222002
एसपी ने काली फिल्म व हुटर लगाने वाले वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल पुलिस बल के साथ आज खुद संभाली यातायात चेकिंग की कमान जेसीज चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की गई व वाहनों में लगे हूटर, सायरन, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न को उतरवाया गया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जाकरुक किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिकंदराराऊ में कलश यात्रा के साथ नवचंडी यज्ञ और देवी पुराण कथा का शुभारंभ
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-नगर के मोहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर पर शारदीय नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत नवचंडी यज्ञ एवं श्री देवी पुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माता रानी के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा रामलीला मैदान स्थित मंदिर से विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा नयागंज, तिराहा बाजार, चूड़ी मार्केट, बारहसैनी, पुरानी तहसील रोड, पंत चौराहा और कासगंज रोड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पथवारी माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के शुभारंभ पर मुख्य आचार्य पंडित सुभाष चंद्र दीक्षित एवं अन्य विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं। ढोल-नगाड़ों की गूंज और माता रानी के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। नवरात्रि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। धार्मिक आयोजन में धर्मेंद्र शर्मा एडवोकेट, वीरो लाला, चेतन शर्मा, राजीव चतुर्वेदी, भानु प्रताप सक्सेना, वीरेंद्र सिंह चौहान, अरविंद भारद्वाज, शिरोमणि वार्ष्णेय, विनय चतुर्वेदी, संजीव पंडित, बबलू सिसोदिया, बृज बिहारी कौशिक, लकी शर्मा, विमल उपाध्याय, उमेश वार्ष्णेय, दीपक शर्मा, सुनील शर्मा, विष्णु शर्मा, हर्षित चतुर्वेदी, युवराज चतुर्वेदी और विनय शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नवचंडी यज्ञ एवं श्री देवी पुराण कथा के शुभारंभ से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में नवरात्रि महोत्सव को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ था l0
0
Report
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की
Noida, Uttar Pradesh:GORAKHPUR (UTTAR PRADESH): UP CHIEF MINISTER YOGI ADITYANATH PERFORMS KALASH STHAPANA ON THE FIRST DAY OF SHARADIYA NAVRATRI0
0
Report
कुएं से पानी निकालते समय पति-पत्नी डूबे, बचाने की कोशिश में दोनों की मौत
Noida, Uttar Pradesh:पीसांगन/अजमेर कुंए से पानी निकालते वक्त 28 वर्षीय महिला हीरादेवी गिरी कुंए में पत्नी को बचाने 30 वर्षीय पति नोरतसिंह रावत भी कूदा कुंए में डूबने से दंपति की हुई मौत मामले की सूचना पर पुलिस प्रशासन पहुंचा मौके पर हीरादेवी व नोरतसिंह के शवों को कुंए से बाहर निकालने के किए जा रहे प्रयास थाना क्षेत्र के शिवपुरा गांव की घटना थानाधिकारी पारुल यादव ने दी जानकारी。0
0
Report
Advertisement
बारिश ने पंजाब की धान मंडियों को तालाब बना दिया, किसान बेहाल
Chandigarh, Chandigarh:बारिश ने पंजाब सरकार की धान खरीद व्यवस्था की खोली पोल, मंडियों में बर्बाद हो रही किसानों की मेहनत: केवल सिंह ढिल्लों फाजिल्का की अनाज मंडी में जलभराव पर जताई चिंता, किसानों की फसल बचाने के लिए तत्काल उचित प्रबंध करने की मांग पंजाब में धान की कटाई का सीजन शुरू होते ही बारिश के बाद मंडियों में सामने आए हालात ने आम आदमी पार्टी की सरकार की खरीद और फसल की सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर फाजिल्का की अनाज मंडी की तस्वीरें बेहद चिंताजनक हैं, जहां किसानों की कई महीनों की मेहनत से तैयार धान की फसल बारिश के पानी में डूबी हुई है। मंडी के हालात देखकर ऐसा लगता है, मानो यह अनाज मंडी नहीं, बल्कि कोई तालाब हो। भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि बारिश एक प्राकृतिक घटना है, लेकिन इस दौरान किसानों की फसल को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी प्रबंध न करना सरकार की जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है। मंडियों में फसल की सुरक्षा के लिए पर्याप्त तिरपाल और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की कमी किसानों की मुश्किलें बढ़ा रही है। यह समस्या केवल फाजिल्का तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब के कई अन्य शहरों और गांवों से भी ऐसे हालात सामने आ रहे हैं। ढिल्लों ने कहा कि जब धान खरीद सीजन की शुरुआत में ही मंडियों की ऐसी स्थिति है, तो आने वाले दिनों में किसानों को किन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। सरकार को तुरंत मंडियों में पानी की निकासी, तिरपालों की उपलब्धता, फसल के सुरक्षित भंडारण और धान की निर्बाध खरीद के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित करने चाहिए।0
0
Report
मुजफ्फरपुर पुलिस ने करोड़ों की विदेशी शराब बरामद, ट्रक-पिकअप जब्त
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की विदेशी शराब बरामद. पानापुर ओपी के थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की, मौके पर ट्रक और दो पिकअप से 6820 लीटर विदेशी शराब जप्त की गई. कारोबारी मौके से फरार रहने में सफल रहे. पानापुर और कांटी बोडर पर एक ट्रक पर लोड होकर विदेशी शराब की बड़ी खेप भेजने की तैयारी थी. पुलिस जप्त गाड़ियों के नंबर के आधार पर कारोबारियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. एसडीपीओ East One अलय वत्स ने बताया कि 6820 लीटर विदेशी शराब जप्त की गई है. छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी मौके से भाग गए.0
0
Report
देशभक्ति कवि सम्मेलन: सपोर्ट भारत टैगोर हॉल में युवाओं की भारी उपस्थिति
Ahmedabad, Gujarat:અપૂર્વ વિક્રમ શાહ, રાષ્ટ્રીયકવી પ્રતીક વાલાણી, કો ફાઉન્ડર, સપોર્ટ ભારત. ઉદય માહુરકર જાણીતા લેખ અને પૂર્વ પત્રકાર અમદાવાદ સપોર્ટ ભારત દ્વારા ટાગોર હોલ ખાતે કાર્યક્રમ દેશવિરોધી તાકતો સામે પ્રચડ હુકારનું એલાન રાષ્ટ્રીય કव्य અપૂર્વ વિક્રમ શાહ દ્વારા દેશભક્તિ કોન્સર્ટ મોટી સંખ્યામાં યુ نوجوانો કાર્યક્રમમાં ઉપસ્થિત0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में मूक बधिर महिला की हत्या: आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान जप्त
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंगन्यूज़ मूक बधिर महिला की हत्या करने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार महिला से लूटा गया लाखों का सामान भी हुआ जप्त खितौला की धरौली कला गांव में वारदात को दिया गया था अंजाम महिला लक्ष्मी राठौर बचपन से थी मूक बधिर आरोपियों में एक महिला भी शामिल कटनी जिले के रहने वाले हैं आरोपी संदीप बर्मन सरिता और उसके दो साथियों ने दिया वारदात को अंजाम खितौला पुलिस और क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को किया गिरफ्तार मूकबधिर थी लक्ष्मी बाई राठौर इसी का फायदा उठा कर दिया गया था वारदात को अंजाम एक आरोपी पर लगभग सात आपराधिक मामले हैं दर्ज बाइट जितेंद्र सिंह ए एस पी क्राइम जबलपुर0
0
Report
भारतीय महिला टीम रायपुर पहुँची, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज की उत्सुकता चरम पर
Raipur, Chhattisgarh:भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आयोजन नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है. 16, 18 और 20 अक्टूबर को ये मैच होंगे. इस अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच के लिए खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है. आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना सहित कुछ अन्य खिलाड़ी रायपुर पहुंचे. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वो सीधे होटल के लिए रवाना हो गए.....0
0
Report
CBI ने भोपाल CGST अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल CGST का अधीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार. CBI ने 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा. स्क्रैप कारोबारी से हर महीने 2 लाख रुपये मांगने का आरोप. गाड़ियों को नहीं रोकने और कारोबार में बाधा नहीं डालने के बदले मांगी थी रिश्वत. CBI ने 10 अक्टूबर को दर्ज किया था मामला. भोपाल और कानपुर स्थित आरोपी के ठिकानों पर CBI की सर्चिंग. छापेमारी में 72.50 लाख रुपये cash बरामद. सर्चिंग के दौरान अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी मिले. सीबीआई संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की कर रही जांच.0
0
Report
Advertisement
डंपर की टक्कर से दो सगे भाइयों की हालत गंभीर, बड़ा भाई हाथ कट गया
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर स्थित सिंधी कुटी के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बड़े भाई 22 वर्षीय का दाहिना हाथ कट गया, जबकि 17 वर्षीय छोटा भाई भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बड़ा भाई अपने छोटे भाई आर्यन के साथ बाइक से बकवल स्थित एचपी गैस गोदाम पर सिलेंडर भरवाने जा रहे थे। सिंधी कुटी के पास एक डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ का दाहिना हाथ कटकर सड़क किनारे जा गिरा। आर्यन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि डंपर को थाने लाया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
आग में झुलसी महिला की सैफई में उपचार के दौरान मौत, दो की हालत गंभीर
Bharthana, Uttar Pradesh:भरथना संवाददाता - गौरव गुप्ता। कस्बे के मोहल्ला शुक्लागंज में गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी भीषण आग में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पितृ अमावस्या पर पितरों के लिए पकवान बनाते समय हुए इस हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई स्थित पीजीआई रेफर किया गया था। शनिवार शाम उपचार के दौरान रश्मि पत्नी दीपक ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह मोहल्ला शुक्लागंज स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर पितृ अमावस्या के अवसर पर पकवान तैयार किए जा रहे थे। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में रश्मि, सीमा उर्फ रानी पत्नी प्रेमकिशोर उर्फ लिटिल और प्रेमकिशोर उर्फ लिटिल गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए रश्मि, सीमा और प्रेमकिशोर को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान देर शाम करीब पौने 6 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीँ सैफई पीजीआई में भर्ती घायल सीमा की हालत भी नाजुक बताई जा रही है. सूचना मिलते ही कस्वा चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। पोस्टमार्टम के बाद मृतका रश्मि का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां का शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रश्मि अपने पीछे 12 वर्षीय बेटे प्रशांत और आठ वर्षीय पारस को बिलखता छोड़ गई हैं। मां की मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं मोहल्ले में भी शोक और सन्नाटे का माहौल है। फोटो – मृतिका रश्मि फ़ाइल फोटो0
0
Report
DHR ने कुर्सेंग से महानदी के लिए नया जॉय राइड शुरू किया
Darjeeling, West Bengal:DHR (Darjeeling Himalayan Railway) Started New Daily Service Kurseong To Mahanadi Joy Ride - Stream And Diesel- AGM And Detector Inaugurate Today-Student Are Happy After Doing The Ride In the first day of Dugra Puja DHR also started their new Joy Ride Service this time from Kurseong To Mahanadi. And this will run daily (Season and Unseason time). There is 2 Joy ride one is Stream and Diesel both will run daily from Kurseong to Mahanadi. And Fare is same Luke the Darjeeling to Ghum Service. The name is also given to both of these Joy Ride Services For Stream Engine it is Red Panda and Diesel it is Mukhtadhara. Stream Will Run in morning and Diesel will run in evening. Where as last year the Red Panda was started but due to some problem it was discontinued. But this time it will. Be continue daily. Darjeeling Joy Ride (Darjeeling To Ghum ) is very much crowed during the season time. And away it is full. For which the DHR though to start new Joy Ride Service from kurseong and to promote the Tourism in kurseong. And on first day the school student was given the ride which was free for which the student are very much happy and enjoy the ride and moat of the student done it for the First time.0
