222001
भाजपा सदस्यता अभियान में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
Jaunpur, Uttar Pradesh:भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी शामिल हुए। इस अभियान के तहत भाजपा नए सदस्यों को जोड़ने और पार्टी को और मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है। भूपेंद्र चौधरी की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखा गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूएनओ के उठा सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद का ध्वस्तिकरण का मामला।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। कल यह प्रकरण पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के द्वारा यूएनओ में उठाया गया है यानी कि विश्व के मंच मे उन्होंने यह सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद का ध्वस्तिकरण हुआ है इसे उठाया है उन्होंने कहा कि डेढ़ सौ वर्ष पुरानी एक वहां मस्जिद थी इसका ध्वस्तिकरण किया गया है यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण नींद नहीं है क्योंकि वह डेढ़ सौ वर्ष पुरानी मस्जिद में थी बल्कि वह 70 वर्ष पुरानी मस्जिद स्वयं मस्जिद पक्ष में और न्यायालय मे कही है दूसरा पूरी वैधानिक प्रक्रिया न्यायालय के द्वारा और प्रशासन के द्वारा उसकी अपनी गई है दोनों पक्षों को पूरा मौका न्यायालय में अपना पक्ष रखने का दिया गया हो इस प्रकार से विश्व के मंच पर इस मुद्दे को उठाकर पाकिस्तान जो है वह ध्यान भटकना चाहता है क्योंकि पाकिस्तान के अंदर 1947 से लेकर अब तक लगभग 1700 मंदिर और गुरुद्वारे यह ध्वस्त किए गए यहां तोड़े गए हैं 1800 गैर मुस्लिम धार्मिक स्थल वहां निशान निशान लिए गए हैं और लाखों की संख्या में हिंदू का कत्लेआम किया गया है लाखों की संख्या में बहन बेटियों का धर्म परिवर्तन किया गया हो पाकिस्तान को दिखाई नहीं दिया कश्मीर के अंदर अभी गत वर्षो में और एक घटना घटी थी कि वहां से हिंदुओं को और उनकी पहचान पूछ कर पहचान देखो ना निशाना बनाया गया गैर हिंदुओं को एक तरफ किया गया हिंदुओं को निशाना बनाया गया तो इस प्रकार की घटना पाकिस्तान खुद कर रहा है और वह भारत को निशाना बनाना चाहता है जितने भी प्रक्रिया मस्जिद को ध्वस्त करने के लिए की गई है वह पूरी न्यायपालिका के तहत की गई है और योगी जी के शासन में की गई है पूरी प्रक्रिया प्रशासन ने अपनायी है यह दोनों पक्षों को पूरा मौका न्यायालय में और पूरा दिया गया है तो इस प्रकार से यह ध्यान भटकने का प्रयास पाकिस्तान को अपने गिलमन में झांकना चाहिए जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकरण को मुद्दा बनाना चाहता हूं पूरा का पूरा प्रकरण अभी हाई कोर्ट में विचाराधीन है मस्जिद पक्ष जो है वह हाई कोर्ट गया है उसने अपनी हाई कोर्ट में रीट लगाई है 12 अक्टूबर की तिथि वाहन नियम की गई है तो इसीलिए पूरे प्रकरण को दूसरी दिशा में मोड़ने का यह प्रयास किया जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मामले को उठेगा मैं मानता हूं कि भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक से और भारत सरकार को इनका जो है कढ़ाई से मुकाबला करना चाहिए और मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए पूरा प्रयास यहां के लोगो को किया जा रहा है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय साजिश है विदेशी लोग नहीं चाहते कि भारत की धरती पर यह शांति हो लेकिन मोदी जी का शासन देश के अंदर चल रहा है उत्तर प्रदेश के अंदर योगी जी के नेतृत्व सरकार चल रही है और आगे भी सरकार उनकी बनने वाली है तो इसी प्रकार का एक दुशाहास करने का प्रयास किया जा रहा है जो विफल होगा सफल नहीं होगा।0
0
Report
वाल्मीकिनगर बैराज से पानी छोड़े जाने पर वैशाली में बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट
Hajipur, Bihar:नेपाल के वाल्मीकिनगर बैराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद वैशाली में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।साइक्लोन के प्रभाव के बीच आज शाम करीब 4 लाख 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने की आशंका है। संभावित खतरे को देखते हुए डीएम वैशाली के निर्देश पर अधिकारियों ने तटबंधों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।बसंता-जहानाबाद स्थित तिरहुत तटबंध का एडीएम आपदा, हाजीपुर और लालगंज के अंचल अधिकारी ने संयुक्त रूप से जायजा लिया। तटबंध की स्थिति का मुआयना कर संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कमजोर स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।प्रशासन ने निचले इलाकों और गंडक किनारे बसे गांवों के लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें। अगर पानी बढ़ता है तो तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने सामुदायिक किचन, नाव, पॉलिथीन और एसडीआरएफ की टीमों को तैयार रखा है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, घबराएं नहीं और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें。0
