222002
ज्वैलर्स के यहां हुई लाखों की चोरी का एसपी सिटी ने किया खुलासा
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में एक ज्वैलर्स के यहां हुई चोरी का एसपी सिटी ब्रजेश कुमार गौतम ने खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस टीम ने ज्वैलर्स के यहां कार्य करने वाले नौकर व दो अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सोना भी बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छठ के लिए हाजीपुर जंक्शन पर सुरक्षा हाई अलर्ट, चेकिंग तेज
Hajipur, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए हाजीपुर जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में RPF, GRP, डॉग स्क्वायड बरौनी और बम डिटेक्शन स्क्वायड की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर गहन चेकिंग अभियान चलाया। संयुक्त टीम द्वारा स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल कार्यालय, वेटिंग हॉल और पार्किंग एरिया की बारीकी से तलाशी ली गई। आरपीएफ डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्ता 'मिलो' ने पूरे स्टेशन परिसर में सघन जांच की, वहीं बम डिटेक्शन स्क्वायड ने यात्रियों के सामान और स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान RPF टीम ने लाउडहेलर के माध्यम से यात्रियों को जागरूक भी किया। यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह से सावधान रहने, भीड़ में चोर-उचक्कों से सतर्क रहने, रेलवे ट्रैक पार न करने और हमेशा फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करने की अपील की गई।0
0
Report
मालपुरा (टोंक) में नवनिर्वाचित सरपंच ने पूजा-अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) खबर टोंक के मालपुरा से है जहां आज ग्राम पंचायत धोली में नवनिर्वाचित सरपंच हेमराज देवी श्रीराम चौधरी ने विधिवत्त पूजा अर्चना के साथ कार्यभार ग्रहण किया। ग्राम विकास अधिकारी सांवरलाल जाट ने उनको कार्यभार ग्रहण करवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच हेमराज चौधरी व उप सरपंच कानी देवी गुर्जर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई। सरपंच हेमराज ने ग्राम पंचायत धोली का चहुंमुखी विकास करना ही उनकी प्रथम प्राथमिकता बताते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के प्रयासों से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं जो अनवरत आगे भी जारी रहेंगे।0
0
Report
फरार नरेश मीणा अचानक बड़ोदिया पहुंचे, हाथी पर वोट मांगकर हुए गायब
Baran, Rajasthan:फरार नरेश मीणा अचानक पहुंचे बड़ोदिया गांव, हाथी चुनाव चिन्ह पर मांगे वोट, फिर हुए गायब बारां। वन विभाग कार्यालय नाहरगढ़ में 1 नवंबर को हुई तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में फरार चल रहे नरेश मीणा अचानक बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों के बीच पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से हाथी चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की। नरेश मीणा को अपने बीच पाकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए। बताया जा रहा है कि नरेश मीणा कुछ देर तक ग्रामीणों के बीच रहे और प्रचार करने के बाद अचानक वहां से गायब हो गए। एक तरफ पुलिस उन्हें तलाश रही है, तो दूसरी तरफ उनका प्रचार जारी है। जानकारी के अनुसार आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस पिछले एक सप्ताह से सर्च अभियान चलाकर छापेमारी कर रही है। पुलिस अब तक एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है, लेकिन नरेश मीणा पुलिस की पकड़ से बाहर हैं。0
0
Report
Advertisement
रुद्रपुर बन गया देश का पहला क्लीन हिमालयन सिटी; राष्ट्रपति ने मेयर को सम्मानित किया
Bahara Boj, Uttarakhand:स्थान– उधम सिंह नगर रिपोर्टर– विजय आहूजा ऐंकर– स्वच्छता सर्वेक्षण 2025–26 की रिपोर्ट घोषित हो गई है जिसमें रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में सबसे स्वच्छ शहर माना गया है। इस उपलब्धि पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नगर निगम के मेयर विकास शर्मा को पुरस्कृत किया। वॉइस 1– स्वच्छता सर्वेक्षण में सड़कों, सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई के अलावा संपूर्ण स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, नागरिक सहभागिता और सफाई व्यवस्था को परखा जाता है। जिसके मद्देनजर रुद्रपुर नगर निगम ने क्लीन हिमालयन सिटी श्रेणी में देश में पहला स्थान प्राप्त किया। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम की यह उपलब्धि रुद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में योगदान देने वालों का सामूहिक प्रयास है。0
0
Report
सूरजपुर में कबरा हाथी का आतंक: तीन दिनों में चार मौतें
