222138
लाइनबाजार में पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
Sultanpur, Uttar Pradesh:थाना लाइनबाजार क्षेत्र में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की कोशिश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम में हीट वेव: 25–30 अप्रैल तक प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक स्कूल बंद
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। बीते तीन दिनों में तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं पिछले चार दिनों में पारा 41 से बढ़कर 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को भी तेज गर्मी और लू का असर साफ देखने को मिला, तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हीट वेव चलने की संभावना बनी हुई है। भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर मिशा सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू रहेगा। हालांकि कक्षा 6वीं से 12वीं तक के स्कूल पहले की तरह सुबह 7:30 से 12 बजे तक संचालित होंगे। शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहकर नियमित कार्य करना होगा।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ सांवलियाजी मंदिर के भंडार दान से रिकॉर्ड चढ़ावा, 41 करोड़ रुपए
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित मेवाड़ के आराध्य देव श्री सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था एक बार फिर चरम पर देखने को मिली है। 16 अप्रैल 2026 को खोली गई भंडार दानपेटी की गणना सात चरणों में पूरी की गई, जिसका विधिवत समापन हो गया। सातवें और अंतिम चरण में 34 लाख 51 हजार 939 रुपए की राशि प्राप्त हुई। यदि पूरे चरणों की बात करें तो भंडार दानपेटी से कुल 33 करोड़ 21 लाख 63 हजार 539 रुपए की दानराशि सामने आई है। इसके अलावा भेंटकक्ष और दानपेटी से 660 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना और 84 किलो 620 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई है, जो श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को दर्शाता है। वहीं मनीऑर्डर, ऑनलाइन और अन्य भेंट माध्यमों से 8 करोड़ 45 लाख 75 हजार 30 रुपए की राशि प्राप्त हुई। इस तरह कुल मिलाकर 41 करोड़ 67 लाख 38 हजार 569 रुपए का चढ़ावा मंदिर को प्राप्त हुआ है, जो एक महीने में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बन गया है।0
0
Report
गर्मी में उज्जैन डॉग स्क्वॉड की मुस्तैद ड्यूटी, खास खान-पान और ठंडी व्यवस्थाएं
Ujjain, Madhya Pradesh:गर्मी में भी ड्यूटी पर मुस्तैद उज्जैन पुलिस के डॉग स्क्वॉड, कूलर-एसी और स्पेशल डाइट से रखा जा रहा खास ख्याल अधिक तापमान, बदली दिनचर्या—AC गाड़ियों में ड्यूटी पर जाते हैं डॉग्स ट्रैकर डॉग ‘लकी’ ने गुमशुदा बच्ची का सुराग तालाब तक पहुंचाकर दिलाई बड़ी सफलता उज्जैन पुलिस लाइन में तैनात डॉग स्क्वॉड भीषण गर्मी के बावजूद पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहें है। करीब 40 डिग्री तापमान के बीच इन डॉग्स के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि उनकी कार्यक्षमता पर कोई असर न पड़े। डॉग हैंडलर अखिलेश चंद्रवंशी के अनुसार, डॉग्स के केनल में कूलर और एसी की व्यवस्था की गई है, जो पूरी गर्मी लगातार चलाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर जाने के लिए भी एसी युक्त विशेष वाहन उपलब्ध कराए जाते हैं, जिनसे स्नाइफर डॉग बम स्क्वॉड (BDS) के साथ और ट्रैकर डॉग अपराध अनुसंधान में मौके पर पहुंचते हैं। गर्मी को देखते हुए डॉग्स की डाइट में भी बदलाव किया गया है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार उन्हें नियमित डॉग फूड के साथ दही और छाछ जैसी ठंडी चीजें दी जा रही हैं, ताकि उनका शरीर हाइड्रेट और ठंडा बना रहे। डॉग्स की दिनचर्या में भी परिवर्तन किया गया है। अब उन्हें सुबह जल्दी और शाम को देर से बाहर निकाला जाता है, ताकि तेज धूप से बचाव हो सके। हालांकि ड्यूटी के दौरान उनकी नियमित जिम्मेदारियों में कोई कमी नहीं की गई है। डॉग स्क्वॉड में स्नाइफर, ट्रैकर और नारकोटिक्स डॉग शामिल हैं, जो अलग-अलग तरह के ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाते हैं। हाल ही में ट्रैकर डॉग ‘लकी’ ने एक गुमशुदा बच्ची के मामले में बड़ी सफलता दिलाई। बच्ची के सुराग नहीं मिलने पर ‘लकी’ को उसकी चप्पल की गंध दी गई, जिसके आधार पर वह करीब 200-250 मीटर दूर तालाब तक पहुंचा और वहां संकेत दिया। बाद में एनडीआरएफ की टीम ने उसी स्थान से बच्ची को बरामद किया। इसके अलावा उज्जैन का डॉग स्क्वॉड ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेता है, जहां बीएसएफ, आर्मी और अन्य पुलिस बलों के डॉग्स के साथ मुकाबला होता है और ये अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। उज्जैन पुलिस का यह डॉग स्क्वॉड न केवल अपराधों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में भी अपनी दक्षता से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
इंदौर में शराब के विवाद ने अधेड़ की हत्या कर दी: आरोपी गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में एक बार फिर नशे ने एक व्यक्ति की जान ले ली। लसूड़िया थाना क्षेत्र में स्कीम नंबर 136 के पास मिली अधेड़ की लाश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्या की वजह कोई पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि शराब पिलाने की जिद थी। आरोपी ने कड़वा जी नाम के शख्स को घर छोड़ने के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठाया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर पत्थर पटककर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना 17 अप्रैल की सुबह सामने आई थी जब स्थानीय लोगों ने गार्डन के पास शव पड़ा देखा था। सिर पर गंभीर चोटें थीं, जिससे साफ था कि हत्या की गई है। लसूड़िया पुलिस के लिए चुनौती यह थी कि घटनास्थल के पास कोई सीसीटीवी नहीं था। टीम ने एमआर-10 स्थित शराब दुकान तक पड़ताल की, जहाँ फुटेज में एक युवक कड़वा जी को अपनी बाइक पर बिठाकर ले जाते दिखा। बस यही फुटेज कातिल तक पहुँचने का जरिया बन गया। पूछताछ में आरोपी प्रमोद वैद्य ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि 16 अप्रैल की रात शराब दुकान पर कड़वा जी ने उसे शराब पिलाने के लिए मजबूर किया, जिससे विवाद हुआ। इस अपमान का बदला लेने के लिए उसने उसे बाइक पर बिठाया और स्कीम नंबर 136 के सुनसान इलाके में ले जाकर कंक्रीट के ब्लॉक से सिर कुचल दिया। लसूड़िया पुलिस अब मामले में आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ कर रही है।0
0
Report
शेखपुरा में लू का प्रकोप, प्रशासन ने लू वार्ड और एडवाइजरी जारी कर दी
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिला में लू का प्रकोप जारी है। पिछले एक सप्ताह से पछुआ हवा के प्रसार से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी के सितम से लोगो को बचाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी किया है। जबकि स्वास्थ्य विभाग लू से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए लू वार्ड बनाया है। स्वास्थ्य विभाग शेखपुरा सदर अस्पताल में दस, रेफरल अस्पताल बरबीघा में बीस सहित विभिन्न पीएचसी में पांच पांच लू वार्ड का बनाया है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एसीएमओ डॉ अशोक कुमार ने बताया कि जिला में अत्यधिक गर्मी पड़ती है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग व्यापक इंतजाम किया है। उन्होंने कि सदर सहित पूरे जिले में संचालित पीएचसी में 49 वेड का हिट वेब वार्ड बनाया है। जहां पर्याप्त मात्रा में दवाई, ओआरएस घोल की उपलब्धता कराया है। उन्होंने कहा कि लू के किसी भी स्थिति से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। आपको बता दे कि पिछले पांच दिनों से जिला का पारा 41 डिग्री सेल्सियर से पार है। जिसके कारण दोपहर में सड़को पर सन्नाटा छा रहा है। जबकि भीषण गर्मी से बचने को लेकर लोग तरह पदार्थ और मौसमी फल का सेवन कर रहे है。0
0
Report
झारखंड सरकार के आश्वासन से 45,000 सहायक अध्यापक अनशन समाप्त
