284128
झांसी विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट, हवाई फायरिंग
Jhansi, Uttar Pradesh:बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी में जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच विवाद हिंसक हो गया। सीनियर छात्रों के साथ आए लोगों ने अवैध देशी तमंचे से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। पीड़ित छात्र साहिल सिंह पर भी फायर किया गया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर में वीर गार्जियन-26: भारत-जापान के बीच एक्सरसाइज़ से दोस्ती मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर एक्सरसाइज़ वीर गार्जियन 26, इंडियन एयरफोर्स और जापानी एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JASDF) के बीच , जोधपुर में 09 से 22 सितम्बर 26 तक एक्सरसाइज़ दो JASDF C-2 एयरक्राफ्ट एयरफोर्स स्टेशन जोधपुर पहुंचे, एक्सरसाइज़ के दूसरे एडिशन के लिए जापानी टुकड़ी का आगमन हुआ, एक्सरसाइज़ इंटरऑपरेबिलिटी, ऑपरेशनल तालमेल और आपसी समझ को और बढ़ाएगी, जिससे भारत और जापान के बीच दोस्ती के पक्के रिश्ते और मज़बूत होंगे0
0
Report
टोंक शहर में चुनावी जंग तेज: भाजपा ने दो वार्डों में प्रत्याशी उतारे
Kota, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव को लेकर टोंक शहर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं.... भाजपा ने वार्ड संख्या 14 से मनीष बैरवा और वार्ड संख्या 43 से उनकी मां मीरा देवी को प्रत्याशी बनाया है..... दोनों प्रत्याशी के समर्थन में लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय लोगों का समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है....मनीष बैरवा ने अपनी मां मीरा देवी के समर्थन में वार्ड संख्या 43 में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने भी चुनाव प्रचार में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा.....अगर कांग्रेस के पूर्व सभापति किसी वार्ड में चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई दें तो उनकी तस्वीर उन्हें भी भेजी जाए। भाजपा प्रत्याशी मनीष बैरवा ने जनता से विकास और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।0
0
Report
आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में बड़ा इजाफा, मासिक वेतन 12,000 रुपये
Mainpuri, Uttar Pradesh:आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जो मानदेय पहले 3,000 मिलता था, उसे 8,000 प्रतिमाह बढ़ाया गया था और आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है, हम उसको बढ़ा करके यहाँ पर ₹12,000 प्रतिमाह उनको करने जा रहे हैं। सहायिकाओं का जो पहले 1,500 मिलता था, हमने उसको पहले बढ़ा करके 1,500 से 4,000 किया और 4,000 से अब हम उसको बढ़ा करके 6,000 करने जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
मेरठ की शाही जामा मस्जिद के पक्ष में बौद्ध मठ दावे, ASI सर्वे मांग
मेरठ की कोतवाली स्थित ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। मेरठ के अधिवक्ता राम कुमार शर्मा ने दावा किया है कि शाही जामा मस्जिद की जगह पर सम्राट अशोक के काल में बौद्ध मठ था। इसको लेकर उन्होंने DM और कमिश्नर से शिकायत कर ASI सर्वे की मांग की है। अधिवक्ता का कहना है कि -देखिए मैंने जो शहर की शाही जामा मस्जिद है, इसके संदर्भ में पुख्ता प्रमाण और प्रमाणित साक्ष्यों के साथ एप्लीकेशन दी है। DM और कमिश्नर को दोनों को व्यक्तिगत रूप से मिलकर... उन्होंने जाँच का आश्वासन दिया है。 हम किसी के धर्म के साथ बात नहीं कर रहे, हम इसके स्वरूप बदलने की बात नहीं कर रहे। हम ये कह रहे हैं कि यहाँ पर... जिसका प्रमाण है। 1904 का ब्रिटिश काल का गजेटियर है, उसमें पेज नंबर 271-75 पर लिखा हुआ है कि यहाँ ये थी। उससे पहले 12वीं सदी में... और 7वीं सदी में चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी अपने विवरण में पूरे मेरठ का वर्णन किया है कि यहाँ बौद्ध सभ्यता थी, बौद्ध कल्चर था。 वरिष्ठ इतिहासकारों ने भी इस पर बात की है। हम ये कह रहे हैं कि आज हर चीज का पता चल जाता है कि बौद्ध मठ था या नहीं था। आप इसका वैज्ञानिक परीक्षण कराइए, ASI से सर्वे कराइए। ASI होती किसलिए है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, सांस्कृतिक विरासत है उसको सुरक्षित किया जाए। और हमारा कर्तव्य है, संविधान ने हमें अधिकार दिया है आर्टिकल में कि हम शासन-प्रशासन को सूचना दें。 