222002
जौनपुर में जंगली जानवरों के हमले बढ़े, घायलों को स्थानीय अस्पताल में कराया भर्ती
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में जंगली जानवरों के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। खेतों की तरफ गए ग्रामीणों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जानवर के हमले में आसपास के गांव के तीन पूरवा में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आनन-फ़ानन में सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज हुआ। घायलों के मुताबिक जिस जानवर ने हमला किया वह सियार की तरह दिख रहा था, लेकिन सियार नहीं था। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग और स्थानीय पुलिस इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Music City में धुंध, मौसम बदलेगा तेज बारिश और बर्फ़ के साथ
Noida, Uttar Pradesh:FOGGY SCENES FROM MUSIC CITY! Captured along an interstate in Nashville on Tuesday, these foggy conditions offer a reminder that weather can change quickly. A larger trough is expected to send several shortwaves across the eastern half of the country, bringing additional energy to fuel periods of heavy rain and snow. The timing and placement of these disturbances could play a major role in where the heaviest precipitation develops, potentially pulling Atlantic moisture into colder air. When traveling in less-than-ideal weather, what's ALWAYS on your safety checklist?0
0
Report
थानागाजी गोलीबारी: मुख्य आरोपी सहित 2 गिरफ्तार, हथियार बरामद
Alwar, Rajasthan:अलवर। अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र के कोलियों की ढाणी में हुई फायरिंग की वारदात के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। वहीं, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गौरतलब है कि कोलियों की ढाणी में हुई फायरिंग की इस घटना में कई लोग घायल हो गए थे। वारदात के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर फायरिंग की वारदात में शामिल अन्य लोगों और हथियारों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।0
0
Report
गंगरार में भाजपा ने पंचायत चुनाव के लिये तैयारी तेज की; कार्यकर्ता सम्मेलन
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गंगरार की शिव वाटिका में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सांसद सीपी जोशी और विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने जिला परिषद के वार्ड संख्या 33, 34 और 35 के भाजपा प्रत्याशियों सहित पंचायत समिति सदस्यों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। सम्मेलन के दौरान गादीपति किन्नर रेखा भुवाजी ने सांसद सीपी जोशी और विधायक सुरेश धाकड़ का साफा बंधवाकर स्वागत किया। सम्मेलन के बाद दोनों नेता क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने बोरदा, गंगरार और मंडपिया में कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संपर्क किया। इसके बाद मंडपिया में भाजपा प्रत्याशी अशोक जैन के समर्थन में आयोजित रोड शो और रैली में शामिल होकर चुनाव प्रचार किया।0
0
Report
Advertisement
महिला को बचाने में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में परशुराम हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जोधपुर गांव निवासी करीब 25 वर्षीय अभिषेक पुत्र अरुण कुमार अपनी बड़ी मां और बड़े भाई के बच्चे के साथ बाइक से भूरेपुर अछल्दा से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि परशुराम हाईवे पर अचानक सड़क पार कर रही एक महिला सामने आ गई। महिला को बचाने के प्रयास में अभिषेक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर सवार दो अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। अभिषेक की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला अस्पताल में अभिषेक को मृत घोषित किए जाने के बाद भी परिजन उसे अपने साथ सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले गए। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
रामघाट मांझी सारण का नया पर्यटन केंद्र बनेगा; अटल वाटिका-सरयू कैफे तैयार
