284003
झांसी में 25 साल का बारिश रिकॉर्ड टूटा, 180 मिमी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी जिले में पिछले 26 घंटे से लगातार बारिश हो रही है जिसमें 180 मिमी पानी गिर चुका है। यह बारिश 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अत्यधिक बारिश के कारण नदियां, नाले और नहरें ओवरफ्लो हो गई हैं जिससे यातायात में भारी बाधा आई है। राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विष्णुदेव साय के कैबिनेट में अहम फैसले: पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण
Raipur, Chhattisgarh:विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक। लिए गए महत्वपूर्ण फैसले। पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण के साथ नौकरी का रास्ता खुला0
0
Report
उदयपुर के परशुराम चौराहे के होटल में आग, दमकल ने पाया नियंत्रण
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर से बड़ी खबर, परशुराम चौराहे पर स्थित होटल में लगी आग, पूर्व पार्षद राकेश पोरवाल की बताई जा रही होटल, मौके पर जमा हुई लोगो की भीड़, आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंची मौके पर, आग पर पाया गया काबू, फायर सेफ्टी एक्यूमेंट लगाते समय हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला,0
0
Report
रांची दुर्गा पूजा: प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए
Ranchi, Jharkhand:रांची में दुर्गा पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की तैयारी तेज हो गई है। अक्टूबर में शुरू होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति और अखाड़ों के साथ बैठक की जा रही है। वहीं, 3 अक्टूबर तक रांची के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने की तैयारी है। जिला प्रशासन की ओर से पंडालों और पूजा स्थलों पर सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कई बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पंडालों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग कम से कम 7 से 8 दिनों तक सुरक्षित रखने की बात कही गई है। पंडालों में फायर सेफ्टी की व्यवस्था रखने के साथ ही आयोजकों को इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पुरुष वालंटियर के साथ महिला वालंटियर की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। वहीं, एसएसपी के निर्देश पर असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर नजर रखने की तैयारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडालों में एंबुलेंस की व्यवस्था रखने की भी बात कही गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस 24 घंटे सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी。 बाइट.... पारस राणा ,सिटी एसपी0
0
Report
Advertisement
उदयपुर रिश्वत केस: एसओजी एएसपी-दलाल गिरफ्तार, 2 करोड़ आरोप, 3 दिन रिमांड
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, 2 करोड़ रिश्वत लेने आरोप में एसओजी एएसपी मुकेश सोनी और दलाल सज्जन सिंह जैन के ट्रेप होने का मामला, एसीबी ने दोनों आरोपियो को न्यायालय में किया पेश, एसीबी ने दोनों आरोपियों के लिए मांगी रिमांड, न्यायालय ने दोनों को भेजा तीन दिन की पीसी रिमांड पर0
0
Report
धनबाद रंगाटांड़ अंडरपास निर्माण तेज—दुकानदारों की रोज़ी-रोटी पर फिर उठा सवाल
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -धनबाद शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रंगाटांड़ के पास बन रहे अंडरपास निर्माण को गति देने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को रेलवे की टीम ने अंडरपास की जद में आने वाले मकान और दुकानों को हटाने की कार्रवाई की। रेलवे के इंजीनियरों की निगरानी में करीब एक दर्जन मकान और दुकानों को बुलडोजर से तोड़ा गया।वही बताया जा रहा है कि रेलवे की जमीन पर वर्षों से दुकान और मकान बनाकर रह रहे लोगों को रेलवे की ओर से पहले ही जगह खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद आज रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने रोजगार को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि वे वर्षों से यहां दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। दुकान टूटने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। लोगों ने रेलवे से वैकल्पित व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि उनका रोजगार जारी रहे। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि रंगाटांड़ क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। अंडरपास बनने से यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकता है। लोगों ने मांग की कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर अंडरपास को जल्द से जल्द चालू किया जाए, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।0
