284001
झांसी में 'मेरा भारत – मेरी दीपावली' स्वच्छता अभियान की शुरुआत
Jhansi, Uttar Pradesh:दीपावली के मौके पर संपूर्ण देश में चल रहे 'मेरा भारत – मेरी दीपावली' राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत झांसी में गल्ला मंडी रोड के किसान बाजार पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कैट के जिला अध्यक्ष अभिषेक सोनकिया के नेतृत्व में इस अभियान की शुरुआत हुई। कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में अभियान का शुभारंभ किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Sonawari में Eid-e-Milad-un-Nabi रैली, हजारों की भागीदारी, एकता का संदेश
Eid-e-Milad-un-Nabi rally held in Sonawari, thousands participate. Anjuman-e Sharie Shian Jammu and Kashmir organised an Eid-e-Milad-un-Nabi rally from Khanpet to Harinara in Sonawari area of north Kashmir’s Bandipora district, with thousands of devotees from Bandipora and Baramulla participating in the event. Students from Babul Ilm Darsgahs joined the rally in large numbers, while scholars associated with the Anjuman-e Sharie Shian also participated. The event was attended by Anjuman-e Sharie Shian leader Aga Syed Mujtaba Mousavi. Addressing the gathering, scholars stressed the importance of unity and brotherhood among Muslims and called for greater unity within the community and across the world. Speakers also paid glowing tributes to Prophet Muhammad (PBUH), highlighting his teachings of peace, compassion, tolerance and brotherhood. The rally was organised as part of the Eid-e-Milad-un-Nabi celebrations and Haft-e-Wahdat (Unity Week), which focuses on promoting unity and solidarity among Muslims.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में ट्रक के टक्कर से सोसाइटी गेट पर तंबू क्षतिग्रस्त, 4 घायल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा--अनियंत्रित ट्रक द्वारा सोसाइटी के गेट पर टक्कर मारने का मामला घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने जोरदार टक्कर से सोसाइटी का गेट पर बना लकड़ी का तंबू हुआ था क्षतिग्रस्त तंबू में बैठे 4 लोग हुए थे घायल नशे की हालत में बताया जा रहा ट्रक चालक घटना का सीसीटीवी अब आया सामने थाना बिसरख क्षेत्र की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी की घटना।0
0
Report
बारिश के बावजूद सीतापुर के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 565 जोड़ों की शादी
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह बारिश के चलते अवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। हालांकि धीमी बारिश के बीच में 565 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। मुख्यमंत्री विवाह समारोह में 551 हिंदू और 14 मुस्लिम जोड़े शामिल हुए। बारिश के बीच पंडाल में भारी भीड़ तो थी लेकिन अवस्थाएं भी थी विवाह समारोह स्थल पर पानी भरा हुआ था जिससे निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कारागार राज्य मंत्री और नगर विकास राज्य मंत्री सहित विधायकों ने भी इस विवाह में शिरकत की। आयोजन पर कई सवाल भी खड़े हुए। इसको लेकर डीएम राजा गणपति आर ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में और शासन के निर्देश पर आज भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। 565 जोड़ों का सामूहिक शादी संपन्न कराई गई। 551 हिंदू जोड़े हैं और 14 मुस्लिम जोड़े हैं। प्रत्येक जोड़े के ऊपर शासन स्तर से एक लाख रुपए का खर्च किया गया है। जो ब्लैकलिस्टेड फॉर्म की बात आ रही है उसकी गहराई से परीक्षण किया गया उसके बाद ही कार्य किया गया जांच में निराधार है। भादो मास में सनातनी शादी को लेकर डीएम ने कहा पंडित लोगों से पूछ कर ही किया गया है।0
0
Report
Advertisement
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आकृति चौधरी का NSA रद्द कर 5 लाख रुपए मुआवजे का आदेश दिया
