222002
एसपी ने पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने पुलिस बल के साथ जेसीस चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की व वाहनों में लगे हूटर, सायरन, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न को उतरवाया। इस दौरान एसपी ने लोगों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
OP Rajbhar: हाईकोर्ट के आदेश से 3 महीनों में पंचायत चुनाव, आरक्षण व्यवस्था पूरी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: मंत्री ओपी राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा, "हाईकोर्ट के आदेश पर पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन हुआ था। पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट बन रही है। हाईकोर्ट ने जो आदेश दिया है कि 3 महीने के अंदर चुनाव करा लिए जाएं... अब रिपोर्ट वह आ जाए, जो आरक्षण व्यवस्था है, उसको पूरा कर लिया जाए, चुनाव कराया जाएगा."0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
16 साल की शरण्या ने महाराष्ट्र के पैरा-एथलीट्स की कहानियाँ किताब में उजागर की
Noida, Uttar Pradesh:मेडल से आगे खिलाड़ियों के संघर्ष की अनकही कहानियां: 16 साल की शरण्या की किताब को देवेंद्र झाझरिया ने सराहामैदान में जब कोई खिलाड़ी मेडल जीतता है. तो हमें कुछ ही चीजें नजर आती हैं. हमें उस कामयाबी के पीछे का संघर्ष, दर्दनाक असफलताएं, मुश्किल फैसले और लगातार अभ्यास जैसी चीजों से अनजान रहते हैं. इन्हीं कहानियों को बयान करने वाली एक किताब अब चर्चा में है. महज 16 साल की उम्र में जहां बच्चे अपने करियर के सपने बुन रहे होते हैं, वहीं मुंबई की शरण्या खेरुका ने ऐसा काम किया है. जो देश के उन खिलाड़ियों को पहचान दिला रहा है. जिनकी कामयाबी के पीछे संघर्ष की लंबी कहानी छिपी है. शरण्या ने महाराष्ट्र के पैरा-एथलीटों की जिंदगी और उनके संघर्ष पर एक किताब लिखी है. जिसे पैरालम्पिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया से सराहना मिली है. उनकी किताब 'Living Histories: Stories of Maharashtra’s Paralympians' उन खिलाड़ियों की अनकही कहानियों को सामने लाती है. जिन्होंने तमाम चुनौतियों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया. इस किताब में सुकांत कदम और संदीप संजय सरगर समेत महाराष्ट्र के पैरा-एथलीट्स के साहस, मजबूत इरादे और तमाम चुनौतियों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के सफर को दर्ज किया गया है. इस मौके पर PCI के डायरेक्टर सत्यनारायण भी मौजूद रहे. PCI के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने की तारीफ इतनी कम उम्र में इस तरह की उपलब्धि हासिल करते हुए, शरण्या खेरुका को पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया से अपनी किताब 'लिविंग हिस्ट्रीज: स्टोरीज ऑफ महाराष्ट्र्स पैरालंपियंस' के लिए पहचान मिली है. यह किताब महाराष्ट्र के पैरा-एथलीट्स की प्रेरणादायक, लेकिन अक्सर अनकही रह जाने वाली कहानियों को बड़े पाठक वर्ग तक पहुंचाती है. इसमें मुश्किल हालात के बावजूद उनकी हिम्मत, मजबूत इरादे और संघर्ष की यात्रा को दर्ज किया गया है. यह पहचान मिलने के मौके पर PCI के डायरेक्टर सत्यनारायण, पैरा-एथलीट सुकांत कदम और संदीप संजय सरगर भी मौजूद थे. इन दोनों खिलाड़ियों की प्रेरणादायक यात्राओं को किताब में शामिल किया गया है. हर मेडल के पीछे एक ऐसा सफर होता है. जिसे चंद लोग देख पाते हैं. इसमें दर्दनाक नाकामियां, मुश्किल फैसले, लगातार प्रैक्टिस, संदेह के पल और बार-बार फिर से शुरुआत करने का साहस शामिल होता है.'