284001
झांसी में रक्तदान महादान दिवस पर हुआ कार्यक्रम आयोजित
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में रक्तदान महादान दिवस में बीजेपी के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे इलाहाबाद-झांसी खंड के शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी, प्रभात होटल सिविल लाइन में सम्मिलित हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डूंगरपुर में पहाड़ी पर गोविंद का शव, 2 साल से अहमदाबाद गया था
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर, पाल देवल पहाड़ी पर एक युवक का शव फंदे से लटक गया मिला। मृतक गोविंद (28) पुत्र मणिलाल डामोर निवासी डामोर फला पाल देवल हैं, जो दो साल पहले अहमदाबाद गया था और फिर घर नहीं लौटा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। शव करीब 3–4 दिन पुराना माना गया; बदबू आ रही थी। शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सदर थाना पुलिस ने मामले में सूचना दी और जांच शुरू कर दी है। एएसआई गिरिराज सिंह मौके पर पहुंचे।0
0
Report
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में इब्राहिम खान पटौदी और पलक तिवारी का टाइगर सफारी अनुभव
Sawai Madhopur, Rajasthan:बॉलीवुड अभिनेता इब्राहिम खान पटौदी व अभिनेत्री पलक तिवारी रणथंभौर में है , दोनों ने रणथंभौर टाइगर रिजर्व में आज टाइगर सफारी का लुफ़्त उठाया। अभिनेता व अभिनेत्री ने रणथंभौर के जोन नंबर पांच में सफारी के दौरान करीब 15 से 20 मिनट तक भालू की अठखेलियाँ देखी । इन दौरान अभिनेता इब्राहिम व अभिनेत्री पलक तिवारी ने रणथंभौर की प्राकृतिक छटाओं की खूबसूरती को निहारा और रणथंभौर की वादियों का लुफ़्त उठाया । पटौदी परिवार का रणथंभौर से पुराना जुड़ाव रहा है। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे और एक्टर इब्राहिम खान पटौदी गुरुवार शाम रणथंभौर पहुंचे थे । उनके साथ श्वेता तिवारी की बेटी अभिनेत्री पलक तिवारी भी मौजूद है। दोनों रणथम्भौर की होटल बृजतारा में ठहरे हुए हैं। आज सुबह इब्राहिम और पलक ने रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर-5 में टाइगर सफारी की। इस दौरान दोनों ने रणथंभौर के जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लिया। टाईगर सफारी के दौरान इब्राहिम खान पटौदी और पलक तिवारी काफी उत्साहित नजर आए। जंगल की हरियाली और प्राकृतिक वातावरण ने दोनों का ध्यान आकर्षित किया। सफारी के दौरान पलक ने गाइड से भालू देखने की इच्छा जताई। उनकी यह फरमाइश भी पूरी हो गई और जंगल में भालू दिखाई दिया। दोनों को करीब 15-20 मिनट तक भालू की साइटिंग हुई।भालू को देखकर पलक और इब्राहिम काफी उत्साहित नजर आए। पटौदी परिवार का रणथंभौर से पुराना जुड़ाव रहा है। वर्ष 2019 में भी पटौदी परिवार रणथंभौर आया था। अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने 8 दिसंबर 2019 को रणथंभौर नेशनल पार्क में अपना 75वां जन्मदिन मनाया था। इस दौरान उनके साथ बेटे सैफ अली खान, करीना कपूर खान, बेटी सोहा अली खान, कुणाल खेमू सहित परिवार के अन्य सदस्य भी रणथंभौर पहुंचे थे। अब करीब सात साल बाद पटौदी परिवार की अगली पीढ़ी एक बार फिर रणथJhांौर पहुंची है। इब्राहिम अली खान बॉलीवुड के चर्चित फिमिली से आते हैं। वे अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह के बेटे हैं। उनकी बहन सारा अली खान भी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। वहीं दादी शर्मिला टैगोर हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं। इब्राहिम ने बतौर अभिनेता 2025 में फिल्म 'नादानियां' से शुरुआत की। इसमें वे खुशी कपूर के साथ नजर आए थे। इसके बाद वे 'सरजमीन' में काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दिखाई दिए।वहीं पलक तिवारी भी टीवी और बॉलीवुड के चर्चित परिवार से आती हैं। वे अभिनेत्री श्वेता तिवारी और अभिनेता राजा चौधरी की बेटी हैं। श्वेता तिवारी ने पलक की परवरिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पलक ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'अंतिमः द फाइनल टूथ' से की थी। इसके बाद वे सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आईं। इसके अलावा वे 'द भूतनी', 'रोमियो एस3' और 'रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर' जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। इस साल वे सीरीज 'लुक्खे' में भी नजर आईं। वही बैडमिंटन खिलाड़ी साईना नेहवाल भी अपने खास दोस्तो के साथ रणथंभौर में है और उन्होंने भी रणथंभौर टाईगर रिजर्व का भ्रमण कर बाघों की अठखेलियाँ देखी। गौरतलब है कि रणथंभौर टाईगर रिजर्व भ्रमण के लिए नामिगरामी हस्तियों का रणथंभौर आना जाना लगा रहता है ।0
