झांसी सड़क हादसे में 3 लोग हुए जख्मी
Jhansi, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के भाण्डेर रोड पर दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों में आमने-सामने जोरदार भिड़त हो गई। इस घटना में दोनों ट्रैक्टरों पर सवार 3 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोठ में भर्ती कराया गया। जहां हुकुम सिंह नाम के शख्स की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योगी आदित्यनाथ के बयान पर शिवपाल ने किया पलटवार वही केशव प्रसाद के लिए दिया बड़ा बयान
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी सरकार और केशव प्रसाद मौर्य पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए शिवपाल ने कहा कि नेताओं की सोच छोटी है। वहीं आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इटावा शहर के कर्मक्षेत्र महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने सियासी बयानबाजी को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। केशव प्रसाद मौर्य के अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर सवाल उठाने को लेकर शिवपाल ने कहा कि उनकी सोच बहुत छोटी है। जनता दो बार उन्हें धूल चटा चुकी है, इसी की खीझ उनके बयानों में दिखाई दे रही है। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य और ओम प्रकाश राजभर पर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि इनकी सोच घटिया और छोटी है। शिवपाल ने कहा कि बीजेपी सरकार समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन से घबराई हुई है। यह सरकार लोकतंत्र और संविधान को नहीं मानती और ज्यादा दिन सत्ता में नहीं रहने वाली। आजम खान की गिरफ्तारी पर शिवपाल ने कहा कि उनके खिलाफ झूठे मुकदमे लगाए गए हैं। अदालत से जमानत मिलने के बाद भी उन्हें घर नहीं जाने दिया गया और ईडी पहुंच गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आजम खान को परेशान कर रही है।कर्ज से परेशान होकर व्यक्ति ने परिवार के चार सदस्यों का चाकू से गला रेता, फिर ट्रेन से कटकर दे दी जान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल: कर्ज से परेशान होकर व्यक्ति ने पहले परिवार के चार सदस्यों का चाकू से गला रेता, इसके बाद ट्रेन से कटकर दे दी अपनी जान
- भोपाल के छोला के एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत मामले में कर्ज निकलकर आई वजह।
- नरेंद्र साहू ने पत्नी, बच्चों और मां की गला काटकर हत्या करने के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या की ।
- परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू की लाश थाना सूखी सेवनिया क्षेत्र के चोपड़ा कलां स्थित रेलवे ट्रैक पर मिली है।
- मृतकों में नरेंद्र साहू की मां सरस्वती साहू 50, पत्नी सोमलता साहू 29, बेटी कृति साहू 10 और बेटा खुश साहू 6 शामिल हैं।
- पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि कर्ज होने के चलते मृतक परेशान था।
- कुक का काम करते थे मृतक नरेंद्र साहू।
(भोपाल से जी न्यूज रिपोर्टर प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट)
