222002
ग्रामीणों ने रास्ते के विवाद को लेकर थाने का किया घिराव, 50 से अधिक महिलाएं शामिल
Jaunpur, Uttar Pradesh:रास्ते के विवाद को लेकर ग्रामीणों ने थाने का घिराव किया। इस प्रदर्शन में 50 से अधिक महिलाएं और कई दर्जन लोग मौके पर उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इंदौर में अपर कलेक्टर बनकर ठगी, युवक से ढाई लाख ठगे
Indore, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई हे बताया गया कि एक महिला ने खुद को अपर कलेक्टर बताकर एक युवक को अपने झांसे में लिया और जमीन से जुड़े काम कराने के नाम पर उससे करीब ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए। महिला ने अपनी पहचान साबित करने के लिए अपर कलेक्टर लिखी सरकारी गाड़ी के साथ फोटो तक दिखाई। जब युवक को सच्चाई का पता चला तो उसने पुलिस, सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। इंदौर के एक युवक के साथ हुई इस कथित ठगी का खुलासा तब हुआ जब वह शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। युवक का आरोप है कि उसकी पहचान वंदना नाम की एक महिला से हुई थी, जिसने खुद को अपर कलेक्टर बताया था। विश्वास दिलाने के लिए उसने सरकारी वाहन के साथ अपनी तस्वीरें भी दिखाई थीं, जिन पर अपर कलेक्टर लिखा हुआ था। पीड़ित के मुताबिक महिला ने दावा किया कि वह सरकारी कार्यालय से जुड़ी हुई है और सरकारी विभागों से संबंधित कोई भी काम आसानी से करवा सकती है। इसी दौरान जमीन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य कामों को लेकर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। युवक का कहना है कि युवती ने काम कराने के एवज में पहले तो पांच लाख रुपये की मांग की लेकिन ढाई लाख में बात हुई जिस पर उसने भरोसा करते हुए ढाई लाख की रकम दे दी। आरोप है कि रकम लेने के बाद महिला ने जमीन संबंधी कुछ दस्तावेज युवक को सौंपे, लेकिन बाद में पता चला वे कागजात फर्जी निकले। इसके बाद युवक को संदेह हुआ और उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि महिला किसी भी सरकारी पद पर कार्यरत नहीं है। यह जानकारी सामने आते ही युवक के होश उड़ गए। अपने साथ हुई कथित ठगी के बाद पीड़ित ने पुलिस, सीएम हेल्पलाइन और जिला प्रशासन से शिकायत की है। अब वह कार्रवाई की मांग कर रहा है ताकि आरोपीत महिला के खिलाफ जांच हो सके और अन्य लोग ऐसे झांसे का शिकार न बनें। वही पूरा मामला कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद एडीएम रोशन राय ने कहा कि मामला सामने आया है जिसकी जांच करवाएंगे फिलहाल शिकायत के आधार पर मामले की जांच की मांग की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को ठगने का गंभीर मामला साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि प्रशासन और पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं। बाइट - शिकायतकर्ता युवक बाइट - एडीएम रोशन रॉय0
0
Report
आदित्य साहू का कांग्रेस पर जोरदार हमला: लोकतंत्र के मूल्य भाजपा की प्राथमिकता
Ranchi, Jharkhand:आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। आदित्य साहू ने कहा कि लोकतंत्र लोकलाज और जनमत से चलता है, लेकिन कांग्रेस हमेशा जोड़-तोड़ और खरीद-फरोख्त की राजनीति करती रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा चाहती तो वह उम्मीदवार दे सकती थी, लेकिन पार्टी ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान किया है。 उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने विधायकों को दूसरे राज्यों में ले जाने की कोशिश कर रही है, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं। साहू ने कहा कि कांग्रेस के पास 16 विधायक हैं, फिर भी वह 28 विधायकों के समर्थन से जीत का दावा कर रही है। ऐसे में कांग्रेस को बताना चाहिए कि उसके पास अतिरिक्त समर्थन कहां से आएगा。 प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार एक वोट से गिर गई थी, लेकिन उन्होंने कभी सत्ता बचाने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति नहीं की। भाजपा आज भी उन्हीं आदर्शों पर चल रही है。 एनडीए समर्थित उम्मीदवार Parimal Nathwani की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी झारखंड के विकास के लिए कई काम किए हैं और सांसद निधि से अनेक योजनाओं को आगे बढ़ाया है。 साहू ने दोहराया कि भाजपा खरीद-फरोख्त की राजनीति में विश्वास नहीं करती और एनडीए ने परिमल नाथवानी को बिना किसी दबाव या लालच के समर्थन दिया है。 बाइट: आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा झारखंड.0
0
Report
