284003
झांसी रेल मंडल से 50 रेलकर्मी हुए रिटायर्ड
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर मध्य रेल के झांसी मंडल से 50 रेल कर्मचारी रिटायर्ड हुए। सूचना के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने सभी को स्वर्ण जड़ित पदक और सेवा संबंधित दस्तावेज प्रदान किए। वहीं रिटायर्ड कर्मचारियों को कुल 15.91 करोड़ रुपये का भुगतान NEFT से किया गया और समारोह में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक और कार्मिक अधिकारी भी उपस्थित थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुजफ्फरनगर में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिलावट का पर्दाफाश
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग, मुजफ्फरनगर खाद्य विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, खाद्य विभाग की टीम ने दूध डेयरी पर मारा छापा, खाद्य विभाग की टीम ने दूध घी के लिए सैंपल, खाद्य विभाग की टीम ने डेरी से 10 नमूने किए कलेक्ट, मिलावटी दूध मिलने पर डेयरी संचालक पर कराया मुकदमा दर्ज, सप्रेटा दूध,कॉस्टिक सोडा,क्रिस्टल पदार्थ, व ट्रीपाल आदि बरामद, खाद्य विभाग की टीम ने सेकड़ो लीटर मिश्रित दूध को भी कराया नष्ट, टीम ने वनस्पति घी व केमिकल भारी मात्रा में किये बरामद, मुजफ्फरनग?र मिल्क चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी, मुजफ्फरनगर की बुढाना कोतवाली क्षेत्र में छापेमारी।0
0
Report
दमोह नरसिंहगढ़ में युवक टावर पर चढ़ा, कलेक्टर बुलाने की मांग पर वोल्टेज ड्रामा
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के नरसिंहगढ़ में युवक चढ़ा टावर पर कलेक्टर को बुलाने की जिद.. दमोह छतरपुर स्टेट हाइवे पर स्थित नरसिंहगढ़ में एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है और इस ड्रामे में युवक 200 फिट ऊंचे टावर पर चढ़ा हुआ है और कलेक्टर को मौके पर बुलाने की बात कह रहा है। दरअसल नरसिंहगढ़ के बाजार मुहल्ले में रहने वाला युवक हेमंत प्रजापति सुबह 6 बजे से मोबाइल टावर पर चढ़ा है, सुबह सुबह जब लोग घरों से निकले उन्हें आवाज आई और टावर की तरफ देखा तो हेमंत टावर पर था लोगों ने पूंछा तो उसने ऊपर से ही परेशानी बताई और अपनी मांग रखी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने टावर पर चढ़े हेमंत से बात की समझाया लेकिन वो ज़िद पर अड़ा हुआ है। पुलिस ने उसकी पत्नी से बात की तो हेमंत की एक समस्या नहीं है बल्कि आर्थिक कमजोरी है, पड़ोसी से परेशान है और आवास योजना स्कीम का लाभ लेने के लिए इलाके के सचिव द्वारा पैसे की मांग किया जाना अभी तक हेमंत के मामले में सामने आई है। फिलहाल युवक को रेस्क्यू करने की कोशिशें की जा रही है।0
0
Report
नोएडा के पर्थला चौक पर 6-लेन अंडरपास से ट्रैफिक बड़ी राहत
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा पर्थला चौक पर 6 लेन अंडरपास से यातायात व्यवस्था को मिलेगी बड़ी राहत नोएडा के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण चौराहों में शामिल पर्थला चौक पर लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए अब 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी है। नोएडा प्राधिकारण की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से पर्थला चौक और आसपास के इलाकों में रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित अंडरपास एफएनजी कॉरिडोर और विकास मार्ग के महत्वपूर्ण जंक्शन पर बनाया जाएगा। यह एफएनजी एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आसपास के प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाले क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। परियोजना के तहत अंडरपास 6 लेन का होगा, जिसमें दोनों दिशाओं में 3-3 लेन प्रस्तावित हैं। इसकी कुल लंबाई