222002
पुलिस ने जुलूस में फिलिस्तीन जिन्दाबाद के नारे लगाने वाले 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में कल बारावफात के जुलूस में फिलिस्तीन नारे लगाने का वीडियो सोशल मिडिया पर वारयल होने के बाद केस दर्ज हुआ था। आज थाना मछलीशहर पुलिस ने जुलूस में फिलिस्तीन जिन्दाबाद के नारे लगाने वाले 05 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरनाथ यात्रा सुरक्षा के लिए बेस कैंप में संयुक्त ड्रिल, ड्रोन निगरानी जारी
Jammu, 3 जुलाई से शुरू होने वाली बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इसी कड़ी में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप में CRPF और जम्मू कश्मीर पुलिस ने संयुक्त सिक्योरिटी ड्रिल की। इस दौरान CRPF की स्पेशल K9 डॉग स्क्वाड के साथ मेटल डिटेक्टर, बॉम्ब डिटेक्टर समेत विभिन्न अत्याधुनिक उपकरणों के साथ बेस कैंप और आस पास के इलाकों को खंगाला गया। वहीं यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए बेस कैंप और आस पास के इलाकों में UAV ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि MHA की एक टीम 20 और 21 जून को यात्रा की सुरक्षा समीक्षा करने पहुंचेगी। इस दौरान union home secretary Govind Mohan और विभिन्न पैरामिलिट्री फोर्सेज जिसमें CRPF , BSF, SSB, intelligence bureau के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।0
0
Report
बालाघाट में तेंदूपत्ता संग्रहण रिकॉर्ड, बोनस भुगतान अभी अटक गया
Raebareli, Uttar Pradesh:जिले के वनांचलों में इस बार तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य एक नई सुबह लेकर आया था.. दिसंबर 2025 में बालाघाट के पूर्णतः नक्सल मुक्त घोषित होने के बाद, यह पहला मौका था जब ग्रामीण, मजदूर, ठेकेदार और फड़मुंशी बिना किसी खौफ के जंगलों में कदम रख रहे थे .. कभी बंदूकों के साए में होने वाला काम, इस बार पूरी तरह निडर होकर किया गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह और खुशी भी देखने मिली। लेकिन इसी बीच एक मायूसी भी है... और वो है बोनस को लेकर... जिसका संग्राहक दो साल से इंतजार कर रहे है... वाइस ओवर 01– डर का काला अध्याय खत्म होने से इस बार जिले में रिकॉर्ड संग्रहण की उम्मीद जगी थी। इस सीजन में जिले भर में लगभग डेढ़ लाख संग्राहकों ने काम किया। खास बात यह रही कि इस बार पेसा एक्ट के तहत 30 ग्राम पंचायतों के 51 तेंदूपत्ता फड़ों में सीधे खरीदी की गई, जिससे सीधा लाभ जनजातीय समाज को मिला। बाइट अर्जुन सिंह उईके, ग्राम सभा प्रतिनिधि। वॉइस ओवर -- संग्रहण कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के बावजूद संग्राहकों में नाराजगी और मायूसी भी देखी जा रही है। संग्राहकों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से उन्हें तेंदूपत्ता संग्रहण पर मिलने वाला बोनस नहीं मिला है। बोनस राशि का भुगतान नहीं होने से आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी और ग्रामीण परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि इस काम के पीछे अर्जित होने वाली राशि उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है. संग्राहकों ने शासन से शीघ्र बोनस राशि का भुगतान किए जाने की मांग की है, ताकि उनकी मेहनत का उचित लाभ उन्हें मिल सके। वन-टू -वन चर्चा ( सवाददाता आशीष श्रीवास ) वॉइस ओवर -- इस पुरे विषय पर सीसीएफ गौरव चौधरी ने पुरे आकड़ो का ब्यौरा रखा और कहा कि इस बार 99% लक्ष्य पूरा हुआ है और संग्राहकों को सीधे उनके बैंक खाते में राशि हस्तांरित की जाती है। फिलहाल बोनस राशि पर अभी भी अटकले बनी हुई है... बाइट-- गौरव चौधरी , सीसीएफ आशीष श्रीवास, बालाघाट0
0
Report
जबलपुर में रईसजादों की स्टंटबाज़ी, हथियार दिखाकर यातायात बाधित
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में सड़कों पर रईसजादों की स्टंटबाज़ी,लग्जरी कार के ऊपर बैठकर रईसजादों ने लहराए हथियार पीएम मोदी की फ्यूज बचाने की अपील को अनसुना एमपी में... नेताओ की राह एमपी के युवा... दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ रईसजादों ने बाधित किया शहर की कई सड़कों का यातायात... बिगड़ैल युवकों की स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा है वायरल.... वीडियो सामने आते ही एक्शन में आई पुलिस... मदन महल और बरेला पुलिस ने शुरू की स्टंटबाजी के वीडियो की जांच... मोटर व्हीकल एक्ट और खुलेआम हथियार लहराने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की बात कह रही है पुलिस... स्टंटबाजी के काफिले में शामिल गाड़ियों के नंबरों के आधार पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई का भरोसा दिला रही है जबलपुर पुलिस... शहर में अपना रौब दिखाने रईसजादों के द्वारा बनाए जा रहे हैं स्टंटबाज़ी और घातक हथियार लहराते के वीडियो... वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के जरिए युवकों के द्वारा दिखाई जा रही है दबंगई... युवकों के वीडियो में भाजपा विधायक भी एक हिस्से में नजर आ रहे है0
0
Report
Advertisement
NH 44 पर कट नहीं होने के विरोध में ललितपुर के ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाया
