icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284306
Eshan KhanEshan KhanFollow19 Jun 2024, 08:23 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गाजियाबाद में बीजेपी विधायक के बयान पर बवाल, प्रदर्शन और नारों के बीच तनाव

Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: BJP MLA नंद किशोर गुर्जर का कहना है, "कॉकरोच सीवर और गंदगी में पैदा होते हैं। भारत के युवाओं की रगों में महाराणा प्रताप, गुर्जर सम्राट मिहिर भोज, छत्रपति शिवाजी महाराज, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और हमारे सभी महान पूर्वजों का खून बहता है - कॉकरोच का नहीं। उन कॉकरोच से निपटने के लिए गुर्जर महासभा ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि उन्हें चले जाना चाहिए। इस देश की रक्षा की ज़िम्मेदारी हमारी है, और अगर वे नहीं गए तो हम उनसे निपटने के लिए कदम उठाएंगे। आज वहां जिस तरह के नारे लग रहे हैं और 'एक कचौरी, दो समोसे' की बातें हो रही हैं..."
0
0
Report

जबलपुर में 8 सूत्री मांगों को लेकर ट्रैक्टर रैली के दौरान झड़प, प्रशासन ने रोक लगाई

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 8 सूत्री मांगों को लेकर करनी सी और किसानों की विशाल ट्रैक्टर रैली जबलपुर के दीनदयाल चौक पर प्रशासन ने रोकी ट्रैक्टर रैली किसानों और प्रशासन और पुलिस में हुई जमकर झड़प कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन करना चाह रहे थे किसान और करणी सेना के कार्यकर्ता दीनदयाल चौक पर जमकर हुआ हंगामा प्रशासन ने दी पांच ट्रैक्टरों को अंदर ले जाने की अनुमति मझौली के किसान 8 सूत्री मांगों को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन आने वाले समय में दी उग्र आंदोलन की चेतावनी धान मक्का की खरीदी सही समय पर की जाए पराली जलने को लेकर दर्ज न हो किसानों पर एफ आई आर
0
0
Report

रायपुर में आवारा सांड का आतंक: डीडी नगर में बुजुर्ग और मासूम पर हमला, निगम के दावों की खुली पोल

Raipur, Chhattisgarh:राजधानी रायपुर में सड़कों और गलियों पर आवारा मवेशियों का कब्जा आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। डीडी नगर सेक्टर-2 में घर के बाहर मासूम बच्चे को गोद में लेकर टहल रहे एक बुजुर्ग पर आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में बच्चा छिटक कर सड़क पर गिर पड़ा, वहीं बुजुर्ग को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में नगर निगम प्रशासन और महापौर के प्रति भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या के बाद अब आवारा पशुओं के खुलेआम घूमने से हर रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन निगम कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।
0
0
Report
Advertisement

आलीराजपुर में 52% कम बारिश से किसानों को सूखाग्रस्त घोषित कराने की मांग तेज

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर में मानसून की बेरुखी से فसलों पर गहरा संकट मंडराने लगा है। आलीराजपुर जिले में अब तक सामान्य से लगभग 52% कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे चिंतित किसान एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। किसानों ने जिले में पैदा हुए गंभीर जल संकट और सूखे की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार से आलीराजपुर को जल्द से जल्द 'सूखाग्रस्त' घोषित करने की मांग की है। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर के साथ-साथ क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कम बारिश के कारण फसलें पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं और आने वाले समय में पेयजल व मवेशियों के लिए चारे का गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। मंत्री नागर सिंह चौहान ने उनसे बातचीत के दौरान आश्वासन दिया कि सरकार संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है और राहत व सर्वे की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी।
0
0
Report

कार्यक्रम के दौरान मोहान विधायक का हाथ झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow3m ago
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव में भाजपा की ‘विकसित भारत संकल्प सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान हादसा हो गया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मोहान विधायक बृजेश रावत का हाथ झुलस गया। हादसे के बाद विधायक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे और विधायक का हालचाल लिया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। फिलहाल विधायक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली ड्रग डिस्पोज़ल कमिटी ने 375 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड और 25 कोकीन नष्ट किए

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कस्टम्स कमिश्नर अरविंद सरन कहते हैं, "आज हम ड्रग्स को नष्ट करने का एक स्पेशल अभियान चला रहे हैं। इसमें हम लगभग 375 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड और 25 किलोग्राम कोकीन को नष्ट कर रहे हैं। इन्हें अलग-अलग समय पर ज़ब्त किया गया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, एक हाई-लेवल कमेटी बनाई जाती है, जो इन्हें नष्ट करने की सिफारिश करती है..." दिल्ली: कस्टम्स की हाई-लेवल ड्रग डिस्पोज़ल कमिटी ने आज लगभग 165 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 515 करोड़ रुपये है। इस खेप में लगभग 140 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (कीमत लगभग 140 करोड़ रुपये) और 25 किलोग्राम कोकीन (कीमत लगभग 375 करोड़ रुपये) शामिल थे.
0
0
Report