Ranchi, Jharkhand:झारखंड राज्य आकलन-प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से उनके आवास पर shिष्टाचार मुलाकात की। यह बैठक मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित की गई थी, जिसमें सहायक अध्यापक की लंबित मांगों पर गंभीर और सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अपनी प्रमुख मांगों को विस्तार से रखा, जिनमें— आकलन परीक्षा प्रमाण पत्र जारी कर उसे TET के समकक्ष मान्यता देने, आगामी सहायक आचार्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान करने, सरकारी शिक्षकों की तरह समान कार्य के लिए समान वेतनमान लागू करने, तथा संविदा कर्मियों के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार समान वेतनमान निर्धारण जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल थीं। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी अवगत कराया कि झारखंड के अन्य विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों को वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है, जबकि पारा शिक्षकों को इससे वंचित रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है और बैठक की विस्तृत जानकारी भी साझा की जा चुकी है। मंत्री जी ने आंदोलनरत शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि सरकार उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील है, इसलिए वे अनशन समाप्त करें और सकारात्मक संवाद की प्रक्रिया को आगे बढ़ने दें। शिक्षकों को “सरकार का अभिन्न अंग” बताकर सकारात्मक राजनीतिक संदेश दिया गया, और 30 तारीख से पहले बैठक की समय-सीमा तय कर समाधान के प्रति प्रतिबद्धता भी दिखाई गई। मंत्री के आश्वासन पर विश्वास जताते हुए प्रतिनिधिमंडल ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। इस दौरान मंत्री जी ने स्वयं मीठा खिलाकर अनशन तुड़वाया, जो सरकार की सकारात्मक मंशा और समाधान के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। ज्ञात हो कि उक्त मांगों को लेकर मोर्चा द्वारा 18 अप्रैल 2026 से रांची के नागा बाबा खटाल स्थल पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन चलाया जा रहा था, जिसमें कई शिक्षकों की तबीयत भी बिगड़ गई थी। अंत में, प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि शीघ्र ही उनकी मांगों पर ठोस निर्णय लिया जाएगा, जिससे राज्य के लगभग 45,000 सहायक अध्यापकों को न्याय मिल सके।0
0
Report
Advertisement
झारखंड बीजेपी ने अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल के विरोध प्रदर्शन
Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी आज केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अगुआई में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजधानी की सड़कों पर विरोध मार्च निकाल रहीं हैं। बड़ी संख्या में बीजेपी की महिलाएं सड़कों पर उतर कर कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करेंगी। संसद में विपक्ष के समर्थन नहीं करने के कारण महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से ही बीजेपी इसको लेकर आंदोलित है और जन मुद्दा बनाने में जुटी है। बीजेपी गांव गांव तक लोगो के बीच जाकर विपक्षी पार्टियों के बारे में बताने का काम करेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी इसका नेतृत्व करेगी और इसमें एनडीए के कई नेता शामिल हो रहे हैं। पूर्व सीएम , सांसद और विधायक भी विरोध मार्च में शामिल हो रहे हैं। ऐतिहासिक पदयात्रा हो रहा है मंत्री इरफान अंसारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा आपदा मंत्री होने के नाते बीजेपी के नेताओं से रिक्वेस्ट किया है बेवजह समय बर्बाद न करें, गर्मी है तापमान लगातार बढ़ रहा है कुछ हो गया तो दिक्कत होगी।ये नौबत न आए इस लिए सभी अपने अपने घर में रहें, महिला आरक्षण बिल का मजाक बना रहे हैं। सदन में फिर से लाएं। बीजेपी महिलाओं के साथ न खेले।नारी शक्ति को हम लोग सम्मान दे रहे हैं। कांग्रेस ने जब महिला आरक्षण बिल लाया था तब बीजेपी ने विरोध किया था। तीन दिन बर्बाद किया। बीजेपी की चाल थी महिलाओं की हितैषी बनने का मंत्री योगेन्द्र महतो ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बीजेपी वर्तमान 543 सीटों में से 33% आरक्षण घोषित कर दे हम लोग स्वीकार कर लेंगे। महिला आरक्षण की आर में बीजेपी कहीं कोई सपना तो नहीं देख रही थी इसका मंथन करने की आवश्यकता है। जो तथ्य है कुछ दिनों में सामने आएगा । दिखेगा महिला आरक्षण की आर में बीजेपी कोई खेल खेलने का रही थी।0
0
Report
जमुई में दो सड़क हादसों में मौत, परिजनों ने जाम मोड़कर प्रदर्शन किया