भारत के इतिहास के गौरव को जानने का पूरे देश को अधिकार है। वर्तमान कालखंड में कहीं राम की मूर्तियां मिल रही हैं, कहीं हनुमान जी की, कहीं शिवलिंग, कहीं कुएं मिल रहे हैं。 अधिवक्ता राम कुमार शर्मा का कहना है कि उन्हें एक रात सपने में बुद्ध भगवान के दर्शन हुए और उन्हें इस जांच के लिए प्रेरित किया। उनका कहना है कि मेरठ कोतवाली क्षेत्र जहां मस्जिद बनी है, उसकी संरचना ऊंचाई पर है और चारों तरफ से नीचे को रास्ते जाते हैं, जो बौद्ध मठों की पहचान होती है。 बुद्ध भगवान साक्षात हमें दर्शन दे रहे हैं और बोले कि पुत्र, हमने मना किया था कि हमारी मूर्तियाँ मत बनाना, मंदिर मत बनाना लेकिन अब आपको शक्ति देते हैं आप जांच करवाओ। तो मेरी जांच की मांग है। हम लगातार आवाज उठा रहे हैं। हम सिर्फ इतना कहते हैं कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित किया जाए। कोर्ट सबके लिए खुला हुआ है। हम पहले प्रोसेस फॉलो कर रहे हैं。 अधिवक्ता ने कहा है कि अगर प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई नहीं होती है तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। फिलहाल जिला प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है。0
0
Report
सोना चौक में खटारा वैन की बैटरी फटने से 6 बच्चे झुलसे; सीटिंग क्षमता पर सवाल
Jamui, Bihar:जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के सोनो चौक पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे स्कूल जा रही बच्चों से भरी एक पुरानी और खटारा वैन की बैटरी अचानक फट गई। हादसे में वैन में सवार छह बच्चे झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चों को वैन से बाहर निकाला और इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। इनमें दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चार बच्चों को मामूली चोट लगी है। घायल बच्चों की पहचान कक्षा दो के अंकित कुमार, पिता प्रमोद दास और कक्षा तीन के लवकुश कुमार, निवासी नीमाटीला क्षेत्र, के रूप में हुई है। दोनों बच्चों के पैर झुलसने की बात सामने आई है। अन्य चार बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उनके परिजन उन्हें घर ले गए। सभी बच्चे सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के बताए गए हैं। क्षमता 12 बच्चों की, वैन में सवार थे करीब 22 बच्चे. बताया जा रहा है कि जिस वैन से बच्चों को स्कूल ले जाया जाता है, उसमें करीब 12 बच्चों के बैठने की क्षमता है, लेकिन हादसे के वक्त करीब 22 बच्चे सवार थे। यानी क्षमता से लगभग दोगुने बच्चे एक ही वैन में बैठाए गए थे। पुरानी खटारा वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर स्कूल ले जाने की व्यवस्था अब सवालों के घेरे में है। सीट के नीचे रखी बैटरी में हुआ धमाका. घायल अंकित कुमार ने बताया कि सीट के नीचे रखी बैटरी में अचानक धमाका हुआ, जिससे वह झुलस गया। अंकित की मां ने बताया कि उन्हें वैन में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने स्कूल प्रशासन से पुरानी गाड़ियों की जगह सुरक्षित और नई गाड़ियां चलाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्कूल संचालक संत जेवियर स्कूल सोनो का बयान भी चर्चा का विषय बन रहा है। बच्चों के साथ हुई घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टियों की सुरक्षा के लिए बड़ी घटनाएं हो जाती हैं, यहां तक कि हवाई जहाज भी क्रैश कर जाते हैं। उन्होंने इसे तकनीकी समस्या बताते हुए रेडिएटर का पानी गर्म होने के बाद ढक्कन खुलने की बात कही। स्कूल संचालक के इस बयान को लेकर लोगों में नाराजगी है। सवाल उठ रहा है कि क्या बच्चों के झुलसने की घटना को हवाई जहाज दुर्घटना का उदाहरण देकर सामान्य माना जा सकता है? जब स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेता है तो वाहन की फिटनेस, उसकी तकनीकी स्थिति और उसमें बैठने वाले बच्चों की संख्या सुनिश्चित करना भी उसकी जिम्मेदारी है। एक ओर बच्चों को पुरानी खटारा वैन में क्षमता से अधिक बैठाकर स्कूल ले जाया जा रहा था, वहीं घटना के बाद संचालक का बयान संवेदनाहीनता को दर्शाता है। लोग जिला प्रशासन से पूछ रहे हैं कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मामले में स्कूल संचालक और वाहन व्यवस्था के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी। साथ ही यह भी सवाल है कि जिले में बच्चों को स्कूल लाने-ले जाए वाली अन्य वाहनों की फिटनेस और क्षमता की जांच कब होगी। इस मामले की जांच की जाएगी और विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।0
