222170
शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
Udiasan Urf Mufti Ganj, Uttar Pradesh:जौनपुर के उदियासन उर्फ मुफ्तीगंज बाजार में संचालित होने वाली देशी व विदेशी शराब की दुकान का स्थानांतरण ठेकेदार व आबकारी विभाग द्वारा बगल के गांव भोगीपट्टी में किया जा रहा है। जिसके लिए बीते 16 अगस्त को आबकारी टीम द्वारा गांव में आकर स्थलीय निरीक्षण किया गया था। जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा शराब के ठेके के स्थानांतरण का विरोध करने लगे व सैकड़ों की संख्या में SDM कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा में छात्र संघ चुनाव के लिए कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवार का मुखर समर्थन
Hisar, Haryana:एंकर लीड हरियाणा में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है, जहां जजपा और इनेलो के बाद अब कांग्रेस भी इस मुद्दे पर पूरी तरह मुखर हो गई है। हिसार में नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवार की मौजूदगी में विभिन्न कॉलेजों के छात्र एनएसयूआई (NSUI) में शामिल हुए। इस दौरान जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में विधायक जस्सी पेटवार ने छात्र राजनीति को भविष्य के नेताओं की पहली पाठशाला बताते हुए तुरंत चुनाव कराने की वकालत की। इसके साथ ही उन्होंने नारनौंद के पूर्व विधायक और भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री नायब सैनी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को सत्ता में 12 साल हो चुके हैं, इसलिए अब वे कांग्रेस को कोसने के बजाय अपनी जवाबदेही तय करें। 121 जस्सी पेटवाड़ विधायक नारनौंद कांग्रेस0
0
Report
फरीदाबाद प्रदूषण पर बड़ी राहत: 47वें से 14वें पायदान तक पहुंचा शहर
Faridabad, Haryana:*फरीदाबाद को प्रदूषण से बड़ी राहत, रैंकिंग में 47वें से 14वें पायदान पर पहुंचा शहर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के प्रयास लाए रंग एंकर- फरीदाबाद शहर के लिए पर्यावरण के मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में कैबिनेट के मंत्री विपुल गोयल के प्रयास अब रंग लाते हुए नजर आ रहे हैं ।शहर की वायु प्रदूषण रैंकिंग में जबरदस्त सुधार हुआ है। चार साल पहले जो फरीदाबाद 47वें पायदान पर था, वो अब 14वें पायदान पर आ गया है। HSVP के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर संदीप दहिया ने इसका श्रेय बड़े स्तर पर हुए पौधारोपण और ग्रीन बेल्ट डेवलपमेंट को दिया है। HSVP के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर संदीप दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों में HSVP द्वारा लगभग 85 हजार पौधे लगाए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष में 41 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि वर्ष 2027-28 के लिए CAQM को 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य भेजा गया है। *कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का रहा विशेष सहयोग* सुपरिटेंडेंट इंजीनियर संदीप दहिया ने बताया कि शहर के सेक्टर-7, 8, 14, 15 और 17 में जो हरियाली बढ़ी है, उसमें कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का विशेष सहयोग और दिशा-निर्देश रहा है। उनके सहयोग से इन सेक्टरों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। *18 KM बाईपास रोड पर होगा ग्रीन कॉरिडोर* फरीदाबाद के 18 किलोमीटर लंबे बाईपास रोड को ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि बाईपास के दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट है। सेक्टर की तरफ की ग्रीन बेल्ट को HSVP विकसित कर रहा है, जबकि नहर की तरफ की ग्रीन बेल्ट FMDA द्वारा विकसित की जा रही है। FMDA के लिए