0
Report
लोनी बॉर्डर हत्या: तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया गया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में चाकू से हमला कर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। 26 सितंबर को वादी ने तहरीर देकर बताया था कि तीन आरोपियों ने उसके पुत्र पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और चश्मदीदों के बयान खंगाले। जांच में तीन बाल अपचारियों की घटना में संलिप्तता सामने आई। वहीं नामजद आरोपियों में से दो की घटना में संलिप्तता नहीं पाई गई। पुलिस ने 27 सितंबर को तीनों बाल अपचारियों को हिरासत में लेकर घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। पूछताछ में बाल अपचारियों ने पुलिस को बताया कि रास्ते में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद एक बाल अपचारी ने गुस्से में युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए थे। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड के वाम दलों का एसआईआर विरोध अभियान 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में वामदल एसआईआर की प्रक्रिया के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान चलाएंगे। रांची में संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान वामदलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, एसआईआर प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने और मतदाता सूची से हटाए गए नामों को बहाल करने की मांग की। वामदलों का यह अभियान 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान राज्यभर में विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन और सभाएं आयोजित की जाएंगी। वामदलों ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव करते हुए प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की तीन सदस्यीय समिति से नियुक्ति की मांग भी की है।0
0
Report
एम्स निर्माण स्थल के पास गोलीकांड: दो गिरफ्तार, CCTV से अन्य अभियुक्तों की पहचान जारी
Darbhanga, Bihar:एम्स निर्माण स्थल के पास जमीन विवाद में गोलीबारी कांड में दो गिरफ्तार, CCTV फुटेज से अन्य अभियुक्तों की पहचान में जुटी पुलिस, गोली मारने और हंगामा करते आया था Live वीडियो, बिशनपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन एम्स के पास शिव पूरी स्मार्ट सिटी के जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी और हंगामे के मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अकबर उर्फ अजगर और लाल कुमार यादव के रूप में हुआ है। प्रभारी सदर एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों की इस जमीन विवाद में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस के अनुसार, दोनों जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े एजेंट हैं और जमीन विवाद से संबंधित कई मामले भी इनके खिलाफ दर्ज हैं। इस मामले में घायल विजय भगत के भाई अजय भगत के फर्द बयान पर पांच नामजद सहित 17 लोगों के खिलाफ बिशनपुर थाना कांड संख्या 156/26 दर्ज किया गया था। घटना में विजय भगत के गर्दन के पास गोली लगी थी। पुलिस ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल से बनाए गए वीडियो को भी जांच में शामिल किया है। फुटेज के आधार पर घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने दो क्षतिग्रस्त बाइक भी जब्त की है। मामले की जांच के लिए एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई है और बिशनपुर थाना पुलिस एवं टेक्निकल सेल की टीम छानबीन में जुटी है。0
0
Report
भागलपुर: बंद मंदिर पहुंचे युवाओं-युवतियों को भीड़ ने रोका, पुलिस ने छेड़छाड़ की पुष्टि नहीं की
