284002
झांसी बड़ागांव थाना क्षेत्र के गौरारी नदी में 3 बाइक सवार बहने से बचे, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी जनपद में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना में बाइक पर सवार तीन युवक तेज बहाव में बह गए। हालांकि राहगीरों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन उनकी बाइक बह गई। बारिश के चलते झांसी और आसपास के गांवों से निकली छोटी नदियां भी उफान पर हैं, जिसमें एक नदी बड़ागांव के गौरारी गांव से निकली है। ये युवक लेवा गांव के निवासी थे और झांसी से दैनिक मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दमोह से MP पर्यटन हब बनने का प्रयास तेज, स्थापना दिवस पर वादे दोहराए गए
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह बनेगा MP पर्यटन हब, पर्यटन मंत्री ने स्थापना दिवस में CM के वादे को दोहराया, हर्षोल्लास से मनाया गया MP का स्थापना दिवस.. मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर आज दमोह में उत्साह और उमंग के साथ लोगों ने देश के दिल मध्यप्रदेश की यात्रा की याद किया और विकसित प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनने की शपथ ली। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ध्वजारोहण किया और सलामी ली। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को उत्सवी रंग दिया तो प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ समाज में बेहतरीन काम करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री लोधी ने विकसित मध्यप्रदेश के लिए संकल्पित सरकार के साथ लोगों के संकल्पित होने पर खुशी जाहिर की वहीं कहा कि प्रदेश के मुखिया ने जो वादा दमोह जिले के लिए किया था उस वादे के फलस्वरूप दमोह जिले को पर्यटन का हब बनाने की दिशा में काम गति पर है और आने वाले दिनों में दमोह प्रदेश का पर्यटन हब होगा। इस मौके पर हटा विधायक उमा देवी खटीक जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल, सहित जनप्रतिनिधियों जिले के अधिकारियों गणमान्य नागरिकों के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की。0
0
Report
खरगोन के करही में वन डिपो अतिक्रमण हटाने के बाद गिरफ्तारी
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के करही थाना अंतर्गत पाडल्या खुर्द में वन विभाग के लकड़ी डिपो की जमीन से टीन शेड लगाकर अतिक्रमण किए भाग से जेसीबी चलाकर पुलिस, फॉरेस्ट एवं राजस्व अमले ने अतिक्रमण हटाया। मामले में दिनेश कर्मा नामक व्यक्ति द्वारा पैतृक संपत्ति बताया जाकर संयुक्त अमले का विरोध किया। इस दौरान महिलाए भी सामने आ गई। वन अमले ने महिला आरक्षक लगाकर उन्हें रोका। काफी हंगामा होने के बाद पुलिस ने दिनेश कर्मा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। उसके बाद जेसीबी से टीन शेड का अतिक्रमण हटाता। वन विभाग ने डिपो की जमीन पर तार फेंसिंग कर भूमि को सुरक्षित किया गया। वन उपमंडलाधिकारी कृष्णकुमार नेनामा बोले- जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है तो दिनेश कर्मा ने अपनी पैतृक संपत्ति बताया。0
0
Report
ग्वालियर के थाटीपुर में नाले में युवक गिरा, मिर्गी के दौरे से मौत
Morena, Madhya Pradesh:थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाले में एक युवक के गिरने से मचा हड़कंप। हादसे की सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक को अचानक मिर्गी का दौरा आया था, जिससे वह अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से युवक को कड़ी मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकाला। युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत का प्राथमिक कारण मिर्गी का दौरा आना ही माना जा रहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में चुनाव सुरक्षा: 34 स्थानों पर नाकाबंदी, 1861 वाहनों की तलाशी—चुनाव भयमुक्त
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर पंचायत राज चुनाव 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में आज सुबह 5 बजे से 10 बजे तक जिले के प्रमुख सड़क मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर ए श्रेणी की आकस्मिक नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीमों ने आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की और संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखी। वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान का उद्देश्य चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना, असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर निगरानी रखना और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना रहा। नाकाबंदी के दौरान जिले में कुल 34 स्थानों पर नाके लगाए गए। कुल 1861 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 1066 दुपहिया और 795 चौपहिया वाहन शामिल हैं। बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले 14 चालकों, बिना सीट बेल्ट चौपहिया वाहन चलाने वाले 9 चालकों और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले 1 चालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई। निर्धारित नंबर प्लेट अथवा बिना नंबर प्लेट वाले 14 वाहनों और काली फिल्म लगे 6 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 95 चालान बनाए गए। कुल 139 एमवी एक्ट के चालान बनाए गए। एसपी विकास सांगवान ने बताया कि चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार नाकाबंदी, गश्त और चेकिंग जारी रहेगी0