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोंडा ग्राम के बीच से निकले हुये राष्ट्रीय राजमार्ग NH 44 पर कट नहीं होने और डिवाइडर पर रेलिंग लगाये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लग लिया और प्रदर्शन करते हुये हाईवे पर कट बनाये जाने की मांग करने लगे । ग्रामीणों द्वारा जाम लगाये जाने की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस और अधीकारियों द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया ,जिस पर ग्रामीणों ने तुरंत जाम को हटा लिया ।0
0
Report
मधुबनी के हरलाखी में आग, पांच दुकानें व एक आवास जलकर राख, लाखों नुकसान
Madhubani, Bihar:LOCATION MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर मधुबनी में आग लगने से एक आवास सहित 5 दुकान जलकर राख ,लाखों की क्षति,घटना हरलाखी थाना के हुर्राही चौक की है। इस घटना में पांच दुकानें और एक आवासीय घर जलकअनुमान के अनुसार करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं, जबकि कुछ इसे साजिश बता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू पाने से पहले ही अधिकांश सामान जल चुका था। जिन लोगों की दुकानें और घर जले हैं, वे सभी हुर्राही गांव के निवासी हैं। इनमें संजय दास और मोहन साह का जनरल स्टोर, बबलू दास की फल दुकान, राम सुंदर मंडल की सब्जी-फल दुकान, कासिम बैठा की किराना दुकान और सीता देवी की चाय दुकान शामिल है। इसके अलावे शिवानी देवी का आवासीय घर भी आग की चपेट में आ गया। आग लगने के समय घर में शिवानी देवी, पुत्र विशाल कुमार और विवाहित बेटी पूजा देवी अपने तीन छोटे बच्चों के साथ मौजूद थीं। परिवार के सदस्यों ने घर का जाफरी तोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग से अनाज, गहने, चौकी, नकदी, बर्तन, पंखे, कागजात, मोबाइल सहित सभी घरेलू सामान जल गए। घटना की सुबह आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। अंचलाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली थी, लेकिन अब तुरंत जांच कराई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कानून के तहत जो भी मुआवजा सम्भव है दी जाएगी। बाइट पीड़िता बाइट पीड़िता बाईट पीड़ित0
0
Report
बीकानेर पुलिस ने नशा तस्करों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर कड़ी कार्रवाई
Bikaner, Rajasthan:अपराधियों पर बीकानेर पुलिस का बड़ा प्रहार, नशा तस्कर के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन और पुलिस का बुलडोजर, भुट्टो के बास इलाके में हुई बड़ी कार्रवाई, आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चला अभियान, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त_team ने हटाया अवैध कब्जा, कार्रवाई के दौरान सीओ अनुष्ठा कालिया और थाना अधिकारी सुरेंद्र पचार रहे मौजूद, जग्गू उर्फ शकील के अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त, आरोपी के खिलाफ NDPS Act के 7 मुकदमे दर्ज बताए गए, फिलहाल आरोपी जेल में बंद, अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का सख्त संदेश, अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी, पुलिस अधिकारियों ने कहा-अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
UP मदरसों में बायोमेट्रिक हाजिरी से पारदर्शिता बढ़ेगी; मोहर्रम की तैयारी तेज
Noida, Uttar Pradesh:मदरसों में बायोमेट्रिक और मोहर्रम की तैयारियां को लेकर बोले मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली उत्तर प्रदेश के मदरसों में शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य किए जाने के फैसले पर इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने इसका स्वागत किया है वहीं, मोहर्रम से पहले सरकार और प्रशासन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं इस बीच इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने दोनों मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने बायोमेट्रिक व्यवस्था को पारदर्शिता बढ़ाने वाला कदम बताया है, साथ ही मोहर्रम के दौरान परंपराओं का पालन करने और प्रशासन से बेहतर इंतजाम की मांग की है उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों में शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य करने का फैसला लिया है इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने इसका स्वागत किया है उन्होंने कहा कि मदरसों के शिक्षक पहले से ही समय पर आते रहे हैं, लेकिन बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी तरह की शंका या सवाल की गुंजायश नहीं रहेगी वहीं, मोहर्रम की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि मोहर्रम के दौरान कोई नई परंपरा शुरू न की जाए और सभी आयोजन पुराने और पारंपरिक तरीके से ही किए जाएं मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन करते हुए मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि मोहर्रम के जुलूस और अन्य कार्यक्रम वर्षों से चली आ रही परंपराओं के मुताबिक ही होने चाहिए उन्होंने अपील की कि जुलूस निर्धारित रूट से ही निकाले जाएं और मोहर्रम की गरिमा को बनाए रखा जाए मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा "बिल्कुल कोई नया काम नहीं किया जाना चाहिए। जो परंपराएं ऐतिहासिक रूप से चली आ रही हैं, उसी के मुताबिक मोहर्रम मनाया जाए ढोल-ताशों से परहेज किया जाए और जुलूस तय रूट से ही निकाले जाएं मौलाना ने जिला प्रशासन से भी मोहर्रम के मद्देनजर विशेष इंतजाम करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था हो, बिजली के लटकते तारों को ऊंचा किया जाए और सुरक्षा के सभी इंतजाम पहले से सुनिश्चित किए जाएं, ताकि ताजियों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा सके0
