284128
झांसी मेडिकल कॉलेज में नवजात वार्ड में आग लगने से 10 बच्चों की गई जान
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु वार्ड में रात करीब 10 बजे आग लग गई। उस समय वार्ड में 54 बच्चे भर्ती थे। आग लगने पर जूनियर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अविनाश कुमार, SSP सुधा सिंह, मंडलायुक्त विमल दुबे और डीआईजी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे। सभी बच्चों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खूँटी में जन्माष्टमी: जरिया गढ़ दो दिवसीय मटकी फोड़ उत्सव सम्पन्न
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - मटकी फोड़ कार्यक्रम के साथ जरिया गढ़ में जन्माष्टमी का दो दिवसीय अनुष्ठान समाप्त। एंकर - खूँटी जिले के जरिया गढ़ में उत्कल समाज द्वारा पारम्परिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। कंसारी मोहल्ला के राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर दो दिवसीय अनुष्ठान आयोजित किया गया था जिसमें आज पूरे उल्लास के साथ मटकी फोड़ कार्यक्रम किया गया। मटकी फोड़ कार्यक्रम में गांव के महिला पुरुष बच्चे सभी लोगों ने भाग लिया। साथ ही भगवान कृष्ण का प्रमुख प्रसाद मोहन भोग का वितरण किया गया। साथ ही 24 घंटे का अखण्ड हरि कीर्तन व जप-तप के पश्चात् हवन यज्ञ आदि किया गया। उसमें विभिन्न जिलों से भी लोग पहुंचे थे। उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया। विजुअल - मटकी फोड़ कार्यक्रम व अन्य अनुष्ठान।0
0
Report
बिहार में जेडीयू-आरजेडी के आरोप-प्रत्यारोप: जन्माष्टमी पर राजनीति का तू-तू मैं-में
Patna, Bihar:जेडीयू ने कहा ये सारी बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं और इस तरह के आरोप लगाकर राष्ट्रीय जनता दल खुद अपनी जड़ों को खोदने का काम कर रहा है। सायन कुणाल कोई छोटे-मोटे व्यक्ति नहीं हैं। वे स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल जी के बेटे हैं, जिनका आध्यात्मिक क्षेत्र में, बिहार की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में पूरे देश में सम्मान रहा है। सायन कुणाल भी उसी परंपरा और उसी राह पर आगे बढ़ रहे हैं। जहाँ तक अशोक चौधरी जी का सवाल है, सायन कुणाल उनके दामाद हैं। उनका अपने ससुर के कार्यक्रम में जाना स्वाभाविक है और उन्होंने एक अच्छा आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया। मेरा मानना है कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं। बिहार की खूबसूरती ही उसकी गंगा-जमुना तहज़ीब और आपसी भाईचारे में है। धर्म कोई भी हो, हर धर्म इंसान को प्रेम, शांति और मिल-जुलकर रहने की शिक्षा देता है। इसलिए राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं को इस तरह के आरोप लगाकर समाज को कमजोर करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन समाज की एकता और भाईचारा उससे कहीं ऊपर है। बाइट — खालिद अनवर, MLC जेडीयू भाजपा ने कहा आरजेडी के नेताओं के बयानों से साफ है कि उन्हें सनातन और हमारी संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग लगातार ऐसे बयान देते हैं, जिससे एक वर्ग विशेष को खुश करके वोट बैंक की राजनीति की जा सके। लेकिन बिहार की जनता अब इस राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है। जहां तक जन्माष्टमी के आयोजन का सवाल है, कोई भी सनातनी व्यक्ति भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाता है। सायन कुणाल जी ने जिस भव्यता के साथ जन्माष्टमी का आयोजन किया, उसके लिए उन्हें हृदय से धन्यवाद देना चाहिए। बिहार के गांव-गांव और कोने-कोने में जन्माष्टमी मनाई जाती है। इसमें किसी को आपत्ति या जलन क्यों होनी चाहिए? और सुनील सिंह जी अगर लूट-खसोट की बात करते हैं, तो उन्हें अपने राजनीतिक अतीत और अपनी पार्टी के इतिहास पर भी नजर डालनी चाहिए। आरजेडी के शासनकाल को बिहार की जनता ने कानून-व्यवस्था और जंगलराज से जोड़कर देखा है। इसलिए दूसरों पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। आरजेडी की यही वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति बिहार की जनता पहले भी नकार चुकी है। आने वाले समय में भी जनता अपने वोट से जवाब देगी। सनातन का अपमान