Chapra, Bihar:मांझी का रामघाट बनेगा सारण का नया पर्यटन केंद्र, अटल वाटिका से लेकर सरयू कैफे तक बदलेगी तस्वीर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम वैभव श्रीवास्तव ने लिया विकास कार्यों का जायजा सारण जिले के मांझी स्थित ऐतिहासिक रामघाट की तस्वीर अब बदलने वाली है। सरयू नदी के मनोरम तट पर विकसित हो रहा रामघाट आने वाले दिनों में न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यटन स्थल के रूप में भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकता है। यहां हो रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को देखकर यह संभावना और मजबूत होती दिखाई दे रही है। अटल वाटिका, मंदिर परिसर, यज्ञशाला, आकर्षक घाट, सुव्यवस्थित सीढ़ियां और सरयू के किनारे विकसित हो रहा कैफे इस पूरे परिसर को एक नया स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कायाकल्प सेवा संकल्प के तहत विकसित हो रही अटल वाटिका रामघाट परिसर में विकसित की जा रही अटल वाटिका इस परियोजना का विशेष आकर्षण बनने जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को समर्पित इस वाटिका के साथ परिसर को हरित, सुंदर और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी है। यहां अटल जी की प्रतिमा का अनावरण भी प्रस्तावित है। इसके अलावा मंदिर परिसर, यज्ञशाला, चारदीवारी, मंच, हैंगर, बैरिकेडिंग और बैठने की व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। जीविका दीदियों का सरयू कैफे बनेगा खास आकर्षण रामघाट की इस नई पहचान में जीविका दीदियों द्वारा संचालित सरयू कैफे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कैफे और उसके किचन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। यहां आने वाले पर्यटकों और आम लोगों को स्वच्छ, सुपाच्य एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी है। इससे एक ओर रामघाट आने वाले लोगों को बेहतर खानपान की सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर जीविका दीदियों के लिए रोजगार और स्वरोजगार का नया अवसर भी तैयार होगा। पर्यटन की अपार संभावनाएं, बदल सकती है मांझी की पहचान सरयू नदी का प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व तथा रामघाट पर विकसित हो रही आधुनिक सुविधाएं मांझी को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिला सकती हैं। यदि इसी तरह योजनाबद्ध ढंग से विकास और रखरखाव किया गया तो आने वाले समय में यह स्थल स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूसरे जिलों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है। छठ, धार्मिक आयोजनों और पारिवारिक भ्रमण के लिए भी यह परिसर एक बेहतर स्थान के रूप में विकसित हो सकता है। हेलीपैड से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक अंतिम तैयारी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर दलन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में भी तैयारियों की समीक्षा की गई। हेलीपैड निर्माण के अर्थवर्क को जल्द पूरा करने और फिनिशिंग का कार्य कर दिया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के प्रवेश एवं निकास मार्ग, भ्रमण पथ, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग कर सभी को निर्धारित स्थल पर समय से पहुंचने और आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया।0
0
Report
चलती कार में शॉर्ट सर्किट से आग, पिता-पुत्र सुरक्षित, लोगों में हड़कंप
Moradabad, Uttar Pradesh:चलती कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। पिता पुत्र कार से तुरंत बाहर निकल गये। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। आग का गोला बनी कार को देखकर चालकों में हड़कम्प मच गया। आज शाम लगभग 4 बजे हल्दौर के ग्राम विसाठ निवासी गजेन्द्र सिंह अपने बेटे विकुल के साथ कार द्वारा ग्राम मुस्सेपुर स्थित अपनी रिस्तेदारी में जा रहे थे। नूरपुर रोड़ स्थित समसपुर के गन्ना क्रय केंद्र के पास अचानक कार में धुँआ निकला। और देखते ही देखते कार में आग की लपटें उठने लगीं। आनन-फानन में दोनों पिता पुत्र ने कार से बाहर निकल गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 2 मिनट के भीतर कार आग गोला बन गईं। जिससे सड़क पर चल रहे वाहन चालकों में भी हड़कम्प मच गया। सड़क के दोनों और वाहनों की आवागमन रुक गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है। जिससे कार के इंजन में आग लग गयी थी。0