लिविंग हिस्ट्रीज' इन खिलाड़ियों की व्यक्तिगत कहानियों को जिंदा करती है. यह बताती है कि किस तरह पैरा-एथलीट्स ने व्यक्तिगत और शारीरिक चुनौतियों का सामना किया, मुश्किलों से लड़े और वैश्विक मंच पर भारत का परचम लहराया. हैरानी की बात यह है कि बेहतरीन कामयाबी और इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीतने के बावजूद, इनमें से कई खिलाड़ी आज भी अनजान हैं. उनकी मेहनत और सफलता की कहानियां अब तक बड़े स्तर पर लोगों तक नहीं पहुंच पाई हैं. किताब लिखने की प्रेरणा कैसे आई मुंबई में पली-बढ़ीं शरण्या को यह जानकर हैरानी हुई कि महाराष्ट्र के कई प्रतिभाशाली पैरा-एथलीट्स की ऐसी कहानियाँ दबी हुई हैं. जो लोगों के लिए सबक बन सकती हैं. इसी एहसास ने उन्हें इन खिलाड़ियों के साहस, मजबूत इरादे और कामयाबियों की कहानियां नौजवान पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे अगली नस्ल के लिए प्रेरणा का जरिया बन सकें. 'लिविंग हिस्ट्रीज' लिखने की प्रेरणा के बारे में बात करते हुए शरण्या ने कहा,'खेल हमेशा से मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा रहा है और खेल के दौरान लगी एक चोट ने नाकामियों को देखने का मेरा नजरिया बदल दिया. जब मैंने इन पैरालंपियंस से बात की और उनकी कहानियाँ सुनीं, तो उनके साहस, आभार और चुनौतियों का सामना करने के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने की मजबूत इरादे ने मुझे गहराई से प्रभावित किया.' शरण्या ने आगे बताया,'मुझे यह जानकर हैरानी हुई कि इनमें से कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था और पदक जीते थे. फिर भी बहुत कम लोग उनकी कहानियों को जानते थे. मैं सोचने लगी कि कितने दूसरे बच्चे भी उनकी यात्राओं से बेखबर होंगे. इसी बात ने मुझे यह किताब लिखने के लिए प्रेरित किया, ताकि मैं उनकी कहानियां युवा पाठकों तक पहुंचा सकूं, उन्हें दिखा सकूं कि मुश्किल हालात में भी हिम्मत पाया जा सकता है. बाधाओं को पार किया जा सकता है और सपनों को पूरा करने की कोशिश की जा सकती है.'0
0
Report
Advertisement
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: प्रशिक्षण और वेतन-प्रमोशन की मांगे तेज
स्थिति – मनेन्द्रगढ़, जिला एमसीबी पटवारियों की चार सूत्रीय मांगों के चलते छत्तीसगढ़ में प्रमुख रूप से पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसका असर एमसीबी जिले में भी देखने को मिल रहा है। जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में जिलेभर के पटवारी चौथे दिन कलेक्टर कार्यालय के समीप धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पटवारियों का कहना है कि जब तक शासन उनकी मांगों पर उचित पहल नहीं करता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। पटवारियों की प्रमुख मांगों में नए पीवी ऐप पर कार्य का बहिष्कार करते हुए पर्याप्त प्रशिक्षण के बाद ही इसे लागू करना, राजस्व निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति, वेतन विसंगति का निराकरण और दमनकारी निलंबन एवं स्थानांतरण की कार्रवाई निरस्त करना शामिल है। पटवारियों का कहना है कि बिना पर्याप्त प्रशिक्षण के नए ऐप को लागू करने से राजस्व संबंधी कार्यों में परेशानी आ सकती है। इसलिए पहले उन्हें समुचित प्रशिक्षण दिया जाए। इसके साथ ही लंबे समय से लंबित पदोन्नति और वेतन विसंगति के मामलों का भी निराकरण किया जाए। इधर, पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बन रही है। अब देखना होगा कि शासन उनकी मांगों पर कब तक निर्णय लेता है और हड़ताल समाप्त कराने के लिए क्या पहल की जाती है। बाइट – 1: सिमोन लाल, जिलाध्यक्ष, पटवारी संघ बाइट – 2: छाया गुप्ता, कोषाध्यक्ष, पटवारी संघ0
0
Report
MP के उत्तरी हिस्से में चक्रवात से मौसम बदला; अगले 4 दिन बारिश चेतावनी
Bhopal, Madhya Pradesh: video भोपाल मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और चक्रवात सक्रिय होने से मौसम में बदलाव अगले 4 दिनों तक ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग में मौसम बदला रहेगा शुक्रवार को ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना और शिवपुरी में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट 15 अक्टूबर को देश से मानसून की वापसी हो चुकी है, फिर भी एमपी से गुजर रही ट्रफ और एक्टिव सिस्टम के कारण बारिश का दौर जारी0
0
Report
प्रशांत किशोर ने लखीसराय में बाढ़-राजनीति पर हमला, चौधरी-तेजस्वी पर निशाना
