284002
दिवाली और छठ पर झांसी स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के खास इंतजाम
Jhansi, Uttar Pradesh:आगामी दिवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए झांसी रेल मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष तैयारियां की हैं। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्रियों के लिए दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा और व्यवस्था की जानकारी ली। सिन्हा ने निर्देश दिए कि ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अचानक नहीं बदले जाने चाहिए ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदीप पुरी के राज्यसभा नामांकन पर कांग्रेस का विरोध, पुतला दहन से उग्र प्रदर्शन
Vidisha, Madhya Pradesh:हरदीप पुरी के नामांकन पर कांग्रेस का विरोध, फूंका पुतला केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजे जाने के नामांकन को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। विदिशा के माधवगंज चौराहे पर नगर कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए हरदीप पुरी का पुतला दहन किया और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने एपस्टीन फाइल्स से जुड़े विवाद का हवाला देते हुए भाजपा नेतृत्व के फैसले पर सवाल उठाए। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी और नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स के संदर्भ में सार्वजनिक चर्चा में आए व्यक्ति को राज्यसभा भेजने का निर्णय कई सवाल खड़े करता है। वहीं नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू ने कहा कि प्रदेश की राजनीतिक गरिमा और जनता के सम्मान से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और इस मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने की बात कही।0
0
Report
खाद्य सुरक्षा विभाग ने आवासीय पनीर निर्माण इकाई पर छापा, 128 किलोग्राम पनीर बरामद
Morena, Madhya Pradesh:त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एक घर में संचालित पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी कर 128 किलो पनीर और 10 किलो रिफाइंड तेल जब्त किया गया है। विभाग ने पनीर और तेल के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं, वहीं पनीर रखने वाले फ्रीजर को सील कर दिया गया है। दरअसल, खाद्य सुरक्षा विभाग को एक आवासीय मकान में पनीर निर्माण की शिकायत मिली थी। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान 128 किलो पनीर और 10 किलो रिफाइंड तेल बरामद किया गया। विभाग ने सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा ने स्टरलाइट एग्रो के स्टोरेज से 1500 किलो सामग्री सीज
Jaipur, Rajasthan:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई स्टरलाइट एग्रो लिमिटेड कोल्ड स्टोरेज से 1500 किलो धनिया एवं लाल मिर्च पाउडर सीज दीपावली के त्योहार को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से भीलवाड़ा जिलेभर में सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चित्तौड़ रोड स्थित स्टरलाइट एग्रो लिमिटेड कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान टीम ने मौके पर 1500 किलोग्राम खाद्य सामग्री सीज की। इसमें साबुत धनिया एवं लाल मिर्च पाउडर शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान लाल मिर्च पाउडर का नॉन एक्ट के तहत तथा साबुत धनिया का एक्ट के तहत नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोनों खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला अजमेर भिजवाए हैं। अब प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
सिवनी में दिशा समिति की बैठक: केंद्र-राज्य विकास योजनाओं की समीक्षा
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास कार्य की विभिन्न कार्य योजनाओं की क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए घंसौर में मंडला सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति 'दिशा' की बैठक आयोजित की गई बैठक में पिछली बैठक की कार्रवाई विवरण के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई एवं वन विभाग कृषि तथा ऊर्जा विभाग से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की गई एवं जल संसाधन विभाग , पेंच परियोजना लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग तथा जल निगम द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई बैठक में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह के अलावा कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार पुलिस अधीक्षक श्री लालकृष्ण चांदनी एवं जिले के सभी प्रमुख अधिकारी गण उपस्थित रहे बाइट अंजू अरुण कुमार कलेक्टर सिवनी बाइट फग्गनसिंह कुलस्ते सांसद0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा पर्यटन स्टॉल का निरीक्षण किया; SHG महिलाओं की आय पर जानकारी
Chandigarh, Chandigarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा पर्यटन की स्टाल का किया निरीक्षण गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस और भारत पर्व कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने किया निरीक्षण विभाग द्वारा स्टॉल पर लगाए गए One District One Product और एक स्टार्टअप की ली जानकारी सोनीपत के शहद, हिसार के Personal Air Purifier, फ़रीदाबाद की गजक और Self Help Group द्वारा बनाई जाने वाली मनकों की माला के विषय में भी प्रधानमंत्री को कराया गया अवगत पीतल के बर्तन से जुड़े स्टार्टअप की भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई जानकारी हरियाणा द्वारा लगाया गया पारंपरिक बीन और नगाड़ा पार्टी का भी प्रधानमंत्री ने किया अवलोकन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन सभी उत्पादों से Self Help Group की महिलाओं को होने वाली मासिक आय के विषय में दी गई जानकारी0
0
Report
चित्रकूट कलेक्ट्रेट में सीडीओ की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई संपन्न