0
Report
Advertisement
PM Modi बिहार दौरे में कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का उद्घाटन, कई योजनाओं की सौगात
Samastipur, Bihar:21 नवंबर को बिहार आएंगे PM मोदी, कच्ची दरगाह-सिक्सलेन पुल का करेंगे उद्घाटन । कई योजनाओं की देंगे सौगात, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय । ऐंकर :समस्तीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे वैशाली जिले के बिदुपुर में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बिहार को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्तीपुर में NDA के घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जिले से 50 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार पर हमेशा विशेष कृपा रही है। उनके नेतृत्व में बिहार में विकास के कई काम हुए हैं। आने वाले दिनों में भी राज्य को कई योजनाओं की सौगात मिलेगी। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लोगों की सुविधा के लिए बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग आसानी से अपने घर पहुंचकर पर्व मना सकें। प्रधानमंत्री वैशाली पहुंचकर छठ का प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए NDA के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी को मिलकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार पर विशेष कृपा बनी रहती है वह बिहार को कई सौगात देंगे। बाइट : नित्यानंद राय,केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री0
0
Report
जयनगर रेलवे स्टेशन पर छठ के मद्देनजर सुरक्षा चौकसी बढ़ी, तलाशी जारी
Madhubani, Bihar:मधुबनी में छठ पर्व को लेकर नेपाल सीमावर्ती जयनगर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। सभी आने-जाने वाले ट्रेनों में आरपीएफ, जीआरपी व एसएसबी जवानों एवं श्वान दस्ता के सहयोग से रेल यात्रियों के सामानों की तलाशी ली जा रही है। आरपीएफ प्रभारी वशिष्ठ कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष विकास सिंह एवं एसएसबी जयनगर के श्वान दस्ता की टीम ने जयनगर से चलने वाली एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों में सघन तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि छठ पर्व को लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जयनगर से विभिन्न महानगरों के बीच चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों व जयनगर आने वाली ट्रेनों में जवानों के सहयोग से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एसएसबी के श्वान दस्ता का सहयोग लिया जा रहा है। ताकि कोई आपत्तिजनक या विस्फोटक सामान के अलावे प्रतिबंधित सामानों की तस्क्रीनपर रोक लगाया जाए। उन्होंने बताया कि जयनगर सीमावर्ती रेलवे स्टेशन होने के कारण महानगरों और अन्य प्रदेशों से छठ पर्व पर भारी संख्या में यात्री आ रहे हैं। भारी भीड़ के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। इसी क्रम में जयनगर से सियालदह के बीच चलने वाली गंगा सागर एक्सप्रेस , जयनगर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई के बीच चलने वाली पवन एक्सप्रेस समेत अन्य एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।0
0
Report
झारखंड में भाजपा 2029 की तैयारी तेज, बागी राजाराम मरांडी भाजपा में शामिल
Sahibganj, Jharkhand:झारखण्ड में भाजपा 2029 की तैयारी में अभी से जुट गया है। भाजपा नेता बाबूलाल मारंडी आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा में सेंध मारी शुरू कर दिया। बरहेट प्रखंड के जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रहे राजाराम मरांडी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गया। राजाराम मरांडी को झारखण्ड के विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी ने भाजपा की सदस्यता बरहेट के झबरी गांव में दिलाई। जहाँ भारी संख्या में राजाराम मरांडी के समर्थक पहुंचे और माहौल पुरा भाजपामय हो गया। इस मौके पर राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक अनन्त ओझा, बोरियो के पूर्व विधायक लोबीन हेमब्रम और लिट्टीपड़ा के पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी और भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव उपस्थित रहे। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी हेमंत सोरेन सरकार पर जम कर निशाना साधा। बाबूलाल ने कहा कि अब हेमंत सोरेन सरकार की विदाई का समय आ गया। वहीं जेएमएम से बागी हुए राजाराम मरांडी ने भी जेएमएम पर जम कर वर्षा और कहा कि इस पार्टी को हमने अपने खून से सींचा लेकिन एक बाहरी नेता के हाथों हेमंत सोरेन कटपुतली बनकर रह गया। अब यह पार्टी शिबू सोरेन वाला पार्टी नहीं रही। अब जेएमएम में स्थानीय लोगों का नहीं बाहरी लोगों का चलता है। इसलिए अब झारखण्ड में बदलाव होगा और बीजेपी लोगों की पहली पसंद है।0
0
Report
Advertisement
पूर्वांचल के विकास के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान: 32 प्रोजेक्ट्स से बनेगा उद्योग-शिक्षा हब
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh पूर्वांचल पिछड़ा था पूर्वांचल को मुख्य धारा में लाने के लिए मुख्यमंत्री जी हमेशा रहे हैं प्रयास रत्न, सपा की गुंडई खत्म करेंगे-ओमप्रकाश। मुख्यमंत्री का mega development plan है, जहां पूर्वांचल के विकास के लिए 32 प्रोजेक्ट्स पर सहमति, 5,000 करोड़ से पूर्वांचल की तस्वीर बदलेगी। सात जिलों में अलग-अलग इंडस्ट्रियल और एजुकेशन हब होंगे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि योगी सरकार की स्पष्ट नीति है कि प्रदेश का विकास हो, चाहे फोरलेन की सड़क हो, एक्सप्रेसवे हो चाहे लिंक एक्सप्रेसवे बने हों। आजमगढ़ की बात करें तो सपा के लोग कहते हैं कि समाजवादी पार्टी का गढ़ है, वहीं यूनिवर्सिटी खोलने का काम योगी ने किया। मुख्यमंत्री का सपना है कि गरीबों के बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1200 जा रहा है। रोजगार के क्षेत्र में देखा जाए तो सरकार भर्तियां कर रहे हैं। पूर्व की सरकार में नौकरियों के दौरान शिवपाल और कंपनी रेट तैयार करती थी। बिना पैसे में 10 लाख सरकारी लोगों को नौकरियां मिली हैं। पूर्वाचल लंबे समय से पिछड़ था, पूर्वांचल के विकास के लिए तमाम उद्योगपतियों को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है। वाराणसी में 7 बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम की तैयारी, गंगा किनारे 1000 एकड़ की टूरिज्म सिटी विकसित होगी, रामनगर में 1000 एकड़ का मैन्युफैक्चरिंग बनेगा, मिर्जापुर में भी 1000 एकड़ का इंडस्ट्रियल एरिया विकसित होगा। भदोही, सोनभद्र और मिर्जापुर में भी बड़े औद्योगिक हब बनेंगे, जहां उद्योग, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार को लेकर कहा गया है कि रोजगार से पूर्वांचल नई विकास की ऊंचाइयों को छूएगा। पूर्व पूर्वांचल की 2800 जिलों में शुरू हुआ है धीरे-धीरे आजमगढ़ में वाइस सिटी पैदा होगी जो प्रोजेक्ट सटे हुए इलाके हैं, प्रोजेक्ट लगाने के लिए कैबिनेट पर चर्चा हुई है। जहाँ प्रदेश में पूर्वांचल पिछड़ा था, पूर्वांचल को मुख्य धारा में लाने के लिए मुख्यमंत्री जी हमेशा प्रयास रत्न हैं। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर बेबाक बोलने वाले हैं और कहा कि सपा की गुंडई खत्म कर देंगे। जिले के आईटीआई मैदान में 2 लाख लोगों को आजमगढ़ ले चलेंगे जहाँ रैली होगी। आजमगढ़ को सभी जातियों का गढ़ बनाएंगे।0
0
Report
चरखी दादरी में दीपावली के कारण जहरीली हवा, 350 क्रेशर और खनन क्षेत्र बंद
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी में जहरीली हवा का कहर! प्रदूषण 400 पार पहुंचने के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, 350 क्रेशर और माइनिंग जोन अगले आदेशों तक बंद। दीपावली की आतिशबाजी ने बिगाड़ी शहर की आबोहवा, अब लोगों की सेहत पर मंडराया प्रदूषण का खतरा! उपायुक्त मनदीप कौर बोली चरखी दादरी में हर वर्ष दीपावली के समीप प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है दीपावली के दिन और उससे एक दिन पहले 400 के पार पहुंच गया था। जहरीली होती हवा को देखते हुए प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए जिले के क्रेशर और माइनिंग जोन को अगले आदेशों तक बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला चरखी दादरी में हरियाणा प्रदेश का सबसे बड़ा मीनिंग जोन है जिले में करीब 