222138
जौनपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का सम्मान समारोह
Ahamadpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जेपी सिंह मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गांजे के साथ लाखों नकद बरामद; दो गिरफ्तार, नेपाली पासपोर्ट भी मिला
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में पुलिस और एसओजी टीम को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा, लाखों रुपये की नकदी, नेपाली पासपोर्ट और नेपाली करेंसी बरामद की है。 श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 किलो 365 ग्राम अवैध गांजा, गांजा पीने में इस्तेमाल होने वाले 4 डिब्बे कोगो चिलम, 23 खुले हुए कोगो चिलम तथा गांजे की खरीद-फरोख्त से जुड़े 19 लाख 82 हजार 645 रुपये नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पास से नेपाली पासपोर्ट और कुछ नेपाली करेंसी भी मिली है, जिसके आधार पर पुलिस मामले के अंतरराष्ट्रीय और अन्य संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है。 फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नकदी और गांजे का नेटवर्क कितना बड़ा है तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।0
0
Report
दिग्विजय भाटी पर छह माह का जिला बदर, अमरोहा में प्रवेश पर रोक
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर भाकियू (बी.आर. अंबेडकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी छह माह के लिए जिला बदर, डीएम के आदेश के बाद अमरोहा में प्रवेश पर रोक, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया ने दी जानकारी अमरोहा जनपद में भारतीय किसान यूनियन (बी.आर. अंबेडकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हसनपुर निवासी दिग्विजय सिंह भाटी के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दिग्विजय सिंह भाटी द्वारा लगातार किए जा रहे कथित असंवैधानिक कृत्यों के संबंध में पुलिस द्वारा गुंडा एक्ट के तहत रिपोर्ट भेजी गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी नितिन गौड़ ने कार्रवाई करते हुए दिग्विजय सिंह भाटी को छह माह के लिए जिला बदर घोषित कर दिया है। आदेश के अनुसार अब अगले छह महीने तक दिग्विजय सिंह भाटी अमरोहा जनपद की सीमा में निवास नहीं कर सकेंगे और न ही बिना विधिक अनुमति के जिले में प्रवेश कर पाएंगे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है।0
0
Report
लखीमपुर खीरी में अवैध खनन से मजदूर की मौत, माफियाओं पर सख्त कार्रवाई
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली इलाके के शहर से सटे रामापुर गांव में अधिकारियों के नाक के नीचे किस तरीके से मानकों को दरकिनार कर अवैध खनन किया जा रहा है उसकी बानगी उस समय देखने को मिली जब पहले से अवैध रूप से खोदी जा चुकी गहरी खाई में मिट्टी ट्रॉली में भरने के दौरान मिट्टी का टीला अचानक नीचे आ गिरा। घटना में टीले की चपेट में आए एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिले में मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर स्थित इलाकों में इस कदर खनन किया गया है कि आने वाले समय में मुख्यालय कावजूद भी खतरे में पड़ सकता है बावजूद मानको की अनदेखी कर लगातार खनन किया जा रहा है। इस खनन पर लगाम लगाने वाले फिलहाल कोई नजर नहीं आ रहा है। जिला प्रशाशन खनन माफियाओं के सामने नतमस्तक नजर आ रहा है0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चंदा चोरी: 8 गिरफ्तारी के बाद आगे क्या होगा—वसूली या बुलडोजर?