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में गरजे जन सुराज के सूत्रधार व बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर। कोशी स्नातक से जन सुराज उम्मीदवार रजनीश रंजन के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे प्रशांत किशोर ने शहर के एक नीजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान युवाओं की समस्याओं को सुना। इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए जन सुराज के सूत्रधार व बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने जमकर अपनी भरास निकाली। उन्होंने राज्य में आए बाढ़ को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि हम बाढ़ पीड़ितों से मिलने नहीं गए क्योंकि हमने लोगों से बदलाव की अपील किया लेकिन लोगों ने उनकी बातों को नजरंदाज कर दिया। प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए सातवीं और नौवीं फेल बताया। उन्होंने कहा लोगों ने दस-दस हजार रुपए में अपना वोट बेच दिया और अब भ्रष्टाचार की बात करते हैं। प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि नवंबर के बाद से 14 यादव समाज के बच्चों को पुलिस और सरकार ने अपराधी बताकर एनकाउंटर में गोली मार दिया। लेकिन एनडीए के यादव नेता की जुबान नहीं खुली,नीट छात्र के मामले में भूमिहार समाज के नेताओं की जुबान नहीं खुली और खगड़िया के युवक पांडव कुमार दिल्ली में पुलिस ने गोली मार दिया और वो लड़का कुशवाहा समाज का था लेकिन सम्राट चौधरी की जुबान नहीं खुली।0
0
Report
Advertisement
आयोध्या: ABHAY SINGH BJP में शामिल, 2027 चुनाव में 300+ सीटों का दावा
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UP): ABHAY SINGH (MLA OF GOSAINGANJ) ON JOINING BJP AFTER LEAVING SP / SUPPORT FROM FARMERS, YOUTH, DALITS AND BACKWARD CLASSES / CLAIM OF BJP WINNING 300-PLUS SEATS IN 2027 ASSEMBLY ELECTIONS0
0
Report
नंगल मोहजावल में खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत; पुलिस जांच शुरू
Anandpur Sahib, Punjab:ਨੰਗਲ ਦੇ ਮੋਜੋਵਾਲ ’ਚ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਖੂਨੀ ਝੜਪ, ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਕਾਰ ਸਵਾਰਾਂ ਨੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਫਿਰ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ ਗੈਸ ਏਜੰਸੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ’ਚ ਦਾਖ਼ਲ ਹੋ ਕੇ ਬਚਾਈ ਜਾਨ, ਪਿੱਛਾ ਕਰਕੇ ਕੀਤਾ ਕਤਲ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਛਾਣ ਅਨਮੋਲ ਵਜੋਂ ਹੋਈ, ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ Anchor – ਨੰਗਲ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮੌਜੋਵਾਲ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਹੋਈ ਝੜਪ ਨੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਖੂਨੀ ਰੂਪ ਧਾਰ ਲਿਆ, ਜਦੋਂ ਕਾਰ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਹੋਏ ਵਿਵਾਦ ਦੌਰਾਨ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮला ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਖੂਨੀ ਝੜਪ ਵਿੱਚ ਅਨਮੋਲ ਨਾਮਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ, ਪਹਿਲਾਂ ਕਾਰ ਸਵਾਰਾ਼ ਨੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਟੱਕਰ ਮਾਰੀ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਉੱਥੇ ਵੀ ਲੱਭਿਆ ਅਤੇ ਬਾਹਰ ਲਿਆ ਕੇ teਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਇਸ ਵਾਰਦਾਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਿੰਡ ਅਤੇ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਗਿਆ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨਾਲ ਵੀ ਜੋੜ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ, ਝਗੜੇ ਦੇ ਅਸਲ ਕਾਰਨਾਂ ਦੀ ਅਜੇ ਪੁਸ਼ਟੀ ਨਹੀਂ ਹੋਈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹਾਲੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਕੋਈ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। VO1 – ਚਸ਼ਮਦੀਦਾਂ ਮੁਤਾਬਕ, ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਤੋਂ ਆਪਣੀ ਜਾਨਕੀ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਨੇੜੇ ਸਥਿਤ ਗੈਸ ਏਜੰਸੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ ਹੋ ਕੇ ਪਨਾਹ ਲੈਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ। ਪਰ ਪਿੱਛਾ ਕਰ ਰਹੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਗੈਸ ਏਜੰਸੀ ਦੇ ਗੇਟ ਦਾ ਸ਼ੀਸ਼ਾ ਵੀ ਤੋੜ ਦਿੱਤਾ। ਜਾਨ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਜਦੋਂ ਨੌਜਵਾਨ ਉੱਥੋਂ ਬਾਹਰ ਵੱਲ ਭੱਜਿਆ ਤਾਂ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਕੁਝ ਦੂਰੀ ’ਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਘੇਰ ਲਿਆ ਅਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖْمੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਹਮਲੇ ਵਿੱਚ नੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। VO2 – ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪੁਛਾਣ ਅਨਮੋਲ ਪੁੱਤਰ ਕੇਸਰ ਸਿੰਘ, ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਮਹੈਣ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੂੰ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਰਾਹੀਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ। ਉੱਧਰ, ਇਸ ਝੜਪ ਦੌਰਾਨ ਕਾਰ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਵੀ ਕਾਫ਼ੀ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਿਆ ਹੈ। VO3– ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦਿਆਂ ਹੀ ਨੰਗਲ ਪੁਲਿਸ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਪੁਲਿਸ ਅਨੁਸਾਰ, ਫਿਲਹਾਲ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਪੂਰੀ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਹੋਰ ਵੇਰਵੇ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ, ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ’ਤੇ ਗੰਭੀਰ ਚਿੰਤਾ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਤਿਆਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।0
0
Report
संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध महिला की मौत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -मुर्तिहा थाना क्षेत्र के बोझिया गांव में घर में अकेली रह रही 70 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई बृहस्पतिवार रात घर के अंदर उनका शव पड़ा मिला वृद्धा के शरीर पर मौजूद गहने गायब होने की बात सामने आने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई सूचना पर पहुंची पुलिस नेशव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बोझिया गांव निवासी बुद्धिमती 70 पत्नी रामवृक्ष के पति के करीब 5 वर्ष पहले मौत हो गई थी। उनके दो बेटे हैं दोनों बेटे परिवार सहित बाहर रहते हैं बुद्ध मां गांव में अपने घर पर अकेले रहती थी बृहस्पतिवार रात करीब 7:00 बजे पड़ोसी पहुंचे उन्होंने बुद्धिमती को आवाज दी लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला इस पर वह घर के अंदर झांक कर देखा तो वृद्ध पड़ी मिली जिसकी सूचना गांव के लोगों को दी ग्रामीणों के पहुंचने पर उनकी मौत होने की जानकारी हुई इस दौरान वृद्ध के शरीर पर मौजूद कुछ गहने गायब होने की बात सामने आई है ग्रामीणों ने इसकी सूचना उनके बेटे दिनेश को दी शुक्रवार सुबह गांव पहुंचे दिनेश नें मां की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और पुलिस से शिकायत की इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया मुर्तिहा थाना अध्यक्ष यतिद्र सिंह ने बताया कि पुत्र ने मां की मौत को संदिग्ध मानते हुए शिकायत की है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा इसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
SC के फैसले के बाद गोपीचंद पडळकर जिल्हा बैंक चुनाव मैदान में उतरेंगे