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर सूरजपुर में कबरा हाथी का आतंक जारी,, एक और महिला को हाथी ने कुचलकर उतारा मौत के घाट,, 50 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत से इलाके में दहशत,, हाथी की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर घर से निकली थी महिला,, घर से बाहर निकलते ही सामने आ गया कबरा हाथी,, तीन दिनों के भीतर चार ग्रामीणों की ले चुका है जान,, पिछले छह महीने में हाथियों के हमले से 17 लोगों की मौत,, कई मकान को भी किया क्षतिग्रस्त,, वन विभाग की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल,, रामानुजनगर वन परिक्षेत्र के श्यामपुर गांव की घटना,,0
0
Report
कटिहार के बखिया रानीचक में तीन दिवसीय पारंपरिक कुश्ती ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया
Katihar, Bihar:कटिहार के बरारी प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के बखिया रानीचक में काली पूजा समिति की ओर से तीन दिवसीय पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बिहार सहित दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण अंतिम मुकाबला रहा, जिसमें कश्मीर और दिल्ली के पहलवान आमने-सामने हुए। दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने पहलवानों का उत्साह बढ़ाते हुए पारंपरिक खेलों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और इस तरह के आयोजनों की सराहना की। वहीं, समिति से जुड़े सदस्य ने बताया कि कुश्ती केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और पारंपरिक खेल संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर समिति के सदस्य और स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया。0
0
Report
Advertisement
कनेटा गांव में पुलिस पर पथराव: 61 मामलों में 11 नामजद, 50 अज्ञात
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. बहजोई थाना क्षेत्र के कनेटा गांव में 112 पुलिस और थाने की पुलिस पर पथराव, अभद्रता, गाली-गलौज, 4 पुलिस कर्मी घायल। नामजद 11 के खिलाफ और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, कुल 61 के खिलाफ केस दर्ज। आरोपियों में 5 महिलाएं भी शामिल। पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया। जन्मदिन की पार्टी में बुलायी गयी डांसर से छेड़छाड़ की शिकायत पर पूछताछ के लिए गांव पहुंची थी 112 पुलिस और थाने की पुलिस। पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मचा; आरोपी गांव से गायब; पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी। बहजोई थाना क्षेत्र के कनेटा गांव का मामला。0
0
Report
गोंडा में शादी समारोह के दौरान डीजे से करंट: 14 वर्षीय अफरोज की मौत
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धनेश्वरपुर गांव में बुधवार देर रात उसे समय हड़कंप मच गया। जब शादी समारोह में आ रहा डीजे विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। जिसमें डीजे और रोड लाइट में लगे सात लोग झुलस करके गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तत्काल घायल 14 वर्षीय अफरोज, 15 वर्षीय दीपक, 15 वर्षीय रवि कुमार, 18 वर्षीय कुलदीप, 23 वर्षीय राजू और 24 वर्षीय अजीत को एंबुलेंस जिला प्रभारी जितेंद्र पांडेय के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज ले जाएगा जहां से हालत गंभीर होने पर इन लोगों को गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान 14 वर्षीय अफरोज सोहावल अयोध्या की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग दीपक कुमार, रवि कुमार, कुलदीप, राजू और अजीत अभी भी झुलस करके घायल है जो गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। यह सभी घायल और मृतक सोहावल अयोध्या के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो धनेश्वर पर वजीरगंज में आयोजित देर रात एक बारात में आए हुए थे। सीओ तरबगंज डॉ.उमेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि देर रात धनेश्वरपुर गांव में शादी समारोह के दौरान आ रहा डीजे सड़क के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे डीजे और रोड लाइट के कार्य में लगे कुछ लोग करंट लगने के कारण झुलस करके घायल हो गए थे। तत्काल वजीरगंज पुलिस द्वारा सभी भाई लोग को वजीरगंज सीएचसी ले जाया गया जहां से बेहतर उपचार के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां पर घायल अफरोज की मौत हो गई है जबकि अन्य जो घायल है उनका अभी भी इलाज चल रहा है जहां इन लोगों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में 34 वर्षीय महिला केंद्रीय विहार सोसायटी की 10वीं मंजिल से छलांग
