222138
जौनपुर में किन्नर समाज के दो गुटों में मारपीट, पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा मामला
Sultanpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। एक गुट का आरोप है कि दूसरे गुट के किन्नर उनके क्षेत्र में आकर बधाई गा रहे हैं, जिससे उनकी आय प्रभावित हो रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ और मारपीट तक की नौबत आ गई। बधाई गाने आए किन्नरों को कथित तौर पर पीटा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
साहिबगंज के बोरीयो-तीनपहाड़ सड़क दुर्घटना: तीन की मौत, दो घायल
Sahibganj, Jharkhand:Anchor Intro removed. साहибगंज के बोरीयो थाना क्षेत्र के बोरीयो-तीनपहाड़ मुख्य पथ के धौगड़ा इमली गाछ के समीप दो बाईकों के जोरदार भिड़ंत से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। उधवा निवासी झारखंड पुलिस के जवान हृदय कुमार सरकार (40) गोड्डा से बुलेट मोटरसाइकिल पर अपने घर उधवा जा रहे थे। वे वृंदावन निवासी मिराज अंसारी (20) के साथ थे, जिनके साथ उनके दोस्त सनाउल अंसारी (25) और साहिल अंसारी (19) बकरीद पर्व के अवसर पर दनवार अपने नानी के घर घूमने आ रहे थे। दुर्घटना के चलते तीखे मोड़ के कारण अनियंत्रित होकर दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसके कारण हृदय कुमार सरकार और मिराज अंसारी घटना स्थल पर ही मृत्यु को प्राप्त हो गए। साहिल अंसारी (19) और सनाउल अंसारी (25) घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को बोरियो सीएचसी लाया गया जहां डॉ. विवेक भारती और डॉ. रोहित कुमार गोंड के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल साहिल अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर कर दिया गया, रास्ते में साहिल अंसारी ने भी दम तोड़ दिया। थाना एएसआई प्रभाशंकर दुबे ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधवा निवासी मृतक हृदय कुमार सरकार झारखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल थे, जो गोड्डा न्यायालय में पदस्थ थे। साहिल अंसारी की शादी एक महीने पूर्व ही हुई थी। परिवार वाले रो-रो कर बुरा हाल है।0
0
Report
फरीदाबाद: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान से कार्यकर्ताओं की संगठन कुशलता बढ़ी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित एंकर- फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित गुर्जर भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा की पदाधिकारी और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर प्रभावी तरीके से काम करने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और उनके बारे में जागरूक करने पर भी चर्चा की गई। बाइट- राजेश नागर ( राज्यमंत्री हरियाणा सरकार ) कार्यकर्ताओं को बताया गया कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और सरकार की योजनाओं की जानकारी देना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान संगठन में एकजुटता, अनुशासन, सहनशीलता और टीम भावना को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही संभव है। इस मौके पर हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भाजपा समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करती है। इन कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को नई बातें सीखने और वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से लाभ लेने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्गों में बड़े और छोटे सभी कार्यकर्ता एक साथ बैठकर विचार साझा करते हैं, जिससे संगठन और मजबूत होता है। राजेश नागर ने कहा कि भाजपा अनुशासन को सबसे अधिक महत्व देती है और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अनुशासन के साथ काम करने की सीख दी जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया。 बाइट- राजेश नागर ( राज्यमंत्री हरियाणा सरकार )0
0
Report
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के परिवार से मिलने के दौरान समर्थकों ने किया हमला
Noida, Uttar Pradesh:SONARPUR, SOUTH 24-PARGANAS (WEST BENGAL): TMC LEADER ABHISHEK BANERJEE ENROUTE TO MEET FAMILY OF VICTIM OF POST-POLL VIOLENCE. सोनारपुर, पश्चिम बंगाल: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के सोनारपुर दौरे के दौरान, चुनाव के बाद हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने गए अभिषेक बनर्जी के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की। सोनारपुर में विक्टिम फैमिली मिलने पहुंचे अभिषेक बेनर्जी पर हमला.. लोगो ने घेरा पीटी. अभिषेक बनर्जी हेलमेट पहनकर सोनारपुर में, चोर चोर के नारे, थप्पड़ मारे .. हेलमेंट पहने टीएमसी ने कहा ये है इनका लोकतंत्र0
