222002
जौनपुर में पेट्रोल पंप पर युवकों ने की मारपीट और लूट
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में एक पेट्रोल पंप पर दो बाइक सवार युवकों ने कर्मचारियों की पिटाई कर पैसे लूट लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई और वीडियो वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ के पारा में शराब दुकान पर डकैती: CCTV में कैद चोर नकदी लेकर फरार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के पारा में बेखौफ चोर, शराब की दुकान से उड़ाई पूरी नकदी CCTV में कैद हुई वारदात लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए गल्ले में रखी पूरी नकदी पार कर दी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कपड़े में नकदी समेटकर फरार होता हुआ कैद हुआ है,0
0
Report
हरिश रावत: बेरोजगारी-पलायन के साथ भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा उत्तराखंड के प्रमुख मुद्दे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | कांग्रेस नेता हरिश रावत ने कहा, "मैं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने आया था। हमारी यात्राएं चल रही हैं और दूसरे कार्यक्रम चल रहे हैं। उस पर हमारी बातचीत हुई... उत्तराखंड के जो मुद्दे हैं, उन पर बातचीत हुई। हमने कहा कि बेरोजगारी और पलायन पहले प्रमुख मुद्दे थे लेकिन इसके साथ अब भ्रष्टाचार और महिलाओं के लिए असुरक्षा का भी मुद्दा जुड़ गया है... नारी सुरक्षा का बड़ा मामला है जो हमारे राज्य को, यहां के लोगों को प्रभावित कर रहा है..."0
0
Report
फलोदी में पुष्करणा प्रतिभा सम्मान: 123 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह
Jodhpur, Rajasthan:पुष्करणा प्रतिभा सम्मान समारोह में 123 प्रतिभाओं का किया सम्मान। फलोदी में फलवृद्धिका शैक्षणिक विकास समिति के तत्वावधान में पुष्करणा प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए 123 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।0
0
Report
Advertisement
गंगानगर ब्लास्ट: रेलवे स्टेशन के पास दो बम मिले, एक डिफ्यूज, आरोपी हिरासत में
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर ब्लास्ट मामले से जुड़ी बड़ी खबर रामसिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास 2 बम मिले एक बम लाइव मोड़ में और एक बम डिफ्यूज मोड़ में मिला दोनों आरोपियों को मौके पर ले जाया गया आरोपी महक दीप और देवेंद्र सिंह ने दोनों बम की जानकारी दी0
0
Report
उत्तरकाशी के ब्लॉक महोत्सव विजेताओं ने राज्यस्तरीय प्रदर्शन के लिए तैयारी शुरू की
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:युवा महोत्सव कार्यक्रम में 6 विकासखंडों के कलाकारों ने दी सुंदर प्रस्तुति। उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, नौगांव, पुरोला, Mori में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में जिन टीमों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया है वे जनपद स्तरीय महोत्सव में प्रतिभाग कर सुंदर प्रस्तुति दे रही हैं और यहां से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तर पर भाग लेगी। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं के लिए बेहतर कार्य कर रही है ताकि उत्तराखंड का युवा नशा मुक्त हो, पलायन मुक्त हो इस ओर सरकार लगातार काम कर रही है。0
0
Report
코टा کی بھاماشاہ मंडी میں अव्यवस्थाएं, ट्रैक्टर-TROLLY اور ट्रकों का लंबा जाम
Kota, Rajasthan:एशिया की सबसे बड़ी कृषि उपज भामाशाह मंडी में अव्यवस्थाओं की भरमार,\nफसलों की बंपर आवक के चलते प्रवेश द्वार पर लगा जाम,\nकिसानों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी,\nअव्यवस्थाओं पर खड़े किए सवाल,करोड़ो के व्यापार के बावजूद किसानों को आ रही समस्या,\nएक तरफ व्यवस्था सुधार एवं मंडी विस्तार की बात के साथ किसानों को राहत के दावे, दूसरी तरफ लंबे जाम में फंसे किसान,\nट्रैक्टर ट्रॉली को घंटों इंतजार के बाद मिल रहा प्रवेश,लेकिन ट्रकों का लगा हुआ लंबा जाम,0
0
Report
Advertisement
कवर्धा में अधेड़ की मौत के बाद हंगामा, महिला दुकानदार पर हत्या का आरोप
