222002
जौनपुर में पुलिस अधीक्षक ने किया गश्त, त्योहारों को लेकर दिए निर्देश
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने आगामी त्योहारों और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शहर में भारी पुलिस बल के साथ गश्त किया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री देवेश सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर श्री परमानंद कुशवाहा भी मौजूद थे। गश्त के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए ताकि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाबा धाम के संत बोले: दुर्गा बनो, बुर्के से दूर रहें, लव जिहाद संकेत
Damoh, Madhya Pradesh:दरअसल बाबा बागेश्वर रथयात्रा निकाल कर हिंदू सनातनियों को एकजुट करने का काम कर रहे है और आज उनकी ये यात्रा दमोह जिले से गुजर रही है, इस दौरान जिले के पटेरा ने इस यात्रा का भव्य स्वागत हुआ और लोगों ने जेसीबी से बाबा पर फूल बरसाए। रथ में बैठकर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दू बेटियां दुर्गा काली बने लेकिन कभी बुर्के वाली ना बने। उनका ये बयान लब जेहाद के मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है वहीं दमोह जिला लव जिहाद को लेकर सुर्खियों में रहता है और माना जा रहा है कि बाबा का ये बयान इसी वजह से इस जिले की धरती पर आया है।0
0
Report
बीजेपी सांसद बस से राष्ट्रपति भवन पहुंचे, कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी दफ्तर से बस के जरिए महिला सांसद राष्ट्रपति भवन पहुंच रहे हैं ताकि उनको ज्ञापन दिया जा सके। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज और कमलजीत सहरावत ने कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।0
0
Report
जबलपुर की कनिका राजपूत साइबर ठगों के जाल में फंसकर 15 लाख गंवा बैठी
Jabalpur, Madhya Pradesh:5 रुपए के नोट और ₹5 लाख में खरीदने का लालच। जबलपुर की कनिका राजपूत शिकार हो गई ऐसे ही ठगों का और लुटा बैठी अपनी मेहनत की गाड़ी कमाई। साइबर ठगों ने उन्हें अलग-अलग तरीके से परेशान कर 15 लाख रुपए की ठगी उनसे कर ली। इंस्टाग्राम में रील देखकर ₹5 के पुराने नोट को ₹5लाख में खरीदने की बात कनिका को सच्ची लगी और उसने ठगो से संपर्क किया जिसके बाद साइबर ठगों ने उसे धीरे-धीरे चूना लगाना शुरू कर दिया और लगभग 15लाख रुपए की रकम अब तक उससे लूट ली। यही नहीं साइबर ठगों ने कनिका राजपूत को अलग-अलग मामलों में फंसने की धमकी भी दी। जब उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है तो उसने मामले की शिकायत घमापुर थाने में की है। पुलिस ने कनिका राजपूत की शिकायत पर साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है साइबर ठगों ने पहले तो अलग-अलग तरीकों से 48000 की ठगी कर मोबाइल बंद कर लिया उसके बाद साइबर ठगों ने पैसे वापस दिलाने और आरोपी को गिरफ्तार करने के नाम पर एस पी और जेल अधिकारी बनकर कनिका को कॉल किया और उसे मामले में फंसाने की धमकी भी दी जिसके बाद उससे अलग-अलग तरीकों से लगभग 15 लाख रुपए की ठगी की गई फिलहाल घमापुर police ने साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है0
0
Report
Advertisement
भोपाल: लक्ष्मी टॉकीज दुकान में गैस गोली खाने के बाद युवक की मौत हार्टअटैक
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल लक्ष्मी टॉकीज की कपड़े की दुकान में युवक की मौत दोस्त को कपड़े दिलाने गया था 30 वर्षीय शैलेंद्र मालवीय गैस की गोली खाने के बाद पानी पिया, कुछ सेकंड में आया हार्ट अटैक.. मौके पर ही हुई मौत, परिवार अस्पताल लेकर पहुँचा था.. सोमवार रात 8 बजे की घटना.. दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई घटना.. मृतक के दो बच्चे , पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव हनुमानगंज थाना क्षेत्र का मामला..0
0
Report