करने और समाज को बांटने की राजनीति करने वालों को बिहार की जनता निश्चित रूप से सबक सिखाएगी। बाइट — पवन जयसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राजद ने कही जन्माष्टमी आस्था और भक्ति का पर्व है, लेकिन सवाल ये है कि सरकार और सत्ता से जुड़े लोग इस पर्व को किस तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। एक तरफ बिहार बाढ़ की मार झेल रहा है, लोग परेशान हैं, और दूसरी तरफ करोड़ों रुपये खर्च करके बड़े-बड़े आयोजन किए जा रहे हैं। पटना के कृष्णोत्सव में पंजाबी सिंगर बी प्राक को बुलाया गया, कार्यक्रम में अशोक चौधरी जी और उनकी बेटी शांभवी चौधरी की मौजूदगी रही। अब सवाल ये है कि क्या बिहार में कलाकारों की कमी है? क्या बिहार के भोजपुरी और स्थानीय कलाकार इतने कमजोर हैं कि जन्माष्टमी के मंच पर उन्हें मौका नहीं दिया जा सकता? बिहार की जनता ये सवाल पूछ रही है कि भगवान कृष्ण के नाम पर होने वाला आयोजन कहीं राजनीतिक लॉन्चिंग का मंच तो नहीं बन रहा? अगर बिहार और बिहारी की इतनी ही चिंता है, तो बिहार के कलाकारों, युवाओं और बाढ़ पीड़ितों पर भी उतना ही ध्यान क्यों नहीं? आप बिहार की संस्कृति की बात करते हैं, बिहार के गौरव की बात करते हैं, लेकिन जब मौका आता है तो स्थानीय कलाकारों को छोड़कर बाहर से कलाकार बुलाए जाते हैं। इसलिए सवाल बिल्कुल सीधा है—जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के भक्ति उत्सव के लिए थी या राजनीतिक परिवार के प्रचार और लॉन्चिंग के लिए। बाइट — मधुमंजूरी, प्रवक्ता राजद कांग्रेस ने कहा देखिए, अशोक चौधरी जी लगातार अपने दामाद को राजनीति में सेट करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपना कोटा भी तय कर दिया है और अब तमाम कोटा होने के बावजूद लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके जरिए किसी न किसी तरीके से अपने दामाद को एडजस्ट कराया जा सके। बेटी को तो उन्होंने सेट कर लिया, लेकिन राजनीति में किसी को कोई नेता नहीं, बल्कि जनता सेट करती है। और जनता से चुके हुए लोग अगर इस तरह के कार्यक्रमों और कोटा के सहारे अपने परिवार को राजनीति में स्थापित करने की कोशिश करेंगे, तो बिहार की जनता इसे अच्छी तरह समझती है। सच्चाई यह है कि जनता परिवारवाद और इस तरह की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। जनता के बीच जिसकी स्वीकार्यता होगी, वही राजनीति में आगे बढ़ेगा—किसी नेता की कृपा या किसी कोटे से नहीं। बाइट — डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस0
0
Report
बसैठ गांव में बच्चों की गुहार से गलियां रोशन, डीएम ने किया व्यवस्था सुधार
Mainpuri, Uttar Pradesh:बसैठ गांव में बच्चों की गुहार से गलियां रोशन, डीएम ने किया व्यवस्था सुधार। कुछ समय पहले गांव की गलियों में अंधेरा था और बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अनुसार गली-गली रोशनी हो गई और बच्चों ने डीएम को धन्यवाद दिया।0
0
Report
Advertisement
झांसी पुलिस ने आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार कर 53 बंधकों को मुक्त कराया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बबीना थाना और साइबर थाना पुलिस ने आठ साइबर ठगो को गिरफ्तार कर उनके चंगुल ने बंधक बनाकर रखे गए 53 पुरुष और महिलाओं को मुक्त कराया है। पुलिस की गिरफ्त में आये गिरोह के सदस्यों के कब्जे से फर्जी कंपनियों से संबंधित 6 रजिस्टर, 6 डायरी, 8 हजार से ज्यादा की नगदी, 52 स्टाम्प पेपर, जाली दस्तावेज, एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। दरअसल पुलिस को शिकायत मिली थी कि प्रेमनगर के राजगढ़ स्थित मैसर्स मां लक्ष्मी एसोसिएट के नाम कार्यालय खुला है, और भोले भाले बेरोजगार युवकों को मल्टी लेवल कंपनी सेंटोस में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 से 30 हजार रुपये वसूल किये जा रहे और उन्हें धमकाकर बंधक बना लिया जाता है। फिर बंधक बनाए गए लोगों से फोन कॉल कराकर उनके परिचितों को नौकरी का लालच देकर बुलाया जाता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छापा मारा तो मौके पर संगठित गैंग के आठ लोग 3 महिला और 50 युवकों को बंधक बनाकर काम करा रहे थे। पुलिस ने इन सब लोगों को मुक्त कराया और पूंछताछ में लोगों ने बताया कि एंट्री फार्म के नाम पर 1100 रुपये और नौकरी शुरू कराने के नाम पर उनसे 25 से 30 हजार रुपये वसूल किये गए हैं। ये संगठित रूप से साइबर ठगी का काम करने वाली गैंग वाराणसी और लखनऊ में भी इसी प्रकार से लोगों को नौकरी का झांसा देकर अवैध गतिविधियां कर चुकी है। झांसी में ये गैंग 3 महीने से किराये के मकान में प्रशिक्षण केन्द्र बनाकर फर्जी नौकरी देने के नाम पर ठगी और अवैध गतिविधियां संचालित कर रहे थे। पकड़े गए लोग राजस्थान और बिहार के रहने वाले हैं。0