Sangli, Maharashtra:Sng_dcc_padlakr स्लग - सर्वोच्च न्यायालयाच्या निर्णयाचे स्वागत करत जिल्हा बँकेची निवडणूक जिंकण्याचा पडळकरांनी व्यक्त केला विश्वास. अँकर - सांगली जिल्हा मध्यवर्ती बँक निवडणूक प्रकरणी गोपीचंद पडळकर यांचा अर्ज सर्वोच्च न्यायालयाकडून वैध ठरवण्यात आला आहे.सर्वोच्च न्यायालयाच्या निर्णयाचा आमदार गोपीचंद पडळकर यांनी स्वागत केले आहे.अर्ज अवैध ठरल्यानंतर विरोधकांकडून मतदारांना आपल्या बाजूला करण्याचा प्रयत्न करण्यात आला होता,मात्र सर्वोच्च न्यायालयाच्या निर्णयानंतर आता जिल्हा बँकेची निवडणूक ताकतीने लढू आणि जिंकू असा विश्वास पडळकर यांनी व्यक्त केला आहे.काँग्रेसचे माजी आमदार विक्रम सावंत यांनी जिल्हा बँकेतील गोपीचंद पडळकर यांच्या उमेदवारीवर आक्षेप घेतला होता,ज्यामध्ये उच्च न्यायालयाच्या कोल्हापूर खंडपीठाने पडळकरांचा उमेदवारी अर्ज अवैध ठरवला होता,त्यानंतर पडळकरांनी सर्वोच्च न्यायालयामध्ये धाव घेतली होती. (j)ावर सर्वोच्च न्यायालयाने पडळकरांना दिलासा देत अर्ज वैध ठरवला आहे,त्यामुळे गोपीचंद पडळकर हे आता जिल्हा बँकेच्या निवडणुकीच्या मैदानात असणार आहेत. बाईट - गोपीचंद पडळकर - आमदार .0
0
Report
अलीगढ़ गल्ला लूट: पल्लेदार मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 2.35 लाख बरामद
Aligarh, Uttar Pradesh:छर्रा गल्ला व्यापारी लूटकांड का SSP नीरज जाडौन ने किया खुलासा, ढाई साल से व्यापारी के यहां काम कर रहा पल्लेदार निकला मास्टरमाइंड, 14 लाख रुपये की लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन अभी फरार, लूटी गई रकम में से ₹2.35 लाख बरामद, लूट की रकम से खरीदे गए करीब ₹70 से ₹80 हजार के आभूषण पुलिस ने कब्जे में लिए, एक आरोपी के पास से तमंचा बरामद होने की भी जानकारी दी, व्यापारी के यहां लंबे समय से काम कर रहे पल्लेदार पर ही साजिश रचने का आरोप, अलीगढ़ एसएसपी ने पुलिस टीम को ₹25000 नगद इनाम देने की भी की घोषणा, गल्ला व्यापारियों से की खास अपील सभी पल्लेदारों का कराएं वेरीफिकेशन, थाना छर्रा में अलीगढ़ एसएसपी ने किया खुलासा0
0
Report
जमुई में डायन बनाकर महिला की हत्या, पुलिस जांच में नया मोड़
Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में डायन होने का आरोप लगाकर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रूपा मांझी की पुत्री दुतीय देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। महिला का शव गांव स्थित पुराने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के पीछे झाड़ी में फेंका हुआ मिला। दरअसल, गांव के ही बिहारी मांझी के पुत्र संदीप मांझी की मौत हुई थी। इसके बाद महिला पर भूत-प्रेत करने का शक जताया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी अंधविश्वास और गुस्से में महिला की हत्या कर दी गई। हालांकि, हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। प्रभारी एसडीपीओ सह साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार सहित पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने और मामले की छानबीन में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
रामलीला मंच पर भोजपुरी डांस वायरल: VHP ने कार्रवाई की मांग
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन के मंच पर भोजपुरी गानों पर अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नाराजगी देखने को मिल रही है। धार्मिक मंच पर इस तरह की गतिविधियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद और सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामला बीजपुर थाना क्षेत्र के बखरिहवा बाजार का है, जहां वायरल वीडियो को लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है और रामलीला कमेटी के लोगों को भी इस तरह की गतिविधियों को लेकर हिदायत दी गई है। धार्मिक आयोजनों, रामलीला का मंच और भोजपुरी गानों पर डांस का वायरल वीडियो सोनभद्र के बखरिहवा बाजार से सामने आए इस वीडियो ने धार्मिक आयोजन की मर्यादा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। विश्व हिंदू परिषद और सामाजिक संगठनों की ओर से भी मामले में कार्रवाई की मांग उठाई गई है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो दो से तीन दिन पुराना है। वीडियो में रामलीला मंच पर भोजपुरी गानों पर डांस होता दिखाई देने की बात कही जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की जी मीडिया स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक मंच पर इस तरह के कार्यक्रम को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है, जहां पहुंचकर टीम मामले की पड़ताल में जुटी है। रामलीला कमेटी के लोगों को भी हिदायत दी गई है कि धार्मिक आयोजन के मंच पर इस तरह की गतिविधियाँ सामने आने पर कार्रवाई की सकती है। नरसिंह त्रिपाठी - VHP धर्म प्रसार प्रमुख वाराणसी - उपेंद्र प्रताप सिंह - स्थानीय निवासी (VHP नेता) विकास चौबे : स्थानीय जनपद निवासी。 