icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow28 Apr 2025, 02:44 pm

भगवान परशुराम की जयंती पर झाँसी में भव्य समारोह का आयोजन

Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी सर्व ब्राह्मण समाज महिला संगठन के तत्वावधान में भगवान विष्णु के छठे अवतार, परशुराम जी की पावन जयंती के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को संगठन के सिटी ऑफिस (राधिका मंडपम के पास, ग्वालियर रोड, झाँसी) में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के मंत्रोच्चारण, विधिपूर्वक पूजन एवं सामूहिक आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान परशुराम जी के जयकारे लगाए और प्रसाद वितरण का पुण्य लाभ अर्जित किया।कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि श्रद्धालुओं को भगवान परशुराम जी का सुंदर फ्रेमयुक्त चित्र निःशुल्क भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चित्तौड़गढ़ के कपासन में चोरी: जेवरात-नकद बरामद, पुलिस ने किया खुलासा

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में जहां थानाधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने सिंहपुर में हुई चोरी का खुलासा किया है। करीब सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। 17 सितंबर को प्रेमशंकर आचार्य के मकान में चोरी हुई थी। परिवार भदेसर भैरूजी बावजी के दर्शन करने गया था, तभी अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। चोर आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात के साथ 90 हजार रुपये नकद भी ले गए थे। पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी छगनलाल निवासी कांकरवा, थाना भूपालसागर के कब्जे से चोरी के जेवरात बरामद किए हैं।
0
0
Report

कानपुर के घाटमपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक सवार की मौत, ग्रामीण जाम

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कानपुर में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौत – घाटमपुर के परास गांव में तेज रफ्तार ईंट लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत। – हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, परास-अमौली लिंक मार्ग पर जाम लगाकर ब्रेकर बनवाने की मांग। – ट्रैक्टर-ट्रॉली को ले जाने पहुंची पुलिस के सामने महिलाओं का हंगामा, ट्रैक्टर के आगे बैठकर जताया विरोध。 –करीब तीन घंटे तक ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पुलिस के आश्वासन के बाद बहाल हुआ यातायात। एंकर – कानपुर के घाटमपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां ईंट लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने परास-अमौली लिंक मार्ग पर जाम लगा दिया और गांव के पास स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर दिनभर तेज रफ्तार डंपर और दूसरे भारी वाहन दौड़ते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। मौके पर पहुंची पुलिस जब दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाने लगी, तो महिलाएं उसके आगे बैठ गईं और ब्रेकर बनवाने की मांग पर अड़ गईं। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया और यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

मंडला की मिठाई दुकान में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में मिठाई दुकान में भीषण आग आग में जलकर खाक हुई पूरी दुकान लाखों के नुकसान की आशंका, दमकल ने संभाला मोर्चा मधुरम स्वीट्स है दुकान का नाम मंडला से बड़ी खबर है, जहां एक मिठाई दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है。 मंडला के बिंझिया क्षेत्र में मिठाई दुकान में लगी आग ने भारी नुकसान की आशंका बढ़ा दी है। आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग की इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। आग बुझने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन हो सकेगा।
0
0
Report

जांजगीर-चांपा साइबर ठगी नेटवर्क: 10 राज्यों तक पहुँची रकम, 8 गिरफ्तार

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा जांजगीर से 10 राज्यों तक फैला साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क,,,\n\nकर्नाटक से असम तक साइबर ठगी की रकम पहुंचने का खुलासा,,,\n\n10 राज्यों से आई शिकायतों में म्यूल बैंक खातों का कनेक्शन,,,\n\nकर्नाटक, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और दिल्ली से जुड़ी शिकायतें,,,,\n\nउत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और असम में भी ठगी की रकम का कनेक्शन,,,,\n\nमहाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से भी सामने आईं शिकायतें,,,,\n\nकमीशन के लालच में 8 लोगों ने साइबर ठगों को दिए बैंक खाते और सिम,,, एक-एक खाते में कई बार पहुंची साइबर ठगी की रकम कुछ खातों के खिलाफ 14 से 15 बार तक दर्ज हुई शिकायतें,,, 10 हजार से 1 लाख रुपये तक कमीशन मिलने का खुलासा,,, \nखातों में लाखों-करोड़ों के ट्रांजेक्शन, कई खातों में रकम होल्ड,,,\n जांजगीर-चांपा साइबर पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार,,, \nसभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,,, \nपुलिस की अपील कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता और सिम किसी को न दें,,,,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सागर की प्रतिमाएं नवरात्र के लिए देशभर के अनेक राज्यों में विराजमान