0
Report
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति प्रवीण की हत्या की साजिश रची
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र में दिनदहाड़े प्रवीण हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया गया है। थाना रतनपुरी पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में मृतक प्रवीण की पत्नी रेखा, उसके प्रेमी विकास समेत राजा और कल्याण को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक प्रवीण की हत्या की साजिश उसकी पत्नी रेखा ने अपने प्रेमी विकास के साथ मिलकर रची थी। जांच में सामने आया कि रेखा के प्रवीण के दोस्त विकास से संबंध थे और प्रवीण अपनी पत्नी रेखा के साथ मारपीट करता था। इसी विवाद और प्रेम संबंध के चलते रेखा ने विकास के साथ मिलकर प्रवीण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हत्या के बाद प्रवीण की जमीन बेचकर करीब 10 लाख रुपये विकास को देने का वादा किया गया था। साजिश को अंजाम देने के लिए विकास के साथ राजा और कल्याण भी शामिल हुए। आरोपियों ने मिलकर साजिश के तहत प्रवीण की हत्या कर दी। घटना की जांच के दौरान पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, दो तमंचे और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की साजिश, घटना में उनकी भूमिका और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
जालौन: नाबालिग छात्र द्वारा ई-रिक्शा चलाने का वीडियो वायरल और परिवहन विभाग पर सवाल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में परिवहन विभाग की बडी लापरवाही आई सामने, झांसी-कानपुर हाइवे पर प्राइवेट स्कूल का छात्र स्वयं चला रहा ई-रिक्शा, ई रिक्शा चलाकर और छात्रों को बैठाकर गांव ले जाते नजर आया छात्र, नाबालिग छात्र का हाइवे पर ई-रिक्शा चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आखिर किसी दिन हो सकती है बड़ी घटना, परिवहन विभाग पर उठे गंभीर सवाल, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के NH-27 स्तिथ बड़ागांव का मामला。0
0
Report
ACB की बड़ी कार्रवाई: बांदीकुई रेलवे अधिकारी समेत 3 गिरफ्तार, 5 हजार रिश्वत पकड़े
Jaipur, Rajasthan:बांदीकुई (दौसा) बांदीकुई में ACB की बड़ी कार्रवाई ACB ने रेलवे के सेक्शन ऑफिसर सहित 3 को दबोचा, सेक्शन ऑफिसर धर्मराज गुर्जर, बांदीकुई डिस्कॉम का AEN छोटेलाल सैनी, लाइनमैन धर्मेन्द्र सैनी को किया ट्रैप, तीनों को 5 हजार रुपए की घूस लेते दबोचा, 10 हजार रुपए की करी थी डिमांड, मीटर चेंज करने की एवज में मांगी थी घूस0
0
Report
डोडा पोस्त तस्करी मामले में आरोपी गिरफ्तार, 17.42 किलोग्राम जब्त
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। डांगियावास थाना पुलिस और सीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्ट तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल समेत 17.420 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। पुलिस के अनुसार 29 सितंबर को सीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि सुनिल बाबल के घर पर अवैध मादक पदार्थ मौजूद है। सूचना पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान आरोपी को पुलिस की भनक लग गई और वह हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर काले रंग का प्लास्टिक कट्टा लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर चनाणी नाडी के अंगोर की भूमि पर उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में कट्टे से 17.420 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ और आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
सांभरलेक रेलवे स्टेशन पर शालीमार‑मालाणी एक्सप्रेस का पहला ठहराव, उत्साह में जनता
Dudu, Rajasthan:लोकेशन - सांभरलेक जिला - जयपुर सांभरलेक(जयपुर)- सांभरलेक रेलवे स्टेशन पर ठहरी खुशियों की रेलगाड़ी, शालीमार-मालाणी एक्सप्रेस के ठहराव की मिली सौगात, ट्रेन के प्रथम ठहराव पर लोगो में दिखा जोरदार उत्साह, पूर्व विधायक और पालिकाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, लोगों ने ट्रेन चालक और सहचालक का किया स्वागत, ट्रेन के ठहराव से हजारों लोगों को मिलेगी राहत, ट्रेन पकड़ने के लिए 8 किलोमीटर दूर फुलेरा जाना पड़ता था0
0
Report