जबलपुर में दोपहर बाद तेज बारिश ने गर्मी से राहत दी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में मंगलवार दोपहर लगभग 3:00 से मौसम का मिजाज बदल गया और शहर में जोरदार बारिश हुई न केवल जबलपुर शहर बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी बारिश का दौर लगातार जारी है। सुबह से ही काफी गर्मी थी लेकिन उसके बाद बादल जमकर बरसे जिससे मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी काफी कमी आ गई। गौरतलब है कि जबलपुर में लगातार जमकर गर्मी पड़ रही थी जिसके बाद लगभग डेढ़ घंटे की तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है लोगों का कहना है कि आने वाले समय में भी जोरदार बारिश होगी जिससे उन्हें गर्मी से निजात मिलेगी0
0
Report
Advertisement
जळगाव विधानपरिषद सीट नहीं मिलने से शिवसेना के असंतोष ने महायुति राजनीति हिला दी
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, मुक्ताईनगर: जळगाव विधान परिषद निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर महायुतीतील अंतर्गत नाराजी पुन्हा एकदा समोर आली आहे. जळगावची विधान परिषद जागा शिवसेनेला न मिळाल्याने शिवसेनेच्या आमदारांमध्ये नाराजीचा सूर उमटला असून, आमदार चंद्रकांत पाटील यांनी याबाबत उघडपणे खंत व्यक्त केली आहे. जिल्ह्यात शिवसेनेची मोठी ताकद असतानाही पक्षाला संधी न मिळाल्याचे त्यांनी म्हटले आहे. तसेच भाजपकडून बंडखोरांना प्रोत्साहन दिले जात असल्याचा आरोप करत, युती धर्म पाळण्याची गरज असल्याचे त्यांनी स्पष्ट केले. मैत्रीपूर्ण लढत होऊ शकली असती, मात्र त्यातून वेगळा संदेश गेला असता मात्र मैत्रीण पूर्ण लढत झाली पाहिजे असे देखील आमदर चंद्रकांत पाटील म्हणाले.0
0
Report
हांसी अस्पताल मोर्चरी मामला: चूहों ने शव कुतर दिया, परिजनों में भारी आक्रोश
Hansi, Haryana:हांसी हिसार मोर्चरी में महिला के शव को चूहों द्वारा कुतरने के मामले को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग निदेशालय पंचकूला के हेल्थ सर्विसेज निदेशक डॉ. सुशील माही अपनी टीम के साथ हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल जांच जारी है। जांच टीम के अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया . डॉ. सुशील माही ने अस्पताल पहुंचते ही लेबर रूम का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद डिलीवरी के दौरान ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्सों और कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए करीब एक घंटे तक सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस मामले की जांच के लिए उपायुक्त द्वारा एक कमेटी का भी गठन किया गया है। गौरतलब है कि चार दिन पहले हांसी के नागरिक अस्पताल में शनिवार रात डिलीवरी के दौरान एक गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। हालत गंभीर होने पर लेबर रूम में तैनात स्टाफ ने महिला को हिसार नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया था। लेकिन रामायण टोल पार करते ही एंबुलेंस में महिला की मौत हो गई। महिला के शव को हिसार नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था। रविवार सुबह जब परिजन शव लेने पहुंचे तो उन्होंने आरोप लगाया कि मोर्चरी के फ्रीजर में रखे शव को चूहे कुतर रहे थे। यह दृश्य देखकर परिजन भड़क उठे और अस्पताल में हंगामा कर दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने हांसी में तोशाम चुंगी पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने हांसी नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों और डिलीवरी के समय ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्सों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं अब स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय जांच के बाद पूरे मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।0
0
Report
शुभेंदु अधिकारी बोले: जनगणना में राजनीति नहीं, देशहित के काम किए
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुछ लंबित कार्य देशहित में किए गए हैं; जनगणना के साथ राजनीति का संबंध नहीं है, पिछली सरकार ने रोककर रखा था, हमने शुरू किया। बीएनएस पूरे देश में शुरू हुई, बंगाल में लागू नहीं थी हमने इसे लागू किया। BSF को जमीन देना हमारी जिम्मेदारी थी, वह हमने किया। अन्नपूर्णा योजना हमारी प्रतिबद्धता थी, उसे हमने किया। आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी थी, उसके लिए MoU किया गया। जल जीवन मिशन के लिए हमने काम किया। प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल भारत के विकास में एक बड़ा मील का पत्थर है; 12 साल में वे देश को दुनिया में ऊँचे स्थान पर लेकर गए हैं।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ के खुले मेनहोल से महिला गिरकर मौत के किनारे, नगरपालिका की लापरवाही पर सवाल