Prayagraj, Uttar Pradesh:डीयू की छात्रा आकृति चौधरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आकृति चौधरी के विरुद्ध लगाए गए एनएसए को हाईकोर्ट ने रद्द किया, राज्य सरकार को हाईकोर्ट ने पीड़ित छात्रा को 5 लाख का मुआवजा देने का भी दिया आदेश, नोएडा में मजदूर आंदोलन के दौरान आकृति चौधरी के खिलाफ लगा था एनएसए। नोएडा में हुए मजदूर आंदोलन के दौरान गिरफ्तार डीयू की छात्रा आकृति चौधरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एनएसए के तहत आकृति चौधरी के डिटेंशन को हाईकोर्ट ने अवैध मानते हुए रद्द कर दिया है। साथ ही पीड़ित छात्रा की अवैध निरुद्धि के एवज़ में 5 लाख रुपए का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। हाईकोर्ट में आकृति चौधरी की तरफ से बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल करके एनएसए को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई की, सुनवाई के दौरान मजदूर आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में राज्य सरकार की तरफ से आकृति चौधरी की भूमिका को लेकर कोई साक्ष्य पेश नहीं किया जा सका। जिसके बाद हाईकोर्ट ने एनएसए को रद्द करने का आदेश पारित करते हुए याची छात्रा को पांच लाख मुआवजे का भी आदेश दिया। हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि मुआवजे की राशि को संबंधित जिले के अधिकारियों से वसूल कर पीड़िता को देना होगा। बता दें कि अप्रैल 2026 में नोएडा में मजदूरों का आंदोलन हुआ था। आंदोलन के दौरान 13 अप्रैल को जमकर हिंसा और बवाल हुआ था, इस बवाल और हिंसा के मामले में डीयू की छात्रा आकृति चौधरी की गिरफ्तारी भी हुई थी। बाद में आकृति चौधरी के खिलाफ एनएसए भी लगाया गया। हाईकोर्ट में एनएसए की कार्रवाई को अवैध बताते हुए आकृति चौधरी ने चुनौती दी। याची ने कहा कि हिंसा और बवाल में उसकी कोई भूमिका नहीं है। हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में आकृति चौधरी ने कहा कि हिंसा की घटना 13 अप्रैल को हुई थी और उसके एक दिन पहले 12 अप्रैल को ही याची आकृति चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। राज्य सरकार के वकील से हाईकोर्ट ने याची की निरुद्धी को लेकर जब सवाल किया तो वह भी कोई ठोस साक्ष्य कोर्ट के सामने पेश नहीं कर पाए। जिसके बाद हाईकोर्ट ने एनएसए की कार्रवाई को रद्द कर दिया। साथ ही याची छात्रा को 5 लाख का मुआवजा भी देने का आदेश दिया।0
0
Report
इंदिरापुरम में NIA-CBI के नाम पर करोड़ों वसूली गैंग गिरफ्तार, दो फरार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इंदिरापुरम में NIA और CBI के नाम का डर दिखाकर কোটি की वसूली का खेल सामने आया है। खुद को बड़े सरकारी अधिकारी बताने वाले आरोपियों ने कारोबारी को ऐसा डराया कि मामला सेटल करने के नाम पर 15 करोड़ रुपये तक की डिमांड कर डाली। पुलिस ने इस कथित वसूली गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 लाख 92 हजार रुपये कैश, तीन मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद हुई है। वहीं दो आरोपी अभी फरार हैं। गाजियाबाद के कारोबारी विकास मित्तल की दिल्ली स्थित फर्म से जुड़े एक नोटिस मिला था। नोटिस NIA और CBI से संबंधित होने की बात सामने आई, और इसी को आरोपियों ने कमाई का हथियार बना लिया। गैंग के सदस्यों ने पहले फ Firm के मैनेजर योगेश से संपर्क किया गया। सलमान नाम के शख्स ने दावा किया कि उसकी बड़े-बड़े अधिकारियों से पहचान है और वह नोटिस का सेटलमेंट करा सकता है। इसके बाद अनिल प्रताप सिंह ने खुद को उच्च रैंक का अधिकारी बताकर कारोबारी पक्ष से संपर्क किया। नोटिस का सेटलमेंट नहीं कराया तो जेल जाना पड़ेगा। फर्म बर्बाद हो जाएगी और इसी डर के बीच मामले को निपटाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही गई। आरोपियों ने कारोबारी से डराने-धमकाने के जरिए रकम वसूलना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, पैसे लेने के लिए आरोपी खुद कारोबारी के पास पहुंचे। इसी मामले में शिकायत मिलने के बाद इंदिरापुरम पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित द्विवेदी, अनिल प्रताप सिंह और सिद्धार्थ जैन के तौर पर हुई है। इनके पास से 1 लाख 92 हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद हुई है। वहीं इस पूरे मामले के दो किरदार अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। अनिकेत उर्फ कबीर और सलमान। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी हैं। अब जांच सिर्फ तीन गिरफ्तारियों तक सीमित नहीं है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि NIA-CBI के नोटिस की जानकारी आरोपियों तक कैसे पहुंची, इस कथित नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं और कारोबारी से अब तक कितनी रकम वसूली गई।0
0
Report
उत्तम नगर की गली में सीवर जाम: DJB से स्थायी समाधान की उम्मीद बढ़ी
New Delhi, Delhi:स्टोरी :-- दिल्ली के उत्तम नगर के मोहन गार्डन एल ब्लॉक स्थित हैप्पी चौक की एक गली में करीब कई महीने से सीवर का गंदा पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ था। पूरी गली में सीवर का पानी जमा होने से स्थानीय लोगों को गंदगी, बदबू और मच्छरों के बीच रहने को मजबूर होना पड़ा। शिकायतकर्ता के मुताबिक कई घरों में सीवर का पानी घुस गया, जबकि 3 से 4 घरों में हालात इतने खराब हो गए कि लोगों का रहना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार दिल्ली जल बोर्ड में शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन कुछ औपचारिक कार्रवाई के बाद चले गए। बारिश के बाद स्थिति और ज्यादा खराब हो गई और एक परिवार के घर में पानी भरने से घर का काफी सामान खराब होने की बात भी सामने आई। शिकायतकर्ता राजेंद्र कुमार के अनुसार, गंदे पानी और मच्छरों के कारण बच्चों की तबीयत भी खराब हुई और कुछ बच्चों को अस्पताल तक ले जाना पड़ा। वहीं, गली में पानी भरा होने के कारण बच्चों की पढ़ाई और लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हुए। मामला Zee Helpline तक पहुंचने के बाद दिल्ली जल बोर्ड के कंट्रोल रूम से लगातार संपर्क कर शिकायत का फॉलोअप किया गया। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत संख्या DJB004156072 पहले से दर्ज थी और मामले को संबंधित जूनियर इंजीनियर को भेजा गया था। 14 अगस्त को शिकायतकर्ता ने बताया कि समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। इसके बाद दोबारा विभाग से संपर्क किया गया और 2 से 3 दिनों में कार्रवाई का आश्वासन मिला। 17 अगस्त को मौके की स्थिति सामने आई तो पूरी गली में सीवर का गंदा पानी जमा था। इसके बाद दिल्ली जल बोर्ड के कंट्रोल रूम से संपर्क किया गया। अब मौके पर पाइप डालने का काम शुरू कर दिया गया है और समस्या के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई चल रही है। काम शुरू होने की पुष्टि के लिए शिकायतकर्ता से मौके का वीडियो भी लिया गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की मांग है कि सिर्फ गंदा पानी निकालना ही समाधान नहीं है। सीवर जाम की मूल समस्या को दूर कर ऐसा स्थायी इंतजाम किया जाए, जिससे भविष्य में दोबारा लोगों को इसी परेशानी का सामना न करना पड़े। अब बड़ा सवाल यह है कि पाइप डालने का काम आखिर कब तक पूरा होगा और क्या दिल्ली जल बोर्ड इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करेगा? Zee Helpline की कोशिश रहेगी कि संबंधित अधिकारी से इन सवालों का जवाब कैमरे पर लिया जाए।0
0
Report
Advertisement
रीवा में जलभराव घटाने के लिए प्रशासन ने अव्यवस्थित विकास पर बुलडोजर की तैयारी
