284001
महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मनाया जाएगा ‘स्वच्छ भारत दिवस’
Jhansi, Uttar Pradesh:नई दिल्ली रेलवे बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष सतीश कुमार ने नई दिल्ली में स्थित रेल भवन के कॉन्फ्रेंस हाल में आयोजित कार्यक्रम में रेल कर्मियों को स्वच्छता के प्रति संकल्पित रहने की शपथ दिलाते हुए ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ की शुरुआत की। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम 'स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता' रखी गई है। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छ भारत दिवस’ मनाया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज में गौवंशों की व्यवस्था को लेकर सनातन हिन्दू सेना ने सौंपा ज्ञापन
Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:*कन्नौज में गौवंशों की व्यवस्था को लेकर सनातन हिन्दू सेना ने सौंपा ज्ञापन* कन्नौज जिले में सड़क हादसों में जान गंवाने वाले गौवंशों के शवों को उठाने और उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर सनातन हिन्दू सेना दल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मांग की कि सड़क हादसों में मृत गौवंशों के शवों को हटाने के लिए जेसीबी की व्यवस्था की जाए, ताकि शवों को सड़कों से तत्काल हटाया जा सके। इसके साथ ही मृत गौवंशों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराने की भी मांग की गई।संगठन ने बीमार और घायल गौवंशों के इलाज के लिए गौवंश एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की मांग रखी। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि समय पर उपचार मिलने से बीमार और घायल गौवंशों की जान बचाई जा सकती है। सनातन हिन्दू सेना दल के अध्यक्ष ने कहा कि गौवंशों की स्थिति और उनकी देखरेख को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने मांग की कि किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी संस्थान में गौवंशों से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच करने के लिए संगठन को प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। संगठन ने जिलाधिकारी से ज्ञापन में उठाई गई मांगों एक आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।0
0
Report
थरपहाड़ में सड़के नहीं, मरीजों की पहुंच अस्पताल तक मुश्किल; ग्रामीणों में आक्रोश
Satna, Madhya Pradesh:21वीं सदी में जब सरकार विकसित भारत और हर गांव तक पक्की सड़क की बात कर रही है, तब नगर परिषद चित्रकूट के वार्ड क्रमांक थरपहाड़ गांव की तस्वीर शर्मसार करने वाली है। यहां आज भी बुनियादी सुविधाओं का अकाल है। ताजा मामला थरपहाड़ का है, जहां 28 वर्षीय गोरे सिंह पिता बब्बू सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। लगातार उल्टी-दस्त से कमजोर हुए गोरे सिंह को अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रास्ता न होने से ग्रामीणों ने उसे टाट में बांधकर कंधे पर टांगकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घर वापसी में भी यही दर्दनाक मंजर दोहराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। गांव में जब भी किसी वृद्ध, गर्भवती महिला या मरीज की तबीयत बिगड़ती है तो हर बार इसी तरह जान जोखिम में डालकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन सिर्फ टेंडर और भोपाल से स्वीकृति का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहा है, जबकि धरातल पर आज तक कोई ठेकेदार नहीं पहुंचा। नगर परिषद के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। तो सवाल साफ है, जब चित्रकूट जैसे धार्मिक और पर्यटन नगरी के नगर परिषद क्षेत्र में ही पक्की सड़क नहीं है, तो सुदूर गांवों का क्या हाल होगा? क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है, या अब थरपहाड़ के ग्रामीणों की गुहार भोपाल तक सुनी जाएगी, यह देखना होगा।0
0
Report
चार साल फरार आरोपी मथुरा से गिरफ्तार, 33 टन कबाड़ की साजिश उजागर