महासमुंद में विकसित भारत संकल्प सभा के बाद सेवा ज्योति यात्रा निकली—कांग्रेस पर कटाक्ष

Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन -महासमुंद एंकर-महासमुंद में आज विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। शंकराचार्य भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव शामिल हुए। सभा के बाद सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। महासमुंद शहर के शंकराचार्य भवन में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सभा के बाद शंकराचार्य भवन से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। करीब एक किलोमीटर तक निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हाई स्कूल मैदान पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यहाँ पत्रकारों से चर्चा करते हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कांग्रेस के बस्तर दौरे पर कहा कि वो लोग हमेशा नौटंकी करते रहते हैं, नौटंकी करने दीजिए, शिक्षक भारतीय जनता पार्टी कुछ करती है इनकी इनका नौटंकी चलता रहता है इसीलिए कांग्रेस खत्म हो रही है, कांग्रेस अब नेस्तनाबूद हो रही है। उनका अस्तित्व देश से भी खत्म होने वाला है। 19 लाख मतदाताओं के नाम एस ए आर के तहत काटे जाने के सवाल पर कहा कि प्रमाण सहित बात करें इन लोगों ने बिहार में और उन राज्यों में जब एस ए आर की प्रक्रिया चल रही थी तब इन लोगों ने साथ नहीं दिया। यहां तक के सुप्रीम कोर्ट से भी इन्हें मुंह की खानी पड़ी। इनको तब भी शर्म नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

अंबिकापुर: लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए

Ambikapur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी सहेली के साथ कार्यक्रम देखने जा रही थी, तभी आरोपियों ने उन्हें छोड़ने के बहाने लिफ्ट दी। इसके बाद आरोपी छात्रा को कार्यक्रम स्थल न ले जाकर सुनसान जंगल की ओर ले गए, जहां उन्होंने अन्य साथियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर लुंड्रा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

बहादुरगढ़ फुटवियर क्लस्टर में सेमिनार से निर्यात बढ़ाने की पहल

Jhajjar, Haryana:फुटवियर उद्योग के निर्यात को बढ़ावा देने पर बहादुरगढ़ में सेमिनार फुटवियर क्लस्टर में उद्यमियों को वैश्विक बाजार की संभावनाओं की दी जानकारी Free Trade Agreement, गुणवत्ता मानकों और अनुपालन पर हुई चर्चा डेवलपमेंट काउंसिल फॉर फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्रीज के चेयरमैन पूर्ण चंद डावर ने किया संबोधित बहादुरगढ़ में बनते हैं करीब 32 लाख जोड़ी जूते, 28 लाख जोड़ी की घरेलू बाजार में खपत यूरोप के 27 देशों समेत करीब 52 देशों के बाजार में भारतीय उत्पादों के लिए बढ़ेंगी संभावनाएं उद्यमियों से वैश्विक बाजार के लिए अभी से तैयारी करने का आह्वान फुटवियर उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर भी जोर
0
0
Report

घर के बंटवारे को लेकर खूनी विवाद, छोटे बेटे की हत्या का आरोप

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow8m ago
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंजमुरादाबाद में घर के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता ने अपने अन्य बेटों के साथ मिलकर छोटे बेटे पर चापड़ से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के पीछे घर के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच और पुलिस की कार्रवाई के बाद घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।
0
0
Report
Advertisement

किसान-आढ़तियों के बीच टकराव: बिलासपुर मंडी में धान खरीद-उठान ठप

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर की बिलासपुर अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। परेशान किसानों ने मंडी के दोनों गेटों पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि मंडी में न तो धान की खरीद सुचारू रूप से हो रही है और न ही उठान की व्यवस्था है। बारिश के कारण किसानों का धान भीग रहा है। वहीं, किसानों और आढ़तियों के बीच विवाद के बाद मामला और गरमा गया। किसानों ने साफ कहा कि जब तक बंद पड़ी तौल व्यवस्था शुरू नहीं होती, तब तक प्रशासन से बातचीत नहीं होगी। बिलासपुर अनाज मंडी में किसानों की समस्याओं को लेकर मार्केट कमेटी में एसडीएम की मौजूदगी में बैठक हुई। बातचीत के बाद किसान मंडी की स्थिति देखने पहुंचे, जहां कुछ आढ़तियों के साथ उनकी बहस हो गई। इसके बाद किसानों ने मंडी के दोनों गेटों पर ताला लगा दिया और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि सरकार ने अभी मिलरों के साथ समझौता नहीं किया है, जिसके चलते धान का उठान प्रभावित है। बारिश में खुले में पड़ा धान भीग रहा है और किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। संजू गुदियाना, किसान नेता वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार अपना काम इमानदारी से कर रही है और किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। अभी किसानों को जो समस्याएं आ रही है वह सिर्फ सेटेलाइट की वजह से है जिन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त किया जा रहा है ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। स्वामी – कृषि मंत्री:.. “सरकार अपना काम कर रही है। किसानों के खातों में पैसे जा रहे हैं। वेरिफिकेशन में समय लगता है। सेटेलाइट से आई तस्वीरें किसानों के रजिस्ट्रेशन से मैच नहीं हुईं, इसलिए वेरिफिकेशन जरूरी था। किसानों को इस तरह के कदम नहीं उठाने चाहिए।” वहीं किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो दूसरे मंडी गेटों पर भी धरना दिया जाएगा। किसानों का कहना है कि धान की खरीद और उठान की समस्या सिर्फ बिलासपुर की नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा की है।
0
0
Report

