icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Eshan KhanEshan KhanFollow10 Aug 2024, 12:00 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

विदिशा के पुरातत्व संग्रहालय में 2200 वर्ष पुरानी कुबेर प्रतिमा का धनतेरस पूजन

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के पुरातत्व संग्रहालय में धनतेरस के अवसर पर भगवान कुबेर की प्राचीन प्रतिमा का पूजन किया गया। धनतेरस के अवसर पर आयोजित इस पूजन में भगवान कुबेर का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। संग्रहालय में सुरक्षित यह प्रतिमा अपने ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के लिए विशेष पहचान रखती है। विदिशा में 2200 साल पुरानी भगवान कुबेर की प्रतिमा का पूजन... विदिशा शहर के पुरातत्व संग्रहालय में आज रात धन के देवता भगवान कुबेर की ऐतिहासिक प्रतिमा का पूजन किया गया। करीब 2200 साल पुरानी और 12 फीट ऊंची यह प्रतिमा विदिशा की ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र भी है। मान्यता है कि भगवान कुबेर की पूजा से धन और समृद्धि प्राप्त होती है। बताया जाता है कि यह प्रतिमा बेस नदी से मिली थी, जिसे बाद में संग्रहालय में संरक्षित किया गया। वर्ष 2008 से धनतेरस पर यहां पूजन की परंपरा निभाई जा रही है।
0
0
Report

इंदौर महापौर ने दीपावली धनतेरस पर बच्चों के साथ मनाई रंगोली-आनंद और मिठाइयाँ

Indore, Madhya Pradesh:धनतेरस के साथ दीपावली पर्व की शुरुआत हो गई है। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सपत्नीक इस पर्व की खुशियां शहर के उन बच्चों के साथ साझा की, जिनके लिए यह पल बेहद खास बन गया। महापौर निवास पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों की बस्तियों से आए बच्चों के साथ महापौर ने रंगोली बनाई, आतिशबाजी की और उन्हें मिठाई खिलाकर दीपावली की खुशियां बांटी। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह की अनूठी मुस्कान देखने को मिली। दीपावली का पर्व खुशियां बांटने और अपनों के साथ खुशियां साझा करने का पर्व है। इसी भावना के साथ इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने धनतेरस के अवसर पर महापौर निवास पर विशेष आयोजन किया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बस्तियों से पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ महापौर ने रंगोली बनाकर दीपावली का उत्सव मनाया। इस दौरान बच्चों के साथ आतिशबाजी की गई और उन्हें मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशियां बांटी गईं। महापौर के साथ दीपावली मनाकर बच्चे भी खासे उत्साहित नजर आए। किसी के चेहरे पर रंगोली बनाने की खुशी थी तो कोई आतिशबाजी का आनंद लेता दिखाई दिया।
0
0
Report
Advertisement

फ्रांस के दंपति की बाबा से मन्नत 5 दिनों में पूरी, रामदेवरा में जश्न

Jaisalmer, Rajasthan:जिला - जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - रामदेवरा तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस से आये विदेशी पर्यटक दंपति बाबा के दरबार में अरदास के लिएRamdevra पहुंचे गए थे। इंटरनेट से जानकारी जुटाकर रामदेवरा पहुँचने के बाद उन्होंने विशेष रूप से अरदास की थी कि उनके पुत्र की फ्रांस के उच्च सरकारी सेवा में पदस्थापना हो जाए। मन्नत के पाँच दिनों के भीतर ही उनके पुत्र के फ्रांस के सरकारी सेवा में चयन की खबर घर में आई तो वे धोरण वातावरण बनाकर बाबा के दरबार पर आकर पुनः दर्शन के लिए रामदेवरा लौटेंगे। विदेशी पर्यटक दंपति ने बाबा के दरबार में आस्था प्रकट करते हुए खुशी मनाई और भारतीय समुदाय के साथ मिठाई बांटी। बाइट- डॉ हार्ड फ्रांस, विदेशी tourist बाइट- भगवत सिंह गाइड
0
0
Report

