222002
जौनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा की कड़ी सुरक्षा, सेंटरों पर CCTV निगरानी
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों की निगरानी में छात्रों का प्रवेश शुरू हो गया। DM, SP और सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों से 200 मीटर की दूरी पर बेरिकेडिंग की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करेली के आदतन बदमाश Mukesh उर्फ टक्कू गिरफ्तार, पुलिस ने जुलूस निकाला
Narsinghpur, Madhya Pradesh:जिले के करेली थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले आदतन बदमाशों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. करेली बस्ती में चाकू के दम पर दहशत फैलाने और मामूली विवाद के बाद एक परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी आदतन अपराधी मुकेश उर्फ टक्कू को पुलिस ने उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों का शहर की सड़कों और गलियों से जुलूस निकालकर आम लोगों में सुरक्षा का संदेश दिया. इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में गुंडागर्दी और अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.0
0
Report
यह वायरल शो क्यों बना चर्चा का केंद्र? जानिए पूरी वजह
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल शो के लिये है0
0
Report
वायरल शो के लिए नई तैयारी: क्या बनेगा हिट?
Noida, Uttar Pradesh:वायरल शो के लिये है0
0
Report
Advertisement
गंडक नदी के जलस्तर से ग्रामवासियों ने बांध बचाने को खुद सैंडबैग लगाकर कटाव रोका
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है अधिकारियों ने ग्रामीणों की फरियाद नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने ही सैंड बैग नदी किनारे डाल कटाव से बांध बचाने का मुहिम शुरू कर दिया है। गंडक नदी में जल स्तर बढ़ने से योगापट्टी के सिसवा मंगलपुर में बना बांध धंसने लगा है ग्रामीणों ने जेई और अधिकारियों से गुहार लगाया था कि सैंड बैग बल्ला और पाइलिंग के बीच डाल दिया जाय लेकिन अधिकारियों ने सैंड बैग नहीं नहीं डलवाया। आज गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल कायम हो जिसके बाद ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग द्वारा रखे गए सैंड बैग खुद उठाकर कटावरोधी कार्य में जुट गए है ग्रामीणों का कहना है जलस्तर बढ़ने से कटाव हो रहा है उसको बचाने के लिए ग्रामीण खुद प्रयास कर रहे है ग्रामीणों का कहना है सिसवा मंगलपुर में लकड़ी के बल्ला पाइलिंग के द्वारा बांध बनाया गया कही कही बांध धस रहा है जिसकी सूचना जेई को दिया गया की सैंड बैग डाल दिया जाय लेकिन जेई ने कहा कि आदेश नहीं मिला है आज ग्रामीणों ने खुद कटावरोधी कार्य में जुट गए है जल संसाधन विभाग के रखे गए सैंड बैग से ग्रामीण कटावरोधी कार्य कर रहे है।0
0
Report
नीट री परीक्षा धांधली: 72 घंटे रिमांड में 3 आरोपी, ईओयू की जांच तेज
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नीट री एक्जाम धांधली मामले की जांच कर रही ईओयू ने जांच तेज कर दिया। इस बीच धांधली में शामिल सभी तीस आरोपियों को 72 घंटे का रिमांड मिल गया है। वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार ईओयू के डीआईजी नीट री एक्जाम धांधली मामले में जांच को लेकर EOU, DIG,मानवजीत सिंह ढिल्लों और एसपी राजेश कुमार EOU का एक्शन,आज लखीसराय पहुंच रहे हैं।0
0
Report
सिरसा विधायक गोकुल सेतिया ने कांग्रेस नेताओं पर पलटवार; सोशल मीडिया पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया ने कांग्रेस नेताओं पर किया पलटवार। सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस नेताओं की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल। पर्ची के जरिए पीछे सीट दिए जाने को लेकर आपत्ति जाहिर की।0
0
Report
Advertisement
चोरी-धोखाधड़ी: आरोपी शेयर मार्केट में काला पैसा लगाते, 30 रिश्तेदार खाते फ्रीज
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या। प्रवेश पाण्डेय। चोरी और धोखाधड़ी के मामले में पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। पूछताछ में आरोपी अनुकल्प ने कबूला कि वह और अविनाश शुक्ला चोरी की रकम को शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते थे और लोगों को ब्याज पर देते थे। इस काली कमाई को ठिकाने लगाने के लिए वे करीबियों और रिश्तेदारों के खातों का इस्तेमाल करते थे, जिसके बाद पुलिस ने रिश्तेदारों के ऐसे 30 बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं जिनमें आय से अधिक का संदिग्ध लेन-देन मिला है। आरोपियों के पास से फर्जी चंदे की रसीदें भी बरामद हुई हैं। बुधवार सुबह से शुरू हुई 40 घंटे की कस्टडी रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों का मेडिकल कराया और गुरुवार रात उन्हें वापस जेल भेज दिया।0
0
Report
चंदौली के ककरही गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक विवाद; तलवार हमला
Chandauli, Uttar Pradesh:दो समुदायों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप एक पक्ष पर तलवार से हमला करने का आरोप हमले में युवक का कान कटा, पिता भी गंभीर रूप से घायल घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती पीड़ित पक्ष ने पुरानी रंजिश में हमले का लगाया आरोप घटना के बाद इलाके में तनाव, पुलिस जांच में जुटी घायल युवक ने घर घुसकर ताडंव करने का लगाया आरोप सैयदराजा थाना क्षेत्र के ककरही गांव की घटना0
0
Report
रायबरेली में मामूली कहासुनी के बाद चाकू हमला, युवक घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में मिल एरिया थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीती रात काशीराम कॉलोनी निवासी नौशाद खान पर एक युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में नौशाद के सिर, कान और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। नौशाद खान को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है।0
