222002
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हुआ गिरफ्तार
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में सिकरारा और बक्शा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक अंतर्जनपदीय अपराधी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त जौनपुर और अयोध्या के विभिन्न थानों में वांछित था। घायल अपराधी से एक देशी तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खड़गे की टिप्पणी पर भंसाली का तीखा बयान: राजनीतिक मर्यादा और राष्ट्रवाद जरूरी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में पद की गरिमा तथा बड़ों के प्रति सम्मान बनाए रखना जरूरी है। खड़गे की टिप्पणी बेहद हल्की और निंदनीय है। भंसाली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व एक परिवार की भक्ति में राजनीतिक मर्यादाएं भूल चुका है। उन्होंने कहा कि बिना सिद्धांत, नीति और राष्ट्रवाद के राजनीति में सफलता संभव नहीं है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस को यह प्रगति रास नहीं आ रही। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के बयानों से उनकी कुंठित मानसिकता उजागर हो रही है। भंसाली ने खड़गे की टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की.0
0
Report
आमेर में अवैध शराब पर पुलिस कार्रवाई, 5 हजार लीटर नष्ट
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में आमेर क्षेत्र में पुलिस की अवैध हथकड़ शराब पर कार्रवाई 5 हजार लीटर अवैध हथकड़ शराब की वॉश की गई नष्ट पुलिस ने शराब बनाने की 25 भट्टियां और उपकरण किए नष्ट मौके से 10 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त हिस्ट्रीशीटर पप्पूलाल मीणा के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर पुलिस का एक्शन चौकीदारों की ढाणी, कांकरेल गांव में चलाया तलाशी अभियान0
0
Report
खड़गे के बयान पर जोगाराम पटेल का कड़ा विरोध; संस्कार और सम्मान पर ज़ोर
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर आपत्ति जताते हुए जोगाराम पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों का सम्मान किया जाता है। किसी स्वर्गवासी आत्मा के लिए राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष की ओर से इस तरह के शब्दों का प्रयोग निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से संबंधित नेताओं की मानसिकता और संस्कार झलकते हैं। पटेल ने खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनसे अपने शब्दों और व्यवहार पर संयम रखने की अपील की। कांग्रेस के अस्तित्व पर भी उठाए सवाल मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी कई राज्यों में लंबे समय से सत्ता से बाहर है और चुनावी हार से परेशान है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस कहीं धीरे-धीरे अपना अस्तित्व ही न खो दे। पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अपील की कि वे राजनीतिक विरोध के दौरान भी भाषा की मर्यादा बनाए रखें और माता-पिता, गुरुजनों तथा स्वर्गीय आत्माओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करें।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में यमुना रिवर क्रूज की सॉफ्ट ट्रायल शुरू, सोनिया विहार से जगतपुर
New Delhi, Delhi:दिल्ली में आज से शुरू होगी यमुना रिवर क्रूज की सॉफ्ट ट्रायल सेवा दिल्ली के पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में आज एक बड़ा कदम, यमुना नदी में पहली बार रिवर क्रूज सेवा की सॉफ्ट ट्रायल शुरुआत होगी। इस सेवा को नमो यमुना रिवर्स सफारी के नाम से शुरू किया जाएगा सोनिया विहार से जगतपुर तक क्रूज का संचालन किया जाएगा। क्रूज में 40 मिनट की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये किराया तय किया गया है। एक बार में क्रूज पर अधिकतम 30 लोग सफर कर सकेंगे। शुरुआती तौर पर 4 से 5 दिन तक ट्रायल किया जाएगा, जिसके बाद क्रूज सेवा का औपचारिक उद्घाटन होगा। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों को यमुना नदी से राजधानी की ऐतिहासिक विरासत और खूबसूरत नजारे देखने का नया अनुभव देना है। पर्यावरण अनुकूल इस पहल को यमुना रिवरफ्रंट के विकास और नदी किनारे मनोरंजन की नई संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।0
0
Report
सुल्तानपुर कोर्ट के बाहर जश्न मनाती तस्वीरें वायरल
Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में सुल्तानपुर कोर्ट के बाहर जश्न मनाने का विजुअल है。0
0
Report
जयपुर में 3.45 लाख के नकली नोट बरामद, शाहवाज खान के कब्जे से गिरफ्तारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu जयपुर में 3 लाख 45 हजार रुपए के नकली नोट बरामद जयपुर में एनपीडीएस यूनिट की सूचना पर देर रात कार्रवाई, शाहवाज खान के कब्जे से नकली नोट बरामद आरोपि शाहवाज खान भट्टाबस्ती थाना क्षेत्र के नाहरी का नाका स्थित हाउसिंग बोर्ड का निवासी नकली नोट पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के पास से लाना बताया जा रहा, पुलिस कर रही मामले में अग्रिम कार्रवाई नोटों पर सीरियल नंबर में गड़बड़ी, गांधीजी की तस्वीर और प्रिंटिंग भी प्रथम दृष्टया संदिग्ध0
0
Report
Advertisement
सिकंदराराऊ से 46 बसों में गंगा स्नान के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- कस्बे में सोमवार रात 56वीं निःशुल्क श्रवण गंगा स्नान यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। कासगंज रोड स्थित फ्लावर अंडरपास पर सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज भैया ने हरी झंडी दिखाकर करीब 46 बसों को रवाना किया। यात्रा में सिकंदराराऊ सहित हाथरस, जलेसर, टुंडला, एटा और फिरोजाबाद के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, यह सेवा पिछले पांच वर्षों से लगातार चलाई जा रही है। यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को निःशुल्क गंगा स्नान का अवसर उपलब्ध कराना है। इस आयोजन में विभिन्न धर्मों के लोग भी भाग लेते हैं, जो आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है।0
0
Report
कोर्ट से जारी हुआ लाइव रिकॉर्ड: क्या बदलेगी स्थिति?
Noida, Uttar Pradesh:इसका लाइव रिकॉर्ड कोर्ट से हो रहा है।0
0
Report
दिल्ली की यमुना में सफेद झाग, सरकार के दावों पर प्रदूषण सवाल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना की सफाई को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में सफेद झाग की मोटी परत दिखाई दी है। हैरानी की बात ये है कि हाल ही में सरकार ने यमुना की सफाई और सीवेज व्यवस्था सुधारने के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का ऐलान किया था। इसके बावजूद नदी में झाग का दोबारा दिखाई देना प्रदूषण नियंत्रण के दावों पर सवाल खड़े कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप | वाराणसी, उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशाल जनसैलाब ने किया भव्य स्वागत। वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन पर कार्यकर्ताओं और आम जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।0
0
Report
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कोर्ट पहुंचने पर वाकथ्रू से राजनीतिक हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोर्ट पहुंचने पर वाक थ्रू0
0
Report
सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचते राहुल गांधी पर मानहानि केस का आज फैसला
Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में राहुल गांधी के कोर्ट के अंदर जाने का विजुअल है। Sultanpur (Uttar Pradesh): Special MP/MLA Court to pronounce its verdict in a defamation case against Lok Sabha LOP Rahul Gandhi / Rahul Gandhi arrives court / visuals0
0
Report
Advertisement
खड़गे के बयान पर कांग्रेस पर सवाल: माता-पिता के सम्मान पर गहरा आरोप
Noida, Uttar Pradesh:खड़गे के बयान पर कांग्रेस पार्टी के यही संस्कार है यह वह कांग्रेस पार्टी नहीं है यह पूरी तरीके से पारिवारिक लिमिटेड कंपनी बन गई है हताशा में डूबी हुई है निराशा में फ्रस्ट्रेशन में डूबी हुई पार्टी है लंबे समय सत्ता न मिलने के कारण मानसिक दिवालिया हो गए हैं प्रधानमंत्री के माता-पिता के प्रति यह बातें हैं देश की जनता खारिज कर चुकी है इन्हें स्वीकार नहीं करेगी भारत के संस्कारों में माता-पिता को भगवान दर्जा प्राप्त है मोदी जी दुनिया के लोकप्रिय नेता है सत्ता से चल जाने की वजह से अलोकतांत्रिक कार्यों पर उतर आए हैं कांग्रेस पार्टी की कलई खुल गई है देश के लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे राहुल गांधी का फैसला आना है आने दीजिए देश की जनता इनका पता चल चुका है ओवैसी के सपा पर आरोप पर सपा का सबको पता है इनका अगला अध्यक्ष कौन बनेगा0
