222138
खुटहन के ग्राम ख़्वाजापुर में बच्चे का शव मिलने से हड़कंप
Newada, Makhdoompur, Uttar Pradesh:थाना खुटहन के ग्राम ख़्वाजापुर में एक बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कुछ दिन पहले बच्चे के गायब होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस की छानबीन में शव उसी स्थान पर मिला, जहां से बच्चा गायब हुआ था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पिलानी में वकील के घर चोरी: तीन एसी पाइप और चांदी के आभूषण गायब
Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी में वकील के घर चोरी की वारदात आजाद कॉलोनी के मकान को चोरों ने बनाया निशाना तीन एसी की कॉपर पाइप, तीन पंखे सहित सामान चोरी चांदी की दो जोड़ी पायजेब और पांच सिक्के किए पार सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी पुलिस एडवोकेट भवानी शर्मा के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते उन्होंने अपना घरेलू सामान पड़ोस में स्थित एक खाली मकान में रख रखा था। चोरों ने इसी मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू दी। जानकारी के अनुसार एडवोकेट भवानी शर्मा अपने पुराने मकान को तुड़वाकर नए मकान का निर्माण करवा रहे हैं। निर्माण कार्य के कारण घर का घरेलू सामान उन्होंने पड़ोस के खाली मकान में सुरक्षित रख दिया था। इसी दौरान अज्ञात चोर खाली मकान में घुसे और सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी का पता उस समय चला, जब सामने रहने वाले मकान मालिक ने खाली मकान के अंदर के दरवाजे खुले देखे। शक होने पर उन्होंने भवानी शर्मा को सूचना दी। इसके बाद मकान में रखे सामान की जांच की गई तो कई कीमती सामान गायब मिले। थाने में दी गई लिखित शिकायत के अनुसार चोर तीन नए एसी की कॉपर पाइप और तीन पंखे चोरी कर ले गए। इसके अलावा एक बक्से में रखी दो जोड़ी चांदी की पायजेब और चांदी के पांच पुराने सिक्के भी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेशजी के लक्खी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर के रणथंभौर दुर्ग में विराजमान त्रिनेत्र गणेशजी के तीन दिवसीय लक्खी मेले को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। तीन दिवसीय मेले का आज शुभारंभ हुआ,जबकि 14 सितंबर को मुख्य मेले के आयोजन के साथ मेले का समापन होगा। गणेशजी के मेले से पहले क्षेत्र की सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। सैकड़ो पदयात्र्री हाथों में आस्था का झंडा लिए नाचते गाते गजानंद के जयकारे लगाते रणथंभौर की ओर बढ़ रहे हैं पदयात्रियों के जत्थों के चलते लालसोट कोटा हाईवे धार्मिक रंग में रंगा नजर आ रहा है।\nपदयात्रियों की सेवा और आवभगत के लिए जस्टाना से लेकर सूरवाल तक हाईवे के दोनों तरफ सैकड़ों भंडारे से सजे हुए हैं। भंडारा संचालकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भोजन चाय, नाश्ता और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कई भंडारों में पदयात्रियों के विश्राम और रात्रि में ठहरने की व्यवस्था की गई है।\nमेले को लेकर हाईवे पर बढ़ती श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच सेवा समितियों और ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह पदयात्रियों का स्वागत कर उन्हें भोजन-पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। गणेशजी के दरबार में शीश झुकना के लिए बढ़ते कदम और हाईवे पर लगे भंडारों से पूरे क्षेत्र धार्मिक माहौल में रंगा हुआ नजर आ रहा है।\n14 सितंबर तक चलने वाले लक्खी मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। उधर मेल को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है पदयात्रियों के सुरक्षा को लेकर पुलिस भी लगातार हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही है।0
0
Report
जांजगीर-चांपा में युवक की मौत केस: नया थाना प्रभारी नियुक्त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की निगाहें
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा अभिरक्षा में युवक की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई चांपा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव और ASI बाबूलाल दिवाकर लाइन अटैच सारागांव थाना प्रभारी कमलेश रांधे को बनाया गया नया चांपा थाना प्रभारी घटना के पहले ही दिन एक आरक्षक को किया गया था निलंबित युवक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था शव लेने से इनकार कर 50 लाख रुपए मुआवजा और मृतक के पांच बच्चों के पालन-पोषण की मांग पर अड़े थे परिजन पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद 2.50 लाख रुपए सहायता और पांच बच्चों की शिक्षा-पोषण व्यवस्था का आश्वासन आश्वासन के बाद परिजन शव लेने के लिए हुए सहमत अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें, रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह होगी स्पष्ट0