झुंझुनूं नगर परिषद के नए सभापति-उपसभापति ने पदभार ग्रहण किया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अब्दुला अगवान और उप सभापति वीरेंद्र डारा ने बुधवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। नगर परिषद परिसर में आयोजित कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्षद, कांग्रेस नेता और शहरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ओला परिवार की खास मौजूदगी रही। सांसद बृजेंद्र ओला के साथ उनकी पत्नी एवं पूर्व जिला प्रमुख डॉ. राजबाला ओला तथा उनके पुत्र और कांग्रेस नेता अमित ओला भी मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के पार्षदों और अन्य कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया गया। इसके बाद सभापति अब्दुला अगवान के कक्ष का फीता काटकर उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करवाया गया। इसके बाद उप सभापति वीरेंद्र डारा ने भी अपना कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान सांसद बृजेंद्र ओला ने नगर परिषद सहित झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र की तीनों निकायों में कांग्रेस के बोर्ड बनने पर खुशी जताई। इसके साथ ही उनके बयान में अब आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी और जिला परिषद पर फोकस साफ नजर आया। सांसद बृजेंद्र ओला ने कहा कि शहर की सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज और जलभराव जैसी समस्याओं पर प्राथमिकता से काम होना चाहिए। उन्होंने सभापति, उप सभापति और सभी पार्षदों से मिलकर योजनाबद्ध तरीके से शहर के विकास पर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी वार्ड महत्वपूर्ण हैं और शहर के विकास में सभी का सहयोग लिया जाएगा। नवनिर्वाचित सभापति अब्दुला अगवान ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर की बिगड़ी हुई व्यवस्थाओं को सुचारू करना है। उन्होंने सभी 60 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास करवाने और सभी को साथ लेकर चलने की बात कही। अगवान ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था पिछले दो साल से बिगड़ी हुई है, जिसे व्यवस्थित किया जाएगा। जगह-जगह लगे कचरे के ढेर हटाकर शहर को क्लीन और सुंदर सिटी बनाने पर काम किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में जलभराव की समस्या को भी प्राथमिकता से दूर करने की बात सभापति ने कही। उन्होंने सांसद बृजेंद्र ओला के मार्गदर्शन में पूरी टीम के साथ मिलकर शहर के विकास को गति देने का भरोसा दिलाया। कार्यभार ग्रहण समारोह के साथ ही झुंझुनूं नगर परिषद में कांग्रेस के नए बोर्ड ने औपचारिक रूप से कामकाज संभाल लिया है। अब शहर की व्यवस्थाओं में सुधार और आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां राजनीतिक रूप से चर्चा के केंद्र में हैं।0
0
Report
लेपर्ड के हमले से वृद्ध महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत फैल गई
Dungarpur, Rajasthan:लेपर्ड के हमले से वृद्ध महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत डूंगरपुर जिले के चितरी थाना क्षेत्र के मोदरा छोटा गाँव में खेत पर घास लेने गई एक बुजुर्ग महिला पर लेपर्ड ने हमला कर दिया | हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | इधर क्षेत्र में लेपर्ड की दस्तक से लोगो में दहशत का माहौल है | वन विभाग ने लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है डूंगरपुर जिले के सागवाडा पुलिस उपाधीक्षक हेरंब जोशी ने बताया कि मोदरा छोटा गाँव निवासी 65 वर्षीय थावरी देवी खेत पर घास लेने गई थी | महिला जब खेत में कृषि कार्य कर रही थी, तभी अचानक पैंथर ने उनके गले पर झपट्टा मार दिया। महिला और आसपास मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाने पर पैंथर वहां से भाग निकला, लेकिन हमले के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ता तुरंत मौके पर पहुंचा और वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया गया। पुलिस ने शव को सागवाडा अस्पताल की मोर्चरी पहुँचाया | घटना की सुचना पर सागवाडा विधायक शंकरलाल डेचा भी मोर्चरी पहुंची ओर घटना की जानकारी ली | इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | इधर गाँव में पैंथर की दस्तक से लोगो में दहशत का माहौल है वन विभाग की ओर से पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है हेरंब जोशी पुलिस उपाधीक्षक सागवाडा0
0
Report
Advertisement
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ कार्रवाई तेज कर नमक नमूना लिया