अप्रैल में मुख्यमंत्री की बैठक में 26 करोड़ रुपये का एस्टीमेट अप्रूव हुआ था, जिसमें से 7 करोड़ रुपये का टेंडर अलॉट कर काम शुरू कर दिया गया है। FMDA द्वारा कैली गांव तक 1400 पेड़ लगाए जा चुके हैं और कुल 10 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य है। *स्मार्ट रोड की भी तैयारी* प्रशासन द्वारा सभी विभागों को 5-5 किलोमीटर स्मार्ट रोड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत HSVP ने सेक्टर 64-65 को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने के लिए चिन्हित किया है。 बाइट- संदीप दहिया, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर एचएसवीपी0
0
Report
कैथल के बालू स्कूल में पुराने पेड़ काटे, ग्रामीणों ने प्रशासन से जवाब मांगना शुरू किया
Kaithal, Haryana:हरियाली के संदेश के बीच पेड़ों की कटाई, गांव बालू के स्कूल पर सवाल\nबालू के सरकारी स्कूल में पुराने बुजुर्ग पीपल के पेड़ों की कटाई पर सवाल, ग्रामीणों ने रुकवाया काम\nवी.ओ.: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में पर्यावरण संरक्षण को जन-अभियान बनाने की कोशिश हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी हरियाणा में पौधारोपण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। एक पौधा मां के नाम लगाकर बच्चों को पर्यावरण के प्रति संदेश दिया जा रहा है\n\nलेकिन कैथल के बालू सरकारी स्कूल में वर्षों पुराने पेड़ों की कटाई की तस्वीरें इन प्रयासों के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा करती हैं। स्कूल वह जगह है, जहां बच्चों को पेड़ बचाने और पर्यावरण संरक्षण की सीख दी जाती है।\n\nजरूरत है कि सरकार की अच्छी पर्यावरणीय सोच जमीन पर भी दिखाई दे, ताकि बच्चों को किताबों के साथ-साथ अपने स्कूल परिसर से भी पेड़ बचाने का संदेश मिले। और सरकार की योजना को पलीता लगाने वाले जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।\n\nएंकर: जिले के गांव बालू स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वर्षों पुराने पीपल के पेड़ों की कटाई का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मामले की हकीकत जानने के लिए जब हमारी टीम ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए स्कूल परिसर में पहुंची, तो मौके पर दो पुराने पीपल के पेड़ क्षतिग्रस्त अवस्था में दिखाई दिए। इनमें से एक पेड़ को लगभग पूरी तरह काट दिया गया था, जबकि दूसरे पेड़ को भी करीब आधा काटा जा चुका था।\n\nग्रामीणों के मुताबिक, जब पेड़ों की कटाई की जा रही थी तो उन्होंने मौके पर पुलिस को बुलाकर काम रुकवाया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर इन पुराने पेड़ों को काटने की अनुमति किसके आदेश पर दी गई।\n\nग्रामीणों का कहना है कि पीपल का पेड़ धार्मिक और पर्यावरणीय, दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हिंदू समाज में पीपल के पेड़ को पूजनीय माना जाता है, वहीं पर्यावरण की दृष्टि से भी यह बेहद महत्वपूर्ण वृक्ष है। ऐसे में स्कूल परिसर में मौजूद पुराने पेड़ों की कटाई को लेकर ग्रामीणों में रोष है।\n\nग्रामीणों का आरोप है कि मामले की जांच के आदेश दिए जाने और कमेटी गठित होने की बात सामने आई थी। साथ ही, कथित तौर पर मामले को लेकर समझौते की भी चर्चा हुई। लेकिन गांव के एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत आगे बढ़ाते हुए सीएम विंडो के समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई और कैथल उपायुक्त को भी शिकायत दी। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बावजूद करीब 20 से 25 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रही है।