0
Report
Advertisement
बहरोड़ में निर्दलीय प्रत्याशी के पति की गिरफ्तारी पर समाज में आक्रोश
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़(कोटपूतली-बहरोड़)....नगरपरिषद के वार्ड संख्या 7 की निर्दलीय प्रत्याशी रेखा अग्रवाल के पति एवं अग्रवाल समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल को शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिये जाने के बाद समाज में नाराजगी देखने को मिली। सूचना मिलने पर एएसपी सुरेश खींची और डीएसपी सचिन शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के थाने चलने के कहने पर संजय अग्रवाल अपने गनमैन के साथ निजी वाहन से थाने पहुंचे। बाद में कोतवाली पुलिस ने उन्हें शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। नीमराना एडिशनल एसपी सुरेश खींची के अनुसार संजय अग्रवाल के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम पर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों में अव्यवस्था फैलाने की बात सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई की। उन्हें देर रात करीब 11 बजे तक हिरासत में रखा गया। शुक्रवार शाम 6 बजे के बाद बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग व समर्थक कोतवाली थाने पहुंचे और कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। समाज के प्रतिनिधिमंडल को संजय अग्रवाल से भी मिलवाया गया। समाज की ओर से जारी संदेश में कार्रवाई को अनावश्यक बताते हुए शनिवार सुबह 8 बजे प्रतिष्ठान बंद रखकर थाने के सामने एकत्रित होने का आह्वान किया गया है। संदेश में संजय अग्रवाल को समाज सहित 36 बिरादरी का स्नेही बताते हुए उनके समर्थन में आवाज उठाने की अपील की गई।0
0
Report
बारां नगर परिषद चुनाव: वार्ड-16 की भाजपा प्रत्याशी परिवार सहित लापता, अपहरण केस दर्ज
Baran, Rajasthan:बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर 16 से सियासी हलचल तेज हो गई है। यहां से भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट अंतिमा यादव अपने पति और बच्चे समेत मतदान के बाद से अचानक लापता हो गई हैं। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी अंतिमा यादव और उनके पति संजय यादव दोनों पेशे से अधिवक्ता हैं। 9 सितंबर को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ था। परिजनों का आरोप है कि मतदान के दिन अंबेडकर भवन स्थित मतदान केंद्र पर जनसंपर्क के बाद घर लौटते समय अज्ञात लोगों ने उन्हें जबरन अपने साथ ले लिया। घटना के बाद से ही अंतिमा यादव, उनके पति संजय यादव और उनके 7-8 साल के मासूम बच्चे के तीनों मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहे हैं। इससे परिवार में दहशत का माहौल है। परिजन राजेंद्र यादव ने बताया कि वह खुद मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंट के रूप में तैनात थे। शाम करीब 5 बजे तक अंतिमा बूथ पर ही दिखाई दी थीं। मतदान खत्म होने के बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद अंतिमा की सास अंगूरी बाई और मां कृष्णा बाई ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर, भाजपा संगठन से भी संपर्क टूटने से पार्टी में चिंता बढ़ गई है। भाजपा नगर अध्यक्ष ओपी पारेता ने बताया कि मतदान के बाद पार्टी सभी प्रत्याशियों से फीडबैक लेती है और आवश्यकता पड़ने पर कार्यालय बुलाती है, लेकिन अंतिमा यादव से मतदान के बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। परिवार से भी कोई जानकारी नहीं मिली है। पार्टी अपने स्तर पर उनकी तलाश कर रही है। वार्ड 16 में भाजपा की स्थिति मजबूत है और जीत की पूरी उम्मीद है। कोतवाली थाना सीआई हीरालाल पुनिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। गौरतलब है कि मतदान के बाद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी की चर्चाओं के बीच भाजपा प्रत्याशी के परिवार समेत लापता होने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह अपहरण है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।0
0
Report
CCTV में कैद खानाबदोश युवक ने चाकू से खुद गला काटा, मौत
