222002
जौनपुर के हौज गांव के शहीदों की अमर गाथा, 1857 की क्रांति में दी थी 15 वीरों ने बलिदान
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के हौज गांव ने भारत की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1857 की क्रांति के दौरान इस गांव के वीरों ने कई अंग्रेजों की जान ले ली थी। इस साहसिक कार्रवाई के बाद अंग्रेजी हुकूमत ने बदले में गांव के 15 लोगों को एक साथ सूली पर चढ़ा दिया। शहीद स्मारक पर अंकित कवि की पंक्तियां "शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, यह निशा बाकी रहेगा" इस बलिदान की अमर कहानी को सटीक रूप से दर्शाती हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बोकारो डांडिया कार्यक्रम में युवती पर थप्पड़, आरोपी गिरफ्तार
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मकोली में डांडिया कार्यक्रम के दौरान एक युवती के साथ सरेआम थप्पड़ जड़े जाने का मामला सामने आया था। घटना में एक युवक ने डांस के दौरान युवती को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। चंद्रपुरा पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के वक्त कार्यक्रम मकोली ग्राउंड में हो रहा था, जिसमें स्थानीय निवासी युवती भी शामिल थी। वीडियो में युवक द्वारा युवती पर बेरहमी से थप्पड़ बरसाते हुए नजर आता है। थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता के साथ मार-पीट एवं छेड़खानी का आरोप है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।0
0
Report
muजफ्फरपुर में नवविवाहिता की मौत—मायके वालों ने शव ससुराल दरवाजे पर दाह संस्कार किया
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में नवविवाहिता गुंजा कुमारी कांटी निवासी रंजीत पासवान की पुत्री थी। उसकी शादी 23 जनवरी इस साल पलटन पासवान के पुत्र कुंदन कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के आरोप सामने आए और धनतेरस के अवसर पर दहेज का सामान देने की तैयारी की बात बताई गई। मौत की खबर मिलने के बाद पोस्टमार्डम करवाकर शव मायके वालों को सौंपा गया। इसके बाद मायके वाले शव लेकर अपने बेटी के घर पहुंचे और घर में ससुराल वालों के सामने न मिलने पर उसकी चिता सजा कर शव को वहीं जला दिया गया। घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव की है। सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू की और पोस्टमार्टम के बाद शव को फिर मायके वालों को सौंप दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित मृतक गुंजा के मायके वालों ने शव को लेकर अपने बेटी के ससुराल दरवाजे पर पहुंचकर दाह संस्कार कर दिया। घटना के पीछे के कारणों की जांच आगे जारी है। बाइट - रंजीत पासवान, मृत्तिका गुंजा के पिता। इनपुट - मणितोष कुमार0
0
Report
तिंवरी (जोधपुर) में भीषण सड़क हादसा: एक छात्रा की मौत
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी (जोधपुर)- तिंवरी में भीषण सड़क हादसा, स्कूली छात्रा की मौत पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 2 अन्य बच्चे घायल तिंवरी के ओवरब्रिज पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा हादसे में बाइक सवार तीनों बच्चे हुए घायल तीनों घायल बच्चों को CHC तिंवरी लाया गया CHC से तीनों बच्चों को MDM अस्पताल जोधपुर किया रेफर जोधपुर ले जाते समय रास्ते में एक बच्ची ने तोड़ा दम हादसे की सूचना पर मथानिया पुलिस पहुंची मौके पर पुलिस ने पिकअप और बाइक को लिया कब्जे में0
0
Report
Advertisement
आराधना मिश्रा मोना का कहना: जनता का जनादेश भाजपा को मानना चाहिए
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' कहती हैं, "1970 के दशक से ही कांग्रेस को कई बार जनादेश मिला है हमने केंद्र और राज्यों, दोनों जगह सफलतापर्व सरकारें चलाई हैं। जनता ने वाकई जनादेश दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिले हुए जनादेशों को स्वीकार करना चाहिए। मौजूदा हालात को देखते हुए, BJP को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए: क्या वे ज्ञानेश कुमार के साथ खड़े हैं, या फिर इस देश की जनता के साथ?... जब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री, दोनों ही विफल हो गए, तो अब वे रक्षा मंत्री को आगे ले आए हैं।0
0
Report
पटना में चुनाव आयोग के घेराव के पहले सुरक्षा व्यवस्था तेज, बैरिकेटिंग बढ़ी
Patna, Bihar:पटना सनी SIR को लेकर राजधानी पटना में विभिन्न संगठनों के द्वारा आज चुनाव आयोग का घेराव किया जाएगा उसके पहले चुनाव आयोग कार्यालय विधानसभा के आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है अतिरिक्त पुलिस बल की तनाती की गई है जगह-जगह पर बैरिकेटिंग किए गए हैं चुनाव आयोग कार्यालय के साथ विधानसभा की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है0
0
Report
मण्डला में अज्ञात वाहन के टक्कर से दुर्गा पंडाल गेट गिरा, रास्ता जाम