रोपर (पंजाब) में कांग्रेस के चारणजीत सिंह चन्नी Parvinder Jhota हत्या पर प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:ROPAR (PUNJAB): CHARANJIT SINGH CHANNI (CONGRESS) ON PARVINDER JHOTA’S MURDER CASE0
0
Report
भोपाल में कोरोना योद्धाओं का अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन; बहाली دوباره शुरू करने की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कोरोना योद्धा का अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन बहाली को लेकर कोरोना योद्धा कर रहे हैं प्रदर्शन नीलम पार्क में चल रहा है विरोध प्रदर्शन आज डिग्री और मार्कशीट जलाकर करेंगे विरोध मध्य प्रदेश में 4 हजार कोरोना योद्धा कोरोना महामारी के समय हुई थी नियुक्ति 2 साल तक किया काम फिर किया बाहर स्वास्थ्य विभाग के जरिए हुई थी भर्ती कॉविड-19 आयुष चिकित्सक संघ एवं पैरामेडिकल स्टाफ का प्रदर्शन कल मुंडन करवा कर जताया था विरोध0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर कांग्रेस भवन में तोड़फोड़, गंगाजल से शुद्धिकरण, FIR की मांग
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।कांग्रेस भवन में तोड़फोड़ का आरोप, गंगाजल से किया गया शुद्धिकरण। बिलासपुर। कांग्रेस भवन में कथित तोड़फोड़ को लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी महिला मोर्चा की महिलाओं पर कांग्रेस भवन में बिना पूर्व सूचना प्रवेश करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। घटना के विरोध में कांग्रेस की महिला पदाधिकारी भवन पहुंचीं और गंगाजल से धोकर कांग्रेस भवन का शुद्धिकरण किया। कांग्रेस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी महिला मोर्चा की महिलाएं बिना किसी पूर्व सूचना और लिखित अनुमति के कांग्रेस भवन में दाखिल हुईं। इस दौरान भवन के अंदर तोड़फोड़ कर पार्टी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। कांग्रेस ने पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा में प्रवेश कराए जाने को सत्ता का दुरुपयोग बताते हुए सवाल खड़े किए हैं।कांग्रेस के मुताबिक, घटना के समय जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में कांग्रेस भवन में प्रवेश और कथित तोड़फोड़ को लेकर पार्टी ने कड़ी नाराजगी जताई है।घटना के विरोध में कांग्रेस की महिलाएं कांग्रेस भवन पहुंचीं। यहां गंगाजल से भवन को धोकर शुद्धिकरण किया गया। महिला पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि इस घटना से पार्टी की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने वीडियो फुटेज में दिखाई देने वाले संबंधित लोगों और पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।कांग्रेस की महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि सत्ता का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।0
0
Report
रायपुर: 1.88 करोड़ के आभूषण धोखाधड़ी मामले में महिला गिरफ्तार, दूसरी फरार
Begun, Rajasthan:रायपुर 1 करोड़ 88 लाख रुपये के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी किरण साहू गिरफ्तार दूसरी महिला आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश नगर निगम में कार्यरत होने का झांसा देकर ज्वेलरी दुकान संचालक का जीता विश्वास सोने, चांदी और हीरे के आभूषण लेकर गलत हस्ताक्षर वाले चेक से की धोखाधड़ी। कुल 1 करोड़ 88 लाख 37 हजार 630 रुपये के आभूषणों की ठगी का मामला एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई0
0
Report
कर्नल कोठियाल ने राहुल गांधी के नेहरू-डीएनए पर बड़ा हमला
