284401
बबीना में मारपीट व लाइसेंसी पिस्टल लूटने वाले 4 दबंगो को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Babina, Uttar Pradesh:बबीना थाना क्षेत्र में 20 जून 2024 की रात्रि 10 बजे के बाद मां कर्माबाई कॉन्वेंट स्कूल के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश साहू को दबंगों ने हाटी वाले के साथ मारपीट कर उनकी लाइसेंसी पिस्टल लूट ली। दबंगों ने ईंटों से हमला किया था। कैलाश साहू ने तत्काल 112 डायल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी और दबंगों को गिरफ्तार किया। एक दबंग के पास से लूटी गई पिस्टल भी बरामद की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव के ATM में गाय- कुत्ते बैठने का वीडियो वायरल
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: SBI के ATM में गाय और कुत्ते के बैठने का वीडियो आया सामने। बारिश के दौरान ATM में बैठे दिखे गाय और कुत्ता। बारिश से बचने के लिए ATM में आराम फरमा रहे गाय और कुत्ता। पैसे निकालने पहुँचे ग्राहक ने वीडियो बनाकर वायरल किया। ATM का सुरक्षा गार्ड भी मौके से रहा नदारद। कोतवाली उन्नाव क्षेत्र के त्रिपाठी बिल्डिंग के पास के ATM का मामला।0
0
Report
हनीट्रैप गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार; अब तक 12 गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर के नहटौर में पुलिस ने हनीट्रैप से जुड़े एक संगठित गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य लोगों को गंभीर धाराओं में झूठे मुकदमों में फंसा कर समझौते के नाम पर पैसे की मांग करते थे। इस मामले में पुलिस ने पहले ही गिरोह से जुड़े 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने रविता गौतम उर्फ रविता देवी और नौशाद को गिरफ्तार किया है। मामला नहटौर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 272/2026 से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक ग्राम बेगराजपुर निवासी संजीव कुमार ने 12 सितंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविता गौतम उर्फ रविता देवी और उसके सहयोगियों ने उसे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि रकम नहीं देने पर उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कराए गए। जांच में सामने आया कि जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा कथित रूप से गिरोह का संचालन करता था। गिरोह के सदस्य आपसी विवाद, पुरानी रंजिश और अन्य मामलों की जानकारी जुटाकर लोगों को निशाने पर लेते थे। इसके बाद समझौते के नाम पर धनराशि की मांग की जाती थी और मांग पूरी नहीं होने पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कराने या न्यायालय में परिवाद दाखिल करने का दबाव बनाया जाता था। पुलिस का दावा है कि गिरोह से जुड़े लोगों द्वारा बलात्कार, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट जैसी धाराओं में मुकदमे दर्ज कराने की रणनीति अपनाई जाती थी। विवेचना के दौरान गिरोह से जुड़े कई मामलों और अलग-अलग जनपदों में दर्ज अभियोगों की जानकारी भी सामने आई है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा के संपर्क में रहकर पहले से चिन्हित लोगों के खिलाफ झूठी घटनाओं का घटनाक्रम तैयार करते थे। इसके बाद उसी कहानी के आधार पर पुलिस को सूचना दी जाती थी और न्यायालय के माध्यम से भी मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाती थी। पुलिस के मुताबिक, संजीव कुमार से विवाद के बाद भी इसी तरह उसे झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की योजना बनाई गई थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में उसके खिलाफ कुल पांच अभियोग दर्ज कराए गए। इस मामले में अब तक जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब नहटौर पुलिस ने मामले में रविता गौतम उर्फ रविता देवी निवासी खेड़की टप्पा, थाना हल्दौर और नौशाद निवासी बक्शीवाला, थाना कोतवाली नगर, बिजनौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है。0
