झांसी में घर के बाहर खड़ी गाड़ी में लगी आग, कड़ी मेहनत के बाद लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ओरछा गेट स्थित खुमान मैरिज गार्डन के पास खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक में से आग की लपटें निकलने लगी। बाइक में लगी आग को देखकर इलाके में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। वहीं किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