0
Report
Gandhi Jayanti: Karnal joins cleanliness drive; named among Progress 50 cities
Karnal, Haryana:पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और गांधी जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने नगर निगम के साथ मिलकर चलाया स्वच्छता अभियान. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे हरियाणा के विधायक. स्वच्छता के उच्च मानक स्थापित करने के लिए 'प्रगति 50' के तहत देश के 50 शहरों में करनाल भी शामिल. करनाल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने उत्तम नगर करनाल में स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और साफ-सफाई को निरंतर बनाए रखने पर जोर दिया। महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाकर उनके स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के संदेश को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा की देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भी अपने जीवन से लोगों को कर्म और शुचिता का संदेश दिया। उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देकर अपने कर्तव्यों को निभाने की बात कही। कल्याण ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखने में सहयोग करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल 25 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के तहत लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आज नगर निगम के साथ मिलकर स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देशभर में स्वच्छता के मामले में जो 50 शहर चुने गए हैं उनमें करनाल नगर निगम भी शामिल है इसके लिए नगर निगम के सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं। कल हरियाणा के विधायकों की प्रधानमंत्री से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री किसी से मिलते हैं तो उनका एक मार्गदर्शन होता है और बेहतरी के लिए चर्चा होती है। करनाल नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि आज देश की दो महान विभूतियों کا जन्म दिवस है जिनका देश की आजादी और किसानों को मजबूत बनाने में अहम योगदान रहा है। आज उनके जन्म दिवस को हम स्वच्छता दिवस के रूप में मना रहे हैं। मेयर ने कहा कि प्रगति 50 के तहत देश में जो शहर चुने गए हैं उनमें हरियाणा से करनाल का नाम भी शामिल है। इसमें नए-नए प्रकल्प और अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में हमें प्रशासन के साथ-साथ जन सहभागिता की भी आवश्यकता रहेगी।0
0
Report
Advertisement
ब्रजेश पाठक बोले: भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा दल, चुनाव पास आते ही समर्थक बढ़ेंगे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं के लिहाज़ से है और भाजपा में आने वाले की संख्या लगातार बढ़ रही है। सपा अपनी चिंता करें भाजपा पूरी तरह तैयार है और चुनाव जैसे-जैसे पास आएगा भाजपा में आप देखेंगे कि कितने लोग शामिल होंगे..."0
0
Report
गांधी-शास्त्री जयंती पर कटिहार का 53वां स्थापना दिवस: सत्य और अहिंसा का संकल्प
Katihar, Bihar:गांधी जयंती, शास्त्री जयंती और कटिहार के 53वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों ने एक साथ तीन संदेश सत्य और अहिंसा को जीवन में उतारने का संदेश... कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहने का संदेश... पर्यावरण संरक्षण के साथ कटिहार को आगे बढ़ाने का संकल्प。 गांधी-शास्त्री जयंती के साथ कटिहार का 53वां स्थापना दिवस मनाया गया, शहीद चौक पर दी गई श्रद्धांजलि गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक - डीएम समाहरणालय से निकली प्रभात फेरी एनआईसी सभागार में गांधी और शास्त्री को किया नमन पंस्वच्छ और शांतिपूर्ण कटिहार के निर्माण का संदेश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ शुक्रवार को कटिहार जिले का 53वां स्थापना दिवस भी विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के शहीद चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया。 