0
Report
पूर्व सांसद कौशल किशोर ने पीड़ित परिजन से मिलकर इलाके में सुरक्षा बढ़ाने का भरोसा दिया
Noida, Uttar Pradesh:कल थाना मलिहाबाद के कसमंडी चौकी क्षेत्र के कुम्हारन टोला में घटित घटना के बाद पूर्व सांसद कौशल किशोर मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले. मामले की स्थिति गंभीर देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. थाना माल, थाना मलिहाबाद, थाना रहीमाबाद की पुलिस समेत पीएसी गांव में मौजूद परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव के साथ किया प्रदर्शन, सड़क को जाम0
0
Report
Advertisement
पंचकूला क्लब में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर पर हंगामा, मारपीट के आरोप
Panchkula, Haryana:पंचकूला के क्लब में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर पर हंगामे और मारपीट के आरोप क्लब स्टाफ ने नशे की हालत में पहुंचने और बाउंसरों से बदसलूकी के लगाए आरोप, करीब दो घंटे तक हंगामे का दावा पंचकूला के एक क्लब में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर पर हंगामा करने और क्लब स्टाफ के साथ मारपीट करने के आरोप सामने आए हैं। क्लब स्टाफ के मुताबिक, इंस्पेक्टर अजीत कथित तौर पर नशे की हालत में क्लब पहुंचे थे। आरोप है कि वहां बाउंसरों के साथ बदसलूकी के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। क्लब स्टाफ की ओर से लगाए गए आरोपों के अनुसार, इंस्पेक्टर ने डांस कर रही युवतियों का वीडियो बनाने की कोशिश की। इसके बाद क्लब में विवाद बढ़ गया और करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। आरोप यह भी है कि इस दौरान इंस्पेक्टर ने अपने साथी पुलिसकर्मियों को क्लब में बुलाया। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें क्लब के बाहर पुलिस की गाड़ी और सिविल ड्रेस में कुछ युवक दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की भूमिका और घटनाक्रम की पूरी पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। क्लब संचालक की शिकायत के बाद पुलिस विभाग की ओर से इंस्पेक्टर अजीत को सस्पेंड किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नोट: क्लब स्टाफ द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच पूरी होने तक नहीं मानी जा सकती। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी。0
0
Report
स singरौली में मालवाहक पिकअप से यात्रियों को ढोने पर 4 पिकअप जब्त
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई... मालवाहक पिकअप से यात्रियों को ढोने पर परिवहन विभाग की सख्ती... सुलियरी माइंस-अडानी-गजरा बहरा मार्ग पर विशेष जांच अभियान... नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 पिकअप वाहन जब्त... मोरवा थाना परिसर में सुरक्षित रखवाए गए सभी जब्त वाहन... परिवहन विभाग की कार्रवाई में 3 लाख 75 हजार 500 रुपये का राजस्व वसूल... परमिट में अनियमितता मिलने पर एक वाहन को किया गया ई-डिटेन... बिना लाइसेंस, खराब टायर और बिना दस्तावेज वाले वाहनों पर भी कार्रवाई... सड़क सुरक्षा के लिए वाहनों और आवारा पशुओं पर लगाए जा रहे रेडियम रिफ्लेक्टर... सड़क सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग की ओर से वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। समाजसेवियों के सहयोग से सड़क किनारे मौजूद आवारा पशुओं पर भी रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सके। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाने, वैध दस्तावेज रखने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
आगरा: CEC के पैतृक आवास पर हंगामे के आरोपियों को न्यायिक हिरासत