0
Report
Advertisement
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, रायपुर प्रेस क्लब ने मार्तण्ड उत्सव का आयोजन
Raipur, Chhattisgarh:हिन्दी पत्रकारिता के 200 साल आज हुए पूरे. रायपुर प्रेस क्लब कर रहा पत्रकारिता गौरव मार्तण्ड उत्सव का आयोजन. श्रीराम मंदिर के सुंदर सदन में कार्यक्रम का आयोजन. कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी मौजूद. इंडिया हैबिबेट सेंटर के डायरेक्टर केजी सुरेश सहित बड़ी तादाद में पत्रकार भी रहें मौजूद. इस दौरान वक्ताओं ने 200 साल की पत्रकारिता का जिक्र किया0
0
Report
बाराबंकी में केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने ग्राम सड़क योजना और VB-राम जी की समीक्षा
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने की पीएम ग्राम सड़क योजना और ‘वीबी-जी राम जी’ की समीक्षा, बोले- प्रधानों की भुगतान संबंधी दिक्कतें जल्द होंगी दूर -भारत सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने बाराबंकी जनपद का दौरा किया। इस दौरान वह भाजपा के पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) ‘वीबी-जी राम जी’ के कार्यान्वयन की समीक्षा की。 -केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि मनरेगा में कई प्रकार की त्रुटियां थीं और बड़े स्तर पर अनियमितताओं एवं घोटालों की शिकायतें सामने आ रही थीं. इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ‘वीबी-जी राम जी’ योजना लेकर आई है। उन्होंने कहा कि इस नई योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर वह विभिन्न जिलों का दौरा कर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर रहे हैं। -उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली नई कार्ययोजनाओं पर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार के मंत्री और विभागीय अधिकारी जिला स्तर पर पहुंचकर योजनाओं की प्रगति का आकलन कर रहे हैं। इसी क्रम में वह बाराबंकी पहुंचे हैं。 -कमलेश पासवान ने कहा कि बैठक में बड़ी संख्या में प्रधान शामिल हुए, जिनसे सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान मनरेगा के स्थान पर ‘वीबी-जी राम जी’ योजना लागू होने के बाद प्रधानों को भुगतान से संबंधित आ रही समस्याओं पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार को इन समस्याओं की जानकारी मिली है और बहुत जल्द भुगतान संबंधी दिक्कतों का समाधान कर दिया जाएगा। -उन्होंने जल जीवन मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह दूरदर्शी सोच थी कि देश के प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जाए। सरकार ने इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। योजना के क्रियान्वयन में जहां भी कमियां सामने आई हैं, उन्हें दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे केंद्र सरकार और उसके प्रतिनिधि मिलकर साकार करेंगे तथा ग्रामीण विकास की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा。 बाइट- कमलेश पासवान, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री।0
0
Report
अग्निवीर भर्ती और विश्वविद्यालय परीक्षाएं एक साथ: AVBP का विरोध प्रदर्शन
Almora, Uttarakhand:अग्निवीर भर्ती परीक्षा और विश्वविद्यालय की परीक्षाएं एक साथ होने को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों परीक्षाएं एक ही समय पर होने से कई विद्यार्थियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। उनका कहना है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई और भर्ती परीक्षा के बीच चयन करने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक परीक्षा या अन्य उचित व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में रोहित कुमल्टा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
जालौन में आंधी-तूफान से बेजुबान उजड़ गए; राहत बचाव जारी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में तूफान का ऐसा मंजर कि इंसानों के साथ बेजुबानों का उजड़ा आशियाना, बीते गुरुवार रात आए आंधी तूफान का सैकड़ो बेजुबान हुए शिकार, तूफान में हवाओं के तेज वेग से पक्षियों का झुंड आशियाना छोड़ जमीन पर गिरा, उरई मंडी परिसर में दर्जनों की संख्या में मृत पड़े मिले तोते, कुछ मर गए तो कुछ तोतों की वन विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर बचाई जान, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मंडी परिसर का मामला。0
