284003
झांसी में हजरत गैस वाले बाबा का 29वां उर्स शरीफ का हुआ आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर में हजरत गैस वाले बाबा रहमतुल्लाह अलैहि का 29वां उर्स शरीफ मनाया गया है। सूचना के अनुसार सर्व धर्म एकता कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुंबई से आए कव्वाल रईस अनीस साबरी ने शानदार कव्वाली भी पेश की। साथ ही कौमी एकता कमेटी के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जनता ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा पाकिस्तान समर्थित मॉड्यूल के खुलासे के बाद भारतनेपाल सीमा पर अलर्ट
Mahuwa, Uttar Pradesh:हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल एवं केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए देश के अलग-अलग जगहों से 9 संदिग्ध को गिरफ्तार किया है । इस नेटवर्क में नेपाल के रास्ते आतंकियों को फंडिंग करने के साथ साथ लॉजिस्टिक रुट की पुष्टि हुई थी और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल एंव खुफिया एजेंसियों ने इनके ठिकानों से ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया था । दिल्ली में पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल के खुलासे और संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और आने जाने वालों की सघन जांच की जा रही है ।0
0
Report
फतेहपुर सीकर में महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना; NEET पेपर लीक मुद्दा प्रमुख
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार को उपखंड कार्यालय के सामने NEET पेपर लीक और बढ़ती महंगाई के विरोध में फतेहपुर विधायक हाकम अली खां के नेतृत्व में धरना देकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर फतेहपुर विधायक हाकम अली सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए。0
0
Report
फतेहपुर सीकर में कांग्रेस ने नगर परिषद से समाधान की मांग की
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन फतेहपुर सीकर skr11 आनंद पारीक 7014197914 फतेहपुर सीकर फतेहपुर शहर मे विभिन्न समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को फतेहपुर विधायक हाकम अली खां सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ एव पदाधिकारियो ने नगर परिषद कार्यालय पहुच कर आयुक्त को समस्याओ से अवगत करवा कर,समाधान की मांग की। विधायक हाकम अली खां ने नगर परिषद आयुक्त को कस्बे मे साफ सफाई ,स्टीट लाईट व्यवस्था सहित सीवरेज की समस्याओ से अवगत करवा कर जल्द समाधान करवाने की मांग की हो। विधायक अली ने बताया की बरसात के पहले नाले नालियो की सफाई करवाने,टूटी सडको को सही करवाने,मण्डावा रोड,सारनाथ मंदिर मार्ग बस स्टेण्ड सहित अनेक स्थानो पर बरसात के पहले नाले नालियो की सफाई करवायी जाए,स्टीट लाईट व्यवस्था सुधारने एव सर्व करवाया जाए सहित सीवरेज समस्याओ के को लेकर जानकारी दी गई एव बरसात के पहले नाले,नालियो की साफ करवाया जाए। विधायक ने सीवरेज समस्या को लेकर सीवरेज कम्पनी के सबंधित उच्च अधिकारियो एव एलएनटी कम्पनी के अधिकारियो से दुरभाष पर बात कर,सीवरेज समस्याओ से अवगत करवा कर,जल्द समाधान करवाने के लिए कहा गया है। इस दौरान नगर परिषद के निवर्तमान सभापति मुस्ताक नजमी, पूर्व पालिकाध्यक्ष गफूर खानसहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ सहित निवर्तमान पार्षद भी मौजूद रहे। बाइट हकीम अली विधायक0
0
Report
Advertisement
सीकर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी प्रदर्शन: गौतम दत्त के इस्तीफे और कड़ी कार्रवाई की मांग
Sikar, Rajasthan:सीकर में सेवानिवृत पुलिसकर्मियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, डूंगला थाना प्रकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन सेवा निवृत पुलिसकर्मियों ने मंत्री गौतम दत्त के इस्तीफे और सख्त कार्रवाई की की मांग एंकर..... प्रदेश के मंत्री गौतम दक द्वारा 25 मई डूंगला पुलिस थाने के सामने थानाधिकारी और पुलिस कर्मियों को गाली गलौज किया गया। पुलिस कर्मियों की पत्नी के संबंध में भी उन्होंने अपशब्द बोले इसके विरोध में मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। मंत्री गौतम दक ने अपने संवैधानिक पद की गरिमा व मंत्री पद के शपथ का उसका भी उलंघन किया है। मंत्री के खिलाफ थाने में दर्ज की गई एफआईआर पर भी जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, इसकी भी हम मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर 15 दिन में कोई उचित कार्रवाई नहीं होती तो प्रदेश स्तर पर निर्णय कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सेवानिवृत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।0