करीब 710 मीटर होगी। दोनों दिशाओं में लगभग 280-280 मीटर लंबा पहुंच मार्ग भी बनाया जाएगा। वर्षाजल और रिसाव की निकासी के लिए 2 संप तथा उपयुक्त पंपिंग व्यवस्था की जाएगी। अंडरपास का निर्माण अत्याधुनिक तकनीक और आरसीसी निर्माण पद्धति से किया जाएगा। निर्माण के दौरान आसपास की भूमि और मौजूदा अवस्थापना को नुकसान न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 80 करोड़ रुपये है और इसे लगभग 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अंडरपास बनने के बाद पर्थला चौक पर वाहनों का निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा। इससे सेक्टर-66, सेक्टर-71, सेक्टर-121, सेक्टर-122, किसान चौक और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में मिट्टी दीवार गिरने से आठ वर्षीय बच्चा की मौत, गंभीर हादसा
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। किरबिल गांव में अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के पास खेल रहा आठ वर्षीय मासूम मलबे की चपेट में आ गया। आनन-फानन में परिजन मासूम को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
नगर निगम चुनाव में 60+ बुजुर्गों को बूथ तक पहुंचना बड़ी चुनौती
Jaipur, Rajasthan:लोकसभा-विधानसभा चुनाव में जिन सीनियर सिटीजन और दिव्यांग वोटर्स के लिए चुनाव आयोग ने पोलिंग बूथ उनके घर तक पहुंचा दिया था, अब निकाय चुनाव में उन्हें खुद बूथ तक जाना होगा। जयपुर में 60 साल से ज्यादा उम्र के 3 लाख 73 हजार मतदाता हैं। इनमें करीब 18 हजार 85 प्लस बुजुर्ग मतदाता हैं। यानी उम्र के इस पड़ाव पर जिन मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचना ही चुनौती है, उन्हें इस बार परिवार या किसी दूसरे के सहारे की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में सवाल सिर्फ वोट डालने का नहीं, बल्कि इन बुजुर्गों को बूथ तक सुरक्षित पहुंचाने का भी है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र की चौखट बुजुर्गों और दिव्यांगों के घर तक पहुंची थी। 85 साल से अधिक उम्र के मतदाता, गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोग और दिव्यांग मतदाता बिना किसी के सहारे (होम वोटिंग) घर बैठे वोट डाल सके थे। लेकिन नगर निगम चुनाव में तस्वीर बदल गई है। इस बार घर से मतदान की सुविधा नहीं होगी। यानी जिन हाथों में उम्र के कारण लाठी का सहारा है। उन्हें फिर मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए परिवार या किसी दूसरे के सहारे की जरूरत पड़ेगी। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 60 साल से अधिक उम्र के 3 लाख 73 हजार 28 मतदाता हैं। इनमें करीब 18 हजार मतदाता 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं। इनके लिए मतदान केंद्र तक पहुंचना इस चुनाव की बड़ी चुनौती बन सकता है। खासकर ऐसे बुजुर्ग जो अकेले रहते हैं, चलने-फिरने में परेशानी है या गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बहरहाल, लोकसभा और विधानसभा चुनाव में घर बैठे मतदान का विकल्प मिलने से जिन परिवारों को बुजुर्गों को मतदान केंद्र ले जाने की चिंता नहीं करनी पड़ी थी, उनके सामने अब फिर वही चुनौती है। नगर निगम चुनाव में होम वोटिंग नहीं होने के कारण मतदान वाले दिन परिवार के सदस्य, पड़ोसी या अन्य सहारे से बुजुर्गों को बूथ तक पहुंचाना होगा। ऐसे में मतदान केंद्रों पर पहुंच, बैठने की व्यवस्था, रैंप और जरूरत पड़ने पर सहायता जैसी सुविधाएं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए अहम रहेंगी.0
0
Report
भारत और श्रीलंका टीमें SSC ग्राउंड पहुंचीं; खास visuals
Noida, Uttar Pradesh:COLOMBO (SRI LANKA): INDIAN AND SRI LANKAN TEAMS ARRIVE AT SSC GROUND / VISUALS0
0
Report
Advertisement