0
Report
संजय सरावगी बोले तीन दिवसीय बिहार प्रवास से संगठन की मजबूती पर जोर
Patna, Bihar:बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा माननीय हमारे राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार के प्रभारी का तीन दिवसीय प्रवास बिहार में पटना में है। लगातार संगठन के स्तर की बैठक करना, माननीय विधानमंडल दल की बैठक करना, सांसदों की बैठक करना, कोर ग्रुप की बैठक करना, सोशल और मीडिया की बैठक, फिर हमारे पार्टी के जो आयोग वगैरह जो हैं, सदस्य नागरिक परिषद, उनकी बैठक करना। लगातार संगठन की मजबूती, सरकार का समन्वय संगठन से, इन सभी बातों के लिए तीन दिवसीय हमारे प्रभारी आदरणीय हरीश द्विवेदी जी, सह-प्रभारी रोहन गुप्ता जी, सह-प्रभारी संगीता यादव जी, इन सभी का तीन दिवसीय प्रवास है। दिल्ली में इंडिया गठबंधन? की बैठक को लेकर कहां की देश में अराजकता फैलाने का प्रयास ये लोग कर रहे हैं। गलत नैरेटिव सेट करने का प्रयास कर रहे हैं। और देश की जनता जान रही है कि ये गलत नैरेटिव है, अराजकता फैलाने का प्रयास हो रहा है। पर्व त्योहार के समय जब साल भर व्यापारी अपने नुकसान की भरपाई करता है, उस समय व्यापारी संगठन विरोध कर रहे हैं। और यह 1 नवंबर 1984 देश के लोग भूले नहीं हैं। जब सिख समाज का नरसंहार किया गया, सिख समाज के नौजवानों के गले में जलता हुआ टायर देके कैसे उनका नरसंहार हुआ, क्या उसका जश्न मना रही है कांग्रेस पार्टी और गठबंधन? इसलिए ये सब गलत नैरेटिव सेट करना, और पांच राज्यों में चुनाव हैं, उस पांच राज्यों में बुरी तरीके से हार की जो है... हार दिखाई पड़ रही है इन लोगों को। इसलिए ये सब कर रहे हैं, इससे कुछ होने वाला नहीं है। एक तरफ कांग्रेस करती है एफआईआर का विरोध। जहां-जहां उनकी सरकारें हैं, चाहे वह कर्नाटक में हो, हिमाचल में हो, केरल में हो, सभी जगह की राज्य सरकारें कह रही हैं एफआईआर अच्छा हुआ है। 1 करोड़ एफआईआर में नाम कट रहे हैं कर्नाटक के, और कर्नाटक की सरकार कह रही है अच्छा हो रहा है। और यहाँ उनके केंद्र के नेता कह रहे हैं खराब हो रहा है। इसी से पता चलता है कि इसके मकसद क्या हैं। वही मनोज झा और RJD के आरोप पर संजय सरावगी ने कहा वो दोनों माननीय विधान पार्षद ने भाजपा को सपोर्ट दिया, तो भाजपा कार्यालय में उनका अभिनंदन हुआ। तो आएंगे तो भाजपा के पट्टे से ही तो होगा... तो उन लोगों ने समर्थन जो है भारतीय जनता पार्टी और एनडीए, माननीय प्रधानमंत्री, नीतीश कुमार जी, सम्राट चौधरी जी, भाजपा, नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी जो पूर्व मुख्यमंत्री हैं, इन लोगों में आस्था प्रकट करते हुए उन्होंने समर्थन दिया है। अरे भाई कहे तो समर्थन दिया है। आए हैं तो समर्थन दिया है उन लोगों ने। चार बार कहे तो एक ही बात को दोहरा रहे हैं।0
0
Report
चांद पूजा पर रामेश्वर शर्मा के बयान से सियासत गर्म, हिंदू-मुस्लिम संतुलन पर सवाल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर गरमाई सियासत रामेश्वर शर्मा ने सही कहा है क्योंकि सनातन धर्म में सभी ग्रहों की पूजा की जाती है और चांद की पूजा हम लोग पहले से करते आए हैं.... यह लोग कहते हैं चांद हमारा है लेकिन सनातन ही सत्य है.... बाइट अनिलानंद महाराज हिन्दू धर्म रामेश्वर शर्मा केवल नफरत फैलाने का काम करते हैं चांद सितारों से लेकर रंगों का बंटवारा करते हैं... यह सभी चीज अल्लाह की बनाई हुई है और सभी के लिए है तो ऐसी नफरत की भाषा मध्य प्रदेश में नहीं चलेगी.... बाइट- तौकीर निजामी मुस्लिम स्कॉलर रामेश्वर शर्मा केवल हिंदू मुस्लिम की राजनीति करने के लिए ऐसे बयान देते हैं... उनको यह समझना चाहिए यह प्रकृति की चीज हैं सभी के लिए हैं... उनको इस चीज का ज्ञान होना चाहिए ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए.... बाइट-स्वदेश शर्मा कांग्रेस प्रवक्ता रामेश्वर शर्मा ने जो बयान दिया है उनको अन्यथा नहीं लेना चाहिए यह बात सही है कि भारत में कई सारे त्यौहार चांद को देखकर मनाए जाते हैं चाहे वह करवा चौथ हो या फिर ईद उन्होंने इसी बात को कहा है... बाइट शाहवर आलम, बीजेपी प्रवक्ता0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं चिड़ावा रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो भिड़ंत: दो की मौत, दो घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा-सिंघाना रोड पर भीषण सड़क हादसा बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बोलेरो हादसे में बोलेरो सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत दो अन्य युवक हुए घायल, अस्पताल में कराया भर्ती गाड़ाखेड़ा चौकी के पास हुआ भीषण हादसा झुंझुनूं जिले के चिड़ावासिंघाना रोड पर गाड़ाखेड़ा चौकी के पास देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो गाड़ी के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सिंघाना से चिड़ावा की ओर आ रही थी। वहीं बोलेरो गाड़ी चिड़ावा से सिंघाना की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गाड़ाखेड़ा चौकी के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बोलेरो में सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची । एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर सिंघाना थानाधिकारी सुगन सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।चिड़ावा उप जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन युवक को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया। झुंझुनूं ले जाते समय रास्ते में विकास ने भी दम तोड़ दिया। इस प्रकार हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। दोनों मृतकों के शव चिड़ावा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर छा गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।0
0
Report
पटना में मद्य निषेध विभाग की बड़ी छापेमारी: 733 लीटर विदेशी शराब बरामद
Patna, Bihar:1 नवंबर की रात करीब 12:50 बजे खगौल थाना क्षेत्र के महुआबाग में छापेमारी की गई। निरीक्षक मद्य निषेध दीपक महतो के नेतृत्व में गठित टीम ने रंजन कुमार के किराये के कमरे में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। मौके से कुल 733.090 लीटर शराब जब्त की गई, जो 2497 बोतलों में रखी हुई थी। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में बताया गया है कि शराब उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा से मंगाकर यहां बेची जाती थी। पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम मामले में आगे की जांच कर रही है。0
0
Report
दिल्ली में BS-6 से कम वाहनों पर रोक लागू, बदरपुर बॉर्डर पर चेकिंग तेज
New Delhi, Delhi: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए आज यानी 1 नवंबर से बड़ा फैसला लागू हो गया है। सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली में BS-6 से कम उत्सर्जन मानक वाले बाहरी राज्यों के वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक लागू रहेगा। नए नियम के मुताबिक, दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड BS-6 से कम मानकों वाले वाहन अब राजधानी में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इनमें BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहन भी शामिल हैं। वहीं, BS-6 मानक वाले वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। वहीं आज बदरपुर बॉर्डर पर भी सघन चेकिंग वाहनों की की जा रही है जहां पर लोग फरीदाबाद के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करते हैं।0
0
Report
Advertisement
नर्मदा नदी में अवैध रेत खनन: चार पनडुब्बियाँ पकड़ीं, बाबरी घाट पर कार्रवाई
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदा नदी में रेत के अवैध कारोबार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नर्मदा नदी की जलधारा के भीतर पनडुब्बियां उतारकर रेत का उत्खनन किया जा रहा था। लंबे समय से मिल रही शिकायतों और सूचनाओं के बाद खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक साथ चार पनडुब्बियां जब्त की हैं। कार्रवाई सिवनी मालवा तहसील के ग्राम बाबरी स्थित नर्मदा घाट पर की गई। कलेक्टर के निर्देश पर पहुंची खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पनडुब्बियों के जरिए रेत निकालने की गतिविधि देखी और तत्काल उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। वीओ01- प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोग सीहोर जिले की ओर से आकर नर्मदापुरम जिले की सीमा में नर्मदा नदी से पनडुब्बियों के माध्यम से रेत निकाल रहे थे। बताया जा रहा है कि नदी में इस तरह के अवैध उत्खनन को लेकर विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम को बाबरी घाट पर जांच के लिए भेजा। मौके पर चार पनडुब्बियों के जरिए रेत निकालने की गतिविधि सामने आने पर विभाग ने कार्रवाई की। वीओ02- खनिज विभाग ने जब्त की गई चारों पनडुब्बियों को सिवनी मालवा थाने पहुंचा दिया है, जहां उन्हें पुलिस की निगरानी में रखा गया है। जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम ने बताया कि नर्मदा नदी में पनडुब्बियों से रेत के अवैध उत्खनन की सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया था। बाबरी घाट से चार पनडुब्बियां जब्त की गई हैं। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट- देवेश मरकाम ( जिला खनिज अधिकारी )0
0
Report
मांगनार के ग्रामीण: गुडरा नदी पर अस्थायी पुल से स्थायी पुल कब बनेगा?