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरा विशाल स्वागत गेट हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर लगा लंबा जाम, एम्बुलेंस भी फंसी टेंट संचालक को लाखों के नुकसान की आशंका मण्डला-निवास मुख्य मार्ग पर देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन का कहर देखने को मिला। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के गृह ग्राम रिपटा चौराहा में दुर्गा पंडाल के सामने लगा विशाल स्वागत गेट वाहन की टक्कर से धराशायी हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गेट लाइटिंग सहित सीधे मुख्य मार्ग पर जा गिरा। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, घटना के चलते मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसमें एक एम्बुलेंस भी फंस गई। तस्वीरें मण्डला-निवास मुख्य मार्ग के रिपटा चौराहे की हैं, जहां देर रात अज्ञात वाहन ने दुर्गा पंडाल के सामने लगाए गए विशाल स्वागत गेट को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पूरा गेट लाइटिंग सहित सड़क पर गिर गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में टेंट संचालक को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, गेट सड़क पर गिरने से मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में एक एम्बुलेंस भी फंस गई, जिसे निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद दुर्गा समिति के कार्यकर्ताओं ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त गेट को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात दोबारा सुचारू हो सका। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। अब देखना होगा कि मौके से फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता कब तक चल पाता है।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ठगी गैंग के पांचों आरोपियों को 30 घंटे में गिरफ्तार
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर गरीब मजदूरों की मेहनत की कमाई लूटने वाले शातिर ठगों पर जीआरपी पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है! ‘मेरे मामा टीटी हैं’ का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने महज 30 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ठगी का तरीका जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे! शातिर ठग जनरल टिकट को एसी कोच में बदलवाने का झांसा देते थे। फर्जी टीटी बनकर रेलवे के नियम समझाते और मजदूरों से मोबाइल, पिन कोड, बैग व नकदी अपने कब्जे में ले लेते थे। इसके बाद बैंक खातों से हजारों रुपये उड़ाकर फरार हो जाते थे। 10 अक्टूबर की रात पश्चिम बंगाल के दो मजदूरों के खातों से करीब 90 हजार 500 रुपये निकाल लिए गए थे। मामले में जीआरपी कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व और सीओ अनुज के पर्यवेक्षण में पुलिस ने पांचों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने 25 हजार रुपये नकद, मोबाइल और बैग बरामद किए, जबकि 50 हजार रुपये फ्रीज कराए हैं। दीपावली से पहले मजदूरों की मेहनत की कमाई लूटने वाले गैंग पर जीआरपी ने शिकंजा कस दिया है। कप्तान अरुणा भारती ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। *बाइट। अरुणा भारती एसपी जीआरपी*0
0
Report
श्मशान घाट की बदहाली पर ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखा प्रदर्शन किया
Jalaun, Uttar Pradesh:श्मशान घाट की बदहाली पर ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखा प्रदर्शन किया जालौन यूपी0
0
Report
घुमारवीं में भवन मालिकों पर 3.17 करोड़ रुपये हाउस टैक्स बकाया; नगरपालिका कदम उठाने को तैयार
Bilaspur, Chhattisgarh:घुमारवीं नगर परिषद के भवन मालिकों पर हाउस टैक्स लगभग 3.17 करोड़ रुपये लंबी अवधि से बकाया है। नगर परिषद नोटिस जारी कर टैक्स जमा करवाने के लिए प्रयत्न कर रही है, लेकिन कई भवन मालिक टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं, जिससे परिषद के राजस्व पर असर पड़ रहा है और शहर की नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए राजस्व जुटाना चुनौती बन रहा है। घुमारवीं शहर में 2,654 रिहायशी और व्यावसायिक संपत्तियां दर्ज हैं, जिनसे प्रतिवर्ष करीब 96 लाख रुपये हाउस टैक्स मिलने की उम्मीद है. बकाया राशि की वसूली के लिए नगर परिषद ने आगे कदम उठाने की योजना बनाई है। आबादी लगभग 40 हजार के आसपास और किरायेदारी लगभग 70 प्रतिशत बताई जाती है, जबकि टैक्स जमा कराने की जिम्मेदारी भवन मालिकों की है। नगर परिषद को हाउस टैक्स से मिलने वाले राजस्व से शहर की सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट्स, सड़कों की मरम्मत, नालियों की साफ-सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया जाता है। यदि बकाया राशि समय पर नहीं वसूली गई तो विकास कार्यों में बाधा आ सकती है। नगर परिषद घुमारवीं के कार्यकारी अधिकारी ने बकाया राशि के वसूली के प्रयासों और सरकार के ध्यान में लाने के बारे में बताया, साथ ही बकायेदारों को राहत देने के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है और सभी भवन मालिकों से समय पर टैक्स जमा करवाने की अपील की है ताकि शहर में विकास कार्य सुचारू रूप से चलते रहें।0
0
Report
Advertisement
सतना: चोरों की तलाश में हाइटेंशन लाइन छूने से 3 पुलिसकर्मी घायल