0
Report
Advertisement
Chamet ऐप से अवैध वित्तीय गतिविधियों में लगे गैंग के मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ STF की बड़ी कार्रवाई Chamet ऐप से अवैध वित्तीय गतिविधियों में लिप्त संगठित गिरोह का मास्टरमाइंड सहित 3 सदस्य मथुरा से गिरफ्तार* अभियुक्त प्रवीण कुमार उर्फ प्रकाश , विपिन कुमार और अर्जुन दिवाकर गिरफ्तार. एसटीएफ ने अर्जुन के कार्यालय ए 22 मोतीकुंज थाना हाईवे मथुरा से की गिरफ्तारी. 7 मोबाइल फोन, 1 CPU, 3 चेकबुक, 1 पासबुक, 1 आधार कार्ड, 3 डेबिट कार्ड, 58 स्क्रीनशॉट प्रिंटआउट और फॉर्च्यूनर कार बरामद पूछताछ में खुलासा - 2023 में हैकर के संपर्क में आया प्रवीण, फेक फोटो से Chamet पर ID बनाकर लड़कियों से कराता था होस्टिंग, गिफ्टिंग पर 50% कमीशन, Fuliao Hong Kong Limited नाम की विदेशी संस्था से आता था पैसा Chamet पर पेड वीडियो कॉल, अश्लील सामग्री, ऑनलाइन गेमिंग/गैम्बलिंग कराकर करोड़ों की अवैध कमाई, वर्तमान में Chillchat नाम से प्ले स्टोर पर रजिस्टर्ड है ऐप0
0
Report
जळगाव महासभा में नगरसेवक के पास पिस्तौल का वीडियो वायरल
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव महापालिके की महासभा में नगरसेवक के कमरे में पिस्तौल होने का वीडियो वायरल हुआ है. महासभेदरम्यान शिवसेना (शिंदे गट) के नगरसेवक संतोष पाटील ने पिस्तौल कमरे में पहने होने की जानकारी दी. तक्रार और पुराव्यों के आधार पर नियम जांच कर अगली कार्रवाई की जाएगी, महापालिका आयुक्त आदित्य जीवने ने कहा. संबंधित नगरसेवक के सदस्यत्व रद्द करने की मांग काँग्रेस जिल्हा अध्यक्ष अविनाश भालेराव ने की.0
0
Report
केदारनाथ धाम में शारदीय नवरात्र शुरू, मां दुर्गा की पूजा आरंभ
Routhiya, Uttarakhand:विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। वर्ष 2013 की आपदा में उदक कुंड के समीप स्थित मां दुर्गा का मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से टेंट में ही मां की पूजा की परंपरा निभाई जा रही है। अगले नौ दिनों तक धाम में मां की आराधना होगी और बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालु मां दुर्गा का आशीर्वाद भी लेंगे। वीओ-: केदारनाथ धाम में नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की उत्सव डोली को विधि-विधान के साथ संगम में स्नान कराया गया। इसके बाद डोली बाबा केदारनाथ मंदिर पहुंची, जहां दर्शन-पूजन के बाद मां को उनके पूजा स्थल पर लाया गया। यहां अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। उज्जैन से केदारनाथ पहुंचीं साध्वी गौरीनाथ जी महाराज ने भी बाबा केदार के दर्शन के बाद मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मां दुर्गा ने नौ दिनों तक महिषासुर से युद्ध करने के बाद दसवें दिन उसका वध किया था। इसी कारण नवरात्र के नौ दिन और विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। बाइट : साध्वी गौरीनाथ जी महाराज वीओ- : वर्ष 2013 की आपदा में उदक कुंड के समीप स्थित मां दुर्गा का मंदिर क्षतिग्रस्त होने के बाद से ही यहां टेंट में पूजा-अर्चना की जा रही है। केदार सभा इस परंपरा को लगातार आगे बढ़ा रही है। केदार सभा के महामंत्री अंकित सेमवाल ने प्रशासन से मांग की है कि आगामी नवरात्र तक मां दुर्गा के मंदिर का पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि श्रद्धालु मंदिर में मां के दर्शन कर सकें। वहीं, केदार सभा के मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला ने बताया कि परंपरा के अनुसार मां की डोली को संगम में स्नान कराने के बाद बाबा केदार के दर्शन कराए गए। अब नौ दिनों तक पंडाल में मां की पूजा-अर्चना की जाएगी। धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालु भी मां के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। बाइट : अंकित सेमवाल, महामंत्री, केदार सभा बाइट : पंकज शुक्ला, मीडिया प्रभारी, केदार सभा फाइनल: आपदा में मां दुर्गा का मंदिर भले ही क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन मां के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था आज भी अटूट है। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग पर कब तक कार्रवाई होती है。0
0
Report
Advertisement
