284401
झांसी में कुएं से मिली लाश, परिजनों ने किया हाइवे जाम
Babina, Uttar Pradesh:झांसी में बबीना थाना क्षेत्र के तोमर ढाबा के पीछे बने कुएं में एक शख्स की लाश मिली थी। मृतक राकेश झा मध्यप्रदेश के चकरपुर का रहने वाला था। परिजनों का आरोप है कि संजू राकेश को घर से ले गया था और फिर उसने राकेश की हत्या करके लाश कुएं में फैंक दी थी। आरोपी खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर परिजनों ने जाम को खोला।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचकूला नगर निगम चुनाव के दौरान समर्थकों के बीच हिंसक भिड़ंत, दो घायल
Panchkula, Haryana:पंचकूला में नगर निगम चुनाव के दौरान चुनावी माहौल के बीच हिंसा की घटना सामने आई है। यहां वार्ड नं 9 के निर्दलीय प्रत्याशी रविकांत स्वामी और बीजेपी प्रत्याशी हरेंद्र मालिक के समर्थक आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पोस्टर फाड़ने को लेकर हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि दूसरे के हाथ में चोट लगने की खबर है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले पोस्टर हटाने को लेकर कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हाथापाई शुरू हो गई। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। नगर निगम चुनाव के बीच इस तरह की घटनाएं चुनावी माहौल में बढ़ती तल्खी को भी दिखाती हैं, जहां समर्थकों के बीच टकराव की स्थिति बन रही है।0
0
Report
FSL और डॉग स्क्वाड के साथ जांच तेज, लड़की के चोटों पर गहन समीक्षा
Patna, Bihar:FSL टीम एवं डॉग स्क्वाड टीम के सहयोग से आवश्यक साक्ष्य संकलन करते हुए घटना की जांच एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है । लड़की के शरीर पर चोट के निशान है हर एक बिंदुओं पर जांच की जा रही है0
0
Report
उपराज्यपाल संधू ने विवेक विहार आग हादसे पर दुख जताते हुए राहत कार्यों की पुष्टि
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने ट्वीट किया, \"विवेक विहार में आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ। मेरी दुआएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस भयानक हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि घायलों को सभी ज़रूरी मेडिकल मदद दी जाए, साथ ही प्रभावित लोगों को तुरंत राहत और मदद दी जाए। दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारी और इमरजेंसी टीमें मौके पर हैं और हालात को संभालने के लिए लगातार काम कर रही हैं...\"0
0
Report
Advertisement
निशांत कुमार की यात्रा पर जेडीयू का पूर्ण समर्थन, सारे सदस्य सक्रिय रहेंगे
Noida, Uttar Pradesh:विजय कुमार चौधरी ने कहा जेडीयू नेता निशांत कुमार की यात्रा को पार्टी का पूर्ण समर्थन है और सभी पार्टी के सदस्य उत्साहित हैं। हमें विश्वास है कि निशांत की यह यात्रा निश्चित रूप से सफल होगी। पार्टी से जुड़े लोगों में उत्साह है और आम जनता में भी जागरूकता देखने को मिल रही है। सभी चाहते हैं कि निशांत अधिक से अधिक सक्रिय रहें。0
0
Report
पटना: JDU नेता निशांत कुमार शुरू करते हैं सद्भाव यात्रा जदयू पार्टी कार्यालय से
Noida, Uttar Pradesh:PATNA BIHAR: JDU LEADER NISHANT KUMAR BEGINS HIS SADBHAV YATRA FROM JDU PARTY OFFICE VISUALS0
0
Report
गढ़वा: सोन नदी में नहाते समय नाबालिग लड़की डूबकर मौत
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के कधवन गांव में शनिवार को सोन नदी में नहाने के दौरान डुबने से नाबालिग लड़की की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामनाथ डोम की पुत्री आंचल कुमारी अपने बड़ी बहन कविता कुमारी के साथ स्नान करने के लिए घर के समीप सोन नदी में गयी थी। इसी दौरान आंचल गहरे पानी में चल गयी और डुब गयी। बड़ी बहन कविता के द्वारा हो-हल्ला करने पर ग्रामीण पहुंचे और खोजबीन शुरू की। तकरीबन एक घंटा बाद सोन नदी से आंचल का शव नदी से बरामद किया गया। घटना की सुचना पाकर थाना प्रभारी अरूण कुमार रवानी, हरिहरपुर ओपी प्रभारी, पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह घटनास्थल पर पहुंचें और घटना की जानकारी ली। इधर परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने का विरोध किया गया। दो घंटे समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।0