Jamui, Bihar:जमुई जिले में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार का कहर दो अलग-अलग स्थानों पर देखने को मिला, जहां सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनाओं के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया, जिससे कुछ देर तक यातायात बाधित रहा।पहली घटना एनएच 333ए सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर बसैया गांव के समीप हुई। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया,जहां उनका इलाज जारी है। मृतक युवक अपने बड़े भाई के साथ गांव में निजी विद्यालय चलाता था। उसकी असमय मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।घटना से आक्रोशित परिजनों ने बसैया के समीप सड़क जाम कर विरोध जताया, जिससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में पुलिस के समझाने पर जाम हटाया गया। पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है।वहीं दूसरी घटना खैरा प्रखंड के खैरा-गरही मुख्य मार्ग पर गोसाईडीह के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में संजय रावत (45 वर्ष) की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत खैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच के दौरान संजय रावत को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने खैरा चौक को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने इलाके में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.0
0
Report
गोंडा के 14 केंद्रों में तीन दिवसीय यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आज से तीन दिवसीय यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है। जहां आज प्रथम दिन प्रथम पाली की परीक्षा देने के लिए पहुंचे परीक्षार्थियों की जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद इन्हें प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। बकायदा सभी परीक्षा केंद्रों पर यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों की भारी भीड़ लगी हुई है प्रवेश पत्र,पेन और आधार कार्ड पर के अलावा किसी अन्य चीज को ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। आज प्रथम पाली की परीक्षा में 5520 परीक्षार्थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरे के निगराणी में 14 परीक्षा केंद्रों पर यूपी होमगार्ड की परीक्षा देंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 14 स्टैटिक मजिस्ट्रेट,दो एडिशनल एसपी,3 सीओ,40 निरीक्षक,101 उप निरीक्षक सहित 450 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। गोंडा जिले में यूपी होमगार्ड परीक्षा को लेकर के धारा 163 भी लागू है जिसके चलते परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटوكॉपी और कॉपी किताबों की दुकान भी बंद है। 27 अप्रैल तक गोंडा जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर 3 days के अंदर 6 पालियों में परीक्षा होगी जिसमें 33120 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा कराई जाने को लेकर की लगातार सभी परीक्षा केंद्रों पर यूपी एसटीएफ और स्थानीय अभिसूचना इकाइयों की भी नजर है जिनके द्वारा लगातार सभी परीक्षा केंद्र पर नजर रखी जा रही है。0
0
Report
Advertisement
43 साल बाद भगवान की घर वापसी: कानपुर देहात में भक्ति की ऐतिहासिक झांकी
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:स्लग - 43 साल बाद “कैद” से रिहा हुए भगवान, ढोल-नगाड़ों के बीच हुई भव्य घर वापसी रिपोर्ट - आलोक त्रिपाठी/ कानपुर देहात ये ऐसी ही हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है… जहां 43 साल तक कैद में रहने के बाद भगवान आज अपने घर लौट आए हैं… ये तस्वीरें हैं मूसानगर की… जहां हर गली, हर चौराहा आज भक्ति और उल्लास में डूबा नजर आया ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयकारों की आवाज और फूलों से सजी भव्य शोभायात्रा लेकिन ये कोई साधारण जश्न नहीं… ये 43 साल बाद भगवान की घर वापसी का ऐतिहासिक पल है… साल 1983 में 23 अप्रैल की रात… जब चोरों ने श्री बांके बिहारी मंदिर से राधा रानी, बलदाऊ जी, हनुमान जी, गणेश जी और गरुड़ जी की मूर्तियां चोरी कर लीं हालांकि पुलिस ने मूर्तियां बरामद कर लीं… लेकिन उन्हें थाने के मालखाने में ही रख दिया गया समय बीतता गया… 43 साल गुजर गए भगवान थाने में “कैद” रहे और भक्त न्याय के लिए भटकते रहे… 1995 में रिहाई का आदेश भी आया लेकिन कागजी प्रक्रिया में यह आदेश उलझ कर रह गया और फिर आया वो ऐतिहासिक दिन…जब अदालत के आदेश पर भगवान को रिहा किया गया खबर फैलते ही पूरा मूसानगर झूम उठा. वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा हुई…आज ऐसा लग रहा है जैसे अपना बिछड़ा सदस्य घर लौट आया हो मंदिर फिर से पूर्ण हो गया है ये कहानी आस्था, धैर्य और न्याय की मिसाल बन गई है… कहते हैं— देर से ही सही, लेकिन जब न्याय मिलता है… तो इतिहास बन जाता है… और मूसानगर आज उसी इतिहास का गवाह है。0
