222001
जनसेवा केंद्र संचालक से तीन बदमाशों ने किया लूट
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के थाना खुटहन क्षेत्र के गायत्री नगर हैदरपुर में जनसेवा केंद्र संचालक आशुतोष तिवारी से तीन बदमाशों ने लूटपाट की। घटना रात नौ बजे की है जब तिवारी जनसेवा केंद्र से घर लौट रहे थे। लुटेरों ने तिवारी से एक लैपटॉप, मोबाइल और 1500 रुपए लूट लिए। सीओ अजय सिंह चौहान ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतापपुरा में शराब ठेकेों के खिलाफ ग्रामीण धरना, प्रशासन से 7 दिन का अल्टीमेटम
Dudu, Rajasthan:फुलेरा(जयपुर)- प्रतापपुरा में शराब ठेके के खिलाफ ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन, ग्रामीणों ने देर रात तक शराब बेचने का लगाया आरोप, असामाजिक तत्वों से महिलाओं का निकलना दूभर हो रहा, शराब गोदाम के आड़ में संचालित की जा रही शराब की दुकान, सूचना पर नायब तहसीलदार संजय परसोया पहुंचे, ग्रामीणों ने प्रशासन को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम, पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी प्रदर्शन कर दिखाया आक्रोश एंकर - प्रतापपुरा में मेगा हाईवे पर नियमों को ताक पर रखकर बेधड़क चलाए जा रहे अवैध शराब ठेके के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने शराब ठेके के बाहर धरना देकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि शराब गोदाम की आड़ में देर रात तक खुलेआम शराब बेची जा रही है। वही असामाजिक तत्वों से लोग परेशान लगा रहता है। वहीं सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीण से समझाइश की। वही ग्रामीणों ने 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। बाइट - धन्नी देवी, बाइट - केलाश,0
0
Report
बिरभूम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रेत माफिया के ठिकाने से 5.5 करोड़ रुपए और 15 किग्रा सोना बरामद
Noida, Uttar Pradesh:Suvendu Adhikari X Post: Commendable job by our Law Enforcement personnel for the crackdown on Sand Mafia. Following a precise operation based on source based information, Birbhum Police conducted a major raid under Mohammad Bazar PS targeting the hideout of illegal sand mafia Tullu Mondal alias Mohd Nazibuddin. The operation has uncovered staggering amounts of illegally amassed wealth: Cash Recovered So Far: ₹5.5 crore with counting still ongoing. Gold Recovered: 15 kg. I deeply appreciate the WBPolice DGP, SP and the Birbhum Police Personnel involved in this operation for their swift, professional and decisive action. West Bengal Govt's ongoing drive against the corrupt will go on with 'Zero Tolerance Policy against Corruption' as our guiding principle. Let it be unequivocally clear: no person with a chequered past who has amassed wealth through the exploitation of public resources and hobnobbing with the then ruling political party will be spared. Public wealth belongs to the people, and those who loot it will face the full might of the law. Vigilance and uncompromising action will continue. Crackdown on mafia syndicates will go on.0
0
Report
जयपुर में ACB ने ईस्ट एडीएम के PA को रिश्वत लेते पकड़ा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई जयपुर एडीएम ईस्ट के पीए क़ो 1 लाख की घूस लेते पकड़ा गिरफ़्तार पीए मुकेश चौधरी ने मांगी थी डेढ़ लाख रुपयों की घूस परीक्षा आयोजन संबंधित लोजेस्टिक के बिल क़ो पास करने की एवज में मांगी थी घूस आरोपी ग्रीन टी-शर्ट में0
0
Report
Advertisement
दीक्षांत समारोह में वंदे मातरम के क्रम पर तमिलनाडु राजनीति गरम, मंत्री वॉकआउट
Noida, Uttar Pradesh:Tamil Nadu विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में 'वंदे मातरम' को राज्य गीत 'तमिल ताई वाझथु' के पहले बजाने पर उच्च शिक्षा मंत्री पी. विश्वनाथन ने अपमानित महसूस कर वॉकआउट किया. कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने भी Governor के फैसले की आलोचना की. केंद्र के advisory के विपरीत तमिलनाडु की परंपरा के अनुसार राज्य गीत तीसरे क्रम में बजना चाहिए था. राज्य सरकार और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप चले. Manonmaniam Sundaranar University के 33वें दीक्षांत समारोह में Governor Rajendra Arlekar मुख्य अतिथि थे.0
0
Report
Ayodhya में सावन मेले की तैयारी: पालकी मणि पर्वत तक पहुँचेगी, सुरक्षा पुख्ता