0
Report
खैरथल रेलवे स्टेशन पर शकूरबस्ती-जैसलमेर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस का भव्य स्वागत
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल क्षेत्र के लोगो के द्वारा वर्षों से जिस मांग का इंतजार किया जा रहा था, वह आखिरकार पूरी हो गई है। शकूरबस्ती जैसलमेर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस का खैरथल रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू होते ही लोगो में उत्साह देखने को मिला, पहली बार ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही माहौल जश्न में बदल गया। जैसे ही शकूरबस्ती जैसलमेर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस खैरथल रेलवे स्टेशन पहुंची, पूरा स्टेशन तालियों, जयकारों और उत्साह से गूंज उठा। लंबे समय से ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ट्रेन के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। ढोल नगाड़ों की थाप पर लोगों ने खुशी का इजहार किया, इस दौरान पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव सहित कई भाजपा के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने ट्रेन का स्वागत किया और हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना किया।0
0
Report
बैतूल में राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे की सुरक्षा तैयारी, ट्रायल लैंडिंग पूरी
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल में कल होने वाले राष्ट्रपति दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे से पहले आज जिले में ट्रायल लैंडिंग और कारकेड रिहर्सल आयोजित की गई। प्रातः 10:30 बजे मिलानपुर हेलीपैड पर ट्रायल लैंडिंग की गई,जिसके बाद कारकेड हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुआ। रिहर्सल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया और दोपहर 12:45 बजे कारकेड पुनः हेलीपैड पहुंचा। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने शहर में विशेष यातायात प्रबंध लागू किए। कई मार्गों को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया,वहीं नगर सीमा में भारी और मध्यम वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और पूरा जिला मानो पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। बता दें कि कल बैतूल में “आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसे लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं。0
0
Report
Advertisement
हाई कोर्ट ने अनीश खान उर्फ अन्नू खान की आपराधिक अपील खारिज कर दी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाई कोर्ट ने देशद्रोह और प्रतिबंधित नक्सली संगठनों को सहयोग देने के मामले में जेल में बंद आरोपी अनीश खान उर्फ अन्नू खान की आपराधिक अपील को खारिज कर दिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA की प्रारंभिक आपत्ति को सही ठहराते हुए कहा, निचली अदालत में खुद वापस ली गई जमानत याचिका के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दायर नहीं की जा सकती। मामला कांकेर जिले के कोतवाली थाने में दर्ज अपराध से जुड़ा है। पुलिस और जांच एजेंसी ने समता नगर कॉलोनी (कांकेर) निवासी आरोपी अनीश खान के खिलाफ देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने, साजिश रचने और प्रतिबंधित गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता IPC की धारा 120-B, 121, 121-A, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 की धारा 4, 5, 6 और कड़े आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 की धारा 18, 20, 38 और 39 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वर्तमान में इस संवेदनशील मामले की जांच और सुनवाई जगदलपुर स्थित विशेष एनआईए कोर्ट NIA में चल रही है。0
0
Report
बिजली बिल बढ़ोतरी विरोध में कांग्रेस का डगनिया दफ्तर घेराव; स्मार्ट मीटर जलाने की मांग
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस ने आज बिजली बिल में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ता डगनिया के बिजली दफ्तर पहुंचे और दफ्तर का घेराव किया। कांग्रेस ने यहां स्मार्ट मीटर को जलाकर इसे हटाने की मांग की.0
0
Report