0
Report
जयपुर के छात्रों ने JEE Advanced 2026 में प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान हासिल किया
Jaipur, Rajasthan:जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणामों में जयपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एलन जयपुर के क्लासरूम छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया है। प्रखर शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 69 हासिल कर जयपुर सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं रुचित अग्रवाल ने AIR 99 के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि चयनिका मंडल AIR 279 के साथ जयपुर की गर्ल्स टॉपर बनीं。 एलन जयपुर के दो विद्यार्थियों ने देशभर की टॉप-100 रैंक में जगह बनाई है। इसके अलावा 4 विद्यार्थियों ने टॉप-200, 8 ने टॉप-500, 17 ने टॉप-1000 और 53 विद्यार्थियों ने टॉप-5000 में स्थान हासिल किया है。 ALLEN के जोनल हेड एवं वाइस प्रेसिडेंट अरुण जैन ने बताया कि ये सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुभवी फैकल्टी और I मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है। संस्थान ने दावा किया है कि आईआईटी-जेईई के इतिहास में वह कई बार ऑल इंडिया टॉपर्स दे चुका है और इस बार भी उसके छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जयपुर का नाम रोशन किया है।0
0
Report
सन्त कबीर नगर में झपटमारी कर चेन छिनैती: एक अभियुक्त गिरफ्तार
Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर में पुलिस ने झपटमारी कर सोने की चैन छिनैती करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के पास से छिनैती की 2 लाख रुपए की सोने की चैन बरामद की है। अभियुक्त ने दो दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के मेंहदावल बाईपास के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर गले से चैन छिनैती की घटना को अंजाम दिया था। मामले की जांच-पड़ताल में जुटी कोतवाली पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को आज कोतवाली के औघोगिक क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है。0
0
Report
Advertisement
देवरिया में गला दबाकर हत्या: चार मित्र गिरफ्तार, शव गंडक नदी में मिला
Deoria, Uttar Pradesh:त्रिपुरेश पति त्रिपाठी देवरिया देवरिया जनपद में आज देवरिया पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया गया कि 30.5.26 को भाटपार रानी थाना क्षेत्र के गंडक नदी में एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो शव भाटपार रानी के रहने वाले सुशील साहनी का निकला। जांच से सामने आई कहानी हैरान करने वाली थी। सुशील के दोस्तों ने उसकी हत्या कर नदी में शव फेंक दिया था । पुलिस ने दीपक गौड, कमल अंसारी, नईम अंसारी और आशिक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के पूछताछ में इन चारों ने बताया कि वे सभी आपस में मित्र थे और एक साथ बैठे थे । शराब का दौर चला, इस दौरान सुशील से किसी बात को लेकर विवाद हुआ । विवाद गाली गलौज तक पहुंच गया । इसी को लेकर इन चारों ने मिलकर सुशील की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गंडक नदी में फेंक दिया।0
0
Report
आगरा में महिलाओं का BDO कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, तालाब खुदाई की मांग
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग - ब्लॉक कार्यालय पर गांव की महिलाओं का हंगामा, भारी संख्या में महिलाएं BDO कार्यालय पहुंचीं, तालाब खुदाई की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, गांव में तालाब ओवरफ्लो से हो रही समस्या, ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से की शिकायत, गांव के ही लोगों पर तालाब खुदाई रुकवाने का आरोप, BDO ने तालाब खुदाई का दिया आश्वासन, ब्लाक शमशाबाद के गांव बास महुआ का मामला।0
0
Report
नीमकाथाना में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत प्रभात फेरी जागरूकता रैली