\n\nइस मामले में शिक्षा विभाग के बीईओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से वन विभाग को पेड़ों का सर्वे करने के लिए कहा गया है। वन विभाग यह जांच करेगा कि पेड़ों की कितनी कटाई हुई है और यदि नियमों के विरुद्ध पेड़ काटे गए हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बीईओ ने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूल संचालक की ओर से पेड़ काटने के लिए शिक्षा विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी, जबकि ऐसी अनुमति लेना आवश्यक होता है।\n\nअब सवाल यह है कि यदि पेड़ों की कटाई के लिए विभागीय अनुमति नहीं ली गई थी, तो जिम्मेदारी किसकी बनती है और कार्रवाई कब होगी?\n\nएक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए अभियान चला रही है। स्कूलों में भी बच्चों को पेड़-पौधों और पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया जाता है। ऐसे में यदि स्कूल परिसर में ही पुराने पेड़ों को काटने का मामला सामने आए और उस पर समय रहते कार्रवाई न हो, तो इसका बच्चों पर क्या संदेश जाएगा؟\n\nग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, पेड़ काटने के आदेश देने वाले और नियमों की अनदेखी करने वाले जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाए तथा दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही, बचे हुए पेड़ को सुरक्षित रखने के लिए भी तत्काल कदम उठाए जाएं।\n\nWt. ग्राउंड रिपोर्ट करते हुए गांव के लोगों से और शिकायतकर्ता से बातचीत\nबाइट : सुरेश कुमार बी.ओ. कलायत , शिक्षा विभाग हरियाणा\nपीटीसी ओपनिंग एंड क्लोजिंग विपिन शर्मा0
0
Report
Advertisement
बस्तर में बिजली कनेक्शन के रिकॉर्ड अपडेट के लिए e-KYC शुरू, जानें कैसे
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में बिजली कनेक्शन को लेकर अब उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिन उपभोक्ताओं के नाम पर बिजली कनेक्शन पंजीकृत है, उन्हें e-KYC के जरिए अपनी जानकारी कनेक्शन से लिंक करानी होगी, e-KYC के माध्यम से उपभोक्ता का निजी विवरण रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा, इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बिजली कनेक्शन किस व्यक्ति के नाम पर जारी है, इसकी पहचान और पुष्टि आसानी से की सकेगी, ऑनलाइन जांच के दौरान भी यह स्पष्ट हो सकेगा कि कनेक्शन वास्तव में उसी उपभोक्ता के नाम पर है, जिसके नाम से वह पंजीकृत है, आधार लिंक होने से रिकॉर्ड की जांच और सत्यापन में भी सुविधा होगी, यानी e-KYC के जरिए बिजली उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड अधिक व्यवस्थित और अपडेट हो जाएगा, जिससे भविष्य में किसी भी तरह की ऑनलाइन जांच या सत्यापन की प्रक्रिया आसान हो सकेगी।0
0
Report
रेवाड़ी में शिक्षा सदन के उद्घाटन के साथ शिक्षा विभाग के प्रोजेक्टों की घोषणा
Rewari, Haryana:शिक्षा विभाग को मिला नया शिक्षा सदन, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने हवन-यज्ञ के साथ किया उद्घाटन.... 50 लाख की लागत से सेक्टर-4 में तैयार हुआ नया प्रशासनिक भवन; एक ही छत के नीचे होंगे शिक्षा विभाग के सभी कामकाज.... जिले के जर्जर स्कूलों का बदलेगा स्वरूप, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 4 को जल्द शिफ्ट करने के दिए निर्देश। रेवाड़ी में जल्द ही होगा 'कृषि सदन' और 'सैनिक सदन' का निर्माण....0
0
Report
लखनऊ के थाने में विवाद निस्तारण में लापरवाही पर SI सचिन कुमार यादव निलंबित
Noida, Uttar Pradesh:दिनांक 09.09.2026 को थाना बंथरा, जनपद लखनऊ क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों में हुए विवाद के निस्तारण में लापरवाही बरतने और अनुचित व्यवहार करने के आरोप में उ0नि0 सचिन कुमार यादव के तत्काल प्रभाव से निलबंन/प्रचलित विभागीय कार्यवाही व अन्य विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त0