0
Report
जलालाबाद के विधायक गोल्डी कंबोज ने अवैध माइनिंग पर पुलिस रेड में वाहन जब्त किए
Fazilka, Punjab:आम आदमी पार्टी के जलालाबाद से विधायक गोल्डी कंबोज ने देर रात अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ तंबू वाला से तारे वाला आने वाली ड्रेन पर रेड की। विधायक ने मौके पर कई वाहन और जेसीबी मशीन मौजूद होने का दावा किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर, एक खाली ट्रॉली, रेत से भरा एक ट्राला, एक कार और एक बाइक बरामद कर जब्त कर लिए हैं। विधायक गोल्डी कंबोज ने बताया कि वह रात करीब सवा एक बजे मौके पर पहुंचे थे। वहां दो-तीन ट्रैक्टर, दो ट्राले, एक कार और एक बाइक मौजूद थे। विधायक ने कहा कि लगातार आरोप लगाए जाते हैं कि सत्ताधारी पक्ष से जुड़े लोग अवैध माइनिंग कर रहे हैं, लेकिन अब मौके पर मिली जेसीबी के बारे में भी संबंधित लोग जवाब दें। विधायक ने मौके से सोशल मीडिया पर ‘बराड़ तारे वाला’ नाम सर्च कर एक व्यक्ति की तस्वीर भी दिखाई और दावा किया कि संबंधित व्यक्ति अकाली दल से जुड़ा नेता है। उन्होंने कहा कि जो लोग माइनिंग को लेकर बार-बार आरोप लगाते हैं, उन्हें आगे से आरोप लगाने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए। विधायक ने तंज कसते हुए कहा, “अब आपका मुर्गा पकड़ लिया है।” उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के बाद लोगों के सामने सच्चाई आ जाएगी और बेवजह राजनीतिक आरोप लगाने से पहले सोच-समझकर बोलना चाहिए। वहीं, थाना वैरोका के एसएचओ प्रगट सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से तीन ट्रैक्टर, एक खाली ट्रॉली, एक रेत से भरा ट्राला, एक कार और एक बाइक बरामद की है। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है。0
0
Report
Advertisement
अलवर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनेगा: संजय शर्मा का दावा
Alwar, Rajasthan:वन मंत्री संजय शर्मा ने परिवार संग किया मतदान, बोले- अलवर में बनेगा भाजपा का नगर निगम बोर्ड अलवर। राजस्थान सरकार के वन मंत्री एवं अलवर शहर विधायक संजय शर्मा ने बुधवार को अपने वार्ड के केशव नगर स्थित निजी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर परिवार सहित मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अलवर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनने का दावा किया。 संजय शर्मा ने कहा कि यह चुनाव उन कार्यकर्ताओं का चुनाव है, जिन्होंने उनके विधानसभा चुनाव में जीत के लिए पूरी मेहनत की थी। भाजपा ने सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए टिकट दिए हैं। पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत के साथ मेहनत की है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि अलवर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनेगा। वार्ड नंबर 43 और 34 में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें भी कुछ छुटपुट घटनाओं की जानकारी मिली है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने अलवर शहरवासियों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल एक दिन का है, लेकिन आपसी सद्भावना और भाईचारा हमेशा बना रहना चाहिए। सभी लोग एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी हैं, इसलिए चुनाव को चुनाव तक ही सीमित रखें और माहौल खराब न करें। टिकट वितरण को लेकर संजय शर्मा ने कहा कि प्रत्याशियों को टिकट देने का निर्णय उन्होंने नहीं, बल्कि भाजपा की चुनाव संचालन समिति ने लिया है। प्रत्याशियों का चयन सर्वे के आधार पर किया गया और जयपुर से अंतिम मंजूरी मिली। कुछ पुराने प्रत्याशियों को बदला गया है और कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसका परिणाम भी सुखद रहेगा。 धीमी मतदान प्रक्रिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शाम 6 बजे तक मतदान प्रतिशत 80 फीसदी से अधिक पहुंच सकता है और भाजपा को इसका लाभ मिलेगा। संजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने अलवर शहर के 65 में से करीब 55 वार्डों का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि इन दौरों के आधार पर उन्हें पूरा विश्वास है कि अलवर में भाजपा का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कमल के फूल के नाम पर वोट मांगे गए हैं। यह चुनाव अलवर शहर के विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राजस्थान दोनों जगह भाजपा की सरकार है। अब अलवर नगर निगम में भी भाजपा का बोर्ड बनाकर विकास की इस कड़ी को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने राजस्थान के अन्य नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा के बोर्ड बनने का दावा किया।0