कार्यक्रम के दौरान जिलावासियों को गांधी जयंती, शास्त्री जयंती एवं कटिहार जिला स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं । इस अवसर पर डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके बताए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाया जाए। साथ ही जिले की शांति, विकास और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सभी से सहयोग की अपील की गई। वहीं कटिहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को जिले के विकास, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्रभात फेरी का समापन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कटिहार परिसर में हुआ। जहां डीएम, एसपी, डीडीसी सहित जिला के वरीय पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। इधर, महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। गांधी जी ने अपने जीवन में स्वच्छता को विशेष महत्व दिया। उनके आदर्शों को केवल स्मरण करने तक सीमित रखने के बजाय उन्हें आचरण और दैनिक जीवन में उतारने की आवश्यकता है। लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से सीख लेने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ईमानदारी, सादगी और दृढ़ निश्चय के प्रतीक थे। उनकी जीवनशैली आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बच्चों के लिए मेहनत, सच्चाई और देशभक्ति को महत्वपूर्ण संदेश के रूप में बताया था। सत्य, अहिंसा और जनसेवा का लिया संकल्प कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता और जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया। गांधी जयंती, शास्त्री जयंती और जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों ने एक ओर जहां स्वतंत्रता आंदोलन के महान नायकों के विचारों को याद किया, वहीं दूसरी ओर विकसित, स्वच्छ और शांतिपूर्ण कटिहार के निर्माण का संदेश भी दिया।0
0
Report
वाम दलों का मार्च: बैलेट पेपर से चुनाव, ईवीएम पर सवाल, इस्तीफा मांग
Khajuria Khurd, Bihar:वामदलों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग वामदलों ने लोकतंत्र बचाओ मार्च निकालकर ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की。 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वामपंथी दलों ने एकजुट होकर भारी विरोध प्रदर्शन किया। भाकपा माले, सीपीएम और सीपीआई से जुड़े कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भभुआ के स्टेडियम गेट से लेकर समाहरणालय गेट तक 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' निकाला। प्रदर्शनकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के पास पहुंचकर जमकर नारेबाजी की。 प्रदर्शन के दौरान भाकपा माले के जिला सचिव विजय यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है, जिसमें विरोधियों के नाम काटे जा रहे हैं और निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मांग कीया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से वोटर लिस्ट और चुनाव आयोग से जुड़े मुकदमों पर एक साथ सुनवाई करने की अपील की。 इसी प्रदर्शन में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला सचिव कमला सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार लाल झंडे और जनता की आवाज से डर गई है। गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता अन्याय के खिलाफ किसी दबाव या डर के आगे नहीं झुकेगी。 वामदल के नेताओं ने घोषणा की कि यह आंदोलन केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेगा। आगामी 1 नवंबर को नई दिल्ली में एक विशाल राष्ट्रीय रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कैमूर सहित देशभर के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। नेताओं کا कहना है कि वे इस जनआंदोलन को तब तक जारी रखेंगे जब तक कि उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद के कार्यक्रम में जीविका दीदियों के जरिए महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद शहर के एक निजी हॉल में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ ने भाग लिया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान और घोसी विधायक रितुराज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान दोनों नेताओं ने जीविका दीदियों से सीधा संवाद किया और उनके कार्यों की सराहना की। मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री जमा खान ने कहा कि नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं को सम्मान देकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है। उन्होंने कहा, बिहार की बहनों पर विश्वास जताते हुए सरकार ने उन्हें सशक्त बनाया