मुरादाबाद में तेज कार ने दो बुजुर्ग महिलाओं को उड़ाया, एक की मौत

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे ख़ौफनाक हादसा....दो बुजुर्ग महिलाओं को कार ने उड़ाया......घटना सीसीटीवी में कैद.... एक महिला की ईलाज के दौरान मौत सिविल लाइन थाना क्षेत्र मे सामने आया तेज रफ़्तार का कहर, सड़क किनारे चल रही दो बुजुर्ग महिलाओं को तेज़ रफ्तार सफेद कार ने उड़ाया, कार से लगी जोरदार टक्कर के बाद दोनों महिलाएं उछलकर सड़क किनारे गिरी, हादसे मे बुजुर्ग महिलाओ को उड़ाने के बाद कार सवार मौके से हुआ फरार, मूल रूप से अमरोहा की रहने वाली महिलाएं डॉक्टर को दिखाने आयी थी, विगत 4 नवंबर की रात 8 बजे का बताया जा रहा है हादसे का वीडियो, पुलिस ने अज्ञात कार सवार के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज..... पुलिस जाँच कर कार्यवाही मे जुटी, हादसे मे घायल दोनों महिलाओ को गंभीर हालत मैं अस्पताल मे भर्ती कराया गया...... जिसमे से एक की हुई दर्दनाक मौत, ख़ौफ़नाक हादसे की वीडियो सीसीटीवी मैं हुई कैद, मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पॉश कॉलोनी रामगंगा विहार की पूरी घटना।
0
0
Report
Advertisement

फसल अवशेष जलाने से NCR में AQI 350+, विशेषज्ञ कह रहे नुकसान रोकने के उपाय जरूरी

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जिओ फिजिक्स विभागाध्यक्ष व पर्यावरणविद डॉक्टर भगवान सिंह मानते हैं कि फसल अवशेष व सूखे पत्ते जलाने के कारण धुंआ व प्रदूषण बढ़ता है जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स औसतन 200 एवं एनसीआर में 350 से ऊपर चला गया है जिससे मानवीय सेहत खराब होती है पटाखे चलाने की वजह से सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड व कार्बन डाइऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें पर्यावरण के लिएहानिकारक है और इससे ग्लोबल वार्मिंग भी बढ़ रही है उनकी सलाह है कि वैसे तो पटाखे ना ही जलाया जाए लेकिन ग्रीन पटाखे वह भी कम से काम चला सकते हैं जिससे पर्यावरण को कम नुकसान होगा
0
0
Report

रामपुर में पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी; 14 साल के किशोर से पूछताछ शुरू

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, बेरहमी से हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, 14 साल के किशोर पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, हैवानियत के बाद भंडारे में प्रसाद खाने पहुंचा आरोपी, पुलिस ने हिरासत में लिया, उत्तर प्रदेश के रामपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, यहां पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई, बच्ची का शव झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ, इस जघन्य वारदात को अंजाम देने का आरोप महज 14 साल के किशोर पर है, जो बच्ची का पड़ोसी बताया जा रहा है, पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम में बच्ची के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, रामपुर में सामने आई इस खौफनाक वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है, पांच साल की मासूम बच्ची बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खेल रही थी, इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई, काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी, परिवार ने आसपास के इलाकों में बच्ची की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला, परिजनों ने बच्ची की तलाश में हर संभावित जगह छान मारा, तालाबों और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की गई, जब देर शाम तक बच्ची का कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी, लेकिन गुरुवार दोपहर जो खबर सामने आई, उसने पूरे इलाके में मातम और आक्रोश फैला दिया, गुरुवार दोपहर बच्ची का शव झाड़ियों में पड़ा मिला, शव की हालत देखकर हर कोई सन्न रह गया, बच्ची के सिर पर चोट के निशान थे और गले पर भी उंगलियों के निशान पाए गए, पुलिस के मुताबिक, बच्ची के साथ यौन हिंसा की आशंका भी सामने आई है, पोस्टमार्टम के दौरान उसके निजी अंगों पर गंभीर चोटें पाई गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं, इस जघन्य वारदात की जांच में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, फुटेज में एक 14 वर्षीय किशोर बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया, पुलिस ने शक के आधार पर किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि बच्ची के साथ वारदात को अंजाम देने के बाद किशोर घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर एक भंडारे में पहुंचा और वहां प्रसाद भी खाया,एक तरफ पांच साल की मासूम की जिंदगी छीन ली गई, तो दूसरी तरफ आरोपी सामान्य तरीके से भंडारे में पहुंच गया, इस खुलासे के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है, बच्ची के पिता ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं,परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं,जिस बेटी को परिवार ने बुधवार सुबह घर के बाहर खेलते छोड़ा था, गुरुवार को उसका शव झाड़ियों से बरामद हुआ, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है,चूंकि हिरासत में लिया गया किशोर भी नाबालिग है,इसलिए मामले में किशोर न्याय कानून और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी,सवाल यही है कि मासूम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समाज और व्यवस्था को अब और कितनी गंभीरता दिखानी होगी
0
0
Report
Advertisement

