284003
झांसी संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘अंतराष्ट्रीय योग दिवस’ आयोजन हुआ
williams, Uttar Pradesh:झांसी संत निरंकारी मिशन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सूचना के अनुसार देशभर की शाखाओं में सुबह 6 बजे से योग आयोजित किए जाएंगे। वहीं इस वर्ष का विषय 'महिला सशक्तिकरण के लिए योग' है। मिशन महिला सशक्तिकरण के लिए सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन कोर्स और ट्यूशन सेंटर जैसी योजनाएं चलाई जा रही है और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोरबा के घर की मंदिर दीवार के भीतर 8 फीट अजगर मिलने से हड़कंप
Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के हरदीबाजार के एक घर के सदस्यों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर के आंगन में बने मंदिर की दीवार के भीतर 8 फीट लंबा अजगर छिपा मिला। सूचना पर स्नेक रेस्क्यू टीम सक्रिय हुई और जितेंद्र सारथी के निर्देश पर रेस्क्यूअर राकेश मानिकपुरी मौके पर पहुंचे। अजगर को सुरक्षित निकालना आसान नहीं था। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में दीवार का कुछ हिस्सा तोड़ना पड़ा। आखिरकार टीम ने अजगर को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और टीम का आभार जताया।0
0
Report
बोकारो में खरना के मौके पर बाजारों में रौनक, छठ पूजा की तैयारी तेज
Bokaro Steel City, Jharkhand:छठ पूजा को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। आज खरना है ऐसे में लोग खरीदारी करते हुए दिखाई दे रहे है। बोकारो के दूंदीबाग सहित चास में खरीदारी करते हुए दिखाई दे रहे है। पिछले साल की तुलना में इस बार थोड़ा मंहगा है। दुकानदार कह रहे है कि जैसे जैसे शाम होगा और भीड़ बढ़ेगी। लोक आस्था का महापर्व बोकारो में धूम धाम से मनाया जा रहा है। घाटों की भी सफाई हो चुकी है और अंतिम रूप भी दिया जा रहा है। ऐसे में आज खरना और कल पहला अर्घ्य दिया जाना है। इसके दूसरे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समापन हो जाएगा。0
0
Report
रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो महिलाओं की मौत, 14 घायल
Datia, Madhya Pradesh:रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो महिलाओं की मौत, 14 घायल दतिया। रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। वसई मलिक के पास श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत होने की खबर है, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सेवढ़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
शाजापुर में आवारा कुत्तों के हमलों से दस से अधिक घायल
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर में शनिवार को एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने अलग-अलग क्षेत्रों में हमला कर दस से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। अचानक हुए इन हमलों से शहर के ज्योतिनगर, लक्ष्मीनगर और बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत फैल गई। कुत्ते के हमले में घायल हुए लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह से ही एक कुत्ता शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों पर हमला कर रहा था। कुत्ते ने राह चलते लोगों को अपना निशाना बनाया। ज्योतिनगर, लक्ष्मीनगर और बस स्टैंड के आसपास कुत्ते के हमले में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद लोगों में भय का माहौल बन गया और लोग घरों से निकलने में भी सतर्क नजर आए। कुत्ते के हमले में घायल होने वालों में आसिफ (25), सोनू जाटव (24), राजेंद्र (29), महेश सिंह (22), सुनीता भिलाला (33), पिरु नाथ (35), सतेंद्र (35), जितेंद्र (42), कुंदन पारछे (30) और संदीप (30) शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया है। कुछ घायलों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. अरुण पाटीदार ने बताया कि सुबह से अब तक कुत्ते के काटने के दस से अधिक मरीज अस्पताल पहुंच चुके हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। इनमें से कुछ लोगों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती भी किया गया है। नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल गृहस्थों ने कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। नागरिकों ने नगरपालिका से आवारा कुत्तों को पकड़ने और शहर में सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है。0
0
Report
छतरपुर की खदान धसने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में खनिज माफियाओं द्वारा खोदी गई मिट्टी की खदान धंसने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपने दो साथियों के साथ घर के लिए मिट्टी खोदने गया था। इसी दौरान खदान धंस गई और वह दब गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बमनौरा थाना क्षेत्र के देवपुर गांव के रहने वाले बल्लू यादव आज अपने दो साथियों के साथ खुदवाई की तरफ गए थे। वहां ये लोग घर में मिट्टी का उपयोग करने के लिए खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान खदान की मिट्टी धंस गई। मिट्टी में दबने से बल्लू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट होगा0