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा। चिल्फी पुलिस ने वर्ष 2022 के स्क्रब कबाड़ हेराफेरी मामले में चार साल से फरार चल रहे आरोपी पवन राजपूत को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 33.290 मीट्रिक टन स्क्रब सामग्री से लदे ट्रक को चिल्फी घाटी में गिराकर कबाड़ बेचने की साजिश रची गई थी। मामले में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त मिला, लेकिन पूरी स्क्रब सामग्री मौके पर नहीं मिली थी। पुलिस ने आरोपी को मथुरा न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया और कबीरधाम लाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पूछताछ के बाद 18 सितंबर को आरोपी को फिर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में गैस रिसाव-आग की मॉक ड्रिल से सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी तेज
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में शुक्रवार को अचानक गैस रिसाव और औद्योगिक आग की सूचना से पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, बिजली विभाग, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें सक्रिय हो गईं। कुछ ही देर में टीमें स्टार पेपर मिल पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया। हालांकि, यह کوئی वास्तविक हादसा नहीं था, बल्कि आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित मॉक ड्रिल थी। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर जिले की पांचों तहसीलों में शुक्रवार को व्यापक मॉक ड्रिल कराई गई। इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता और प्रतिक्रिया समय की जांच करना था। अलग-अलग स्थानों पर गैस रिसाव, औद्योगिक आग, भूकंप और स्कूल सुरक्षा से जुड़े परिदृश्यों का अभ्यास किया गया। सदर तहसील में स्टार पेपर मिल को औद्योगिक गैस रिसाव और आगजनी के अभ्यास के लिए चुना गया। सुबह करीब 11 बजे गैस रिसाव और आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और क्षेत्र को सुरक्षित किया। फायर टीम ने आग पर नियंत्रण और प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया। स्वास्थ्य विभाग ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था परखी!एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस ने रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया, जबकि बिजली विभाग ने आपात स्थिति में विद्युत जोखिमों से निपटने की प्रक्रिया जांची। बेहट के जनता इंटर कॉलेज में स्कूल सुरक्षा और भूकंप से बचाव का अभ्यास कराया गया। देवबंद के एचएवी डिग्री कॉलेज में भूकंप की स्थिति में सुरक्षित निकासी और राहत-बचाव का अभ्यास हुआ। वहीं नकुड़ के टाबर रोड स्थित सतगुरु इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में ऊंचे भवन में आग लगने की स्थिति में फायर रेस्क्यू और आग पर नियंत्रण की तैयारियां परखी गई। बाईट सुबोध कुमार एसडीएम सदर0
0
Report
मुसीबत में फंसे नवजात, इंसानियत ने दी बचाई जान
Varanasi, Uttar Pradesh:मुसीबत में फंसे नवजात, इंसानियत ने बढ़ाया हाथ0
0
Report
उदयपुरवाटी में कांग्रेस-भाजपा के बीच चेयरमैन चुनाव की भिड़ंत साफ, नामांकन वापसी से तय
Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं उदयपुरवाटी में कांग्रेस ने ली राहत की सांस, बागी का नामांकन वापस कांग्रेस पार्षद शिशपाल सैनी ने आखिरी दिन नामांकन वापस लिया टिकट नहीं मिलने पर शिशपाल ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था विवाद के बाद नामांकन वापसी से कांग्रेस की कलह थमी अब कांग्रेस के रूड़मल सैनी और भाजपा की अनुराधा आमने-सामने 35 सदस्यीय बोर्ड में 13 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम दोनों प्रत्याशी पहले नगरपालिका चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल चुके उदयपुरवाटी में भगवानाराम सैनी और शुभकरण चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी नगरपालिका में चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस में चल रहा सियासी विवाद आखिरकार नाम वापसी के साथ थमता नजर आ रहा है। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी के ही विजयी पार्षद एडवोकट शिशपाल सैनी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दाखिल किया अपना नामांकन आज नाम वापसी के अंतिम दिन वापस ले लिया। शिशपाल सैनी के नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस ने राहत की सांस ली है और अब चेयरमैन पद के चुनाव में सीधी टक्कर की तस्वीर साफ हो गई है। शिशपाल सैनी वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से चेयरमैन पद के लिए टिकट मांगा था। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया था। उनके नामांकन के बाद कांग्रेस खेमे में अंदरूनी खींचतान सामने आई थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें शिशपाल सैनी के घर पहुंचे वार्ड के लोगों के साथ कथित कहासुनी का मामला सामने आया था। लोगों की ओर से शिशपाल सैनी से निर्दलीय नामांकन वापस लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन देने की अपील किए जाने की बात सामने आई थी। वायरल वीडियो में शिशपाल सैनी के चचेरे भाई शिवराज सैनी द्वारा कथित तौर पर वार्ड के लोगों के साथ अभद्र भाषा के इस्तेमाल और वोट डालने का सबूत मांगने जैसी बातें सामने आई थीं। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया था। हालांकि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई थी। वार्ड के लोगों ने नामांकन वापस नहीं लेने की स्थिति में विरोध प्रदर्शन और घेराव की चेतावनी भी दी थी। नाम वापसी के अंतिम दिन शिशपाल सैनी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापस लेने के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से टिकट मांगा था और कांग्रेस के निशान पर चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया था। टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने अपना आवेदन वापस लिया है। शिशपाल सैनी ने खुद को कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 20-22 बोर्ड लेकर विजयी होगी। उनके नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रूड़मल सैनी के सामने अब पार्टी के भीतर से कोई बागी प्रत्याशी मैदान में नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी रूड़मल सैनी ने नाम वापसी के बाद कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है और उदयपुरवाटी की जनता ने भी उन पर भरोसा किया है। उन्होंने कहा कि वे जनता के विश्वास पर 100 प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। रूड़मल सैनी ने यह भी कहा कि किसी के प्रति किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं रहेगी। शिशपाल सैनी के नामांकन वापस लेने के बाद उदयपुरवाटी नगरपालिका में चेयरमैन पद के चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। अब कांग्रेस के रूड़मल सैनी और भाजपा की अनुराधा सैनी के बीच सीधा मुकाबला होगा। खास बात यह है कि दोनों ही प्रत्याशियों का नगरपालिका से पुराना राजनीतिक जुड़ाव रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी रूड़मल सैनी पहले भी नगरपालिका चेयरमैन रह चुके हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी अनुराधा सैनी भी कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नगरपालिका की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। ऐसे में मुकाबला दो पूर्व चेयरमैनों के बीच माना जा रहा है। उदयपुरवाटी नगरपालिका में कुल 35 पार्षद हैं। इनमें कांग्रेस के 11, भाजपा के 10, सीपीआईएम का एक और 13 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं। ऐसे में दोनों प्रमुख दलों के पास अपने दम पर स्पष्ट बहुमत नहीं है और निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। नामांकन वापसी के बाद अब दोनों दलों का फोकस अपने-अपने समर्थक पार्षदों को एकजुट रखने और बोर्ड में समर्थन जुटाने पर रहेगा। उदयपुरवाटी नगरपालिका का यह चुनाव कांग्रेस विधायक भगवानाराम सैनी और भाजपा के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के लिए भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नामांकन वापसी के साथ कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान फिलहाल शांत होती दिखाई दे रही है। अब बागी प्रत्याशी की चुनौती हटने के बाद मुकाबला सीधे कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच है। दोनो प्रत्याशियों के पूर्व चेयरमैन रहने और 35 सदस्यीय बोर्ड में 13 निर्दलीय पार्षद होने के कारण उदयपुरवाटी का चेयरमैन चुनाव खासा दिलचस्प हो गया है। बाइट 01 : शिशपाल सैनी, कांग्रेसी पार्षद (बिना चश्में के) बाइट 02 : रूड़मल सैनी, चेयरमैन पद उम्मीदवार कांग्रेस (चश्मा लगाया हुआ है)0