महोबा में पर्वतारोहियों ने यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता अभियान चलाया

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में पर्वतारोहियों के दल ने यातायात पुलिस के साथ संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चला वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों चालकों को फूल-माला पहना और गुलाब देकर नियमों का पालन करने की अपील की है। दरअसल साल 2018 में एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाले पर्वतारोहियों का दल महोबा पहुंचा जहां पर्वतारोहियों के दल ने शहर के परमानन्द तिराहे में ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चला कर वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। जागरूकता अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर वाहन चला रहे चालकों को रोक कर यातायात पुलिस और पर्वतारोहियों ने फूल-माला पहनाकर और गुलाब देकर नियमों का पालन करने की अपील की है। पर्वतारोहियों के दल में शामिल सदस्यों का कहना है कि हमारा उद्देश्य है कि सड़क पर वाहन चलाने वाला हर व्यक्ति नियमों का पालन करे। इसी के तहत हम लोगों ने यातायात पुलिस के साथ महोबा शहर के परमानंद तिराहे में संयुक्त रूप से अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले चालकों को फूल-माला पहनाई और गुलाब देकर नियमों का पालन करने की अपील की है।
0
0
Report

धनतेरस पर प्रयागराज के शोरूम में इलेक्ट्रिक स्कूटी ने मचाई धूम, खरीदारी ने लगाई रफ्तार

Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में टू व्हीलर शोरूम में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी. इस बार के धनतेरस पर इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिमांड ज्यादा देखने को मिली. धनतेरस के मौके पर प्रयागराज के सिविल लाइंस के शोरूम में बड़ी संख्या में लोग बाइक और स्कूटी की खरीदारी के लिए पहुंचे. इस धनतेरस पर जो टू व्हीलर खरीदे जा रहे हैं उनमें इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिमांड अधिक है. इस धनतेरस के मौके को खास बनाने के लिए लोगों ने पहले से गाड़ियों की बुकिंग कर रखी थी और आज डिलीवरी लेने के लिए शोरूम पर पहुंचे हैं. डीलर्स और खरीदारी करने वालों से बातचीत...
0
0
Report

चित्रकूट दीपदान मेला: 40 लाख भक्तों हेतु सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Satna, Madhya Pradesh:सतना। धर्मनगरी चित्रकूट में शुक्रवार से पांच दिवसीय दीपदान मेला शुरू हो रहा है। लगभग 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मध्य प्रदेश और उत्तरप्रदेश प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर यातायात और सुविधाओं तक व्यापक इंतजाम किए हैं। हाल ही में आई बाढ़ के कारण मंदाकिनी नदी के कई घाटों की गहराई बढ़ गई है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से कुछ घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। भरत घाट और राघव प्रयाग घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फ्लोटिंग लगाई गई है। उत्तर प्रदेश की तरफ भगवा और मध्य प्रदेश की तरफ नीले रंग की फ्लोटिंग नजर आएगी। नदी में सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीमें जीवन रक्षक उपकरणों के साथ तैनात रहेंगी। वहीं, परिक्रमा मार्ग और घाटों पर 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। हनुमान धारा तक आवागमन सुगम बनाने के लिए पीपा पुल भी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। घाटों का रंग-रोगन, आकर्षक लाइटिंग, खोया-पाया केंद्र और स्वागत द्वार तैयार कर लिए गए हैं। मेले की सुरक्षा के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस कप्तान हंसराज सिंह के मांग पत्र पर पुलिस मुख्यालय और आईजी कार्यालय से अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में दो एडिशनल एसपी, 8 डीएसपी, करीब दो दर्जन इंस्पेक्टर और एसएएफ की 4 कंपनियां तैनात रहेंगी। इसके अलावा 9वीं और 6वीं बटालियन के 60 जवान, 190 प्रशिक्षु जवान, जेएनपीए सागर और मकरोनिया के 60 सुपरवाइजरी स्टाफ को भी जिम्मेदारी दी गई है। रीवा, सीधी, शहडोल, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, बालाघाट, नरसिंहपुर, सागर और छतरपुर से 440 जवान बुलाए गए हैं। सतना पुलिस के 250 जवान, 150 होमगार्ड और 400 विशेष पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। भीड़ में चोरी और पॉकेटमारी रोकने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी गश्त करेंगे। पूरी व्यवस्था की कमान एडिशनल एसपी ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे संभालेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top