अकोला में निर्माण मजदूरों का मोर्चा: आवेदन की दिक्‍拉特ें और सहाय्यक आयुक्त नियुक्ति की मांग

Akola, Maharashtra:अकोला जिल्ह्यात बांधकाम कामगारांच्या विविध प्रलंबित मागण्यांसाठी आज शेकडो बांधकाम कामगार रस्त्यावर उतरले. महाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडळाच्या योजना प्रभावीपणे राबवाव्यात, ऑनलाइन प्रक्रियेतील अडचणी दूर कराव्यात आणि अकोला जिल्हा कार्यालयात कायमस्वरूपी सहाय्यक कामगार आयुक्तांची नियुक्ती करावी, या प्रमुख मागणांसाठी बांधकाम कामगारांचा जनआक्रोश मोर्चा काढण्यात आला. अकोला जिल्हा बांधकाम कामगार संघटना कृती समितीच्या नेतृत्वाखाली निघालेल्या या मोर्चात शेकडो कामगार आणि संघटनेचे पदाधिकारी सहभागी झाले होते. विविध मागण्यांच्या घोषणांनी परिसर दणाणून सोडत कामगारांनी प्रशासनाचे लक्ष वेधले. महाराष्ट्रीय इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडळाच्या माध्यमातून मिळणाऱ्या विविध योजनांचे लाभ टप्प्याटप्प्याने बंद होत असल्याचा आरोप कामगार संघटनेने केला आहे. नोंदणी आणि नूतनीकरणासाठीची ऑनलाइन प्रक्रिया किचकट असल्याने कामगारांना मोठ्या अडचणींचा सामना करावा लागत असल्याचे आंदोलकांनी सांगितले. ऑनलाइन अर्ज करूनही अनेक अर्ज तब्बल दीड वर्षापर्यंत प्रलंबित राहत असल्याने कामगारांना योजनांच्या लाभासाठी प्रतीक्षा करावी लागत असल्याचा आरोप करण्यात आला. शिष्यवृत्ती योजनेत मंडळाकडून करण्यात आलेल्या विविध बदलांवरही कामगारांनी नाराजी व्यक्त केली. तसेच नोंदणीकृत कामगाराच्या अपघाती किंवा नैसर्गिक मृत्यूच्या प्रकरणात लागू असलेली ५२ वर्षांची वयोमर्यादा शिथील करण्यात यावी, अशी मागणी करण्यात आली.
0
0
Report

गाजीपुर में 1.03 करोड़ की हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर\n\n1.03 करोड़ की हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार,534 ग्राम नशीला पदार्थ, बाइक और दो मोबाइल बरामद\n\nकोतवाली पुलिस ने पकड़ी 1.03 करोड़ की हेरोइन, दो तस्कर गिरफ्तार\n\nसेमरा हाईवे के एनएच-31 बस स्टैंड पर की पुलिस ने की कार्रवाई\n\nमुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान 534 ग्राम अवैध हेरोइन हुई बरामद\n\nबरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख 40 हजार रुपये बताई गई\n\nपुलिस ने साहुल यादव और रवि राजभर को मौके से किया गिरफ्तार\n\nतस्करों के कब्जे से स्प्लेंडर प्लस बाइक और दो मोबाइल फोन भी बरामद\n\nदोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज\n\nकोतवाली पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी\n\nगाजीपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 534 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद कर दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत एक करोड़ तीन लाख चालीस हजार रुपये है। कार्रवाई सेमरा हाईवे स्थित एनएच-31 के बस स्टैंड के पास मुखबिर की सूचना पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहुल यादव, निवासी भनदहा कला, चौबेपुर वाराणसी और रवि राजभर, निवासी कौला जखनिया, गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन के अलावा एक स्प্লेंडर प्लस बाइक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले में कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top