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में लगातार बारिश के बाद शहर में जलभराव की समस्या को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम सख्त नजर आ रहा है। जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में पानी निकासी के साथ ही उन कारणों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिनकी वजह से बारिश का पानी रुक रहा है। रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने वार्ड क्रमांक 10 के गुलाब नगर, गायत्री नगर समेत कई जलभराव प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। कलेक्टर के मुताबिक शहर में जलभराव की एक बड़ी वजह अव्यवस्थित और अनियोजित विकास है। कई इलाकों में बिना पर्याप्त ड्रेनेज प्लान के मकान और कॉलोनियां विकसित कर दी गईं, जिससे बारिश के पानी के प्राकृतिक बहाव के रास्ते बाधित हो गए। चूने की पुरानी खदानों वाली जमीन और निचले क्षेत्रों में विकसित कॉलोनियों को लेकर भी प्रशासन की नजर है। गायत्री नगर और गुलाब नगर में हैवी क्षमता वाली पंपिंग मशीनों से पानी निकालने का काम जारी है। वहीं, रतहरा और वार्ड क्रमांक 10 में जलभराव के बाद चार जेसीबी मशीनों की मदद से नाले के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाकर पानी की निकासी का रास्ता बनाया गया था। अब प्रशासन उन निर्माणों और कॉलोनियों को चिन्हित कर रहा है, जिन्होंने जल निकासी के प्राकृतिक रास्तों को बाधित किया है। कलेक्टर ने संकेत दिए हैं कि नियमों के विपरीत निर्माण और जल निकासी में बाधा बनने वाले अतिक्रमण के खिलाफ जल्द बुलडोजर कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन का कहना है कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मास्टर प्लान के तहत शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े。0
0
Report
दरभंगा के जरिसो में मंगनु यादव की चाकूघाती हत्या, सड़क जाम
Darbhanga, Bihar:दरभंगा -बहेड़ा थाना क्षेत्र के जरिसो पंचायत के लवानी गांव में युवक मंगनु यादव की चाकू से गोदकर हत्या, मंगनु शौच के लिए घर से निकला सुबह था घर से कई घण्टो तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजा तो झाड़ी में मिला शव, युवक के शरीर पर चाकू के कई वार के निशान मिले हैं। पीठ पर चाकू से दो और पेट पर एक वार के निशान हैं, जबकि दोनों आंखों और सिर पर भी चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। शव मिलने के बाद गांव में फैला सनसनी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया 4 घंटे सड़क जाम, बहेड़ी-त्रिमुहानी-बहेड़ा पथ पर जरिसो पुल के समीप सड़क जाम, पीठ और पेट पर चाकू वार के निशान, ग्रामीण दोषियों की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़े, सूचना मिलते ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी, बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा सहित बड़ी संख्या में पहुँची पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुँची, वही बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि सड़क पर शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच कराई गई है। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि मोबाइल छीनने वाले बदमाश को पकड़ने के विवाद में हत्या की आशंका जतायी, उन्होंने कहा करीब एक सप्ताह पहले अस्पताल के समीप एक बदमाश किसी व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहा था। उस दौरान मंगनु यादव और कुछ स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे पकड़ लिया था। बताया गया कि छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया था और पकड़े गए व्यक्ति को डायल-112 की टीम के हवाले कर दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि पकड़े गए व्यक्ति ने उस समय मंगनु यादव को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। सुरेंद्र यादव के अनुसार, परिजनों को आशंका है कि इसी विवाद के कारण मंगनु की हत्या की गई है। बाइट-बासुकीनाथ SDPO, बेनीपुर, बाइट-परिजन0
0
Report
कोटपूतली-बहोड़ भाजपा प्रत्याशी के पिता की गुमशुदगी से चुनावी हलचल बढ़ी