तुलसी दास - स्थानीय निवासी, प्रत्यक्षदर्शी。 रिपोर्टर: अरविन्द दुबे सोनभद्र0
0
Report
दयाशंकर सिंह: विपक्ष अराजकता फैलाकर भारत को पाकिस्तान बनाना चाहता है
Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का बड़ा बयान कहा विपक्ष देश में अराजकता फैलाकर भारत को पाकिस्तान बनाना चाहता है इन लोगों के तार बाहर से जुड़े हुए हैं विदेशी फंडिंग होती है खुलेआम मीडिया में बोल रहे हैं कि हम बांग्लादेश से प्रेरित हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट के पंचायत चुनाव 3 महीने में करवाने के आदेश पर दयाशंकर सिंह ने कहा कि हाई कोर्ट का जो आदेश है उसका नियम कानून के तहत पालन किया जाएगा। दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव के लिए बोला कि उनकी पकड़ प्रदेश में कहीं भी नहीं है पश्चिम में अखिलेश ने जाटों का अपमान किया पूरे प्रदेश में सनातन और हिंदुओं का अपमान किया भगवान राम का अपमान किया राम भक्तों पर गोली चलवाई ये बुरी तरह चुनाव हारेंगे 2027 में बीजेपी की 350 सीटें आ रही हैं। बाइट - दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री0
0
Report
समस्तीपुर जंक्शन पर दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा अभियान तेज, यात्री रहें जागरूक
Samastipur, Bihar:दुर्गा पूजा में ट्रेनों में बढ़ी भीड़, नशाखुरानी गिरोह और अटैची लिफ्टर से सावधान ।समस्तीपुर जंक्शन पर RPF-GRP का जागरूकता अभियान, यात्रियों को अजनबियों से दोस्ती और खानपान लेने से बचने की सलाह। दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर समस्तीपुर रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। दूसरे राज्यों से लोग त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट है। नशाखुरानी गिरोह, अटैची लिफ्टर और बदमाशों से बचाने के लिए रेलवे पुलिस ने संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया। यात्रियों को पंपलेट बांटकर अजनबियों से दोस्ती नहीं करने और उनके दिए खाने-पीने के सामान का सेवन नहीं करने की सलाह दी गई। इसी खतरे को देखते हुए समस्तीपुर रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोशिया के नेतृत्व में यात्रियों को नशाखुरानी से बचाव के तरीके बताए गए। पुलिस ने अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की चीजें नहीं लें। प्रसाद या अन्य खाद्य सामग्री के नाम पर नशीला पदार्थ देकर यात्रियों को बेहोश किया जा सकता है और फिर उनका सामान लेकर बदमाश फरार हो सकते हैं। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपने सामान की सुरक्षा करने और किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल रेल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही ट्रेन में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार या किसी अन्य तरह की परेशानी होने पर रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई। यात्रियों को गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल जैसे ज्वलनशील पदार्थ लेकर सफर नहीं करने की हिदायत दी गई।जीआरपी इंस्पेक्टर बीरबल कुमार के मुताबिक, त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। दूसरे राज्यों से घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ छठ महापर्व तक बने रहने की संभावना है। ऐसे में रेलवे पुलिस का प्रयास है कि यात्री सतर्क रहें और सुरक्षित अपने घर पहुंचें।0
0
Report
Advertisement