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है आज प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का डीएनए देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का है। क्योंकि उन्होंने तिरंगे पर यूनियन जैक लगाने के लिए कहा था और इससे साबित होता है कि जो मानसिकता उनकी थी आज भी वही है । राहुल गांधी की मानसिकता वैसी ही है । जैसे उनके पूर्वजों की रही है। कांग्रेस की सच्चाई से देश पूरी तरह वाकिफ है। बाइट कर्नल अजय कोठियाल उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक कल्याण परिषद0
0
Report
Advertisement
ओबरा में TVS एजेंसी मालिक का कार से अगवा, पुरानी रंजिश से हड़कंप
Obra, Uttar Pradesh:सोन्हद्र के ओबरा में TVS एजेंसी के मालिक को कार से अगवा कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। एजेंसी बंद कर बाइक से घर जा रहे रोहित कुमार को पीछे से आई ब्रेज़ा कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया और चोपन की ओर ले जाने लगे। आरोप है कि कार के अंदर भी एजेंसी मालिक के साथ मारपीट की गई। किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद घायल रोहित को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में लूट या छिनैती की बात सामने नहीं आई है, बल्कि पुराने विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है। मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
सूखा संकट के बीच किसानों पर वित्तीय कर्ज का दबाव, सरकार जांच तेज
Akola, Maharashtra:अकोला जिल्ह्यात दुष्काळसदृश परिस्थितीमुळे शेतकरी मोठ्या आर्थिक संकटात sapडला आहे. पाण्याअभावी शेतीचं नुकसान होत असताना, दुसरीकडे मायक्रो फायनान्स कंपन्यांकडून कर्जवसुलीसाठी तगादा लावला जात असल्याचा आरोप समोर आला आहे. पाहूया या संतापजनक घटनेचे ही विशेष बातमी. दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर शेतकऱ्यांच्या बांधावर जाऊन कर्जवसुली करू नये, असे स्पष्ट निर्देश राज्य सरकारने दिले असतानाही फायनान्स कंपनीचे कर्मचारी घरी येऊन पत्नीचा फोटो काढून गेल्याचा आरोप अकोला जिल्ह्यातील डोंगरगाव येथील शेतकरी योगेश नागापुरे यांनी केला आहे. अल्पभूधारक शेतकरी योगेश नागापुरे यांनी आपल्या पत्नीच्या नावे शेतीसाठी एल अँड टी फायनान्स कंपनीकडून दीड लाख रुपयांचं कर्ज घेतलं होतं. या कर्जाचे नियमितपणे १३ हप्तेही त्यांनी भरले. मात्र, यंदा पावसाअभावी शेती संकटात सापडल्याने पुढील हप्ते भरणं शक्य नसल्याचं नागापुरे यांचं म्हणणं आहे. एकीकडे दुष्काळामुळे शेतीतून उत्पन्न मिळण्याची आशा मावळली असताना, दुसऱ्यावर कर्जाच्या हप्त्यांची चिंता शेतकऱ्यांना सतावत आहे. राज्य सरकारने कर्जवसुलीसाठी शेतकऱ्यांच्या घरी किंवा बांधावर जाऊन तगादा लावू नये, असे निर्देश दिले असले तरी.. मात्र, सायंकाळी फायनान्स कंपनीचे कर्मचारी आपल्या घरी आले आणि पुरावा म्हणून पत्नीचा फोटो काढून गेले, असा आरोप योगेश नागापुरे यांनी केला आहे. दुष्काळाच्या संकटात शेतकऱ्यांना दिलासा देण्याची गरज असताना, कर्जवसुलीच्या कथित प्रकारामुळे शेतकऱ्यांच्या अडचणी आणखी वाढत असल्याचं चित्र अणि.. त्यामुळे राज्य सरकारच्या निर्देशांचं पालन होत आहे की नाही, तसेच संबंधित फायनान्स कंपनीच्या कर्मचाऱ्यांनी नेमक्या कोणत्या कारणासाठी फोटो काढला, याची चौकशी होणार का, असा प्रश्न उपस्थित होत आहे. या संताप जनक घटनेमुळे दुष्काळात शेतकऱ्यांना दिलासा देण्याच्या सरकारी निर्देशांची अंमलबजावणी होतेय का, असा प्रश्न उपस्थित होत आहे. फायनान्स कंपनीच्या कर्मचारी आणि अधिकाऱ्यांवर गुन्हे दाखल करण्याची मागणी क्रांतिकारी शेतकरी संघटनेने केली आहे. राज्य सरकारच्या निर्देशाला न जुमानता जर वसुली करत असेल तर शेतकरीही कायदा हातात घेणार असा इशारा यावेळी शेतकरी संघटनेने दिला आहे. दुष्काळामुळे हातातोंडाशी आलेला घास हिरावला जाण्याची भीती आणि दुसरीकडे कर्जाच्या हप्त्यांचा ताण, अशा दुहेरी संकटात शेतकरी सापडला आहे. आता या प्रकरणात प्रशासन आणि राज्य सरकार काय भूमिका घेतं, याकडे लक्ष लागलं आहे.0
0
Report
