284001
डेली ग्राम में 7 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन, डॉ. संदीप ने सकारात्मक बदलाव की बात की
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के डेली ग्राम में 7 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन हुआ, जिसमें कथा व्यास बृजेश तिवारी ने भागवत ज्ञान का वाचन किया। समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। अन्य प्रमुख अतिथियों में डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव और भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार शामिल रहे। कार्यक्रम के आयोजक सीताराम और सूरज यादव थे, जबकि व्यवस्थापक के रूप में कई अन्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. संदीप ने नियमित कथा सुनने के सकारात्मक प्रभावों पर जोर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीकानेर नगर निगम चुनाव: दिग्गजों के मतदान से आगे बढ़ी कांग्रेस की दावेदारी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से चुनावी खबर नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान जारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने किया मतदान वार्ड नंबर 44 के राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर डाला वोट मतदान के बाद मदन गोपाल मेघवाल ने आमजन से की अधिक से अधिक वोटिंग की अपील साथ ही कांग्रेस की जीत का किया दावा सुबह से लगातार दिग्गज नेताओं के मतदान केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला जारी दिग्गजों के मतदान के साथ चुनावी मुकाबले की तस्वीर पर सबकी नजर0
0
Report
बीकानेर के निकाय चुनाव में मतदान उत्साह; 95 वर्षीय महिला ने भी किया मतदान
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से चुनावी की खूबसूरत खबर निकाय चुनाव को लेकर बीकानेर में मतदान जारी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही दिख रहा मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह बीकानेर में देखने को मिली लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर 95 वर्षीय महिला मुखी देवी ने भी पहुंचकर किया मतदान उम्र के इस पड़ाव पर भी लोकतंत्र के महापर्व में निभाई भागीदारी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लगी नजर आ रही लंबी कतारें बुजुर्गों से लेकर युवा तक मतदान को लेकर दिख रहा उत्साह बीकानेर में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर दे रहे लोकतंत्र को मजबूती0
0
Report
BJP नेता Ajay Singh Yadav पर नई जानकारी सामने
Bhopal, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
आरा-नवादा में बाइक चोरी के आरोप पर भीड़ ने युवक की पिटाई, अस्पताल में भर्ती
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में लगातार हो रहा है बाइक चोरी की घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया है। ताजा मामला आरा नवादा थाना क्षेत्र के रामना रोड की है जहां 22 वर्षीय फागू चौधरी नामक एक युवक जो शाहपुर थाना क्षेत्र के बरौली गांव का निवासी बताया जा रहा है बाइक चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दिया और उसको नवादा थाना के हवाले कर दिया। पिटाई के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
बाढ़ के बीच नाव से बारात निकली: कटिहार की जिंदगी हर हाल में जारी
Katihar, Bihar:बाढ़ के त्रासदी के बीच शहनाई की गूंज कटिहार के चार प्रखंड पूरी तरह बाढ़ के जद में तमाम परेशानियों के बावजूद जिंदगी रुकने का नाम नहीं, बस चलते ही रहना है कटिहार में बाढ़ के त्रासदी के बीच शहनाई की गूंज वाले एक खास तस्वीर रोचकता और उमंग भर देता है । मामला कटिहार जिले के बरारी प्रखंड के झरकाहा गांव का है । वर्तमान समय में कटिहार के चार प्रखंड पूरी तरह बाढ़ के जद में है । ऐसे में शफीक जो कि खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के रहने वाले हैं । वह अपनें दुल्हनिया को लेने नाव से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे और फिर निकाह के बाद दुल्हनिया और बारात के साथ बाढ़ के पानी से घिरे अपने घर लौट रहे हैं । फिलहल बाढ़ के त्रासदी के बीच तमाम परेशानी के बीच नाव से बारात और इस शादी पर लोग यही कह रहे हैं कि तमाम परेशानियों के बावजूद जिंदगी रुकने का नाम नहीं, बस चलते ही रहना है....0
0
Report
रीवा: अभय मिश्रा के आरोपों के बाद अस्पताल में पोस्टमॉर्टम वसूली का आरोप
Bhopal, Madhya Pradesh:रीवा कांग्रेस विधायक के फिर बिगड़े बोल,सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का संगीन आरोप,-सुंदर महिला की डेडबॉडी से होता है रेप: रीवा के संजय गांधी अस्पताल पर आरोप बोले- पोस्टमॉर्टम के नाम पर परिजनों से होती है वसूली0
0
Report