Jaipur, Rajasthan:शहर के मुहाना थाना इलाके में युवक ने चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। गला काटने के बाद युवक 5 मिनट तक तड़पता रहा। युवक खानाबदोश था और उसके माता-पिता नहीं है। अभी उसने गला क्यों काटा इसका पता नहीं चला। घटना पास में एक मकान में लगे CCTV में कैद हो गई। सांगानेर के निकट मुहाना थाना इलाके की SMS कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर अचानक हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने चाकू से खुद का ही गला काट लिया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय छीतर के रूप में हुई। मुहाना थाना के SHO मुकेश खरड़िया ने बताया—दोपहर करीब 1 बजे कॉलोनी में छीतर नाम का युवक कबाड़ की दुकान पर आया था। कुछ देर दुकान के अंदर रहने के बाद वहां से चाकू उठाकर बाहर आ गया। बाहर निकलते ही छीतर ने चाकू से अपना गला काट लिया। गला कटते ही छीतर वहां खड़े एक टैंकर के पास गिर गया। करीब 5 मिनट तक रोड पर तड़पता रहा। होश आने पर एक बार फिर उठा, उसके बाद नीचे गिर गया। SHO मुकेश खरड़िया ने बताया—छीतर को चाकू से काटते समय कुछ दूरी पर खेल रहे बच्चों ने देखा। जमीन पर गिरते ही बच्चे उसके पास पहुंचे। उसे खून से लथपथ हालत में देखकर बच्चे वहां से भाग गए।बच्चों ने लोगों को युवक के चाकू मारने के बारे में बताया। घटना का पता चलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। SHO मुकेश खरड़िया ने बताया—छीतर खानाबदोश रहकर जीवन यापन कर रहा था। वह कबाड़ बीनकर अपना खर्चा चलाता था। अभी तक पूछताछ में किसी ने कुछ नहीं बताया कि आखिर छीतर ने खुद को क्यों मारा ? खुद ही आया और अचानक चाकू मार लिया हालांकि जांच की जा रही है। थाना अधिकारी का कहना है कि अब तक की जानकारी में सामने आया कि मृतक छीतर नशे का आदी था। अब होगा पोस्टमार्टम... थाना अधिकारी ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ कर देर रात उसके चाचा ताऊ को खोज निकाला। चाचा ताऊ का परिवार भी मजदूरी करता है। आज शव का पोस्टमार्टम करवा कर चाचा ताऊ को सुपुर्द करेंगे。0
0
Report
Advertisement
कोटा की दिव्यांशी चौधरी विवाद: चयन से बाहर किए जाने पर कोच एक्सक्लूसिव बातचीत
Kota, Rajasthan:कोटा.. कोटा की नेशनल वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी के भावुक वीडियो ने खेल जगत में कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारतीय टीम में चयन के बाद आखिरी वक्त में बाहर किए जाने के आरोपों के बीच दिव्यांशी अपनी जान को लेकर भी गंभीर बातें करती नजर आईं। इस पूरे विवाद और दिव्यांशी के आरोपों पर जी राजस्थान के रिपोर्टर समकित जैन ने उनके कोच अशोक गौतम से खास एक्सक्लूसिव बातचीत की है। चयन, ट्रायल और टीम से बाहर किए जाने के फैसले पर कोच ने क्या कहा? कोच अशोक गौतम के साथ हमारे संवाददाता समकित जैन की एक्सक्लूसिव बातचीत...0
0
Report
सादाफल गांव में गोवंश वध के आरोपियों सहित सात गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:गोवंश का वध कर मांस ले जाने और अवशेष जंगल में डालने के मामले में स्योहारा पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं। बीते बृहस्पतिवार को जोशियान निवासी मोहित पुत्र करनवीर ने तहरीर देकर कहा था कि सात लोगों ने सात सितंबर को गांव सदाफल में गोवंश का वध किया और अवशेष जंगल में डाल दिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सात आरोपियों को चिह्नित किया। पुलिस के मुताबिक सदाफल गांव निवासी फरियाद ने पहले एक गोवंश को पकड़कर अपने घर में रखा और बाद में उसे जंगल में छोड़ने का वीडियो बनाया, ताकि किसी को संदेह न हो। आरोप है कि इसके बाद गोवंश को जंगल में ले जाकर उसका वध कर दिया गया। पुलिस ने फरियाद, शराफत, छोटू उर्फ सुहैल, बाबू, नन्हे उर्फ इस्लामुद्दीन, अशरफ उर्फ चुन्नू और एहसान सभी निवासी सदाफल को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है。 हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए आरोपी पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे हाथ जोड़कर यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि गाय हमारी माता है। हमसे बहुत बड़ा अपराध हुआ है। माफ कर दो... माफ कर दो.0
0
Report
चंदौली में गो तस्करी के मामले में दो गिरफ्तार, पैसे के लेन-देन का खुलासा
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली... कंदवा पुलिस ने गो तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई. मुकदमा अपराध संख्या 27/2026 में दो अभियुक्त गिरफ्तार. गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पश्चिम बंगाल के बीरभूम जनपद के रहने वाले. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान किताबुल मलिक और हसनुजमान उर्फ जुएल के रूप में. पुलिस के मुताबिक गो तस्करों से जुड़े रुपयों के लेन-देन में थे शामिल. गोवंश की बिक्री से प्राप्त नकदी को CSC के माध्यम से यूपी-बिहार के तस्करों तक पहुंचाने का आरोप. यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल के गो तस्करों के बीच आर्थिक लेन-देन की कड़ी सामने आने का दावा. संगठित अपराध और गो तस्करी की धाराओं में दर्ज है मुकदमा. मामले में पुलिस की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी.0
0
Report
Advertisement
बलिया में घाघरा बढ़े जलस्तर से बाढ़ पीड़ितों का जीवन प्रभावित