कपासन में नवरात्रि रामलीला नौ दिन शुरू, विधायक और पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन से नवरात्रि महोत्सव के तहत नौ दिवसीय रामलीला मंचन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। रविवार रात बस स्टैंड परिसर में विधायक अर्जुनलाल जीनगर और पालिकाध्यक्ष सरोज देवी बारेगामा ने फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नगर पालिका मंडल कपासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में श्री बजरंग रामलीला कला परिषद, बाडसर चूरு के कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। पहले दिन नारद मोह, मायानगरी, इंद्रसभा और भगवान विष्णु को नारद जी द्वारा श्राप देने के प्रसंगों का मंचन किया गया। पालिकाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से प्रतिदिन रात आठ बजे रामलीला देखने पहुंचने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
संभल। योगी को ओवेशी के "संभल बाले चैलेंज " को संभल के मुस्लिमों ने नहीं दी तवज्जो ..
Chandausi, Uttar Pradesh:ओवैसी के CM योगी को संभल से चुनाव लड़ने के चैलेंज और 80-20 नहीं, अब मुकाबला 99% बनाम 1% का होगा..... के बयान को संभल के सियासी और आम मुस्लिमों ने नहीं दी तव्वजो ... मुस्लिमों ने AIMIMI चीफ ओवेशी के बयान को नहीं दी तवज्जो .. बोले सिर्फ सुर्खियों में रहने के लिए देते है ऐसे बयान । मुसलमान सिर्फ विकास / रोजगार और मुस्लिम हितों के हक की बात करने वाली पार्टी के साथ .. ओवेशी को बताया बीजेपी की B टीम का चीफ ...जो कि इस तरह के बयान देकर हिंदू मुस्लिम के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे है । योगी को संभल से चुनाव लड़ने का चैलेंज देने की जगह ओवेशी योगी को हैदराबाद से चुनाव लड़ने का चैलेंज दे ..खुद गोरखपुर से चुनाव लड़े । हिंदू बोले ..AIMIMI चीफ ओवेशी 99 फीसदी बनाम 1 फीसदी की चुनावी लड़ाई का बयान हास्यास्पद .. ओवेशी भारत को पाकिस्तान और बांग्लादेश समझ रहे है ..दिमागी संतुलन खो चुके है ओवेशी ।0
0
Report
जालौन: पुजारी पर दबंगों की बेरहमी, वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बैखौफ दबंगों ने पुजारी की बेरहमी से की मारपीट, बड़ी माता मंदिर के पुजारी को आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने पीटा, जमीन पर पटककर और बाल खींचकर पुजारी की जमकर की मारपीट, पुजारी के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, मारपीट करने वाले दबंग की पहचान और मारपीट की वजह तलाशने में जुटी पुलिस, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव का मामला।0
0
Report
नागौर ने धन-धान्य योजना में देशभर में पहला स्थान पाया, राजस्थान की कृषि प्रेरणा
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कृषि विकास की नई उड़ान प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में राजस्थान की सशक्त पहचान फसल विविधीकरण और टिकाऊ खेती में नागौर देशभर में टॉपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को साकार कर रहा राजस्थान खेत में बेहतर पैदावार से किसान की समृद्धि तय कर रही योजना जयपुर, 13 अक्टूबर। देश तभी सफलता की सीढ़ी चढ़ेगा, जब किसान समृद्ध होगा और किसान की समृद्धि खेत की सफल पैदावार पर निर्भर करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इसी ध्येय के अनुसार खेत एवं किसान को सक्षम और सम्पन्न करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना इसी संकल्प की महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसकी सिद्धि के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के तहत देशभर से चयनित 100 जिलों में राजस्थान के 8 जिलों को शामिल किया गया है। जिनमें नागौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। योजना में नागौर जिला बेस्ट परफॉर्मर प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत कृषि ऋण और फसल उत्पादन बढ़ाने से लेकर भंडारण तक के लिए 6 