0
Report
एटा पटाखा गोदाम पर बड़ी छापेमारी: FIR दर्ज, गोदाम सील
Etah, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग... एटा में श्री श्याम पटाखा दुकान और गोदाम पर पुलिस और प्रशासन ने मारा छापा, पुलिस और प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ की गई छापेमारी, लंबे समय से इस पटाखा गोदाम की अनिमियता को लेकर लोग जिला प्रशासन से कर रहे थे शिकायत, पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा गोदाम में 3 घंटे तक चली छापेमारी, छापेमारी के दौरान दुकान और गोदाम में पटाखों के भंडारण और बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से की जांच, जांच में पाई गई कई अनिमिकताएं, सुरक्षा मानकों को लेकर की जा रही थी अनदेखी, जिला प्रशासन ने संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कर गोदाम में डाला ताला, नियमों की अनदेखी मिलने पर प्रशासन ने की कार्रवाई, प्रशासन की कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप, पटाखा माफिया के गोदाम पर ‘पत्रकार’ का बोर्ड और गले में प्रेस कार्ड के साथ हाथ में माइक आईडी, छापेमारी के बीच पहचान पर भी उठे बड़े सवाल, बड़ा सवाल ???ये इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बाबजूद भी SDM सदर श्वेता सिंह मौके पर मीडियाकर्मियों को आखिर क्यों नहीं दी बाइट, बाइट की कोई आवश्यकता नहीं है डिटेल्स ले लीजिएगा आप थाने से - श्वेता सिंह, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के हरिवेदी इंटर कॉलेज स्थित श्री श्याम पटाखा गोदाम का पूरा मामला.0
0
Report
तीन सदस्यीय टीम भेजी, CMO के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की जांच शुरू
Fatehpur, Uttar Pradesh:सीएचसी, पीएचसी प्रभारियों और संविदाकर्मिको की शिकायत पर शासन से आई टीम. सीएमओ यू.बी.सिंह के खिलाफ जांच करने पहुंची टीम. वित्तीय अनियमितता और कर्मचारियों ने शोषण की थी शिकायत. शासन से तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए भेजी. टीम ने डाक बंगला से कर्मचारियों के दर्ज किए बयान. NRHM कर्मी और डॉक्टरों के दर्ज किए बयान, टीम शासन को सौपेगी अपनी रिपोर्ट0
0
Report
Advertisement
चलती बोलेरो में किशोरी के साथ गैंगरेप: तीन किशोरों के खिलाफ मुकदमा
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में किशोरी से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉपी खरीदने गई किशोरी को तीन किशोर बोलेरो में बैठाकर ले गए और चलती गाड़ी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में किशोरी के चाचा की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक किशोरी के साथ गैंगरेप का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि किशोरी कॉपी खरीदने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान तीन किशोर उसे बोलेरो गाड़ी में बैठाकर ले गए। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि चलती बोलेरो में तीनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद सड़क पर फेंककर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद किशोरी के चाचा ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मंझनपुर पुलिस ने तीन किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामलों में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
हरियाणा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना से पात्र महिलाएं पातीं 2100 रुपये प्रतिमाह