0
Report
Advertisement
पाली जिले के तीन नगर पालिका में मतदान करीब 50% तक पहुँचा
Pali, Rajasthan:पाली जिले के बाली, सादडी एवं फालना नगर पालिका में नगर निकाय के चुनाव चल रहे हैं जिसको लेकर 1:00 तक तीनों ही नगर पालिकाओं में एवरेज 50% मतदान हुआ है वही सुबह 7:00 बजे से अब तक मतदाताओं के आने का दौर शुरू है तो वही पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात है मतदान के दौरान कई बुजुर्गों और युवा मतदाताओं ने भी मतदान किया इस दौरान फर्स्ट वोटर में खासा उत्साह साथ देखा जा रहा है ।0
0
Report
बीकानेर के छह नगर पालिका चुनाव: नोखा में बीजेपी बनाम विकास मंच मुकाबला
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी चुनावी खबर बीकानेर जिले की छह नगर पालिकाओं में मतदान प्रक्रिया जारी सबसे दिलचस्प मुकाबला नोखा नगर पालिका में, जहां कांग्रेस ने एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा नॉखा में बीजेपी और विकास मंच के बीच मुकाबला सुबह से जारी मतदान में मतदाताओं में दिख रहा उत्साह हालांकि कई इलाकों से विवाद और खींचतान की खबरें भी सामने आईं पुलिस ने संभाला मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर नजर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय राजनीतिक लिहाज से नोखा का चुनाव बेहद अहम, 2010 से कांग्रेस यहां पालिका चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारती आई है, वही बीजेपी ने दावा किया है को वो इस बार बोर्ड बना रही है नोखा बीजेपी प्रभारी सुनील यादव,प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा के भंवर जांगिड़,कोजूराम सारस्वत दिख रहे ऐक्टिव हालांकि 14 सितंबर को जनता तय करेगी किसके सर पर सजेगा ताज0
0
Report
डीडवाना में कार-बुलेट बाइक टक्कर के बाद हिंसक मारपीट, 6 घायल
डीडवाना से इस वक्त की बड़ी खबर... हॉस्पिटल चौराहे पर कार और बुलेट बाइक की टक्कर के बाद जमकर हंगामा हुआ। हादसे के बाद कार चालक और बाइक सवार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बाइक सवार ने गुस्से में कार के शीशे तोड़ दिए। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आपसी मारपीट में 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक पर एक महिला और एक पुरुष सवार थे, जबकि कार में दो महिलाएं और दो पुरुष मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही डीडवाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ ही मारपीट की पूरी घटना की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
MDDA बुलडोजर ने मसूरी-देहरादून में अवैध प्लाटिंग पर ज़बरदस्त कार्रवाई
Dehradun, Uttarakhand:Breaking मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की बुलडोजर कार्रवाई अब फिर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकारी का बुलडोजर गर्जा है... विकासनगर के बद्रीपुर क्षेत्र में मुख्य सड़क से 200 मीटर आसन नदी की तरफ तकरीबन 50 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग को अंजाम दिया जा रहा था... मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए अंजाम दी जा रही इस अवैध फ्लोटिंग की जांच के बाद प्राधिकरण की टीम ने जमीन मालिक समीर कुरेशी के नाम नोटिस जारी कर आज बुलडोजर कार्यवाही को अंजाम दे डाला... प्राधिकरण के बुलडोजर ने अवैध प्लाटिंग की सड़कों सहित यहाँ खड़ी की गई नई दीवारों को धराशाही कर दिया... इस दौरान इस अवैध प्लाटिंग में बनाए गए मकानो पर भी प्राधिकरण की टीम ने नोटिस चस्पा किए हैं... जिसके बाद बिना नक्शा पास कराया अवैध रूप से बनाए गए इन नए मकानो पर भी बुलडोजर कार्यवाही हो सकती है...0
0
Report
स्कूल खबर की बाइट: शिक्षा विभाग की नई रणनीतियों का संकेत?