0
Report
Advertisement
नगर पालिका EO द्वारा अवैध अतिक्रमण पर चल रही कार्यवाही पर भड़के सदर विधायक मनोज कुमार प्रजापति,
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- नगर पालिका EO द्वारा अवैध अतिक्रमण पर चल रही कार्यवाही पर भड़के सदर विधायक मनोज कुमार प्रजापति, सदर विधायक में नगर पालिका EO को कॉल कर अतिक्रमण के बारे में दी जानकारी, सदर विधायक नगर पालिका EO से बोले कि तुम्हारा रोडवेज बसों पर नियंत्रण नहीं है जो रोड घेर कर खड़ी है जिनके चलते लगता है जाम ,छोटा आदमी कमा खा रहा है उस पर आप नाटक कर रहे हो, कहां हो आप तुरंत मौके पर लिए बोले विधायक मनोज कुमार प्रजापति, सदर विधायक के मौके पर पहुंचने के चलते छोटे दुकानदारों ने ली राहत की सांस, फोन पर नगर पालिका EO को डांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मामला सदर कोतवाली इलाके के सदर बस स्टैंड का है ।0
0
Report
टोंक के दूनी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में अब दो उम्मीदवार बचे
Tonk, Rajasthan:दूनी (टोंक): पालिका अध्यक्ष चुनाव में नया मोड़, दो प्रत्याशी मैदान में दूनी (टोंक)। नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन नामांकन दाखिल किए गए थे। इनमें कांग्रेस से अर्चना और कृष्णा देवी तथा भाजपा से अर्चना देवी प्रत्याशी थीं। शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद के चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी रह गए हैं। इनमें कांग्रेस से अर्चना और भाजपा से अर्चना देवी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी अर्चना देवी इससे पहले नगर पालिका चुनाव में भाजपा के टिकट पर पार्षद निर्वाचित हुई थीं। इसके बाद अब अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना के संबंध में उनके परिजनों की ओर से चिंता जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसी बीच अर्चना देवी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। वीडियो और उनके लापता होने की जानकारी को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हैं। मामले में परिजनों की चिंता के बीच पुलिस स्तर पर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है। प्रत्याशी की वर्तमान स्थिति और पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी.0
0
Report
बौंली नगरपालिका बोर्ड के लिए भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत, निर्दलीय दीपा मित्तल के गायब होने का आरोप
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिले में निकाय चुनावों को लेकर हर दिन राजनीतिक समीकरण बदलने से साथ ही भाजपा और कॉंग्रेस में जबरदस्त सियासी टकराव चल रहा है ,एक और खंडार में जहाँ भाजपा पार्षद की पत्नी एंव पिता ने भाजपा पर पार्षद मानवेन्द्र को जबरन बाड़ाबंदी में रखने का आरोप लगाया है वही अब बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने भी पुलिस अधीक्षक जैष्ठा मैत्रेयी को ज्ञापन सौंपकर बौंली से निर्दलीय पार्षद दीपा मित्तल ओर उसके पत्रकार पति आशीष मित्तल को जबरन गायब करने का आरोप लगाया है । विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि भाजपा शासन और प्रशासन का निकाय चुनावों में गलत इस्तेमाल कर रही है और कॉंग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों को डरा धमका रही है ,विधायक इंदिरा मीणा में बौंली नगर पालिका चुनावो को लेकर कहा कि बौंली नगर पालिका में बोर्ड बनाने को लेकर भाजपा का प्रदेश मंत्री सीताराम पोषवाल निर्वाचन विभाग सहित सभी कानून कायदों को ताख पर रखकर भाजपा का चेयरमैन बनाने पर तुला हुवा है ,विधायक ने कहा कि भाजपा के ये पदाधिकारी