icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

चित्रकूट दीपदान मेला: 40 लाख भक्तों हेतु सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Satna, Madhya Pradesh:सतना। धर्मनगरी चित्रकूट में शुक्रवार से पांच दिवसीय दीपदान मेला शुरू हो रहा है। लगभग 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मध्य प्रदेश और उत्तरप्रदेश प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर यातायात और सुविधाओं तक व्यापक इंतजाम किए हैं। हाल ही में आई बाढ़ के कारण मंदाकिनी नदी के कई घाटों की गहराई बढ़ गई है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से कुछ घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। भरत घाट और राघव प्रयाग घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फ्लोटिंग लगाई गई है। उत्तर प्रदेश की तरफ भगवा और मध्य प्रदेश की तरफ नीले रंग की फ्लोटिंग नजर आएगी। नदी में सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीमें जीवन रक्षक उपकरणों के साथ तैनात रहेंगी। वहीं, परिक्रमा मार्ग और घाटों पर 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। हनुमान धारा तक आवागमन सुगम बनाने के लिए पीपा पुल भी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। घाटों का रंग-रोगन, आकर्षक लाइटिंग, खोया-पाया केंद्र और स्वागत द्वार तैयार कर लिए गए हैं। मेले की सुरक्षा के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस कप्तान हंसराज सिंह के मांग पत्र पर पुलिस मुख्यालय और आईजी कार्यालय से अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में दो एडिशनल एसपी, 8 डीएसपी, करीब दो दर्जन इंस्पेक्टर और एसएएफ की 4 कंपनियां तैनात रहेंगी। इसके अलावा 9वीं और 6वीं बटालियन के 60 जवान, 190 प्रशिक्षु जवान, जेएनपीए सागर और मकरोनिया के 60 सुपरवाइजरी स्टाफ को भी जिम्मेदारी दी गई है। रीवा, सीधी, शहडोल, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, बालाघाट, नरसिंहपुर, सागर और छतरपुर से 440 जवान बुलाए गए हैं। सतना पुलिस के 250 जवान, 150 होमगार्ड और 400 विशेष पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। भीड़ में चोरी और पॉकेटमारी रोकने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी गश्त करेंगे। पूरी व्यवस्था की कमान एडिशनल एसपी ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे संभालेंगे।
0
0
Report

गोवर्धन थाना पुलिस पर मिलीभगत का आरोप; रिश्वत लेकर छोड़ने का वीडियो वायरल

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा से बड़ी खबर: मथुरा में गोवर्धन थाना पुलिस और साइबर अपराधियों की सांठ गांठ फिर आई सामने. साइबर अपराध के आरोप में मौसम नामक युवक को 4 घंटे हिरासत में रखने के बाद शुल्क लेकर छोड़ने का आरोप. दबिश के दौरान समुदाय विशेष की महिलाओं ने किया पुलिस कार्रवाई का विरोध. पुलिस कर्मियों से महिलाओं द्वारा जमकर अभद्रता भी की गई. पुलिस कर्मी मौसम नामक युवक को हिरासत में लेकर देवसेरस पुलिस चौकी पहुंची. पुलिस ने आरोपी मौसम नामक युवक के खिलाफ कार्रवाई की बजाए 1.50 लाख रुपये रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप. दबिश के दौरान होने वाली घटनाओं पर विरोध करती महिलाओं का वीडियो सामने आने पर गोवर्धन थाना पुलिस हरकत में आई. मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित दौलतपुर गांव का मामला.
0
0
Report
Advertisement

आल्मोडा में भूमि बचाओ-धामी हटाओ अभियान पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Almora, Uttarakhand:प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अल्मोड़ा में ‘भूमि बचाओ-धामी हटाओ’ अभियान के तहत धरना-प्रदर्शन किया। गांधी पार्क में आयोजित धरने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उत्तराखंड की जमीनों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए भूमि की कथित बंदरबांट रोकने की मांग की। धरने का नेतृत्व अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और जागेश्वर के पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया। धरने में अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
0
0
Report

धनतेरस पर संत नगर मार्केट में खरीदारी की रौनक, दीपावली की तैयारी तेज

New Delhi, Delhi:धनतेरस पर बाजारों में रौनक, संत नगर मार्केट में सुबह से उमड़ी खरीदारों की भीड़। दीपावली से ठीक दो दिन पहले आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस को लेकर राजधानी दिल्ली के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। उत्तरी दिल्ली की संत नगर मार्केट में भी रौनक देखने को मिल रही है, जहां लोग बर्तन, झाड़ू और सोने-चांदी के आभूषणों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। तस्वीरें राजधानी दिल्ली के संत नगर मार्केट की हैं, जहां धनतेरस के मौके पर सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल देखने को मिल रही है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को रंग-बिरंगे सामानों से सजा रखा है। बाजार में आने वाले ग्राहकों की भीड़ बता रही है कि त्योहार को लेकर लोगों में कितना उत्साह है।
0
0
Report