Dantewada, Chhattisgarh:आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। इन 26 वर्षों में प्रदेश ने विकास की कई नई ऊंचाइयां हासिल कीं और कई उपलब्धियां भी अपने नाम कीं। लेकिन बस्तर संभाग के कुछ गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। तस्वीरें दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर बसे मांगनार गांव की हैं। जहां विकास के दावों के बीच ग्रामीण पिछले सात से आठ वर्षों से हर साल खुद ही जुगाड़ का पुल बनाते आ रहे हैं। गुडरा नदी पर स्थायी पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अपनी जरूरतों के लिए बांस और बिजली के पुराने पोलों के सहारे आवागमन का रास्ता तैयार करना पड़ता है। शासन-प्रशासन से कई बार मांग करने के बावजूद जब स्थायी पुल नहीं बना, तो ग्रामीणों ने खुद ही समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की। इस बार भी ग्रामीणों ने अपनी मेहनत और संसाधनों से नदी पर अस्थायी पुल तैयार कर लिया है। बांस के घेरे में पत्थर भरकर बनाए पिलर ग्रामीणों ने सबसे पहले बांस की मदद से नदी में गोल घेरे तैयार किए। इसके बाद इन घेरों के भीतर बड़े-बड़े पत्थर भरकर अस्थायी पिलर बनाए। इन्हीं पिलरों के ऊपर बिजली के पोल बिछाकर पुल का स्वरूप दिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले सात वर्षों से हर साल नदी का जलस्तर कम होने के बाद इसी तरह पुल बनाया जाता है। वर्ष 2025 में ग्रामीणों ने पुल निर्माण का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर प्रशासन का ध्यान भी आकर्षित किया था, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। जब जी मीडिया की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची, तो ग्रामीणों ने बताया कि मांगनार, कौशलनार समेत आसपास के करीब दो दर्जन गांवों के लोग इसी अस्थायी पुल के सहारे आवागमन करते हैं। विधायक से मुख्यमंत्री तक लगा चुके हैं गुहार मांगनार के सरपंच मनकू पदामी का कहना है कि स्थायी पुल निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी से लेकर मुख्यमंत्री तक ज्ञापन सौंपा जा चुका है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। बीजापुर 150 किलोमीटर, दंतेवाड़ा महज 50 किलोमीटर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पड़ोसी जिले दंतेवाड़ा पर निर्भर ग्रामीण ने बंधन के बारे में कहा कि गुडरा नदी के पार बसे करीब दो दर्जन से अधिक गांव बीजापुर जिले में आते हैं, लेकिन भौगोलिक परिस्थितियों और दूरी के कारण इन गांवों के लोगों की निर्भरता दंतेवाड़ा जिले के बारसूर पर बनी हुई है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की यह वर्षों पुरानी मांग कब पूरी होती है और कब उन्हें इस जुगाड़ के पुल से स्थायी निजात मिलती है।0
0
Report
गरियाबंद: जमीन खोदकर छिपाए गए ₹21 लाख निकालते 3 आत्मसमर्पित नक्सली गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजडेरा पहाड़ी के जंगल में जमीन खोदकर छिपाए गए पैसे निकालते हुए 3 आत्मसमर्पित नक्सलियों को धर दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों में 2 पूर्व महिला नक्सली भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से ₹21 लाख की नकदी बरामद कर जब्त कर ली है। आशंका है कि यह रकम संगठन द्वारा लेवी के रूप में जमा की गई थी। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ और आगे की जांच में जुटी है। Gariaband: 3 Surrendered Naxals Arrested While Digging Out ₹21 Lakh Hidden Cash टैग (Hindi Tags): # # # # Tags (English Tags): # # # # #0
0
Report
Advertisement
खंडवा में शिक्षिका पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन के आरोप
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में एक महिला ने मुस्लिम युवक पर ब्लैकमेलिंग, यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का मामला दर्ज करवाया। महिला शिक्षिका है और पड़ोस में ही रहने वाले युवक के खिलाफ खंडवा कोतवाली थाने पहुंचकर दर्ज FIR करवाई है। महिला ने आरोप लगाए कि युवक ने उसकी 10 साल की बेटी को भी नमाज और कलमा पढ़वाया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। हरसूद में रहने वाला आरोपी युवक फारूक बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई करने का काम करता है। यह पिछले डेढ़ साल से महिला शिक्षिका को यौन शोषण के लिये ब्लैकमेल कर रहा था। महिला अपनी बेटी के साथ आरोपी के घर के पास ही रहती थी। आरोप है कि युवक ने पहचान बढ़कर