Dholpur, Rajasthan:खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई , किराना स्टोर की दुकान से नमक का लिया सैंपल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई सरमथुरा (धौलपुर) जिले में आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार अभियान’ के तहत खाद्य सुरक्षा दल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार के नेतृत्व में बुधवार को सरमथुरा कस्बे में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा दल ने पीएनबी बैंक के पास स्थित किराना स्टोर की दुकान से नमक का नमूना लिया। नमूने को निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया कि आमजन तक शुद्ध खाद्य सामग्री पहुंचे इस उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं प्रचलित नियमों के तहत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए जिले में नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को भी निर्धारित मानकों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही विक्रय करने के निर्देश दिए।0
0
Report
जोधपुर में डोडा पोस्त तस्करी: तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। डांगियावास थाना पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करी के मामले में तीन महीने से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी श्रवण विश्नोई पुत्र भाखरराम, निवासी जाणियों की ढाणी बिड़ासनी, डांगियावास के खिलाफ 5 जून 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के घर के पीछे बने पशु बाड़े में दबिश देकर 28.610 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। कार्रवाई के बाद आरोपी फरार हो गया और अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था। 28 सितंबर को आरोपी के जोधपुर आने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उसे दस्तयाब किया। पूछताछ और अनुसंधान के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया。0
0
Report
बेगूसराय में आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य पहचान आभा आईडी बनाने का अभियान तेज
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय जिले में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन यानी एबीडीएम के तहत नागरिकों की आभा आईडी बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। जिला प्रशासन का लक्ष्य जिले के सभी पात्र नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य पहचान से जोड़ना है। जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने बताया कि जिले में आभा आईडी बनाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आभा आईडी बनने के बाद मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़े पुराने रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। इससे डॉक्टरों को भी मरीज के पूर्व इलाज और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी समझने में सुविधा होगी। दरअसल, बेगूसराय जिले में कुल 36 लाख 60 हजार नागरिकों की आभा आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध अब तक 20 लाख से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाई जा चुकी है, जबकि अभी 16 लाख 60 हजार लोगों को इस डिजिटल स्वास्थ्य पहचान से जोड़ना बाकी है। आभा आईडी नागरिकों की डिजिटल स्वास्थ्य पहचान है। इसके माध्यम से स्वास्थ्य से जुड़े रिकॉर्ड को सुरक्षित तरीके से डिजिटल रूप में रखा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं में इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। डीएम रिची पांडेय ने अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले सभी मरीजों की आभा आईडी बनाने का निर्देश दिया है। इसके लिए अस्पतालों में तैनात ऑपरेटर, सीएचओ और एएनएम की मदद ली जाएगी। वहीं आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर एम-आशा ऐप के माध्यम से लोगों की आभा आईडी बनाएंगी। स्कूलों में क्लास टीचर के माध्यम से बच्चों की आभा आईडी बनाई जाएगी। इसके साथ ही विद्यालयों के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी आभा से जोड़ा जाएगा। पंचायती राज विभाग जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लोगों को आभा आईडी के प्रति जागरूक करेगा। वहीं आरटीपीएस काउंटर, जीविका समूह, राशन वितरण केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लोगों की आभा आईडी बनाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा नागरिक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी के वीएलई के माध्यम से या स्वयं आभा ऐप का इस्तेमाल कर अपनी आभा आईडी बना सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ना और स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराना है。0
0
Report
Advertisement