350 क्रेशर हैं उपायुक्त मनदीप कौर बोली हालांकि अब प्रदूषण का स्तर घटकर 270 के करीब पहुंच गया है, लेकिन शहर की आबोहवा अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। जहरीली हवा के चलते आमजन के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। DC मनदीप कौर ने बताया कि दीपावली के दिन और उससे एक दिन पहले जिले में प्रदूषण का स्तर 400 के पार चला गया था। स्थिति को देखते हुए माइनिंग जोन और क्रेशर को अगले आदेशों तक बंद किया गया है। DC ने बताया कि शहर में प्रदूषण कम करने के लिए पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि कूड़ा-कचरा न जलाएं और अपने आसपास पानी का छिड़काव करते रहें।0
0
Report
केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक 8.449 किमी मेट्रो कॉरिडोर की मंजूरी दी
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक मेट्रो विस्तार को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 8.449 किलोमीटर लंबा होगा नया कॉरिडोर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों का मेट्रो कनेक्टिविटी का इंतजार अब आगे बढ़ता नजर आ रहा है। केंद्र सरकार ने एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को हरी झंडी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक 8.449 किलोमीटर लंबे नए मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इस रूट पर कुल 5 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। ब्लू लाइन से भी मिलेगी कनेक्टिविटी नए मेट्रो कॉरिडोर के शुरू होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा का मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 71.878 किलोमीटर हो जाएगा। इस विस्तार का सबसे बड़ा फायदा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बड़ी आबादी को मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को सेक्टर-61 स्टेशन पर ब्लू लाइन मेट्रो से इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। इससे दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के अन्य प्रमुख इलाकों तक पहुंचना पहले के मुकाबले आसान होगा। मॉल, अस्पताल और दफ्तरों तक आसान पहुंच इस कॉरिडोर के जरिए गौर सिटी मॉल, H&S मॉल, ब्लू सफायर मॉल, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 के व्यावसायिक क्षेत्र, नोएडा सेक्टर-51 स्थित IKEA और सेक्टर-73 स्थित एंथुरियम मॉल को मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा सेक्टर-60 स्थित टेक महिंद्रा और TCL टेक के कार्यालयों सहित कई प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी फायदा होगा। स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-122, कैलाश अस्पताल, रामा अस्पताल, क्लाउड-9 अस्पताल और अन्य प्रमुख संस्थानों तक पहुंच आसान होगी। वहीं, क्लियो काउंटी सोसायटी, गौर सिटी-1 और गौर सिटी-2 सहित आसपास की आवासीय सोसायटियों में रहने वाले लोगों को भी इस परियोजना से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रैफिक और प्रदूषण से भी मिलेगी राहत मेट्रो विस्तार से निजी वाहनों पर लोगों की निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। सड़कों पर वाहनों का दबाव घटने, ट्रैफिक जाम से राहत मिलने और यात्रा का समय कम होने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण में भी सकारात्मक असर पड़ सकता है। कुल मिलाकर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए यह मेट्रो विस्तार केवल एक परिवहन परियोजना नहीं, बल्कि लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अब लोगों की नजरें परियोजना के निर्माण कार्य और मेट्रो संचालन शुरू होने की समयसीमा पर टिकी हैं。0
0
Report
Advertisement
41 दिनों बाद मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज का अनशन खत्म, कक्षाएं फिर शुरू