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर नीमकाथाना में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के अंतर्गत जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पालिका नीमकाथाना द्वारा प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक अभियंता मामराज जाखड़ ने हरी झंडी दिखाकर की। इसके बाद प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। रैली के दौरान जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका कार्मिकों एवं स्थानीय नागरिकों ने अभियान में भाग लेते हुए जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य लोगों को जल संकट के प्रति जागरूक करना तथा जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देना है।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ के राधा-कृष्ण मंदिर की वर्षगांठ पर भव्य रथयात्रा और ध्वज परिवर्तन
Pratapgarh, Rajasthan:अरनोद में राधा-कृष्ण मंदिर क्षत्रिय मेवाड़ कुमावत समाज की वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को भव्य रथयात्रा एवं ध्वज परिवर्तन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक फूलों से सजाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। समाज के मीडिया प्रभारी लखन कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः भगवान राधा-कृष्ण के अभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद फूल-मालाओं से सुसज्जित रथ में भगवान को विराजमान कर भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा सुबह 9 बजे मंदिर से रवाना होकर सदर बाजार, महल चौक, दर्जी चौक, बस स्टैंड और गौतमेश्वर रोड सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा में सबसे आगे बैंड-बाजे भक्ति गीतों की मधुर धुनें बजा रहे थे, जबकि श्रद्धालु ढोल की थाप पर डांडिया नृत्य करते हुए चल रहे थे। महिलाओं ने हाथों में ध्वज लेकर शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाई। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भगवान राधा-कृष्ण के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। मंदिर पहुंचने के बाद लाभार्थी परिवार द्वारा नई ध्वजा का पूजन किया गया तथा मंदिर शिखर पर विधिवत ध्वज परिवर्तन की रस्म संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। समाजजनों ने आयोजन को सामाजिक एकता, धार्मिक परंपराओं और सामूहिक सद्भाव का प्रतीक बताया।0
0
Report
लोकायुक्त ने गोटेगांव के पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। जमीन नामांतरण के मामले में पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप। prarthi Sandeep Thakur से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। पडरिया मुआर हल्का के पटवारी घनश्याम गढ़वाल को लोकायुक्त ने दबोचा। जबलपुर लोकायुक्त टीम ने पटवारी को उसके घर से 5 हजार रुपये लेते पकड़ा। 5 सदस्यीय टीम ने कार्यवाही को दिया अंजाम। मामले में लोकायुक्त टीम की आगे की जांच और कार्रवाई जारी。0
0
Report
FMG छात्रों का राजस्थान मेडिकल काउंसिल के बाहर हंगामा, रजिस्ट्रेशन देरी पर विरोध
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान मेडिकल काउंसिल के बाहर आज फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स यानी FMG छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। रजिस्ट्रेशन में देरी से नाराज छात्र काउंसिल पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। छात्रों का कहना है कि उन्होंने विदेश से MBBS की पढ़ाई पूरी की, FMGE परीक्षा पास की और भारत में इंटर्नशिप भी पूरी कर ली, लेकिन इसके बावजूद उनका स्थायी रजिस्ट्रेशन अटका हुआ है। छात्रों का आरोप है कि एक ही बैच और समान दस्तावेज होने के बावजूद कुछ छात्रों को रजिस्ट्रेशन मिल गया, जबकि कई अब भी इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि बार-बार काउंसिल के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। वहीं राजस्थान मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. गिरधर गोयल का कहना है कि 6 मार्च 2026 को एनएमसी ने FMG को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के अनुसार दूतावास से विदेश में अध्ययन और ठहराव की पुष्टि जरूरी है। हालांकि ऑनलाइन स्टडी को भी शामिल किया गया है, लेकिन उसकी समयावधि को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। काउंसिल ने इस संबंध में एनएमसी से स्पष्टीकरण मांगा है और जवाब मिलने के बाद ही ऑनलाइन स्टडी वाले छात्रों के रजिस्ट्रेशन पर फैसला लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