0
Report
जालौन में तेज रफ्तार बाइक ने महिला की मौत, त्रयोदशी बाद घर लौट रहीं थीं
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान नया रामनगर निवासी 38 वर्षीय रंजना गौतम के रूप में हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। दरअसल, रंजना गौतम उरई कोतवाली क्षेत्र में आयोजित एक त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रंजना गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रंजना की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। उनका आठ वर्षीय बेटा हर्ष और 14 वर्षीय बेटी कनक माँ को खोने के गम में बदहवास हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।0
0
Report
Advertisement
नौतनवा स्टेशन पर छठ गीतों से महक उठा महराजगंज, ट्रेनों में छठ का माहौल
Maharajganj, Uttar Pradesh:लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। घरों से लेकर घाटों तक छठी मैया के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं अब रेलवे स्टेशन भी छठ के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। महराजगंज के नौतनवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीत बजाए जा रहे हैं। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है।0
0
Report
बेगूं में पंचायत राज चुनाव: सुबह तक 15.56% मतदान
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं से पंचायत राज चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक बेगूं में 15.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। क्षेत्र में कुल 93 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। पंचायत समिति के 17 और जिला परिषद के 3 वार्डों के लिए मतदाता दो अलग-अलग वोट डाल रहे हैं। खास बात यह रही कि माधोपुर मतदान केंद्र पर मुरोली गांव के खेमराज दुबई से मतदान करने पहुंचे। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आ रही है। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है।0
0
Report
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अलवर पहुंचीं, जसवंत यादव को श्रद्धांजलि दी
Alwar, Rajasthan:**पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंचीं अलवर, दिवंगत विधायक डॉ. जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि; शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस** **अलवर।** राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे शनिवार को अलवर पहुंचीं। वे पूर्व मंत्री एवं दिवंगत विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास पर पहुंचीं। वसुंधरा राजे सुबह दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए अलवर पहुंचीं। यहां उन्होंने दिवंगत डॉ. जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान भावुक कर देने वाला दृश्य भी देखने को मिला। दिवंगत डॉ. जसवंत यादव की पत्नी किरण यादव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गले लगकर भावुक हो गईं। राजे ने उन्हें सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य रखनेका संबल दिया और डॉक्टर जसवंत यादव के बेटे मोहित से भी मुलाक़ात कर ढाढस बंधाया । वसुंधरा राजे के अलवर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी हलचल रही। उन्होंने दिवंगत नेता के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया।0
0
Report
Advertisement
छठ घाट की बदहाली से श्रद्धालु परेशान, हाईवे किनारे बना रहे वेेदी
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा में छठ घाट की समुचित व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्राथमिक विद्यालय के पास काली माता मंदिर के समीप स्थित करीब 3,200 वर्ग फुट की पोखरी में गंदगी और जमीन ऊबड़-खाबड़ होने से बेदी बनाने की जगह नहीं बची है। ऐसे में व्रती महिलाओं को गोरखपुर-परतावल हाईवे के किनारे बेदी बनानी पड़ रही है। तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच अर्घ्य देना हादसे को दावत दे रहा है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से पोखरी की सफाई, घाट का समतलीकरण और हाईवे पर पुलिस तैनाती की मांग की है।0
0
Report
दिल्ली में अग्र अलंकरण समारोह: मुख्यमंत्री गुप्ता और मंत्री गोयल ने सम्मानित किया
New Delhi, Delhi:अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के द्वारा आज दिल्ली के इंटरनेशनल आंबेडकर भवन में अग्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल ने अलग-अलग चुटकुले किए गए कार्य को लेकर अवार्ड दिए इस कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप मित्तल का कहना है कि उसने कई सालों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और इसमें देश और विदेश से समाज और देश का नाम क्या हो उसको सम्मानित किया जा रहा है0
0
Report
उत्तरकाशी के गाजणा पट्टी में कीवी से किसानों ने पाया आत्मनिर्भरता