ट्रंक से फूल उगते Cercis पेड़: रेडबड/जूडास ट्री की अद्भुत दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:A Cercis tree, also known as the Redbud or Judas Tree, with flowers blooming directly from the trunk.0
0
Report
दिल्ली क्राइम ब्रांच का एनकाउंटर: अपराधी गिरफ्तार, मेरठ आरोपी हिरासत में, मयूर विहार दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CRIME BRANCH ENCOUNTER WITH CRIMINALS/SEVERAL ROUNDS FIRED, MEERUT CRIMINAL APPREHENDED/VISUALS FROM MAYUR VIHAR AREA0
0
Report
ज्ञानेश कुमार बोले: SIR लागू करने के लिए आयोग और वोटरों का सहयोग जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश: कल लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, "SIR (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टरोल पार्टिसिपेशन) को लागू करने के लिए न सिर्फ़ चुनाव आयोग की हिम्मत की ज़रूरत होती है, बल्कि वोटरों के सहयोग की भी ज़रूरत होती है। और हमें वोटरों से यह सहयोग भरपूर मात्रा में मिला। ठीक इसी वजह से, आज दूसरे देश भारत के चुनाव आयोग की ओर देखते हैं, उससे सीखते हैं और उसकी तारीफ़ करते हैं। वे या तो ऐसा करने की इच्छा रखते हैं या फिर अपने देशों में भी ऐसा ही करने का संकल्प लेते हैं।"0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में डोडा-पोस्त तस्करी के फरार आरोपी पूनमचंद गिरफ्तार; 56 किलो बरामद
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : डोडा-पोस्त तस्करी के फरार आरोपी पूनमचंद को किया गिरफ्तार, आरोपी की गिरफ्तारी पर हनुमानगढ़ पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम किया था घोषित, संगरिया पुलिस को मिली सफलता, 56 किलो 670 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामदगी के मामले में पुनमचंद था वांछित, पुलिस को लंबे समय से थी इनामी की तलाश, पूछताछ में डोडा-पोस्त सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे होने की संभावना0
0
Report
जीरकपुर हादसा टला: ट्राले की तार खींचने से खंभे गिरे, कार बाल-बाल बची
Zirakpur, Punjab:जीरकपुर। हाई ग्राउंड लाइट प्वाइंट के पास सोमवार को उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब एक ट्राले के टायर में बिजली की मोटी तार फंस गई। तार खिंचने के कारण बिजली के खंभे अपनी जगह से उखड़कर सड़क से गुजर रही एक कार के ऊपर जा गिरे। हादसे में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार में सवार परिवार बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाई ग्राउंड लाइट प्वाइंट से एक बड़ा ट्राला गुजर रहा था। इसी दौरान उसके टायर में बिजली की तार फंस गई। ट्राले के आगे बढ़ने से तार खिंच गई और बिजली के खंभे उखड़कर कार के ऊपर जा गिरे। कार चालक के अनुसार, वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जा रहा था। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य कार की अगली सीटों पर बैठे थे, जिससे किसी को चोट नहीं लगी। कार चालक ने आरोप लगाया कि ट्राले में बिजली की तार फंसने के बावजूद चालक ने ट्राला नहीं रोका। यदि समय रहते ट्राला रोक दिया जाता तो हादसा टल सकता था। लोगों ने बिजली की तारों और खंभों की स्थिति की जांच करवाने तथा लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते तारों और खंभों को सुरक्षित नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है。0
0
Report
स Sukhху का विपक्ष पर निशाना: चार्जशीट के आधार पर हो रही कार्रवाई