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा में अधेड़ की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, परिजनों ने महिला दुकानदार पर हत्या का आरोप, थाने में किया हंगामा कवर्धा। शहर के मिनीमाता चौक में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने एक महिला दुकानदार पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में कवर्धा कोतवाली थाना पहुंच गए और महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। जानकारी के मुताबिक, ग्राम रेंगाखार निवासी दिनेश वाचकर किसी काम से कवर्धा आया था। इसी दौरान मिनीमाता चौक स्थित एक महिला की दुकान पर सामान खरीदने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला ने प्लास्टिक की कुर्सी उठाकर अधेड़ पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद दिनेश अचानक मूर्छित होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और थाने पहुंचकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
संभल में डिजिटल स्व-गणना महाअभियान का शुभारम्भ
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल डेट 16/11/2026 संभल । जनपद में डिजिटल स्व-गणना का महाअभियान शुरू । माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने डिजिटल स्व - गणना कर महा अभियान का शुभारंभ किया । उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी ने टीम के साथ माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के चंदौसी आवास पर पहुंचकर शिक्षा मंत्री को डिजिटल स्व गणना की प्रक्रिया की जानकारी दी । 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा डिजिटल स्व गणना का महा अभियान । माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी डिजिटल स्व -गणना की सराहना की ...आम जन से स्व गणना के कार्य में सहयोग की अपील की । बाइट गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा मंत्री0
0
Report
IRDAI के प्रस्तावित बदलावों के विरोध में गुरुग्राम के बीमा एजेंटों ने प्रदर्शन किया
Gurugram, Haryana:IRDAI के प्रस्तावित बदलावों के खिलाफ गुरुग्राम में बीमा एजेंटों का प्रदर्शन. कमीशन की सीमा तय करने के प्रस्ताव पर एजेंटों में नाराज़गी. नए नियमों से लाखों बीमा एजेंटों की आजीविका प्रभावित होने की आशंका. बीमा एजेंटों ने प्रस्तावित बदलावों पर पुनर्विचार की मांग उठाई. कमीशन और रोजगार पर असर को लेकर नियामक के फैसले का विरोध. बीमा क्षेत्र में प्रस्तावित सुधारों के खिलाफ एजेंटों ने जताई चिंता. IRDAI के नए प्रस्तावों को लेकर बीमा एजेंटों ने खोला मोर्चा. गुरुग्राम के सेक्टर 59 में आज बीमा एजेंट्स की तरफ से प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन कर रहे एजेंटों ने प्रस्तावित नियमों पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि इससे बीमा क्षेत्र से जुड़े लाखों एजेंटों की आजीविका प्रभावित हो सकती है. एजेंटों का कहना है कि कमीशन की सीमा तय करने और बीमा वितरण व्यवस्था में बदलाव से उनके काम और आय पर सीधा असर पड़ेगा. एजेंटों ने आशंका जताई कि यदि प्रस्ताव मौजूदा स्वरूप में लागू होते हैं तो बीमा क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी प्रभावित हो सकते हैं.0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: काशी में छठ महापर्व की भव्य छटा, शूलटंकेश्वर घाट पर व्रती महिलाओं ने दिया सूर्य को अर्घ्य
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की अद्भुत छटा देखने को मिली। रोहनिया थाना क्षेत्र के शूलटंकेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना कर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं अपने परिजनों के साथ गंगा घाट पर पहुंचीं। उन्होंने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु, अच्छे जीवन और खुशहाली की कामना की। छठ महापर्व को लेकर सुबह से ही घाट पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से बांस के सूप-डलिया में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री सजाकर छठी मैया की आराधना की। पूजन के दौरान छठी मैया के जयकारों से पूरा घाट गूंज उठा। यह पर्व सूर्य उपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और परिवार की मंगल कामना का प्रतीक माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा और रोहनिया थानाध्यक्ष राजू सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एनडीआरएफ की टीम भी पूरी मुस्तैदी से निगरानी करती रही, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। घाट पर बैरिकेटिंग की गई थी, जिससे श्रद्धालु निर्धारित सुरक्षित सीमा के भीतर रहकर पूजन-अर्चन कर सकें। महिलाओं की सुविधा और निजता को ध्यान में रखते हुए घाट पर कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई थी। प्रशासनिक टीम और सुरक्षाकर्मी लगातार सतर्क नजर आए। आस्था, परंपरा और सुरक्षा के संगम के बीच घाट पर छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।0