झुंझुनूं के भालोठ में आंधी-तूफान से 40 परिवार अंधेरे में, विवाद ने घेरा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के बुहाना से बड़ी खबर बुहाना के भालोठ गांव में 5 दिन से 40 घरों में अंधेरा! गांव का आपसी विवाद बना पूरे मोहल्ले के लिए मुसीबत आंधी में टूटे थे 3 बिजली पोल, फॉल्ट हुई थी बिजली लाइप लेकिन पोल लगाने की जगह को लेकर हो गया आपस में विवाद झुंझुनूं के बुहाना से बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं जिले के बुहाना क्षेत्र के भालोठ गांव में 5 दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश के बाद बिजली व्यवस्था ठप हो गई। लेकिन प्राकृतिक आपदा से ज्यादा परेशानी अब आपसी विवाद के कारण खड़ी हो गई है। भालोठ गांव के एक मोहल्ले में पिछले पांच दिनों से करीब 40 परिवार अंधेरे में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। बिजली के तीन पोल टूटने के बाद अब नए पोल लगाने को लेकर ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया है। जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले आए तेज आंधी-तूफान के दौरान गांव की मुख्य बिजली लाइन के तीन पोल उखड़कर गिर गए थे। इससे पूरे मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग को सूचना देने के बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लेकिन पोल लगाने की जगह और बिजली लाइन के रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। ग्रामीणों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को बिना काम किए वापस लौटना पड़ा। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े हुए हैं। जिसके कारण नए पोल लगाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। मोबाइल चार्जिंग, पेयजल व्यवस्था और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। कई घरों में इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं, जिससे रात का समय और अधिक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा पर किसी का नियंत्रण नहीं होता, लेकिन आपसी विवाद के कारण पूरे मोहल्ले को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर जल्द समाधान निकालने की मांग की है। प्रभावित मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जरूरत पड़े तो पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में पोल लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में बेटे ने पिता पर डंडे से हमला कर मौत दे दी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-कलयुगी बेटे ने पिता को पीटपीट कर उतारा मौत के घाट, आपसी विवाद के बाद बेटे ने अपने पिता के सिर पर डंडे से हमला किया, लहूलुहान हालत मे परिजन घायल को लेकर पहुंचे थे नजदीकी अस्पताल, हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उरई मेडिकल कॉलेज किया था रेफर, उरई मेडिकल कॉलेज में इलाज दौरान पिता की मौत हुई, पुलिस हत्यारे बेटे को हिरासत मे लेकर कार्यवाही शुरू की, पुलिस के मुताबिक मानसिक रूप से विक्षिप्त है आरोपी युवक, राठ कोतवाली क्षेत्र के अतरौलिया मोहल्ले की घटना।0
0
Report
पावटा पुलिया के पास ट्रेलर में आग; बड़ा हादसा टला
Jaipur, Rajasthan:पावटा (कोटपूतली-बहरोड़) राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर पाथरेड़ी पुलिया के समीप सर्विस रोड पर खड़े एक ट्रेलर में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर सर्विस रोड किनारे खड़ा था, तभी उसमें से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने ट्रेलर के एक हिस्से को चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बाद में कोटपुतली नगर परिषद व पावटा प्रागपुरा नगरपालिका दमकल कर्मियों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। वहीं प्रागपुरा थाना पुलिस व सरुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ASI कंवर सिंह ने बताया कि सुबह 11.50 पर ट्रेलर में आग लगने की सूचना मिली जिसे मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर ट्रेलर नंबरों से मालिक का पता लगाकर सूचना दी गई। आग के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चला है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट अथवा तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। घटना में ट्रेलर को आंशिक नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय ट्रेलर के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। घटना के दौरान कुछ समय के लिए सर्विस रोड पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन प्रशासन और स्थानीय लोगों की तत्परता से स्थिति सामान्य कर दी गई। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने हाईवे और सर्विस रोड पर खड़े भारी वाहनों की नियमित जांच तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके。0
0
Report
टोंक में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या; ससुराल पर दर्ज हुआ मामला
Tonk, Rajasthan:टोंक के कोतवाली थाना क्षेत्र के बहीर में एक विवाहिता ने घर के पीछे पेड़ पर चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि मृतका 28 वर्षीय सबीना थी, जो पिछले करीब दो वर्षों से अपने पीहर में रह रही थी। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली थी। घटना के बाद मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