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के केंद्रीय विहार सोसायटी की 10वीं मंजिल से कूदकर 34 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। केंद्रीय विहार सोसायटी में रहने वाली 34 वर्षीय महिला ने सोसायटी की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सायना (34), पत्नी रोहित मुंजाल, निवासी सी-10, केंद्रीय विहार सोसायटी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना बीटा-2 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू पे जाच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
खूँटी में दो बाईक की टक्कर से युवक की मौत, 108 एंबुलेंस मिली देरी
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के चलागी और हुटार के बीच बुधवार की देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना में बिरडीह गाँव निवासी जादव लोहरा की मौत हो गयी. घटना कनाडीह गांव के पास की है. दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया. घायल युवक जादो लोहरा को अस्पताल पहुँचाने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद 108 एंबुलेंस सेवा समय पर नहीं पहुंची. इसके बाद खूँटी थाना प्रभारी को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. तभी काफी देर बाद एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल को सदर अस्पताल पहुँचाया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. ये घटना बुधवार की देर रात की है. मोटरसाइकिलों की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँचे. वहाँ जादव लोहरा गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले, जबकि दूसरा बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो चुका था. घायल की पहचान उसके पास मिले कागजात के आधार पर की गई. ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची. इसके बाद स्थानीय ग्रामीण सुमन सोनी ने पत्रकार को घटना की जानकारी दी. पत्रकार के माध्यम से कॉन्फ्रेन्स कॉल पर खूँटी थाना प्रभारी बाबू बंशी साव को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. बाद में ए Ambulेंस से उसे सदर अस्पताल खूँटी ले जाया गया. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों और फरार मोटरसाइकिल सवार की पहचान करने में जुटी है. विकास सोनी ने बताया कि दो बाईक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाया गया लेकिन समय पर नहीं पहुंचा और उस व्यक्ति की मौत हो गई.0
0
Report
अयोध्या दौरे से पहले संतों ने अखिलेश यादव से माफी और दर्शन की मांग की
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में 12 दिसंबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे से पहले सियासी और धार्मिक हलचल तेज हो गई है। अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन के विरोध में मणिराम दास छावनी में संतों की बड़ी बैठक आयोजित की गयी है। बैठक में संतों ने अखिलेश यादव के रामलला दर्शन के कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए उनसे पहले माफी मांगने और प्रायश्चित करने की मांग की है। संत रामायणी महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अखिलेश यादव दर्शन करने नहीं, बल्कि नाटक करने अयोध्या आ रहे हैं। संतों का आरोप है कि जिन लोगों ने कारसेवकों पर गोली चलवाई और संतों पर लाठीचार्ज कराया, वे आज हिंदू वोटों के लिए राम मंदिर में दर्शन करना चाहते हैं। रामायणी महाराज ने कहा कि सरयू का नीला पानी लाल कर दिया गया था और हजारों रामभक्तों की लाशें मणिराम दास छावनी में बिछी थीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पहले उन घटनाओं के लिए माफी मांगनी चाहिए, उसके बाद दर्शन करना चाहिए। वहीं उन्होंने दावा किया कि असली हिंदू और रामवंशज उन्हें वोट नहीं देंगे। साथ ही योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की बात भी कही।0
0
Report
जबलपुर में कार में आग: फायर ब्रिगेड ने काबू पाया, बड़ा हादसा टला
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ कार में लगी आग बड़ा हादसा टला होम साइंस कॉलेज रोड पर खड़ी थी कार अज्ञात कारण के चलते कार में लगी आग आसपास भी खड़ी थी और कारें फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई सूचना फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया आगजनी की घटना में कार जल कर हुई खाक हो सकता था बड़ा हादस magnitude दूसरी कारों को स्थानीय लोगों ने अलग किया मामले की जांच जारी बाइट स्थानीय नागरिक0
0
Report
Advertisement
सिंधिया का कांग्रेस पर तंज: गलत ज्योतिष, विकास के दावे अभी भी फेल