0
Report
AI कैमरों ने मोहाली में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर सख्त लगाम लगा दी
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:मोहाली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर अब टेक्नोलॉजी का सख्त पहरा है। AI-पावर्ड कैमरों के जरिए पिछले एक साल में 5 लाख 78 हजार से ज्यादा ई-चालान काटे गए हैं। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, शहर में लागू किए गए इस एडवांस सर्विलांस सिस्टम ने नियम उल्लंघन पर तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की है। करीब 77 करोड़ रुपये की लागत से लगाए गए इस प्रोजेक्ट के तहत शहर के 17 प्रमुख स्थानों पर 351 से ज्यादा AI-sक्षम कैमरे लगाए गए हैं, जबकि कुल कैमरों की संख्या 400 के पार है। ये हाईटेक कैमरे ANPR यानी ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन टेक्नोलॉजी से लैस हैं और 24 घंटे निगरानी करते हैं। पुलिस का दावा है कि इस सिस्टम के लागू होने के बाद ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में कमी आई है और सड़क सुरक्षा में सुधार हुआ है। अब सवाल ये है कि क्या AI का ये सख्त पहरा लोगों को नियमों का पालन करने के लिए पूरी तरह मजबूर कर पाएगा?0
0
Report
आगरा होमहार्ड लिखित परीक्षा के लिए छात्र पहुंचे केंद्र पर भारी भीड़
Noida, Uttar Pradesh:आगरा होमहार्ड के लिखित परीक्षा के लिए बड़ी संख्या मे अभ्यार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में दो घरों पर लाखों की चोरी, CCTV फेल, पुलिस छापामार जांच शुरू
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। बीती रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामला बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-तीन पंचायत के राजापुर वार्ड नंबर-7 का है, जहां देर रात करीब 2 बजे चोरों ने दो घरों में धावा बोला। कहा जा रहा है कि चोरों ने उपेंद्र यादव और दिनेश यादव के घर को निशाना बनाया और करीब 30 लाख रुपये के जेवरात, 60 हजार रुपये नकद समेत लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। वारदात के दौरान चोरों ने घर के मालिक को कमरे में बाहर से बंद कर बंधक बना दिया, जिससे वह किसी को सूचना नहीं दे सके। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के दौरान बार-बार बिजली बाधित हो रही थी, जिससे चोरों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि इलाके में पंचायत की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन घटना के वक्त ये कैमरे बेअसर साबित हुए। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है और चोरों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
होमगार्ड्स इनरोलमेंट लिखित परीक्षा आज से शुरू
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। होमगार्ड्स इनरोलमेंट लिखित परीक्षा आज से शुरू, तीन दिवसीय परीक्षा में कुल 26208 अभ्यर्थी होंगे शामिल, प्रथम पाली में 14 केंद्रों पर 4368 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सीओ सिटी प्रशांत राज ने तिलक कॉलेज का किया निरीक्षण, 25, 26, 27 अप्रैल को दो पालियों में होगी परीक्षा, परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहा, सीसीटीवी से हो रही निगरानी, मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रभारी व पुलिस बल रहेंगे तैनात, शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम शिव सहाय अवस्थी, एसपी दीपक भूकर जुटे,0
0
Report
दिल्ली में भीषण आग: 4 इमारतें-14 फ्लैट जलकर राख, 8 दमकल वाहन तैनात
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: सहायक मंडल अधिकारी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया, "हमें दोपहर 12:45 बजे सूचना मिली; कुल 8 वाहन तैनात किए गए हैं; अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 4 इमारतें और 14 फ्लैट आग की चपेट में आ गए।"0
0
Report
Advertisement