0
Report
राजनगर स्कूल के अतिथि शिक्षक विवाद पर FIR, तीन थानों की जांच शुरू
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में अतिथि शिक्षकों को लेकर हुए विवाद ने अब पुलिस विभाग के भीतर हलचल मचा दी है. कोर्ट के आदेश पर तीन तत्कालीन थाना प्रभारियों के खिलाफ एसपी ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. जांच की जिम्मेदारी स्थानीय खजुराहो SDOP को सौंपी गई है. मामला अतिथि शिक्षक की नियुक्ति और उनके भुगतान से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि अतिथि शिक्षक रखे गए थे या नहीं रखे गए थे, और उन्हें भुगतान हुआ था या नहीं हुआ था, इसी को लेकर विभागीय जांच हुई थी. इसके बाद कोर्ट में आवेदन दिया गया, जिस पर कोर्ट के संज्ञान के बाद साल 2024 में FIR दर्ज करने के आदेश दिये गये थे, अब कोर्ट से एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें उस दौरान पदस्थ रहे लोगों ने कोर्ट के समक्ष क्या-क्या जानकारी प्रस्तुत की थी, उसकी वस्तुस्थिति पत्रिका मंगवाई गई है. इससे यह साफ हो सकेगा कि जांच किस दिशा में गई और कहां लापरवाही बरती गई. एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि इस मामले में स्थानीय SDOP को जांच के लिए निर्देशित किया गया है, क्योंकि संबंधित थाना प्रभारी और विवेचकों की जिम्मेदारी इसमें तय की जाएगी. अगर जांच में लापरवाही सामने आती है, तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
टोंक के मालपुरा में मतदाताओं की भारी लाइन, पुलिस व्यवस्थाओं में जुटी
Tonk, Rajasthan:टोंक के मालपुरा के मालपुरा से बड़ी खबर. टोरडी गांव में मतदाताओं की लगी लंबी-लंबी लाइनें. मतदान पार्टियों की ओर से धीमी गति से कार्य करने के चलते दो से तीन घंटे में आ रहा है मतदाताओं का मतदान करने का नंबर. मतदाता हो रहे खासे परेशान. मतदान के प्रति सभी मतदाताओं में दिखाई दे रहा है जबरदस्त उत्साह. मालपुरा थाना प्रभारी चेनाराम बेडा मय दलबल के जुटे हुए हैं व्यवस्थाओं में. मतदान केंद्र के बाहर भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को करनी पड़ रही है मशक्कत.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-लखनऊ से इंदौर आए मोबाइल चोर गिरफ्तार; 6 मोबाइल बरामद
Indore, Madhya Pradesh:दिल्ली और लखनऊ से इंदौर आए थे मोबाइल चोरी करने वाले बदमाश खजराना पुलिस ने C-21 एस्टेट ग्राउंड से दो अंतरराज्यीय आरोपियों को किया गिरफ्तार गोल्ड और सिल्वर पास लेकर कॉन्सर्ट में की थी एंट्री भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करते थे लोगों के मोबाइल आरोपियों के कब्जे से 3 आईफोन और 3 सैमसंग समेत कुल 6 मोबाइल बरामद गिरफ्तार आरोपी नाजिम दिल्ली और सुरेंद्र लखनऊ का निवासी पुलिस अन्य साथियों और अंतरराज्यीय नेटवर्क के संबंध में कर रही पूछताछ0
0
Report
हनुमानगढ़ पंचायत चुनाव 2026: दोपहर 1 बजे तक 49.31% मतदान
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : पंचायतीराज चुनाव-2026 में दोपहर 1 बजे तक जिले में 49.31 प्रतिशत मतदान दर्ज, चौथे चरण में जिले की 120 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी, मतदान प्रतिशत में रावतसर सबसे आगे, दोपहर 1 बजे तक 51.24 प्रतिशत हुआ मतदान, टिब्बी में 49.90%, संगरिया में 49.14% और hanumangarh town में 47.14% मतदान, जिले की चार पंचायत समितियों में लोकतंत्र का उत्सव जारी, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह0
0
Report
जयपुर में तीन दिवसीय तब्लीगी जमात इज्तेमे का समापन, दुआ में अमन मांगा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी जयपुर में तीन दिवसीय तब्लीगी जमात इज्तेमे का समापन कर्बला मैदान में सामूहिक दुआ के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन इज्तेमे के आखिरी दिन विशेष दुआ का हुआ आयोजन खुदा की बारगाह में अमन-चैन और खुशहाली के लिए उठे हजारों हाथ देश-दुनिया में अमन, तरक्की और भाईचारे के लिए मांगी गई दुआ तीन दिनों तक चला दीन और इस्लामी शिक्षाओं का संदेश उलेमाओं ने नमाज की पाबंदी और नेक रास्ते पर चलने की दी नसीहत बुराइयों से दूर रहने और अच्छे अखलाक अपनाने का दिया संदेश समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और इंसानियत को बढ़ावा देने की अपील बड़ी संख्या में लोगों ने इज्तिमे में Shिरकत कर हासिल की दीन की जानकारी तीन दिवसीय आयोजन में पार्किंग और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं ने संभाली सामूहिक दुआ के साथ तीन दिनों से जारी धार्मिक गतिविधियों का हुआ समापन0
0
Report
Advertisement