Ayodhya, Uttar Pradesh:राम मंदिर के चंदा चोरी मामले में 8 गिरफ्तारियाँ के बाद अब आगे क्या होगा - क्या गिरफ्तारी के बाद अब वसूली होगी - बुलडोजर एक्शन होगा...0
0
Report
राम मंदिर दान चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे
Noida, Uttar Pradesh:हरिशंकर जैन की बाइट: चंपत राय के इस्तीफे और गिरफ्तारी पर। राम मंदिर दान चोरी मामले के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया।0
0
Report
अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने उपज मंडी अजमेर में निर्माण का अवलोकन किया
Ajmer, Rajasthan:अजमेर कृषि उपज मंडी सुभाष नगर में जारी निर्माणकार्यों का आज अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. प्रदेश की भजनलाल सरकार की ओर से मंडी विकास के लिए दिए गए लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से हों रहे सड़क,नाली चारदीवारी वो मूलभूत सुविधाओं के कार्यों का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य में देरी पर उन्होंने अधिकारियों को हिदायत भी दी. सब्जी मंडी एवं फल मंडी में निरीक्षण कर निर्माणाधीन सड़क निर्माण का निरीक्षण किया. साथ ही मंडी में साफ सफाई, पार्किंग निर्माण, पानी की व्ययस्था का भी जायजा लिया. उन्होंने बताया कि आम जन की सुविधा के साथ मंडी के व्यापारियों को भी राहत प्रदान हो इसी के तहत जारी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं.0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ गृहनिर्माण मंडल ने नया लोगो जारी किया; जानिए क्या बदला
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के "नवीन लोगो का विमोचन"0
0
Report
RJD प्रवक्ता शक्ति यादव का निशाना: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पर सवाल
Patna, Bihar:RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पर निशाना साधते हुए कहा आप स्वास्थ्य मंत्री हैं जितना दिन से शांत थे, इतना मीम बना था कि प्रतिकूल असर पड़ गया था। उन्होंने अवलोकन किया तेजस्वी जी के कार्यकाल का। तो नकल करने चले। नकल के दौरान उन्होंने एब्सेंट रहने के कारण प्रिंसिपल को निलंबित किया और कई लोगों को और निलंबित कर दिया। अब संघ सक्रिय हो गया है। संघ सक्रिय हो गया है, सुन रहे हैं कि डॉक्टर लोग इनके खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। सूचना आ रही है। बाइट---- शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता RJD तेजस्वी जी का तो नकल पूरी सरकार ही कर रही है। ये 10 हजार जो रुपया मिला है बिहार में महिलाओं को, तेजस्वी जी के नकल के ही कारण मिला है। महिलाएं आज भी कह रही हैं कि तेजस्वी जी ना कहते तो नहीं मिलता 10 हजार। कहां मिल रहा 1 लाख 90 हजार? पूरा सरकार तो कर्जा में है और सब कर्जा के भार जनता पर थोप दिया है। ये तो पूरा बिहार जानता है। बाइट---- शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता RJD भरत तिवारी के मामले में मेरा मामला साफ है कि भरत तिवारी के मामले में जो जांच नियुक्त हुए हैं, सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में, वो गए हैं। प्रत्यक्ष किम् प्रमाणम। प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता होती है? शस्त्रविहीन सरेंडर है, बाद में उसकी मौत हुई है, एनकाउंटर हुई है। बिहार में जो फेक एनकाउंटर हुए थे... रामजन के परिवार ने भी फेक एनकाउंटर का आरोप लगाया था कि एक घंटा सीसीटीवी कैमरा बंद करके पीछे ले जा कर शूट किया है। जो सक्रिय आज लोग हैं, उस समय अगर सक्रिय हो गए होते, इतना तत्परता दिखाई गई होती, उसकी जांच हो गई होती तो आज भरत तिवारी की मौत नहीं होती。 हम तो कहना चाहते हैं कि जो जांच नियुक्त हुए हैं न्यायाधीश के नेतृत्व में, जितने फेक एनकाउंटर हुए बिहार का, उस सब की जांच का जिम्मा क्लब करके दे देनी चाहिए। ताकि पुनरावृत्ति फिर बिहार के अंदर में नहीं हो। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मेरा अभियान सफाई का जारी रहेगा। यानी फेक एनकाउंटर जारी रहेगा? तो फिर सवाल उठते रहेंगे। साख गिरी है। अब कोई भी पुलिस का अधिकारी या पुलिस बल इन आदेशों को नहीं मानेगा। क्योंकि जो लोग फसेंगे, जिन पर एफआईआर हुआ है, वो कैसे मानेगा कल? बिहार तो विचित्र स्थिति से गुजर रहा है भाई। शासन प्रशासन की तो भाई बड़ी हालत चिंताजनक है। इकबाल ही मरता जा रहा है पुलिस का। कैसे चलेगा? बाइट---- शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता RJD 10 नंबर आवास का जो आप पूछ रहे हैं। 10 नंबर आवास से कोई मोह ममता नहीं है राजद परिवार को। ना पूर्व मुख्यमंत्री जी को, ना किसी और को। लेकिन चेक लिस्टवा भवन निर्माण विभाग दे दे ना भाई, क्या-क्या दिए हो जब हम नहीं आए थे तो। कल हो कर के जो टोंटी, बंगला जो चोरी करके भाजपा वाला ले जाता है सरकारी बंगला से, वो आरोप हम पर भी लगा दीजिएगा आप। तो हम सजग हैं। आप लिख कर के दीजे कि क्या-क्या हमको दिया है भाई। उससे ज्यादा छोड़ कर चले जाएंगे। कोई मोह ममता नहीं है सरकारी क्वार्टर से। आप अपना लाव-लश्कर लेते रहिए, दायरा बढ़ाते रहिए, बड़ा हाउस करता रहिए, आप ही को मुबारक。 बाइट---- शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता RJD 39 नंबर का कर दिए हैं हरा रंग, तो प्रचार कर रहे हैं। अरे यही सरकार से पूरे बिहार को हरा करवाएंगे। पूरा बिहार हरा होगा। अभी तो 39 हार्डिंग रोड को हरा किए हैं। पूरा बिहार को हरा करवाएंगे इसी सरकार से और हरे में तब्दील होगा बिहार आने वाले कल में।0