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के अमडंडा थाना क्षेत्र के बथानी पुल के पास से दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में कुछ युवक-युवतियों को ग्रामीणों की भीड़ ने घेर रखा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वीडियो में ग्रामीणों की भीड़ के बीच युवतियों को घेरा गया है और कुछ लोग उन्हें इलाके में दोबारा नहीं आने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं होने लगीं। इसी बीच भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने पूरे मामले को लेकर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने रखा है। एसएसपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मामला छेड़छाड़ का नहीं है। पुलिस के अनुसार, कुछ युवक-युवतियां शाहकुंड से सनहौला होते हुए एक बंद मंदिर में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वे वहां चुपचाप शादी करने की नीयत से पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, युवक-युवतियों को संदिग्ध परिस्थितियों में देखकर ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उनसे पूछताछ की गई और उनके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की गई। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा धक्का-मुक्की किए जाने की बात सामने आई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक बालिग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं, वायरल वीडियो में मौजूद अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और सामने आए तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की शुरुआती जांच में छेड़छाड़ की पुष्टि नहीं हुई है और मामला युवक-युवतियों को ग्रामीणों द्वारा रोककर पूछताछ किए जाने तथा इसी दौरान हुई धक्का-मुक्की से जुड़ा बताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण विरमा नदी में उफान,तीन डेरे बने टापू,प्रशासन ने भेजी राहत टीम
Muskara, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर ज़िले में पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण विरमा नदी में उफान आ गया है जिससे चलते नदी किनारे बसे गाँव काफ़ी प्रभावित हुए हैं, जिनमें तीन डेरो में नदी का पानी घुस जाने के कारण डेरो ने टापू का रूप ले लिया है, डेरो में रह रहे सैकड़ो लोग बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं. वही जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया है और अब तक कई लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया हैं हमीरपुर जिले के मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के शिवानी गाँव में उस समय दहशत का माहौल हो गया जब जिले लगातार 48 घंटे से हो रही बारिश के कारण विरमा नदी में पानी का उफान आने के कारण नदी किनारे से बसे शिवनी गांव के तीन डोरो को चारों तरफ से पानी ने घेर लिया जिसकी वजह से यह तीनों डेरे मुख्य मार्ग से पूर्ण रूप से कट गए, लेकिन जिला प्रशासन ने समय रहते इस समस्या से निपटने के लिए तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया, जिसके लिए जिला प्रशासन ने एस डी एम, सीओ और पीएसी की टीम को मौके पर भेजा और ग्रामीणों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई. हमीरपुर जिले में बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियाँ तेज करते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू करने के लिए पीएसी की सहायता ली और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने के लिए अभियान चलाया गया. फिलहाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य जारी है और सभी बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री पहुँचाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है.0
0
Report
NH-19 पर छिनैती: 3 शातिर गिरफ्तार, मोबाइल-बाइक बरामद
Khajuria Khurd, Bihar:कुदरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुई हालिया छिनैती की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। मोहनिया के प्रभारी डीएसपी दयानंद कुमार ने प्रेसवार्ता कर इस सफलता की जानकारी दी。 डीएसपी ने बताया कि 18 सितंबर को एनएच-19 पर पछाहगंज के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सासाराम से भभुआ जा रही रंजू देवी नामक महिला से बैग झपट लिया था। इसके बाद 22 सितंबर को सेंट मैरी स्कूल के पास ऑटो से जा रही छात्रा शशि प्रियदर्शनी से भी बदमाशों ने पर्स छीन लिया था。 मामले की गंभीरता को देखते हुए कुदरा पुलिस और कैमूर की तकनीकी टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। जांच के आधार पर पुलिस ने दोनों मामलों में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शफक अब्बास (ग्राम पखनारी), हरेराम (ग्राम समहोता) और अरुण कुमार उर्फ करण (ग्राम रझूई) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के निवासी हैं。 पुलिस ने इनके पास से छिनैती में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और छीने गए मोबाइल बरामद कर लिया हैं। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है तथा उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है。0