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:जिला पोषण समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, अपूर्ण निर्माण एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित बाल विकास एवं पोषण विभाग की योजनाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, मरम्मत एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के कार्य प्राथमिकता पर कराए जा रहे हैं। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति से भी अवगत कराया। सीडीओ ने निर्देश दिए कि सभी अपूर्ण निर्माण कार्यों को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने बीएसए को निर्देशित किया कि प्री-प्राइमरी शिक्षा के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से वर्तमान में निजी भवनों में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिक अथवा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में साडा (SADA) सहित समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि निर्माण एवं मरम्मत संबंधी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। सीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित समस्त खंड विकास अधिकारी (BDO), बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO), मुख्य सेविकाएं (सुपरवाइजर) तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर के थाणा में बर्तन धोने को लेकर विवाद, देवर ने भाभी पर हमला
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - बर्तन धोने को लेकर विवाद, देवर ने भाभी पर चाकू से किया हमला एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के थाणा गांव में घर पर बर्तन धोने को लेकर हुए विवाद में देवर ने अपनी भाभी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला के गाल पर गंभीर चोट आई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बॉडी - मामले के अनुसार थाणा गांव निवासी रेखा का बर्तन धोने की बात को लेकर पति राकेश, देवर सागर और सागर की पत्नी निशा के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसी दौरान देवर सागर ने घर में रखा चाकू निकालकर अपनी भाभी रेखा पर हमला कर दिया। चाकू रेखा के गाल पर लगने से वह लहूलुहान हो गई। घटना के बाद घायल रेखा को निजी वाहन से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। महिला के भाई ने कोतवाली थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट - गौतमलाल यादव घायल महिला का भाई अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
एडीआरएम ने रतनगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, अमृत भारत योजना का जायजा
Churu, Rajasthan:एडीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, जनसंवाद में सुनीं समस्याएं रतनगढ़। बीकानेर रेल मंडल के एडीआरएम राजेंद्र सिंह चौधरी ने रतनगढ़ रेलवे स्टेशन का दौरा कर अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत स्टेशन का निरीक्षण करने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और आमजन से रूबरू होकर संवाद स्थापित करना था। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का नया स्वरूप बनकर लगभग तैयार है, जो क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने रेल प्रशासन के साथ-साथ आम जनता से भी स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग की अपील की। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मांगों और समस्याओं पर एडीआरएम ने स्पष्ट किया कि कई स्थानीय समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। क्षेत्र में नई रेल सेवाओं के संचालन को लेकर मंडल स्तर पर आकलन जारी है और इसके प्रस्ताव मुख्यालय भेजे जाते हैं। वहीं शहर में रेलवे ओवरब्रिज की मांग पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया जारी है। राज्य सरकार और रेलवे दोनों अपने-अपने स्तर पर डीपीआर तथा अन्य औपचारिकताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, ताकि आमजन को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।इस अवसर पर काफी संख्या में आमजन, विद्यार्थी एवं रेलवे अधिकारी उपस्थित थे。0
0
Report
सीतापुर की खराब सड़कों से अंजाम: 70 वर्षीय त्रिलोक चंद्र अग्रवाल की मौत
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सरगुजा जिले के सीतापुर में खराब सड़को की वजह से हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम 6 बजे सेंट्रल बैंक के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार लगभग 70 वर्षीय त्रिलोक चंद्र अग्रवाल की ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं इस घटना ने एक बार फिर सीतापुर की बदहाल सड़कों और यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद मृतक का शव करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। इस दौरान अस्पताल की एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। बाद में पुलिसकर्मियों ने शव को उठाकर करीब 100 मीटर तक पहुंचाया। जिसके बाद ऑटो के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले जाने की व्यवस्था की गई। आगे की जांच करने में पुलिस जुट गई।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: सुंदरपुर में बंगाल स्वीट हाउस की मनमानी, सड़क को बनाया पार्किंग, ट्रैफिक जाम से जनता हलकान
Varanasi, Uttar Pradesh:बिक्री के चक्कर में सड़क पर अतिक्रमण, बंगाल स्वीट हाउस से लगा जाम, चंद कदमों पर खड़े रहते हैं RTO पुलिस मयंक कश्यप/ वाराणसी। सुंदरपुर स्थित बंगाल स्वीट हाउस पर मिठाई की बिक्री बढ़ाने के चक्कर में सड़क पर अतिक्रमण कर जाम लगाने का आरोप लगा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुकान के सामने सड़क तक सामान और गाड़ियां खड़ी कर आवागमन बाधित करते देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनती है। लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि दुकान से महज 50 मीटर की दूरी पर ही RTO पुलिस विभाग के लोग मौजूद रहते हैं, उसके बावजूद इस अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं होती। बताया जा रहा है कि दुकान के ठीक सामने पहले सुंदरपुर पुलिस चौकी भी थी, तब भी कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर कई बार शिकायतें हो चुकी हैं और कई न्यूज पोर्टल व सोशल मीडिया पर खबरें भी चल चुकी हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि आखिर जिला प्रशासन की ऐसी क्या मजबूरी है कि इस अतिक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है? स्थानीय लोगों में प्रशासन की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है और वे कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल सराहना; डोकरा और कोसा शिल्प का किया सम्मान