Ayodhya, Uttar Pradesh:कल से सावन माह की शुरुआत होने जा रही है और भगवान राम की नगरी अयोध्या पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में रंगने को तैयार है। एक महीने तक चलने वाले सावन मेले को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। कमिश्नर राजेश कुमार, डीआईजी सोमेन बर्मा और डीएम शशांक त्रिपाठी ने अधिकारियों की टीम के साथ राम की पैड़ी और नया घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि सावन के तीसरे और अंतिम सोमवार को सबसे अधिक कांवड़ियों की भीड़ उमड़ती है, इसलिए रूट पहले ही फाइनल कर लिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त शौचालय, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, शुद्ध पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बारिश के दौरान फिसलन रोकने के लिए मार्गों पर बालू डाली जाएगी और मंदिरों के आसपास जूट मैटिंग बिछाई जाएगी। सरयू नदी में सुरक्षा के लिए जल पुलिस की तैनाती के साथ फ्लोटिंग बैरियर लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित क्षेत्र में ही स्नान कर सकें। पूरे मेले की सुरक्षा एटीएस, एसटीएफ और अतिरिक्त 12 कंपनी पीएसी के जिम्मे होगी। वहीं, इस बार सावन मेले का सबसे बड़ा आकर्षण मणि पर्वत का मेला होता है, पहली बार राम मंदिर से भगवान श्रीराम की पालकी का मणि पर्वत तक पहुंचना होगा, जहां भगवान राम झूला उत्सव में विराजमान होंगे।0
0
Report
विश्व बाघ दिवस पर उत्तराखंड ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध का कड़ा संदेश
Dehradun, Uttarakhand:एंकर विश्व बाघ दिवस के अवसर पर उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।इस दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक से पर्यावरण और वन्य जीव को नुकसान पर चिंतन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व बाघ दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस गोष्ठी से विश्व भर से उत्तराखंड के पर्यटकों और श्रद्धालुओं को एक संदेश जाएगा। जिससे देवभूमि के धार्मिक और पर्यटन स्थल पहुंचे, तो वह सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करके और खचरा ना फैलाकर पर्यावरण के संरक्षण में सरकार का साथ दें। इसके साथ उत्तराखंड में सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध पर युवाओं के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रतिबद्ध है कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखा जाए। बाइट – पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर पेयजल संकट के बीच भाजपा कार्यालय की सफाई में संसाधन दुरुपयोग पर बहस
Bageshwar, Uttarakhand:एक ओर बागेश्वर जिले के कई इलाकों में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मंडलसेरा स्थित भाजपा कार्यालय में बारिश के बाद घुसे मलबे की सफाई के लिए जल संस्थान का टैंकर और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने से विवाद खड़ा हो गया है। मामले को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि जब जिले के कई गांवों में लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं और सरकारी संसाधनों की जरूरत आपदा राहत, अग्निशमन और पेयजल आपूर्ति जैसी सार्वजनिक सेवाओं में है, तब किसी राजनीतिक दल के कार्यालय की सफाई में इन संसाधनों का इस्तेमाल किस आधार पर किया गया। इस घटनाक्रम ने सरकारी संसाधनों के उपयोग और प्रशासनिक निष्पक्षता पर बहस छेड़ दी है। मामले में निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग उठ रही है。0
0
Report
जालौन में मामा के घर किशोरी की संदिग्ध फांसी, पुलिस जांच शुरू
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में मामा के घर में भांजी का शव मिला। घर के अंदर आंगन में लगे जाल से साड़ी का फंदा बनाकर लटकाई फांसी। 17 वर्षीय ज्योति का शव जाल से लटकता देख परिजनों में कोहराम मचा। किशोरी के शव को नीचे उतारकर पुलिस को दी घटना की सूचना। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी। मौके पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एक दिन पूर्व किसी लड़के से फोन पर बात करने के دوران मामा ने किशोरी का मोबाइल छीन लिया था। जालौन के कांच कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर का मामला।0
0
Report
श्रावण शुरू: गोला गोकर्णनाथ मंदिर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:कल से शुरू हो रहे श्रावण मास में कांवरियो और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किए गए है। पूरे परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शन में कोई असुविधा न हो। इसके लिए 5 जोन 20 सेक्टर और 63 सब सेक्टर बनाए गये है। 8 सी ओ को तैनात किया गया है। गंगा जल लेने वाले घाटों की सुरक्षा के लिए पीएसी की तैनाती से लेकर रास्ते और मंदिर तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए है। मंदिर परिसर में किसी भी श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए प्रशासन कई दिनों से तैयारी में लगा हुआ था। पूरे महीने आसपास के जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिलों के अपर पुलिस अधीक्षक,सीओ, इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों से बात की गई है। मानक कें अनुरूप डीजे की ऊंचाई रहेगी। एक ट्रैक्टर में कई ट्रालियों जोड़कर लाने की मनाही होगी।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर कलेक्ट्रेट में एबीवीपी-पुलिस धक्कामुक्की: मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन के साथ तनाव