0
Report
जमुई: छात्रा से छेड़खानी के केस में प्रतापपुर से दो और आरोपी गिरफ्तार; नंदन यादव घायल
Jamui, Bihar:जमुई में छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने प्रतापपुर से दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मुख्य अभियुक्त नंदन यादव और हरेराम यादव को भरत राम के पुत्र छोटू रवानी और रंजीत राम के पुत्र सौरभ कुमार ने ही फोन कर बुलाया था। इसके बाद छात्रा के साथ दरिंदगी की गई थी。 इसके से पूर्व पुलिस ने मामले में दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था, जबकि तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया गया था। हाफ एनकाउंटर में घायल मुख्य अभियुक्त नंदन यादव का फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है。 वहीं, टाउन थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि छोटू नाम के एक आरोपित को निरुद्ध किया गया है, जबकि सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
Belaghata gadi todne ke aarop: Mamta ki Trinamool par naya hamla, rajneeti halchal tez
Howrah, West Bengal:ঋতব্রত বন্দ্যোপাধ্যায় রিঅ্যাকশন উত্তরপাড়ার পর বেলেঘাটা-ফের হামলার অভিযোগ কুণাল ঘোষের। বেলেঠাটায় কুণালর গাড়ি ভাঙচুরের অভিযোগ। নারকেলডাঙা থানায় মমতা তৃণমূলের বিধায়ক। সৌমিত্র খাঁ রাজনীতিতে কাও কে আটকাতে পারবেন না। রাজনীতিতে ওরকম ভাবে কাউকে আটকানো যায় না। কেউ অস্পৃশ্য নয়। কেন্দ্রীয় নেতৃত্ব যখন মেনে নিয়েছেন তখন আমাদের কিছু বলার নেই। ENCSiP? ... (অভিধানগত অংশে ভিন্নতা থাকতে পারে) শ্রীরামপুরে ফ্লপ শোয়ের পর মমতার নজরে এবার উপনির্বাচন। নন্দীগ্রাম বা রেজিনগর, কাল উপনির্বাচনের প্রচারে যেতে পারেন মমতা। যে কোনো একটি বিধানসভার উপনির্বাচনের প্রচারে যাচ্ছেন মমতা। শনিবার শ্রীরামপুরে মমতার সভায় নামমাত্র ভিড়। রিয়াকশন ঋতব্রত বন্দ্যোপাধ্যায়।0
0
Report
झांसी मंडी गेट पर पैसा विवाद: युवक की पिटाई का वायरल वीडियो
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी चिरगांव थाना क्षेत्र के मंडी गेट के सामने दो पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, देखते ही देखते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष युवक के साथ मारपीट कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सरेआम एक युवक को पकड़ कर दो लोग घूंसों और थप्पड़ों से उसकी मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वहीं आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने हैं। लेकिन किसी ने भी पिट रहे युवक को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई है, फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पिटाई करने वालों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
कानपुर में बालाजी अपार्टमेंट ग्रिल हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, समझौता हुआ
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर अपार्टमेंट में चाचा-भतीजे की मौत हुई थी -ग्रिल नापने के दौरान हुआ हादसा /परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा -बवाल बढ़ता देख कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुँची -5 घंटे हंगामे के बाद मालिक ने शर्तें मानीं कानपुर में शनिवार को बालाजी अपार्टमेंट में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई थी। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद सुबह लगभग 7 बजे शव घर पहुंचा तो उनके परिवार वालों और रिश्तेदारों का आक्रोश फूट पड़ा। परिवार के लोगों ने अपार्टमेंट मालिक रीना सिंह के काकादेव स्थित स्कूल कानपुर पब्लिक इंटर कालेज के बाहर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतकों के परिवारों को 5 लाख मुआवजा, एक सदस्य को 20 हजार रुपए महीने की नौकरी और अच्छे स्कूल में बच्चों की पढ़ाई का खर्च देने की मांग अपार्टमेंट मालिक से की गई थी। करीब 5 घंटे स्कूल के बंद कमरे में बातचीत और बाहर प्रदर्शन के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। स्कूल मालिक ने परिवार वालों की कई मांगें