Sagar, Madhya Pradesh:सागर में बनी प्रतिमाएं देश के कई राज्यों में होंगी विराजमान.. कला की कोई सीमा नहीं होती और कलाप्रेमी दूरियों की परवाह नहीं करते बल्कि कला के सम्मान में सैकड़ों किलोमीटर की दूरी और परेशानी भी बोनी हो जाती है। सूबे के सागर में मूर्तिकारों की यही कला इस बात को साबित कर रही है। यहां कल से शुरू होने वाले नवरात्र को लेकर पंडालों में विराजमान होने वाली दुर्गा प्रतिमाओं का भव्य निर्माण किया गया है और इन प्रतिमाओं का आकर्षण इस कदर है कि लोगों की पलक नहीं झपकती। सागर के 6 भाइयों का एक ग्रुप प्रतिमाएं एमपी के दर्जन भर से ज्यादा जिलों के अलावा राजस्थान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश तक जा रही है। यहां बड़ी तादात में बनी प्रतिमाएं कोई न कोई संदेश दे रही है तो प्रकृति को बचाने और उसे संरक्षित करने का संदेश देती प्रतिमाएं खास है।
0
0
Report

गांधी मैदान से स्वच्छता मिशन पराक्रम: मोदी-जोशी का आह्वान

Patna, Bihar:पटना के गांधी मैदान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने बापू की प्रतिमा के पास स्वच्छता सेवा अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद झाड़ू उठाकर देश में स्वच्छता को जन आंदोलन बनाया है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। गंदगी से कई तरह की बीमारियां फैलती हैं, इसलिए स्वच्छता को हर व्यक्ति को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाना चाहिए। दिल्ली में विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर प्रहलाद जोशी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रदर्शन को अराजकता फैलाने की कोशिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल कानून और नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति करनी है तो चुनाव जीतकर आएं। मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया है। वहीं, बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी स्वच्छता अभियान और दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से देश के लोगों के स्वभाव में बदलाव आया है। आज हर व्यक्ति के जीवन में स्वच्छता जरूरी है और बिहार के लोगों को भी इसे नियमित कार्य बनाना चाहिए। गांधी मैदान में अभियान के दौरान उन्होंने स्वच्छता कर्मियों से बातचीत की और कहा कि मंत्री और स्वच्छता कर्मियों के बीच कोई दूरी नहीं है, सभी मिलकर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन पर मिथिलेश तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार किसी से डरने वाली नहीं, बल्कि अलर्ट रहने वाली सरकार है। देश की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन और मेट्रो को अलर्ट मोड पर रखने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाना डर नहीं है और विपक्ष के प्रदर्शन के पीछे का उद्देश्य जनता समझ चुकी है। यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताते हुए उन्होंने कहा कि देश और नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। छात्रों और युवाओं के भविष्य को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन के अधिकारी इस पर ध्यान दे रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

दमोह में दशहरा से पहले 11 से 30 फीट तक बड़ी दुर्गा प्रतिमाएं तैयार

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में इस बार अधिकतर बड़ी प्रतिमाएं होंगी विराजमान, आज से दुर्गा पंडालों में मूर्तियां पहुंचना शुरू होंगी. शारदेय नवरात्र शुरू होने वाले हैं और हर तरफ मां की भक्ति देखने को मिलेगी. आने वाले दस दिन तक उत्साह उमंग श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहेगा. दमोह का नवरात्रि पर्व देश भर में फेमस है और देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग आते हैं. इस उत्सव में विराजमान होने वाली दुर्गा प्रतिमाएं और भव्य पंडाल आकर्षण का केंद्र रहते हैं. इस बार प्रतिमाएं बड़ी हैं—11 फुट से 25, 30 फुट तक की ऊंचाई वाली प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं, जिन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है. परंपरा के मुताबिक आज शाम से प्रतिमाओं का पंडालों में पहुंचना शुरू हो जाएगा. दमोह शहर में इस बार प्रतिमाएं जिले के अलावा सागर, कटनी, पन्ना, टीकमगढ़ और राजस्थान जयपुर तक जा रही हैं, जबकि दमोह में सागर, जबलपुर और छिंदवाड़ा में भी प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं जो अलग-अलग पांडालों में बिराजमान होंगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top