Advertisement
चौमूं नगर परिषद के 45 वार्डों में आज मतदान; 53 बूथों पर सुरक्षा चाकचौबंद
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर नगर निकाय चुनाव का प्रथम चरण चौमूं नगर परिषद के 45 वार्डों के लिए चुनाव 53182 मतदाता आज करेंगे 119 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 24 संवेदनशील मतदान बूथों पर लगाया अतिरिक्त पुलिस जाब्ता चौमूं में 53 बूथों पर मतदाता कर रहे अपने मताधिकार का प्रयोग मतदान बूथों के बाहर खड़े लोगो मे उत्साह भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा की साख दाव पर0
0
Report
करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने किया मतदान, जनता से भी मतदान की अपील
Karauli, Rajasthan:करौली। करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने किया मतदान, करौली नगर परिषद के 26 नंबर बूथ पर किया मतदान, विधायक ने मतदान कर लोगों से की मतदान करने की अपील, लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका निभाने की अपील,0
0
Report
भीलवाड़ा-बीगोद क्षेत्र में मतदान जारी, महिलाओं की भागीदारी बढ़ी
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा नगर निगम और बिगोद पालिका क्षेत्र में मतदान जारी है। भीलवाड़ा नगर निगम में 265 मतदान केंद्र, बिगोद में 25 केंद्रों पर मतदान जारी है। महिलाएं बढ़कर मतदान के उत्सव में भाग ले रही हैं। 30 मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी में होने से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर विश्वविद्यालय में दरोगा का धमकी भरा बयान वायरल; छात्रों के आंदोलन के बीच तनाव बढ़ा
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों के आंदोलन के बीच पुलिस के तेवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वायरल वीडियो में कैंट थाने के विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी अविरल मिश्रा छात्रों से बेहद सख्त लहजे में बात करते नजर आ रहे हैं। दारोगा कथित तौर पर छात्रों को फोर्स बुलाने और “ठंडा कर देने” की बात कहते सुने गए। दारोगा का एक और कथित बयान—“ये गोरखपुर पुलिस है, याद रखना”—अब चर्चा में है। वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता है।0
0
Report
गोंडा: मनकापुर में डूबकर 19 वर्षीय मोहम्मद कैफ की मौत, शव बरामद
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमघटी पुल पास कल मंगलवार दोपहर डूबे 19 वर्षीय इंटरमीडिएट छात्र मोहम्मद कैफ का शव आज बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया है। कल उस समय यह हादसा हो गया था जब 12वीं की पढ़ाई करके अपने घर जा रहा 19 वर्षीय मोहम्मद कैफ बिसुही नदी के किनारे खड़े होकर के पुल से मौसी के बेटे जिया के साथ सेल्फी लेने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण मोहम्मद कैफ river में चला गया और वह पानी अधिक होने के कारण डूबने लगा तत्काल मौसी के लड़के जिया द्वारा स्थानीय लोगों को पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर मनकापुर कोतवाली पुलिस और सादुल्लाह नगर बलरामपुर दोनों थानों की पुलिस टीम पहुंची मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। जहां 22 घंटे की कड़ी मशक्कत करके बाद आज बुधवार सुबह 10 बजे करीब मोहम्मद कैफ का मृत अवस्था में शव को बरामद किया गया है। शव बरामद होने के बाद मनकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच करके मोहम्मद कैफ के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्म के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद कैफ नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपुर ग्राम पंचायत के कोल्हमपुर गांव का रहने वाला है। जो जन्म से ही सादुल्लाह नगर स्थित अपने ननिहाल में रहकर के बलरामपुर की हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज में 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। मृतक मोहम्मद कैफ तीन भाइयों में सबसे बड़ा भाई था छोटे भाई का नाम मोहम्मद हुसैन जिसकी उम्र 14 साल सबसे छोटे भाई का नाम मोहम्मद हम्मान है जिसकी उम्र 10 साल है। इस पूरी घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है परिवार के लोग काफी परेशान है। शव बरामद होने की सूचना मिलते ही मौके पर मनकापुर तहसील के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे मामले को लेकर के रिपोर्ट बनाकर मनकापुर तहसील प्रशासन को दी जा रही है।0
0
Report
कोटपूतली निकाय चुनाव 2026: महिलाओं की कतार में पहली बार परिषद के लिए मतदान