उसे अपने प्रभाव में लिया और उससे संबंध बनाएं। बाद में उसके पास मौजूद फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह महिला का यौन शोषण कर था। उसने कई बार महिला से पैसे भी लिए। महिला ने ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने की बात भी पुलिस को बताई। पड़ोस में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को बात पता चली तो वह भी महिला के समर्थन में कोतवाली थाने पहुंच गए। हिंदू जागरण मंच के सदस्य ने इसे लव जिहाद का मामला बताया और इस तरह के मामलों में कड़ी सजा की मांग की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगभग साल भर पहले इस महिला ने स्थानीय हरसूद थाने में भी आवेदन देकर इसकी शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने उसे वक्त कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस थाने में महिला के बयान के आधार पर मुस्लिम युवक के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और एससी एसटी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जरूरत पड़ने पर और भी धाराएं बढ़ाई जाएगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच महिला और युवक का एक वीडियो और सामने आया है जिसमें पांच लोगों के सामने दोनों के बीच समझौता हुआ है जिसमें 6 लाख रुपए महिला को दिए गए। समझौते में आगे किसी भी तरह की शिकायत नहीं करने की बात भी लिखी गई है। इस वीडियो और समझौते की हम कोई पुष्टि नहीं करते हैं। आरोपी फारूक के परिजन भी सामने आए और उन्होंने उल्टा महिला पर ही उन्हें परेशान करने और बार-बार पैसे मांगने के आरोप लगाए; उन्होंने धर्मपरिवर्तन और यौन शोषण जैसे आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया।0
0
Report
बिजावर-बड़ामलहरा में अवैध शराब के विरुद्ध भारी कार्रवाई: 19 भट्ठियां ध्वस्त
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बिजावर और बड़ामलहरा क्षेत्र में कच्ची शराब के अड्डों पर छापा मारकर 19 भट्ठियां ध्वस्त की गईं और 850 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया,कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने बिजावर वृत्त के अंतर्गत बिजावर, कंजरपुरा, बिलगांय, नयाताल और कायन क्षेत्रों में सघन दबिश दी। टीम ने रणनीति बनाकर कच्ची शराब के गुप्त डेरों को चारों तरफ से घेरा। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में भगदड़ मच गई।,तलाशी के दौरान झाड़ियों और जमीन में छिपाकर रखे सैकड़ों डिब्बों में भारी मात्रा में गुड़ और महुआ लाहन मिला। मौके पर 19 से अधिक भट्ठियों को ध्वस्त कर 850 किलो से ज्यादा महुआ लाहन नष्ट किया गया और 33 लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब बरामद की गई। नष्ट की गई सामग्री और जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है।,आबकारी विभाग ने इस मामले में 7 प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं。0
0
Report
मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने के साथ प्रतिभाओं का सम्मान
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:धूमधाम से मनाया गया मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। हरदा के स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने क्षेत्रवासियों और प्रदेश की जनता को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया गया और मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि वितरित की गई। किसान सम्मान के तहत आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रैक्टर, बुलेट और स्कूटी की चाबियां भी सौंपी गईं। हरदा के स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का विवरण, केंद्रीय मंत्री उइके शामिल हुए। उन्होंने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने और विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने की बात कही। समारोह के दौरान देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सजी प्रस्तुतियां दीं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान कर उनके योगदान को याद किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। किसान सम्मान कार्यक्रम के तहत क्विज विजेताओं को ट्रैक्टर, बुलेट और स्कूटी की चाबियां सौंपी गईं। स्थापना दिवस समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतिभाओं के सम्मान और पुरस्कार वितरण के माध्यम से मध्यप्रदेश के गौरव और विकास के संकल्प को प्रदर्शित किया गया।0
0
Report
Advertisement
