icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फिरोजाबाद ज्वैलर्स लूट: 20 घंटे में मुख्य आरोपी अभिषेक गिरफ्तार

Firozabad, Uttar Pradesh:15 हजार का इनामी गिरफ्तार ANC - यूपी के फिरोजाबाद में एक ज्वैलर्स की दुकान से हुई सोने की चेन लूट का पुलिस ने महज 20 घंटे में सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी ईशू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं घटना में शामिल 15 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है उसका जिला अस्पताल में इलाज किया गया है मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पास से लूटा गया सामान व टाटा नेक्सॉन कार, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। ASP ग्रामीण अनुज चौधरी की माने तो "सिरसागंज में पीपी ज्वेल्स की दुकान से हुई सोने की चेन लूट का 20 घंटे के भीतर अनावरण किया गया है। एक अभियुक्त को पहले गिरफ्तार किया गया था, जबकि 15 हजार के इनामी मुख्य आरोपी अभिषेक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से लूटी गई चेन, अवैध असलहा और घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली गई है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।" Byte - अनुज चौधरी (ए एसपी ग्रामीण, फिरोजाबाद)
0
0
Report
Advertisement

येवल्या में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार दुर्घटना: एक की मौत, दो गंभीर घायल

Yeola, Maharashtra:नाशिक के येवल्यात अंदरसुल रस्त्यावर रात्रीच्या सुमारास स्विफ्ट कारचा भीषण अपघात होऊन एक ठार तर दोन जण गंभीर जखमी झाल्याची माहिती समोर आली आहे. येवल्याच्या दिशेने येत असलेली स्विफ्ट कार भरधाव वेगात असल्याने एका अज्ञात वाहनाला पाठीमागून धडकली यात कारचा चक्काचूर झाला असून कार मधील तिघेजण गंभीर जखमी झाले होते. यात अति गंभीर असलेल्या रोहित पवार या तरुणाचा उपचारादरम्यान मृत्यू झाला यासह समीर पवार व सिद्धेश सदावर्तेदोघांवर येवल्यातील खाजगी रुग्णालयात उपचार सुरू असून अपघाता संदर्भात पुढील तपास येवला शहर पोलीस करत आहेत
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सीएम डॉ मोहन यादव का एक्स पर वीडियो संदेश: स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं

Noida, Uttar Pradesh:सीएम डॉ मोहन यादव का एक्स पर वीडियो संदेश स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं。 देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद सेनानियों और राष्ट्रभक्तों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं。 स्वतंत्रता दिवस हमें आत्मचिंतन, भविष्य की रूपरेखा एवं प्रदेश के विकास में अपने योगदान को नियोजित करने का अवसर प्रदान करता है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के माध्यम से मध्यप्रदेश को अनेक सौगातें मिली हैं। विकास का यह कारवां प्रदेशवासियों के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। एक बार पुनः स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई!
0
0
Report
Advertisement

बिसरख पुलिस ने धोखाधड़ी गैंग पकड़ा, छह गिरफ्तार, नाबालिग शामिल

Noida, Uttar Pradesh:10 जुलाई 2026 को बिसरख पुलिस स्टेशन को एक सोसाइटी में धोखाधड़ी की घटना की शिकायत मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मामला दर्ज किया और जांच के लिए टीमों का गठन किया। स्थानीय खुफिया जानकारी और सर्विलांस की मदद से एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक नाबालिग भी है। गिरोह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले हैं पर अब बिसरख में रहते थे, जिनमें संजू राय, किशोर राय, विशाल राय, सेवाराम और मीना शामिल थे। ये लोग नकली सोने के नमुने दिखाकर और कम कीमत पर तीन किलो सोना बेचने का दावा कर लोगों को निशाना बनाते थे। वे लोगों को नकली नोटों की गड्डियाँ असली नोटों के साथ मिलाकर यह आश्वस्त कर देते कि नोट चोरी के हैं और उन्हें जल्दी बदलना है। पुलिस ने करीब 5.5 किलो पीली धातु के गहने, 3.5 किलो के बिस्कुट, ₹3,00,000 नकद, छह बैटरी चालित फोन, कई बैटरियाँ, छह स्मार्टफोन और एक अवैध चाकू भी बरामद किया। गिरोह ने बिसरख में धोखाधड़ी के दो मामलों को कबूल किया है और पूरे NCR क्षेत्र में इसी तरह के अपराधों के बारे में पूछताछ चल रही है।
0
0
Report

दमोह के हटे उपजेल के स्टाफ ने तिरंगे के साथ देशभक्ति का नज़ारा दिखाया

Damoh, Madhya Pradesh:आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा है तो स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दमोह के हटे उपजेल से बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई है यहां जेल के सामने जेलर और जेल स्टाफ ने तिरंगा लेकर जमकर डांस किया और स्वतंत्रता दिवस का स्वागत किया। दरअसल हर घर तिरंगा अभियान के तहत हटे उपजेल के जेलर और पूरे स्टाफ के साथ कुछ समाजसेवियों ने एक बाइक रेली निकाली और रैली के जेल में समापन होने के बाद देशभक्ति के रंग में रंगे जेलर नागेंद्र सिंह ने अपने स्टाफ को हाथों में तिरंगे थमाए और फिर हर करम अपना करेंगे ये वतन तेरे लिए गीत पर जमकर डांस किया। जेल स्टाफ का ये वीडियो सोशल मीडिया में पर जमकर वायरल हो रहा है।
0
0
Report

स्वतंत्रता दिवस पर योगी ने राष्ट्र प्रथम और एक भारत-श्रेष्ठ भारत का आह्वान किया

Noida, Uttar Pradesh:प्रदेश वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। स्वतंत्रता का यह पावन पर्व माँ भारती के गौरव, अमर बलिदानियों के अमिट त्याग और राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है। मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात वीरों को कोटि-कोटि नमन। आइए, अमर बलिदानियों के त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेकर 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को आत्मसात करें तथा कर्तव्यनिष्ठा और जनभागीदारी के माध्यम से 'विकसित भारत' एवं 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान दें। जय हिंद。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top