0
Report
धमाकेदार प्रेस कॉन्फ्रेंस: सत्य निकेतन PG घोटाले में भाजपा विधायक के कनेक्शन का खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:धमाकेदार प्रेस कॉन्फ्रेंस | दोपहर 2 बजे सत्य निकेतन PG घोटाला: बड़े खुलासे! सत्य निकेतन में PG के कारोबार से कथित BJP विधायक के कनेक्शन का खुलासा करेंगे0
0
Report
राजनाथ सिंह ने श्रीलंका के विपक्षी नेता सजिथ प्रमादासा से उपहारों का आदान-प्रदान किया
Noida, Uttar Pradesh:COLOMBO (SRI LANKA): DEFENCE MINISTER RAJNATH SINGH EXCHANGE GIFTS WITH LOP OF SRI LANKA SAJITH PREMADASA/VISUALS COLOMBO (SRI LANKA) LOP OF SRI LANKA SAJITH PREMADASA ON HIS MEETING WITH DEFENCE MINISTER RAJNATH SINGH/ INDIA- SRI LANKA RELATIONS0
0
Report
Advertisement
नशिराबाद में पाले ने उड़ीद समेत फसलें झुलसा दीं, किसानों को भारी नुकसान
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव तालुक्यामध्ये तब्बल महिनाभरापासून पावसाने पाठ फिरवल्यामुळे पिकांचे मोठे नुकसान. नशिराबाद गावात पावसाचा खंड पडल्यामुळे तब्बल दोन एकरावरील उडीद पीक पूर्णपणे जळून गेल आहे. शेंगांमध्ये दान भरण्याच्या आधीच पूर्ण पान पिवळी पडली असून शेंगा सुद्धा पूर्णपणे जळून गेल्याचे चित्र पाहायला मिळत आहे. उडीद बरोबरच या परिसरातील सोयाबीन, कापूस, मका या पिकांना देखील पाऊस नसल्याने मोठा फटका बसला आहे. उत्पन्नाची आशा असताना लागवडीचा खर्चही निघाला नाही, त्यात संपूर्ण पिक उपटून फेकण्याची वेळ आली आहे. शेतीवरच उदरनिर्वाह अवलंबून असल्याने आता जगायचं कसं पुढच्या हंगामाचा खर्च करायचा याबद्दल शंकांचयामुळे शासनाने मदत करावी अशी मागणी शेतकऱ्यांनी केली आहे. याच संदर्भात शेतकऱ्यांच्या बांधावर जाऊन शेतकऱ्यांच्या व्यथा जाणून घेतलाय आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी. *नुकसानग्रस्त शेतकरी*0
0
Report
हरियाणा बीजेपी की अहम बैठक आज दोपहर बाद शुरू, कई मंत्री मौजूद
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग. हरियाणा बीजेपी की अहम बैठक आज दोपहर बाद शुरू होगी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे है. बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पंचमकल में हो रही है बैठक. बैठक में कैबिनेट मंत्री महीपाल सिंह ढांडा, कृष्ण बेदी, अरविंद शर्मा, राव नरबीर सिंह, रणबीर गंगवा, श्याम सिंह राणा, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नगर, खेल मंत्री गौरव गौतम समेत तमाम मंत्री और विधायक मौजूद है. इसके अलावा बैठक में 2024 चुनाव में पार्टी से उम्मीदवार रहे वरिष्ठ नेता जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारी मौजूद. इस बैठक में सेवा संकल्प अभियान समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी0
0
Report
आगरा कैंट स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री की जान बची, जीआरपी की सूझबूझ तारीफ
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की जान बची प्लेटफॉर्म नंबर-05 पर साबरमती एक्सप्रेस के पहुंचने के दौरान हुआ हादसा यात्री का पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया *दिल दहला देने वाला घटना सीसीटीवी फुटेज आया सामने* चलती ट्रेन के साथ यात्री रेलवे ट्रैक की ओर जाने लगा घटना देख प्लेटफॉर्म ড्यूटी पर तैनात QRT टीम तत्काल मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना यात्री को बाहर खींचा पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से यात्री सुरक्षित बच गया मौके पर मौजूद यात्रियों ने जीआरपी टीम के साहस की जमकर सराहना की आगरा कैंट जीआरपी की कार्रवाई ने सुरक्षा, सेवा और सहायता की मिसाल पेश की0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में अवैध ओयो होटल और बिना नक्शे बिल्डिंग पर कार्रवाई तेज, सीलिंग जारी