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में घाघरा के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती इलाकों के लोग परेशान, कई गांव बने टापू, सरकारी मदद सहित समाजसेवी कर रहे हैं बाढ़ पीड़ितों की मदद यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद के पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा राहत सामग्री बांटने का कार्य हो रहा है0
0
Report
मध्य छत्तीसगढ़ में आज कहीं-कहीं बारिश की संभावना, जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश
Raipur, Chhattisgarh:मौसम विभाग का कहना है कि आज मध्य छत्तीसगढ़ में एक दो जगहों पर बारिश हो सकती है। बाकी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है0
0
Report
रायपुर के सदर बाजार में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, किसी के घायल नहीं
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के सदर बाजार इलाके में बीती रात पुरानी जर्जर इमारत के सामने का हिस्सा गिर गया...गनीमत ये रही कि घटना में किसी को चोट नहीं आई...रायपुर नगर निगम ने हाल ही में जर्जर मकानों को नोटिस जारी किया था...जर्जर इमारत गिरने से देर रात पुलिस ने वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी, जिसे सुबह बैरिकेटिंग करकर खोल दिया गया...निगम का कहना है कि अब इस इमारत को तोड़ना ही उचित होगा.. मौके का जायजा लिया हमारे एसोसिएट एडिटर रुपेश गुप्ता ने0
0
Report
Advertisement
बजट दावों के बीच नरसिंहपुर गौशाला में गायों की मौतों का सच
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-सरकार गौमाता के संरक्षण के लिए बड़े-बड़े दावे करती है और करोड़ों का बजट भी पास करती है। हर एक गाय के भरण-पोषण के लिए रोजाना 40 रुपये का अनुदान भी दिया जा रहा है। लेकिन, जमीनी हकीकत इन दावों से कोसों दूर है। नरसिंहपुर जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां देखरेख के अभाव में गौशाला में गायें तड़प-तड़प कर दम तोड़ रही हैं। नरसिंहपुर जिले की चावरपाठा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टेकापर का है। यहां स्थित 'श्री सिया जू गौशाला' में गायों की दुर्दशा आरोप है कि बदइंतजामी के चलते गायों की मौत हो रही है। प्रशासन ने पशु चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच का भरोसा तो दे दिया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर अनुदान का पैसा जा कहां रहा है? क्या इस लापरवाही के जिम्मेदार लोगों पर कोई सख्त कार्रवाई होगी, या फिर जांच के नाम पर मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा? यह देखना अभी बाकी है।0
0
Report
मोतिहारी में पुलिसकर्मी वसूली: धुनाई के बाद गिरफ्तारी, जेल भेजने की तैयारी
Motihari, Bihar:जब खाखी कि खुलेआम वसूली करने लगे तो इस व्यवस्था को क्या कहेंगे आप ? मोतिहारी में सम्राट पुलिस के दो जवान वसूली करते हुए पकड़े गए जिसके बाद लोगो ने जमकर धुनाई करते हुए थाना को सौंप दिया है। दोनों जवान नगर थाना के सिपाही बताया जा रहा है। मोतिहारी एसपी के निर्देश पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी चल रही है। मामला टाउन थाना क्षेत्र के गांधी मैदान से मंजूराहा जाने वाले रास्ते की है जहां मोटरसाइकिल सवार दो सिपाही शादी वर्दी में पिछले कुछ दिनों से मोटरसाइकिल चालकों से मोटरसाइकिल जांच के नाम पर वसूली कर रहे थे। मोटरसाइकिल के कागजात के बाबत डरा कर बाकायदा अपने पे फोन पर पांच हजार रुपया भी रिश्वत के रूप में लिया करते थे। रोज रोज के वसूली से नाराज लोगों ने दोनों सिपाहियों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों सिपाहियों को पब्लिक के चंगुल से मुक्त कर अपने कब्जे में लिया है। मामले की गंभीरता और पुलिस की छवि को देखते हुए मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दे दिया है。0
0
Report
भोजपुर के शाहजहांपुर में भूसा विवाद पर गोली, घायल की हालत गंभीर
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में भूसा रखने के विवाद में एक अधेड़ को नामजद बदमाशों ने गोली मार दी है जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही सिन्हा थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जख्मी सिन्हा थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी स्व. रामस्वरूप साह के 58 वर्षीय पुत्र केश्वर साह हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शाहजहांपुर गांव स्थित यात्री शेड में भूसा रखने के विवाद के कारण दो लोगों के बीच विवाद शुरू हुआ। उसी समय हथियारबंद बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि यात्री शेड में भूसा रखने के विवाद के कारण दो व्यक्तियों के बीच झगड़ा हुआ जिसमें गोलीबारी की बात सामने आ रही है। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