0
Report
Advertisement
अररिया के फारबिसगंज गैस एजेंसी पर भीड़-हंगामा, पुलिस ने गैस आपूर्ति के लिए कतार लगवाई
Forbesganj, Bihar:अररिया के फारबिसगंज के गैस एजेंसी पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया, अचानक से हुई भीड़ के बाद जम कर हंगामा भी शुरू हो गया जिसके बाद गैस एजेंसी संचालक को पुलिस बुलानी पड़ी, पिछले कुछ दिनों से बरसात होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी खाना बनाने के लिए जलावन का संकट हो गया जिसके कारण अचानक से भीड़ बढ़ गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए सबको लाइन में लगवाया, गैस एजेंसी संचालक ने बताया मजदूर दिवस की छुट्टी के कारण गैस आज 4 दिनों के बाद उपलब्ध हुआ है जिसके कारण भीड़ काफी हो गई है, फिलहाल पुलिस गैस एजेंसी में तैनात है और भीड़ को कतारबद्ध कर गैस की आपूर्ति करवा रही है0
0
Report
निशांत कुमार ने शुरू किया सद्भाव यात्रा: जेडीयू नेता पार्टी दफ्तर से
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): JDU LEADER NISHANT KUMAR BEGINS HIS SADBHAV YATRA FROM JDU PARTY OFFICE, NISHANT KUMAR (JDU), SHRAWON KUMAR (JDU), ASHOK CHOUDHARY (JDU) & VIJAY KUMAR CHAUDHARY (BIHAR DEPUTY CM)0
0
Report
33 केवी हाई वोल्टेज तार पेड़ से टकराकर बड़े हादसे की आशंका
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसा में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली इंडस्ट्रियल एरिया से हैरान वाली तस्वीर सामने आई है, जो लापरवाही और अनदेखी कैसे बड़ी दुर्घटना को न्योता देती है, यहां एक फैक्ट्री के पास से गुजर रही 33 हजार केवी की हाई वोल्टेज बिजली लाइन लोगों के लिए जान का खतरा बन गई है। पेड़ों के ऊपर से निकली इन तारों में लगातार स्पार्किंग हो रही है और किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो इसमें साफ दिख रहा है कि 33 केवी की हाई वोल्टेज लाइन के तार पेड़ की डालियों से टकरा रहे हैं। जैसे ही हवा चलती है, तारों और पेड़ के बीच जबरदस्त स्पार्किंग होती है। चिंगारी निकलती है और पेड़ के ऊपरी हिस्से में आग भी लग जाती है। ये नजारा इतना खौफनाक है कि देखने वालों की रूह कांप जाए।0
0
Report
Advertisement
अवैध संबंध के विवाद में महिला की हत्या; मंदाकिनी बैगा गिरफ्तार
Kawardha, Chhattisgarh:कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम रोकनी में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंध के विवाद में एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनकली बैगा (22 वर्ष), निवासी ग्राम रोकनी की 27 अप्रैल को जिला अस्पताल कवर्धा में उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतिका का अपने पड़ोसी अर्जुन बैगा के साथ अवैध संबंध था। 21 अप्रैल को अर्जुन की पत्नी मंदाकिनी बैगा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर मंदाकिनी बैगा ने बांस के डंडे से सोनकली की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। घायल अवस्था में घर पहुंचने के बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मंदाकिनी बैगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, अमित पटेल, एसडीओपी पंडरिया भूपत सिंह, थाना प्रभारी संग्राम सिंह सहित कवर्धा एवं कुकदूर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।0
0
Report
बंगाल में किसकी सरकार बनेगी? पियूष कनोडिया राम मंदिर के दर्शन के बाद दावे