New Delhi, Delhi:सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद दिल्ली में एक बार फिर सीलिंग और डिमोलिशन की कार्रवाई तेज हो गई है। दिल्ली सरकार के सख्त आदेश के बाद आज पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में कार्रवाई जारी है। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में चल रहे अवैध ओयो होटल पर कार्यवाही की गई। यह होटल बिना किसी लाइसेंस और परमिशन के अवैध रूप से चल रहा था। वहीं एक बिल्डिंग को भी सील किया गया जो बिना नक्शे के निर्माणधीन थी। कार्यवाई करने पहुंचे दिल्ली नगर निगम के जेई विकास मीणा ने बताया कि ओयो होटल बिना किसी परमिशन के चल रहा था, कोई वैध कागजात भी ओनर की तरफ नहीं दिखाया गया जिसके बाद सीलिंग की कार्यवाही की गई। साथ ही जेई ने बताया कि इलाके में बने सभी PG का सर्वे भी कराया जा रहा है जहाँ भी कोई कमी पाई जाएगी सख्त कार्यवाही होंगी0
0
Report
चमोली में नंदा देवी बड़ी जात यात्रा के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली में 5 सितम्बर से शुरू हुई मां नंदा देवी की बड़ी जात यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। वन विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने यात्रा के प्रस्तावित पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई हिस्से बेहद दुर्गम, जोखिमपूर्ण और भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील पाए गए हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने की अपील की गई है। वहीं, बेदनी जाने वाले श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी गई है। वर्ष 2026 में प्रस्तावित नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क है। यात्रा मार्ग की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वन विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने प्रस्तावित पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। संयुक्त टीम ने वाण से होमकुंड होते हुए सुतोल तक और सुतोल से होमकुंड तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान वाण से ज्यूरागली तक करीब 32 किलोमीटर और सुतोल से होमकुंड तक करीब 34 किलोमीटर क्षेत्र का स्थलीय परीक्षण किया गया। एडवाइजरी में कहा गया है कि प्रस्तावित यात्रा मार्ग दुर्गम वन क्षेत्रों और विभिन्न पड़ावों से होकर गुजरता है, जो आपदा की दृष्टि से संवेदनशील और जोखिमपूर्ण है। ऐसे में यात्रा का आयोजन आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही किए जाने पर जोर दिया गया है। खास तौर पर बेदनी से आगे के निर्जन वन क्षेत्रों और अन्य पड़ावों में यात्रा को जोखिमपूर्ण बताया गया है। प्रशासन ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में यात्रा को यथासंभव सीमित रखने की अपेक्षा की है।0
0
Report
आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय 8000 से 12000 रुपये, सहायिकाओं 4000 से 6000 रुपये बढ़ा
Jalaun, Uttar Pradesh:आंगनबाड़ी इनपुट जालौन स्लग- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी, जालौन में खुशी की लहर रिपोर्ट-जितेन्द्र सोनी प्लेस-जालौन यूपी डेट-09-09-2026 एंकर उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार के फैसले के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय अब 8,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। वहीं सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। सरकार के इस फैसले से आंगनबाड़ी केंद्रों पर काम करने वाली महिलाओं में खुशी का माहौल है。 जालौन जिले की कोंच तहसील क्षेत्र के पड़री गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा रानी सचान और सहायिका गंगा देवी ने मानदेय बढ़ाए जाने पर खुशी जताई। दोनों ने योगी सरकार के फैसले के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि बढ़ा हुआ मानदेय उनके लिए काफी राहत लेकर आएगा。 उन्होंने बताया कि बढ़ोतरी से रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहूलियत मिलेगी। साथ ही वे बच्चों की देखभाल, पोषण और आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभा सकेंगी। सरकार के इस निर्णय को कार्यकत्रियों ने अपने काम के प्रति प्रोत्साहन देने वाला कदम बताया है。0
0
Report
Advertisement