Nuh, Haryana:story :- 41 दिन बाद समाप्त हुआ मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज का आंदोलन, छात्रों ने तोड़ा अनशन उपायुक्त अखिल पिलानी ने अनशनरत दोनों छात्रों को पानी पिलाकर अनशन खुलवाया, मुफ़्ती ज़ाहिद और पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी आजाद मोहम्मद ने मिठाई खिलाकर धरना समाप्त कराया मांगें पूरी होने के बाद छात्रों और स्टाफ में खुशी, बृहस्पतिवार से कॉलेज में दोबारा शुरू होंगी कक्षाएं नूंह के पल्ला गांव स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में पिछले 41 दिनों से अपनी मांगों को लेकर चल रहा छात्रों और स्टाफ का धरना-प्रदर्शन बुधवार शाम को समाप्त हो गया। छात्रों की मांगों को स्वीकार किए जाने और उन्हें लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने कॉलेज पहुंचकर अनशन पर बैठे दोनों छात्रों को पानी पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। वहीं, मुफ़्ती ज़ाहिद হুসैन और पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद ने छात्रों एवं स्टाफ को मिठाई खिलाकर आंदोलन समाप्त कराया। गौरतलब है कि हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन ने मंगलवार को छात्रों की सभी मांगों को लिखित रूप में स्वीकार करते हुए आश्वासन पत्र कॉलेज के डायरेक्टर को भेजा था। इसके बाद बुधवार को जिला उपायुक्त अखिल पिलानी कॉलेज पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें आंदोलन समाप्त कर पढ़ाई शुरू करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी आजाद मोहम्मद, मुफ़्ती ज़ाहिद हुसैन, एडवोकेट मोहम्मद तलहा और पल्ला गांव के सरपंच फारूख प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मांगें स्वीकार होने के बाद कॉलेज के छात्रों ने खुशी जाहिर की। वहीं, स्टाफ ने भी उम्मीद जताई कि उनकी लंबित मांगों का समाधान जल्द किया जाएगा। धरना समाप्त होने के साथ ही कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां दोबारा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। बृहस्पतिवार से कॉलेज में नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर लौटेंगे और टीचिंग स्टाफ भी कक्षाएं लेगा। इसके अलावा नॉन टीचिंग स्टाफ भी अपने कार्यों पर लौटेगा। उपायुक्त अखिल पिलानी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अब अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। उनकी समस्याओं का समाधान जल्द कराया जाएगा। कुछ मांगों को पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष मांगों पर कार्यवाही जारी है। उन्होंने स्टाफ को भी आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। 41 दिनों तक चले इस आंदोलन के समाप्त होने से कॉलेज में फिर से पढ़ाई का माहौल बनने की उम्मीद जगी है。0
0
Report
कोठार गांव के मंदिर के पास 5 फीट का मगरमच्छ रेस्क्यू, लोग दहशत में
Pali, Rajasthan:बालीक्षेत्र के कोठार गाँव में मंदिर के निकट 5 फीट लंबा मगरमच्छ को देख कर लोगों मे डर का माहौल फैल गया। जिसकी सूचना वन विभाग के रेंजर फूलाराम भटनागर को सूचना मिलते ही वन्य जीव रेस्क्यू टीम के सदस्य नरेश वैष्णव, दिलीप मारू, मकसूद छिपा ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद सावधानीपूर्वक सुरक्षित रेस्क्यू किया। जहां उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि जल स्रोतों में पानी कम होने की वजह से ऐसे जीव बाहर आ सकते हैं, इसलिए किसी भी वन्यजीव के दिखने पर खुद कदम उठाने के बजाय तुरंत रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचित करें।0
0
Report
बूंदी के घास भैरू उत्सव में विदेशी पर्यटक भी हैरतअंगेज करतब देखने आए
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी भाई दूज पर बूंदी जिले के ग्रामीण अंचलों में 500 से 600 साल पुरानी घास भैरू उत्सव की परंपरा जीवंत हो उठी। ठीकरदा, बड़ौदिया, सथूर और हिंडोली सहित कई गांवों में हजारों लोग इस अनूठे आयोजन के साक्षी बने। ढोल-मंजीरों की गूंज और लोकगीतों के बीच कलाकारों ने ऐसे हैरतअंगेज करतब दिखाए कि दर्शक दंग रह गए। कहीं कलाकार का सिर कटा नजर आया तो कहीं पानी में पत्थर तैराने का प्रदर्शन किया गया। कांच के गिलासों पर मोटरसाइकिल खड़ी कर कलाकारों ने भी खूब तालियां बटोरीं। घास भैरू की सवारी के साथ बैलों की पूजा-अर्चना की गई और पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। इस बार विदेशी पर्यटक भी राजस्थानी लोककला और कलाकारों के हुनर को देखने पहुंचे। ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक परंपरा को संरक्षित करने के लिए सरकार और पर्यटन विभाग से आर्थिक सहयोग की मांग उठाई।0
0
Report
Advertisement