Bikaner, Rajasthan:जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय माहौल गर्मा गया जब जैसलमेर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एबीवीपी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप दिया। एबीवीपी के महानगर मंत्री मेहुल शर्मा ने आरोप लगाया कि जैसलमेर में जिस तरह कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार हुआ, उसी तरह की घटना बीकानेर में भी दोहराई गई उन्होंने धक्कामुक्की करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक को भी अलग से ज्ञापन सौंपा जाएगा और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी。0
0
Report
इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग से दुष्कर्म, अदालत ने 10 साल कारावास की सजा सुनाई
Panipat, Haryana:इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी दरिंदगी का जाल 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले को 10 साल की सजा थ्रेडिंग के बहाने घर बुलाकर नाबालिग से किया रेप, पीड़िता की गवाही और मोबाइल चैट बने सबसे बड़े सबूत; POCSO कोर्ट ने सुनाया फैसला पानीपत। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आज युवाओं की पहली पसंद बन चुका है। जहां एक ओर यह मनोरंजन और संवाद का माध्यम है, वहीं दूसरी ओर इसका दुरुपयोग मासूम बच्चों को अपराध के जाल में भी फंसा रहा है। पानीपत में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें इंस्टाग्राम पर भेजे गए एक मैसेज ने 10वीं कक्षा की छात्रा की जिंदगी बदल दी। मामले में फास्ट ट्रैक POCSO कोर्ट ने आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जिला अटॉर्नी संजीव कुमार ने बताया कि 16 वर्षीय छात्रा को आरोपी नीरज ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर अपनी मां की थ्रेडिंग करने के बहाने 28 जुलाई 2024 को घर बुलाया। जब छात्रा आरोपी के घर पहुंची तो उसकी मां घर पर मौजूद नहीं थी। आरोपी ने घर का दरवाजा बंद कर छात्रा के साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। घटना के बाद सहमी हुई छात्रा तीन दिन तक चुप रही। 31 जुलाई 2024 को उसने पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने मॉडल टाउन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद 8 अगस्त 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की सुनवाई 6 नवंबर 2024 से फास्ट ट्रैक स्पेशल POCSO कोर्ट में शुरू हुई। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित विशेष अदालत के न्यायाधीश श्री पीयूष शर्मा ने 28 जुलाई 2026 को आरोपी को दोषी करार देते हुए POCSO अधिनियम के तहत 10 वर्ष के कठोर कारावास और ₹25,000 जुर्माने की सजा सुनाई। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3) के तहत 3 वर्ष के कारावास और ₹10,000 जुर्माने की सजा भी सुनाई गई। अदालत ने स्पष्ट किया कि दोनों सजाएं साथ-साथ (Concurrent) चलेंगी। जिला अटॉर्नी ने बताया कि मेडिकल जांच घटना के तीन दिन बाद होने के कारण एफएसएल रिपोर्ट आरोपी के खिलाफ निर्णायक नहीं रही। इसके बावजूद पीड़िता की सशक्त गवाही, उसकी मां की गवाही और आरोपी के मोबाइल फोन से बरामद इंस्टाग्राम चैट अदालत में सबसे अहम साक्ष्य साबित हुए। अभियोजन पक्ष ने कुल 19 गवाह अदालत में पेश किए, जिनके आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया गया। उन्होंने कहा कि यह फैसला अभिभावकों के लिए भी एक बड़ा संदेश है। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अपराधी भी इनका दुरुपयोग कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि माता-पिता अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें और उन्हें सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक करें। बाइट संजीव कुमार जिला अटॉर्नी0
0
Report
हरियाणा व्यापारी संघ ने जीएसटी विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Sirsa, Haryana:हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने व्यापारियों की मीटिंग लेने के उपरांत निजी होटल में पत्रकार वार्ता में कहा कि जीएसटी विभाग के कुछ सरकारी अधिकारी अपने निजी स्वार्थ के लिए व्यापारियों को नाजायज तंग कर रहे हैं। हरियाणा में जगह-जगह चैकिंग का डर दिखा कर व्यापारियों से पैसे ऐठने का काम किया जा रहा है। जीएसटी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदेश के व्यापारियों में बड़ा भारी रोष है। केंद्र व प्रदेश सरकार को जीएसटी विभाग के जो भी भ्रष्ट अधिकारी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापारी व उद्योगपति हर राज्य की रीड़ की हड्डी होते हैं अगर व्यापारी व उद्योगपति भय के वातावरण में काम करेगा तो निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में गलत प्रभाव पड़ेगा। सरकार को भ्रष्ट अधिकारियों पर निकेल डालनी चाहिए ताकि ईमानदार व्यापारी बिना डर के व्यापार कर सकें जबकि व्यापार मंडल टैक्स चोरी, फर्जी बिलिंग करने वालों के खिलाफ है मगर ईमानदार व्यापारी व उद्योगपतियों को नाजायज तंग करना सरासर गलत है। बजरंग दास गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा व्यापार मंडल।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर में कावड़ शिवर की तैयारी तेज
