की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। देर रात कलेक्टर, एसपी, निगम आयुक्त आदि ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। नगर निगम भवन लोकार्पण के बाद दोपहर 3.40 बजे मुख्यमंत्री ग्राम नहाल्दा खेल मैदान पहुंचेंगे। यहां बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री 3 बजकर 20 मिनट पर इस आयोजन में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजकर 15 मिनट पर हेलीकॉप्टर से इंदौर रवाना होंगे।0
0
Report
छठ पूजा के उमंग में श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में श्रद्धा की बड़ी भीड़
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर कस्बे में छठ पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गंग नहर की करणी जी वितरिका पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। घाट पर छठी मैया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। छठ पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ व्रती महिलाएं ने आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।0
0
Report
कलेक्टर ने कालभैरव मंदिर के नए मार्गों और पानी-रोशनी व्यवस्था की समीक्षा की
Ujjain, Madhya Pradesh:गढ़कालिका और मोजमखेड़ी मार्ग से मंदिर पहुंच सकेंगे श्रद्धालु, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कलेक्टर ने दर्शन, पार्किंग और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। उज्जैन में श्री कालभैरव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आज सोमवार शाम से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। जेल चौराहा से कालभैरव मंदिर तक जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। अब श्रद्धालु गढ़कालिका मंदिर और मोजमखेड़ी मार्ग से कालभैरव मंदिर पहुंच सकेंगे। दरअसल, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कालभैरव मंदिर और आसपास के क्षेत्र में विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। इसी को देखते हुए रविवार को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने श्रद्धालुओं के दर्शन मार्ग पर बैरिकेडिंग के बीच मैट बिछाने और धूप से बचाव के लिए नेट लगाने को कहा। साथ ही मंदिर परिसर और बाहर स्पष्ट दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को नए रास्ते की जानकारी आसानी से मिल सके। उन्होंने दर्शन के लिए बनाए गए जिग-जैग मार्ग पर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था करने और निर्माणाधीन निर्गम मार्ग का काम जल्द पूरा करने को भी कहा। नई व्यवस्था में रैम्प के जरिए श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकालने की तैयारी है। कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान में उज्जैन में प्रतिदिन करीब दो लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महाकाल दर्शन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु कालभैरव मंदिर भी जाते हैं। ऐसे में विकास कार्यों के दौरान दर्शन और आवागमन की व्यवस्था प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
नागौद के फार्म हाउस में चोरों ने ताले तोड़े, गैस सिलेंडर ले भागे
Satna, Madhya Pradesh:सतना। नागौद थाना क्षेत्र के ग्राम इटमा में सेवानिवृत्त प्राचार्य आरएस केवट के फार्म हाउस में चोरी की वारदात सामने आई है। 14 नवंबर की रात चार पहिया वाहन से पहुंचे चार बदमाशों ने फार्म हाउस के पांच ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने कीमती सामान वाले कमरे का विशेष इंटरलॉक तोड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद बदमाशों ने किचन का लोहे का दरवाजा तोड़ा और वहां रखा गैस सिलेंडर व चूल्हा लेकर फरार हो गए। पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पतेरी निवासी फरियादी की शिकायत पर नागौद पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
एम्बुलेंस के भीतर छिपाकर शराब तस्करी: बिहार में चालक गिरफ्तार
Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने झारखंड नंबर की एम्बुलेंस से 218.655 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की. बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है. इसी कड़ी में मोहनिया समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एम्बुलेंस से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है. विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड नंबर की एक एम्बुलेंस के जरिए शराब की बड़ी खेप बिहार में लाई जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद जांच चौकी पर सुरक्षा व्यवस्था और सघन वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया. तलाशी अभियान के दौरान झारखंड निबंधन संख्या JH10BT1636 वाली एक संदिग्ध एम्बुलेंस को रोक कर विधिवत जांच की गई. जांच के क्रम में एम्बुलेंस के भीतर छिपाकर रखी गई कुल 218.655 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई. जब्त की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग पाँच लाख रुपये आंका गया है. कार्रवाई के दौरान मौके से एम्बुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिड़ना निवासी सत्यवान (उम्र करीब 42 वर्ष) के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चालक सत्यवान ने स्वीकार किया कि वह यह शराब हरियाणा से लेकर बिहार के दरभंगा जा रहा था. तस्करों ने जांच से बचने के लिए आपातकालीन सेवा वाली एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया था. मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के एसआई प्रभाकर चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना पर चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ाई गई थी, जिससे यह सफलता मिली. उन्होंने बताया कि तस्करी में प्रयुक्त एम्बुलेंस और शराब को जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. विभाग की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप है.0