0
Report
चीन के ग्रामीण इलाकों में TikTok पर कपड़े लाइव बिक रहे हैं
Noida, Uttar Pradesh:Selling clothes live on Tik Tok in rural areas of China.0
0
Report
Advertisement
AATS की कार्रवाई: 8 चोरी के बाइकें बरामद, ऑटो लिफ्टर उवैज उर्फ डिल्लू गिरफ्तार
Delhi, Delhi:यमुनापार में AATS की बड़ी कार्रवाई: शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, 8 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद。 उत्तर-पूर्वी दिल्ली उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने वाहन चोरी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के 8 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से वाहन चोरी के 8 मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, AATS टीम लगातार वाहन चोरी की वारदातों में शामिल अपराधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर 23 जून 2026 को इंस्पेक्टर दीपक पांडे के नेतृत्व में टीम ने ज्योति नगर स्थित MIG फ्लैट्स गुरुद्वारे के पास जाल बिछाया और एक संदिग्ध युवक को काले रंग की सुजुकी एक्सेस स्कूटी के साथ पकड़ लिया。 पूछताछ में आरोपी अपनी स्कूटी के दस्तावेज नहीं दिखा सका। जांच में पता चला कि स्कूटी थाना जाफराबाद में दर्ज ई-एफआईआर संख्या 006863/2026 के तहत चोरी की थी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया。 गिरफ्तार आरोपी की पहचान उवैज उर्फ डिल्लू (22 वर्ष) पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी छावड़ा गली, मौजपुर, दिल्ली के रूप में हुई है。 पूछताछ के दौरान आरोपी ने वाहन चोरी की कई अन्य वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर 7 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं, जो उत्तर-पूर्वी दिल्ली के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी हुई थीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है。 राकेश चावला उत्तर पूर्वी जिला0
0
Report
अर्जेंटीना के ऊपर स्पेस डेब्रीज जलते फुटेज; सालाना 100–200 टन धरती में प्रवेश
Noida, Uttar Pradesh:Spectacular footage of space debris burning up in the atmosphere over Argentina. Each year, an estimated 100-200 tons of space junk re-enter Earth's atmosphere.0
0
Report
ई-रिक्शा चालक हादसे के बाद शव छोड़कर फरार, गांव में मचा हंगामा
Barh, Bihar:बाढ में भदौर थाना के जगमलचक गांव में एक ई रिक्शा चालक सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल महिला के शव को पीएमसीएच में छोड़कर भाग गया। परिजनों ने घटना की जानकारी मिलते ही जमकर हंगामा किया। बीती रात गुड़िया देवी घर जाने के दौरान ई-रिक्शा से गिरकर बुरी तरह से घायल हो गई। वह गांव में किराने का दुकान चलाती थी। परिजनों ने गांव के ही चालक पर लापरवाही से ई रिक्शा चलाने का आरोप लगाया है। दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक ने महिला के परिजनों को हादसे की कोई जानकारी नहीं दी। वह बुरी तरह से घायल महिला को इलाज के लिए बाढ़ सदर अस्पताल लेकर पहुंचा। महिला के प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद ई रिक्शा चालक उसके शव को पटना में ही छोड़ कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन सुबह पटना से शव लेकर वापस गांव लौटे। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। परिजन ई रिक्शा चालक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम की सूचना मिलते ही भदौर पुलिस लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने के प्रयास में जुटी है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
दुर्ग के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी खामियों पर 8 सेंटर सील