उद्देश्य तय किए गए हैं। इनमें फसल विविधीकरण और टिकाऊ खेती के तरीकों को बढ़ावा देने में नागौर 18.44 पॉइंट्स के साथ देश में टॉप जिला बना है। वहीं, फसल कटाई के बाद स्टोरेज क्षमता बढ़ाने और लंबी अवधि के कृषि ऋण की किसानों तक बेहतर पहुंच बनाने में नागौर जिले ने देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार खेत की पैदावार बढ़ाने और बेहतर गवर्नेंस एवं सर्विस डिलीवरी में नागौर जिला पांचवेें स्थान पर है, जबकि सिंचाई के बुनियादी ढांचे में सुधार करने में पाली जिला देशभर में आठवें स्थान पर है। रैंकिंग में राजस्थान की प्रभावी उपस्थिति देशभर से चयनित 100 आकांक्षी जिलों में कुल 11 विभागों की 36 योजनाओं के जरिए कृषि उत्पादकता बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधीकरण, भंडारण क्षमता को सुदृढ़ करने तथा कृषि ऋण की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यदि सभी योजनाओं और उद्देश्यों को लेकर ओवरऑल परफॉर्मेंस को देखा जाए, तो भी नागौर जिला 84.13 पॉइंट्स के साथ देशभर में दूसरे स्थान पर और पाली जिला 11वें स्थान पर है। जैसलमेर में पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत चयनित जिलों की पहचान 3 मुख्य पैमानों कम उत्पादकता, कम फसल सघनता और खेती के लिए कम कर्ज मिलने के आधार पर की गई थी। इसी के तहत जैसलमेर में 2 हजार एकड़ में इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट आधारित जीरे की खेती और 500 एकड़ में सौर ऊर्जा आधारित स्प्रिंकलर सिंचाई के इस्तेमाल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा भी गया है। यह पहल पानी के कुशल इस्तेमाल, नवीकरणीय ऊर्जा और खेती की बेहतर उत्पादकता को बढ़ावा देती है। योजना के तहत फसल विविधीकरण किसानों की समृद्धि, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कृषि क्षेत्र के दीर्घकालीन विकास का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। इसके तहत किसानों को बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव और फसल संबंधी जोखिमों से सुरक्षा मिलती है और बेहतर आय के अवसर मिलते हैं। साथ ही, बाजरा एवं दलहन जैसी पोषक फसलों का उत्पादन बढ़ने से पोषण सुरक्षा चक्र को भी मजबूती मिलती है। 36 योजनाओं से खेत और किसान हो रहे समृद्ध प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के साथ अन्य मंत्रालयों, नीति आयोग, नाबार्ड और राज्य सरकारों के साथ मिलकर कुल 36 योजनाओं पर एक साथ कार्य किया जा रहा है। इनमें पीएम-किसान सम्मान निधि, पीएम-फसल बीमा योजना, पीएम-किसान मानधन योजना, पीएम-कुसुम योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, कृषोन्नति योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, अटल भूजल योजना, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्राथमिक कृषि साख समितियों का कम्प्यूटरीकरण, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी विभिन्न योजनाएं शामिल हैं। मॉनिटरिंग और रैंकिंग से प्रभावी क्रियान्वयन सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर, राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर योजना की देखरेख केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारी समिति और सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय निगरानी समिति कर रही है। वहीं, नीति आयोग द्वारा विकसित पोर्टल पर जिलों की मासिक रैंकिंग भी की जा रही है। निरंतर मॉनिटरिंग और रैंकिंग से आकांक्षी जिलों के प्रदर्शन में निरंतर सुधार होने से देश के समग्र कृषि विकास को गति मिल रही है। इससे ना केवल उच्च उत्पादकता के साथ किसान की आय में सुधार हो रहा है। वहीं, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं। कुल मिलाकर यह योजना भारत को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।0
0
Report
Advertisement