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़... मौत का कुआँ बन रहा है खुला हुआ सीवर मेनहोल रामघाट रोड स्थित बाबा मार्केट के बाहर आज सुबह एक महिला मरीज खुले हुए मेनहोल में गिरी महिला का मेनहोल में गिरते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल नगर निगम कर्मचारियों ने काम करने के बाद खुला हुआ छोड़ दिया था मेनहोल स्थानीय व्यापारियों के द्वारा की गई कई बार शिकायत परंतु नहीं हुई कोई भी आवश्यक कार्रवाई थाना क्वारसी क्षेत्र के रामघाट रोड स्थिति बाबा मार्केट का मामला0
0
Report
चित्रकूट में जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट के मारकुंडी थाना क्षेत्र में जंगली भालू के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जंगल में शौच के लिए गई महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मारकुंडी थाना क्षेत्र के किहुनिया गांव निवासी 45 वर्षीय लीला देवी बुधवार सुबह शौच के लिए जंगल की ओर गई थीं। इसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला के नाक, मुंह और सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख भालू जंगल की तरफ भाग गया। इसके बाद परिजन घायल महिला को निजी वाहन से सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार भालू के पंजों से महिला के चेहरे और सिर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना के बाद किहुनिया समेत आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है और आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि जंगल और सेंचुरी क्षेत्र की पर्याप्त घेराबंदी न होने से जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से जंगल और बांध क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा जंगली जानवरों को गांवों की ओर आने से रोकने के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की है। फिलहाल घायल महिला का इलाज जारी है, जबकि वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
पोझी चंवर के दो तालाब में जहर, लाखों के मछली नुकसान और जांच जारी
Chapra, Bihar:मढ़ौरा प्रखंड के पोझी चंवर स्थित दो तालाबों में आपसी दुश्मनी के कारण जहर डाल दिए जाने से करीब लाखों रुपये की मछली मर गईं. मंगलवार सुबह तालाब के पानी में बड़ी संख्या में मछलियां मृत अवस्था में तैरती देख इलाके में हड़कम्प मच गया. घटना की सूचना मिलने पर अपर थानाध्यक्ष रितेश मंडल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. वहीं जिला मत्स्य पालन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुटी है. मछली पालक भलुई निवासी अखिलेश राय ने बताया कि पोझी चंवर में मत्स्य विभाग के माध्यम से सात तालाबों में व्यवसायिक रूप से मछली पालन किया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार की रात आपसी दुश्मनी के तहत दो तालाबों में किसी ने जहर डाल दिया, जिससे करीब 17 लाख रुपये मूल्य की तैयार मछलियां मर गईं. घटना के बाद मछली पालकों में भारी आक्रोश है. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दोषियों की पहचान में जुटी हुई है.0
0
Report
Advertisement
राजद का कैमूर धरना: महंगाई और बेरोजगारी पर विरोध तेज
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर में वीरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ बड़े आंदोलन की दी चेतावनी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आह्वान पर आज कैमूर जिले के भभुआ में सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड में राजद के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वीरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद की। धरने को संबोधित करते हुए राजद नेता वीरेंद्र कुशवाहा ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता महंगाई, चरम पर पहुंचे भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा की बदहाल स्थिति से त्रस्त है। सरकार ने चुनाव के समय जनता से जो भी वादे किए थे, वे सभी खोखले साबित हुए हैं। आज आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन सरकार उनकी सुध लेने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है। कुशवाहा ने आगे कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर यह धरना सिर्फ एक सांकेतिक विरोध है। अगर सरकार ने समय रहते अपने वादों को पूरा नहीं किया और जनता के ज्वलंत मुद्दों का समाधान नहीं निकाला, तो आने वाले समय में राष्ट्रीय जनता दल पूरे बिहार में एक बड़ा और निर्णायक जन-आंदोलन खड़ा करेगा। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष प्रणय कुमार उर्फ पप्पू कुशवाहा सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता हरी टोपी और गमछे के साथ मौजूद रहे।0