Morena, Madhya Pradesh:केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर चंबल अंचल के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे,इस दौरान उन्होंने आगामी पांच राज्यो के चुनावो को लेकर कांग्रेस की भविष्यवाणी पर तंज कसा,सिंधिया ने कहा कि कॉंग्रेस कई सालों से गलत ज्योतिषी के संपर्क है।इसलिए सभी भविष्यवाणी फेल हो जाती है।वहीं सोनिया गांधी की किताब से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा "नो कमेंट" केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचे,जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।इस दौरान आगामी पांच राज्यों में जनवरी में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे जीत के दावे से जुड़े सवाल पर सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा, सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस हर साल नए साल पर नया आगाज करती है,भगवान के आशीर्वाद से हर साल नए साल का आगाज पृथ्वी पर होता है,वहीं कांग्रेस की जो सदैव भविष्यवाणी होती है,शायद गलत ज्योतिष के पास कई वर्षों से कांग्रेस जा रही है, उन्हें अपने ज्योतिष को बदलने की जरूरत है,पृथ्वी पर आज मेहनत और मशक्कत प्रेम भाव और एक संकल्प के साथ विकास और प्रगति की जाती है और वह प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जन-जन का विकास हुआ है,पिछले 12 वर्षों में जो रिकॉर्ड अलग अलग लाग क्षेत्रों में स्थापित हुआ है उससे सभी भली भांति जानते है लेकिन एक आंकड़ा बहुत महत्वपूर्ण है,12 वर्षों में भारत में 50 करोड लोगों को गरीबी रेखा के ऊपर उठाया गया है यह विश्व को चौंकाने वाला आंकड़ा है यह इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में तेजी के साथ भारत के हर सामान्य नागरिक के लिए प्रगति और विकास उनकी जिंदगी को बदल रहा है,कई महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू हुई है। जिससे यह संभव हो पाया है। रोड बन रहे हैं एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन सहित अन्य योजनाएं बन रही है यह अलग बात है लेकिन भारत के प्रजातांत्रिक इतिहास में यह आंकड़ा एक अलग ही पायदान पर रखा जाता है, यह सबसे महत्वपूर्ण विषय है तभी विकसित भारत 2047 संभव हो पाएगा,जब देश का एक-एक नागरिक 140 करोड़ जनता उस विकसित भारत 2047 के यज्ञ में अपनी आहुति दे पाए, यही संभव प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है। बाइट- ज्योतिरादित्य सिंधिया- केंद्रीय मंत्री0
0
Report
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर महंत कमल नयन दास की सतर्क चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश | समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर, महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के शिष्य महंत कमल नयन दास जी महाराज कहते हैं, "बस एक ही फैसला है: हमें उनके प्रलोभनों या धोखे में नहीं आना चाहिए। यह चुनाव का समय है... हमें सतर्क रहना होगा।"0
0
Report
महागामा के मोहानी गांव में विवाहिता प्रियंका कुमारी की मौत: परिजनों ने आरोप लगाए
Godda, Jharkhand:गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र स्थित मोहानी गांव में बुधवार की देर शाम एक विवाहिता का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। मृतका की पहचान 28 वर्षीय प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। वह सुनील साव की पत्नी थी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। वहीं, मृतका के तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है。 घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका ने घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। बताया जाता है कि घटना के वक्त उसका पति सुनील साव खेत में धान की कटाई कर रहा था और घर में बच्चे मौजूद थे। फंदा लगाने से पहले घर के अंदर कपड़ा जलाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा。 इधर, घटना के बाद मृतका के पिता बिट्टू साव ने अपने दामाद सुनील साव और समधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रियंका और उसके पति के बीच अक्सर विवाद होता था। मईया सम्मान योजना की राशि को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। पिता के अनुसार, योजना की राशि से सुनील साव ने मोबाइल खरीदा था, जिसको लेकर बुधवार को भी विवाद हुआ। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि पति और सास ने मिलकर उनकी बेटी के साथ मारपीट की और फिर उसे फंदे से लटका दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुनील साव दूसरी शादी करना चाहता था, जिस कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि, ये सभी आरोप हैं, जिनकी पुलिस जांच करेगी। प्रियंका अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई है। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मोहानी गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही महागामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