धनतेरस पर चांदी-सोने की खरीदारी में भीड़, दाम घटने से बाजार में जबरदस्त उत्साह

New Delhi, Delhi:आज धन तेरस है ऐसे में आज बाजार में भारी भीड़ खरीदारी करने के लिए उमड़ पड़ी है आज धनतेरस के दिन सबसे ज्यादा खरीदारी चांदी और सोने में होती है चांदी और सोना खरीदना एक दिन शुभ माना जाता है पिछले कुछ दिनों में चांदी और सोने के दामों में आई भारी गिरावट के चलते ग्राहक भी खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं उनका कहना है कि आज के दिन चांदी खरीदना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है और इसलिए वह चाँदी खरीदने के लिए दुकानों में पहुंच रहे हैं बाजारों में भी खरीदारों की काफी भीड़ है dुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी में गिरावट की वजह से दुकानों में लोग आ रहे हैं और सबसे ज्यादा सोना और चांदी खरीद रहे हैं आज के दिन सबसे ज्यादा शुभ चांदी खरीदना माना जाता है वनों पर आ रहे हैं और अपने पॉकेट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं खरीदारी से दुकानदारों के चेहरे भी खेले हुए नजर आ रहे हैं और ग्राहक भी काफी खुश है
0
0
Report
Advertisement

राम-के कृष्णा की राजनीति पर AIMIM का अखिलेश-राहुल पर पलटवार, Abdul नेतृत्व तय

Noida, Uttar Pradesh:यूपी में राम और कृष्ण के नाम पर हो रही राजनीति पर AIMIM का राहुल अखिलेश पर पलटवार AIMIM बोली- राम-कृष्ण की चिंता आस्था रखने वाले लोग करेंगे, अब्दुल को अपनी लीडरशिप की चिंता 34 साल तक राहुल-अखिलेश पर भरोसा किया, उन्होंने हमारा बेड़ा गर्क कर दिया AIMIM का आरोप- मस्जिदें शहीद होती रहीं, मुसलमानों पर जुल्म और मॉब लिंचिंग होती रही AIMIM बोली- घरों पर बुलडोजर चलता रहा, राहुल-अखिलेश तमाशा देखते रहे अब अब्दुल किसी की दरी नहीं बिछाएगा, अपनी वोट से अपना नेता बनाएगा गांधी, नेहरू और यादव के नाम पर अब मुस्लिम समाज का नेता नहीं बनेगा ओवैसी के नेतृत्व में आजाद मुस्लिम लीडरशिप तैयार करने का ऐलान AIMIM बोली- अब अब्दुल अपना विधायक और सांसद भी बनाएगा संवैधानिक दायरे में रहकर अपने मौलिक अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे AIMIM का राहुल और अखिलेश पर हमला- दोनों नेताओं में हिम्मत नहीं है babri मस्जिद से लेकर सहारनपुर की मस्जिद तक के मुद्दों का किया जिक्र
0
0
Report

आगर मालवा में दिवाली से पहले महिलाओं ने मिट्टी के दीए से आत्मनिर्भरता दिखाया

Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा में दिवाली से पूर्व बाजार में रौनक दिखाई दे रही है। हर कोई दीपावली पर सामान खरीद रहा है। दीपावली पर घर की सजावट के लिए आर्टिफिशल मालाओ का क्रेज दिखाई दे रहा है। मालाओ के साथ मुख्य द्वारा के लिए स्वागत माला और घरों पर सजावट के लिए हार भी लिए जा रहे है। घरों पर लगाने के छोटे छोटे स्टिकर भी बाजार की रौनक बनाएं हुवे है। माँ लक्ष्मी की पूजन के लिए लोग माताजी के स्टिकर और तस्वीर भी लेते हुवे दिखाई दे रहे है। दीपावली पर घर में पशुओ को पालने वालो के लिए भी खास त्योहार होता है। पशुओ को तैयार करने के सामान का भी बाजार लग है जहाँ से किसान और पशु पालक गाय बेल बकरी आदि पशुओ को सजाने के लिए कई वस्तुए ले रहे है। यहाँ गले में पहनने के लिए कई डिजाइन की मलाये उपलब्ध है जिनमे घंटिया भी लगी हुई दिखाई देती है तो गले में पहनने के लिए कलरफुल मालाए भी मुजूद है。 दीपावली के त्योहार कई महिलाओं के जीवन में खुशियों के साथ आत्मनिर्भरता की नई रोशनी भी लेकर आया है। आगर मालवा जिले के ग्राम आवर की महिलाओं ने अपनी मेहनत और हुनर से मिट्टी के दीये और बर्तन बनाने का काम शुरू किया है। आजीविका मिशन से जुड़ी इन महिलाओं ने प्रशिक्षण लेकर मिट्टी के आकर्षक दीये और बर्तन तैयार किए हैं, जिनकी बाजार में अच्छी मांग देखने को मिल रही है। महिलाएं जिला मुख्यालय पर दुकान लगाकर अपने उत्पाद बेच रही हैं। दीपावली के अवसर पर इनके बनाए दीयों और मिट्टी के बर्तनों की जमकर खरीदारी हो रही है। इस पहल ने महिलाओं को रोजगार देने के साथ आत्मनिर्भरता की राह भी दिखाई है। तस्वीरें आगर मालवा जिला मुख्यालय की हैं, जहां ग्राम आवर की महिला समूह की सदस्य मिट्टी से बने अपने उत्पादों की दुकान सजाए बैठी हैं। किसी ने आकर्षक दीये बनाए हैं, तो किसी ने मिट्टी के बर्तन और सजावटी सामान तैयार किए हैं। खास बात यह है कि इन सभी महिलाओं ने आजीविका मिशन के माध्यम से प्रशिक्षण लेकर यह हुनर सीखा और फिर अपने स्तर पर उत्पादन शुरू किया। दीपावली के चलते बाजार में मिट्टी के दीयों और बर्तनों की मांग बढ़ी है। लोग भी पारंपरिक मिट्टी के दीये खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। इससे महिलाओं के उत्पादों की अच्छा बिक्री हो रही है और उन्हें अपनी मेहनत का सीधा लाभ मिल रहा है। कभी घर की जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली ये महिलाएं आज अपने हुनर के दम पर कारोबार कर रही हैं। समूह के माध्यम से मिले प्रशिक्षण और रोजगार के इस अवसर ने उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनने का रास्ता दिखाया है। मिट्टी के दीयों से दूसरों के घर रोशन करने वाली ये महिलाएं अब अपने परिवारों के जीवन में भी आत्मनिर्भरता की नई रोशनी बिखेर रही हैं।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर में दीपावली: 203 साल पुरानी बनाटी से दिखे अद्भुत करतब