0
Report
भोपाल में VVIP सुरक्षा का उल्लंघन, विधायक के घर लैपटॉप-कैश चोरी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में VVIP सुरक्षा के उल्लंघन विधायक विश्राम गृह से लैपटॉप और कैश की चोरी बीजेपी विधायक के प्रदीप पटेल के PA ने दर्ज कराई रिपोर्ट पहले मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में हो चुकी है चोरी आईपीएस अधिकारी का फोन छीन चुके है बदमाश डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के PA का भी फोन छीन चुके है बदमाश0
0
Report
जयपुर के खो नागोरियान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के मामले
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- खो नागोरियान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने का मामला0
0
Report
Advertisement
असम CM ने EU डेलिगेशन के साथ फ्री ट्रेड समझौते की संभावनाओं पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:GUWAHATI (ASSAM): HIMANTA BISWA SARMA (ASSAM CM) PRESS CONFERENCE EU के एक हाई-लेवल डेलिगेशन के साथ मीटिंग के बाद, असम के CM डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि भारत और EU एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन करने के लिए सहमत हुए हैं। इससे भारत के सभी राज्यों के लिए इन्वेस्टमेंट लाने या सामान और स्किल्स एक्सपोर्ट करने का मौका मिलता है। आज असम बदल गया है और हम हर क्षेत्र में इसका फायदा उठाना चाहते हैं। हम देखना चाहते हैं कि इसमें क्या संभावनाएं हैं। 'ब्लू वैली क्लस्टर' दोस्ती और पार्टनरशिप का नतीजा है। इस पहल के केंद्र में किसान होंगे। हम वहां (यूरोप में) असम के प्रोडक्ट्स के लिए मार्केट बनाने की कोशिश करेंगे। अगर हम यूरोपियन यूनियन के साथ सही पार्टनरशिप बना पाते हैं, तो हम बहुत कुछ कर सकते हैं। मुझे इस पार्टनरशिप में बहुत उम्मीद और भविष्य दिखाई देता है."0
0
Report
रायबरेली नगरपालिका जमीन पर निर्माण रोकने पर सभासद पर हमला, CCTV जारी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे नगर पालिका की ज़मीन पर निजी निर्माण कराये जाने से रोकने पर सभासद के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। हमले का सीसीटीवी फूटेज वायरल हुआ है। पुलिस की तरफ से दबंगो पर कार्रवाई न किये जाने से सभासदों ने थाने का घेराव किया है। मामला मिल एरिया थाना इलाके का है। यहां वार्ड 5 चक धौराहरा इलाके मे आलोक नाम का दबंग नगर पालिका की ज़मीन पर निर्माण करा रहा था। वार्ड 5 की सभासद सुनीता पाल ने इसकी शिकायत नगर पालिका अध्यक्ष से की तो दबंगों ने सुनीता को धमकी दे दी। सभासद सुनीता ने थाना मिल एरिया मे इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने राजनैतिक दबाव मे कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस लापरवाही का नतीजा रहा कि आज दबंगों ने सुनीता के घर पर हमला बोल दिया जिसका सीसीटीवी वायरल हुआ है। इस बात से नाराज़ शहर भर के सभासदों ने थाना मिल एरिया का घेराव किया और चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुईं तो शहर की सफाई व्यवस्था ठप्प कस्र देंगे। उधर थाना प्रभारी मिल एरिया के CUg पर फ़ोन करने किया गया लेकिन उन्होने फ़ोन नहीं उठाया।0
0
Report
लोवागड़ा में मिट्टी लडे ट्रैक्टर के इंजन से युवक की मौत
Ansar Nagar, Jharkhand:मिट्टी लदे ट्रैक्टर के इंजन के चपेट में आने से युवक की मौत चतरा: सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा गांव में सोमवार की सुबह मिट्टी लуде ट्रैक्टर के इंजन के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मनीष कुमार (28) पिता विजय दांगी के रूप में हुई. घटना उस वक्त हुई जब मनीष मिट्टी से लदा ट्रैक्टर अपने खेत में भराई के लिए ले जा रहा था. इस दौरान अचानक ट्रैक्टर का इंजन आगे की ओर उठ गया. जिसके चपेट में आने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. परिजन व ग्रामीण आनन फानन में उसे सदर अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है. सदर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल में ही पोस्टमार्टम करा रही है.0
0
Report
Advertisement