0
Report
Advertisement
गंगा में उफान रसूलपुर मोहसनपुर का तटबंध टूटा किसानों की बढ़ाई मुश्किलें बाढ़ का खतरा
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा:- पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से गंगा नदी इस समय तूफान पर हैं वहीं पूरा मामला मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर मौसमपुर का है जहां बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद गंगा उफान पर है तो वहीं मौसमपुर स्कूल के पास तटबंध टूटने से एक बार फिर ग्रामीणों के मुश्किलें बढ़ गई हैं जिससे बाढ़ का खतरा अब फिर मंडराने लगा है तो वही जनपद में लगातार कई दिन से बरसात नहीं किसने की मुश्किलें बढ़ा दी है जिससे चेहरे की व्यवस्था को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही पहले भी इसी के पास केदारनाथ मैं जब बाढ़ आई थी तब भी यह तत्व नहीं से टूटा था जिसमें उसने भारी तबाही आसपास के क्षेत्र में मचा दी थी जिसमें कई सो एकड़ फसल हरा चारा वह ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था0
0
Report
सोनभद्र: जुगैल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की गहन जांच
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अब मौत की वजह का पता लगाने के लिए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है。 मामला जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी गांव का है, जहां ज्योति पत्नी नितेश पाठक का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर जुगैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।0
0
Report
हापुड़: मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगी
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस अल्लाहबख्शपुर फाटक मार्ग के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया. पुलिस को सामने देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिससे उसकी bike अनियंत्रित होकर गिर गई. खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. सीओ गढ़मुक्तेश्वर राहुल यादव ने बताया कि पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी और वह वहीं ढेर हो गया. पुलिस ने आरोपी को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया है. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर), जिंदा व खोखा कारतूस और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है. सीओ ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम भोले पुत्र नेपाल निवासी शेरा कृष्ण की मढैया, थाना गढ़मुक्तेश्वर बताया है. पुलिस के मुताबिक, इस शातिर अपराधी ने बीते 26 जून 2026 को गांव की ही दो नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म की हैवानियत घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(1), 351(3) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था और पुलिस लगातार इसकी तलाश में जुटी हुई थी. पुलिस ने घायल बदमाश को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करा दिया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.0
0
Report
Advertisement
जौनपुर: एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते मड़ियाहूं थाने के दरोगा को गिरफ्तार किया
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, मड़ियाहूं थाने का दरोगा रिश्वत लेते गिरफ्तार जौनपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन संगठन की वाराणसी इकाई ने जौनपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए मड़ियाहूं थाने में तैनात उप निरीक्षक रामाश्रय प्रजापति को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एक आपराधिक मामले में कार्रवाई का आश्वासन देने और मुकदमे में नाम शामिल करने के एवज में उप निरीक्षक द्वारा शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले का सत्यापन कर ट्रैप की योजना बनाई। पूर्व निर्धारित योजना के तहत एंटी करप्शन टीम ने मड़ियाहूं थाने के पास कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक को रिश्वत की रकम लेते समय मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया पूरी की गई। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।0
0
Report
गोगुंदा में ग्रामीणों की सतर्कता: बाइक चोर दबोचे, एक बाइक भी बरामद
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के गोगुंदा से खबर, गांव के युवाओं की सतर्कता आई काम, गांव के युवाओं ने दो बाइक चोर बदमाशो को दबोचा, नाकाम किया बाइक चोरी की वारदात को, रात्रि गश्त कर रहे युवाओ ने बस स्टेंड के पास दबोचा चोरो को, ग्रामीणों ने चोरों के पास से दूसरे गांव से चुराई एक बाइक भी की बरामद, सूचना पर सायरा पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा, ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले किया, पुलिस ने ग्रामीणों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की,0
0
Report
रांची के जगन्नाथपुर में रथयात्रा की तैयारियां तेज, सुरक्षा इंतजामों पर जोर
Ranchi, Jharkhand:रांची के जगन्नाथपुर में होने वाले रथ यात्रा की तैयारी जोर शोर से चल रही है। रांची में भी रथ मेला का भव्य आयोजन होता है। 16 जुलाई को रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। रथ मेला में सीएम सहित बड़ी संख्या में आम और खास शामिल होते हैं। आयोजन भव्य तरीके से हो और इस दौरान चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था हो इसके लिए लगातार जिला प्रशासन भी प्रयासरत है।0
0
Report
Advertisement