Khairgarh, Uttar Pradesh:स्कूल वाली खबर की बाइट0
0
Report
खाम्ही स्कूल वीडियो: बच्चों से पानी भरवाने पर शिक्षा विभाग पर सवाल
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ शिक्षा विभाग की बदहाल तस्वीर सामने आई है, जिसने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छुईखदान ब्लॉक के ग्राम पंचायत बकरकट्टा के आश्रित ग्राम खाम्ही के प्राथमिक स्कूल का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में 8–9 बैगा आदिवासी बच्चियां पानी भरती और बर्तन साफ करती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि वीडियो में शिक्षक की मौजूदगी में ही बच्चियां यह काम करती दिखाई दे रही हैं। जिस उम्र में इन बच्चीّों के हाथों में किताब-कॉपी और पेंसिल होनी चाहिए, वहां उनके हाथों में पानी के बर्तन नजर आना शिक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा सवाल है। बैगा समुदाय विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) में शामिल है। ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही है, लेकिन खाम्ही स्कूल का यह वीडियो उन दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़ा करता है। बताया गया कि स्कूल भवन जर्जर होने के कारण प्राथमिक स्कूल अतिरिक्त कक्ष में संचालित हो रहा है। स्कूल की जिम्मेदारी संकुल समन्वयक तोरण साहू, प्रधानपाठक राजकमल उइके और सहायक शिक्षक ईश्वर कंवर के जिम्मे है। अब सवाल यह है कि स्कूल में बच्चियों से पानी भरवाने और बर्तन साफ कराने की नौबत क्यों आई? क्या शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी? यदि जानकारी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था कटघरे में है। मामले में निष्पक्ष जांच कर यह तय करना जरूरी है कि बच्चियों से ऐसा काम क्यों कराया गया और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।0
0
Report
Advertisement
श्योपुर के स्कूल में गुरुजी की नींद वायरल, पढ़ाई पर उठे सवाल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के सोंठवा शासकीय मिडिल स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल समय के दौरान एक शिक्षक दरी बिछाकर आराम से सोते और खर्राटे भरते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में स्कूल प्रभारी लज्जाराम शर्मा के स्कूल समय में नींद लेने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।अब सवाल यह है कि जब गुरुजी ही स्कूल में चैन की नींद लेंगे तो बच्चों की पढ़ाई कौन कराएगा?0
0
Report
बहराइच से बड़ी खबर: थर्ड फ्रंट बनाकर 2027 में BJP को रोकने की तैयारी
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, कहा 2027 के चुनाव में BJP से मोर्चा लेने के लिये बनाएंगे थर्ड फ्रंट, BSP के साथ कई अन्य दलों से कर सकते हैं BJP को रोकने के लिये गठबंधन, सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर खड़े किये सवाल, कहा हमें नहीं लगता सपा और कांग्रेस मिलकर ध्वस्त कर पायेगी BJP का किला0
0
Report
लोहंडीगुड़ा के दुर्गम क्षेत्र में एम्बुलेंस सेवा शुरू
Jagdalpur, Chhattisgarh:लोहंडीगुड़ा ब्लाक के दुर्गम क्षेत्र को आखिरकार लंबे अरसे के बाद एम्बुलेंस की सौगात मिली, शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय लोहंडीगुड़ा में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हरि झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को बिनता प्राइमरी हेल्थ सेंटर के लिए रवाना किया, दरअसल एक दिन पहले ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बस्तर के दौरे पर पहुंचे हुए थे इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री को यह अवगत कराया कि बिनता क्षेत्र दुर्गम इलाके में स्थित है और यहां पर स्थानीय लोग पिछले कई वर्षों से एम्बुलेंस की मांग कर रहे है, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अगले 24 घंटे के 108 एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया स्थानीय विधायक विनायक गोयल ने कहा साय सरकार बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है इस दौरान उन्होंने एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद दिया।0
0
Report
Advertisement