0
Report
कौशांबी में दबंगई: पिता-पुत्र पिटाई और घर में हमला, तीन गिरफ्तार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में दबंगई और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सरेराह पिता-पुत्र की पिटाई और घर में घुसकर हमला करने के आरोप में उमर प्रधान, ईसा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार उमर प्रधान के खिलाफ पहले से ही सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के सैलाबी गांव का है, जहां नमाज पढ़कर लौट रहे पिता-पुत्र के साथ मारपीट का आरोप लगा था। आरोप है कि कार से पीछा कर पहले रास्ते में पिता-पुत्र को पीटा गया और फिर उनके घर में घुसकर परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला किया गया। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उमर प्रधान, ईसा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, उमर प्रधान पर पहले से सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
कानपुर के कर्बला मैदान में युवक का शव मिला; पुलिस जांच शुरू
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कर्बला मैदान में मिला युवक का मिला शव सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की युवक की नहीं हो पाई पहचान रावतपुर थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
सुल्तानपुर के चांदा में 16 वर्षीय की संदिग्ध मौत: शव सार्वजनिक शौचालय के पीछे
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र के घूरीपुर गांव में आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव गांव से करीब 100 मीटर की दूरी पर बने सार्वजनिक शौचालय के पीछे पड़ा मिला。 शव मिलने की सूचना पर गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक की पहचान अमन पुत्र रामचरन उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम घूरीपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई。 सूचना पर पहुंची चांदा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई भेजने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।0
0
Report
दिल्ली के द्वारका में छठ महापर्व: 43 घाट, स्वच्छता और पर्यावरण के साथ आराधना
New Delhi, Delhi:दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर जगह-जगह भव्य आयोजन किए गए। द्वारका सेक्टर-11 स्थित डीडीए ग्राउंड में इस बार छठ पूजा का आयोजन खास अंदाज में किया गया। यहां कुल 43 घाट बनाए गए थे और सभी के अलग-अलग नाम रखे गए थे। इनमें अयोध्या के नाम से बनाया गया घाट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस आयोजन की खास बात यह रही कि यहां पूजा-पाठ के साथ स्वच्छता और पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखा गया। पूजा स्थल पर सूर्य मंदिर बनाया गया है, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य की आराधना की। इसके अलावा हवन कुंड भी तैयार किया गया था, जहां विधि-विधान से हवन और पूजा की गई। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आयोजकों ने बम और पटाखे जलाने पर पूरी तरह रोक लगाई थी। आयोजकों की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि कोई भी व्यक्ति आतिशबाजी नहीं करेगा, ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। आज छठ महापर्व का चौथा और अंतिम दिन था। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु डीडीए ग्राउंड पहुंचे और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की आराधना की। इस आयोजन की एक और खास बात यह रही कि यहां विदेशों से भी श्रद्धालु छठ पूजा में शामिल होने पहुंचे। वहीं, श्रद्धालुओं को प्रसाद के साथ तुलसी के पौधे भी वितरित किए गए। इस पहल के जरिए लोगों को धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।0
0
Report
Advertisement
छठ घाट पर बेहोश हुई महिला, नगर पालिका अध्यक्ष और पुलिस ने पहुंचाया जिला अस्पताल
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। नगर के बलिया नाला स्थित छठ घाट पर सोमवार को छठ महापर्व के दौरान पूजा करने पहुंची एक महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला की तबीयत बिगड़ने से घाट पर अफरा-तफरी मच गई। महिला की पहचान सुभाष नगर निवासी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह कोमल रावत की माता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने तत्परता दिखाते हुए महिला को संभाला और अपने चालक को गाड़ी लेकर बुलाया। हालांकि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण उनकी गाड़ी घाट तक नहीं पहुंच सकी। इस पर मौके पर मौजूद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने तत्काल अपनी गाड़ी उपलब्ध कराई। इसके बाद महिला को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष और कोतवाली प्रभारी की इस मानवीय पहल की लोगों ने सराहना की।0
0
Report
उज्जैन के मिथिला घाट पर छठ पूजा: 2 करोड़ में सौंदर्यीकरण, CM VC से जुड़ाव