Rohtak, Haryana:दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,100 की आर्थिक सहायता दी जाती है बैंक खाते में सीधे (DBT) ₹2,100 प्रति माह भेजे जाते गौरतलब है कि इस योजना की शुरुआत 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर की गई थी वही लाभार्थियों का कहना है कि ये योजना सरकार ने अच्छी चलाई है लेकिन योजना के पैसे हर महीने नहीं आते सरकार से अनुरोध की हर महीने अगर ये पैसे मिले तो अधिक फायदा होगा0
0
Report
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने रिक्त पद भरने की घोषणा, अगली बैठक 2 दिसंबर को
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या(उत्तर प्रदेश): श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि महाराज ने कहा, "हमारी बैठक बहुत सफल रही। इसमें तीन न्यासियों के रिक्त पदों को भरा गया। महेश भागचंदका, मदन मोहन पांडेय और डॉ. निर्मला यादव का समावेश हुआ। कोषाध्यक्ष का पद महेश भागचंदका को दिया गया। महासचिव का रूप में सेवा का दायित्व मुझे सौंपा गया है...अगली बैठक 2 दिसंबर को होगी।"0
0
Report
Advertisement
झारखंड के साहिबगंज में SIR प्रक्रिया के फर्जी निवास प्रमाण पत्र पर FIR
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज में SIR प्रक्रिया में फर्जी निवास प्रमाण पत्र मामले में प्रज्ञा केंद्र संचालक समेत 5 पर प्राथमिकी दर्ज. गांव में जांच करने पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार, उपयुक्त दीपक दुबे सहित अन्य पदाधिकारी | बरहरवा प्रखंड में फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने का गंभीर मामला सामने आया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने प्रज्ञा केंद्र संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. दस्तावेज सत्यापन के दौरान इन प्रमाण पत्रों पर संदेह हुआ था. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को बरहरवा प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया. उनके साथ जिले के उपायुक्त दीपक दुबे भी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया. मिली जानकारी के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया के तहत दस्तावेज सत्यापन के दौरान आहुतग्राम पंचायत के बूथ संख्या 55 के रबी शेख (26 वर्ष), पिंटू शेख (35 वर्ष), संटु शेख (33 वर्ष) और रुबेदा बीबी (64 वर्ष) के निवास प्रमाण पत्र पर संदेह हुआ. इसके बाद मामले की जांच को लेकर बरहरवा अंचल कार्यालय को पत्र लिखा गया. जाँच के दौरान चारों के निवास प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए. जांच में यह भी सामने आया कि गांव में प्रज्ञा के संचालक द्वारा फर्जी तरीके से यह प्रमाण पत्र बनाया गया था. सीएसपी संचालक सहित पांच लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्यवाही का आदेश सीईओ द्वारा दिया गया.0
0
Report
जातिगत जनगणना पर कांग्रेस प्रवक्ता का बड़ा आरोप: ओबीसी को छलावा बताया
Muzaffarpur, Bihar:केंद्र सरकार द्वारा लाए गए जातिगत जनगणना के प्रारूप को कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रा बाथम ने ओबीसी समाज के साथ छलावा करार दिया. शनिवार को मुजफ्फरपुर पहुंची चित्रा बाथम ने जिला कांग्रेस कार्यालय में केंद्र सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि सरकार के प्रारूप के 10वें कॉलम से स्पष्ट होता है कि मोदी सरकार जातिगत जनगणना से बचने का प्रयास कर रही है. चित्रा बाथम ने कहा कि इस विकल्प में जाति के लिए खुला विकल्प दिया गया है. इसमें कई जातियों की उपजातियां और गोत्र शामिल हैं. इससे जातियों की वास्तविक और सटीक गणना में कठिनाई होगी. उन्होंने कहा कि यदि सही आंकड़े सामने नहीं आएंगे तो सरकार संसाधनों और योजनाओं का उचित एवं न्यायपूर्ण बंटवारा भी नहीं कर पाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजनीतिक लाभ और वोट बैंक की राजनीति के लिए अपनी जाति को ओबीसी वर्ग से जोड़कर समाज को भ्रमित किया और अब एक बार फिर मुखौटे के पीछे छिपकर ओबीसी समाज को धोखा देने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं चिराग पासवान और जीतनराम मांझी मे आरक्षण को लेकर चल रहे टीका टिपण्णी पर चित्रा बाथम ने कहा कि दोनों बस स्वार्थ की राजनीती करते है. उनका सामाजिक न्याय सिर्फ अपने और अपने परिवार के लिए रहा है. उन्हें अपने समाज की कोई चिंता नहीं है.0
0
Report
बाढ़ के बीच CM के 13 जिलों में कैम्प, CBI पर बड़ा फैसला