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के गाजणा पट्टी धौंतरी, कमद और ठांडी क्षेत्र के किसान कीवी उत्पादन को अपनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। अनुकूल जलवायु और उत्तराखंड सरकार की जायका योजना के अंतर्गत उद्यान विभाग के सहयोग से यह क्षेत्र पारंपरिक खेती के साथ-साथ व्यावसायिक बागवानी के एक सफल मॉडल के रूप में उभर रहा है। गाजणा पट्टी के धौंतरी, कमद और ठांडी गांवों में किसानों द्वारा तीन-चार साल पहले लगाए गए कीवी के बगीचों से अब भरपूर उत्पादन शुरू हो गया है। किसानों को बाजार में कीवी के 250 प्रति किलो तक के अच्छे दाम मिल रहे हैं। जिससे किसानों की वार्षिक आय में बड़ा सुधार हुआ है; स्थानीय स्तर पर मांग के साथ-साथ यहां से उत्पादित कीवी को किसान ऋषिकेश और उत्तरकाशी की मंडियों में भी आपूर्ति किया जा रहा है। कीवी काश्तकारों ने कहा है कि बेलों के नीचे खाली जमीन पर किसान लहसुन, पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियों की इंटरक्रॉपिंग कर रहे हैं, जिससे एक खेत से दोहरा मुनाफा मिल रहा है। पहाड़ों में बंदरों और जंगली सुअरों से फसलों को होने वाले नुकसान के विपरीत, जंगली जानवर कीवी के पौधों और फलों को नुकसान नहीं पहुंचाते, जिससे यह खेती पहाड़ी किसानों के लिए अधिक सुरक्षित और लाभदायक साबित हो रही है। उद्यान विभाग द्वारा धौंतरी में 'कीवी क्लस्टर' विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। धौंतरी में कीवी उत्पादन से जुड़े स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को गांव में ही स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। वहीं कीवी के किसान ने सरकार से कीवी के निर्धारित दाम एवं विपणन बाजार की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
सामाजिक विकास में परतावल ब्लॉक ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, मिला एक करोड़ का पुरस्कार
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। सामाजिक विकास के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर महराजगंज जिले के परतावल ब्लॉक ने प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शासन की ओर से जारी रैंकिंग में परतावल को प्रदेश के आकांक्षात्मक विकास खंडों में दूसरा स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत शासन ने ब्लॉक को एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ सामाजिक विकास से जुड़े संकेतकों में सुधार किया जाएगा। मार्च 2025 से मार्च 2026 तक के विकास कार्यों और प्रगति के आधार पर प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकास खंडों की ओवरऑल डेल्टा रैंकिंग और विषयवार डेल्टा रैंकिंग तैयार की गई थी। इसमें सामाजिक विकास के क्षेत्र में परतावल ब्लॉक ने दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। इस प्रदर्शन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से परतावल ब्लॉक में सामाजिक विकास और संबंधित संकेतकों को बेहतर बनाने के लिए कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए पहले कार्ययोजना और प्रस्ताव तैयार कर नियोजन विभाग से सहमति लेनी होगी। जिन कार्यों के लिए पहले से किसी अन्य योजना के तहत बजट स्वीकृत है, उन्हें इस मद में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों के लिए स्थल निरीक्षण, विस्तृत लागत अनुमान और तकनीकी स्वीकृति अनिवार्य होगी। आवश्यकता के अनुसार ई-टेंडरिंग और ई-प्रोक्योरमेंट की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। विकास कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की जाएगी, जबकि जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नियोजन विभाग को इसकी नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।0
0
Report
आम के बागीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, परिवार में मचा कोहराम
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग गांव के टोला कांटी में शनिवार सुबह घर के पीछे आम के बागीचे में 17 वर्षीय किशोर रिंकेश का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। शव देखते ही मां मीरा बदहवास हो गईं। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। रिंकेश नगर पंचायत पनियरा के एक विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह सो गया था। देर रात करीब तीन बजे मां की नींद खुली तो वह बिस्तर से गायब मिला। तलाश के दौरान आम के बागीचे में उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजन आनन-फानन में उसे पीएचसी पनियरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सात भाइयों में सबसे छोटा रिंकेश था। पिता की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत से मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोर की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।0
0
Report
गंगरार में वार्ड 34 व पंचायत समिति 17 के लिए मतदान शुरू, उत्साह और शांति
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में पंचायत राज चुनाव जिला परिषद वार्ड नंबर 34 और पंचायत समिति वार्ड नंबर 17 के लिए शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कुल 9 मतदान बूथ बनाए गए हैं, जहां सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते नजर आ रहे हैं। अब सभी की निगाहें मतदान प्रतिशत और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