है। आज स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सरकार की तमाम महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने में जीविका दीदियों की अहम भूमिका है। मंत्री ने विश्वास जताया कि पूरे बिहार के विकास में जीविका दीदियां पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही हैं और आने वाले समय में भी सरकार उनके साथ मिलकर विकास के अधूरे कार्यों को पूरा करेगी। वहीं, घोसी विधायक रितुराज कुमार ने कहा कि 20 साल पहले महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर जो सोच शुरू की गई थी, आज वह धरातल पर दिख रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और राज्य के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है, और यह संवाद कार्यक्रम उसी बदलाव और उपलब्धि को जीविका दीदियों के साथ साझा करने का एक माध्यम है。0
0
Report
सुब्रत पाठक का आरोप: विपक्ष वोट चोरी से जीतता रहा है क्या सच है
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा नेता और पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने विपक्ष पर बोला हमला कहा विपक्ष हमेश वोट चोरी करके ही चुनाव जीतती रही है। हमने तो उत्तर प्रदेश में देखा है कि समाजवादी पार्टी बूथ पर कब्जा करती थी और स्वयं अखिलेश यादव बूथ लूटते थे। अब इनकी लूट बंद हो गई है। मोदी जी के राज में कानून व्यवस्था का राज आया है। इसलिए ये चाहते हैं कि वोट चोरी फिर से हो। ये चाहते हैं कि बांग्लादेशी इस देश में वोटर बने। ये डुप्लीकेट वोटर के दम पर जितना चाहते हैं लेकिन इनके भ्रम में देश आने वाला नहीं है0
0
Report
भिंड में झपटमारों का आतंक: 48 घंटे में दो महिलाओं से चेन छीन, CCTV कैद
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-भिंड में झपटमारों का आतंक,48 घंटे में दो महिलाओं की चेन पर हाथ साफ, CCTV में कैद वारदात… आखिर पुलिस कब पकड़ेगी चेन स्नेचर? एंकर-भिंड शहर में झपटमारों का ऐसा आतंक कि महिलाओं के गले में पड़ी सोने की चेन अब सुरक्षित नहीं हैं,महज 48 घंटे में दो महिलाओं को निशाना बनाया गया। दोनों वारदातों में झपटमार चेन लेकर फरार हो गए और एक वारदात तो CCTV कैमरे में भी कैद हो गई। पहली वारदात शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की नई आबादी में हुई। सुनीता घर से दूध लेने निकली थीं, तभी दो युवक उनके पास पहुंचे और पलक झपकते ही गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। इसके अगले ही दिन देवनगर कॉलोनी में शांति देवी को निशाना बनाया गया। घर के बाहर खड़ी शांति देवी के पास एक युवक पहुंचा और झपट्टा मारकर उनके गले से चेन लेकर फरार हो गया। वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है। दो घटनाएं… दो पीड़ित महिलाएं… CCTV फुटेज भी सामने… FIR भी दर्ज… लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर! ऐसे में सवाल सीधे पुलिस से है, क्या शहर में झपटमारों का नेटवर्क पुलिस से एक कदम आगे चल रहा है? क्या रात-दिन की गश्त और संदिग्धों की निगरानी पर्याप्त है? CCTV में वारदात कैद होने के बाद भी आरोपियों तक पहुंचने में आखिर कितना वक्त लगेगा? पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अब शहर की महिलाओं को इंतजार है उस कार्रवाई का, जिससे उन्हें भरोसा हो कि सड़क पर निकलते वक्त उनके गले की चेन ही नहीं, उनकी सुरक्षा भी पुलिस के भरोसे है। अब देखना होगा कि झपटमारों पर पुलिस कब शिकंजा कसती है और कब तक इन वारदातों पर पूरी तरह लगाम लग पाती है। बाइट-1-सुनीता जैन,पीड़िता। बाइट2-पीड़िता शांति देवी,का पुत्र।0
0
Report
Advertisement
खबर की स्पष्ट सामग्री उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
मंडला में पैसे डबल के झांसे से करोड़ों की ठगी, 6 गिरफ्तार
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में पैसा डबल करने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है... पुलिस ने गिरोह के सरगना राजिक समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है... खास बात ये है कि मुख्य आरोपी पेशे से इंजीनियर है और बालाघाट का रहने वाला बताया जा रहा है... पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले नागपुर में भी इसी तरह की ठगी को अंजाम दे चुका है... पैसा डबल करने का लालच... मोटे मुनाफे का झांसा... और फिर लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ... मंडला में ठगी के इसी खेल का कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है... पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है...