कॉंग्रेस सहित निर्दलीय पार्षदों को पैसों का लालच देने के साथ ही डरा धमका रहा है ,उंन्होने कहा कि भाजपा ना सिर्फ सवाई माधोपुर में अपितु सम्पूर्ण राजस्थान में चुनावो में मात खाने के बाद भी शासन एंव प्रशासन और गुंडों के दम पर नव निर्वाचित पार्षदों डर धमका रही है और लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है ,उंन्होने कहा कि बौंली नगर पालिका में बोर्ड बनाने के लिए भाजपा के लोगो ने निर्दलीय पार्षद दीपा मित्तल ओर उसके पत्रकार पति आशीष मित्तल को पांच दिन से जबरन गायब कर रखा है ,विधायक ने एसपी को ज्ञापन देकर निर्दलीय पाषर्द ओर उसके पत्रकार पति को बरामद करने की मांग की है । गौरतलब है कि बौंली नगर पालिका में 25 सोटो में से 12 पर भाजपा और 11 पर कॉंग्रेस तथा 2 सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की थी ,लेकिन यहाँ एक निर्दलीय के कॉंग्रेस में शामिल होने से भाजपा और कॉंग्रेस दोनों ही पार्टियों के पास 12/12 पार्षद हो गए। जबकि बौंली नगर पालिका में बोर्ड बनाने के लिए 13 पार्षदों की जरूरत है,। ऐसे में शेष एक निर्दलीय पार्षद दीपा मित्तल को अपने पक्ष में करने के लिए दोनों ही पार्टियां हर हथकंडा अपना रही है ,इसी को लेकर कॉंग्रेस की विधायक इंदिरा मीणा ने भाजपा पर निर्दलीय पार्षद को गायब करने का आरोप लगाया है और एसपी को ज्ञापन देकर उसे बरामद करने की मांग की है ,अब देखना यह दिलचस्प होगा कि निर्दलीय पार्षद किस पार्टी का समर्थन करता है और बौंली नगर पालिका में किस पार्टी का बोर्ड बनता है । बाईट-इंदिरा मीणा ,विधायक बामनवास0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ के सिविल लाइन में जलभराव, निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल—Permanent solution demanded
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में देर रात से जारी बारिश के बाद सिविल लाइन के पास अरनोद रोड के निकट सिद्धिविनायक नगर कॉलोनी में बरसाती नाले का पानी घुस गया। पानी की आवक बढ़ने से कॉलोनी में जगह-जगह जलभराव हो गया और लोगों को आवाजाही में दिक्कत बनी रही। बरसाती नाले पर बनी छोटी पुलियों और पानी निकासी के लिए लगाए गए छोटे पाइप तेज बारिश के समय पर्याप्त नहीं थे, जिससे कचरा भी पाइपों में फँसकर निकासी बाधित हो गई और नाला पीछे की ओर जमा होकर कॉलोनी तक पहुँच गया। कॉलोनीवासियों के अनुसार यह समस्या नई नहीं है; हर बारिश में जलभराव होता है। नगर परिषद और प्रशासन के अधिकारी कई बार समस्या से अवगत कराए गए, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया। बारिश के दौरान अस्थायी सफाई या निकासी के बाद स्थिति सामान्य पड़ जाती है, पर अगली बारिश में वही समस्या लौट आती है। यह इलाका सिविल लाइन के आसपास है, जहाँ जिला कलेक्टर समेत कई प्रशासनिक अधिकारी रहते हैं, फिर भी निकासी की समस्या बनी है। लोग मांग कर रहे हैं कि बरसाती नाले के पुलिया-नीराने की तकनीकी जाँच कराई जाए, जरूरत हो तो बड़ी पुलिया और पर्याप्त क्षमता वाले पाइप लगवाए जाएँ, ताकि तेज बारिश में निकासी निर्बाध हो सके। समस्या का स्थायी समाधान चाहिए, सिर्फ बारिश के तुरंत राहत तक नहीं।0
0
Report
धनबाद में CISF ने अवैध कोयला ढुलाई पर कार्रवाई कर 20 बोरी जब्त की
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में CISF अवैध रूप से कोयला के खिलाफ कार्रवाई कर रहे है। कोलयरी क्षेत्र से लेकर शहर में गलत तरीके से कोयला ढुलाई करने वालो पर CISF की तेज हो गई है। रणधीर वर्मा चौक पर मोटरसाइकिल पर अवैध कोयला लोड कर ढुलाई कर ले जाने के दौरान पकड़ लिया। CISF बाइस बोरी कोयला को जप्त कर अपने साथ ले गयी। CISF इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि 2 बाइक से कोयला जब्त किया गया है करीब 20 बोरी कोयला को अवैध रूप से लेकर जा रहे बाइक सवार को रोक कर जब्त किया गया है।0
0
Report
मकराना नगर परिषद सभापति चुनाव: रियाज गौड़ बनाम हारून रशीद चौधरी का सीधा मुकाबला