मान ली हैं। इसके बाद दोनों के शवों को परिजन अंतिम संस्कार के लिए ले गए हैं, दरसल रावतपुर निवासी 39 वर्ष के राजपाल उर्फ छोटू शनिवार को वह अपने भतीजे अभिषेक और एक अन्य मजदूर के साथ केशवपुरम स्थित बालाजी अपार्टमेंट में ग्रिल लगाने पहुंचे थे। फ्लोर पर फ्लैट में ग्रिल लगाने के लिए नाप ले रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए, करंट लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। राजपाल और अभिषेक गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य मजदूर भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसके बाद राजपाल और अभिषेक की मौत हो गई थी। एक मजदूर घायल है जिसका इलाज चल रहा है।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली के हाईवे पर ऑटो ने बाइक को टक्कर दी, एक मृत, दूसरा घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर गुड़ियागढ़ी गांव के पास यात्रियों से भरे ऑटो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चालक समर बहादुर (42) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार पंकज (27) घायल हो गए. बताया जा रहा है कि समर बहादुर पुत्र मंगल रावत, निवासी पूरे प्रसाद का पुरवा मजरे रौली, थाना हैदरगढ़, अपने जीजा पंकज के साथ स्कूल से अपने भतीजे को लेने जा रहे थे. इसी दौरान गुड़ियगढ़ी गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल पंकज को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस हादसे की जांच में जुटी है.0
0
Report
संभल में भड़काऊ बयानबाजी पर कोर्ट ने नोटिस जारी, 20 हजार मुचलके से रोक
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में भड़काऊ बयानबाजी के कारण सियासी नेताओं पर सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट का हंटर। भड़काऊ बयानबाजी के आरोप में सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के पिता ममलुकुर्र रहमान वर्क समेत जामा मस्जिद के सदर जफर अली, बीजेपी नेता राजेश सिंघल, AMIMI नेता शकील अहमद को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट का नोटिस मिला। शांति भंग की आंशका में 6 महीने के लिए 20 हजार के मुचलके से पाबंद किया गया। भड़काऊ बयानबाजी के मामले में स्पष्टीकरण के लिए अलग-अलग तारीखों पर सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए। नोटिस में सियासी फायदे के लिए भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप उल्लेखित है। सियासी नेताओं की भड़काऊ बयानबाजी से संभल में शांति भंग होने की आंशका बनी रही। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट की कार्यवाही से सियासी नेताओं के बीच हलचल मची।0
0
Report
सुवासरा में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री जब्त
Mandsaur, Madhya Pradesh:सुवासरा थाना क्षेत्र के खेजड़ीया भूप में नकली दूध बनाने वाली फैैक्ट्री का भंडाफोड़. भारी मात्रा में केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट व उपकरण जब्त. मंदसौर/सुवासरा। पुलिस अधीक्षक श विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में सुवासरा थाना पुलिस ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दूध तैयार करने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल किए जा रहे विभिन्न रासायनिक पदार्थों, पाम ऑयल, डिटर्जेंट सहित बड़ी मात्रा में सामग्री एवं उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, सुवासरा थाना पुलिस को नकली दूध तैयार कर उसकी सप्लाई किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर दबिश दी। मौके पर नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री एवं आधुनिक उपकरण बरामद किए गए। भारी मात्रा में सामग्री जब्त. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हानिकारक केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट, मिक्सर एवं नकली दूध तैयार करने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल दूध जैसा पदार्थ तैयार करने में किया जा रहा था। आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर पुलिस का शिकंजा. केमिकल एवं अन्य मिलावटी पदार्थों से तैयार नकली दूध को आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने की आशंका है। इस तरह का कारोबार आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही नकली दूध के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन की भी जांच की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