New Delhi, Delhi:केदारनाथ मंदिर दिल्ली धाम में कावड़ शिवर की तैयारियां जोरों पर। दिल्ली के केदारनाथ मंदिर में कावड़ शिवर की तैयारियां जोरों पर है। यहां कुछ तैयारी दिल्ली सरकार की तरफ से तो कुछ मंदिर समिति की तरफ से की जा रही है। दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र के खेतों में केदारनाथ मंदिर शिव भक्तों के लिए एक श्रद्धा का बड़ा केंद्र बन चुका है। यहां केदारनाथ धाम उत्तराखंड से शिवलिंग लाया गया है और उसी की तर्ज पर उसी जैसा यहाँ पर मंदिर तैयार किया जा रहा है। इस मंदिर में हर रोज सुबह शाम भोले बाबा की आरती होती है और सावन के दिनों में तो यहां लोगों का काफी बड़ा हुजूम उमड़ता है। यहां पर कावड़ का बड़ा शिविर तैयार किया जा रहा है जहां पर मेडिकल सुविधा, सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल टॉयलेट आदि की सुविधा दिल्ली सरकार की तरफ से तो टेंट, जागरण, भंडारे आदि का इंतजाम मंदिर समिति की तरफ से किया जा रहा है। 11 दिसंबर को जलाभिषेक होगा उससे पहले यहां पर पूरी तैयारी की जा रही है।0
0
Report
अंबाला में गिट्टियों के जरिये लाखों के दांव: सट्टा गिरोह गिरफ्तार
Ambala, Haryana:हरियाणा के अंबाला में सट्टेबाजी के नए खेल का खुलासा हुआ है। यहाँ सीआईए-1 की टीम ने एक हाई-प्रोफाइल सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी गिट्टियों के जरिए एक-एक लाख रुपये के भारी-भरकम दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने इस कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लाखों की नकदी व तीन लग्जरी कारें बरामद की हैं। अंबाला सिटी में सीआईए-1 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शक्ति नगर के एक मकान में अवैध सट्टा चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरी योजना के तहत छापेमारी की। देर रात रात को जब पुलिस ने शक्ति नगर स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में दबिश दी, तो वहाँ का नजारा देख अधिकारी भी हैरान रह गए। कमरे में गद्दे बिछे हुए थे और चार युवक रंगीन गिट्टियों के सहारे जुआ खेल रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन रंगीन गिट्टियों पर एक-एक लाख रुपये के दांव लगाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अतुल, अनिल कुमार, अमनप्रीत सिंह और दीपक साहनी उर्फ गुच्ची के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी अंबाला के छोटा बाजार, हिम्मतपुरा, जगाधारी गेट और जग्गी कॉलोनी के रहने वाले हैं। इस हाई-प्रोफाइल रैकेट का मुख्य सरगना और मकान मालिक मनीष अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह अंबाला कैंट निवासी बॉबी के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर गिट्टियों से जुआ खिलवाते थे, जिसमें मनीष अपनी जगह और मकान मुहैया कराता था। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं मुख्य सरगना मनीष और बॉबी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। सीआईए-1 इंस्पेक्टर परमवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से कुल 4.40 लाख रुपये की नकदी, रंगीन गिट्टियाँ और वारदात में इस्तेमाल की जा रही 3 लग्जरी कारें जब्त की गई हैं। इनसे पूछताछ की जाएगी कि इसमे और कौन लोग शामिल है。0
0
Report
CRPF वाहन दुर्घटना: शेखपोरा-बदगाम के पास चिनार पेड़ से टकराने पर 3 जवान घायल
Srinagar, Uttarakhand:3 CRPF Jawans Injured After Vehicle Crashes into Chinar Tree in Sheikhpora Budgam One CRPF Jawan Referred to Srinagar Hospital for Advanced Treatment; Traffic on Budgam-Sheikhpora- Srinagar Road Restored Three CRPF personnel were injured after a Central Reserve Police Force (CRPF) vehicle met with an accident near Sheikhpora area of central Kashmir's Budgam district on Wednesday after reportedly colliding with a Chinar tree. accident took place in the afternoon hours, leaving three CRPF personnel injured. They said one of the injured personnel, who sustained comparatively serious injuries, was referred to a hospital in Srinagar for advanced treatment, while the other two are undergoing medical treatment locally. Meanwhile, the road near Sheikhpora, which remained temporarily blocked following the accident, has been cleared and reopened for traffic. Vehicular movement between Budgam and Srinagar has been fully restored, while commuters have been advised to drive cautiously and strictly follow traffic regulations.0
0
Report
Advertisement