Raipur, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल सराहना; डोकरा और कोसा शिल्प का किया सम्मान बस्तरिया रेला की प्रस्तुति से कलाकारों ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत0
0
Report
कोटा में द्वितीय चरण पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण, पुलिस सतर्क
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा पंचायत राज चुनाव 2026, द्वितीय चरण का सरपंच एवं वार्ड पंच मतदान हुआ सम्पन्न, सरपंच-उपसरपंच चुनाव के दौरान एसपी सुजीत शंकर ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, फील्ड मॉनिटरिंग को लेकर सजग दिखी ग्रामीण पुलिस, ASP DSP स्तर के अधिकारी शांतिपूर्ण मतदान को लेकर दिखे सक्रिय, फील्ड में दिनभर घूमती रही मोबाइल यूनिट, खैराबाद और चेचट थाना क्षेत्र में सरपंच एवं उपसरपंच चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। मतदान प्रक्रिया के बीच कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। एसपी ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केंद्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था होने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
शाजापुर छात्रावास: भोजन में कीड़े, पानी में चींटियाँ; जांच की मांग
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय बालक महाविद्यालयीन छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता और अव्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि छात्रावास में परोसे जा रहे भोजन में आए दिन इल्लियां और कीड़े निकल रहे हैं, वहीं पीने के पानी में भी चींटियां और कीड़े पाए जा रहे हैं। इसको लेकर छात्रों में नाराजगी है। मामले की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार राकेश यादव मौके पर पहुंचे और छात्रावास के विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। छात्रों ने छात्रावास अधीक्षक सत्यनारायण कुंभकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शासन द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार उन्हें भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। सुबह के नाश्ते में भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जाता। छात्रों का कहना है कि भोजन में कई बार इल्लियां और कीड़े निकल चुके हैं, जबकि पीने के पानी में भी चींटियाँ और कीड़े पाए गए हैं। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे भोजन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधीक्षक से शिकायत करते हैं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। वहीं, छात्रों ने भोजन के लिए मिलने वाली राशि को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि भोजन की राशि प्रतिमाह निकालकर रखी जाती है, लेकिन उन्हें निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिल रहा है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार राकेश यादव के समक्ष छात्रों ने अपनी समस्याएं रखीं। इसके बाद समस्त छात्रावासियों की ओर से एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, छात्रावास अधीक्षक को हटाने और नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। अब जांच और कार्रवाई का इंतजार छात्रों ने प्रशासन से छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था और शासन द्वारा निर्धारित मीनू की जांच कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हुए छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए क्या कदम उठाता है।0
0
Report
खिरकिया के सरकारी संदीपनी स्कूल में कलेक्टर का निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मजबूती
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:स्कूल में विद्यार्थियों के बीच बैठे कलेक्टर देखी अध्यापन व्यवस्था, विद्यार्थियों को दिया केरियर मार्गदर्शन गुणात्मक शिक्षा पर जोर। कलेक्टर कुमार सत्यम ने जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के खिरकिया स्थित शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुँचकर वहां शैक्षणिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान वे कक्षा 7 वीं की अंग्रेजी की कक्षा में विद्यार्थियों के बीच बैठे और शैक्षणिक व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया जाए। साथ ही सांदीपनी स्कूल के शिक्षकों को बेहतरीन पढ़ाई के लिये उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया जाए। स्कूल में कक्षा 7 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी लक्ष्य के साथ बैठकर कलेक्टर श्री सत्यम ने उसकी पढ़ाई की जानकारी ली। कक्षा में उन्होने विद्यार्थियों से अंग्रेजी के पाठ भी पढ़वाए। इस दौरान उन्होने विद्यार्थियों को केरियर मार्गदर्शन दिया। कक्षा में अंग्रेजी विषय का शैक्षणिक कार्य कर रही शिक्षिका को अंग्रेजी माध्यम से ही विद्यार्थियों की पढ़ाई कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने इस दौरान स्कूल की अन्य कक्षाओं एवं व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल से बिना अनुमति के जन विश्वास शिविर में गये शिक्षक कलेक्टर द्वारा एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये।0
0
Report
कटनी में हरदीप सिंह पुरी के राज्यसभा प्रत्याशी पर कांग्रेस का पुतला दहन
Katni, Madhya Pradesh:बीजेपी नेता हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस का विरोध पुतला दहन कर जताया आक्रोश. मध्यप्रदेश के कटनी में भी विरोध हुआ जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जाहिर किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मीबाई चौराहे पर हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश से राज्य सभा के लिए हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है जिनका नाम एपस्टीन फाइल में आ चुका है. क्या बीजेपी के पास कोई साफ सुथरा नेता नहीं है जो ऐसे दागदार उम्मीदवार को हमारे प्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया है जिसका विरोध कांग्रेस के कार्यकर्ता कर रहे है. और आज हरदीप पुरी का पुतला भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूंका है0
0
Report
Advertisement