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग CEC के पैतृक आवास पर हंगामे के आरोपियों को कोर्ट से झटका अनिल यादव, मुकेश धनगर समेत 6 आरोपियों को न्यायिक हिरासत कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को जेल भेजने का आदेश 03 अक्टूबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे सभी 6 आरोपी हरीपर्वत थाने में BNS की धाराओं में दर्ज हुआ था मुकदमा रिहायशी कॉलोनी में बिना पूर्व सूचना पहुंचकर हंगामा करने का आरोप पुलिस ने कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में किया था पेश सैय्यद शकील आगरा0
0
Report
Advertisement
आगरा में चांदी ठगी मामला: गड्डी पर असली नोट के बदले पुरानी करेंसी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में चांदी कारोबारियों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का आगरा पुलिस ने खुलासा किया है, आरोप है कि आरोपी चांदी का सौदा तय करते और भुगतान के नाम पर ऐसी गड्डी थमा देते थे, जिसके ऊपर असली 500 रुपये का नोट होता था लेकिन अंदर सफेद कागज और बंद हो चुकी पुरानी करेंसी भरी होती थी, पुलिस ने अमन वर्मा और सचिन वर्मा को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के कब्जे से 10 लाख 34 हजार 500 रुपये की अप्रचलित करेंसी समेत कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले व्यापारियों से चांदी का सौदा तय करते थे और रकम देने के दौरान गड्डी को इस तरह पेश करते थे कि व्यापारी को कोई शक न हो, गड्डी के ऊपर असली 500 रुपये का नोट लगाकर उसे असली रकम जैसा दिखाया जाता था, जबकि अंदर सफेद कागज और पुरानी करेंसी रखी होती थी, भगवान टॉकीज पर एक व्यापारी को कपड़े में सिली हुई ऐसी ही गड्डी देने का आरोप सामने आया है, आरोप है कि चांदी का माल लेने के बाद व्यापारी को यही गड्डी थमा दी जाती थी, पूछताछ में पुराने नोटों पर असली 500 रुपये के नोट लगाकर गड्डी तैयार करने की बात सामने आई है, पुलिस ने अमन वर्मा और सचिन वर्मा को गिरफ्तार कर 10 लाख 34 हजार 500 रुपये की अप्रचलित करेंसी बरामद की है, इसके अलावा 4 हजार रुपये की प्रचलित करेंसी, एक कार और दो मोबाइल फोन भी पुलिस के हाथ लगे हैं, पुलिस के मुताबिक फरीदाबाद के हरेन्द्र और अनस पर भी पुरानी करेंसी उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आरोप है, अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसी तरीके से की गई दूसरी वारदातों की जानकारी जुटा रही है0
0
Report
बलिया से इनामी बदमाश देवेन्द्र उपाध्याय गिरफ्तार, हत्या में फरार रहा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ जनपद बलिया से 50000 का इनामी देवेन्द्र उपाध्याय गिरफ्तार . हत्या के मामले में था फ़रार. फरवरी 2023 में गांव आसनवार के तीन बार से प्रधान सुरेश वर्मा की गोली मार के हत्या की थी. बाद में जेल गया, जेल से छूटने के बाद जुलाई 2026 में हत्या में गवाह गांव के ही विनोद उपाध्याय की गाड़ी से कुचलकर हत्या की थी . जिसके बाद से था फरार. एसटीएफ ने जनपद बलिया से किया गिरफ्तार.0
0
Report
पटना: चकराम हत्याकांड में 8 से अधिक आरोपी, नौवीं गिरफ्तारी की तैयारी
Patna, Bihar:पटना 23 सितंबर को चकराम में पार्षद पति अनिल कुमार यादव पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सिटी एसपी सेंट्रल ममता कल्याणी ने बताया कि मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस के मुताबिक, ताजा कार्रवाई में मुख्य अभियुक्त शंकर राय समेत दो शूटर और एक अन्य आरोपी कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर राय, रंजीत कुमार, पप्पू और जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जितेंद्र कुमार की राहुल सहनी से नजदीकी थी और राहुल सहनी के जरिए शूटर उपलब्ध कराए गए थे। अब तक की जांच में सामने आया है कि अनिल कुमार यादव की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। सिटी एसपी के अनुसार, इस हमले के पीछे 2017 से चली आ रही पुरानी रंजिश बताई जा रही है। यह विवाद वार्ड पार्षद के चुनाव से जुड़ा बताया गया है। मुख्य आरोपी शंकर राय का दावा है कि अनिल यादव ने उसे दो बार झूठे मामलों में जेल भिजवाया था। पुलिस के मुताबिक शंकर राय का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ हत्या, लूट और चोरी का सामान रखने समेत करीब 12 से 13 मामले दर्ज हैं। इस पूरे मामले में बुद्धा कॉलोनी थाना कांड संख्या 583/26 दर्ज है। SDPO विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए पहले चार और अब चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नौवें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है。0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur के कटरा में बागमती बाढ़, दर्जनों पंचायत जलमग्न; लोगों को राहत नहीं