Didwana, Rajasthan:मकराना नगर परिषद सभापति चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन चार प्रत्याशियों में से दो प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद अब कांग्रेस के रियाज गौड़ और निर्दलीय हारून रशीद चौधरी के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं भाजपा की ओर से पहले ही कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया है। नाम वापसी के लिए शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहीम, निर्दलीय प्रत्याशी हारून रशीद चौधरी के साथ नगर परिषद पहुंचे और अपना नामांकन वापस लिया। वहीं वार्ड 32 से कांग्रेस पार्षद फारूक अहमद गौड़ ने भी सभापति पद के लिए निर्दलीय के रूप में दाखिल पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद चुनाव मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी रियाज अहमद गौड़ और निर्दलीय हारून रशीद चौधरी ही रह गए हैं, जिनके भाग्य का फैसला नगर परिषद मकराना के 60 निर्वाचित पार्षदों द्वारा सोमवार को मतदान के माध्यम से किया जाएगा। वही बोरावड नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने 7 नामांकन दाखिल किए थे जिनमें से तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब मैदान में कांग्रेस से मनफूल व भाजपा से संजू में सीधा मुकाबला है, जिनके भाग्य का फैसला नगर पालिका बोरावड के नवनिर्वाचित 25 पार्षदों द्वारा 21 सितंबर को मतदान के माध्यम से किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
पटना के दीघा में पुलिस ने हथियार और शराब के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार
Patna, Bihar:पटना एंकर पटना के दीघा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को हथियार और शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मामला दीघा बाटा इलाके का है। दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी एक जगह जमा होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान की घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज और विकास के रूप में हुई है। सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि आरोपियों के पास से दो पिस्टल, दो देसी कट्टा, 14 जिंदा कारतूस और विदेशी शराब की दो बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से आए और वे किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
संभल में डीएम ने पर्यटन प्रोजेक्टों की तेजी के निर्देश दिए; तीर्थस्थलों पर निरीक्षण Highlight
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में डीएम अंकित खंडेलवाल ने पर्यटन विभाग और नगरीय विकास विभाग के पर्यटन प्रोजेक्टों के कार्यों का निरीक्षण किया। उनके अचानक निरीक्षण से हलचल मच गई। DM ने टूरिज्म फैसिलेशन सेंटर, चंदायन तीर्थ, महिष्मति नदी समेत नगर पालिका के प्रोजेक्टों पर तेजी लाने के निर्देश जारी किए। चंदौसी चौराहे पर राजपूत राजा पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा स्थापित करने से पहले बिजली विभाग को लाइन शिफ्टिंग के निर्देश दिए गए। संभल sadar तहसील क्षेत्र का मामला。0
0
Report
रामकला गुर्जर निर्विरोध सरमथुरा नगरपालिका चेयरमैन, स्वागत समारोह में आतिशबाजी
Dholpur, Rajasthan:निर्विरोध चेयरमैन बनी रामकला गुर्जर ने ली शपथ, समर्थकों ने आतिशबाजी कर किया जोरदार स्वागत सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा नगरपालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन रामकला गुर्जर ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नगरपालिका कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रिटर्निंग अधिकारी राकेश न्योल ने रामकला गुर्जर को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने रामकला गुर्जर का स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने आतिशबाजी कर नवनिर्वाचित चेयरमैन का जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि सरमथुरा नगरपालिका चेयरमैन का पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित था। नामांकन वापसी के अंतिम दिन दो प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के बाद रामकला गुर्जर निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित हुई हैं।0
0
Report
Advertisement