0
Report
गाजीपुर में होटल मालिक के बेटे की हत्या, DIG ने मौके पर निरीक्षण किया
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर होटल के सामने होटल मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, DIG वैभव कृष्ण ने किया घटना स्थल का निरीक्षण रात 11 बजे चली गोलियां, अष्टभुजी कॉलोनी के विनीत राय की हत्या से शहर में दहशत घटनास्थल पर पहुंचे DIG वाराणसी रेंज बोले- अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित बिंदु होटल के सामने बदमाशों ने विनीत राय को मारी गोली घटना के बाद मौके पर पहुंचे DIG वैभव कृष्ण, SP डॉ. ईरज राजा के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण परिजनों से मिलकर निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित गाजीपुर शहर में शुक्रवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई। जब शहर के बिंदु होटल के सामने होटल के मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अष्टभुजी कॉलोनी निवासी विनीत राय के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं वाराणसी परिक्षेत्र के DIG वैभव कृष्ण खुद घटना स्थल पर पहुंचे और एसपी डॉ. ईरज राजा के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। DIG ने परिजनों से मुलाकात कर जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है। दरअसल गाजीपुर के कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा। बिंदु होटल के सामने बदमाशों ने अष्टभुजी कॉलोनी निवासी विनीत राय को निशाना बनाते हुए गोली मार दी… जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के DIG वैभव कृष्ण स्वयं गाजीपुर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। DIG ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही हत्या में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। अधिकारियों को साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी, निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है।0
0
Report
सोनभद्र में 20 दिन बाद लापता महिला का नरकंकाल जंगल से मिलने से सनसनी
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में करीब 20 दिन से लापता एक महिला का बिखरा नरकंकाल जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो कपड़ों और जेवरों के आधार पर परिजनों ने नरकंकाल की शिनाख्त म्योरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पार्वती के रूप में की। घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली महिला आखिर दूरदराज के जंगल तक कैसे पहुंची, यह सवाल अब जांच के केंद्र में है। फॉरेंसिक टीम और पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। बीजपुर थाना क्षेत्र के नधिरा गाँव स्थित मोटकी मुकुट पहाड़ी के जंगल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चरवाहों ने नाले के समीप बिखरा हुआ नरकंकाल देखा। सूचना मिलते ही बीजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। जांच के दौरान पता चला कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के झानि पाथर गाँव की 32 वर्षीय पार्वती पत्नी विनोद कुमार बीते दिनों से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई गई थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने नरकंकाल के पास पड़े साड़ी, चप्पल और पायल के आधार पर उसकी पहचान पार्वती के रूप में की। परिजनों के अनुसार पार्वती 10 मई को घर से म्योरपुर बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो 19 मई को म्योरपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। करीब 20 दिन बाद जंगल में नरकंकाल मिलने से मामला और रहस्यमय हो गया है। घर से बाजार के लिए निकली महिला दूरस्थ पहाड़ी जंगल तक कैसे पहुंची, यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। घटना को लेकर परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। सूचना पर फॉरेंसिक टीम और पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय भी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने बिखरे नरकंकाल को एकत्र कर विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बीजपुर पुलिस का कहना है कि शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत; चालक फरार