Jaipur, Rajasthan:जिला Kotputli-Bahrod विधानसभा Kotputli लोकेशन Kotputli इंट्रो: पावटा (Kotputli- Bahrod) निकाय चुनाव के बीच Kotputli-Bahrod जिले के प्रागपुरा नगर पालिका क्षेत्र के वॉर्ड 32 से भाजपा प्रत्याशी की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। भाजपा प्रत्याशी राहुल चौधरी ने अपने पिता की गुमशुदगी की शिकायत प्रागपुरा थाने में दर्ज कराई है। राहुल चौधरी ने बताया कि उनके पिता कृष्णराम गुर्जर 1 अगस्त 2026 की दोपहर लगभग 3 बजे घर से निकले थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, पर सुराग नहीं मिला। मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। कई तलाश के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर अब पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश की मांग की गई है। निकाय चुनाव के बीच भाजपा प्रत्याशी के पिता की गुमशुदगी के मामले से राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच चल रही है।0
0
Report
Advertisement
आगरा के सुभाष बाजार में बुलडोजर से 7 दुकानों का ध्वستیकरण शुरू
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के सुभाष बाजार में आज नगर निगम का बुलडोजर गरजा है। महावीर नाले पर बनी 7 दुकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। भारी मशीनरी के साथ नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और कमजोर निर्माण पर सीधा एक्शन शुरू कर दिया। दरअसल, 8 जुलाई को इसी इलाके में दुकान गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के बाद हुई जांच में दुकानों के स्लैब को कमजोर और खतरनाक पाया गया था। जांच के बाद नगर निगम ने दुकानदारों को नोटिस जारी कर दुकानें खाली करने के निर्देश दिए। नोटिस का असर ये हुआ कि 3 दुकानदारों ने दुकानें खाली कर दीं, जबकि 4 दुकानदारों ने अतिरिक्त समय मांगा। लेकिन नगर निगम ने अब इंतजार के बजाय बुलडोजर एक्शन तेज कर दिया है। कमजोर दुकानों पर मंडरा रहा खतरा अब नगर निगम की कार्रवाई में तब्दील हो चुका है। भारी मशीनरी से एक-एक कर दुकानों को ढहाया जा रहा है। मौके पर नगर निगम की टीम मौजूद है और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। 8 जुलाई के दर्दनाक हादसे के बाद नगर निगम अब किसी और हादसे का इंतजार करने के मूड में नहीं है। कमजोर निर्माण पर शिकंजा कसते हुए बुलडोजर सीधे खतरे की जड़ पर वार कर रहा है।0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश से राजस्थान हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति पर उत्साह
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को लेकर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संदीप मेहता की ओर से लिखे गए पत्रों के बाद शुरू हुआ अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन और राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से 6 सितंबर तक न्यायिक कार्यों के बहिष्कार की घोषणा की गई है। बुधवार को हड़ताल के दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से दूरी बनाए रखी और विरोध प्रदर्शन किया।0
0
Report
गोविंदगढ़ में किसानों ने एक्सप्रेस-वे विरोध महापंचायत; ट्रैक्टर-रैली स्थगित
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर के गोविंदगढ़ में किसानों की महापंचायत किसान नेता सुंदर भाँवरिया,रामपाल जाट सहित बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद किसानो ने ट्रैक्टर रैली को स्थगित करने का किया ऐलान कलेक्टर सन्देश नायक ने दूरभाष पर किसानों को किया संबोधित कलक्टर के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना किया समाप्त किशनगढ़ कोटपूतली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं किसान किसानों ने कलेक्टर संदेश नायक का जताया आभार कहा -कलेक्टर की कथनी और करनी में नहीं है कोई अंतर किसानों की पीड़ा को समझते हैं कलक्टर साहब एंकर- जयपुर के गोविंदगढ़ में किशनगढ़-कोटपूतली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों की महापंचायत आयोजित हुई। महापंचायत में किसान नेता सुंदर भाँवरिया, रामपाल जाट सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने एक्सप्रेस-वे को लेकर अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर चर्चा की...महापंचायत के दौरान किसानों ने प्रस्तावित ट्रैक्टर-ट्रॉली रैली को स्थगित करने का ऐलान किया। वहीं, जिला कलेक्टर संदेश नायक ने दूरभाष के माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।कलक्टर ने कहा किसानों की आपत्तियों को दर्ज करने के लिए SDM की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया हैं। जिसमे किसानों के एक प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाएगा।कलेक्टर के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। धरना समाप्त होने के बाद किसानों ने कलेक्टर संदेश नायक का आभार जताया। किसानों ने कहा कि कलेक्टर की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर साहब किसानों की पीड़ा को समझते हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं。 बाइट सुंदर भाँवरिया ,किसान नेता0