Ujjain, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीसी के जरिए समाजजनों से जुड़े, दी छठ पर्व की शुभकामनाएं, निगम अध्यक्ष और कलेक्टर ने भी किया पूजन पिछले साल मुख्यमंत्री ने दी थी घाट विकास की सौगात, फाउंटेन और आकर्षक साज-सज्जा से बदला विक्रम सरोवर का स्वरूप उज्जैन। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर उज्जैन के विक्रम सरोवर स्थित मिथिला घाट पर सोमवार सुबह आस्था और उत्साह का अनूठा नजारा देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस बार घाट पर छठ पूजा का आयोजन पहले से ज्यादा भव्य नजर आया। नगर निगम द्वारा करीब दो करोड़ रुपये की लागत से घाट का सौंदर्यीकरण और विकास कार्य कराया गया है। आकर्षक सजावट और लगाए गए फाउंटेन ने पूरे परिसर की खूबसूरती बढ़ा दी। छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने छठ पर्व मना रहे समाजजनों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री ने समाजजनों से संवाद किया और इस अवसर पर घाट पर कराए गए विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। दरअसल, पिछले साल छठ महापर्व के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मिथिला घाट पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने घाट के विकास की सौगात दी थी। इसके बाद नगर निगम द्वारा करीब दो करोड़ रुपये की लागत से यहां सौंदर्यीकरण और विकास कार्य कराए गए। इस बार मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से मौजूद नहीं रहे, लेकिन वीसी के जरिए समाजजनों से जुड़े। समाजजनों ने घाट पर बेहतर व्यवस्थाओं और विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। निगम अध्यक्ष और कलेक्टर ने किया सूर्य को अर्घ्य अर्पित कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव और जिला कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दोनों ने उपस्थित समाजजनों को छठ पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और छठ पूजा के बेहतर आयोजन के लिए विक्रम सरोवर (मिथिला घाट) पर कराए गए सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। इस अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री अर्पण भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष श्री गजेंद्र खत्री, श्री मुकेश पोरवाल, श्री परेश कुलकर्णी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। महिलाओं ने की व्यवस्थाओं और खूबसूरत घाट की तारीफ छठ पूजा में शामिल होने पहुंची महिलाएं और बिहार से आए परिवारों ने मिथिला घाट की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि घाट को जिस तरह सजाया गया है, उससे छठ महापर्व के लिए एक बेहतर और सुंदर माहौल तैयार हुआ है। फाउंटेन, आकर्षक लाइटिंग और व्यवस्थित घाट ने श्रद्धालुओं को खासा आकर्षित किया। इस बार घाट पर छठ पूजा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी भी समाजजनों को याद आई। हालांकि मुख्यमंत्री वीसी के जरिए कार्यक्रम से जुड़े और शुभकामनाएं दीं। कुल मिलाकर मिथिला घाट पर इस बार आस्था, परंपरा और विकास की तस्वीर एक साथ देखने को मिली।0
0
Report
कानपुर के घंटाघर चौराहे पर ई-रिक्शा पलटा, सवारियों को हल्की चोटें
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर अनियंत्रित होकर सवारी भरा ई-रिक्शा बीच सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा में बैठी सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि पीछे से आ रहे किसी बड़े वाहन की चपेट में कोई नहीं आया घटना CCTV कैमरे में कैद वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घंटाघर चौराहे का मामला0
0
Report
Advertisement
सतना में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क: पांच गिरफ्तार, मुखिया अब भी फरार
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले की रामपुर बाघेलान पुलिस ने नशे के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के तीन तस्करों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 4.50 लाख रुपए कीमत की 117.70 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक), दो बाइक और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। हालांकि, इस गिरोह की मुख्य सरगना महिला अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हर्षनगर बायपास फ्लाईओवर स्थित बंद क्रेशर के पास घेराबंदी की। तलाशी के दौरान संदिग्धों के पास पीली पन्नी में छिपाकर रखी गई स्मैक बरामद हुई। जांच में सामने आया कि फरार महिला मास्टरमाइंड फर्रुखाबाद से माल मंगवाकर बांदा के रास्ते सतना और रीवा में सप्लाई करती थी। रविवार को यूपी के तस्कर रीवा के खरीदारों को यह खेप सौंपने आए थे। पुलिस ने बिसंडा निवासी अवध किशोर यादव (45), कर्वी निवासी विकास यादव, बबेरू निवासी निशा यादव (सभी यूपी) तथा रीवा के शिवम बरगाही और राहुल दुबे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। फरार मास्टरमाइंड की तलाश में दबिश जारी है।0
0
Report
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर सिरजम चौराहे के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एक वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सिरजम गांव निवासी जीउत धोबी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिरजम चौराहे के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
कोटा के मधुर दूध डेयरी में गैस जलाने से लगी आग, कर्मचारी लेखराज केवट की मौत
Kota, Rajasthan:भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र की राम मंदिर गली स्थित मधुर दूध डेयरी में शनिवार रात लगी आग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि जैसे ही गैस जलाई जाती है, अचानक आग भड़क उठती है। आग इतनी तेजी से फैलती है कि डेयरी में मौजूद कर्मचारी लेखराज केवट उसकी चपेट में आ जाता है। इस दौरान लेखराज दुकान के अंदर चला जाता है, लेकिन आग की लपटों के बीच उसे बाहर निकलने का मौका नहीं पाता और वह बुरी तरह झुलस जाता है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन दमकल मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद अंदर कर्मचारी लेखराज अचेत अवस्था में मिला। उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद रविवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के दौरान एमबीएस अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया था। अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज में हादसे का पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है।0
0
Report
Advertisement