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। राठ रोड ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, डकोर थाना क्षेत्र के मुहाना गांव निवासी 30 बर्षीय रवि पाल उरई में मजदूरी करने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह राठ रोड ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि रवि पाल सड़क पर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची उरई कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की पहचान रवि पाल के रूप में हुई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद फरार हुए ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि राठ रोड ओवरब्रिज के आसपास अक्सर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन रहता है, जिसके कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।0
0
Report
नेपाल दूतावास की शिकायत पर 453 नेपाली नागरिक सोनौली सीमा पर पुलिस को सौंपे गए
Maharajganj, Uttar Pradesh:453 नेपाली नागरिक नेपाल-भारत महराजगंज सोनौली सीमा के पास नेपाल पुलिस के हवाले कर दिए गए. नेपाल दूतावास के शिकायत पर कुशीनगर पुलिस ने यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में की, जहां 11 वाहनों से उन नेपाली नागरिकों को सोनौली सीमा तक लाकर नेपाल पुलिस को सौंपा गया. उद्योग/चेन मार्केटिंग सिंडिकेट और ऑनलाइन ठगी के आरोप हैं, साथ ही कुछ लोगों के अवैध बंधक रखने व मानवाधिकारों के हनन के आरोप भी दर्ज हैं. दूतावास ने हस्तक्षेप कर सभी को मुक्त कराने और कानूनी कार्रवाई की मांग की थी. कसया थाना क्षेत्र में चल रहे नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े मामलों में बेरोजगार युवाओं को फंसाकर धन जमा करवाने की शिकायत मिली थी. पीड़ितों ने दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास से मदद मांगी. दूतावास की पहल पर 453 नेपाली नागरिक सोनौली सीमा तक पहुँचे, जहां नेपाल पुलिस के हवाले कर दिए गए. नेपाली पुलिस ने सभी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. सोनौली कोतवाल ने बताया कि सभी को नेपाली पुलिस सीमा से साथ लेकर गई. नेपाली एसपी ने कहा कि जांच में ठगी के शिकार कौन है और कौन नेटवर्क मार्केटिंग में सक्रिय है, आगे कानूनी कार्रवाई होगी.0
0
Report
जिले में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने 900 बोरी खाद जब्त
Sakti, एंकर- जिले में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैजैपुर क्षेत्र के कांशीगढ़ में एक दुकानदार के फर्म से 900 बोरी खाद जब्त किया है। बताया जा रहा है कि बिना वैध दस्तावेज के भारी मात्रा में खाद का भंडारण किया गया था। साथ ही दुकानदार द्वारा किसानों को अधिक मूल्य पर खाद बेचने की शिकायत भी लगातार मिल रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार, कृषि उपज मंडी तथा जिला उर्वरक निरीक्षक की संयुक्त टीम ने दादू लाल साहू के फर्म में दबिश दी। जांच के दौरान खाद भंडारण से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 900 बोरी खाद जब्त कर लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अवैध भंडारण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले में खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले के खाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
Advertisement
हरदा मंडी में नोटिस के बाद व्यापारी बोले, मंडी बंद करने का ऐलान
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:तीन दिन में मंडी सीटें खाली करने के नोटिस पर बवाल, व्यापारियों ने मंडी बंद करने का ऐलान, जिला प्रशासन की बैठक में व्यापारियों को राहत दी, हरदा के कृषि उपज मंडी हरदा में व्यापारियों को तीन दिन के भीतर मंडी की सीटें खाली करने के लिए जारी किए गए नोटिस के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला। नोटिस में निर्धारित समय सीमा के भीतर सीटें खाली नहीं करने पर संपत्ति राजसात करने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नोटिस से नाराज व्यापारियों ने मंडी बंद करने का ऐलान कर दिया और किसानों से फसल खरीदना भी बंद कर दिया। मंडी में विवाद की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक की。 बैठक में व्यापारीयों ने अपनी समस्याएं और आपत्तियां प्रशासन के सामने रखीं। प्रशासन द्वारा समझाइश दिए जाने के बाद व्यापारियों को कुछ राहत दी गई, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। हरदा एसडीएम ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार मंडी की सीटों को निर्धारित समय सीमा के भीतर खाली करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शासन के आदेशों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। साथ ही किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए व्यापारियों से फसल खरीदी का कार्य भी लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं。0