Satna, Madhya Pradesh:सतना। विराट नगर में चोरों की तलाश करने गए 3 पुलिसकर्मी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसा गुरुवार रात करीब 10 बजे का है। सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि 3 मंजिला मकान में चोर घुसे हैं। मौके पर पहुंचे प्रधान आरक्षक विवेक द्विवेदी समेत तीन पुलिसकर्मी छत पर तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान हाथ में लिया लोहे का पाइप दूसरी मंजिल के पास से गुजर रही 11 केवी हाइटेंशन लाइन से टच हो गया और तीनों करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दो जवानों को हल्की चोट आई, प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आरक्षक आनंद सिंह को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पूजा हॉस्पिटल के ICU में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है। सूचना पर सीएसपी मनीष त्रिपाठी और टीआई प्रीति विश्वकर्मा अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।0
0
Report
पंजाब बीजेपी की कार्यकारिणी बैठक शुरू, नेतृत्व केवल सिंह ढिल्लों
Sangrur, Punjab:पंजाब बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक बैठक शुरू हुईबैठक का नेतृत्व केवल सिंह ढ़िल्लों0
0
Report
बांसवाड़ा में विशाल अजगर दिखा; रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित जगह छोड़ा
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा शहर के दाहोद रोड स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में अचानक विशाल अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। दर्शल फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर घर लौट रहे थे उसी दौरान मजदूरों की नजर एक रोड पर पड़े विशाल अजगर पर पड़ी। विशाल अजगर देख मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। बाद में वन विभाग और रेस्क्यू टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया।0
0
Report
Advertisement
दौसा में नो वर्षीय छात्र के अपहरण का प्रयास: नकाबपोश बदमाश खौफनाक खेल में नाकाम
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में बदमाश बेलगाम दिन दहाड़े नो वर्षीय छात्र के अपहरण का प्रयास ब्लैक थार गाड़ी में सवार नकाबपोश बदमाशो ने किया प्रयास लेकिन छात्र बदमाशो के चंगुल से निकलकर भागा छात्र ने भागकर लोगो को दी घटना की जानकारी तो मौके पर जुटी लोगो की भीड़ लोगो की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर ली जानकारी अब पुलिस कर रही बदमाशो की तलाश कुछ दिन पूर्व एक छात्रा के अपहरण का भी हुआ था प्रयास घटना को लेकर स्थानीय निवासियों में आक्रोश नगर पालिका चेयरमैन के आवाहन पर लोगो ने की दुकानें बंद0
0
Report
नारायणबगड़ स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन को लेकर धरना पांच मांगों पर जारी
Karnaprayag, Uttarakhand:प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणबगड़ का उच्चीकरण सहित समुचित स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पांच सूत्रीय मांगों के लिए जनप्रतिनिधियों और आंदोलनकारियों का धरना प्रदर्शन पीएससी परिसर में आज चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी विपिन परिहार ने मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों के लिए अपने खून से पत्र लिखकर स्पीड पोस्ट द्वारा सरकार को भेजा है। बाइट — विपिन परिहार। इस अवसर पर धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने कहा की यदि सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं की तो उनका धरना प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा, और आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। बाइट-दलवीर सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता।0
0
Report
रांची के दुर्गा पूजा पंडालों में कांतारा थीम, दक्षिण भारतीय कला से आकर्षण बढ़ा
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में दुर्गा पूजा में अलग-अलग थीम पर भव्य पूजा पंडाल बनाए गए हैं। लेकिन हरमू स्थित पूजा पंडाल अपनी अनूठी थीम की वजह से लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी खासियत यह है कि इस बार पंडाल की थीम साउथ इंडियन फिल्म कांतारा पर आधारित रखी गई है। पूरे पंडाल को फिल्म में दिखाए गए किरदारों और दैव स्वरूपों के अनुरूप तैयार किया गया है। यहां पंजुरली दैव समेत अन्य दैव स्वरूपों की झलक देखने को मिल रही है। पंडाल की सजावट में केले के पत्तों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। कारीगरों की बारीक कलाकारी पंडाल के हर हिस्से में साफ तौर पर नजर आती है। वहीं, पंडाल के अंदर मां दुर्गा की प्रतिमा को भी दक्षिण भारतीय शैली और कांतारा फिल्म से प्रेरित स्वरूप में सजाया गया है। मां के मुकुट से लेकर प्रतिमा की साज-सज्जा तक में विशेष कलाकारी देखने को मिल रही है। इस अनूठी थीम और आकर्षक कलाकारी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने रांची में इस तरह की थीम पर आधारित पूजा पंडाल पहले कभी नहीं देखा। यही वजह है कि पंडाल की भव्यता के साथ-साथ इसकी बारीकियां भी लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं।0
0
Report
Advertisement