0
Report
Advertisement
CBN ने मंदसौर से 282.74 किलोग्राम डोडा चूरा पकड़ा; 2 गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:कोटा.. नशा तस्करों के खिलाफ केंद्रीय नार्कोटिक्स ब्यूरो यानी CBN की राजस्थान यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक ट्रक से 282.740 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। यह डोडा चूरा ट्रक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर CBN टीम ने संदिग्ध ट्रक की निगरानी की और कार्रवाई करते हुए उसे रोका। तलाशी के दौरान तस्करी का खुलासा हुआ। मौके से एक अशोक लीलैंड ट्रक और दो मोटरसाइकijalें भी जब्त की गई हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ कर नशे की इस खेप के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है。0
0
Report
मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान से शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प
Balotra, Rajasthan:जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव ने किया हस्ताक्षर कर अभियान का आगाज बालोतरा नगर निकाय आम चुनाव जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने के लिए बुधवार को जिला कलक्टर कार्यालय से हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव ने हस्ताक्षर कर जिले में शत-प्रतिशत मतदान के संकल्प के साथ अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। हस्ताक्षर अभियान के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, स्वीप टीम की सदस्य व्याख्याता डॉ. रामेश्वरी चौधरी, अध्यापक विजया कुमारी एवं उषा, जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर नरेन्द्र कुमार सहित उपस्थित पत्रकार साथियों ने भी हस्ताक्षर कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक मतदाताओं की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया。 उपखंड कार्यालय में भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश इसी क्रम में बालोतरा उपखंड कार्यालय में भी हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी राजेश कुमार ने हस्ताक्षर कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया तथा आमजन से आगामी नगर निकाय चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। स्वीप गतिविधियों के तहत जिले में विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया, मताधिकार और शत-प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जिलेवासियों को लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया。 बाइट - जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव0
0
Report
हांसी की कॉटन फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू
Hansi, Haryana:हांसी में कुंदनापुर रोड स्थित एक कॉटन फैक्ट्री की जिनिंग मिल में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी तेज़ फैल गई कि फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के दौरान एक मजदूर फैक्टरी के अंदर फंस गया था, जिसे काफी मुश्किल के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। फैक्टरी मालिक प्रदीप यादव ने बताया कि दो कपास के गोदाम आग की चपेट में आ गए, जिससे करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ। फायर ब्रिगेड अधिकारी सुनील कुमार के अनुसार आग की सूचना मिलते ही टीम 10 मिनट में मौके पर पहुंची, आग फैल चुकी थी।0
0
Report
Advertisement