बैतूल में मूंग खरीदी के पंजीयन में गिरदावरी बाधा बनी, बारिश से फसल खतरे में
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले में रवि सीज़न की मूंग फसल किसानों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। गिरदावरी नहीं चढ़ने के कारण किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन नहीं करवा पा रहे हैं,जिससे उन्हें समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेचने में दिक्कत आ रही है। जिले में 15 हजार हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में मूंग की खेती की गई है। सरकार ने 25 मई से मूंग खरीदी के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी है,लेकिन राजस्व विभाग द्वारा 90 प्रतिशत किसानों की फसल अभी तक ई-उपार्जन पोर्टल पर अपडेट नहीं की गई है। नियमितों के मुताबिक जब तक पटवारी द्वारा खसरे में फसल की ऑनलाइन गिरदावरी दर्ज नहीं होती,तब तक एमएसपी पर पंजीयन संभव नहीं है। किसानों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि मूंग की फसल पूरी तरह पककर तैयार है और कई जगह कटाई भी शुरू हो चुकी है। इसी बीच जिले में बारिश का दौर शुरू हो गया है,जिससे खेतों में रखी फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। किसान बता रहे हैं कि हमारी मूंग तैयार है,खेत में काट कर रखी है,लेकिन गिरदावरी नहीं होने से पंजीयन नहीं हो रहा। पटवारी कहते हैं आईडी ब्लॉक है। बारिश शुरू हो गई है,फसल खराब हो रही है। अगर फसल हटा ली तो बाद में मान्य नहीं होगी। किसानों का कहना है कि पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जून है,लेकिन गिरदावरी नहीं होने से वे समय पर पंजीयन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में वे लगातार पटवारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। बैतूल एसडीएम की माने तो जिन ग्राम पंचायतों में सर्वेयर नियुक्त हैं वहां गिरदावरी दर्ज की जा रही है। अन्य जगहों पर पटवारियों के माध्यम से काम किया जा रहा है। जल्द ही सभी किसानों की गिरदावरी दर्ज कर दी जाएगी। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते गिरदावरी पूरी कर पाएगा या फिर बारिश के चलते किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा और किसान एमएसपी पर मूंग बेचने परेशान होते नज़र आएंगे।0
0
Report
प्री मानसून की बौछार से किसानों के चेहरे खिले, कुछ फसलें प्रभावित
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:प्री मानसून की दस्तक, बारिश से किसानों के चेहरे खिले, कुछ फसलों को नुकसान हरदा। हरदा जिले के टिमरनी क्षेत्र में सोमवार को मानसून ने दस्तक दे दी। क्षेत्र में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश के चलते कृषि उपज मंडी में किसानों को अपनी उपज बचाने के लिए मशक्कत करते हुए देखा गया। अचानक हुई बारिश के कारण मंडी परिसर में मौजूद किसान अपनी फसल को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल और अन्य साधनों का सहारा लेते नजर आए। वहीं मूंग की फसल लगाने वाले कुछ किसानों को नुकसान होने की खबर भी सामने आई है। कई स्थानों पर तेज बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से फसल प्रभावित होने की आशंका जा रही है।0
0
Report
जोधपुर समेत ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश, ओले गिरने के साथ आंधी-तूफ़ान जारी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर मौसम में फिर हुआ अचानक से बदलाव , शाम होने के साथ ही आकाश में छाए बादल और तेज हवाएं हवाओं के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर, दिन भर की तपिस के बाद आम जनता को मिली गर्मी से राहत , ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई स्थान पर हो रही है बारिश, ओसिया सहित कुछ क्षेत्रों में गिरे ओले बालेसर कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में भी फिर शुरू हुई तेज आंधी के साथ बारिश, तेज हवाओ के साथ बारिश का दौर जारी,बारिश के साथ हो रही है हल्की ओलावृष्टि, तेज बारिश और अंधड़ के दौरान समूचे क्षेत्र में छाया अंधेरा, ठंडी हवाओं के चलने से गर्मी से मिली थोड़ी राहत,मौसम विभाग में जारी किया था बारिश का अलर्ट। देचू क्षेत्र में भी तेज बारिश का दौर पिछले एक घंटे से चल रहा है। वही क्षेत्र में ओले भी गिरे , बारिश व तेज आंधी से ग्रामीणों की भीषण गर्मी से भी राहत मिली।0
0
Report
Advertisement