Shimla, Himachal Pradesh:सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साल 2017 में भाजपा ने सत्ता में आने से पहले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जो चार्जशीट तैयार की थी, अब उसी के आधार पर कांग्रेस सरकार कार्रवाई कर रही है। हिमाचल प्रदेश में पूर्व कांग्रेस नेताओं की जांच की जा रही है, जो अब भाजपा में शामिल हैं। चार्जशीट में सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के नाम शामिल हैं। यह कांग्रेस के नेता रहे और अब बीजेपी में हैं। CM क्खू ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और भाजपा को इससे कोई गुरेज नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम चार्जशीट में शामिल थे, उनके नाम भाजपा ने खुद लिखे थे। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सदन में सियासी माहौल और गरमा गया।0
0
Report
Advertisement
जलालाबाद में ड्रोन से नशे की सप्लाई रोकते ANTF ने 318 ग्राम हेरोइन बरामद
Fazilka, Punjab:जलालाबाद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF फिरोजपुर की टीम ने जलालाबाद के गांव फलियांवाला में रेड कर एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 318 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है । जानकारी के अनुसार, ANTF की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जलालाबाद इलाके में ड्रोन के जरिए नशे की खेप पहुंचाई गई है। सूचना के आधार पर टीम ने ट्रैप लगाकर निगरानी शुरू की और कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप सिंह उर्फ मोटू पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी गांव चक्क अरनीवाला, हलका जलालाबाद, जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। आरोपी के पकड़े जाने के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग भी एकत्र हो गए। ANTF फिरोजपुर के AIG गुरिंदरबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी से 318 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और अब जांच की जा रही है कि वह किस नशा नेटवर्क के साथ जुड़ा हुआ है।अधिकारियों को आशंका है कि बरामद हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई हो सकती है। जिसमें जांच की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, जिसके बाद उससे नशे की सप्लाई और उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।0
0
Report
कोरबा में भारी बारिश से तीन युवक देवपहरी जलप्रपात में फंसे, SDRF रेस्क्यू जारी
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग - सोमवार दोपहर से रात भर कोरबा जिले में हुई जोरदार बारिश, इस दौरान देवपहरी जलप्रपात में तीन युवक पानी के बीच एक टापू पर फंसे. trio एक छतरी के नीचे रुके हुए हैं और रेस्क्यू टीम से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में हैं, फंसे युवकों की पहचान गुरमा श्यांग निवासी धनेश्वर सारथी, घनश्याम महंत और सूरज सारथी के रूप में हुई, तीनों दोस्त गए थे सतरेंगा घूमने, वहां उनका मन देवपहरी जलप्रपात देखने को हुआ, जलप्रपात का फोटो खींचकर जब वापस लौट रहे थे तीनो तभी पानी का स्तर बढ़ गया, और फंस गए तीनो, सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर, किया जा रहा है रेस्क्यू, लेमरू थाना इलाके में है देवपहरी वाटर फॉल, प्रदेश भर से यहां आते है पर्यटक, हर साल लापरवाही के कारण फसते है लोग0
0
Report
अमरावती के अस्पताल में फायर ऑडिट पर PWD के जवाब से गंभीर आरोप उजागर
Amravati, Maharashtra:फायर विषयी PWD कडून महिनाभरापासून उडवा उडवीचे उत्तर मिळत होती; जिल्हा स्त्री रुग्णालयातील अग्नीतांडवानंतर जिल्हा शल्य चिकित्साकांचे PWD वर गंभीर आरोप\n\nजिल्हा स्त्री रुग्णालयातील फायर ऑडिटची मुदत संपत आल्याने आम्ही महिनाभरापासूनच बांधकाम विभागाकडे पाठपुरावा करत होतो. रुग्णालयातील फायर यंत्रणांची पाहणी करून त्वरित अहवाल द्यावा, अशी विनंती केली होती. मात्र, PWD कडून आरोग्य विभागाला सतत उडवाउडवीची उत्तरे दिली जात होती असेही पवार यांनी म्हटले आहे。0
0
Report
Advertisement