पुलिस के मुताबिक गिरोह का मुख्य आरोपी राजिक है, जो पेशे से इंजीनियर है और बालाघाट का निवासी बताया जा रहा है... आरोप है कि राजिक और उसके साथियों ने निवेश के नाम पर लोगों को पैसा डबल करने का लालच दिया... भरोसा कायम होने के बाद बड़ी रकम निवेश कराई गई और फिर रकम वापस नहीं की गई...बताया जा रहा है कि मंडला में करीब 50 लोगों को इस गिरोह ने अपना शिकार बनाया... ठगी की रकम करीब पौने दो करोड़ रुपये बताई जा रही है... पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी पहले नागपुर में भी इसी तरह की ठगी को अंजाम दे चुका है...मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 65 लाख रुपये बरामद किये हैं... फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और ठगी की रकम से जुड़े लेन-देन तथा अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है...पुलिस का फोकस अब ठगी की पूरी रकम की रिकवरी पर है... जांच के साथ-साथ पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने और कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया है और ठगी की रकम कहां-कहां निवेश या ट्रांसफर की गई...0
0
Report
चिखली वार्ड में बिगड़ती बुनियादी सुविधाओं पर खैरागढ़ रोड पर चक्का जाम
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव शहर के चिखली वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर वार्डवासियों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। सड़क, नाली, पेयजल, निर्माणाधीन अंडरब्रिज और अवैध शराब बिक्री जैसी समस्याओं के विरोध में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने खैरागढ़ रोड पर चक्का जाम कर दिया। दरअसल, शहर की एक बड़ी आबादी रेलवे पटरी के पार निवास करती है। यहां आवाजाही के लिए निर्माणाधीन अंडरब्रिज का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है। दूसरी ओर, क्षेत्र में ओवरब्रिज मौजूद होने के बावजूद उस पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या भी लगातार बनी हुई है। इसके साथ ही इलाके में कथित अवैध शराब बिक्री के कारण माहौल खराब होने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने की शिकायत भी उन्होंने की है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में वार्डवासी काफी دیر तक खैरागढ़ रोड पर बैठे रहे, जिसके चलते मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और वार्डवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। अधिकारियों की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हटने को तैयार हुए। फिलहाल चिखली वार्ड की इन समस्याओं को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है। वार्डवासियों ने अधूरे अंडरब्रिज का काम पूरा कराने, पेयजल और सड़क-नाली की व्यवस्था सुधारने तथा अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में जुम्मे की नमाज के लिए पुलिस अलर्ट; 2000 से अधिक जवान तैनात
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन, जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, 2000 से अधिक पुलिस जवान व अधिकारी तैनात, चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी व ड्रोन से नजर, चौराहा व धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल बढ़ाया गया, एसपी ने दी चेतावनी सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही, उज्जैन में जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए 2000 से अधिक पुलिस जवानों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौराहों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों और जवानों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। इसी बीच शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने का कार्य भी जारी है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है। एसपी ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया से जुड़े पांच अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या भ्रामक पोस्ट की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा0
0
Report
मुंगेर: नेशनल हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन रद्द, स्पष्टीकरण के निर्देश