Durg, Chhattisgarh:लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद दुर्ग जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के प्रमुख एजुकेशन हब सिविक सेंटर स्थित विभिन्न कोचिंग संस्थानों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया. जांच के दौरान अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह की टीम ने कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी उपकरण, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत व्यवस्था और भवन सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की तो वहीं कई कोचिंग सेंटरों में कुछ खामियां मिली जिसके बाद संचालकों को समझाइश दी गई. अब तक 8 कोचिंग सेंटर को सील भी किया गया है. दरअसल जांच के दौरान चौंकाने वाली स्थिति सामने आई: सिविक सेंटर में संचालित करीब 100 से अधिक कोचिंग संस्थानों में से कुछ संस्थानों में फायर सेफ्टी के आवश्यक नियमों का पूर्ण रूप से पालन नहीं किया जा रहा था; कई संस्थानों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले और कई जगहों पर आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलने के लिए अलग रास्ते की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा फायर अलार्म सिस्टम और प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की भी कमी पाई गई. वहीं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिली सभी कमियों की जानकारी कोचिंग संचालकों को दे दी गई है. 8 कोचिंग सेंटर को सील किया गया है और कुछ अन्य कोचिंग संस्थान को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं. जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं किया गया तो कमी पाई गई अन्य कोचिंग संस्थानों को भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दे कि दुर्ग जिले में हजारों विद्यार्थी रोजाना कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई करने पहुंचते हैं; ऐसे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी भविष्य में किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है. प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि कोचिंग संचालक विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर कितने गंभीर कदम उठाते हैं.0
0
Report
मधुबनी: दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 840 नेपाली शराब के साथ बाइकें जब्त
Madhubani, Bihar:मधुबनी के बासोपट्टी थाना पुलिस और एसएसबी जवानों ने दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 840 बोतल नेपाली शराब के साथ दो बाइक क्यो जब्त। गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान पतौना थाना क्षेत्र के बेलौंजा गांव निवासी संजय यादव और अरेर थाना क्षेत्र के नवकरही गांव निवासी मनीष मंडल के रूप में हुई है। दोनों युवक नेपाल से दुबही के रास्ते दो बाइक पर 840 बोतल नेपाली शराब लेकर आ रहा था। बताया जाता है कि वे खादी भंडार चौक के रास्ते आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान जानकीनगर बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों की नजर दोनों पर पड़ी। एसएसबी जवानों को देखते ही दोनों धंधेबाज बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब से लदा दोनों बाइक भी जब्त कर लिया है। पूछताछ में गिरफ्तार मनीष मंडल और संजय यादव ने बताया कि नेपाली शराब एक व्यक्ति लोहा सिंह को पहुंचानी थी, जिसके एवज में 400 रुपया मिलता। एसएसबी ने दोनों गिरफ्तार शराब धंधेबाज, जब्त शराब और बाइक को अग्रेतर कार्रवाई के लिए बासोपट्टी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों शराब धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।0
0
Report
लखनऊ में मोहर्रम मातमी जुलूस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण सम्पन्न
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ मोहर्रम मातमी जुलूस लखनऊ में 10 मोहर्रम यानी यौमे आशूरा के मौके पर चौक से कर्बला तक पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला गया.बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने मातम कर हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया जुलूस के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पूरे रूट पर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की गई 10 मोहर्रम के मौके पर निकले इस ऐतिहासिक मातमी जुलूस में हजारों अकीदतमंद शामिल हुए या हुसैन की सदाओं के बीच लोगों ने मातम कर कर्बला के शहीदों को याद किया प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे जुलूस के पूरे मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी गई बाइट: कमलेश दीक्षित, डीसीपी पश्चिम इस मौके पर धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन का पैगाम पूरी इंसानियत के लिए अमन, भाईचारे और एकता का संदेश है उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन की कुर्बानी ने मजहब, जाति और फिरकों से ऊपर उठकर इंसानियत की राह दिखाई है। यही वजह है कि हर धर्म और समुदाय के लोग उनके गम में शरीक होते हैं बाइट: मौलाना कल्बे जवाद, धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने लोगों से अपील की कि समाज में नफरत और आपसी फूट फैलाने वाली ताकतों से सतर्क रहें और अमन, भाईचारे तथा एकता के रास्ते पर कायम रहें लखनऊ में पारंपरिक तरीके से निकला यह मातमी जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ0
0
Report
Advertisement