Bikaner, Rajasthan:दीपावली पर दिखा 203 साल पुरानी परंपरा का अद्भुत नजारा 8 से 12 किलो वजनी जलती बनाटी घुमाकर दिखाए हैरतअंगेज करतब सिर के ऊपर और पैरों के नीचे से गुजरी आग की लपटें, दर्शक रह गए दंग दो दिन तक तेल में भिगोकर तैयार की जाती है बनाटी, एक महीने तक किया अभ्यास बच्चो से लेकर बुजुर्गों तक ने लिया हिस्सा, नारों से गूंज उठा बारह गुवाड़ चौक सनाथा महाराज, फागणिया मारजा और पागा मारजा की स्मृति में हुआ आयोजन बीकानेर की संस्कृति की अपनी अलग पहचान है यहाँ त्योहार सिर्फ मनाए नहीं जाते, बल्कि सदियों पुरानी परंपराओं को भी पूरी शिद्दत से निभाया जाता है दीपावली पर बारह गुवाड़ चौक में ऐसा ही अद्भुत नजारा देखने को मिला जहां 203 साल पुरानी बनाटी घुमाने की परंपरा निभाई गई आठ से 12 किलो वजनी जलती मशाल को घुमाते हुए प्रतिभागियों ने ऐसे करतब दिखाए कि देखने वाले भी रोमांचित हो उठे आग, साहस और शारीरिक दक्षता का यह संगम बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत की खास तस्वीर बन गया जलती हुई मशाल,हाथों में भारी बनाटी और उसके साथ हैरतअंगेज करतब यह नजारा है बीकानेर के बारह गुवाड़ चौक का जहां दीपावली के अवसर पर 203 साल पुरानी परंपरा एक बार फिर जीवंत हुई करीब 8 से 12 किलो वजनी बनाटी को प्रतिभागियों ने कभी सिर के ऊपर तो कभी पैरों के नीचे से घुमाया आग की लपटों के बीच संतुलन और गति का ऐसा तालमेल दिखाया कि चौक में मौजूद लोग रोमांचित हो उठे आसपास के मोहल्लों से पहुंचे लोगों ने नारों और तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया यहाँ में लोगो के मुताबिक, इस प्रदर्शन के लिए लंबे अभ्यास की जरूरत होती है प्रशिक्षित उस्तादों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने करीब एक महीने तक अभ्यास किया इस आयोजन में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने सहभागिता निभाई होली की रम्मतों के लिए प्रसिद्ध बारह गुवाड़ चौक की यह परंपरा बीकानेर की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा है आयोजन सनाथा महाराज, फागणिया मारजा और पागा मारजा की पावन स्मृति में किया गया ईश्वर महाराज और बारह गुवाड़ के महानुभावों के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम ने एक बार फिर पुरानी विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का संदेश दिया बदलते दौर में जब कई परंपराएं धीरे-धीरे पीछे छूट रही हैं ऐसे में बारह गुवाड़ चौक का यह आयोजन बताता है कि बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत आज भी जिंदा है जलती बनाटी के साथ दिखाए गए ये करतब सिर्फ साहस का प्रदर्शन नहीं, बल्कि 203 साल पुरानी परंपरा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प भी हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top