0
Report
वाराणसी: कछवां रोड चौराहे से घर के बाहर खड़ी बोलेरो पिकअप चोरी, तहरीर पड़ी
Varanasi, Uttar Pradesh:मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवां रोड चौराहे से घर के बाहर खड़ी बोलेरो पिकअप चोरी, तहरीर पड़ी मयंक कश्यप/वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवां रोड चौराहे स्थित स्टेट बैंक के बगल में घर के बाहर खड़ी UP 63 TO 289 नंबर की बोलेरो पिकअप को अज्ञात चोर बीती रात करीब 1:48 बजे चुरा ले गए। पीड़ित दिलीप के अनुसार पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद है। पीड़ित ने 26-10-2026 को थाना मिर्जामुराद में तहरीर देकर चोरी गई गाड़ी को बरामद करने और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
खड़गे के अमर्यादित बयान पर वर्मा का हमला: राजनीति में मर्यादा की कसौटी
Ranchi, Jharkhand:प्रेस विज्ञप्ति दिवंगत पिता के प्रति अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत राजनीतिक मानसिकता का परिचायक : डॉ. प्रदीप वर्मा खड़गे जी ने अपने बयान से राजनीतिक मर्यादा, भारतीय संस्कार और सार्वजनिक जीवन की गरिमा को किया तार-तार रांची। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए कथित अमर्यादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे शर्मनाक, दुर्भाग्यपूर्ण और भारतीय राजनीतिक संस्कृति के सर्वथा विपरीत बताया है। डॉ. वर्मा ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन विरोध की आड़ में किसी दिवंगत पिता के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना कहां तक उचित है? कांग्रेस अध्यक्ष जैसे वरिष्ठ पद पर बैठे व्यक्ति से देश राजनीतिक परिपक्वता, संयम और शालीनता की अपेक्षा करता है, लेकिन इस तरह की टिप्पणी ने सार्वजनिक जीवन की गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की 139वीं जयंती जैसे गरिमामय अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मंच से यदि किसी दिवंगत पिता के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है, तो यह केवल संबंधित व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कारों और सामाजिक मूल्यों के प्रति असंवेदनशीलता का भी परिचायक है। हमारी संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। ‘मातृदेवो भव, पितृदेवो भव’ केवल शब्द नहीं, बल्कि भारतीय जीवन-दर्शन का मूल आधार है। डॉ. वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति आज जिस स्तर पर पहुंचती दिखाई दे रही है, वह बेहद चिंताजनक है। वैचारिक विरोध का उत्तर तर्क और तथ्यों से दिया जाना चाहिए, न कि व्यक्तिगत कटाक्ष और अमर्यादित भाषा से। लोकतंत्र में आलोचना का अधिकार सभी को है, लेकिन उस अधिकार के साथ मर्यादा और जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को यह समझना चाहिए कि वरिष्ठता केवल पद या अनुभव से नहीं, बल्कि आचरण और वक्तव्य की गरिमा से भी प्रमाणित होती है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। राजनीतिक चुनौतियों का सामना जनसेवा, स्पष्ट नीतियों और सकारात्मक एजेंडे से किया जाता है, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों के सहारे। जनता सब देख रही है और राजनीतिक नेतृत्व के आचरण का मूल्यांकन भी कर रही है। डॉ. वर्मा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि व्यक्तिगत अपमान और कटु बयानबाजी के माध्यम से वह जनता का विश्वास जीत सकता है। भारत की जनता जागरूक है और लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनादेश का होता है। राजनीतिक अहंकार और अमर्यादित भाषा किसी भी दल की साख को मजबूत नहीं कर सकती। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अपेक्षा की कि वे अपने बयान पर गंभीरता से विचार करें और सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएं। राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन भारतीय संस्कृति, पारिवारिक सम्मान और लोकतांत्रिक शिष्टाचार से समझौता स्वीकार्य नहीं है। डॉ. वर्मा ने कहा कि भारतीय राजनीति में पद की गरिमा, शब्दों की मर्यादा और जनता की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। लोकतंत्र में अहंकार नहीं, जनादेश सर्वोपरि है और राजनीतिक बयानबाजी की नहीं, बल्कि आचरण की कसौटी पर ही नेतृत्व की वास्तविक पहचान होती है।0
0
Report
Advertisement