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली निकाय चुनाव 2026: कोटपूतली नगरपरिषद बनने के बाद पहली बार परिषद के लिए मतदान किया जा रहा है, जिसकी तैयारी और उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से गृहणियां लाइन में लगकर अपने मतों का प्रयोग कर रही हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है और एक्स्ट्रा जाप्ते का इंतजाम किया गया है ताकि गड़बड़ी की सूचना पर तुरंत कार्रवाई हो सके। हालाँकि शुरुआती दौर में कुछ जगहों पर EVM मशीनों में गड़बड़ी के कारण मतदान लगभग एक घंटे बाधित रहा। कोटपूतली के वार्ड नंबर 27 के मतदान केंद्र 46 में EVM खराब होने से बूथ पर भीड़ उठी, जिसे अधिकारीयों ने मशीन बदलकर मतदान फिर से शुरू कराया। पावटा-परागपुर नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड 8 बूथ 9 में तकनीकी कारण से 30 मिनट बाद मतदान शुरू हुआ। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक EVM मशीनों की समस्याओं के कारण मतदाताओं को परेशान होना पड़ा। आज कोटपूतली नगरपरिषद, बानसूर, विराटनगर, नारायणपुर, पावटा-प्रागपुरा आदि 5 निकायों का पहला चरण है, जिसमें प्रथम चरण के लिए 250 बूथ एवं 1106 प्रत्याशी मैदान में हैं; मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।0
0
Report
Advertisement
भिवाड़ी के मतदान केंद्र पर नाम से वोट डाले जाने को लेकर हंगामा
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी के वार्ड नंबर 12 में मतदान के दौरान उस समय खलबली मच गई, जब वोट डालने पहुंचे दो मतदाता को मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद पता चला कि उसके नाम से वोट पहले ही डाला जा चुका है। बताया जा रहा है कि मतदाता जब मतदान करने के लिए केंद्र पर पहुंचे, काफी देर लाइन में लगने के बाद जानकारी मिली कि उसके नाम का वोट किसी अन्य व्यक्ति द्वारा पहले ही डाला जा चुका है। इसके बाद मतदाता ने पूरे मामले पर आपत्ति जताते हुए अधिकारियों से शिकायत की। वहीं मतदान केंद्र के गेट पर एक युवती और युवक हाथ में अपनी आईडी लेकर खड़े नजर आए। दोनों अधिकारियों से शिकायत करते हुए पूरे मामले में कार्रवाई की मांग करते दिखाई दिए।0
0
Report
प्रतापगढ़ में मतदान शांतिपूर्ण, भाजपा की ऐतिहासिक जीत का दावा
Pratapgarh, Rajasthan:मतदान को लेकर राजस्व मंत्री हेमंत मीणा बोले- जनता विकास के पक्ष में, भाजपा को मिलेगी ऐतिहासिक जीत प्रतापगढ़ नगर परिषद और अरनोद नगर पालिका में मतदान के बीच राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद प्रतापगढ़ में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से हो रहा है। चुनावी कैंपेन के दौरान मतदाताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और लोगों ने विकास के मुद्दे पर अपना मन बना लिया है। हेमंत मीणा ने मतदाताओं से ट्रिपल इंजन सरकार के पक्ष में मतदान करते हुए भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने की अपील की। राजस्व मंत्री ने कहा कि वह अब तक तीन-चार मतदान केंद्रों पर जा चुके हैं और सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि जनता विकास के पक्ष में मतदान कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद जो भी कमियां और खामियां सामने आएंगी, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। अरनोद नगर पालिका चुनाव को लेकर भी हेमंत मीणा ने भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद और समाजों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। मीणा ने कहा कि कांग्रेस ने एक ही परिवार के सात लोगों को टिकट दिए हैं और जैन, कुमावत तथा प्रजापत समाज को टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान दलोट को नगर पालिका बनाया गया था, लेकिन उनके अनुसार निर्धारित नियमों के तहत राज्यपाल से स्वीकृति नहीं ली गई। मामला कोर्ट में चुनौती दिए जाने के बाद नगर पालिका समाप्त हो गई। इसके बाद भाजपा सरकार ने सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए अरनोद को नगर पालिका बनाया और अब वहां पहली बार नगर पालिका चुनाव हो रहा है। हेमंत मीणा ने दावा किया कि अरनोद की जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने का मन बना लिया है। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बाइट- हेमंत मीणा, राजस्व मंत्री0
0
Report
लाडनूं नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, सुबह से ही मतदान केंद्रों पर चरम उत्साह
Didwana, Rajasthan:लाडनूं शहर में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहे हैं। नगर के 45 वार्डों के लिए 57 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। फिलहाल दस बजे तक 25.05 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सजग नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है तथा पुलिस जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।0
0
Report
Advertisement