Kishanganj, Bihar:बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का 13 जिलों में प्रभारी मंत्री और सचिव के कैम्प करने का मेगा प्लान जारी और बिहार में CBI जांच को लेकर बड़ा फैसला..CBI जांच से पहले बिहार सरकार की मंजूरी जरूरी पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने कहा कि आम जनता को किसी भी तरह से दिक्कतों का सामना नही करना पड़े, इसके लिए प्रभारी मंत्री और सचिव कैम्प करेंगे और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहचाने में मदद करेंगें।0
0
Report
Advertisement
बिहार के बगहा में गंडक नदी के जलस्तर पर निगरानी, नेपाल सीमा पर बचाव तैयारी तेज
Bagaha, Bihar:इंट्रा-नेपाल सीमा पर वाल्मीकिनगर गंडक बराज से शनिवार को 1.29 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। नेपाल में हुई त्रासदी के दसवें दिन स्थिति काबू में है। सीमावर्ती नेपाल में बारिश की संभावना और बाढ़/कटाव के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। SDM चांदनी कुमारी और अधीक्षण अभियंता एम ए जिलानी ने स्थल निरीक्षण कर जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को आवश्यक निर्देश दिए हैं ताकि जल स्तर की मॉनिटरिंग सही ढंग से हो सके। गंडक नदी की दिशा बदले से तटबंधों की 24 घंटे सतर्क निगरानी जारी है। मंगलपुर के hot spot में पहले कटाव रहा, अब स्थिति सामान्य हो सकती है लेकिन रातों-रात सतर्कता बरती जा रही है। राहत सामग्री का भारी स्टॉक रखा गया है ताकि बाढ़/कटाव जैसी स्थितियों में तत्काल नियंत्रण किया जा सके। नेपाल से नारायणी-गंडक नदी सामान्य होने का दावा किया गया है, पर तराई क्षेत्र में बारिश होने पर जलस्तर बढ़ने की स्थिति में दियारा के निचले इलाकों को खाली करवाने के निर्देश हैं। उप-जिलाधिकारी और सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर बांध की निगरानी और निरंतर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं ताकि बचाव कार्य तेज़ी से संचालित हो सके।0
0
Report
झीरम कांड: NIA फैसले पर कांग्रेस ने बड़ा हमला, सच क्या है?
Begun, Rajasthan:झीरम कांड पर NIA कोर्ट के फैसले को लेकर कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है.. PCC चीफ दीपक बैज प्रेसकांफ्रेन्स कर कहा कि इस फैसले से पीड़ित परिवार, बस्तर, छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस परिवार को न्याय नहीं मिला.. बैज ने झीरम कांड को महज नक्सली हमला नहीं, बल्कि बड़ा राजनीतिक षडयंत्र और सुपारी किलिंग बताया.. उनका आरोप है कि राजनीतिक षडयंत्र के एंगल से जांच नहीं की गई और भाजपा सरकार के दौरान NIA की जांच का एंगल बदला गया.. बैज ने सवाल उठाया कि NIA ने करीब 200 नक्सलियों के शामिल होने की बात कही, 39 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ, लेकिन कार्रवाई महज 10 नक्सलियों पर हुई.. उन्होंने पूछा- क्या इतने बड़े नरसंहार के सिर्फ यही 10 लोग मास्टरमाइंड हो सकते हैं? कांग्रेस ने झीरम कांड में सरेंडर कर चुके बड़े नक्सलियों से पूछताछ नहीं होने पर भी सवाल उठाए हैं.. बैज ने आरोप लगाया कि बड़े नक्सलियों को बचाया गया और छोटे कैडर के नक्सलियों को मोहरा बनाया गया.. कांग्रेस ने अब तत्कालीन मुख्यमंत्री, तत्कालीन गृहमंत्री, तत्कालीन DGP और सरेंडर कर चुके बड़े नक्सलियों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है.. बैज ने साफ कहा- कांग्रेस NIA की जांच और कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं है और झीरम के पूरे राजनीतिक षडयंत्र का सच सामने आना चाहिए..0
0
Report
दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी का नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट फेस्टिवल में स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में आयोजित 'नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट फेस्टिवल' में शामिल हुए, जहाँ आयोजकों और पूर्वोत्तर के छात्रों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में युवा जुटे। इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के छात्रों और लोगों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया。0
0
Report
Advertisement