Muzaffarpur, Bihar:Anchor - नेपाल के तराई इलाकों में हुई लगातार बारिश का सीधा असर अब मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में दिखना शुरू हो गया है.मुजफ्फरपुर जिले में औराई,कटरा और गायघाट प्रखंड क्षेत्र में बागमती नदी का कहर बरपाना सुरु कर दिया है.बागमती नदी अभी खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर ऊपर बह रही है.जिसका सीधा असर कटरा प्रखंड क्षेत्र की कई पंचायतों के सैंकड़ो घरों को अपने आगोश में ले चुकी है.बागमती नदी के तेजी से बढ़ रहे जलस्तर ने अब नए इलाकों में प्रवेश कर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है.कटरा प्रखंड क्षेत्र की बर्री पंचायत, बसघट्टा पंचायत, कटरा पंचायत और गंगिया के निचले इलाकों में पानी से बाढ़ का संकट गहरा गया है.कटरा की पंचायतों में हालात गंभीर हो गई और 200 से ज्यादा परिवार प्रभावित हों गया है.कटरा प्रखंड के बर्री पंचायत में नदी के पानी में बढ़ोतरी से स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है.यहां के लगभग 200 से अधिक परिवार बाढ़ के पानी की सीधी चपेट में हैं और कई गांव का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है और पूरा इलाका जलमग्न हो चुका है.जब जी मीडिया की टीम बाढ़ प्रभावित बर्री पंचायत में पहुंची तो वहां की हालत अत्यंत गंभीर देखी कोई ऐसा घर नहीं दिखा जिस घर में पानी घुसा हो. लोगों के बेडरूम तक पानी घुस चुका है और किसी तरह वह अपना समय गुजर रहे हैं लोगों का कहना है ना ही रात में सोते हैं और ना ही दिन में सो पाते हैं. छोटे-छोटे बच्चे हैं किसी तरह पानी के बीच चौकी और पलंग पर बच्चों को रखकर समय गुजर रहे हैं.सरकारी राहत की बात करें तो अभी तक सरकारी राहत कहीं से कोई नहीं मिला है.खुद स्थानीय लोग चंदा इकट्ठा करके बच्चों और बूढ़ों की लिए सामुहिक किचेन चला रहा है. ताकि बच्चे और बूढ़े को कम से कम उन्हें भरपेट भोजन मिल सके.वहीं लोगों में सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश देखा जा रहा है.0
0
Report
संभल में आजाद समाज पार्टी की जनसभा, चंद्रशेखर आजाद ने 2027 को लेकर भरी हुंकार*
Chandausi, Uttar Pradesh:*संभल में आजाद समाज पार्टी की जनसभा, चंद्रशेखर आजाद ने 2027 को लेकर भरी हुंकार* *मौलागढ़ में जुटी बड़ी भीड़, दलित-गरीब और युवाओं के मुद्दे पर बोले चंद्रशेखर आजाद* *जनसभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, भारी पुलिस बल रहा तैनात* संभल के चंदौसी में आजाद समाज पार्टी की जनसभा आयोजित हुई। मौलागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे। उन्होंने दलित, गरीब और युवाओं के मुद्दे उठाते हुए आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। जनसभा में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे संभल के चंदौसी मौलागढ़ में चंद्रशेखर आजाद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने शोषण के खिलाफ आवाज उठाने और युवाओं को रोजगार व सरकारी नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। करीब 3 बजकर 50 मिनट पर चंद्रशेखर आजाद जनसभा समाप्त कर अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए।0
0
Report
सीवान के आंदर गोलीकांड में 24 घंटे में दो गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल
Siwan, Bihar:सीवान में आंदर के पूर्व प्रखंड प्रमुख के पति सह शिक्षक किशोर गिरी पर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिक भी शामिल है। इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। वहीं गोली लगने से घायल किशोर गिरी का पटना में इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी मैरवा एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर दी है। दरअसल, 28 सितंबर को असांव थाना क्षेत्र के सिउरी मठिया गांव के पास पूर्व प्रमुख पति सह शिक्षक किशोर गिरी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली कनपटी के पास लगने से किशोर गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया था। फिलहाल उनका इलाज पटना में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए कार्रवाई शुरू की और 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिक भी शामिल है। वहीं गिरफ्तार दूसरे आरोपी की पहचान असांव के करमौल निवासी पशुराम पंडित के पुत्र गुड्डू पंडित के रूप में हुई है। एसडीपीओ मैरवा ने बताया कि शुरुआती जांच में आपसी विवाद में गोली चलाए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामले में कुल चार लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
GTB एन्क्लेव में छत गिरने से मजदूरों पर त्रासदी, एक की मौत
New Delhi, Delhi:GTB एन्क्लेव में मकान की छत ढही, मलबे में दबे चार मजदूर; एक की मौत उत्तर-पूर्वी दिल्ली के GTB एन्क्लेव इलाके में पुराने मकान में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरे गार्डर-पटिए दिल्ली शाहदरा जिला के थाना GTB एन्क्लेव इलाके में एक पुराने मकान की छत के गार्डर और पटिए अचानक भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के दौरान मकान के अंदर काम कर रहे चार मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, मकान काफी पुराना बताया जा रहा है छत डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मकान के गार्डर और पटिए नीचे आ गिरे। हादसे में वहां मौजूद चार मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव की कार्रवाई के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज जारी बताया जा रहा है। मकान के मालिक का नाम महेंद्र बताया जा रहा है。 हादसे की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है。 प्रारंभिक जानकारी में मकान के काफी पुराना होने की बात सामने आई है, हालांकि मकान की वास्तविक संरचनात्मक स्थिति और हादसे की सही वजह क्या थी, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी。 पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एक मजदूर की मौत के बाद इलाके में शोक का माहौल है。0
0
Report
DST ने निवाई में नकली घी पैकेजिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया
Tonk, Rajasthan:निवाई टोंक निवाई में नकली घी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ DST की कार्रवाई में नामी ब्रांड्स के हजारों फर्जी रैपर और टीन बरामद, अवैध फैक्ट्री सीज एंकर...टोंक जिले के निवाई में जिला स्पेशल टीम यानी DST ने नकली घी की पैकेजिंग से जुड़े बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। निवाई के रीको औद्योगिक क्षेत्र में संचालित अवैध यूनिट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामी ब्रांड्स के हजारों फर्जी रैपर, टीन और पैकेजिंग मशीनरी जब्त की है。 बताया जा रहा है कि सरस, अमूल, मधुसूदन, कृष्णा और महावन जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के नाम पर नकली पैकेजिंग तैयार की जा रही थी। पुलिस ने फैक्ट्री को सीज कर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन खंगालने में जुटी है。 कार्रवाई का विवरण पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशों पर DST टोंक ने निवाई के रीको औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया。 कार्रवाई के दौरान नामी ब्रांड्स के नाम पर नकली घी की पैकेजिंग सामग्री तैयार करने वाली कथित अवैध यूनिट का खुलासा हुआ。 पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में फर्जी रैपर, टीन, डिब्बे, प्रिंटिंग फ्रेम और पैकिंग मशीनरी जब्त कर फैक्ट्री को सीज कर दिया। नामी ब्रांड्स के नकली रैपर बरामद कार्रवाई में सरस, अमूल, मधुसूदन, कृष्णा और महावन जैसे ब्रांड्स के नाम से तैयार किए गए फर्जी रैपर और पैकेजिंग सामग्री बरामद हुई。 मौके से सरस घी के 50 हजार, कृष्णा घी के 60 हजार और महावन घी के 40 हजार एक लीटर पैकिंग वाले रैपर जब्त किए गए वहीं अमूल प्योर घी के पांच किलो वाले पांच हजार डिब्बे और मधुसूदन ब्रांड के पांच हजार नकली रैपर लगे टीन भी बरामद किए गए。 इसके अलावा 15 लीटर क्षमता के करीब 20 हजार फर्जी टीन और 700 कलर फ्रेम सहित डाई एवं पैकिंग मशीन भी जब्त की गई。 आरोपी और जब्ती पुलिस ने मामले में अमन जैन, उम्र 30 वर्ष, निवासी जमात, निवाई को आरोपी बनाया है。 कार्रवाई के दौरान एक लाख रुपए नकद और ग्रैंड विटारा vehicle भी जब्त किया गया है。 पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क के जरिए राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा, ब्यावर और टोंक सहित कई जिलों में पैकेजिंग सामग्री की सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आई है。 प्रतिदिन करीब 40 हजार लीटर की सप्लाई चेन से जुड़े दावे की भी जांच की जा रही है。 थाना निवाई में धोखाधड़ी, खाद्य पदार्थों में मिलावट और कॉपीराइट एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है。 अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से जुड़े लोग कौन-कौन हैं और नकली पैकेजिंग सामग्री किन थोक व्यापारियों, किराना दुकानों और सप्लायर्स तक पहुंचाई जा रही थी。 फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है。 निवाई में DST की इस कार्रवाई ने ब्रांडेड खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग और सप्लाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में इस कथित नेटवर्क से जुड़े और कितने नाम सामने आते हैं。 बाइट 01 रोशन मीणा पुलिस अधीक्षक ...0
0
Report
गोंडा के तटबंधों को घाघरा-सरयू के कटान से असामान्य खतरा, बाढ़ विभाग अलर्ट
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा से है। गोंडा में घाघरा और सरयू नदी तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण एल्गिन-चरसडी और भिखारीपुर-सकरौर तटबंध पर भी लगातार खतरा बना हुआ है। काफी तेज गति से नदी तटबंध के किनारे कटान कर रही है तटबंध की सुरक्षा को लेकर के गोंडा बाढ़ खंड विभाग पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है। दोनों तटबंध की सुरक्षा को लेकर आज मंगलवार शाम मुख्य अभियंता सरयू प्रथम अयोध्या संजय त्रिपाठी,अधीक्षण अभियंता गोंडा बाढ़ खंड मनोज कुमार साहू,अधिशासी अभियंता गोंडा बाढ़ जय सिंह द्वारा घाघरा एल्गिन ब्रिज से लेकर के पसका तक खुद बुलेट गाड़ी चला करके तटबंध का निरीक्षण किया गया है। गोंडा के बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि 24 घंटे की निगरानी की जाए नदी कई स्थानों पर तटबंध के एकदम किनारे कटान कर रही है। तत्काल वहां पर तटबंध बचाव को लेकर के आवश्यक कार्य करने को लेकर के निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही साथ संजय त्रिपाठी द्वारा तटबंध की सुरक्षा को लेकर बाढ़ विभाग द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट भी मांगी है। कटान को रोकने के लिए तटबंध के किनारे परक्यूपाइन लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं बुलेट के माध्यम से इसलिए निरीक्षण किया गया। क्योंकि चार पहिया वाहन से निरीक्षण करना संभव नहीं था नदी का जलस्तर काफी बड़ा हुआ है। जिसको लेकर के बाढ़ खंड विभाग पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है दरअसल आपको बता दे कि सोनौली मोहम्मदपुर के पास बीते 2 दिन पहले गोकुल पाही के पास तटबंध में घाघरा ने तेजी से कटान कर रही थी। उसे दिन भी संजय त्रिपाठी और 18 घंटे तक रहकर के मरम्मत का कार्य कराया था।0
0
Report
Advertisement