Noida, Uttar Pradesh:रात ख़त्म होते ही बंगाल में किसकी सरकार बनेगी इसपर देशभर की नज़र रहेगी.और चुनावी परिणामो से ठीक एक दिन पहले राजारहाट न्यू टाउन विधानसभा केंद्र के बीजेपी प्रत्याशी पियूष कनोडिया में अलग अलग मंदिरों में जाकर पूजा कर रहे हैं . पियूष कनोडिया न्यू टाउन स्थित राम मंदिर में पहुंचे और पहुंचते ही जय श्री राम के नारे उठने लगे .आम जनता के साथ तसवीरें भी खिंचवाई . पियूष कनोडिया एकदम तनाव मुक्त दिखे , और उनका दावा है की वही जीतेंगे और इस बार परिवर्तन होकर रहेगा .0
0
Report
कमालगंज में आंधी-तूफान से भारी तबाही, कानपुर-फर्रुखाबाद मार्ग जाम, रेलवे ट्रैक बाधित
Farrukhabad, Uttar Pradesh:कमालगंज में आंधी का कहर फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज में रविवार सुबह तेज आंधी तूफान ने भारी तबाही मचा दी। मौसम की मार ने लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर दिया। कानपुर-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग करीब दो घंटे जाम रहा, जबकि रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का सफर भी ठप हो गया कमालगंज थाना क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन पेड़ जड़ से उखड़ गए। इनमें से कुछ रेलवे ट्रैक पर गिर पड़े, जिससे कानपुर-फर्रुखाबाद रेल मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे टीम और खुदागंज चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रूट क्लियर किया गया और जाम खुला। तबाही यहीं नहीं रुकी। रजीपुर गांव में तेज हवा से एक दीवार ढह गई, जिसमें तीन लोग दब गए। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज कर दिए हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है—आंधी का खतरा बरकारार।0
0
Report
Advertisement
ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को कुचला, पत्नी की मौत
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) ट्रेलर ने बाइक सवार पति पत्नी को कुचला, पत्नी की हुई मौत, पति गंभीर रूप से हुआ घायल। रेनवाल मांजी के पास जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाइवे पर हुआ हादसा। सूचना पर पहुंचे रेनवाल मांजी एसएचओ कमलेश चौधरी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घायल युवक को अस्पताल में कराया भर्ती। सोडा निवासी है पति पत्नी, बाइक से जा रहे थे उसी दौरान सामने से आ रहे बेकाबू ट्रेलर ने मारी टक्कर। जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाइवे पर जगह जगह से है क्षतिग्रस्त, आए दिन हो रहे हैं हादसे। आरएसआरडीसी के खिलाफ कई बार कर चुके आंदोलन, चार दिन पूर्व भी दो लोगों की जा चुकी जान।0
0
Report
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे: साइबर क्राइम से सुरक्षा पर जागरूकता शिविर
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दामाखेड़ा में “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे” कार्यक्रम के तहत साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राइम विषय पर जागरूकता शिविर आयोज़ित किया गया। अधिवक्ता अलमास अली ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रकार और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सावधानी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत करने की सलाह दी। तालुका सचिव देव तिवारी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाध्यापक किशन जी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा。0
0
Report
नारायणपुर पुलिस लाइन में चार DRG जवानों को श्रद्धांजलि, IG बस्तर और SP मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:NARAYANPUR (CHHATTISGARH): WREATH LAYING CEREMONY OF 4 DRG JAWANS IN NARAYANPUR POLICE LINE, PS SUNDARRAJ (IG BASTAR) & NIKHIL RAKHECHA (KANKER SP).0
0
Report
Advertisement