Munger, Bihar:मुंगेर जिलाधिकारी ने दो निजी हॉस्पिटल के खिलाफ लिया कड़ा एक्शन, नेशनल हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन रद्द, वहीं जगत- जननी हॉस्पिटल से माँगा गया स्पष्टीकरण। नेशनल हॉस्पिटल पर टिंकू साह को बंधक बनाकर पैर काटने के मामले में हुआ एक्शन। जांच में मिली थीं गंभीर खामियां, एक माह में सेवाएं बंद करने का निर्देश। मुंगेर: कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी केलाबाड़ी स्थित नेशनल हॉस्पिटल का औपबंधिक निबंधन रद्द कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने एक माह के अंदर सभी सेवाएं बंद करने का निर्देश दिया है। आदेश के बाद भी संचालन जारी रहा तो उसे अवैध मानकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई लखीसराय जिले के मेदनी चौकी निवासी टिंकू साह के चर्चित मामले में की गई है। टिंकू साह साइकिल पर बर्तन बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। इसी साल जनवरी में सड़क हादसे में घायल होने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें मुंगेर sadar अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन परिजनों के आने से पहले ही उन्हें नेशनल हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अस्पताल ने पैसों के लिए उनका पैर काटकर जिंदगी भर के लिए अपाहिज बना दिया। चार लाख रुपये वसूलने के बाद भी 3 लाख की और डिमांड करते हुए 13 दिनों तक मरीज, उसकी मां और पत्नी को बंधक बनाकर रखा गया। परिवार ने कर्ज और चंदा कर किसी तरह चार लाख रुपये hospital को दिए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर ने टिंकू को मुक्त कराकर घर भेज दिया और अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन के नेतृत्व में सिविल सर्जन और आईएमए अध्यक्ष की तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई। जांच में अस्पताल में गंभीर खामियां मिलीं। प्रबंधन को नोटिस देकर जवाब मांगा गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार प्रबंधन ने जरूरी अभिलेख देने के बजाय सिर्फ सामान्य व्यवस्था का हवाला दिया। अस्पताल में स्टाफ का रोस्टर, उपकरणों की कार्यशीलता का रिकॉर्ड, स्टेरिलाइजेशन रजिस्टर, एक्सपायर्ड दवा और एक्सपायर्ड फायर एक्सटिंग्विशर को लेकर कोई जवाब नहीं था। फायर सेफ्टी ट्रेनिंग, आईसीयू की एसओपी और स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइन का भी कोई प्रमाण नहीं मिला। लगातार लापरवाही पर 24 सितंबर की बैठक में बिहार क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2013 की धारा 29(6) के तहत निबंधन रद्द करने का फैसला लिया गया। वहीं जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने बताया कि जनवरी में टिंकू साह को अस्पताल में बंधक बनाकर रखने का मामला संज्ञान में आया था। उसे मुक्त कराकर जांच कराई गई, कमियों पर कारण पृच्छा की गई, जिसका जवाब संतोषजनक नहीं मिला इसलिए निबंधन रद्द किया गया है। एक माह में सेवाएं बंद करनी होंगी। बिहार सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। जो भी निजी अस्पताल मानकों का पालन नहीं करेगा, मरीजों का शोषण करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बड़ी बाजार स्थित जगत जननी अस्पताल में प्रीति कुमारी की मौत के मामले में मेडिकल बोर्ड ने डॉक्टर की लापरवाही तो नहीं मानी, लेकिन आईसीयू, 24 घंटे डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्स नहीं मिलने पर निबंधन रद्द करने की अनुशंसा की है। फिलहाल प्रबंधन से जवाब मांगा गया है। इसके साथ जगत-जनी की शिकायत भी सामने आयी थी जिसकी जाँच कराई गयी,जाँच रिपोर्ट के आधार पर हॉस्पिटल के संचालक से स्पष्टीकरण की मांग की गई है जबाब मिलने के बाद कार्यवाही की जायेगी।0
0
Report
ओवैसी ऑफर पर अखिलेश की चुप्पी, बीजेपी ने मौन सहमति कहा
Noida, Uttar Pradesh:सपा को ओवैसी के ऑफर पर बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का सपा पर तंज सपा के दो प्लान—प्लान A कांग्रेस के साथ गठबंधन, प्लान B ओवैसी के साथ?: बीजेपी कांग्रेस से गठबंधन पर सपा नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं, ओवैसी के ऑफर पर अखिलेश की चुप्पी: बीजेपी ओवैसी के ऑफर पर अखिलेश की चुप्पी को बीजेपी ने बताया मौन सहमति, सपा से स्थिति स्पष्ट करने की मांग सपा बताए—कांग्रेस के साथ गठबंधन कब तक, और क्या ओवैसी के साथ भी बनेगी नई सियासी जुगलबंदी? ‘दो लड़कों’ की जोड़ी पहले नहीं चली, अब ‘तीसरे लड़के’ के रूप में ओवैसी की एंट्री पर सपा-कांग्रेस पर बीजेपी का तंज तुष्टीकरण के एजेंडे को लेकर सपा अपनी रणनीति जनता के सामने स्पष्ट करे0
0
Report
Advertisement