0
Report
सागर में बेखौफ चोर अनाज से भरी ट्रैक्टर ट्राली ले उड़े
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में बेखौफ चोर, अनाज से भरे ट्रेक्टर ट्राली को ले उड़े चोर, अनाज किया खाली सड़क पर छोड़ गए ट्रेक्टर ट्राली... एंकर/ सागर में चोरों के हौसले बुलंद है और अब ये चोर मामूली चोरी नहीं कर रहे बल्कि उनके हौसले जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। यहां अब चोर अनाज से भरी ट्राली पर हांथ साफ कर रहे है वो भी सिर्फ अनाज नहीं बल्कि दिलेरी से ट्राली में ट्रेक्टर को फंसा कर ले जा रहे हैं और अनाज खाली करके ट्रेक्टर ट्राली लावारिश छोड़ रहे है। सागर जिले के बरायठा पुलिस थाने के तहत रहने वाले जय कुमार जैन के घर के बाहर बटरी से लोडेड ट्रेक्टर ट्राली खड़ा था बीती रात करीब एक बजे अज्ञात चोर आए और ट्रेक्टर ट्राली को ले गए। सुबह जब ट्रेक्टर मालिक जागे तो गायब ट्रेक्टर को देख परेशान हो गए। घर में लगा सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो देखा कि चोर उनका ट्रेक्टर ले उडे हैं। सीसीटीवी फुटेज के साथ जैन थाने पहुंचे इसी बीच ख़बर लगी कि कुछ किलोमीटर दूर उनका ट्रेक्टर और ट्राली खड़े हुए है और उसमें लोड अनाज गायब है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है और चोरी गए अनाज की रिपोर्ट दर्ज की है जिसकी अनुमानित क़ीमत 2 लाख बताई जा रही है।0
0
Report
दमोह में दलित युवक के गौ मांस विवाद पर हिंदू संगठनों का विरोध
Damoh, Madhya Pradesh:दलित युवक ने मुस्लिम युवक से मांगा कुर्बानी का मांस, दिया गौ मांस, अब हिंदू संगठन नाराज, दलित युवक ने की पुलिस में शिकायत... एंकर/ एमपी के दमोह से एक सनसनीखेज खबर है जहां गौ हत्या की बात सामने आने के बाद हिंदू संगठन नाराज है और उन्होंने पुलिस कोतवाली में डेरा डाला है। ये नाराजगी एक दलित युवक के सामने आने के बाद हुई है। दरअसल दमोह के धर्मपुरा इलाके में रहने वाले दलित वर्ग के युवक लकी रोहित ने दो दिन पहले अपने एक परिचित गोलू कसाई नाम के युवक से ईद पर दी कुर्बानी का मांस मांगा था और बाकायदा उसे पैसे भी दिए लेकिन लकी का आरोप हैं कि जो मांस गोलू ने उसे दिया वो संदेहास्पद था और जब उसने देखा तो वो मांस गौ वंश का समझ आया जिसके बाद लकी ने गोलू कसाई से इसकी शिकायत की तो कसाई आग बबूला हो गया और उसने दलित युवक के साथ मारपीट भी की। आहत दलित युवक लकी अपने साथ मांस के पीस एक बर्तन में लेकर गौ सेवकों के पास पहुंचा और उसने सारी दास्ताँ सुनाई जिसके बाद हिंदू संगठन और गौ सेवक नाराज हो गए और पीड़ित युवक के साथ मांस को लेकर पुलिस थाने पहुंच गए जहां उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और आरोपी गोलू कसाई के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। हिंदू संगठनों के मुताबिक दमोह की कसाई मंडी में पुलिस चौकी खोली गई है लेकिन उसका कोई औचित्य नहीं है यहां बेखौफ होकर गायों और गौ वंश को काटा जा रहा है और पुलिस कुछ नहीं कर रही संगठन के लोगों के मुताबिक ये जानबूझकर दलित हिंदू युवक को गौ मांस खिलाकर उसका धर्म भ्रष्ट करने की कोशिश की गई है जिससे उसकी धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और मांस को जब्त कर पशु चिकित्सक को जांच के लिए बुलाया गया है और डाक्टर तय करेगा कि मास कौन सा है। पुलिस ने आरोपी गोलू कसाई को भी हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस घटना ने वाकई कई सवाल खड़े किए है कि क्या दमोह में लाख दावो के बाद भी गौ हत्या पर अंकुश नहीं लगाया जा पा रहा है? क्या गौ हत्यारों को पुलिस का भय नहीं है जबकि कसाई मंडी में 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी के साथ पुलिस गश्त करती हे? सवाल ये भी कि क्या हर संभव कोशिश के बाद भी ईद कर गाय या गौ वंश की कुर्बानी दी गई? बाइट/ लकी रोहित ( पीड़िता दलित युवक दमोह) बाइट/ दीपक नेमा ( गौ सेवक दमोह) बाइट/ नित्या प्यासी ( संयोजक सर्व हिंदू समाज दमोह) बाइट/ अजय खत्री ( जिला प्रमुख विश्व हिंदू परिषद दमोह) बाइट/ एच आर पांडे ( सीएसपी दमोह)0
0
Report
Advertisement
